Asus ZenFone 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 26 Aug 2020 10:26:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सबसे ताक़तवर प्रोसेसर और डिफरेंट फ्लिप कैमरा वाले ASUS ZenFone 7 और 7 Pro हुए लॉन्च, चीनी कंपनियों को मिलेगी चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-zenfone-7-launched-know-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-zenfone-7-launched-know-price-specification/#comments Wed, 26 Aug 2020 10:26:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48024 दोनों ही फोन में एक समान कैमरा डिटेल हैं।

The post सबसे ताक़तवर प्रोसेसर और डिफरेंट फ्लिप कैमरा वाले ASUS ZenFone 7 और 7 Pro हुए लॉन्च, चीनी कंपनियों को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताइवान की दिग्गज कंपनी Asus ने आज अपने नए स्मार्टफोन्स Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro को पेश कर दिया है। दोनों नए जेनफोन 7-सीरीज़ के स्मार्टफोन एक मोटराइज्ड फ्लिप कैमरे के साथ आते हैं जो पिछले साल के ज़ेनफोन 6 उर्फ आसुस 6 ज़ेड में मौजूद कैमरा सिस्टम के समान काम करता है। इतना ही नहीं ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro भी 90Hz AMOLED डिसप्ले सपोर्ट औ 30W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किए गए हैं। हालांकि, ZenFone 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC है, जबकि ZenFone 7 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ SoC है। आइए आगे इन फोन्स के बारे में आपको सभी जानकारी देते हैं।

डिजाइन

ASUS ZenFone 7 और 7 Pro को ASUS 6Z वाले डिजाइन पर ही पेश किया गया है। पॉप-अप और स्लाइड आउट कैमरे से आगे बढ़ते हुए इस बार फिर असूस ने ASUS ZenFone 7 सीरीज में फ्लिप-अप सेल्फी कैमरे दिया है, जिससे फोन का बैक कैमरा और फ्रंट कैमरा एक ही है। इसके अलावा नए स्मार्टफोन का रियर कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर उपरी की ओर दिया गया है। यह सेटअप के फ्लिप हिंच पर लगा है। जैसे ही सेल्फी की कमांड दी जाती है यह कैमरा सेटअप उपर उठ जाता है और फ्रंट कैमरे का काम करता है।

asus-zenfone-7-series-launched

दोनों ही फोन का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बेजल लेस है जिसपर कोई भी फिजिकल बटन व नॉच नहीं दी गई है। कंपनी ने इस फोन के कैमरा सेटअप में दो कैमरा सेंसर दिए हैं जो फ्लैश लाईट के साथ है। बैक पैनल पर ही कैमरा सेटअप के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ग्लॉस बॉडी पर बना है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन भी दिया गया है।

Asus Zenfone 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

ASUS Zenfone 7 Pro 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिसप्ले से लैस है। इसके अलावा स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC पर काम करता है। वहीं, फोन 8GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

asus-zenfone-7-launch-image

ASUS Zenfone 7 Pro में एक मोटराइज्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो सेल्फी स्नैपर का भी काम करता है। ट्रिपल कैमरा सेटअप में 12MP Sony IMX363 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 64MP वाइड-एंगल Sony IMX686 सेंसर, और 8MP टेलिस्कोप लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 12x डिजिटल जूम के साथ LED फ्लैश भी है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि नए डिजाइन किए गए शूटिंग इंटरफ़ेस उपयोगकर्ताओं को वास्तविक समय में लेंस के फ्लिप एंगल को नियंत्रित करने की अनुमति देता है।
ZenFone 7 Pro बड़ी 5000mAh बैटरी से लैस है और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

asus-zenfone-7-launch-image-feature

ASUS Zenfone 7 की स्पेसिफिकेशन्स

ASUS Zenfone 7 में भी Zenfone 7 Pro मॉडल के समान डिसप्ले दिया गया है। इसमें 6.67-इंच की FHD + (2400 × 1080) HDR + ऐमोलेड डिसप्ले है जो कि HDR10 + सपोर्ट के साथ 20:9 और 90Hz के रिस्पॉन्स रेशियो को स्पोर्ट करती है। स्मार्टफोन एड्रिनो 650 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर आधारित है। वहीं, ज़ेनफोन 7 में 8GB रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो Zenfone 7 और Zenfone 7 Pro की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी हैं।

कीमत
Asus ZenFone 7 के 6GB + 128GB वेरिएंट को कंपनी ने TWD 21,990 (लगभग 55,700 रुपए) और 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन को TWD 23,990 (लगभग 60,100 रुपए) में पेश किया गया है। साथ ही Asus ZenFone 7 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिंट को TWD 27,990 (लगभग 71,000 रुपए) में पेश किया गया है। दोनों ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro ताइवान में जल्द सेल के लिए आएंगे। वहीं, इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post सबसे ताक़तवर प्रोसेसर और डिफरेंट फ्लिप कैमरा वाले ASUS ZenFone 7 और 7 Pro हुए लॉन्च, चीनी कंपनियों को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-zenfone-7-launched-know-price-specification/feed/ 1
26 सितंबर को लॉन्च होगी पावरफुल ASUS Zenfone 7 सीरीज़, देखने को मिलेगा Flip Camera https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-launching-on-26-september-with-flip-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-launching-on-26-september-with-flip-camera/#respond Wed, 19 Aug 2020 04:25:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47740 ASUS Zenfone 7 और Zenfone 7 Pro टेक मंच पर पेश कर दिए जाएंगे।

The post 26 सितंबर को लॉन्च होगी पावरफुल ASUS Zenfone 7 सीरीज़, देखने को मिलेगा Flip Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘जेनफोन सीरीज़’ के न्यू जेनरेशन डिवाईस पेश करने की तैयारी कर रही है और इसके तहत Zenfone 7 और Zenfone 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों ही फोन कई तरह की सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो चुके हैं जहां से कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। वहीं अब तमाम गॉसिप्स पर लगाम लगाते हुए असूस ने अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने बता दिया है कि ASUS Zenfone 7 और ASUS Zenfone 7 Pro आने वाली 26 अगस्त को टेक मंच पर पेश कर दिए जाएंगे।

ASUS Zenfone 7 और ASUS Zenfone 7 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट सामने आ गई है। असूस ने बताया है कि आने वाली 26 अगस्त को ‘जेनफोन 7 सीरीज़’ टेक मार्केट में पेश कर दी जाएगी। यहां आपको बता दें कि कंपनी द्वारा फिलहाल स्मार्टफोंस के मॉडल व नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन इस बात की प्रबल उम्मीद है कि सीरीज़ के तहत जेनफोन 7 और जेनफोन 7 प्रो नाम के दो वर्ज़न ही लॉन्च होंगे।

26 अगस्त को ज़ेनफोन 7 सीरीज़ को असूस द्वारा अपनी होम मार्केट यानि ताईवान में पेश किया जाएगा। ताईवान में लॉन्च होने के बाद यह सीरीज़ अलग अलग तारीखों पर भारत समेत विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक देगी। 26 अगस्त को सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च होगा जो भारतीय समयानुसार सुबह के 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस लॉन्च ईवेंट को लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये प्रसारित किया जाएगा। गौरतलब है कि ASUS साफ कर चुकी है कि कंपनी की नई जेनफोन सीरीज़ में ‘फ्लिप कैमरा’ सेटअप दिया जाएगा।

ASUS Zenfone 7

असूस जेनफोन 7 की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है। इसके साथ ही अलग अलग जगह पर फोन में 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी की रैम दिए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं फोन को 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है जिसमें तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

 ASUS Zenfone 7 pro launching on 26 september with flip camera

ASUS Zenfone 7 में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865+ दिए जाने की बात सामने आई है। फोन को लेकर जानकारी मिली है कि इस फोन में 3.09गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं चर्चा है कि इस फोन में वाई-फाई 6 सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगी।

The post 26 सितंबर को लॉन्च होगी पावरफुल ASUS Zenfone 7 सीरीज़, देखने को मिलेगा Flip Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-launching-on-26-september-with-flip-camera/feed/ 0
8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के लिस्ट हुआ ASUS Zenfone 7, जल्द लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-geekbench-listing-8gb-ram-snapdragon-865-plus-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-geekbench-listing-8gb-ram-snapdragon-865-plus-specs/#respond Tue, 18 Aug 2020 05:16:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47690 असूस ज़ेनफोन 7 का नया मॉडल भी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।

The post 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के लिस्ट हुआ ASUS Zenfone 7, जल्द लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS अपनी ‘जेनफोन सीरीज़’ के नए स्मार्टफोंस पर काम रही है जिन्हें कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा जा चुका है। कहा जा रहा है​ कि कंपनी इस सीरीज़ के तहत ASUS Zenfone 7 और Zenfone 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कुछ दिनों पहले असूस ज़ेनफोन 7 प्रो स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई ​थी। वहीं अब असूस ज़ेनफोन 7 का नया मॉडल भी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।

ASUS Zenfone 7 को गीकबेंच पर ASUS_I002D मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग आज यानि 18 अगस्त की ही है। यूं तो लिस्टिंग में फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह ज़ेनफोन 7 स्मार्टफोन ही है। इसी मॉडल नंबर के साथ असूस का फोन पहले एनसीसी और टीयूवी जैसी वेबसाइट्स पर भी लिस्ट हो चुका है। वहीं अब गीकबेंच लिस्टिंग में भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

asus zenfone 7 geekbench listing 8gb ram snapdragon 865 plus specs

गीकबेंच पर इस असूस ज़ेनफोन 7 को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है। इसके साथ ही फोन में 8 जीबी की रैम दिए जाने की बात भी सामने आई है। लिस्टिंग में मदरबोर्ड सेग्मेंट में ‘kona’ लिखा गया है जो कि क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865+ का ही कोडनेम है। ASUS Zenfone 7 को लेकर जानकारी मिली है कि इस फोन में 3.09गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जानें एंड्रॉयड फोन की 5 बड़ी समस्याएं और उनका आसान समाधान

ASUS Zenfone 7 के बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में जहां इस फोन को 966 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में असूस ज़ेनफोन 7 को 3283 स्कोर मिला है। वहीं ज़ेनफोन 7 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में वाई-फाई 6 सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी।

asus zenfone 7 geekbench listing 8gb ram snapdragon 865 plus specs

ASUS Zenfone 7 की एनसीसी सर्टिफिकेशन्स लिस्टिंग में यह जानकारी भी सामने आई है कि ज़ेनफोन 7 को 30वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। पावर सेग्मेंट में अलावा सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन को 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है। तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। गौरतलब है कि ASUS Zenfone 7 एक 5G फोन होगा।

Asus ROG Phone 3

हाल ही में भारत में लॉन्च हुए असूस आरओजी फोन 3 की बात करें तो यह दो वेरिएंट में उतारा गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। इसी तरह फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस फोन की कीमत 57,999 रुपये है। Asus ROG Phone 3 आने वाली 6 अगस्त से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Asus ROG Phone 3 की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के लिस्ट हुआ ASUS Zenfone 7, जल्द लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-geekbench-listing-8gb-ram-snapdragon-865-plus-specs/feed/ 0
ASUS Zenfone 7 Pro सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ चीनी कंपनियों को देगा पटखनी https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-listed-on-sig-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-listed-on-sig-specs-leaked/#respond Mon, 03 Aug 2020 04:57:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47168 असूस जल्द ही इन नई सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर देगी।

The post ASUS Zenfone 7 Pro सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ चीनी कंपनियों को देगा पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS को लेकर खबर है कि यह ताइवानी टेक कंपनी अपनी नई ‘जेनफोन सीरीज़’ पर काम रही है जिसे ASUS Zenfone 7 नाम के साथ पेश किया जाएगा। चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत ASUS Zenfone 7 और ASUS Zenfone 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। पिछले दिनों असूस ज़ेनफोन 7 स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई ​थी। वहीं अब इस सीरीज़ का सबसे पावरफुल फोन असूस ज़ेनफोन 7 प्रो भी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।

ASUS Zenfone 7 Pro को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह सर्टिफिकेशन 1 अगस्त का है जहां फोन को ASUS ASUS_I002D मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह ज़ेनफोन सीरीज़ में लॉन्च होने वाला ज़ेनफोन 7 प्रो स्मार्टफोन ही है। लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह सर्टिफिकेशन्स ​इसलिए अहम है क्यूंकि ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट होने के बाद यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि असूस जल्द ही इन नई सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर देगी।

ASUS Zenfone 7 Pro listed on sig specs leaked

पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

ASUS Zenfone 7 को एनसीसी सर्टिफिकेशन्स साइट पर 5,000एमएएच की बैटरी से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में यह जानकारी भी सामने आई है कि ज़ेनफोन 7 को 30वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। पावर सेग्मेंट में अलावा सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन को 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है। तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। गौरतलब है कि ASUS Zenfone 7 एक 5G फोन होगा।

यह भी पढ़ें : नोकिया का एक और सस्ता फोन आया सामने, Nokia C3 नाम के साथ होगा लॉन्च

बताया गया है कि असूस अपनी नई सीरीज़ को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865+ से लैस कर बाजार में उतारेगी। लगे हाथ आपको बात दें कि पिछले दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी असूस फोन को देखा गया था जो 16 जीबी की पावरफुल रैम से लैस था। इस फोन का नाम भी Asus ZenFone 7 बताया जा रहा है। वेबसाइट पर इस फोन एंडरॉयड 10 ओएस और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस बताया गया था। गीकबेंच पर इस फोन को सिंगल-कोर में 973 और मल्टी-कोर में 3346 प्वाइंट्स दिए गए थे।

ASUS Zenfone 7 Pro listed on sig specs leaked

Asus ROG Phone 3

हाल ही में भारत में लॉन्च हुए असूस आरओजी फोन 3 की बात करें तो यह दो वेरिएंट में उतारा गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। इसी तरह फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस फोन की कीमत 57,999 रुपये है। Asus ROG Phone 3 आने वाली 6 अगस्त से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Asus ROG Phone 3 की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post ASUS Zenfone 7 Pro सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ चीनी कंपनियों को देगा पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-pro-listed-on-sig-specs-leaked/feed/ 0
5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा ASUS Zenfone 7, फोन में होगी 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-listed-on-ncc-5000mah-battery-512gb-storage-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-listed-on-ncc-5000mah-battery-512gb-storage-specs-leaked/#respond Wed, 15 Jul 2020 05:17:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46459 कंपनी के आगामी स्मार्टफोन ASUS Zenfone 7 की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है।

The post 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा ASUS Zenfone 7, फोन में होगी 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS आने वाली 22 जुलाई को इंडिया में अपना पावरफुल गेमिंग फोन ASUS ROG Phone 3 लाने जा रही है। इसी दिन यह फोन ग्लोबल लॉन्च होगा। ROG यानि Republic of Gamers कैटेगरी के तहत पेश किए जाने वाले इस फोन का इंतजार पूरी दुनिया के मोबाइल गेमर कर रहे हैं। आरओजी फोन 3 के बाजार में आने से पहले ही अब असूस से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है जिसमें कंपनी के आगामी स्मार्टफोन ASUS Zenfone 7 की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है।

ASUS Zenfone 7 को दरअसल सर्टिफिकेशन साइट एनसीसी पर स्पॉट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को ASUS_1002D मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसके लिए कहा जा रहा है कि सर्टिफाइड असूस ज़ेनफोन सीरीज़ में लॉन्च होने वाला ज़ेनफोन 7 है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन एनसीसी लिस्टिंग के बाद एक ओर जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है वहीं साथ ही यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि ASUS Zenfone 7 जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देने वाला है।

यह हुआ खुलासा

ASUS Zenfone 7 को एनसीसी सर्टिफिकेशन्स साइट पर 5,000एमएएच की बैटरी से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में यह जानकारी भी सामने आई है कि ज़ेनफोन 7 को 30वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। पावर सेग्मेंट में अलावा सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन को 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है। तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। गौरतलब है कि ASUS Zenfone 7 एक 5G फोन होगा।

लगे हाथ आपको बात दें कि पिछले दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी असूस फोन को देखा गया था जो 16 जीबी की पावरफुल रैम से लैस था। इस फोन का नाम भी Asus ZenFone 7 बताया जा रहा है। वेबसाइट पर इस फोन एंडरॉयड 10 ओएस और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस बताया गया था। गीकबेंच पर इस फोन को सिंगल-कोर में 973 और मल्टी-कोर में 3346 प्वाइंट्स दिए गए थे।

ASUS ROG Phone 3

आसूस आरओजी फोन 3 आने वाली 22 जुलाई को ग्लोबल मंच पर लॉन्च होगा और इसी दिन फोन को इंडिया में भी ऑफिशियल कर दिया जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम के 8 बजकर 15 मिनट पर आरओजी फोन 3 से पर्दा उठाया जाएगा। फोन की लॉन्च डेट के अलावा असूस की ओर से यह खुलासा भी कर दिया गया है कि कंपनी का यह आगामी फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865+ पर लॉन्च किया जाएगा।

ASUS Zenfone 7 listed on ncc 5000mah battery 512gb storage specs leaked

22 जुलाई को ASUS ROG Phone 3 का लॉन्च कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी दिखाया जाएगा। इस शॉपिंग साइट फोन का प्रोडक्ट पेज भी बना दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि ASUS ROG Phone 3 इंडिया में कंपनी वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। बहरहाल असूस आरओजी फोन 3 की बिक्री कब से शुरू होगी इसके लिए 22 जुलाई का इंतजार करना होगा।

The post 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा ASUS Zenfone 7, फोन में होगी 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-listed-on-ncc-5000mah-battery-512gb-storage-specs-leaked/feed/ 0
सबसे अलग फ्लिप कैमरे और 16GB रैम के साथ ये नॉन-चाइनीज कंपनी ला रही है ताकतवर फोन, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-launch-soon-with-flip-camera-16gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-launch-soon-with-flip-camera-16gb-ram/#respond Mon, 13 Jul 2020 05:22:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46380 इस फोन में सबसे नया और तकतवर प्रोससेर होने की उम्मीद है।

The post सबसे अलग फ्लिप कैमरे और 16GB रैम के साथ ये नॉन-चाइनीज कंपनी ला रही है ताकतवर फोन, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus जल्द ही नया स्मार्टफोन लाने वाली है। हाल ही में इस नए फोन को गीकबेंच पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 16 जीबी की रैम जैसे फीचर्स के साथ स्पॉट किया गया था। इस फोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट पर ‘asus ZF’ कोडनेम के साथ देखा गया है, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि यह Asus ZenFone 7 फोन होगा। वहीं, TNNToday की एक नई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि कंपनी अपनी ZenFone 7 सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज के अंदर ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइ, ब्लैक और वाइट कलर वेरिएंट में दस्तक देंगे। इसके अलावा उम्मीद की जी रही है कि जेनफोन 7 और जेनफोन 7 प्रो में फ्लिप कैमरा सिस्टम होगा जो कि पिछले साल लॉन्च हो चुके ZenFone 6 में देखा गया था। इसे भी पढ़ें: Asus ने इंडिया में लॉन्च किए अनोखे लैपटॉप, कीमत दो लाख से भी ज्यादा

हाल ही में सामने आई Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Asus ZenFone 7 में सबसे ताकतवर Snapdragon 865 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। साथ ही बेंचमार्किंग साइट पर यह फोन Asus ZF कोडनेम के साथ लिस्ट हुआ इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन ZenFone 7 या 7Z नाम पर लॉन्च किया जाएगा।

वहीं, लिस्टिंग के अनुसार फोन में 16 जीबी रैम होगी। साथ ही गीकबेंच पर सिंगल कोर में 973 और मल्टी कोर में 3346 प्वाइंट्स मिले। हालांकि, अभी तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं। साथ ही कंपनी ने अभी तक फोन के ऑफिशियली लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

याद दिला दें कि कंपनी ने अभी तक ZenFone 7 के बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इस साल फरवरी में Qualcomm ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी थी कि Asus Zenfone 7 में स्नैपड्रैगन 865 एसओसी होगी। इसे भी पढ़ें: चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी

ASUS ROG Phone 3

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि असूस आरओजी फोन 3 को इंडिया में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 6.59 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ या फिर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली हो सकती है। लीक में यह दावा भी किया गया है कि ROG Phone 3 में ओएलईडी डिसप्ले पैनल देखने को मिलेगा। इस फोन का वज़न 240 ग्राम तथा साईज़ 9.85एमएम हो सकता है।

लीक की मानें तो ASUS ROG Phone 3 को 16 जीबी की पावरफुल रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा जिसके साथ 3गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए आरओजी 3 में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।

सोर्स

The post सबसे अलग फ्लिप कैमरे और 16GB रैम के साथ ये नॉन-चाइनीज कंपनी ला रही है ताकतवर फोन, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-launch-soon-with-flip-camera-16gb-ram/feed/ 0
सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 16जीबी रैम के साथ आ रहा Asus ZenFone 7, Geekbench पर हुआ स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-smartphone-spot-on-geekbench-snapdragon-865-soc-16gb-of-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-smartphone-spot-on-geekbench-snapdragon-865-soc-16gb-of-ram/#comments Fri, 19 Jun 2020 10:04:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45566 फोन में प्रीमियम फीचर्स होंगे।

The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 16जीबी रैम के साथ आ रहा Asus ZenFone 7, Geekbench पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus ZenFone 7 और 7Z को कथित तौर पर बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Asus 6Z सीरीज के अपग्रेडेड वेरिएंट होंगे। वहीं, Asus के अपकमिंग स्मार्टफोन के लीक्स काफी दिनों से सामने आ रहे हैं और चर्चा है कि कंपनी Asus ZenFone 7 सीरीज को जल्द बाजार में उतारने वाली है। इसके अलावा गीकबेंच पर फोन के स्पेसिफिकेशन्स को देखा गया है।

Geekbench पर सामने आई लिस्टिंग के अनुसार Asus ZenFone 7 में सबसे ताकतवर Snapdragon 865 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। साथ ही बेंचमार्किंग साइट पर यह फोन Asus ZF कोडनेम के साथ लिस्ट हुआ इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन ZenFone 7 या 7Z नाम पर लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 4 जीबी रैम के साथ सामने आया Motorola One Fusion, जल्द होगा भारत में लॉन्च

वहीं, लिस्टिंग के अनुसार फोन में 16 जीबी रैम होगी। साथ ही गीकबेंच पर सिंगल कोर में 973 और मल्टी कोर में 3346 प्वाइंट्स मिले। हालांकि, अभी तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं। साथ ही कंपनी ने अभी तक फोन के ऑफिशियली लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

याद दिला दें कि कंपनी ने अभी तक ZenFone 7 के बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इस साल फरवरी में Qualcomm ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी थी कि Asus Zenfone 7 में स्नैपड्रैगन 865 एसओसी होगी।

ASUS ROG Phone 3

बता दें कि हाल ही में माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर असूस आरओजी फोन 3 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई थी। वेईबो पर टिपस्टर द्वारा लीक गई डिटेल्स से पता चला है कि यह फोन 6.59 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ या फिर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली हो सकती है। लीक में यह दावा भी किया गया है कि ROG Phone 3 में ओएलईडी डिसप्ले पैनल देखने को मिलेगा। इस फोन का वज़न 240 ग्राम तथा साईज़ 9.85एमएम बताया गया है। इसे भी पढ़ें: पूरी दुनिया में बिकेंगे ‘Made in India’ Nokia फोन, चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ने का दावा

लीक की मानें तो ASUS ROG Phone 3 को 16 जीबी की पावरफुल रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं
प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा जिसके साथ 3गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए आरओजी 3 में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।

The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 16जीबी रैम के साथ आ रहा Asus ZenFone 7, Geekbench पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-7-smartphone-spot-on-geekbench-snapdragon-865-soc-16gb-of-ram/feed/ 1