Asus Zenfone 8 Mini | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 08 May 2021 17:30:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ASUS Zenfone 8 Mini की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले हुईं लीक, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specifications-leaked-ahead-of-launch-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specifications-leaked-ahead-of-launch-check-details/#respond Sun, 09 May 2021 04:30:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58597 ASUS Zenfone 8 सीरीज 12 मई को लॉन्च होनी है। लॉन्च से पहले इस सीरीज के सबसे कॉम्पैक्ट Asus Zenfone 8 Mini की स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई हैं।

The post ASUS Zenfone 8 Mini की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले हुईं लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS Zenfone 8 सीरीज ग्लोबल मार्केट और चीन में 12 मई को लॉन्च होना है। रूमर्स की माने तो आसुस इस सीरीज में एक फोन कॉम्पैक्ट साइज में पेश कर सकता है जो फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। आसुस का यह स्मार्टफोन Zenfone 8 Mini के नाम से पेश किया जा सकता है। ASUS Zenfone 8 Mini के लॉन्च से पहले ट्विटर पर इस स्मार्टफोन की स्पेसिपिकेशन्स लीक हो गई हैं। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स टिपस्टर मुकुल शर्मा ने लीक की है। मुकुल शर्मा ने ASUS Zenfone 8 Mini स्मार्टफो को जो स्पेसिफिकेशन्स बताई हैं वो इस फोन के बारे में पहले से अलग अलग लीक रिपोर्ट्स पर मुहर लगाती हैं। यहां हम आपको अपकमिंग ASUS Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Asus Zenfone 8 Mini : स्पेसिफिकेशन्स

Asus Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन में कंपनी ने 5.9  इंच का Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। आसुस के इस फोन की डिस्प्ले Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जाएगा। Asus Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन का साइज 148 x 68.5 x 8.9mm और वेट मात्र 169ग्राम हो सकता है। यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : स्मार्टफोन मार्केट में 50,000 नौकरियों पर संकट, भारी नुकसान की आशंका


लीक्स पर भरोसा करें तो Asus Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन को फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 16GB तक RAM और 256GB UFS 3.1 फ्लैश स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Asus Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन में कंपनी 4000mAh की बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी ऑफर कर सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note 21 नहीं होगा लॉन्च, Galaxy Z Flip 3 या Galaxy Z Fold 3 ले सकते हैं इसकी जगह

फोटोग्राफी के लिएAsus Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन में 64MP Sony IMX686 प्राइमेरी सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में दूसरा कैमरा सेंसर 12MP का वाइड एंगल लेंस और तीसरा माइक्रो कैमरा सेंसर है। इसके साथ ही Asus Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए मोटराइज्ड कैमरा मैकेनिज्म नहीं दिया जाएगा, जो इससे पहले Zenfone 7 सीरीज में देखने को मिला था। फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा का यह भी कहना है कि ASUS Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन में तीन माइक्रोफोन के साथ साथ OZO ऑडियो सपोर्ट दिया जा सकता है। Asus Zenfone 8 Mini स्मार्टफोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया जा सकता है। आसुस का यह फोन Android 11 पर आधारित ZenUI 8 पर रन करेगा।

The post ASUS Zenfone 8 Mini की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले हुईं लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specifications-leaked-ahead-of-launch-check-details/feed/ 0
ASUS ZenFone 8 Pro का इंडिया लॉन्च कंफर्म, BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-pro-listed-on-bis-certification-india-launch-confirm/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-pro-listed-on-bis-certification-india-launch-confirm/#respond Wed, 05 May 2021 06:23:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58370 आसुस की ZenFone 8 सीरीज के तीन स्मार्टफोन - ZenFone 8 Mini, ZenFone 8, और ZenFone 8 Pro पेश किये जा सकते हैं। फिलहाल ZenFone 8 Pro स्मार्टपोन की स्पेसिफिकेशन्स मालूम नहीं है।

The post ASUS ZenFone 8 Pro का इंडिया लॉन्च कंफर्म, BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS की अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार है। Asus ZenFone 8 सीरीज के स्मार्टफोन 12 मई को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने हैं। लेटेस्ट खबरों की माने तो आसुस की यह सीरीज भारत में लॉन्च को तैयार है। इस सीरीज के स्मार्टफोन जिसका मॉडल नंबर ASUS_I007D है उसे BIS का सर्टिफिकेशन मिला है। फिलहाल आसुस के इस स्मार्टफोन का मार्केटिंग नाम सामने नहीं आया है। अटकलें है कि यह ASUS ZenFone 8 Pro हो सकता है। आसुस की ZenFone 8 सीरीज के तीन स्मार्टफोन – ZenFone 8 Mini, ZenFone 8, और ZenFone 8 Pro पेश किये जा सकते हैं। फिलहाल ZenFone 8 Pro स्मार्टपोन की स्पेसिफिकेशन्स मालूम नहीं है। अटकलें है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर, 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज में फ्लिप कैमरा मॉड्यूल नहीं दिया जाएगा।

ASUS ZenFone 8 Mini स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

ZenFone 8 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई हैं वहीं ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। खबरों की माने तोZenFone 8 Mini में 5.92-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। आसुस के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP Sony IMX686 सेंसर और सेकेंडरी कैमरा नया Sony IMX663 सेंसर वाला होगा। आसुस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 16GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung ला रहा Galaxy F22 स्मार्टफोन, हो सकता है कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

आसुस के इस फोन में 4,000mAh की बैटरी और 30W फास्ट-चार्ज सपोर्ट दिया जाएगा। आसुस के इस फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Android 11 पर आधारित Zen UI पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 5G ट्रायल्स को इंडिया में मिली मंजूरी, सभी चीनी कंपनियां लिस्ट से बाहर

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। फिलहाल ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro दोनों स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अटकलें है कि आसुस के दोनों स्मार्टपोन OLED display, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 888 SoC, 5G कनेक्टिविटी, मल्टीपल कैमरा और पंच होल डिजाइन सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।

The post ASUS ZenFone 8 Pro का इंडिया लॉन्च कंफर्म, BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-pro-listed-on-bis-certification-india-launch-confirm/feed/ 0
ASUS ZenFone 8 Mini के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specification-like-battery-and-variants-leaked-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specification-like-battery-and-variants-leaked-check-details/#respond Fri, 30 Apr 2021 11:39:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58147 ASUS ZenFone 8 सीरीज के स्मार्टफोन 12 मई को लॉन्च होने हैं। आसुस की अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन - ZenFone 8, ZenFone 8 Pro और ZenFone 8 mini पेश किये जा सकते हैं।

The post ASUS ZenFone 8 Mini के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS ZenFone 8 Mini और आसुस के अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन 12 मई को लॉन्च होने हैं। आसुस के अपमिंग ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन को लेकर काफी सारे रूमर्स सामने आ रहे हैं। अब DealnTech की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की बैटरी और वेरिएंट्स को लेकर जानकारी शेयर की है। माना जा रहा है कि आसुस की अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन – ZenFone 8, ZenFone 8 Pro और ZenFone 8 mini पेश किये जा सकते हैं।

Asus ZenFone 8 Mini/Flip स्पेसिफिकेशन्स

Asus ZenFone 8 Mini/Flip को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के पांच वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। आसुस के इस स्मार्टफोन को – 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, और 16 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इससे पहले लीक में आसुस के ZenFone 8 Mini/Flip स्मार्टफोन के डिस्प्ले को लेकर दावा किया गया है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो आसुस के इस स्मार्टफोन में 5.92 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने Redmi Note 10 की कीमत में किया इजाफा, जानें क्या हैं नए दाम

Asus ZenFone 8

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Asus ZenFone 8 Mini/Flip स्मार्टफोन में कंपनी 3,835mAh की बैटरी ऑफर कर सकते हैं। संभव है कि यह 4,000mAh की बैटरी हो सकती है। चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि आसुस के इस फोन में 30W रैपिड चार्जिंग दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि ZenFone 8 Mini/Flip स्मार्टफोन में पंच होल वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस डिस्प्ले का रेज्यूलेशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। आसुस का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आसुस के इस फोन में Sony IMX686 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। संभव है कि आसुस के इस फोन में सोनी का नया Sony IMX663 स्नेपर भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी डिटेल सामने आ रही है कि इस फोन में Cirrus CS35L45 एंप्लीफायर दिया जा सकता है। ZenFone 8 Mini/Flip को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई हैं।

Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro

ZenFone 8 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि इस सीरीज के तहत ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro दो और स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स को Full HD+ OLED डिस्प्ले और Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। ZenFone 8 स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल + 12.2 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

The post ASUS ZenFone 8 Mini के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specification-like-battery-and-variants-leaked-check-details/feed/ 0
Asus ZenFone 8 सीरीज में नहीं होगा फ्लिप कैमरा, कंपनी ने पंच होल डिस्प्ले किया टीज https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-series-launch-date-is-set-for-may-12th-with-punch-hole-selfie-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-series-launch-date-is-set-for-may-12th-with-punch-hole-selfie-camera/#respond Tue, 27 Apr 2021 13:42:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57980 आसुस 12 मई को अपनी अपकमिंग Asus Aenfone 8 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन ZenFone 8, ZenFone 8 Pro, और ZenFone 8 Mini पेश किए जाएंगे।

The post Asus ZenFone 8 सीरीज में नहीं होगा फ्लिप कैमरा, कंपनी ने पंच होल डिस्प्ले किया टीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS ने अपनी बहुप्रतीक्षित ZenFone 8 सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। आसुस की अपकमिंग Asus Aenfone 8 सीरीज के स्मार्टफोन 12 मई को रात 10:30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। इस लॉन्च इवेंट के दौरान आसुस ZenFone 8, ZenFone 8 Pro, और ZenFone 8 Mini तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। पहले माना जा रहा था कि आसुस की ZenFone 8 सीरीज के स्मार्टफोन फ्लिप कैमरा मैकेनिज्म के साथ पेश किए जा सकते हैं। लेकिन अब कंपनी ने ZenFone 8 सीरीज को टीज करते हुए यह साफ कर दिया है कि ZenFone 8 सीरीज में सेल्फी कैमरा डिस्प्ले में पंच होल कटआउट में दिया जा सकता है।

ZenFone 8 सीरीज में नहीं होगा फ्लिप कैमरा

Asus ZenFone 8 सीरीज के लेटेस्ट टीजर वीडियो से हिंट मिलता है कि कंपनी फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। कंपनी ने टीजर वीडियो से साफ होता है कि कंपनी मोटराइज्ड सेल्फी कैमरा मैकेनिज्म को विदा करने वाली है। अगर ऐसा हुआ तो Zenfone 8-सीरीज में फ्लिप कैमरा मैकेनिज्म नहीं मिलेगा। यह भी संभव हो सकता है कि ZenFone 8 सीरीज के एक फोन में मोटराइज्ड कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : ये चाइनीज कंपनी लेकर आ रही 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, क्या सैमसंग छूट जाएगा पीछे!

ASUS Zenfone 8 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Geekbench लिस्टिंग की माने तो अपकमिंग ASUS ZenFone 8/ZenFone 8 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही कहा जा रहा है ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन को 5.9-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग ZenFone 8 स्मार्टफोन में 64MP Sony IMX686 इमेज सेंसर  दिया जा सकता है। फिलहाल ZenFone 8 सीरीज के लेकर इतनी ही जानकारी सामने आई है।

The post Asus ZenFone 8 सीरीज में नहीं होगा फ्लिप कैमरा, कंपनी ने पंच होल डिस्प्ले किया टीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-series-launch-date-is-set-for-may-12th-with-punch-hole-selfie-camera/feed/ 0
12 मई को लॉन्च होंगे ASUS Zenfone 8 सीरीज के फोन, मिलेगी 16 GB रैम की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-series-launch-date-on-12-may/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-series-launch-date-on-12-may/#respond Sat, 24 Apr 2021 07:19:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57827 Asus Zenfone 8 के अलावा कंपनी Zenfone 8 Pro और Zenfone 8 mini को लॉन्च कर सकती है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर और 16 GB RAM के साथ आ सकते हैं।

The post 12 मई को लॉन्च होंगे ASUS Zenfone 8 सीरीज के फोन, मिलेगी 16 GB रैम की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus Zenfone 8 सीरीज को 12 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेकर पिछले कई माह से जानकारियां आ रही थी। वहीं आज कंपनी ने साफ कर दिया है को अगले महीने 12 मई को ऑफिशियल कर दिया जाएगा। इस फोन के लॉन्च के लिए कंपनी एक ऑनलाइन इवेंट करने वाली है और जिसे भारत में रात को लगभग साढ़े 10 बजे देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि असूस ने हाल में ही अपने गेमिंग सीरीज फोन ROG 5 को इंडिया सहित ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया है जो कि फिलहाल मार्केट में उपलब्ध सबसे पावरफुल फोन में से एक माना जा रहा है। वहीं अब कंपनी ने Zenfone 8 की तैयारी कर ली है।

कितने मॉडल होंगे लॉन्च
asus-zenfone-8-series-launch-date-on-12-may
अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार असूस जे़नफोन सीरीज में कंपनी तीन मॉडल पेश कर सकती है। Zenfone 8 के अलावा Asus Zenfone 8 Pro और Zenfone 8 Mini की भी तैयारी की जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इन्हें लेकर काफी लिक्स आ गए हैं। इसे भी पढ़ेंः Realme GT Neo स्मार्टफोन भारत में Realme X7 Max के नाम से हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल

देखें लेटेस्ट वीडियो: Redmi Note 10 vs Realme 8 5G Camera Comparison

Asus Zenfone 8 के स्पेसिफिकेशन

Asus Zenfone 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.67 इंच की Super AMOLED डिसप्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी इसे फोन के 8 GB RAM मैमोरी के साथ पेश कर सकती है। हालांकि इसका एक मॉडल Zenfone 8 Pro में 16 GB की RAM मैमोरी हो सकती है। इसे भी पढ़ेंः iQOO 7 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले हुआ कीमत का खुलासा, 26 अप्रैल को देगा दस्तक

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं इसके अलावा 128 GB और 256 GB का मैमोरी वेरियंट हो सकती है। रही बात कैमरे की तो प्राइमरी कैमरा 64 MP का हो सकता है।

Asus Zenfone 8 Mini की बात करें तो कंपनी उसे 5.9 इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। हाल में यह मॉडल गीकबेंच पर आया था जहां से 16 GB रैम और Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट कर जानकारी देखने को मिली थी।

वहीं असूस के सभी जे़नफोन 8 सीरीज के फोन को 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है।

The post 12 मई को लॉन्च होंगे ASUS Zenfone 8 सीरीज के फोन, मिलेगी 16 GB रैम की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-series-launch-date-on-12-may/feed/ 0
ASUS ZenFone 8/8 Pro गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 888 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-88-pro-geekbench-listing-leaks-specifications-comes-with-snapdragon-888-chipset-and-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-88-pro-geekbench-listing-leaks-specifications-comes-with-snapdragon-888-chipset-and-8gb-ram/#respond Fri, 23 Apr 2021 10:52:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57805 ASUS ZenFone 8 Pro गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आया है। आसुस का यह स्मार्टफोन भी स्नेपड्रेगन 888 चिपसेट के साथ स्पॉट किया गया है।

The post ASUS ZenFone 8/8 Pro गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 888 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ASUS ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन Geekbench पर स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग की माने तो आसुस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। अब इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन ASUS ZenFone 8 Pro गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आया है। आसुस का यह स्मार्टफोन भी स्नेपड्रेगन 888 चिपसेट के साथ स्पॉट किया गया है। XDA Developers की रिपोर्ट की माने तो आसुस का यह स्मार्टफोन ZenFone 8 भी हो सकता है। खबरों की माने तो ASUS ZenFone के तीन वेरिएंट्स – ZenFone 8, ZenFone 8 Pro, और ZenFone 8 Mini को पेश कर सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आसुस के तीनों स्मार्टफोन एक दूसरे से कितने अलग होंगे जब ये तीनों Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे।

ASUS ZenFone 8/8 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

ASUS ZenFone 8/8 Pro स्मार्टफोन को Geekbench पर मॉडल नंबर ASUS_I004D के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में Lahaina motherboard होगा, जो कंफर्म करता है कि आसुस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस लिस्टिंग के आसुस के इस स्मार्टफोन के बारे ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने दमदार फीचर्स के साथ पेश किए Mi 11X और Mi 11X Pro, जानें कीमत और खूबियां

asus-zenfone-8-pro-asus_i004d-geekbench

आसुस के इस स्मार्टफोन का एक वेरिएंट 8GB RAM और Android 11 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो आसुस इस फोन के हायर वेरिेएंट में 16GB RAM ऑफर कर सकता है। ASUS ZenFone 8/8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें :  Samsung के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Galaxy A22 5G का डिजाइन लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

इस स्मार्टफोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। ASUS के इस स्मार्टफोन में MEMC चिप दिया जा सकता है, जो इससे पहले ROG Phone 5 में देखने को मिला था। आसुस के इस स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमेरी कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो ZenFone 8/ 8 Pro से कंपनी फ्लिप कैमरा डिजाइन हटा सकती है।

The post ASUS ZenFone 8/8 Pro गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 888 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-88-pro-geekbench-listing-leaks-specifications-comes-with-snapdragon-888-chipset-and-8gb-ram/feed/ 0
ASUS ZenFone 8 Mini लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें होगी 16GB रैम https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specs-spotted-on-geekbench-with-16gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specs-spotted-on-geekbench-with-16gb-ram/#respond Fri, 16 Apr 2021 07:19:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57269 ASUS ZenFone 8 Mini को Geekbench पर स्पॉट किया गया है।

The post ASUS ZenFone 8 Mini लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें होगी 16GB रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल फरवरी में टेक वेबसाइट DigiTimes पर इस बात की जानकारी सामने आई थी कि ASUS एक कॉम्पैक्ट ZenFone डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे ASUS ZenFone 8 Mini के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, हाल ही में इस फोन को TÜV SÜD पर सर्टिफिकेशन मिला था, जिसमें फोन की चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब ASUS ZenFone 8 Mini को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।

गीकबेंच लिस्टिंग

ASUS Zenfone 8 Mini को मॉडल नंबर Asus_I006D के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, ZenFone 8 Mini में 2.84GHz और Adreno 660 GPU पर सीपीयू कोर के साथ ओक्टा-कोर SoC होगा। इस CPU और GPU में क्वालकॉम का प्रमुख चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 काम करेगा। इसका मतलब है कि ASUS ZenFone 8 मिनी में स्नैपड्रैगन 888 SoC होगा।  इसे भी पढ़ें: 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर के बारे में सामने आई जानकारी के अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि ZenFone 8 Mini में 16GB रैम होगी और यह एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,121 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,662 अंक मिले हैं। यह टेस्ट गीकबेंच 5.3.2 पर किया गया है।

Asus Zenfone 8 Mini

कुछ समय पहले रिपोर्ट में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार Asus Zenfone 8 Mini में 5.9-इंच डिसप्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC होगा। एक्सडीए डेवलपर्स की रिपोर्ट की बात करें तो उसमें कहा गया है कि इस नई सीरीज में आने वाले तीन फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC की शक्ति मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M42 5G फोन 28 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स भी आ गई सामने
पिछले रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि “SAKE” कोडन नाम का स्मार्टफोन ज़ेनफोन 8 मिनी है। सोर्स कोड से पता चलता है कि डिवाइस में 5.92 इंच का OLED डिसप्ले से लैस होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और FHD + रेजोल्यूशन 2400 × 1080 होगा। डिवाइस में बैक पर केवल दो कैमरा सेंसर- 64MP Sony IMX686 और नया Sony IMX663 होंगे।

कब लॉन्च होगी Asus Zenfoen 8 सीरीज?

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये स्मार्टफोन्स कंपनी की अपकमिंग Asus ZenFone 8 Series का हिस्सा हैं या फिर कंपनी किसी दूसरी सीरीज पर काम कर रही है। बता दें कि कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro के साथ ही एक कॉम्पैक्ट फोन Zenfone 8 Mini लॉन्च हो सकता है।

The post ASUS ZenFone 8 Mini लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें होगी 16GB रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-specs-spotted-on-geekbench-with-16gb-ram/feed/ 0
iPhone की राह चली ये कंपनी, जल्द लॉन्च करेगी छोटे साइज वाला पावरफुल स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-launch-soon-30w-fast-charging-tuv-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-launch-soon-30w-fast-charging-tuv-certification/#respond Thu, 08 Apr 2021 08:25:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56723 Asus Zenfone 8 Mini को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है।

The post iPhone की राह चली ये कंपनी, जल्द लॉन्च करेगी छोटे साइज वाला पावरफुल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus को लेकर काफी दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी अपने Zenfone 8 सीरीज पर काम कर रही है। इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro के साथ ही एक कॉम्पैक्ट फोन Zenfone 8 Mini लॉन्च हो सकता है। इस फोन को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी iPhone 12 Mini की तर्ज पर पेश करेगी। वहीं, अब ASUS ZenFone 8 Mini को TUV SUD सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग की मानें तो मॉडल नंबर ASUS_I006D के साथ स्पॉट किया आसुस फोन ZenFone 8 Mini होगा। आइए आगे आपको बताते हैं कि लिस्टिंग में फोन के बारे में क्या कुछ जानकारी सामने आई है। साथ ही इससे पहले फोन को लेकर सामने आई खबरों पर भी एक नजर डालेंगे।

TUV SUD सर्टिफिकेशन

TUV SUD सर्टिफिकेशन के अनुसार फोन 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा लिस्टिंग में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कुछ जानकारी सामने आ चुकी हैं। XDA डेवलपर्स ने पिछले महीने इस स्मार्टफोन के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसे भी पढ़ें: OPPO A95 5G धांसू फीचर्स के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक

Asus Zenfone 8 Mini

रिपोर्ट में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार Asus Zenfone 8 Mini में 5.9-इंच डिसप्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC होगा। एक्सडीए डेवलपर्स की रिपोर्ट की बात करें तो उसमें कहा गया है कि इस नई सीरीज में आने वाले तीन फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC की शक्ति मिलेगी।

पिछले रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि “SAKE” कोडन नाम का स्मार्टफोन ज़ेनफोन 8 मिनी है। सोर्स कोड से पता चलता है कि डिवाइस में 5.92 इंच का OLED डिसप्ले से लैस होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और FHD + रेजोल्यूशन 2400 × 1080 होगा। डिवाइस में बैक पर केवल दो कैमरा सेंसर- 64MP Sony IMX686 और नया Sony IMX663 होंगे। इसे भी पढ़ें: 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन

Asus Zenfone 8 और Zenfone 8 Pro

कुछ समय पहले सामने आई जानकारी के अनुसार जेनफोन 8 में 5.9 इंच का फुलएचडी + डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज का होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और मल्टीपल कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX सेंसर मिल सकता है। दूसरा मॉडल ZenFone 8 Pro होगा, जिसमें फुलएचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

कब लॉन्च होगी Asus Zenfoen 8 सीरीज?

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये स्मार्टफोन्स कंपनी की अपकमिंग Asus ZenFone 8 Series का हिस्सा हैं या फिर कंपनी किसी दूसरी सीरीज पर काम कर रही है। बता दें कि कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

The post iPhone की राह चली ये कंपनी, जल्द लॉन्च करेगी छोटे साइज वाला पावरफुल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-launch-soon-30w-fast-charging-tuv-certification/feed/ 0
iPhone 12 Mini को चुनौती देने आ रहा पावरफुल Asus Zenfone 8 Mini, ये रही डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-snapdragon-888-120hz-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-snapdragon-888-120hz-launch-soon/#respond Thu, 18 Mar 2021 08:41:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55465 इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 और 120hz रिफ्रेश रेट होगा।

The post iPhone 12 Mini को चुनौती देने आ रहा पावरफुल Asus Zenfone 8 Mini, ये रही डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से टेक बाजार में चर्चा है कि Asus अपनी अपकमिंग जेनफोन 8 सीरीज पर काम कर रही है। वहीं, हाल ही में इस सीरीज के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने आई थी। वहीं, एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि Asus इस सीरीज के अंदर एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मार्केट में पेश कर सकती है जो कि iPhone 12 Mini को चुनौती देगा। एप्पल ने पिछले साल इस फोन को पेश किया था। वहीं, अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कॉम्पैक्ट Asus Zenfone 8 Mini उतारा जा सकता है। एक रिपोर्ट में तीन फ्लैगशिप फोन को “SAKE”, “PICASSO” और “VODKA” कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि “SAKE” ही Zenfone 8 Mini होगा।

Asus Zenfone 8 Mini

रिपोर्ट में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार Asus Zenfone 8 Mini में 5.9-इंच डिसप्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC होगा। एक्सडीए डेवलपर्स की रिपोर्ट की बात करें तो उसमें कहा गया है कि इस नई सीरीज में आने वाले तीन फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC की शक्ति मिलेगी। इसे भी पढ़ें: 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि “SAKE” कोडन नाम का स्मार्टफोन ज़ेनफोन 8 मिनी है। सोर्स कोड से पता चलता है कि डिवाइस में 5.92 इंच का OLED डिसप्ले से लैस होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और FHD + रेजोल्यूशन 2400 × 1080 होगा। डिवाइस में बैक पर केवल दो कैमरा सेंसर- 64MP Sony IMX686 और नया Sony IMX663 होंगे।

फोल्डेबल फोन

वहीं, दूसरी ओर “PICASSO” को लेकर कहा जा रहा है कि यह Zenfone 8 या Zenfone 8 Flip हो सकता है। इसमें 6.67-इंच का OLED डिसप्ले होगा जिसमें फुल एचडी + रेजोल्यूशन दिया जाएगा। वहीं, डिवाइस में 64MP सोनी IMX686 सेंसर, 12.2MP सोनी IMX363 सेंसर और 8MP टेलीफोटो सेंसर होगा। डिवाइस में 24MP का ओमनीविजन OV24B1Q सेंसर भी दिया जाएगा जो कि फ्रंट कैमरे के लिए होगा। इसे भी पढ़ें: ASUS ROG Phone 3 का दाम हुआ कम, कंपनी ने की सभी वेरिएंट्स की कीमत में कटौती

कब लॉन्च होगी Asus Zenfoen 8 सीरीज

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये स्मार्टफोन्स कंपनी की अपकमिंग Asus ZenFone 8 Series का हिस्सा हैं या फिर कंपनी किसी दूसरी सीरीज पर काम कर रही है। बता दें कि कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

The post iPhone 12 Mini को चुनौती देने आ रहा पावरफुल Asus Zenfone 8 Mini, ये रही डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-mini-snapdragon-888-120hz-launch-soon/feed/ 0