asus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Aug 2026 08:40:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ASUS Pad की भारत में सेल शुरू, 2.8K OLED डिस्प्ले, Dimensity 8300 और 9,000mAh बैटरी से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/asus-pad-india-price-sale-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-pad-india-price-sale-specifications/#respond Thu, 06 Aug 2026 08:35:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201507 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ASUS ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम टैबलेट ASUS Pad की सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने इस टैबलेट को एंटरटेनमेंट, पढ़ाई, क्रिएटिव वर्क और प्रोडक्टिविटी के लिए बनाया है। इसमें 12.2-इंच का डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर, 9,000mAh की बैटरी और Android 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे ऑनलाइन के […]

The post ASUS Pad की भारत में सेल शुरू, 2.8K OLED डिस्प्ले, Dimensity 8300 और 9,000mAh बैटरी से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम टैबलेट ASUS Pad की सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने इस टैबलेट को एंटरटेनमेंट, पढ़ाई, क्रिएटिव वर्क और प्रोडक्टिविटी के लिए बनाया है। इसमें 12.2-इंच का डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर, 9,000mAh की बैटरी और Android 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

ASUS Pad की भारत में कीमत और उपलब्धता

ASUS Pad के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 49,990 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Flipkart, ASUS eShop, ASUS और ROG स्टोर्स, Reliance Digital तथा कंपनी के अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीद सकते हैं।

कंपनी ग्राहकों के लिए ASUS Easy Pay फाइनेंसिंग विकल्प भी लेकर आई है। इसके तहत टैबलेट को 12 महीने तक की No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। जिसकी शुरुआती मंथली EMI 3,833 रुपये पड़ेगी।

ASUS Pad स्पेसिफिकेशंस

ASUS Pad में 12.2-इंच का 2.8K (2800 × 1840 पिक्सल) डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो, 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गमट, TUV Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह ASUS Pen 2.0 और अन्य सपोर्टेड स्टायलस के साथ भी काम करता है।

परफॉरमेंस के लिए ASUS Pad में MediaTek Dimensity 8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.35GHz है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यदि ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो तो इसमें microSD कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो टैबलेट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए ASUS Pad टैबलेट में 9,000mAh की Lithium-Polymer बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 45W USB Type-C फास्ट चार्जर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी को करीब 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ASUS Pad में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा Face Unlock फीचर को भी सपोर्ट करता है।

बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें चार स्पीकर दिए गए हैं। जो Dolby Atmos 360-डिग्री सिनेमैटिक साउंड सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3 और USB 3.0 Type-C पोर्ट मिलता है। जो DisplayPort 1.4 और PD 3.0 को भी सपोर्ट करता है।

ASUS Pad का रियर पैनल फाइबरग्लास मटेरियल से बना है। इसका वजन 523 ग्राम है और मोटाई 6.5mm है। बॉक्स में कंपनी Protective Case भी देगी। जिसे चार अलग-अलग मोड में उपयोग किया जा सकता है।

यदि आप नया फ्लैगशिप टैबलेट लेने की सोच रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post ASUS Pad की भारत में सेल शुरू, 2.8K OLED डिस्प्ले, Dimensity 8300 और 9,000mAh बैटरी से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-pad-india-price-sale-specifications/feed/ 0
6 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Asus Pad, 12.2-इंच OLED डिस्प्ले, Dimensity 8300 और 9000mAh बैटरी मिलेगी https://www.91mobiles.com/hindi/asus-pad-india-launch-august-6-specifications-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-pad-india-launch-august-6-specifications-features/#respond Sat, 18 Jul 2026 04:00:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200210 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Asus ने पिछले कुछ समय में भारत में कई नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं, लेकिन टैबलेट सेगमेंट से कंपनी लंबे समय से दूर दिखी है। वहीं, अब कंपनी एक बार फिर इस कैटेगरी में वापसी करने जा रही है। क्योंकि ब्रांड ने Asus Pad को भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने का ऐलान किया […]

The post 6 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Asus Pad, 12.2-इंच OLED डिस्प्ले, Dimensity 8300 और 9000mAh बैटरी मिलेगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus ने पिछले कुछ समय में भारत में कई नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं, लेकिन टैबलेट सेगमेंट से कंपनी लंबे समय से दूर दिखी है। वहीं, अब कंपनी एक बार फिर इस कैटेगरी में वापसी करने जा रही है। क्योंकि ब्रांड ने Asus Pad को भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसमें हाई-रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और स्टायलस सपोर्ट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स होंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Asus Pad के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Asus Pad में 12.2-इंच का 2.8K डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गमट, लो फ्लिकर व कम ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और 92% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो से लैस है।

परफॉरमेंस के लिए Asus Pad में MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर होगा। जिसे 8GB LPDDR5X RAM के साथ जोड़ा जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में टैबलेट Android 16 पर काम करेगा। इसमें 128GB तथा 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया भी जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए Asus Pad में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरा Face Unlock फीचर को भी सपोर्ट करता है। Asus Pad टैबलेट में 9000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 30 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो सकती है।

ऑडियो के लिए Asus Pad में क्वाड-स्पीकर सेटअप लगा होगा। जो Dolby Atmos 360-डिग्री सिनेमैटिक साउंड का सपोर्ट करता है। इसके अलावा टैबलेट Asus Pen 2.0 और ब्लूटूथ कीबोर्ड के साथ भी काम करता है, जिससे नोट्स लेना, स्केच बनाना, डॉक्युमेंट एडिट करना और अन्य प्रोडक्टिविटी टास्क आसान हो जाते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए Asus Pad में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, USB Type-C (DisplayPort 1.4 सपोर्ट) और GlideX फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से Windows, macOS, Android और iOS डिवाइस के बीच फाइल शेयर की जा सकती हैं। हालांकि इसमें SIM कार्ड सपोर्ट नहीं मिलेगा।

Asus Pad कलर ऑप्शन और उपलब्धता

Asus Pad का डायमेंशन 271.1 x 182.4 x 6.5mm है और इसका वजन 523 ग्राम रखा गया है। कंपनी इसके साथ एक प्रोटेक्टिव फोलियो केस भी देगी, जिसे चार अलग-अलग व्यूइंग मोड में स्टैंड की तरह उपयोग किया जा सकेगा।

यह टैबलेट Pure White कलर में 128GB और 256GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी कीमत लॉन्च के दिन सामने आएगी। वहीं, सेल Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। यदि आप नया फ्लैगशिप टैबलेट लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट मिलेगा। हमारे साथ बने रहें।

The post 6 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Asus Pad, 12.2-इंच OLED डिस्प्ले, Dimensity 8300 और 9000mAh बैटरी मिलेगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-pad-india-launch-august-6-specifications-features/feed/ 0
ASUS Zenbook S16, Vivobook 16 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenbook-s16-vivobook-16-launched-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenbook-s16-vivobook-16-launched-india-price-specifications/#respond Tue, 08 Apr 2025 13:35:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171258 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ASUS ने भारत में दो नए AI-पावर्ड लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं जिसमें प्रीमियम Zenbook S16 और परफॉर्मेंस-फोकस्ड Vivobook 16 शामिल हैं। Zenbook S16 में स्लिम मैग्नीशियम-एल्यूमिनियम अलॉय बॉडी और 3K OLED टचस्क्रीन दी गई है, जबकि दोनों में AMD का लेटेस्ट AI 7 350 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्पीड और वैल्यू के बीच बेहतरीन […]

The post ASUS Zenbook S16, Vivobook 16 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • नया Zenbook S16 एक 16-इंच 3K OLED टचस्क्रीन के साथ आता है।
  • दोनों लैपटॉप्स में नया AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर और XDNA 2 NPU दिया गया है।
  • ASUS Vivobook 16 की शुरुआती कीमत ₹75,990 रखी गई है।

ASUS ने भारत में दो नए AI-पावर्ड लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं जिसमें प्रीमियम Zenbook S16 और परफॉर्मेंस-फोकस्ड Vivobook 16 शामिल हैं। Zenbook S16 में स्लिम मैग्नीशियम-एल्यूमिनियम अलॉय बॉडी और 3K OLED टचस्क्रीन दी गई है, जबकि दोनों में AMD का लेटेस्ट AI 7 350 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्पीड और वैल्यू के बीच बेहतरीन बैलेंस प्रदान करता है। चलिए आगे इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हैं।

ASUS Zenbook S16, Vivobook 16 की कीमत

वीवोबुक 16 की शुरुआती कीमत 75,990 रुपये है, जबकि जेनबुक एस16 की कीमत 149,990 रुपये है। इन लैपटॉप को ASUS ई-शॉप, फ्लिपकार्ट, अमेजन, रिलायंस स्टोर्स और पार्टनर-एक्सक्लूसिव स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

ASUS Zenbook S16 स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

  • डिजाइन और बिल्ट: लैपटॉप में एक पतला और हल्का चेसिस है, जिसका माप 35.36 x 24.30 x 1.19–1.29 सेमी है और इसका वजन 1.50 किलोग्राम है। ASUS Zenbook S16 ज़ुमिया ग्रे और स्कैंडिनेवियन वाइट जैसे दो रंग में उपलब्ध है।
  • डिस्प्ले: इसमें 2880 x 1800 रिजॉल्यूशन और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला 16.0-इंच 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम और 400 निट्स ब्राइटनेस (500 निट्स HDR पीक) को सपोर्ट करता है।

  • 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गैमट, वीईएसए डिस्प्लेएचडीआर ट्रू ब्लैक 500 प्रमाणन, और टीयूवी रीनलैंड और एसजीएस आई केयर प्रमाणन के साथ, यह कम नीली रोशनी के साथ स्पष्ट, रंग-सटीक दृश्य प्रदान करता है।
  • प्रोसेसर और AI क्षमताएं: 8 कोर और 16 थ्रेड वाला AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर, जिसकी क्लॉक स्पीड 5GHz है, इस लैपटॉप को पावर देता है। इसमें XNDA 2 NPU शामिल है जो 50 TOPS तक AI परफॉरमेंस देता है। यह स्मूथ विजुअल आउटपुट के लिए एकीकृत AMD Radeon 860M ग्राफिक्स से लैस है।
  • मेमोरी और स्टोरेज: लैपटॉप में 8000MHz पर चलने वाली 24GB LPDDR5X RAM शामिल है और 1TB PCIe 4.0 x4 NVMe M.2 SSD स्टोरेज प्रदान करता है।
  • कनेक्टिविटी और पोर्ट: वायरलेस कनेक्टिविटी में ट्राई-बैंड वाई-फाई 7 (802.11be) और ब्लूटूथ 5.4 शामिल हैं।
  • पोर्ट विकल्पों में डिस्प्ले और चार्जिंग सपोर्ट के साथ दो USB 4.0 जनरेशन 3 टाइप-सी पोर्ट, एक USB 3.2 जनरेशन 2 टाइप-ए, एक HDMI 2.1 (TMDS), एक 3.5 मिमी कॉम्बो ऑडियो जैक और एक SD 4.0 कार्ड रीडर शामिल हैं।
  • बैटरी और चार्जिंग: इसमें 65W टाइप-सी पावर एडॉप्टर के साथ 78Wh लिथियम-पॉलीमर बैटरी है।
    अन्य: डॉल्बी एटमॉस के साथ छह बिल्ट-इन स्पीकर, तीन बिल्ट-इन माइक्रोफोन, FHD IR कैमरा, ASUS ErgoSense टचपैड और कई फीचर्स हैं।

ASUS Vivobook 16 स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

  • डिजाइन और बिल्ट: लैपटॉप का माप 35.70 x 25.06 x 1.79–1.99 सेमी है और इसका वजन लगभग 1.88 किलोग्राम है, जो पोर्टेबिलिटी और स्क्रीन रियल एस्टेट का संतुलन प्रदान करता है।
  • डिस्प्ले: इसमें 1920 x 1200 रिजॉल्यूशन और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला 16-इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 45 प्रतिशत NTSC कलर गैमट को सपोर्ट करता है।
  • प्रोसेसर और ग्राफिक्स: 8 कोर, 16 थ्रेड और 5.0GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर लैपटॉप को पावर देता है। इसमें AMD XDNA 2 NPU शामिल है जो 50 TOPS तक AI प्रोसेसिंग पावर देता है। इंटीग्रेटेड AMD Radeon 860M ग्राफिक्स रोजाना के विज़ुअल और मीडिया टास्क को हैंडल करता है।
  • मेमोरी और स्टोरेज: यह 5600 मेगाहर्ट्ज पर चलने वाली 16 जीबी की DDR5 रैम के साथ आता है, जिसमें भविष्य के अपग्रेड के लिए SO-DIMM स्लॉट है। स्टोरेज के लिए आपको 512GB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD मिलता है।
  • कनेक्टिविटी और पोर्ट: वायरलेस कनेक्टिविटी वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 के जरिए मिलती है।
  • पोर्ट्स में दो USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-ए पोर्ट, दो USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-सी पोर्ट (डिस्प्ले और पावर डिलीवरी सपोर्ट के साथ), एक HDMI 2.1 (TMDS) पोर्ट और एक 3.5 मिमी कॉम्बो ऑडियो जैक शामिल हैं।
    बैटरी और चार्जिंग: लैपटॉप 42Wh की बैटरी का उपयोग करता है और USB-C के माध्यम से 65W फ़ास्ट चार्जिंग का समर्थन करता है।
  • अन्य: फुल एचडी IR वेबकैम, बिल्ट-इन एरे माइक्रोफोन, Dirac ट्यूनिंग के साथ ASUS SonicMaster और कई खूबियां शामिल हैं।

The post ASUS Zenbook S16, Vivobook 16 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenbook-s16-vivobook-16-launched-india-price-specifications/feed/ 0
ASUS VivoBook, ZenBook 2025 लाइनअप और गेमिंग V16 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/asus-vivobook-zenbook-gaming-v16-2025-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-vivobook-zenbook-gaming-v16-2025-india-price-specifications/#respond Thu, 13 Feb 2025 13:31:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166927 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ASUS ने अपना 2025 वर्किंग और गेमिंग लैपटॉप लाइनअप लॉन्च किया है, जिससे अलग-अलग सेगमेंट में AI तकनीक को और भी आसान बनाया जा सके। चाहे रोजमर्रा के कामों के लिए एआई हो या क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए एडवांस एआई, ये लैपटॉप रियल-टाइम में परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। […]

The post ASUS VivoBook, ZenBook 2025 लाइनअप और गेमिंग V16 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ASUS 2025 लाइनअप लैपटॉप में Vivobook और Zenbook सीरीज के नए मॉडल शामिल हैं।
  • ASUS Zenbook Duo भारत में ब्रांड का पहला डुअल-स्क्रीन OLED लैपटॉप है।
  • लाइनअप में NVIDIA GeForce RTX 4050 GPU के साथ नया एंट्री-लेवल गेमिंग लैपटॉप, गेमिंग V16 भी शामिल है।

ASUS ने अपना 2025 वर्किंग और गेमिंग लैपटॉप लाइनअप लॉन्च किया है, जिससे अलग-अलग सेगमेंट में AI तकनीक को और भी आसान बनाया जा सके। चाहे रोजमर्रा के कामों के लिए एआई हो या क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए एडवांस एआई, ये लैपटॉप रियल-टाइम में परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। आइए, आगे ASUS के नए मॉडलों की कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

ASUS 2025 लैपटॉप लाइनअप की कीमत और उपलब्धता

ये नए लैपटॉप प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स जैसे Amazon, Flipkart और ASUS e-stores पर उपलब्ध होंगे। ऑफ़लाइन खरीदारी के लिए, ये ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स और Vijay Sales, Croma, Reliance Digital जैसे मल्टीब्रांड रिटेल आउटलेट्स पर भी मिलेंगे।

ASUS लैपटॉप मॉडल कीमत
Vivobook Flip 14 (TP3407SA) 96,990 रुपये
Gaming V16 (V3607) 84,990 रुपये
Vivobook 16 (X1607CA) 75,990 रुपये
Zenbook 14 (UX3405CA) 1,12,990 रुपये
Vivobook 14 (X1407CA) 75,990 रुपये
Vivobook S14 (S5406SA) 99,990 रुपये
Zenbook Duo (UX8406CA) 2,39,990 रुपये

ASUS Zenbook Duo

ASUS Zenbook Duo एक डुअल-स्क्रीन AI लैपटॉप है, जिसे बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन 1.35 किलोग्राम (कीबोर्ड के साथ 1.65 किलोग्राम) और मोटाई सिर्फ 1.46 सेमी है। यह लैपटॉप दो 14-इंच 3K OLED 120Hz टचस्क्रीन के साथ आता है, जो शानदार विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें Intel Core Ultra 9-285H प्रोसेसर, 32GB तक LPDDR5X RAM और 1TB PCIe 4.0 SSD है, जो स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। अन्य फीचर्स में Wi-Fi 7, Dolby Atmos स्पीकर्स, डिटैचेबल ErgoSense कीबोर्ड और 75Wh बैटरी शामिल हैं।

ASUS Vivobook 16

ASUS Vivobook 16 एक पावरफुल वर्क लैपटॉप है, जिसमें 16-इंच WUXGA डिस्प्ले, अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल्स, और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन है, जो आंखों पर कम दबाव डालने में मदद करता है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra 5-225H प्रोसेसर, 16GB DDR5 RAM, और 512GB PCIe 4.0 SSD के साथ आता है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें 180-डिग्री हिंग लचीलापन बढ़ाती है, जबकि Wi-Fi 6, FHD IR कैमरा (Windows Hello सपोर्ट के साथ) और Dirac-ट्यून स्पीकर्स इसे और उपयोगी बनाते हैं। मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ यह वर्क और स्टडी के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है।

ASUS Gaming V16

ASUS Gaming V16 एक पावरफुल और पोर्टेबल 16-इंच लैपटॉप है, जो गेमिंग और क्रिएटिविटी के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन 1.95 किलोग्राम है और यह मैट ब्लैक फिनिश और Turbo Blue कीबोर्ड बैकलाइट के साथ आता है। इसमें Intel Core 7-240H प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4050 GPU दिया गया है, जो 32GB तक DDR5 RAM और 1TB PCIe 4.0 SSD के साथ स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। अन्य फीचर्स में ASUS IceCool कूलिंग टेक्नोलॉजी, Dirac-ट्यून स्पीकर्स, 1080p कैमरा और USB-C पावर डिलीवरी शामिल हैं, जो इसे एक वर्सेटाइल मशीन बनाते हैं।

ASUS Zenbook 14

ASUS Zenbook 14 एक हल्का और पावरफुल लैपटॉप है जो वर्क और क्रिएटिविटी के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन सिर्फ 1.28 किलोग्राम है, मोटाई 14.9 मिमी है और इसमें 14-इंच 3K OLED 120Hz डिस्प्ले है, जो शानदार रंग और गहरे ब्लैक टोन प्रदान करता है। यह Intel Core Ultra 9-285H प्रोसेसर, 32GB तक LPDDR5X RAM, और 1TB PCIe 4.0 SSD के साथ आता है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। अन्य फीचर्स में Wi-Fi 7, Thunderbolt 4, 75Wh बैटरी, Dolby Atmos स्पीकर्स, और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी शामिल हैं, जो इसे मूविंग प्रोडक्टिविटी के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

ASUS Vivobook 14

ASUS Vivobook 14 एक हल्का और मजबूत लैपटॉप है, जिसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन 1.46 किलोग्राम है और मोटाई सिर्फ 1.79 सेमी है। इसमें 14-इंच WUXGA डिस्प्ले दिया गया है, जो अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है। यह Intel Core Ultra 5-225H प्रोसेसर, 16GB DDR5 RAM, और 512GB PCIe 4.0 SSD के साथ स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। अन्य फीचर्स में Wi-Fi 6, FHD IR कैमरा, बैकलिट ErgoSense कीबोर्ड, और Dirac-ट्यून स्पीकर्स शामिल हैं।

ASUS Vivobook S14 OLED

ASUS Vivobook S14 OLED एक हल्का और पावरफुल लैपटॉप है, जिसे मूविंग प्रोडक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है और मोटाई 13.9 मिमी है। इसमें 14-इंच ASUS Lumina OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार रंग और कम ब्लू लाइट प्रदान करता है। यह Intel Core Ultra 7-256V प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM, और 512GB PCIe 4.0 SSD के साथ आता है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलता है। अन्य फीचर्स में Wi-Fi 7, FHD IR कैमरा, Dolby Atmos स्पीकर्स, और 75Wh बैटरी (USB-C Easy Charge सपोर्ट के साथ) शामिल हैं।

ASUS Vivobook 14 Flip

ASUS Vivobook 14 Flip एक हल्का 2-इन-1 लैपटॉप है, जो 360-डिग्री हिंज के साथ आता है। इसमें 14-इंच Lumina OLED टचस्क्रीन है, जो शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। यह Intel Core Ultra 7 (Series 2) प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें AI कैपेबिलिटी भी शामिल है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM, 512GB PCIe Gen 4 SSD (1TB तक एक्सपैंडेबल) और Wi-Fi 7 दिया गया है, जिससे फास्ट कनेक्टिविटी मिलती है। अन्य फीचर्स में 70Wh बैटरी (जो 28 घंटे तक चले), Dolby Atmos ऑडियो, ASUS Pen 2.0 सपोर्ट, और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी शामिल हैं, जो इसे वर्सेटाइल और पावरफुल बनाते हैं।

The post ASUS VivoBook, ZenBook 2025 लाइनअप और गेमिंग V16 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-vivobook-zenbook-gaming-v16-2025-india-price-specifications/feed/ 0
16GB RAM वाला फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ हुआ ग्लोबली लॉन्च, कैमरा भी है कमाल https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-asus-zenfone-12-ultra-launched-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-asus-zenfone-12-ultra-launched-check-price-and-specifications/#respond Fri, 07 Feb 2025 04:27:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166384 यह स्मार्टफोन 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite की ताकत से लैस है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 16GB RAM वाला फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ हुआ ग्लोबली लॉन्च, कैमरा भी है कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2025 ‘फ्लैगशिप का साल’ साबित हो रहा है। सभी बड़े मोबाइल ब्रांड अपने पावरफुल मोबाइल फोंस को लेकर आ रहे हैं। इसी लिस्ट में ASUS का नाम भी जुड़ गया है जिसने ग्लोबल मार्केट में अपना हाईएंड डिवाइस Zenfone 12 Ultra पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite की ताकत से लैस है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

ASUS Zenfone 12 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ 144Hz E6 AMOLED Screen
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP+32MP+13MP Back Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 65W 5,500mAh Battery

डिस्प्ले

असूस ज़ेनफोन 12 अल्ट्रा में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह Samsung E6 AMOLED पैनल वाली LTPO डिस्प्ले है जो नॉमर्ल इस्तेमाल में 120हर्ट्ज़ तथा गेमिंग के दौरान 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है जो कोर्निंग Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है।

परफॉर्मेंस

यह असूस का फ्लैगशिप फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया जो Zen UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.1GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिकस के लिए इन मोबाइल्स में Adreno 830 GPU मिलता है।

मेमोरी

ASUS Zenfone 12 Ultra दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है तथा सबसे बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 512जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक के साथ मिलकर काम करता है।

कैमरा

असूस ज़ेनफोन 12 अल्ट्रा में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह Sony LYT700 सेंसर है जो 6-एक्सिस गिंबल स्टेबलाइजेशन तकनीक पर काम करता है।

इसके साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल 3x telephoto सेंसर और 13 मेगापिक्सल 120° ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 90° FoV वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Zenfone 12 Ultra में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह असूस का फोन 65W Hypercharge फास्ट चार्जिंग तथा 15W Qi wireless चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। इस फोन में Quick Charge 5.0 और PD Charging टेक भी मिलती है।

अन्य फीचर्स

असूस ज़ेनफोन 12 अल्ट्रा को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करती है। मनोरंजन व म्यूज़िक के लिए इसमें 5-magnet स्टीरियो स्पीकर्स के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ NFC भी मिलता है।

ASUS Zenfone 12 Ultra प्राइस

विदेशी बाजार में असूस ज़ेनफोन 12 अल्ट्रा के 12जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं मोबाइल का बड़ा 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट तकरीबन 85,250 रुपये की कीमत पर लाया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन Ebony black, Sakura white और Sage green कलर में बिकेगा।

The post 16GB RAM वाला फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ हुआ ग्लोबली लॉन्च, कैमरा भी है कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-asus-zenfone-12-ultra-launched-check-price-and-specifications/feed/ 0
16GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ ROG Phone 9 FE, जानें फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-9-fe-launched-in-thailand-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-9-fe-launched-in-thailand-price-specifications/#respond Wed, 05 Feb 2025 05:01:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166190 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ताइवान की टेक निर्माता कंपनी ASUS ने पिछले साल 2024 में लॉन्च की गई ROG Phone 9 सीरीज में नया मॉडल जोड़ दिया है। इसे Asus ROG Phone 9 FE नाम से ग्लोबल मार्केट थाईलैंड में पेश किया गया है। यह पहले के मॉडल्स से किफायती है और कई दमदार खूबियां प्रदान करता है। इसमें […]

The post 16GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ ROG Phone 9 FE, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताइवान की टेक निर्माता कंपनी ASUS ने पिछले साल 2024 में लॉन्च की गई ROG Phone 9 सीरीज में नया मॉडल जोड़ दिया है। इसे Asus ROG Phone 9 FE नाम से ग्लोबल मार्केट थाईलैंड में पेश किया गया है। यह पहले के मॉडल्स से किफायती है और कई दमदार खूबियां प्रदान करता है। इसमें 16GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा, 5500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट जैसे कई स्पेसिफिकेशंस हैं। आइए, आगे आपको मोबाइल की फुल डिटेल्स बताते हैं।

Asus ROG Phone 9 FE के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

  • डिस्प्ले: Asus ROG Phone 9 FE के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78-इंच का Samsung AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ है। यह डिस्प्ले 2500 निट्स तक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 1Hz से 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट प्रदान करता है, जिसे सिस्टम सेटिंग्स में 165Hz और गेम जेनी में 185Hz तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • प्रोसेसिंग: ASUS ROG Phone 9 FE एक पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है और एंड्रॉइड 15 आधारित ROG UI पर चलता है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। कुल मिलाकर इससे तगड़ा परफॉर्मेंस मिलेगा।

  • कैमरा: कैमरा सेटअप में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा (गिंबल OIS सपोर्ट), 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 5MP मैक्रो लेंस शामिल हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP RGBW फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी और चार्जिंग: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस डिवाइस में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W वायर्ड चार्जिंग (Quick Charge 5.0) और Qi 1.3 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • अन्य: Asus ROG Phone 9 FE में कई गेमिंग फीचर्स मौजूद हैं, जिनमें कूलिंग सिस्टम, AirTrigger शोल्डर कंट्रोल और AniMe Vision मैट्रिक्स (85 डॉट्स) शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G/4G नेटवर्क सपोर्ट, WiFi 7 (ट्रिपल बैंड सपोर्ट), Bluetooth 5.4 और NFC शामिल हैं। डिवाइस को IP68 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस की सुविधा मिलती है।
  • वजन और डायमेंशन: Asus ROG Phone 9 FE फोन का डायमेंशन 163.8 x 76.8 x 8.9 मिमी और वजन 225 ग्राम है।

ASUS ROG Phone 9 FE की कीमत और उपलब्धता (ग्लोबल)

ASUS ROG Phone 9 FE स्मार्टफोन 16GB रैम+256GB तक इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आता है जिसकी कीमत थाईलैंड में THB 29,990 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 77,500 रुपये रखी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह केवल फैंटम ब्लैक रंग में मिलेगा।

The post 16GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ ROG Phone 9 FE, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-9-fe-launched-in-thailand-price-specifications/feed/ 0
Asus Zenfone 12 Ultra की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, इसी हफ्ते होने वाला है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-official-images-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-official-images-specifications-leaked/#respond Mon, 03 Feb 2025 05:49:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165901 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Asus ने हाल ही में पुष्टि की है कि Zenfone 12 Ultra ग्लोबली 6 फरवरी को लॉन्च होगा। कुछ दिन पूर्व आए टीजर ने इसके फ्रंट डिजाइन की झलक दिखाई गई थी। वहीं, अब WinFuture.de की एक नई रिपोर्ट ने फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस और आधिकारिक रेंडर्स का खुलासा किया है। कयास लगाए जा रहे […]

The post Asus Zenfone 12 Ultra की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, इसी हफ्ते होने वाला है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus ने हाल ही में पुष्टि की है कि Zenfone 12 Ultra ग्लोबली 6 फरवरी को लॉन्च होगा। कुछ दिन पूर्व आए टीजर ने इसके फ्रंट डिजाइन की झलक दिखाई गई थी। वहीं, अब WinFuture.de की एक नई रिपोर्ट ने फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस और आधिकारिक रेंडर्स का खुलासा किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह डिवाइस अपने कोर हार्डवेयर को ROG Phone 9 Pro के साथ शेयर कर सकता है। आइए, आगे लीक में सामने आए रेंडर्स और खूबियों को विस्तार से जानते हैं।

Asus Zenfone 12 Ultra डिजाइन और कलर्स (लीक)

आप इमेज में देख सकते हैं कि Zenfone 12 Ultra एक प्रीमियम बिल्ड के साथ अलग डिजाइन वाला लग रहा है। यह इसे Asus की गेमिंग सीरीज से अलग बनाता है। आगामी डिवाइस ROG Phone 9 Pro के समान फॉर्म फैक्टर शेयर करता है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल को काफी हद तक नया लुक दिया गया है, जिसमें 50MP, OIS और जिम्बल स्टेबिलाइजेशन जैसे इंप्रिंटेड टेक्स्ट शामिल हैं।

यह कई रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा हालांकि सटीक जानकारी अभी सामने नै आई है। इसके अतिरिक्त, फ्लैश मॉड्यूल प्लेसमेंट ROG मॉडल से अलग है, जो इसे दिखने में यूनिक बनाता है। वहीं, लीक हुई तस्वीरों के अनुसार डिवाइस ब्लैक, ग्रीन और पिंक रंगों में आ सकता है।

Asus Zenfone 12 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Zenfone 12 Ultra में 6.78-इंच का Samsung LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें 2400×1080 रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह गेमिंग में 144Hz रिफ्रेश रेट तक पहुंच सकता है।
  • चिपसेट: यह आगामी तगड़ा डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है।
  • स्टोरेज और रैम: फोन में स्पीड के लिए 8GB या 16GB LPDDR5X RAM और स्पेस के लिए 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज लगाया जा सकता है।
  • कैमरा: कैमरा के मामले में Asus ने इस डिवाइस को 50-मेगापिक्सल Sony Lytia 700 सेंसर के साथ लैस किया है, जिसमें हार्डवेयर-आधारित गिंबल स्टेबिलाइजेशन है। इसके साथ 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट करता है। वहीं, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
  • बैटरी और चार्जिंग: Zenfone 12 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 65W वायर्ड चार्जिंग और 15W Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
  • ओएस: यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर चलेगा।
  • अन्य: इसमें कई AI फीचर्स दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के बावजूद 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा।

The post Asus Zenfone 12 Ultra की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, इसी हफ्ते होने वाला है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-official-images-specifications-leaked/feed/ 0
ASUS Zenfone 12 Ultra के लेटेस्ट टीजर में डिजाइन और AI फीचर्स आए सामने, जानें क्या मिलेगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-design-teaser-ai-features-and-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-design-teaser-ai-features-and-more/#respond Fri, 31 Jan 2025 04:39:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165761 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

कुछ दिनों पहले फोन के लॉन्च और डिजाइन को टीज करने के बाद ASUS Zenfone 12 Ultra को कंपनी के X हैंडल पर एक नए वीडियो के जरिए फिर से दिखाया गया है। Zenfone 12 Ultra, पिछले साल मार्च में लॉन्च किए गए Zenfone 11 Ultra का फ्लैगशिप सक्सेसर होगा। इस बार Zenfone 12 सीरीज […]

The post ASUS Zenfone 12 Ultra के लेटेस्ट टीजर में डिजाइन और AI फीचर्स आए सामने, जानें क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ASUS Zenfone 12 सीरीज का लॉन्च 6 फरवरी को होने वाला है।
  • फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में 16GB रैम दिखाई गई है।
  • ASUS Zenfone 12 Ultra के टीजर पोस्ट में #AISnapInStyle का कैप्शन है।

कुछ दिनों पहले फोन के लॉन्च और डिजाइन को टीज करने के बाद ASUS Zenfone 12 Ultra को कंपनी के X हैंडल पर एक नए वीडियो के जरिए फिर से दिखाया गया है। Zenfone 12 Ultra, पिछले साल मार्च में लॉन्च किए गए Zenfone 11 Ultra का फ्लैगशिप सक्सेसर होगा। इस बार Zenfone 12 सीरीज का लॉन्च एक महीने पहले यानी 6 फरवरी को निर्धारित किया गया है। आइए, आगे लेटेस्ट टीजर और अन्य जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ASUS Zenfone 12 Ultra का डिजाइन टीजर

ASUS ने X.com पर 15 सेकंड की एक क्लिप पोस्ट की है, जिसमें फोन का फ्रंट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक साइड दिखाया गया है।

टीजर की डिटेल्स:

  • ASUS ने अपने पिछले फोन की तरह इस फोन में भी 3.5mm ऑडियो जैक का इस्तेमाल जारी रखा है। प्रीमियम डिवाइस में जैक देखना अच्छा है। वायर के जरिए ऑडियो को वायरलेस सॉल्यूशन की तुलना में बेहतर क्वालिटी और अनकंप्रेस माना जाता है।
  • हम AI-आधारित ट्रांसक्रिप्शन/ट्रांसलेशन फीचर देख सकते हैं। यहां तक ​​कि टीजर पोस्ट में #AISnapInStyle का कैप्शन भी है।

डिस्प्ले एकसमान संकीर्ण बेजेल्स के साथ सपाट दिखता है यह अपने पूर्व मॉडल की तुलना में पतला है। सेल्फी स्नैपर एक सेंटर में कटआउट के अंदर दिया गया है। फोन में चमकदार साइड फ्रेम के साथ सियान जैसा रंग है। रियर कैमरा फ्रेम भी इसी चमक को शेयर करता है। यह कैमरा आइलैंड काफी बाहर की ओर निकला हुआ दिखाई देता है। कैमरा पैनल का वास्तविक रूप अभी तक सामने नहीं आया है। यह फिर से डिजाइन किया हुआ लग सकता है।

ASUS Zenfone 12 Ultra डिटेल्स (संभावित)

  • प्रोसेसर: फ्लैगशिप फोन होने के नाते Zenfone 12 Ultra में Adreno 830 GPU के साथ Snapdragon 8 Elite SoC हो सकता है। यह चिप Zenfone 11 Ultra में मौजूद Snapdragon 8 Gen 3 से कहीं ज्यादा पावरफुल है।
  • मेमोरी: फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में 16GB रैम दिखाई गई है। लेकिन दूसरे विकल्प भी हो सकते हैं।
  • सॉफ्टवेयर: फोन Android 15 के साथ आ सकता है। पिछले वर्जन में 2 साल तक अपडेट दिए गए थे। जबकि देखना होगा कि ASUS इस मामले में कुछ सुधार करता है या नहीं।
  • डिस्प्ले: आगे की तरफ हमें 6.78-इंच FHD+ AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: डिवाइस में 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • कैमरे: मोबाइल के बैक पैनल पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और फोकस ट्रैकिंग के साथ 50MP+13MP+5MP का ट्रिपल हो सकता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

चूंकि जेनफोन 11 अल्ट्रा भारत में लॉन्च नहीं हुआ है इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि सक्सेसर भी इंडिया में नहीं आएगा।

The post ASUS Zenfone 12 Ultra के लेटेस्ट टीजर में डिजाइन और AI फीचर्स आए सामने, जानें क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-design-teaser-ai-features-and-more/feed/ 0
ASUS Zenfone 12 Ultra का डिजाइन टीजर ब्रांड ने किया शेयर, 6 फरवरी को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-design-teased-ahead-of-6-february-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-design-teased-ahead-of-6-february-launch/#respond Tue, 28 Jan 2025 11:15:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165478 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ASUS 6 फरवरी को ग्लोबल बाजारों में Zenfone 12 Ultra लॉन्च करने के लिए तैयार है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने आगामी डिवाइस का एक और टीजर शेयर किया है। इसमें हमें स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिली है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं। ASUS Zenfone 12 […]

The post ASUS Zenfone 12 Ultra का डिजाइन टीजर ब्रांड ने किया शेयर, 6 फरवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ASUS Zenfone 12 Ultra में Zenfone 11 Ultra के मुकाबले एक जैसा फ्रंट डिजाइन होगा लेकिन इसमें पतले बेजेल्स होंगे।
  • Zenfone 12 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट हो सकता है।
  • Zenfone 12 Ultra फोन ZenUI स्किन के साथ Android 15 OS चलने की संभावना है।

ASUS 6 फरवरी को ग्लोबल बाजारों में Zenfone 12 Ultra लॉन्च करने के लिए तैयार है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने आगामी डिवाइस का एक और टीजर शेयर किया है। इसमें हमें स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिली है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

ASUS Zenfone 12 Ultra का डिजाइन

  • कंपनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर से पता चलता है कि ASUS Zenfone 12 Ultra में Zenfone 11 Ultra जैसा ही डिस्प्ले होगा। हालाँकि, इसमें अपने पिछले मॉडल की तुलना में पतले बेजेल्स होंगे। इसमें ऊपर की तरफ सेंटर-स्टैक्ड पंच-होल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी होगा।

  • बता दें कि ASUS Zenfone 12 Ultra, Zenfone 11 Ultra का सक्सेसर बनने वाला है। जिसे पिछले साल मार्च में ग्लोबल लॉन्च इवेंट में लाया गया था।
  • पोस्ट में ASUS ने लिखा है कि Zenfone 12 Ultra में बदलाव किया जाएगा। इसके साथ ही इमेज पर ‘Coming Soon’ शब्दों में ‘O’ अक्षर को हाइलाइट किया गया है, जो इस बात का संकेत है कि इस आगामी स्मार्टफोन में नया डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इसके अलावा ASUS ने Zenfone 12 Ultra के डिजाइन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

ASUS Zenfone 12 Ultra डिटेल्स (संभावित)

ASUS Zenfone 12 Ultra को हाल ही में Geekbench पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से पता चला है कि कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन में 16GB रैम मिलेगी और यह ZenUI स्किन के साथ Android 15 मोबाइल OS पर चलेगा।

फोन में एड्रेनो 830 जीपीयू भी होगा, जो जेनफोन 12 अल्ट्रा के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) द्वारा संचालित होने की ओर इशारा करता है।

फिलहाल हमें Zenfone 12 Ultra के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है। हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन में ASUS ROG Phone 9 जैसे स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं। इसका मतलब है कि Zenfone 12 Ultra में 5,800mAh की बैटरी के साथ 6.78-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल-सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। आगे की तरफ, इसमें 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने की उम्मीद है।

यह ध्यान देने योग्य है कि ASUS ने Zenfone 11 Ultra को भारत में नहीं उतारा है। उम्मीद है कि Zenfone 12 Ultra के साथ भी यही ट्रेंड अपनाया जाएगा।

The post ASUS Zenfone 12 Ultra का डिजाइन टीजर ब्रांड ने किया शेयर, 6 फरवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-design-teased-ahead-of-6-february-launch/feed/ 0
6 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होगा ASUS Zenfone 12 Ultra, देखें इस दमदार फोन का टीजर https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-launch-date-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-launch-date-specs/#respond Mon, 13 Jan 2025 08:28:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164204 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

ASUS ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अगली पीढ़ी का Zenfone अगले महीने लॉन्च होने वाला है। आगामी डिवाइस का नाम Zenfone 12 Ultra होगा। ताइवानी ब्रांड ने इसका पिछला मॉडल पिछले साल मार्च में लॉन्च किया था। इसलिए, पिछले मॉडल की तुलना में यह एक महीने पहले आ रहा है। बता दें […]

The post 6 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होगा ASUS Zenfone 12 Ultra, देखें इस दमदार फोन का टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ASUS Zenfone 12 Ultra अपने पिछले मॉडल से पहले आ रहा है।
  • स्मार्टफोन के डिजाइन में कुछ छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं।
  • यह ROG Phone 9 का रीब्रांडेड वर्जन होने की उम्मीद है।

ASUS ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अगली पीढ़ी का Zenfone अगले महीने लॉन्च होने वाला है। आगामी डिवाइस का नाम Zenfone 12 Ultra होगा। ताइवानी ब्रांड ने इसका पिछला मॉडल पिछले साल मार्च में लॉन्च किया था। इसलिए, पिछले मॉडल की तुलना में यह एक महीने पहले आ रहा है। बता दें कि पिछले साल ASUS ने Zenfone 11 Ultra के साथ कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर को छोड़ दिया था। वहीं, आने वाले डिवाइस के साथ भी यही पैटर्न अपनाया जा सकता है।

ASUS Zenfone 12 Ultra लॉन्च डेट (कंफर्म)

  • सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में ASUS ने पुष्टि की कि Zenfone 12 Ultra फोन 6 फरवरी, 14:30 GMT (8pm IST) को आने वाला है।
  • पोस्ट से पता चलता है कि आगामी पेशकश में AI सुविधाएं होंगी और यह मोबाइल फोटोग्राफी के अनुभव को बढ़ाएगा।
  • ब्रांड द्वारा शेयर की गई टीजर इमेज 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो कैप्चर करते समय फोकस ट्रैकिंग की पुष्टि करती है।

Zenfone 12 Ultra के बाकी विवरण फिलहाल एक रहस्य बने हुए हैं। उम्मीद है कि ASUS लॉन्च इवेंट से पहले आने वाले हफ्तों में और भी टीजर शेयर करेगा। पिछले साल नवंबर में हमने रिपोर्ट किया था कि यह डिवाइस Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इससे पहले डिवाइस IMEI डेटाबेस पर भी स्पॉट हुआ था।

याद दिला दें कि ASUS Zenfone 11 Ultra, ROG Phone 8 का थोड़ा रीब्रांडेड वर्जन है। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Zenfone 12 Ultra में भी वही स्पेक्स और फीचर्स होंगे जो ROG Phone 9 में थे जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ 24GB तक रैम और 1TB स्टोरेज है। आप यहां पूरे स्पेक्स देख सकते हैं।

ASUS Zenfone 11 Ultra को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। जबकि ASUS ROG Phone 8 Pro को पिछले साल जनवरी में 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

The post 6 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होगा ASUS Zenfone 12 Ultra, देखें इस दमदार फोन का टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-12-ultra-launch-date-specs/feed/ 0