The post 12जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी साथ भारत में 19 जून को लॉन्च होगा Asus 6Z स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ताइवान की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Asus ने कुछ समय पहले ही स्पेन में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Zenfone 6 लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस फोन को भारतीय मार्केट में पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा, जहां इसके लिए माइक्रोसाइट बना दी गई है। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के अनुसार Zenfone 6 को भारत में Asus 6Z के रूप में 19 जून को लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट के हाल ही में आदेश दिया था, जिसके कंपनी ने Asus Zenfone 6 का नाम बदलकर Asus 6Z कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल में एक आदेश जारी किया और आसुस को अपने स्मार्टफोन, एक्सेसरीज पर Zen या Zenfone की ब्रैंडिंग करने से रोका है।

अगर बात करें Asus Zenfone 6 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.46 इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा डिसप्ले टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग की गई है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है।
इसके साथ ही यह हैंडसेट 6जीबी/8जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करते हुए फोन की स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: ASUS ला रहा है डुअल स्लाईडर पैनल वाला फोन, Samsung Galaxy A80 भी रह जाएगा पीछे
फोटोग्राफी के लिए Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन में फ्लिप कैमरा दिया गया है जो कि 48 मेगापिक्सल का है और इसमें डुअल एलईडी फ्लैश है। वहीं, सेकंडरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें फास्ट चार्जिंग के लिए क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट दिया गया है।
एक अलग कैमरा डिजाइन
इस स्मार्टफोन में मोटोराइज्ड फ्लिप कैमरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसे लिक्विड मेटल का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है। लिक्विड मेटल, स्टेनलेस स्टील से हल्की है और चार गुना ज्यादा मजबूत है। कंपनी ने इस फ्लिप कैमरे को लेकर दावा है किया है कि उसने स्मार्टफोन पर 100,000 फ्लिप को टेस्ट किया है और अगर आपका फोन अचानक से गिर जाता है तो कैमरा अपने आप बंद हो जाएगा।
The post 12जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी साथ भारत में 19 जून को लॉन्च होगा Asus 6Z स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन ज़ेनफोन 6ज़ेड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
असूस अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ पर काम कर रही है। सीरीज़ का विस्तार करते हुए ज़ेनफोन 6 मॉडल्स लाए जाएंगे। असूस इस बात की आफिशियल घोषणा कर चुकी है कि कंपनी मई की 16 तारीख को स्पेन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ज़ेनफोन 6 सीरीज़ टेक बाजार में दस्तक देगी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस सीरीज़ में कितने स्मार्टफोंस शामिल रहेंगे। पिछले दिनों जहां इसी सीरीज़ के एक फोन ज़ेनफोन 6 को गीकबेंच पर देखा गया था वहीं अब इसी सीरीज़ का एक स्मार्टफोन चीनी वेबसाइट एनटूटू पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स खुलासा हुआ है।
एनटूटू लिस्टिंग
चीनी साइट एनटूटू पर असूस ज़ेनफोन 6ज़ेड को ASUS_I01WD मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में ज़ेनफोन 6ज़ेड की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। एनटूटू के अनुसार असूस ज़ेनफोन 6 सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का सबसे नया और सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 देखने को मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन 6ज़ेड को एनटूटू पर 6जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। लिस्टिंग में फोन के 6जीबी रैम वाले वेरिएंट को 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस दिखाया गया है। एनटूटू पर हालांकि फोन की डिसप्ले साईज़ की जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर बता दिया गया है कि ज़ेनफोन 6ज़ेड 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले सपोर्ट करेगा। यानि फोन में फुलएचडी+ विजुअल क्वॉलिटी वाली स्क्रीन दी जाएगी।
एनटूटू की लिस्टिंग में सामने आया है कि ज़ेनफोन 6 सीरीज़ का यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करेगा जो फोन की ग्राफिक्स क्षमता को बेहतर बनाएगा। स्कोरिंग की बात करें तो ज़ेनफोन 6ज़ेड को एनटूटू पर 363172 स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं लगे हाथ फोन की गीकबेंच स्कोरिंग भी बता दें कि चीनी बेंचमार्किंग साइट पर इस फोन को सिंगल-कोर में जहां 3527 स्कोर प्राप्त हुआ था वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 11190 स्कोर दिया गया है।
असूस ज़ेनफोन 6ज़ेड
फोन कि डिजाईन की बात करें अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को फुलव्यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें किसी भी तरह की कोई नॉच देखने को नहीं मिलेगी। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में मौजूद रहेगा। एक फोटो से पता चला था कि फोन दो कैमरा सेंसर जहां एक रिंग में मौजूद होंगे वहीं तीसरा कैमरा इस सेटअप के नीचे रहेगा। तीसरे कैमरा सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
फोन की फोटो में दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिखाया गया है। इस लीक में फोन के बॉक्स की फोटो भी छपी थी। जिसे देखने से पता चला था कि ज़ेनफोन 6 में असूस द्वारा किसी भी तरह को कोई नॉच नहीं दी जाएगी। यह फोन पुराने बेजल लेस डिजाईन से लेस नज़र आया है जिसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन डिसप्ले के उपर तथा नीचे दोनों ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर जहां सेल्फी कैमरा व अन्य सेंसर देखने को मिल सकते हैं वहीं डिसप्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर साफ नज़र आ रहा था
The post स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन ज़ेनफोन 6ज़ेड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ असूस ज़ेनफोन 6 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स होगी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
असूस की ज़ेनफोन 5 सीरीज़ इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबल टेक मंच पर भी हिट साबित हुई है। ज़ेनफोन सीरीज़ की सफलता के बाद असूस नए स्मार्टफोन ज़ेनफोन 6 पर काम कर रही है। कंपनी की ओर से हालांकि ज़ेनफोन 6 सीरीज़ को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पिछले कुछ दिनों में ASUS Zenfone 6 की रियल ईमेज तथा फोन का वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स सामने आ चुका है। वहीं आज ज़ेनफोन 6 से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है जिसमें फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है।
असूस ज़ेनफोन 6 बेंचमार्क
ASUS Zenfone 6 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच पर हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन वेबसाइट पर यह फोन असूस_आई01डब्ल्यूडी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर भी असूस के आगामी स्मार्टफोन को इसी मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।

गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 2 अप्रैल की ही है। गीकबेंच पर खुलासा हुआ है कि असूस ज़ेनफोन 6 सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई से लैस होगा। गीकबेंच पर ज़ेनफोन 6 में “msmnile” प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि यह कोडनेम क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का है। यानि Zenfone 6 में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : 48-एमपी ट्रिपल कैमरा और पंच-होल डिसप्ले के साथ सैमसंग को टक्कर देने आया नोकिया एक्स71
ASUS Zenfone 6 को बेंचमार्किंग साइट पर 6जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। गीकबेंच स्कोरिंग की बात करें तो ज़ेनफोन 6 को सिंगल-कोर में 3572 स्कोर दिया गया है तथा मल्टी-कोर में इस फोन को 11190 स्कोर प्राप्त हुआ है। गीकबेंच पर सामने आई फोन की इन डिटेल्स से यह साफ हो गया है कि असूस ज़ेनफोन 6 सीरीज़ के इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप सेग्मेंट के रूप में पेश करेगी।
असूस ज़ेनफोन 6
ASUS Zenfone 6 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन आपको बता दें कि असूस ज़ेनफोन 6 मई की 16 तारीख को टेक मंच पर कदम रखेगा जो साल की दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। अब तक सामने लीक्स से जानकारी मिली है कि ज़ेनफोन 6 को फुलव्यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें किसी भी तरह की कोई नॉच देखने को नहीं मिलेगी।
यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो वर्टिकल शेप में बैक पैनल पर बाईं ओर स्थित है। फोन दो कैमरा सेंसर जहां एक रिंग में मौजूद है वहीं तीसरा कैमरा इस सेटअप के नीचे मौजूद है। तीसरे कैमरा सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट दी गई है।

कुछ दिनों पहले सामने आए ASUS Zenfone 6 की फोटो में फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिखाया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इस लीक में फोन के बॉक्स की फोटो भी छपी थी। जिसे देखने से पता चला था कि ज़ेनफोन 6 में असूस द्वारा किसी भी तरह को कोई नॉच नहीं दी जाएगी।
यह फोन पुराने बेजल लेस डिजाईन से लैस नज़र आया है जिसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन डिसप्ले के उपर तथा नीचे दोनों ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर जहां सेल्फी कैमरा व अन्य सेंसर देखने को मिल सकते हैं वहीं डिसप्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर साफ नज़र आ रहा था। यह भी पढ़ें : शाओमी का दमदार डिवाइस मी ए3 है लॉन्च के लिए तैयार, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
The post स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ असूस ज़ेनफोन 6 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स होगी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>