asus zenpad10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Jun 2017 11:55:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 असूस ने उतारा 10-इंच की स्क्रीन वाला जेनपैड10, इसमें है, 4,680एमएएच की बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zrnpad10-lunched-in-hindi/ Thu, 01 Jun 2017 11:55:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8119 आसूस की ओर से इस डिवाईस को 10.1-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया गया है जो आकर्षक फीचर्स के साथ ही दमदार स्पे​सिफिकेशन्स से लैस है।

The post असूस ने उतारा 10-इंच की स्क्रीन वाला जेनपैड10, इसमें है, 4,680एमएएच की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आसूस ने ताईवान में आयोजित कम्प्यूटैक्स 2017 ईवेंट के दौरान अपना नया स्मार्ट टैबलेट जेनपैड10 लॉन्च कर दिया गया है। आसूस की ओर से इस डिवाईस को 10.1-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया गया है जो आकर्षक फीचर्स के साथ ही दमदार स्पे​सिफिकेशन्स से लैस है।

6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस मीडनाईट ब्लैक कलर वेरिएंट

जेनपैड10 को जेड301एमएल और एमएफएल मॉडल में पेश किया गया है जो क्रमश: 10.1-इंच की फुलएचडी और एचडी आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। ये दोनो ही मॉडल एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग तकनीक से लैस है। कंपनी की ओर से इसे 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है।

asus-zenpad-10-1

जेनपैड10 एंडरॉयड नुगट पर आधारित है जिसका जेड301एमएल मॉडल 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी8735डब्ल्यू चिपसेट पर कार्य करता है तथा जेड301एमएफएल मॉडल 1.45गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी8735ए चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए असूस जेनपैड10 के बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल तथा फ्रंट पैनल पर 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ यू यूरेका ब्लैक भारत में लॉन्च, रेडमी नोट4 को देगा टक्कर

इस टैबलेट के फ्रंट पैनल पर डुअल स्पीकर मौजूद है जो बेहतरीन साउंड क्वॉलिटी प्रदान करते है। 4जी एलटीई व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही इसमे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए टैबलेट में 4,680एमएएच की बैटरी भी दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही असूस जेनपैड10 को भारत में लाया जाएगा।

The post असूस ने उतारा 10-इंच की स्क्रीन वाला जेनपैड10, इसमें है, 4,680एमएएच की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>