Asus Zenfone Lite (L1) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Apr 2019 06:47:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Asus ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 कीमत हुई कम, जानें नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-max-m1-and-zenfone-lite-l1-prices-in-india-slashed/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-max-m1-and-zenfone-lite-l1-prices-in-india-slashed/#respond Tue, 23 Apr 2019 06:47:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29958 इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया था।

The post Asus ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 कीमत हुई कम, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताइवान की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Asus ने ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। ग्राहक अब इन दोनों ही स्मार्टफोन को पहले से कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया था।

लॉन्च के समय ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 की कीमत क्रमश: 8,999 रुपए व 6,999 रुपए थी। वहीं, लॉन्च के कुछ समय बाद ही फोन की कीमत में कटौती की गई थी, जिसके बाद इन फोन को 7,999 रुपए व 5,999 रुपए में बेचा जा रहा था। वहीं, एक बार फिर इन फोन की कीमत में हमेशा के लिए कटौती की गई है।

नई कीमत
ZenFone Max M1 की कीमत में 500 रुपए की कटौती की गई है, जिसके बाद इसे 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, ZenFone Lite L1 की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई है, जिसके बाद इसे 4,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन्स की कीमत में कटौती की जानकारी Asus ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। इसे भी पढ़ें: स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन ज़ेनफोन 6ज़ेड

अगर बात करें असूस ज़ेनफोन मैक्स एम1 की बात करें तो यह फोन प्रीमियम मैटालिक फिनिशिंग के साथ आता है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन असूस ज़ेनयूआई 5.0 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया था तथा 64बिट क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: 3 कैमरा और क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए असूस के दो फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें ज़ेनफोन लाइट एल1 की तो इसमें भी एम1 जैसी ही स्पेसिफिकेशन्स हैं। हालांकि, इसमें रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है इसके अलावा इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच दी गई है। रियर कैमरा अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है। डिवाइस में 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

The post Asus ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 कीमत हुई कम, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-max-m1-and-zenfone-lite-l1-prices-in-india-slashed/feed/ 0
असूस अपने स्मार्टफोंस पर दे रहा है 3,000 रुपये तक की छूट, जानें कब और कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/asus-omg-days-flipkart-zenfone-5z-max-pro-m1-m2-lite-l1-discount-offer-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-omg-days-flipkart-zenfone-5z-max-pro-m1-m2-lite-l1-discount-offer-price/#respond Mon, 15 Apr 2019 07:06:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29700 यह सेल आज से लेकर 18 अप्रैल की रात 12 बजे तक चलेगी।

The post असूस अपने स्मार्टफोंस पर दे रहा है 3,000 रुपये तक की छूट, जानें कब और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

असूस इंडिया ने पिछले महीने ही अपने 4 स्मार्टफोंस के दाम भारतीय बाजार में घटाए थे। इनमें असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड, ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2, ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 और ज़ेनफोन मैक्स एम2 शामिल थे। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही दमदार बिल्ड क्वॉलिटी वाले स्मार्टफोन के लिए पहचानी जाने वाली असूस एक फिर अपने इंडियन फैन्स के लिए नया तोहफा लेकर आई है। असूस की ओर से OMG Days की शुरूआत की गई है, जिसके तहत असूस के 10 स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जा रही है। सिर्फ डिस्काउंट की नहीं बल्कि इस स्मार्टफोंस को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ ही बेहद ही सस्ते दाम पर मोबाईल प्रोटेक्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

OMG Days

असूस की ओर से इस खास सेल की शुरूआत आज यानि 15 अप्रैल से कर दी गई है। यह OMG Days 4 दिनों के लिए आयोजित हुई है जो आज से लेकर 18 अप्रैल की रात 12 बजे तक चलेगी। असूस ने OMG Days का आयोजन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर किया है। असूस के स्मार्टफोंस को फ्लिपकार्ट से कम कीमत व डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से इस सेल के तहत 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

asus omg days flipkart zenfone 5z max pro m1 m2 lite l1 discount offer price

ये स्मार्टफोन मिलेंगे सस्ते

असूस की ओर से पांच स्मार्टफोंस के दाम कम किए गए हैं जिसमें सभी फोन के कुल मिलाकर 10 वेरिएंट सस्ते दामों पर मिलेंगे। इस स्मार्टफोंस में ज़ेनफोन 5ज़ेड, ज़ेनफोन लाइट एल1, ज़ेनफोन मैक्स एम1, ज़ेनफोन मैक्स एम2 और ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 शामिल है। सबसे पहले ज़ेनफोन 5ज़ेड की बात करें तो ओएमजी डेज़ में इस फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत पर सीधे 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है। यह भी पढ़ें : Xiaomi करने वाली है धमाका : 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi Y3, 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ होगी बड़ी बैटरी

Zenfone 5Z के 24,999 रुपये वाले 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सेल में दौरान 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह सेल में फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी रैम वेरिएंट को 27,999 रुपये की बजाय 24,999 रुपये में पाया जा सकेगा तथा 31,999 रुपये वाले Zenfone 5Z के 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी वेरिएंट पर छूट के इस वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

asus omg days flipkart zenfone 5z max pro m1 m2 lite l1 discount offer price

ASUS इस सेल में ZenFone Lite L1 और ZenFone Max M1 स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है। छूट के बाद 5,999 रुपये की कीमत वाले ज़ेनफोन लाइट एल1 को सिर्फ 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 7,499 रुपये की कीमत वाले ज़ेनफोन मैक्स एम1 को सेल के तहत डिस्काउंट के बाद 6,499 रुपये में पाया जा सकेगा। OMG Days में ZenFone Max M2 और ZenFone Max Pro M1 के सभी वेरिएंट्स को 500 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Nokia 7.1 की कीमत में आई जबरदस्त कमी, जानें क्या होगा नया प्राइस

सेल के दौरान ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 8,499 रुपये की कीमत वाले 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह सेल के दौरान 10,499 रुपये की कीमत वाले 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट तथा 12,499 रुपये की कीमत वाले 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 9,999 रुपये त​था 11,999 रुपये में पाया जा सकता है।

asus omg days flipkart zenfone 5z max pro m1 m2 lite l1 discount offer price

असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के 8,499 रुपये की कीमत वाले 3जीबी रैम व 32जीबी वेरिएंट को ओएमजी डेज़ सेल में 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा 10,499 रुपये की कीमत वाले 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।​ फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने के दौरान बजाज फिन्सर्व तथा सभी बैंक के कार्ड्स पर नो कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध रहेगी।

The post असूस अपने स्मार्टफोंस पर दे रहा है 3,000 रुपये तक की छूट, जानें कब और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-omg-days-flipkart-zenfone-5z-max-pro-m1-m2-lite-l1-discount-offer-price/feed/ 0
8,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे असूस स्मार्टफोंस! 4 दिनों तक चलेगी सेल, जानें कब और कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/asus-omg-days-sale-flipkart-price-discount-rs-8000-offer-zenfone-5z-max-pro-m2-m1-lite-l1-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-omg-days-sale-flipkart-price-discount-rs-8000-offer-zenfone-5z-max-pro-m2-m1-lite-l1-in-hindi/#respond Tue, 05 Feb 2019 07:00:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27131 प्राइज़ डिस्काउंट के साथ ही ये फोन नो कॉस्ट ईएमआई पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे

The post 8,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे असूस स्मार्टफोंस! 4 दिनों तक चलेगी सेल, जानें कब और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शानदार स्पेसिफिकेशन्स और दमदार बिल्ड क्वॉलिटी की बात आती है तो असूस के स्मार्टफोंस का नाम जरूर आता है। लो बजट से लेकर हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेंज में असूस के फोन काफी पसंद किए जाते हैं। अपने फैन्स को कम कीमत पर स्मार्टफोन देते हुए असूस ने ‘ओएमजी डेज़’ की शुरूआत की है। इस दौरान असूस के 10 से ज्याद स्मार्टफोन वेरिएंट्स बड़ी छूट के साथ सेल के​ लिए उपलब्ध होंगे। इस स्पेशल सेल के दौरान असूस अपने फोंस पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

असूस की ओएमजी डेज़ सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 4 दिनों तक चलेगी। यह सेल कल यानि 6 फरवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान असूस स्मार्टफोंस पर न सिर्फ प्राइज़ डिस्काउंट दिया जा रहा है बल्कि ये फोन नो कॉस्ट ईएमआई पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

asus omg days sale flipkart price discount rs 8000 offer zenfone 5z max pro m2 m1 lite l1 in hindi

असूस के दमदार स्मार्टफोन ज़ेनफोन 5ज़ेड की बात करें तो इस फोन की कीमत कंपनी ने सीधे 8,000 रुपये कम कर दी है। 29,999 रुपये की कीमत वाले ज़ेनफोन 5ज़ेड के 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को अब 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 6जीबी/128जीबी वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये से घटकर 24,999 रुपये और 8जीबी/256जीबी वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये से 28,999 रुपये हो गई है।

शाओमी रेडमी नोट 7 और रेडमी गो के वेरिएंट हुए लीक, जानें कितनी रैम पर इंडिया में होंगे लॉन्च

ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 पर कंपनी 1,500 रुपये की छूट दे रही है। ओएमजी डेज़ के दौरान फोन 9,999 रुपये की कीमत वाले 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 11,999 रुपये की कीमत वाले 4जीबी/64जीबी वेरिएंट को 10,499 रुपये तथा 13,999 रुपये वाले 6जीबी/64जीबी वेरिएंट को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

asus omg days sale flipkart price discount rs 8000 offer zenfone 5z max pro m2 m1 lite l1 in hindi

असूस की ओर से ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2, ज़ेनफोन मैक्स एम2 तथा ज़ेनफोन लाईट एल1 के सभी वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। इस सेल के दौरान ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 का 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट 11,999 रुपये, 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 13,999 रुपये तथा 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 15,999 रुपये में मिलेगा।

शाओमी दे रही है अपने स्मार्टफोंस पर 4,000 रुपये तक की छूट! जानें कौन-कौन से फोन है शामिल

इसी तरह ज़ेनफोन मैक्स एम2 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,999 रुपये तथा 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ज़ेनफोन लाइट एल1 सेल के दौरान 4,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध रहेगा।

The post 8,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे असूस स्मार्टफोंस! 4 दिनों तक चलेगी सेल, जानें कब और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-omg-days-sale-flipkart-price-discount-rs-8000-offer-zenfone-5z-max-pro-m2-m1-lite-l1-in-hindi/feed/ 0
असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) और ज़ेनफोन मैक्स (एल1) लॉन्च, इनमें है बड़ी डिसप्ले, फास्ट प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-max-m1-and-zenfone-lite-l1-launched-india-feature-specifications-price-in-hindi/ Wed, 17 Oct 2018 08:31:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23650 असूस की ओर से ज़ेनफोन लाइट (एल1) और ज़ेनफोन मैक्स (एम1) बाजार में उतारे गए हैं।

The post असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) और ज़ेनफोन मैक्स (एल1) लॉन्च, इनमें है बड़ी डिसप्ले, फास्ट प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो ने कल ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन के9 और ए5 लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन कम कीमत पर बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दे रहे हैं। वहीं आज इंडियन मार्केट में अपनी दावेदारी पेश करते हुए असूस ने भी एक साथ दो नए डिवाईस लॉन्च कर दिए हैं। असूस की ओर से ज़ेनफोन लाइट (एल1) और ज़ेनफोन मैक्स (एम1) बाजार में उतारे गए हैं जो बजट में फिट और स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स के मामले में हिट है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1)
इंडिया में लॉच हुआ असूस का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसके फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। इस फोन में 1440 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले दी गई है जिसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट ​किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।

हुआवई ने लॉन्च किया मेट 20 प्रो, इसमें है 40एमपी, 20एमपी और 8एमपी के ट्रिपल लेंस वाला मेन कैमरा

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम मैमारी के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ज़ेनफोन लाइट (एम1) के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने दोनों पैनल्स को एलईडी फ्लैश से लैस किया है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) रियल डुअल सिम फोन है जिसमें 2 सिम कार्ड के साथ 1 मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। 4जी वोएलटीई के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ज़ेनफोन मैक्स (एम1) में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

asus-1

असूस ज़ेनफोन लाइट (एल1)
असूस की ओर से इस फोन को भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 1440 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले दी गई है जो 2डी ग्लास से कोटेड है। यह फोन भी एंडरॉयड ओरियो आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम मैमारी पर पेश किया गया है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ज़ेनफोन लाइट (एल1) के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो एलईडी फ्लैश से लैस है।

ट्रिपल रियर कैमरे, 4,000एमएएच बैटरी और सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ हुआवई मेट 20

असूस ज़ेनफोन लाइट (एल1) डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत की बात करें तो असूस ने ज़ेनफोन मैक्स (एम1) को जहां 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है वहीं ज़ेनफोन मैक्स (एल1) को 6,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) और ज़ेनफोन मैक्स (एल1) लॉन्च, इनमें है बड़ी डिसप्ले, फास्ट प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>