Auto | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Jan 2025 13:28:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 गाड़ी के लिए चाहिए VIP नंबर! ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (2025) https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-vip-number-for-your-vehicle/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-vip-number-for-your-vehicle/#respond Sat, 11 Jan 2025 06:30:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110182 अगर आप भी अपनी कार या बाइक के लिए पसंदी नंबर या VIP नंबर लेना चाहते हैं तो फॉलो करें ये पूरा प्रोसेस।

The post गाड़ी के लिए चाहिए VIP नंबर! ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी हम गोई गाड़ी जैसे ​कि कार या बाइक लेते हैं तो हमारी कोशिश यही होती है कि नंबर हमारे पसंद का मिले। वहीं कुछ लोग VIP Number Plate (2025) के शौकीन होते हैं जिससे उनकी गाड़ी एक बार देखने पर भी हमेशा लोग उसे याद रखें। अगर आप भी अपनी गाड़ी के लिए ऐसे ही किसी वीआईपी नंबर का शौक रखते हैं तो आपको बता दें कि इसे आप अलग से खरीदना पड़ता है। अब आप यही सोच रहे होंगे कि इसे कैसे खरीदें, कहां से खरीदें और खरीदारी की क्या प्रक्रिया है? तो आइए आगे आपको वीआईपी नंबर खरीदारी और उसके लगाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

कैसे करें VIP Number Plate के लिए आवेदन आवेदन:

  • इसके बाद आपको पब्लिक यूजर के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।

  • फिर आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगइन करना होगा।

  • इसके बाद मेन्यू में जाकर user other services टैब पर क्लिक करें। इसके बाद search by number पर क्लिक करें।

  • इसके बाद वो नंबर सेलेक्ट करें और फिर E Auction टैब पर क्लिक करें।

  • अपना रिजर्व्ड नंबर चुनने के लिए नंबर सेलेक्शन पर क्लिक करें। फिर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद एप्लीकेशन को भरना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको पैसे का भुगतान करना होगा और इसके बाद आपकी फीस रीसीट जनरेट हो जाएगी।

बता दें कि फीस जमा करने के बाद आपको चुने गए नंबर की नीलामी में हिस्सा लेना होगा. यदि आप यह नीलामी में जीत हासिल कर लेते हैं तो वह नंबर आपके नाम पर रजिस्टर कर दिया जाता है।

नोट: E Auction का रजिस्ट्रेशन हर रविवार सुबह 9 बजे से लेकर मंगलवार रात 12 बजे तक होता है।

वीआईपी नंबर प्लेट की कीमतें

  1. Single Digit कैटेगरी के नंबर जैसे 0003, 0005, 0009 आदि के लिए बेस प्राइस 3 लाख रुपये  से शुरु होती है।
  2. Semi-Fancy कैटेगरी के नंबर जैसे 0100, 0666, 4444, 8000 आदि के लिए बेस प्राइस 1 लाख रुपये से शुरू होती है।
  3. अन्य वीआईपी नंबर जैसे 0786, 0010, 0099 आदि के लिए आपको 2 लाख रुपये का बेस प्राइस से शुरु होती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

वीआईपी नंबर प्लेट का क्या फायदा है?

अगर देखा जाए तो VIP नंबर कोई खास फायदा नहीं है। इसे लोग अपनी शौक या दिखावे के रूप में खरीदते हैं। दरअसल, तथाकथित वीआईपी नंबर प्लेट आपके वाहन पर ध्यान आकर्षित करती है। वहीं, लोग अपनी कार के लिए फैंसी नंबर पर लाखों खर्च करते हैं।

वीआईपी नंबर कितने का मिलता है?

Super Elite कैटेगरी के नंबर जैसे 0001 के लिए बेस प्राइस 5 लाख रुपये से शुरू होता है। आपको ऐसे नंबर की खरीदारी में इससे ज्यादा का शुल्क भी चुकाना पड़ सकता है।

पीली नंबर प्लेट का क्या मतलब होता है?

पीले नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल सिर्फ ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ट्रक और बसों के लिए किया जाता है। यानी कमर्शियल यूज के लिए पीले नंबर प्लेट का उपयोग होता है।

वीआईपी नंबर प्लेट हमारे पास कितने दिनों तक होती है?

जब तक आपके पास गाड़ी है तब तक वीआईपी नंबर आपके पास रहेगी। दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल गाड़ियां 15 सालों के लिए और डीजल गाड़ियां 10 सालों तक ही वैध हैं ऐसे में इसके बाद आपको गाड़ी आरटीओ में कटवानी होगी या फिर किसी दूसरे राज्य में बचना होगा।

क्या वीआईपी नंबर प्लेट हम अपनी दूसरी गाड़ी के लिए ट्रांसफर ले सकते हैं?

हां! आरटीओ प्रोसेस से पहले पुरानी गाड़ी से वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को कैंसिल कर उसे फिर से दूसरी गाड़ी के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। हालांकि इसका शुल्क राज्य की आरटीओ ऑफिस में ही बताया जा सकता है।

The post गाड़ी के लिए चाहिए VIP नंबर! ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-vip-number-for-your-vehicle/feed/ 0
Honda ने चीन में लॉन्च की तीन ई-बाइक, जानें रेंज, स्पीड और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/honda-launch-electric-versions-of-its-3-bikes-price-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/honda-launch-electric-versions-of-its-3-bikes-price-range/#respond Wed, 01 Mar 2023 07:44:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98763 कंपनी ने बाइक्स को चीन की मार्केट के लिए बनाया है।

The post Honda ने चीन में लॉन्च की तीन ई-बाइक, जानें रेंज, स्पीड और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Honda Cub e, Dax e और Zoomer e हुईं पेश।
  • कंपनी ने बाइक्स को चीन की मार्केट के लिए बनाया है।
  • इन ई-बाइक्स की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने अपनी तीन मोटरबाइक्स के इलेक्ट्रिक वर्जन को मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी पेट्रोल से चलने वाली Honda Cub, Dax और Zoomer ई-बाइक्स के बैटरी वर्जन को उतारा है। इनके इलेक्ट्रिक वर्जन को Cub e, Dax e और Zoomer e नाम से लाया गया है। फिलहाल कंपनी ने इन ई-बाइक्स को चीन के मार्केट के लिए बनाया है। इंडिया या दूसरी मार्केट में इन Electric Bikes के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टॉप स्पीड और कमाल की ब्रेकिंग सिस्टम

जैसा कि हमने आपको बताया कि कंपनी ने इन तीनों नई होंडा ई-बाइक विशेष रूप से चीनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए बनाया है। वहीं, अगर बात करें टॉप स्पीड की तो इन तीनों ही ई-बाइक में 25km/h की स्पीड मिलती। इसके अलावा इन ई-बाइक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ आती हैं। क्यूब ई: और डैक्स ई: में रियर मोनो शॉक हैं, जबकि जूमर ई: में ट्विन रियर शॉक हैं। द क्यूब ई: में ड्रम ब्रेक हैं जबकि डैक्स और जूमर रियर डिस्क ब्रेक के साथ आते हैं। इसे भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला गजब इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी

  • Honda Cub e: 17 इंच के पहियों, गोल हेडलाइट्स और 960Wh के रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ आता है। Honda Cub e में 400W मोटर और 65km की राइडिंग रेंज मिलती है।
  • Honda Dax e: में 1.1kWh बैटरी है, जिसकी बदौलत इसमें 80km की रेंज मिलती है। बाइक 400W मोटर द्वारा संचालित है और 25km/h की टॉप स्पीड है।
  • Zoomer e: की एक बार फुल चार्ज पर 90 किमी की रेंज देती है। हालांकि इसकी बैटरी का आकार निर्दिष्ट नहीं है। साथ ही तीनों मॉडलों में एक चेन-ड्राइव सिस्टम और पैडल हैं। इसे भी पढ़ें: कम दाम में लॉन्च हुआ ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 80km

Honda launch electric versions of its 3 bikes price range

आपको बता दें कि ओरजिनल होंडा क्यूब अपनी सादगी और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती थी। इस ई-बाइक को 1958 में पेश किया गया था और यकीनन अब तक का सबसे अधिक बिकने वाला मोटर चालित वाहन है। होंडा ने अपनी शुरुआत के बाद से क्यूब की 100 मिलियन से अधिक यूनिट बेची हैं। इसके अलावा होंडा की 2025 तक विभिन्न बाजारों में 10 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक पेश करने की योजना पर काम कर रहा है। होंडा नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए बैटरी स्वैपिंग तकनीक को अपना सकता है।

The post Honda ने चीन में लॉन्च की तीन ई-बाइक, जानें रेंज, स्पीड और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honda-launch-electric-versions-of-its-3-bikes-price-range/feed/ 0
Yulu Bajaj ने लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Miracle GR और DeX GR, देखें प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/yulu-bajaj-electric-scooters-launch-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/yulu-bajaj-electric-scooters-launch-price-sale/#respond Tue, 28 Feb 2023 06:38:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98642 कंपनी देश के प्रमुख शहरों में 1,00,000 टू-व्हीलर पेश करने के लिए तैयार है।

The post Yulu Bajaj ने लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Miracle GR और DeX GR, देखें प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • बजाज ऑटो और Yulu ने मिलकर दो इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर को Miracle GR और DeX GR नाम पेश किया है।
  • युलु देश में एक लाख वाहनों को उतारने की तैयारी की जा रही है।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप युलु (Yulu) ने मिलकर एक साथ दो बैटरी वाले स्कूटर को पेश किया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मिरेकल जीआर (Miracle GR) और डीएक्स जीआर (DeX GR) के नाम से मार्केट में उतारा है। आपको बता दें कि बजाज ऑटो के मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी बजाज चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा पेश किए गए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर युलु की टेक्नोलॉजी से चलाया जाएगा।

Yulu Bajaj Electric Scooter

बताया गया है कि पेश किए नई ई-स्कूटर की मैन्यूफैक्चरिंग खासतौर पर बजाज ऑटो करेगी। युलु ने कहा कि बजाज ऑटो के मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी बजाज चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा पेश किए गए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर युलु की टेक्नोलॉजी से चलेंगे। इसके अलावा इनकी मैन्यूफैक्चरिंग खासतौर पर बजाज ऑटो करेगी। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले दिखा ये सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, इंडिया आते है देगी ओला स्कूटर्स को टक्कर

YULU Bajaj Electric Scooters Launch price sale

आपको बता दें कि Miracle GR और DeX GR की कीमत और सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, आपको बता दें कि युलु रेंटल सर्विस ई-स्कूटर पेश करती है। युलु का बेड़ा स्वैपेबल बैटरी पर काम करता है और युमा एनर्जी द्वारा संचालित है, जिसके बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में लगभग 100 स्टेशन हैं। कंपनी की योजना 2024 तक इन स्टेशनों को बढ़ाकर 500 करने की है। इसे भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला गजब इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी

जल्द आएंगे 1 लाख टू-व्हीलर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी देश के प्रमुख शहरों में 1,00,000 टू-व्हीलर पेश करने के लिए तैयार है। इसका टारगेट साल के अंत तक रेवेन्यू में 10 गुना से ज्यादा इजाफा करना है। लोकली सोर्स पार्ट्स और असेंबली के अलावा बेहतर प्रोडक्शन क्वालिटी के जरिए कंपनी ऐसा करने की पूरी कोशिश करेगी।

The post Yulu Bajaj ने लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Miracle GR और DeX GR, देखें प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/yulu-bajaj-electric-scooters-launch-price-sale/feed/ 0
वीडियो में देखें Sony Honda की Electric Car Afeela, शानदार है लुक https://www.91mobiles.com/hindi/sony-honda-first-electric-car-afeela-showcased-in-music-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/sony-honda-first-electric-car-afeela-showcased-in-music-video/#respond Tue, 28 Feb 2023 06:02:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98625 Afeela इलेक्ट्रिक कार को अपोकी के एनिमेटेड वीडियो में देखा गया है।

The post वीडियो में देखें Sony Honda की Electric Car Afeela, शानदार है लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Afeela को अपोकी के एनिमेटेड वीडियो में देखा गया है।
  • अफीला ब्रांडिंग वाली पहली ईवी 2026 में उत्तरी अमेरिकी बाजारों में डेब्यू करेगी।
  • ईवी में कनेक्टेड व्हीकल टेक्नोलॉजी के साथ एक्टिव सेफ्टी फीचर्स होंगे।

होंडा-सोनी के ज्वाइंट वेंचर के तहत कुछ समय पहले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्रोटोटाइप ‘अफीला’ (Afeela) को पेश किया था। वहीं, अब इस बैटरी वाली कार को एक एनिमेटेड म्यूजिक वीडियो में स्पॉट किया गया है। दरअसल, वर्चुअल के-पॉप स्टार का साल का पहला सिंगल, “मूड वी5” आज रिलीज किया गया। इसमें, एनिमेटेड “कलाकार” में अफीला को दिखाया गया है। वहीं, पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन में प्लेस्टेशन 5 बिल्ट होने का भी दावा किया जा रहा था। इसके अलावा बताया जा रहा है कि EV को 2026 में उत्तरी अमेरिकी बाजार में सबसे पहले पेश किया जाएगा।

वीडियो में देखें Afeela Ev

अपोकी को “अंतरिक्ष में कहीं रहने वाले खरगोश की तरह” के रूप में दिखाया गया है। दरअसल, यह एक कोरियाई टेक स्टार्टअप AFUN इंटरएक्टिव का निर्माण है। इसके अलावा एक रिपोर्ट के अनुसार सोनी-होंडा की नई कार 2026 में सबसे पहले अमेरिका में बेची जाएगी। वहीं, वर्ष 2025 में इस कार का प्री-ऑर्डर शुरू हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 320km की रेंज वाली Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार हो गई लॉन्च, कीमत है इतनी

गौरतलब है कि CES के दौरान सोनी होंडा मोबिलिटी के सीईओ यासुहाइड मिजुनो ने अफीला को अपने इन-हाउस ब्रांड के रूप में बताया कि इस कार में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), इंटरटेनमेंट, वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑग्यमेंटेड रियलिटी (AR) होगा। वहीं, ये सारे फीचर इसे अगले लेवल की कार बनाएंगी। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले दिखी Hyundai Creta EV, लॉन्च होती है करेगी TATA को परेशान

कंपनी की लेवल 3 ऑटोनॉमी के अनुसार कार को ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियों में ऑटोनॉमी मोड ड्राइव किया जा सकेगा। वहीं, जब सिस्टम ह्यूमन ड्राइवर का ऑप्शन देगी तो इसे ह्यूमन ड्राइवर पर चलाना होगा। इतना ही नहीं सोनी-होंडा की ये अफीला करा क्वालकॉम और उसके डिजिटल चेसिस चिप (soc) पर बनी है।

The post वीडियो में देखें Sony Honda की Electric Car Afeela, शानदार है लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sony-honda-first-electric-car-afeela-showcased-in-music-video/feed/ 0
लॉन्च से पहले दिखा Ather electric scooter, इंडिया लॉन्च को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-ather-450-electric-scooter-spied-testing-before-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-ather-450-electric-scooter-spied-testing-before-india-launch/#respond Fri, 24 Feb 2023 05:16:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98435 स्कूटर की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

The post लॉन्च से पहले दिखा Ather electric scooter, इंडिया लॉन्च को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • नए किफायती Ather electric scooter की कीमत 1 लाख रुपये से कम होगी।
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत कम रखने के लिए कंपनी इसमें छोटी बैटरी दे सकती है।
  • कम कीमत में आने के बाद इसकी टक्कर Ola S1 Air से होगी।

काफी समय से खबर आ रही है कि एथर एनर्जी भारतीय बाजार में अपने नए स्कूटर को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। इस बार कंपनी एंट्री-लेवल ई-स्कूटर को पेश करने का विचार कर रही है। हालांकि, अभी ई-स्कूटर पर काम किया जा रहा है। लेकिन, इसकी लॉन्चिंग नजदीक लग रही है क्योंकि हाल ही में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेंगलुरु में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। वहीं, माना जा रहा है कि नया एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में पहले से मौजूद ओला एस1 एयर के लिए बड़ी चुनौती पेश करेगा।

New Ather 450 Electric Scooter

नया ई-स्कूटर भारत में एथर की ओर से सबसे किफायती प्रोडक्ट हो सकता है। माना जा रहा है कि यह कंपनी के 450 प्लस बैटरी वाले स्कूटर से कम कीमत में पेश किया जाएगा। वहीं, टेस्टिंग के दौरान देखा गया ई-स्कूटर बिल्कुल एथर 450 के समान ही दिखता है, लेकिन इसमें एक छोटा बैटरी पैक और कम सुविधाएं दी जा सकती हैं। इसे भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला गजब इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी

इसके डिजाइन की बात करें तो इसके बॉडी पैनल का आकार से पता चलता है कि अपकमिंग स्कूटर का डिजाइन मौजूदा एथर स्कूटरों की तरह ही होगा। वहीं, इसमें कुछ फीचर्स जैसे कि टचस्क्रीन डिस्प्ले, ओटीए अपडेट और नेविगेशन को दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: कम दाम में लॉन्च हुआ ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 80km

कम होगा प्राइस

बताया जा रहा है कि अपकमिंग एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर को अफोर्डेबल प्राइस कैटेगरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसकी कीमत 80 हजार से लेकर एक लाख रुपये के बीच होगी। वहीं अपने सेगमेंट में यह Ola S1 Air को चुनौती देगी। ओला एस1 एयर को कंपनी ने पिछले साल 80,000 हजार रुपये की कीमत में पेश किया था।

The post लॉन्च से पहले दिखा Ather electric scooter, इंडिया लॉन्च को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-ather-450-electric-scooter-spied-testing-before-india-launch/feed/ 0
120km की रेंज वाला गजब इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी https://www.91mobiles.com/hindi/river-indie-electric-scooter-launched-in-india-price-range-photos/ https://www.91mobiles.com/hindi/river-indie-electric-scooter-launched-in-india-price-range-photos/#respond Thu, 23 Feb 2023 05:55:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98394 ई-स्कूटर तीन कलर ऑप्शन- Summer Red, Spring Yellow और Monsoon Blue में आता है।

The post 120km की रेंज वाला गजब इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है।
  • ई-स्कूटर की ऑर्डर बुकिंग शुरू है और डिलीवरी अगस्त 2023 तक की जाएगी।
  • रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्रंट एप्रन ट्विन-बीम फुल एलईडी हेडलाइट्स हैं।

एक शानदार लुक वाले Electric Scooter की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, टू-व्हीलर कंपनियां सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ाते हुए बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप कंपनी रिवर ने अपना ‘इंडी ई-स्कूटर’ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस ई-स्कूटर को देश का पहला एसयूवी स्कूटर बताया है। साथ ही इसका यूनीक डिजाइन इसे बेहद खास बनाता है। इस स्कूटर में फैंसी और मजबूत डिजाइन दिया गया है। आइए आगे हम आपको इसके बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं।

River Indie Electric Scooter Price

अगर बात करें नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस को तो कंपनी ने इसे मार्केट में 1.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि, यह एक इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग है जिसमें आने वाले हफ्तों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा कंपनी इस स्कूटर की डिलीवरी इसी साल अगस्त 2023 में शुरू कर सकती है। इसके अलावा कंपनी की साइट से 1,250 रुपये में ई-स्कूटर बुक किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: कम दाम में लॉन्च हुआ ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 80km

river-indie-e-scooter

रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट एप्रन पर ट्विन-बीम फुल एलईडी हेडलाइट्स हैं। एक वहीं, अलग बॉडी डिजाइन ही इस स्कूटर को सबसे अलग बनाता है। ई-सक्टूर स्मार्ट ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन की चॉइस इसे स्पोर्टी लुक के साथ लाया गया है। इसमें मौजूद क्लिप-ऑन हैंडलबार बेहतर हैंडलिंग के साथ ही इसे स्थिरता प्रदान करते हैं, जिससे गिरने की स्थिति में ये ई-स्कूटर पैनल को भी सुरक्षा देता है। कंपनी के दावे के अनुसार, ये स्कूटर अपने सेगमेंट में सबसे लंबी-चौड़ी सीट के साथ पेश किया गया है जो राइडर को ज्यादा कम्फर्ट देने देता है। इसे भी पढ़ें: जब तालाब में चलाया गया Ather 450X electric scooter, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

River Indie Electric Scooter की खास बातें

  • इंडी ई-स्कूटर में 4 kWh क्षमता वाले बैटरी पैक के साथ 6.7 kW पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर है। इसे 5 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • स्कूटर फुल चार्ज 120 किलोमीटर तक की राइडिंग रेंज ( इको मोड पर) देता है और इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर/घंटा की है।
  • इंडी ई-स्कूटर तीन राइडिंग मोड (ईको, दूसरा राइड और तीसरा रश मोड) में उपलब्ध है। साथ ही ई-स्कूटर तीन कलर ऑप्शन- Summer Red, Spring Yellow और Monsoon Blue में आता है।
  • इंडी ई-स्कूटर में कुल 55-लीटर का शानदार स्पेस दिया गया है, जिसमें 43 लीटर बूट स्पेस और 12 लीटर ग्लव बॉक्स स्पेस है।

The post 120km की रेंज वाला गजब इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/river-indie-electric-scooter-launched-in-india-price-range-photos/feed/ 0
लॉन्च से पहले दिखी Hyundai Creta EV, लॉन्च होती है करेगी TATA को परेशान https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-creta-ev-spied-during-testing-in-chennai-launch-in-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-creta-ev-spied-during-testing-in-chennai-launch-in-2025/#respond Thu, 23 Feb 2023 04:47:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98388 2025 तक इस ई-कार को लॉन्च किया जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले दिखी Hyundai Creta EV, लॉन्च होती है करेगी TATA को परेशान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Hyundai Creta EV SUV को EV charging station पर देखा गया है।
  • Hyundai Creta EV SUV प्रोजेक्ट का कोडनेम SU2i EV है।
  • Creta EV का प्रोडक्शन 2024 और लॉन्च 2025 में हो सकता है।

Upcoming Hyundai Creta EV को लेकर काफी समय से जानकारी व लीक खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब इस बैटरी वाली कार को Chennai में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट (Hyundai Creta EV spotted testing in Chennai ) किया गया है। व्हीकल को अडंरबॉडी बैटरी पैक के साथ देखा गया है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि Hyundai Creta EV launch दो साल बाद यानी 2025 में हो सकता है। साथ ही इसका प्राइस Rs 15 lakh से Rs 30 lakh के बीच होगा

Hyundai Creta EV

Hyundai की अपकमिंग Creta EV SUV को चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। देखकर लग रहा है कि यह प्रोटोटाइप आउटगोइंग मॉडल पर आधारित है और इसे बॉडी के नीचे दिखाई देने वाले सिल्वर बैटरी पैक है, जिससे इसके ईवी के रूप में पहचाना गया है। कार को एक ईवी चार्जिंग स्टेशन के पास भी देखा गया था जो क्रेटा के नए पावरट्रेन ऑप्शन की पुष्टि करता है। Creta EV मौजूदा Hyundai-Kia K प्लेटफॉर्म पर नए बैटरी पैक को यूज कर सकती है। यह प्लेटफॉर्म फिलहाल ग्लोबल मार्केट में आईसीई-संचालित हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस में दिया जा रहा है। Hyundai-Kia भविष्य में लोकप्रिय SUV के लिए हाइब्रिड समाधान पेश करने के लिए उसी प्लेटफॉर्म पर फिर से जा सकती हैं। इसे भी पढ़ें: Jimny Electric Version लाकर मारुती करने वाली है बड़ा खेला, जानें लॉन्चिंग डेट!
creta-ev

रिपोर्ट के अनुसार Hyundai Creta EV पर पहले से काम चल रहा था और इसके 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट का नाम SU2i EV रखा गया है और इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2025 में देखा जा सकता है। वहीं, Creta EV के सीरीज़ प्रोडक्शन की उम्मीद है 2024 के अंत में किसी समय शुरू की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: ये रही इंडिया की पहली ‘इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी’, हवा में भरेगी उड़ान

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नई क्रेटा ईवी किस प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। वहीं, यह अनुमान लगाया गया है कि क्रेटा ईवी के अगली पीढ़ी के मॉडल में डेब्यू करने की संभावना है। Creta EV अपकमिंग Maruti Suzuki eVX EV SUV को टक्कर देगी, जिसके भी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

The post लॉन्च से पहले दिखी Hyundai Creta EV, लॉन्च होती है करेगी TATA को परेशान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hyundai-creta-ev-spied-during-testing-in-chennai-launch-in-2025/feed/ 0
शुरु हुई Revolt RV400 electric bike की प्री-बुकिंग, सिंगल चार्ज में चलेगी 150KM https://www.91mobiles.com/hindi/revolt-rv400-electric-bike-pre-bookings-resume/ https://www.91mobiles.com/hindi/revolt-rv400-electric-bike-pre-bookings-resume/#respond Wed, 22 Feb 2023 08:39:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98354 RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड्स- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं।

The post शुरु हुई Revolt RV400 electric bike की प्री-बुकिंग, सिंगल चार्ज में चलेगी 150KM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Revolt ने एक बार फिर अपनी RV400 electric bike की बुकिंग खोल दी है।
  • RV400 electric bike को सिर्फ Rs 2,499 में बुक कर सकते हैं।
  • रिवोल्ट को हाल ही में रतनइंडिया एंटरप्राइजेज द्वारा अधिग्रहित किया गया है।

Revolt Motors ने एक बार फिर अपनी चर्चित Revolt RV400 electric bike की बुकिंग को ओपन कर दिया है। वहीं, बुकिंग करने के बाद इस ई-बाइक की डिलीवरी 31 मार्च से शुरु होगी। इसके अलावा अगर आप इस बैटरी वाली बाइक को ओपन करना चाहते हैं तो आपको कंपनी की वेब साइट पर जाकर सिर्फ टोकन मनी के रूप में Rs 2,499 चुकाने होंगे। इसके अलावा RV400 को 2023 मॉडल वर्ष के लिए भी थोड़ा अपडेट किया गया है और इसे भारत के हरियाणा में कंपनी के मानेसर प्लान्ट में बनाया जा रहा है।

Revolt RV400 electric bike colour

गौरतलब है कि कंपनी को हाल ही में पूरी तरह से RattanIndia Enterprises ने अधिग्रहित कर लिया है। वहीं, Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में तीन कलर ऑप्शन- रिबेल रेड, कॉस्मिक ब्लैक और मिस्ट ग्रे में उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: कम दाम में लॉन्च हुआ ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 80km

Revolt RV400 electric bike price

अगर बात करें RV400 इलेक्ट्रिक बाइक के प्राइस की तो यह 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, बाइक को 2,499 रुपये की टोकन राशि के माध्यम से बुक किया जा सकता है। बुकिंग कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए की जा सकती है। वहीं, रिवोल्ट वाहन पर पांच साल या 75,000 किमी की वारंटी दी जा रही है।

Revolt RV400 electric bike specifications

R400 ई-बाइक 150 किमी तक की फुल चार्ज बैटरी रेंज के साथ आती है और 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है। बाइक में 3kW का मिड-ड्राइव मोटर लगा है जो 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। इसके अलावा यह MyRevolt नाम की एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन के साथ से कनेक्ट हो जाती है जो कि डाटा जैसी कई कनेक्टिविटी सुविधाओं का लाभ देता है। इसे भी पढ़ें: जब तालाब में चलाया गया Ather 450X electric scooter, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

इसके अलावा Revolt RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड्स- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं। प्रत्येक राइडिंग स्टाइल और ड्राइवर की जरूरतों के अनुकूल है। इसके अलावा, यह अपसाइड डाउन (यूएसडी) फोर्क्स अप-फ्रंट और पूरी तरह से समायोज्य मोनो-शॉक के साथ आता है। वहीं, RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में अलॉय व्हील्स, डिस्क ब्रेक्स, 120-सेक्शन रियर टायर्स, LED लाइटिंग और एक एग्जॉस्ट नोट जेनरेटर जैसे फीचर्स हैं।

The post शुरु हुई Revolt RV400 electric bike की प्री-बुकिंग, सिंगल चार्ज में चलेगी 150KM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/revolt-rv400-electric-bike-pre-bookings-resume/feed/ 0
Jimny Electric Version लाकर मारुती करने वाली है बड़ा खेला, ये डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/maruti-suzuki-jimny-electric-version-launch-2026-five-door-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/maruti-suzuki-jimny-electric-version-launch-2026-five-door-india/#respond Wed, 22 Feb 2023 05:06:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98317 कंपनी अभी Jimny का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन विकसित कर रही है।

The post Jimny Electric Version लाकर मारुती करने वाली है बड़ा खेला, ये डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Suzuki के अनुसार Suzuki Jimny EV 2026 तक डेब्यू कर सकती है।
  • Suzuki के अनुसार Suzuki Jimny EV 2026 तक डेब्यू कर सकती है।
  • Suzuki Jimny EV फाइव-डोर जल्द ही आएगी और इसे भारत में बनाया जाएगा।

इलेक्ट्रिक कार की मार्केट को बढ़ता हुआ देखकर Suzuki ने EV बाजार के लिए अपनी EV योजनाओं की घोषणा की है। वहीं, इस घोषणा में कंपनी की लोकप्रिय Suzuki Jimny SUV का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल हैं। कंपनी द्वारा की गई घोषणा में Suzuki Jimny का एक सिल्हूट देखा गया था जो इशारा करता है कि Suzuki Jimny EV पर काम किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि तीन-डोर वाली जिम्नी ईवी को 2026 तक सबसे पहले यूरोपीय बाजार में पेश किया जाएगा। वहीं, इसके बाद फाइव-डोर वर्जन को संभवतः थोड़ी बड़ी बैटरी पैक के साथ भारत लाया जा सकता है।

Suzuki Jimny EV

सुजुकी वास्तव में इस योजना पर काम कर रही हो सकती है क्योंकि यूरोप में कंपनी की ईवी योजनाओं के लिए नई घोषणा के बीच जिम्नी EV का एक टीजर दिखाया गया है। इससे उम्मीद ये लगाई जा रही है कि Jimny के 3 डोर एडिशन को ही पहले इलेक्ट्रिक मॉडल रूप में पेश किया जाएगा। Jimny EV की पहचान उसके बहुत ही पहचाने जाने सिलुएट और फ्रंट में फाइव-स्लेट ग्रिल के कारण हुई। नई Suzuki Jimny EV में कंपनी का नया डॉटेड LED DRL सिग्नेचर भी हो सकता है जैसा कि टीजर में दिखाया गया है। इसे भी पढ़ें: ये रही इंडिया की पहली ‘इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी’, हवा में भरेगी उड़ान

Maruti suzuki jimny electric version launch 2026 five door india

हालांकि, नई बैटरी पैक के साथ जिम्नी को ऑफ-रोड बनाना कंपनी के लिए बड़ी चुनौतियां होगी। लेकिन, माना जा रहा है कि Jimny के 3 डोर एडिशन को ही पहले इलेक्ट्रिक मॉडल रूप में पेश किया जाएगा। आपको जानकारी के मुताबिक बता दें, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ऑफ रोडर एसयूवी Jimny का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन अभी बना रही है। इसे भी पढ़ें: आ गई इलेक्ट्रिक MINI कन्वर्टिबल कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 198Km

आपको जानकारी के मुताबिक बता दें, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ऑफ रोडर एसयूवी Jimny का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन अभी विकसित कर रही है। जिम्नी इलेक्ट्रिक को 2026 तक बाजार में लेकर आया जा सकता है। पहले Jimny 3-डोर का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया जाएगा।

The post Jimny Electric Version लाकर मारुती करने वाली है बड़ा खेला, ये डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/maruti-suzuki-jimny-electric-version-launch-2026-five-door-india/feed/ 0
कम दाम में लॉन्च हुआ ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 80km https://www.91mobiles.com/hindi/okaya-faast-f2f-launch-in-india-price-range-colours-images-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/okaya-faast-f2f-launch-in-india-price-range-colours-images-and-specifications/#respond Tue, 21 Feb 2023 06:48:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98261 कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर की बैटरी हाई टेंप्रेचर में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

The post कम दाम में लॉन्च हुआ ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 80km first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इस ई-स्कूटर की कीमत Rs 83,999 (ex-showroom) है।
  • Okaya Faast F2F में 70–80 km की रेंज मिलेगी।
  • F2F में 800W-BLDC-Hub Motor दी गई है।

ओकाया ने भारतीय मार्केट में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। इस नए ई-स्कूटर को कंपनी ने अपनी Faast सीरीज के अंदर पेश किया है. जिसे Okaya Faast F2F का नाम दिया गया है। यह एक किफायती बैटरी वाला स्कूटर है जो कि शानदार रेंज और दमदार बैटरी के साथ मार्केट में आया है। वहीं, कंपनी ने Faast F2F को कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया है। साथ ही इसे बनाते समय लुक के ऊपर खास ध्यान दिया गया है। भारतीय बाजार में ओकाया फास्ट F2F 6 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। आइए आगे आपको इसके सभी खासियत के बारे में जानकारी देते हैं।

Okaya Faast F2F का प्राइस

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Okaya ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya Faast F2F के लॉन्च कर दिया है। इस ई-स्कूटर को कंपनी ने Rs 83,999 (ex-showroom) की कीमत में पेश किया है। वहीं, कंपनी ने इस स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन-मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक सियान, मैट ग्रीन, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक सिल्वर और मैटेलिक वाइट में पेश किया है। इसे भी पढ़ें: जब तालाब में चलाया गया Ather 450X electric scooter, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

Okaya Faast F2F की खासियत

ओकाया फास्ट एफ2एफ में कंपनी ने टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमोट की (Key) और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी दिख जाएंगी। इसके अलावा इसमें स्टाइलिश डीआरएल हेड-लैंप और एजी टेल-लैंप शामिल है।

दमदार मोटर और शानदार बैटरी

ओकाया इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 800W-BLDC-हब मोटर दी है, जिसे 60V36Ah (2.2 kWh) लिथियम आयन – LFP बैटरी के साथ जोड़ा गया है। वहीं, बैटरी पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड को फॉलो करती है। साथ ही कंपनी का कहना है कि यह किफायती ई-स्कूटर छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसे भी पढ़ें: अरे बाप रे! 1.28 lakh के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का प्राइस Rs 87,298, वायरल हो रहा बिल

Okaya Faast F2F launch in india price range, colours, images, and specifications

लेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 60V की क्षमता का 36Ah (2.2 kWh) लिथियम आयन- LFP बैटरी दी है, जो कि लंबे समय तक चलेगी। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी लांग लाइफ और हाई टेंप्रेचर पर भी काम करेगी। इसके अलावा, बैटरी पर 2 साल / 20,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।

रेंज और टॉप स्पीड

Faast F2F इलेक्ट्रिक स्कूटर अधिकतम 55 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड है। वहीं, से दौड़ने इसमें 10 इंच के ट्यूबलेस टायर, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर भी दिए गए हैं, जो उबड़-खाबड़ और खराब सड़कों पर भी आरामदायक सवारी प्रदान करते हैं। स्कूटर को 4-5 घंटे में फुल चार्ज कर 70-80KM चलाया जा सकता है।

The post कम दाम में लॉन्च हुआ ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 80km first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/okaya-faast-f2f-launch-in-india-price-range-colours-images-and-specifications/feed/ 0