Asus Zenfone V | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 06 Oct 2017 11:21:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 असूस ने लॉन्च किया ज़ेनफोन 5, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-v-announced-in-hindi/ Fri, 06 Oct 2017 11:21:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12501 4जीबी रैम के साथ ही इसमें 23-एमपी का कैमरा मौजूद है।

The post असूस ने लॉन्च किया ज़ेनफोन 5, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही असूस ने अपनी ज़ेनफोन स्मार्टफोन सीरीज़ की चौथी जेनरेशन को पेश किया था। असूस ने ज़ेनफोन सीरीज़ में एक साथ कई फोन लॉन्च किए थे, जिनमें से कुछ भारतीय बाजार में भी आ चुके है। वहीं अब कंपनी की ओर से ज़ेनफोन 5 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा दिया गया है। असूस ने ज़ेनफोन 5 को अमेरिकी बाजार में लॉन्च कर दिया है जहां यह वेरिज़ोन पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

4जी इंटरनेट स्पीड में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा, जानें पूरी रिपोर्ट

असूस ज़ेनफोन 5 की बात करें तो कपंनी ने इसे 1920×1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया है, जो 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन ज़ेन यूआई 3.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 2.15गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर रन करता है।

asus-zenfone-5-1

कंपनी की ओर से इस में 4जीबी की रैम दी गई है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 530जीपीयू मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए ज़ेनफोन 5 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 23-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रट कैमरा मौजूद है।

1,500 रुपये में 7 बेहतरीन कीपैड वाले फोन, जिनमें है कमाल का बैटरी बैकअप

असूस का यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है तथा फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाईप-सी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए ज़ेनफोन 5 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अमेरिकी बाजार में यह फोन वेरिज़ोन के माध्यम से बंडल आॅफर के साथ तकरीबन 25,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

The post असूस ने लॉन्च किया ज़ेनफोन 5, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
23-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस Zenfone V, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-v-launched-price-specifications-and-features-in-hindi/ Mon, 18 Sep 2017 02:26:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11926 असूस Zenfone V में 5.2-इंच की फुल एचडी एमोलेड डिसप्ले दिया गया है।

The post 23-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस Zenfone V, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में ताइवानी कंपनी असूस ने ज़ेनफोन 4 सीरीज मे 6 मॉडल का प्रदर्शन किया था। वहीं आज कंपनी ने एक और फोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने असूस जेनफोन 5 को दिखाया है। हालांकि इसे फिलहाल यूएस में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। असूस ने इसे एप्पल के नए आईफोन की तरह नाम दिया है। कंपनी ने 5 रोमन में मिला है। इस फोन को यूएस आॅपरेटर वेराइजन के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। जहां फोन का मॉडल नंबर वी520केल है।

असूस Zenfone V में 5.2—इंच की फुल एचडी एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। हालांकि असूस अबतक एमोलेड​ डिसप्ले के साथ ज्यादा फोन लेकर नहीं आया है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश​ किया गया है। वहीं फोन में 23—मेगापिक्सल क एफ/2.0 अपर्चर वाला रियर कैमरा दिया गया है जो ओआईएस सपोर्ट करने में सक्षम है।

इसके साथ ही असूस Zenfone V में आपको 4जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। फोन का सेल्फी कैमरा 8—मेगापिक्सल का दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

The post 23-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस Zenfone V, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>