Battery | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 03 Nov 2025 08:13:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आपका Android फोन धीरे चार्ज हो रहा है, जानें इसे कैसे ठीक करें https://www.91mobiles.com/hindi/slow-battery-charging-ko-kaise-thik-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/slow-battery-charging-ko-kaise-thik-kare/#respond Mon, 03 Nov 2025 08:13:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185029 क्या आपने नोटिस किया है कि आपका स्मार्टफोन अब पहले की तरह तेजी से चार्ज नहीं हो रहा है? चार्जिंग में अब ज्यादा समय लगने लगा है या बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? अगर हां, तो यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं है। ज्यादातर Android यूजर्स को किसी न किसी समय यह परेशानी होती […]

The post आपका Android फोन धीरे चार्ज हो रहा है, जानें इसे कैसे ठीक करें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आपने नोटिस किया है कि आपका स्मार्टफोन अब पहले की तरह तेजी से चार्ज नहीं हो रहा है? चार्जिंग में अब ज्यादा समय लगने लगा है या बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? अगर हां, तो यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं है। ज्यादातर Android यूजर्स को किसी न किसी समय यह परेशानी होती है। इसका कारण हमेशा फोन की पुरानी बैटरी नहीं होती है, बल्कि कई बार चार्जर, केबल, पोर्ट या सॉफ्टवेयर भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं स्मार्टफोन धीरे चार्ज होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है?

खराब चार्जिंग केबल

आमतौर पर फोन के स्लो चार्जिंग कारण कई बार चार्जिंग केबल का खराब होना भी होता है। चार्जिंग केबल प्रतिदिन झुकने, मुड़ने, और खिंचने कारण अंदर से टूट जाती है। अगर केबल पुरानी हो चुकी है या किसी हिस्से में तार खुल गया है, तो बिजली सही तरीके से बैटरी तक नहीं पहुंच पाती है। इससे चार्जिंग स्पीड धीमी हो जाती है। आपको अपनी केबल को ध्यान से जांचना चाहिए। अगर उस पर कट, मुड़ाव या स्क्रैच दिखे तो उसे बदलना ही बेहतर है। एक बार दूसरी केबल लगाकर भी ट्राई करें। अगर चार्जिंग स्पीड बढ़ जाती है, तो इसका मतलब है कि पुराना केबल ही इसके लिए जिम्मेदार है। आजकल कई केबल्स अलग-अलग स्पीड को सपोर्ट करती हैं, इसलिए हमेशा अपने फोन की स्पेसिफिकेशन के हिसाब से ही केबल खरीदें।

गलत या पुराना चार्जर

phone charger

चार्जिंग की स्पीड सिर्फ केबल पर नहीं, बल्कि चार्जर पर भी निर्भर करती है। अगर आप किसी पुरानी या कम वॉटेज वाली चार्जिंग ब्रिक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फोन धीरे चार्ज होगा। आजकल कई फोन कंपनियां बॉक्स में चार्जर देना बंद कर चुकी हैं, जिससे गलत चार्जर इस्तेमाल करने की आशंका और बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए, अगर आपका फोन 33W या 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है, और आप 15W चार्जर लगा रहे हैं, तो चार्जिंग स्वाभाविक रूप से धीमी होगी। इसलिए हमेशा वही चार्जर इस्तेमाल करें, जो आपके फोन की चार्जिंग पावर के अनुरूप हो। साथ ही, चार्जर के प्लग या पिन्स की स्थिति भी जांचें। अगर वे मुड़े हुए या ढीले हैं तो नया चार्जर लेना ही बेहतर है। अगर आप वायरलेस चार्जिंग यूज कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि कुछ ब्रांड्स (जैसे Samsung या Google Pixel) सिर्फ अपने ऑफिशियल वायरलेस चार्जर से ही फुल स्पीड में चार्ज होते हैं।

गंदा या ढीला चार्जिंग पोर्ट

कई बार चार्जिंग पोर्ट में धूल, रेत या मलबा फंस जाने से चार्जिंग स्लो हो सकती है। यह छोटी-सी चीज बड़ी दिक्कत बन सकती है। अगर पोर्ट में सही तरीके से संपर्क (connection) नहीं बन रहा है, तो फोन या तो चार्ज ही नहीं करेगा या फिर बहुत धीरे करेगा। आप एक टॉर्च की मदद से पोर्ट के अंदर झांक सकते हैं और अगर कुछ जमा दिखे तो मुलायम ब्रश या टूथपिक से धीरे-धीरे साफ करें। लेकिन ध्यान रखें, ज्यादा दबाव डालने से पोर्ट को नुकसान हो सकता है। अगर पोर्ट ढीला महसूस हो रहा है या अंदर से जंग लगा है, तो इसे सर्विस सेंटर पर दिखाना ही बेहतर है।

कमजोर पावर सोर्स

कई लोग फोन को लैपटॉप या कंप्यूटर के USB पोर्ट से चार्ज करते हैं, जो बहुत कम वोल्टेज देते हैं। इससे चार्जिंग बहुत धीमी होती है। इसी तरह, कार चार्जर या पावर बैंक भी अक्सर कम एम्पियर (Ampere) सपोर्ट करते हैं, जिससे फोन की चार्जिंग टाइम बढ़ जाता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि वॉल सॉकेट (AC पावर) से चार्ज करना। अगर एक सॉकेट काम नहीं कर रहा है, तो दूसरा आउटलेट ट्राई करें। कभी-कभी घर की वायरिंग भी कमजोर होती है, जिससे वोल्टेज में फ्लक्चुएशन होता है। अगर ऐसा लगता है कि प्लग पॉइंट्स में पावर सही नहीं आ रहा, तो किसी इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाएं।

फोन का ज्यादा गर्म होना

अगर आपका फोन चार्जिंग के दौरान गर्म हो रहा है, तो कई फोन में यह फीचर होता है कि खुद चार्जिंग स्पीड घटा देता है ताकि बैटरी को नुकसान न पहुंचे। यह फोन की सुरक्षा के लिए किया जाता है, लेकिन इससे चार्जिंग टाइम बढ़ जाता है। फोन को ठंडी और हवादार जगह पर चार्ज करें। धूप में या गर्म जगह (जैसे हीटर, गैस के पास या कार में) चार्ज करना कई खतरनाक भी हो सकता है। वायरलेस चार्जिंग से भी ज्यादा गर्मी पैदा होती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप चार्जर केबल से ही फोन चार्ज करें।

बैकग्राउंड ऐप्स का ज्यादा चलना

आपके फोन में कई ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं, जैसे- सोशल मीडिया, GPS या गेम ऐप्स। ये चार्जिंग के दौरान भी बैटरी की एनर्जी खींचते रहते हैं, जिससे चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है। आपको Settings → Battery → Battery usage में जाकर देखना चाहिए कि कौन से ऐप्स ज्यादा बैटरी खा रहे हैं। अनावश्यक ऐप्स को बंद करें, उनकी बैकग्राउंड एक्टिविटी सीमित करें या पूरी तरह अनइंस्टॉल कर दें। साथ ही, स्क्रीन ऑन रहने से भी चार्जिंग स्लो होती है, इसलिए चार्जिंग के दौरान फोन को साइलेंट और स्क्रीन ऑफ रखें। अगर आप चेक करना चाहते हैं कि कौन-सा ऐप ज्यादा बैटरी की खपत कर रहे है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में सेटिंग्स ऐप को ओपन करें।
  • स्टेप-2: इसके बाद बैटरी वाले सेक्शन पर जाएं।

phone battery

  • स्टेप-3: फिर Battery usage पर क्लिक करें।

phone battery

  • स्टेप-4: अब ऐप की लिस्ट से चेक करें कि कौन-सा ऐप ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा है।
  • स्टेप-5: इसके बाद ड्रॉप डाउन मैन्यू से View by apps पर टैप करें फिर View by systems को सलेक्ट करें।

phone battery

  • स्टेप-6: फिर सभी सिस्टम टाक्स को चेक करें और फिर देखें कि क्या कोई ऐप जरूरत से ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा है।

चार्जिंग के समय फोन का इस्तेमाल

कई यूजर्स चार्जिंग के दौरान भी फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं,जैसे- वीडियो देखना, गेम खेलना या कॉल पर रहना। ऐसा करने से बैटरी एक साथ चार्ज और डिस्चार्ज होती रहती है, जिससे चार्जिंग टाइम बढ़ जाता है और फोन ज्यादा गर्म होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन जल्दी चार्ज हो, तो उसे चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल न करें। उसे आराम दें ताकि बैटरी पर जोर न पड़े और वह ठंडी रह सके।

पुरानी या खराब बैटरी

अगर आपका फोन 2-3 साल पुराना है, तो उसकी बैटरी की क्षमता स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है। लिथियम-आयन बैटरी समय के साथ कमजोर हो जाती है और चार्जिंग में ज्यादा वक्त लेने लगती है। अगर फोन की बैटरी फूली हुई है या जल्दी गर्म हो जाती है, तो तुरंत बदलवाना जरूरी है। ऐसी बैटरी खतरनाक हो सकती है। आजकल ज्यादातर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी होती है, इसलिए सर्विस सेंटर में जाकर उसे रिप्लेस करवाएं।

सॉफ्टवेयर की समस्या

कई बार कोई सॉफ्टवेयर गड़बड़ी, ऐप अपडेट या सिस्टम बग चार्जिंग स्पीड को प्रभावित कर देता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने फोन को Factory Reset करके एक नया स्टार्ट दे सकते हैं। Factory Reset करने से फोन का पूरा डाटा मिट जाता है और यह फिर से वैसे ही हो जाता है जैसे आपने पहली बार खरीदा था। अगर Reset के बाद भी फोन धीरे चार्ज होता है, तो समस्या हार्डवेयर से जुड़ी हो सकती है। एंड्रॉयड फोन में फैक्ट्री रिसेट के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: अपने एंड्रॉयड फोन में पहले सेटिंग्स ऐप को ओपन करें।
  • स्टेप-2: फिर सिस्टम वाले ऑप्शन में जाएं।
  • स्टेप-3: यह रिसेट वाले ऑप्शन को सलेक्ट कर लें।
  • स्टेप-4: फिर Erase all data (factory reset) पर टैप करें।

factory reset

  • स्टेप-5: फिर Erase all data पर टैप करें।
  • स्टेप-6: इसके बाद PIN दर्ज करें।
  • स्टेप-7: इरेज ऑल डाटा को सलेक्ट करने के बाद कंफर्म बटन पर क्लिक करें।

फोन का पुराना हार्डवेयर

हर स्मार्टफोन की एक लाइफ होती है। अगर आपने ऊपर बताए सभी तरीके आजमा लिए हैं और फिर भी फोन धीरे चार्ज हो रहा है, तो संभव है कि हार्डवेयर पुराना पड़ चुका है। ऐसे में नया फोन लेना ही बेहतर विकल्प है। आजकल मार्केट में कई ऐसे Android फोन आते हैं जिनमें 6000mAh या उससे ज्यादा बैटरी और 67W या 120W तक की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है।

फोन को तेज चार्ज करने के आसान तरीके

अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन जल्दी चार्ज हो, तो कुछ सरल उपाय अपना सकते हैंः

  • हमेशा ओरिजिनल और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर-केबल यूज करें।
  • फोन को ठंडी जगह पर रखें और चार्जिंग के दौरान उपयोग न करें।
  • बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स बंद करें।
  • कंप्यूटर USB पोर्ट से नहीं, वॉल सॉकेट से चार्ज करें।
  • पुरानी या फूली बैटरी को जल्द से जल्द बदलवाएं।

सवाल-जवाब (FAQs)

फोन स्लो चार्ज क्यों होता है?

कई बार हम देखते हैं कि फोन को चार्ज होने में बहुत समय लग जाता है, जबकि चार्जर और केबल सही लगते हैं। असल में चार्जिंग स्पीड को कई कारणों से प्रभावित होते हैं। कुछ फोन ऐसे होते हैं जिनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ही नहीं होती, इसलिए वे सामान्य रूप से धीरे चार्ज होते हैं। अगर आपका फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, तो आपको उसी के अनुसार कंपैटिबल चार्जर और केबल का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा, चार्जिंग स्लो होने के अन्य कारणों में बैटरी की उम्र (degraded battery), खराब सॉकेट या केबल, सॉफ्टवेयर बग, बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स या हार्डवेयर डैमेज भी शामिल हैं। कभी-कभी चार्जिंग के दौरान फोन को इस्तेमाल करने या गेम खेलने से भी चार्जिंग बहुत धीमी हो जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि चार्जिंग के समय फोन को आराम से रख दें और एयरप्लेन मोड या बैटरी सेवर मोड ऑन कर दें।

क्या हर फास्ट चार्जर मेरे फोन के साथ काम करेगा?

यह जरूरी नहीं कि हर फास्ट चार्जर हर फोन के साथ काम करे। दरअसल, फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजीज के कई अलग-अलग स्टैंडर्ड्स होते हैं, जैसे Qualcomm Quick Charge, MediaTek Pump Express, Samsung Adaptive Fast Charging या USB Power Delivery (PD)। आपका फोन किस स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है, यह जानना जरूरी है ताकि आप उसी के अनुरूप चार्जर और केबल इस्तेमाल करें। गलत चार्जर से चार्जिंग स्लो हो सकती है या बैटरी को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए खरीदने से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन और ब्रांड की वेबसाइट जरूर चेक करें।

क्या वॉरंटी में बैटरी रिप्लेसमेंट शामिल होता है?

अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि अगर फोन की बैटरी खराब हो जाए तो क्या वॉरंटी में रिप्लेसमेंट मिलेगा। इसका जवाब हर कंपनी के नियमों पर निर्भर करता है। अधिकांश मामलों में अगर बैटरी की समस्या मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की वजह से है, तो कंपनी वॉरंटी में उसे बदल देती है। लेकिन अगर आपके कारण बैटरी को नुकसान हुआ है (जैसे गिराने या पानी में डूबने से), तो वह कवर नहीं किया जाएगा। इसलिए हमेशा फोन की वॉरंटी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें और समझें कि उसमें क्या-क्या शामिल है।

क्या फोन इंश्योरेंस में बैटरी डैमेज कवर होता है?

फोन इंश्योरेंस भी हर कंपनी में अलग-अलग होता है। सामान्यतः इंश्योरेंस सिर्फ आकस्मिक नुकसान (accidental damage) को कवर करता है, जैसे फोन गिर जाने से स्क्रीन या बैटरी खराब होना। लेकिन अगर आपने जानबूझकर फोन को नुकसान पहुंचाया है, तो उसे इंश्योरेंस क्लेम में शामिल नहीं किया जाएगा। कुछ प्लान्स extended protection भी देते हैं, जिसमें बैटरी डैमेज कवर होता है। इसलिए अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी की टर्म्स एंड कंडीशंस जरूर पढ़ें।

क्या मैं खुद अपने फोन की बैटरी बदल सकता हूं?

पहले के समय में फोन की बैटरी आसानी से हटाई जा सकती थी, लेकिन अब ज्यादातर मॉडर्न स्मार्टफोन्स में नॉन-रिमूवेबल बैटरी होती है। ऐसे में, खुद से बैटरी बदलना मुश्किल और रिस्की हो सकता है। अगर आपका फोन रिमूवेबल बैटरी वाला है, तो आप आसानी से नई बैटरी खरीदकर लगा सकते हैं। लेकिन नॉन-रिमूवेबल बैटरी वाले फोनों में इसे बदलने के लिए अधिकृत सर्विस सेंटर या किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन की मदद लेनी चाहिए। कुछ कंपनियां वारंटी के बाहर बैटरी बदलने की सर्विस देती हैं, लेकिन इसके लिए आपको अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।

The post आपका Android फोन धीरे चार्ज हो रहा है, जानें इसे कैसे ठीक करें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/slow-battery-charging-ko-kaise-thik-kare/feed/ 0
Android phone की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें (2025), जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-ki-battery-health-kaise-check-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-ki-battery-health-kaise-check-kare/#respond Thu, 28 Aug 2025 09:05:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181235 हर स्मार्टफोन की बैटरी समय के साथ अपनी क्षमता खोने लगती है। ऐसा हर डिवाइस के साथ होता है, भले ही वह कितना ही महंगा क्यों न हो। किसी फोन की बैटरी हेल्थ (battery health) बताती है कि आपकी बैटरी कितनी अच्छी हालत में है। इससे आपको पता चलता है कि क्या बैटरी बदलने का […]

The post Android phone की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें (2025), जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हर स्मार्टफोन की बैटरी समय के साथ अपनी क्षमता खोने लगती है। ऐसा हर डिवाइस के साथ होता है, भले ही वह कितना ही महंगा क्यों न हो। किसी फोन की बैटरी हेल्थ (battery health) बताती है कि आपकी बैटरी कितनी अच्छी हालत में है। इससे आपको पता चलता है कि क्या बैटरी बदलने का समय आ गया है या आपको कुछ ऐप्स और सेटिंग्स में बदलाव करके फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर करने की कोशिश करना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपका फोन जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है या अचानक बंद हो जाता है, तो यह बैटरी की खराब स्थिति का इशारा हो सकता है। हालांकि आपको बता दें कि किसी फोन का बैटरी हेल्थ चेक करना बहुत आसान है। आप चाहें, तो इसे अपने फोन की सेटिंग्स से चक कर सकते हैं या फिर थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद भी ले सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं आप कैसे अपने एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ (android phone ki battery health kaise check kare) को चेक कर सकते हैं।

फोन की बैटरी हेल्थ क्यों चेक करना जरूरी है?

स्मार्टफोन की बैटरी हेल्थ यह बताती है कि आपकी बैटरी कितनी तेजी से खराब हो रही है और उसकी असली क्षमता कितनी बची है। अगर आप बैटरी हेल्थ पर ध्यान देंगे, तो फोन की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। बैटरी हेल्थ स्टेटस में बैटरी की क्षमता, उसका तापमान और चार्जिंग साइकिल जैसी जानकारियां शामिल होती हैं। इससे आपको पता चलता है कि बैटरी कितने समय तक स्मूथली काम करेगी और कब रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

ज्यादातर एंड्रॉयड फोन्स में बेसिक जानकारी मिलती है, जैसे- कौन-सी ऐप सबसे ज्यादा बैटरी खा रही है और बैटरी कितनी तेजी से ड्रेन हो रही है। इससे उन ऐप्स को कंट्रोल कर सकते हैं, जो बैटरी को फालतू खर्च कर रहे हैं। अगर आप चाहें, तो इस कार्य के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स का सहारा ले सकते हैं। AccuBattery, Battery Guru या CPU-Z जैसे ऐप्स बैटरी हेल्थ की पूरी रिपोर्ट देते हैं, जिसमें बैटरी की चार्जिंग क्षमता, डिस्चार्ज रेट और टेम्परेचर जैसी डिटेल्स शामिल होती हैं।

सेटिंग्स ऐप से बैटरी यूसेज को कैसे चेक करें?

फोन की बैटरी के उपयोग को चेक करना है, तो फोन की सेटिंग्स ऐप से भी कर सकते हैं। ज्यादातर एंड्रॉइड फोन आपको बताते हैं कि कौन से ऐप्स ज्यादा बैटरी खा रहे हैं। कुछ फोन बैटरी का तापमान और अन्य डिटेल्स भी दिखाते हैं। यह तरीका हर फोन में काम करता है, लेकिन सेटिंग्स का लेआउट आपके फोन के मॉडल और एंड्रॉयड वर्जन के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है।

स्टेप-1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स ऐप को ओपन करें।
स्टेप-2: आपको यहां पर बैटरी वाले ऑप्शन में जाना है। अगर यह न दिखे, तो सेटिंग्स में सर्च बार में Battery टाइप करके सर्च करें।

battery health
स्टेप-3: यहां आपको Battery Usage या Battery Usage Details का ऑप्शन मिलेगा। इसे सलेक्ट कर लें।

battery health
स्टेप-4: अब आप देख सकते हैं कि कौन से ऐप्स कितनी बैटरी खा रहे हैं। किसी ऐप पर क्लिक करने से आपको उसकी डिटेल्स मिलेंगी, जैसे कि आखिरी फुल चार्ज के बाद उसने कितनी बैटरी यूज की।

battery health
स्टेप-5: अगर बैटरी में कोई दिक्कत है, तो Battery Diagnostics ऑप्शन से आप टेस्ट चला सकते हैं।
स्टेप-6: आप चाहें तो किसी ऐप की बैकग्राउंड बैटरी यूज सेटिंग्स बदल सकते हैं, ताकि वह कम बैटरी की खपत करें।स्टेप-7: इसके लिए सेटिग्स में ऐप्स में जाने के बाद उस ऐप को ओपन करें जो सबसे ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा है। यहां बैटरी यूसेज पर क्लिक करें और इसकी बैकग्राउंड एक्टिविटीज को बंद कर सकते हैं।

battery health

उदाहरण के लिए अगर आपका फोन बताता है कि कोई गेमिंग ऐप बहुत ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा है, तो आप उसे बैकग्राउंड में चलने से रोक सकते हैं।

डायग्नोस्टिक मेन्यू से बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें

एंड्रॉयड फोन्स में एक छिपा हुआ डायग्नोस्टिक मेन्यू होता है, जिसे आप एक खास कोड डायल करके खोल सकते हैं। इस मेन्यू में फोन की कई जानकारियां मिलती हैं, जैसे-बैटरी हेल्थ, चार्ज लेवल और तापमान। लेकिन यह हर फोन में काम नहीं करता है, खासकर नए मॉडल्स में। फिर भी इसे आजमाना आसान है।

स्टेप-1: अपने फोन में Phone ऐप को ओपन करें।
स्टेप-2: डायल पैड पर कोड *#*#4636#*#* टाइप करें।
स्टेप-3: कोड डालते ही एक Testing मेन्यू खुल सकता है।
स्टेप-4: इसमें Battery Information ढूंढें। अगर यह ऑप्शन दिखे, तो आपको बैटरी हेल्थ, चार्ज लेवल और तापमान की जानकारी मिलेगी।
स्टेप-5: अगर यह ऑप्शन न दिखे, तो अगला तरीका आजमाएं।

ये कोड Xiaomi, Google Pixel जैसे फोन्स पर काम करता है, लेकिन सैमसंग या अन्य ब्रांड्स में शायद काम न करे।

Samsung Members ऐप से बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें

अगर आपके पास सैमसंग फोन है, तो Samsung Members ऐप आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह ऐप ज्यादातर सैमसंग फोन्स में पहले से इंस्टॉल होता है। अगर नहीं है, तो आप इसे Google Play Store या Galaxy Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में डायग्नोस्टिक मेन्यू है, जो आपके फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी की स्थिति चेक करता है।

स्टेप-1: अपने सैमसंग फोन पर Samsung Members ऐप डाउनलोड करने के बाद ओपन करें।
स्टेप-2: यहां पर आपको Diagnostics ऑप्शन पर जाना होगा।
स्टेप-3: फिर Phone Diagnostics वाले ऑप्शन को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-4: आपको Battery Status पर टैप करना है। यहां आपको बैटरी की हेल्थ, लाइफ और क्षमता की पूरी जानकारी मिलेगी।

Samsung Members
स्टेप-5: अगर बैटरी स्टेटस Normal दिखाता है, तो सब ठीक है। अगर Bad या Weak दिखे, तो बैटरी बदलने का समय हो सकता है।

उदाहरण के लिए अगर ऐप बताता है कि आपकी बैटरी की क्षमता 80% से कम हो गई है, तो यह संकेत है कि बैटरी अब पुरानी हो चुकी है।

थर्ड-पार्टी ऐप्स से बैटरी हेल्थ चेक करें

अगर आपके फोन में बिल्ट-इन बैटरी हेल्थ चेक करने का ऑप्शन नहीं है, तो थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद भी ले सकते हैं। ये ऐप्स बैटरी की डिटेल्ड जानकारी देते हैं, जैसे कि बैटरी क्षमता, तापमान और यूज डेटा। हालांकि ये हमेशा 100% सटीक नहीं होते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में सही अनुमान देते हैं। इन ऐप्स को यूज करने के लिए कुछ परमिशन्स देनी पड़ सकती हैं, इसलिए भरोसेमंद ऐप्स ही डाउनलोड करें।

AccuBattery

AccuBattery गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है और यह बैटरी स्टेटस को अलग-अलग सेक्शन में दिखाता है।

  • Charging Tab: जब आपका फोन चार्ज हो रहा होता है, तो यह रियल-टाइम चार्जिंग स्पीड और चार्जिंग सेशन की जानकारी देता है।
  • Discharging Tab: इसमें बैटरी कितनी तेजी से खत्म हो रही है, इसका डाटा मिलता है।
  • Health Section: यहां बैटरी की हेल्थ और बैटरी पर पड़ने वाले वेयर की जानकारी उपलब्ध होती है।
  • History: पुराने चार्जिंग और डिस्चार्जिंग सेशंस की डिटेल यहां सेव रहती है।

AccuBattery का Pro वर्जन भी है, जिसमें ऐड्स हट जाते हैं और डार्क थीम, नोटिफिकेशन में डिटेल्ड बैटरी डेटा जैसे एडवांस फीचर मिलते हैं।

CPU-Z

CPU-Z एक ऐसा ऐप है, जो सिर्फ बैटरी ही नहीं बल्कि फोन के हार्डवेयर की डिटेल भी बताता है। इसमें आप प्रोसेसर, डिवाइस मॉडल, RAM और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। बैटरी टैब में बैटरी लेवल, हेल्थ, तापमान और स्टेटस से जुड़ी जानकारियां मिलती हैं। यह ऐप फ्री है लेकिन इसमें ऐड्स आते हैं। आप चाहें तो इन-ऐप परचेज के जरिए ऐड्स हटा सकते हैं।

Battery Guru

Battery Guru उन यूजर्स के लिए है, जो बैटरी हेल्थ को और एडवांस तरीके से मॉनिटर करना चाहते हैं। यह ऐप बैटरी के चार्जिंग, डिस्चार्जिंग और हाई यूसेज डाटा को ग्राफ के रूप में दिखाता है। वहीं Battery Info सेक्शन में आप पिछले 24 घंटे या आखिरी बार फोन को चार्ज से निकालने के बाद का पूरा डाटा देख सकते हैं। इसमें बैटरी हेल्थ, चार्जिंग स्पीड और बैटरी की असली क्षमता (Capacity) की जानकारी मिलती है। खास फीचर यह है कि आप इसमें अलार्म सेट भी कर सकते हैं, जैसे कि लो बैटरी, ज्यादा तापमान या अचानक बैटरी खपत बढ़ने पर यह आपको नोटिफाई करता है। यह ऐप फ्री है, लेकिन ऐड्स सपोर्टेड है। सब्सक्रिप्शन लेने पर ऐड्स हट जाते हैं और ज्यादा कंट्रोल मिल जाता है।

कब बदलें अपने Android फोन की बैटरी

आपके फोन की लिथियम-आयन बैटरी की उम्र सीमित होती है। समय के साथ इसमें समस्याएं आने लगती हैं यानी इसकी एक लिमिटेड लाइफ होती है। समय के साथ बैटरी की परफॉर्मेंस कम होती जाती है। अगर आपका फोन अचानक बंद हो जाता है, बहुत धीमा रिस्पॉन्स देता है या पूरी चार्जिंग के बाद भी कुछ घंटों में ही डिस्चार्ज हो जाता है, तो यह बैटरी खराब होने का संकेत है। ऐसी स्थिति में आपको या तो बैटरी बदलवानी चाहिए या फिर फोन अपग्रेड करना बेहतर रहेगा।

फोन की बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं

हालांकि बैटरी को हमेशा के लिए सही रखना संभव नहीं है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करके उसकी लाइफ को लंबा जरूर किया जा सकता है। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जो बैटरी की हेल्थ को बेहतर बनाए रखेंगे।

  • ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करेंः फोन को चार्ज करते समय हमेशा उसी पावर एडेप्टर और चार्जर का इस्तेमाल करें, जो बॉक्स के साथ मिला था। अलग या लोकल चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी की लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है और कई बार बैटरी या फोन को नुकसान भी हो सकता है।
  • फोन को ठंडा रखें: फोन को सीधी धूप या ज्यादा गर्म जगहों पर रखने से बचें। ओवरहीटिंग से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है और लंबे समय तक बैटरी की क्षमता भी कम हो जाती है। कोशिश करें कि फोन को हमेशा नॉर्मल टेम्परेचर वाली जगह पर रखें।
  • पूरी तरह डिस्चार्ज न करें: फोन की बैटरी को पूरी तरह खत्म होने से पहले ही चार्ज करें। बार-बार बैटरी को जीरो पर ले जाने से उसकी लाइफ तेजी से घटती है। बेहतर होगा कि आप फोन को 10-20% बैटरी पर ही चार्जिंग में लगा दें।
  • अनयूज्ड ऐप्स हटाएं: ज्यादा ऐप्स इंस्टॉल होने से बैटरी पर लगातार लोड बना रहता है। कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और जरूरत से ज्यादा बैटरी खत्म करते हैं। ऐसे ऐप्स जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें या बैकग्राउंड में स्लीप मोड पर डाल दें।
  • बैटरी का बेहतर इस्तेमाल करेंः अगर बैटरी बैकअप पहले जैसा नहीं मिल रहा है, तो आप फोन की सेटिंग्स में छोटे-छोटे बदलाव करके इसे सुधार सकते हैं, जैसे कि स्क्रीन ब्राइटनेस कम करना, स्क्रीन टाइमआउट घटाना, ज्यादा बैटरी खाने वाले ऐप्स को रिस्ट्रिक्ट करना और डार्क मोड ऑन करना। ये बदलाव आपके यूजिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा प्रभावित नहीं करेंगे, लेकिन बैटरी बैकअप को बेहतर बनाएंगे।

Android फोन की बैटरी समय के साथ कमजोर होना सामान्य है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करके उसकी उम्र बढ़ाई जा सकती है। जरूरत पड़ने पर बैटरी बदलवाना ही सबसे अच्छा विकल्प होता है, ताकि आपका फोन बिना रुकावट स्मूदली काम करता रहे।

सवाल- जवाब (FAQs)

बैटरी हेल्थ क्या होती है?

बैटरी हेल्थ बताती है कि आपकी फोन की बैटरी कितनी अच्छी हालत में है। यह बैटरी की मौजूदा क्षमता (नई बैटरी की तुलना में) और उसकी स्थिति (जैसे Normal, Weak या Bad) दिखाती है।

मुझे कैसे पता चलेगा कि बैटरी बदलने का समय है?

अगर आपका फोन अचानक बंद हो रहा है, धीमा चल रहा है या फुल चार्ज के बाद भी जल्दी खत्म हो रहा है, तो बैटरी बदलने का समय हो सकता है। थर्ड-पार्टी ऐप्स से अगर क्षमता 80% से कम दिखे, तो इसका मतलब है कि फोन अब कमजोर होने लगा है।

क्या थर्ड-पार्टी ऐप्स सटीक जानकारी देते हैं?

थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे AccuBattery या Battery Guru सटीक अनुमान देते हैं, लेकिन 100% सही नहीं होते हैं। ये कुछ चार्जिंग साइकिल्स के बाद बेहतर रिजल्ट्स देते हैं।

Samsung Members ऐप हर सैमसंग फोन में काम करता है?

हां, ज्यादातर सैमसंग फोन्स में ये ऐप पहले से इंस्टॉल होता है। अगर नहीं है, तो आप इसे Google Play Store या Galaxy Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या बार-बार चार्ज करने से बैटरी खराब होती है?

आधुनिक लिथियम-आयन बैटरीज बार-बार चार्ज करने से ज्यादा प्रभावित नहीं होती हैं। लेकिन 0% तक डिस्चार्ज करने से बचें, क्योंकि ये बैटरी की उम्र कम कर सकती है।

The post Android phone की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें (2025), जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-ki-battery-health-kaise-check-kare/feed/ 0
फोन की बैटरी खपत से परेशान हैं? Android यूजर्स अजमाएं ये ट्रिक्स https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-battery-drain-on-android-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-battery-drain-on-android-phone/#respond Fri, 04 Jul 2025 11:46:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177480 कई बार ऐसा होता है कि हम अपने फोन को रात में फुल चार्ज करके सोते हैं, लेकिन सुबह उठते ही बैटरी काफी हद तक खत्म (battery drain) मिलती है। ऐसा देखना थोड़ा परेशान करने वाला होता है, खासकर जब आपको दिन की शुरुआत ही कम बैटरी के साथ करनी पड़े। ऐसा अक्सर कुछ ऐप्स […]

The post फोन की बैटरी खपत से परेशान हैं? Android यूजर्स अजमाएं ये ट्रिक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई बार ऐसा होता है कि हम अपने फोन को रात में फुल चार्ज करके सोते हैं, लेकिन सुबह उठते ही बैटरी काफी हद तक खत्म (battery drain) मिलती है। ऐसा देखना थोड़ा परेशान करने वाला होता है, खासकर जब आपको दिन की शुरुआत ही कम बैटरी के साथ करनी पड़े। ऐसा अक्सर कुछ ऐप्स के बैकग्राउंड में चलते रहने, फोन की गलत सेटिंग्स या बेवजह ऑन किए गए फीचर्स की वजह से होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने Android फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या को 5 आसान तरीकों से ठीक कर सकते हैं।

Always On Display को बंद करें

ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (Always On Display) एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक उपयोगी फीचर है, जो बिना स्क्रीन ऑन किए समय, तारीख और नोटिफिकेशन दिखाता है, लेकिन यह बैटरी की खपत को बढ़ाता है। इसे रात में बंद करने से बैटरी ड्रेन कम हो सकता है। इस फीचर को बंद करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स ऐप को ओपन करें और Wallpapers & style पर टैप करें।
स्टेप-2: यहां आपको Always On Display (Ambient Display/Peek Display) को सर्च करें और टॉगल को बंद कर दें।

Always On Display
स्टेप-3: अगर आपके फोन में Always On Display Schedule है, तो उसे भी बंद कर दें।
स्टेप-4: अगर जरूरत हो तो सुबह उठकर इसे दोबारा ऑन कर सकते हैं।

अगर आप इसे बंद नहीं करना चाहते है, तो रात में फोन को उल्टा रखें। इससे प्रॉक्सिमिटी सेंसर कवर हो जाएगा और डिस्प्ले चालू नहीं होगा।

ऑटो ब्राइटनेस फीचर को ऑन करें

ऑटो ब्राइटनेस एंड्रॉयड फोन में एक स्मार्ट फीचर है, जो आपके फोन के उपयोग पैटर्न को सीखता है और बैटरी की खपत को कम करता है। इसे ऑन करने से रात में बैटरी की बचत होती है।

स्टेप-1: एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स को ओपन करें और फिर डिस्प्ले ऐंड ब्राइटनेस पर टैप करें।
स्टेप-2: यहां आपको ऑटो ब्राइटनेस का ऑप्शन दिखाई देगा।

Always On Display
स्टेप-3: फिर ऑटो ब्राइनेटस टॉगल को ऑन करें।

एक्स्ट्रा Google अकाउंट हटाएं

कई Google अकाउंट्स का एक साथ इस्तेमाल बैटरी ड्रेन का कारण बन सकता है। अगर आपके फोन में एक से ज्यादा Google अकाउंट साइन इन हैं, तो गैर-जरूरी अकाउंट हटा कर बैटरी की खपत को कम कर सकते हैं।

स्टेप-1: सेटिंग्स ऐप को ओपन करें और Passwords & accounts पर जाएं।
स्टेप-2: Google अकाउंट्स की लिस्ट चेक करें। यहां गैर-जरूरी अकाउंट्स (प्राइमरी अकाउंट न चुनें) को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-3: Remove account पर टैप करें और पुष्टि करें।

बैटरी खपत को ऑप्टिमाइज करें

कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में ज्यादा बैटरी खपत करते हैं, जैसे Google ऐप या Chrome। इनकी पहचान करके इन्हें अनइंस्टॉल या ऑप्टिमाइज करें।

स्टेप-1: सेटिंग्स ऐप में जाने के बाद बैटरी पर जाएं। यहां Battery Usage को सलेक्ट कर लें।

Always On Display
स्टेप-2: ग्राफ के नीचे ऐप्स की लिस्ट देखें। अगर कोई ऐप असामान्य रूप से ज्यादा बैटरी खा रहा है, तो उसे अनइंस्टॉल करें।
स्टेप-3: अगर अनइंस्टॉल करना संभव न हो, तो सेटिंग्स > Apps > See all apps पर जाएं।
स्टेप-4: उस ऐप को चुनें जो बैटरी ड्रेन कर रहा है और Battery पर टैप करें।
स्टेप-5: Optimized विकल्प को चुनें और Force Stop पर टैप करें।

Clock ऐप को रिस्ट्रिक्ट न करें, वरना अलार्म समय पर नहीं बजेगा। अलार्म सेट करने से बैटरी ड्रेन नहीं होती।

फोन को फैक्ट्री रीसेट करें

अगर ऊपर दिए गए तरीके काम न करें, तो फोन को फैक्ट्री रीसेट करें। यह आपके फोन को नए जैसा बना देगा और बैटरी ड्रेन करने वाली गलत सेटिंग्स या ऐप्स को हटा देगा।

स्टेप-1: सेटिंग्स ऐप ओपन करें और System पर जाएं। Reset options चुनें।

delete sms ko kaise recover kare
स्टेप-2: Erase all data (factory reset) पर टैप करें और फिर से Erase all data चुनकर कंफर्म करें।
स्टेप-3: रीसेट के बाद फोन को स्क्रैच से सेटअप करें और बैकअप रिस्टोर न करें, क्योंकि बैकअप में गलत डेटा हो सकता है।

याद रखें, फैक्ट्री रीसेट से पहले अपने डेटा का बैकअप (फोटो, कॉन्टैक्ट्स, आदि) जरूर लें।

सवाल-जवाब (FAQs)

बैटरी ड्रेन होने का मुख्य कारण क्या है?

बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स, Always On Display, लोकेशन सर्विसेज, Wi-Fi, ब्लूटूथ या एक से ज्यादा Google अकाउंट्स बैटरी ड्रेन का कारण हो सकते हैं।

Adaptive Battery क्या है और यह बैटरी ड्रेन में कैसे मदद करता है?

Adaptive Battery आपके फोन के उपयोग पैटर्न को सीखता है और कम-उपयोग वाले ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी को सीमित करता है, जिससे रात में बैटरी की खपत कम होती है।

क्या Always On Display को बंद करना जरूरी है?

अगर आप रातभर बैटरी ड्रेन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो Always On Display को बंद करना एक प्रभावी समाधान हो सकता है। वैकल्पिक रूप से, फोन को उल्टा रखकर भी इसकी खपत रोकी जा सकती है।

क्या फैक्ट्री रीसेट करने से बैटरी ड्रेन की समस्या हमेशा ठीक हो जाती है?

फैक्ट्री रीसेट सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर सकता है, लेकिन अगर बैटरी ड्रेन हार्डवेयर (जैसे पुरानी बैटरी) की वजह से है, तो आपको सर्विस सेंटर से संपर्क करना होगा।

बैटरी खपत करने वाले ऐप्स की पहचान कैसे करें?

सेटिंग्स > बैटरी > Battery Usage पर जाएं। वहां ग्राफ के नीचे ऐप्स की लिस्ट में देखें कि कौन सा ऐप असामान्य रूप से ज्यादा बैटरी खा रहा है। उसे अनइंस्टॉल या ऑप्टिमाइज करें।

The post फोन की बैटरी खपत से परेशान हैं? Android यूजर्स अजमाएं ये ट्रिक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-battery-drain-on-android-phone/feed/ 0
₹50000 में बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/best-battery-backup-mobile-phones-under-rs-50000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-battery-backup-mobile-phones-under-rs-50000/#respond Wed, 27 Nov 2024 07:07:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160365 अगर आप अच्छी बैटरी बैकअप वाला मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 50000 रुपये की रेंज में कई सारे शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। इस लिस्ट में Vivo V30, Vivo V30 Pro, OnePlus 12R, Realme GT 6, Vivo V40 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। ये स्मार्टफोन न सिर्फ अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आते […]

The post ₹50000 में बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप अच्छी बैटरी बैकअप वाला मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 50000 रुपये की रेंज में कई सारे शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। इस लिस्ट में Vivo V30, Vivo V30 Pro, OnePlus 12R, Realme GT 6, Vivo V40 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। ये स्मार्टफोन न सिर्फ अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, बल्कि ये अपने बेहतरीन कैमरा और परफॉर्मेंस से भी लोगों का ध्यान खींचते हैं। हमने PCMark बैटरी टेस्ट के माध्यम से 50000 रुपये से कम बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप के बारे में विस्तार से…

बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोंस अंडर 50000 रुपये

फोन का नाम बैटरी और चार्जिंग शुरुआती कीमत
Vivo V30 5,000mAh, 80W 33,999 रुपये
Vivo V30 Pro 5,500mAh, 80W 41,999 रुपये
OnePlus 12R 5,500mAh, 100W 39,999 रुपये
Realme GT 6 5,500mAh, 120W 40,999 रुपये
Vivo V40 Pro 5,500mAh, 80W 49,999 रुपये

Vivo V30

Vivo V30 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी परफॉर्मेंस टेस्ट यानी पीसी मार्क टेस्ट में यह फोन 17 घंटे 30 मिनट तक चला। इसके अलावा, यह फोन YouTube पर 30 मिनट की वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी केवल 4% तक ड्रॉप हुई। रिजल्ट बताता है कि फोन डेली उपयोग के लिहाज से बेहतर है।

Vivo V30 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा

Vivo V30 कीमतः वीवो वी30 के 8GB/128GB वैरियंट की कीमत 33,999 रुपये, 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB/256GB की कीमत 37,999 रुपये है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

Vivo V30 Pro

Vivo V30 Pro 50,000 रुपये से कम की कीमत में एक अच्छा फोन है और यह बैटरी बैकअप के लिहाज से भी बेहतर है। इसमें 5,500mAh की बैटरी है, जो 80W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह फोन 16 घंटे 12 मिनट तक चला। वहीं YouTube पर 30 मिनट वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी 5% तक ड्रॉप हुई।

Vivo V30 Pro

Vivo V30 Pro स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8200
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा

Vivo V30 Pro कीमतः वीवो वी30 प्रो के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 41,999 रुपये, 12GB/512GB की कीमत 46,999 रुपये है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

OnePlus 12R

OnePlus 12R की बात करें, तो इस रेंज में यह भी दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए जाना जाता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह 20 घंटे तक चला। YouTube पर 30 मिनट की स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी 7% तक ही ड्रॉप हुई है।

OnePlus 12R स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा

OnePlus 12R कीमतः वनप्लस 12आर के 8GB/128GB वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये और 16GB/256GB वैरियंट आप 45,999 रुपये में खरीद सकते हैं। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

Realme GT 6

Realme GT 6 सबसे तेज चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स में से एक है। इसमें 5,500mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह फोन 14 घंटे 45 मिनट तक चला, वहीं YouTube पर 30 मिनट की स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी केवल 4% तक ही ड्रॉप हुई।

Realme GT 6 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा

Realme GT 6 कीमतः रियलमी जीटी 6 के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 40,999 रुपये, 12GB/256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये और 16GB/512GB वैरियंट की कीमत 44,999 रुपये है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

Vivo V40 Pro

Vivo V40 Pro में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह 14 घंटे 36 मिनट तक चला। वहीं बात YouTube पर 30 मिनट की वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी केवल 3% तक ड्रॉप हुई।

 

Vivo V40 Pro स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9200+
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा

Vivo V40 Pro कीमतः वीवो वी40 प्रो के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 49,999 रुपये है, जबकि 12GB/512GB वैरियंट की कीमत 55,999 रुपये है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

यदि आप ₹50,000 के अंदर अच्छी बैटरी बैकअप के लिए दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये पांच विकल्प सबसे अच्छे हैं। इनमें से OnePlus 12R सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप प्रदान करता है, जबकि Realme GT 6 चार्जिंग स्पीड में अव्वल है। Vivo V30 और Vivo V30 Pro संतुलित बैटरी और परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। आप बजट के हिसाब से सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

The post ₹50000 में बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-battery-backup-mobile-phones-under-rs-50000/feed/ 0
जल्दी-जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी, इन तरीकों से बढ़ाएं बैटरी लाइफ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-battery-saving-tips/ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-battery-saving-tips/#respond Sun, 29 Jan 2023 07:57:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96947 Smartphone Battery Saving Tips : स्मार्टफोन की सेटिंग में कुछ चेंज और इस्तेमाल करने के तरीके में बदलाव कर फोन की बैटरी लाइफ को पहले से बेहतर किया जा सकता है।

The post जल्दी-जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी, इन तरीकों से बढ़ाएं बैटरी लाइफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • स्मार्टफोन के सेटिंग्स को एडजेस्ट कर बैटरी लाइफ बढ़ाई जा सकती है।
  • स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में चलने वाली ऐप्स को बंद कर बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं।
  • स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करके बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं।

Smartphone Battery Saving Tips : स्मार्टफ़ोन की बैटरी लाइफ़ को लेकर यूज़र्स अक्सर सतर्क रहते हैं। किसी भी फ़ोन की बैटरी लाइफ़ कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि बैकग्राउंड पर चलने वाले ऐप्स की संख्या, इस्तेमाल करने का तरीक़ा और फ़ोन की सेटिंग। कई बारे ऐसे मौक़े आते हैं जब हम ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं, जब हमारे आस पास फ़ोन को चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी या न हो, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीक़ों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप अपने स्मार्टफ़ोन की बैटरी लाइफ़ बढ़ा सकते हैं।

Smartphone Battery Saving Tips

  • स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें
  • स्क्रीन टर्न ऑफ टाइम कम करें
  • ब्राइटनेस लेवल को ऑटोमैटिक पर सेट करें
  • वाइब्रेशन बंद करें
  • ज़्यादा बैटरी यूज करने वाले ऐप्स बंद करें
  • पावर सेविंग मोड़ यूज करें
  • सिंक सेटिंग्स एडजेस्ट करें
  • ब्लैक या डार्क थीम यूज करें

स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें

फ़ोन की डिस्प्ले आमतौर पर सबसे अधिक बैटरी की खपत करता है। यह तेजी से बैटरी खत्म होने के सबसे बड़े कारणों में से एक हो सकता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करने से बैटरी की खपत काफी कम हो सकती है और आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ सकती है।

स्क्रीन बंद होने का समय कम करें

स्मार्टफोन यूजर्स को ऑटोमैटिक स्क्रीन बंद करने के लिए टाइम इंटरवेल सेट करने की अनुमति देता है। यह समय आपको कम पर सेट करना चाहिए। यह समय कम करने के बाद आपकी बैटरी लाइफ़ बढ़ जाएगी क्योंकि बैटरी लाइफ़ बचाने के लिए फ़ोन का यूज न होने पर डिस्प्ले तुरंत बंद हो जाएगी।

ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक पर सेट करें

आजकल सभी स्मार्टफ़ोन एंबियट लाइट सेंसर के साथ आते है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक आसपास के आधार पर कम-ज्यादा करते हैं। यह बैटरी लाइफ़ को बढ़ाने में मदद कर सकता है। क्योंकि यह सेंसर इंडोर यूज पर फ़ोन की ब्राइटनेस को कम कर देता है और आउटडोर में ज़रूरत के मुताबिक़ बढ़ा देता है।

Smartphone Battery Saving Tips, battery saving tips,smartphone battery tips,smartphone battery charging tips,smartphone battery,best battery saving tips hindi,smartphone,battery,how to save battery,battery life,iphone battery saving tips,battery charging tips,how to increase battery life,iphone battery life,battery tips,battery saver tips,android battery,battery tips in hindi,tips to improve battery life,smartphone battery saving tips,overnight battery charging,battery life hacks

वाइब्रेशन बंद करें

रिंगटोन की तुलना में वाइब्रेशन ज़्यादा पावर यूज करता है। इसलिए बैटरी लाइफ़ को बढ़ाने के लिए आप वाइब्रेशन को बंद करके फ़ोन की बैटरी लाइफ़ बढ़ा सकते हैं।

ज़्यादा बैटरी यूज करने वाले ऐप्स बंद करें

बैकग्राउंड ऐप्स बहुत सारे सिस्टम रिसोर्स यूज करते हैं, जिसके चलते बैटरी जल्दी-जल्दी ख़त्म होती है। ऐसे में यह बेहतर होगा कि ज़्यादा बैटरी की खपत करने वाले ऐप्स को बंद कर दें। ऐसा करने से आपके फ़ोन की बैटरी लाइफ़ बढ़ जाएगी। फ़ोन के सेटिंग में बैटरी ऑप्शन से आप इन ऐप्स के बारे में जान सकते हैं कि कौन से ऐप ज़्यादा बैटरी की खपत कर रहे हैं।

पावर सेविंग मोड का प्रयोग करें

आजकल सभी स्मार्टफोन में पावर सेविंग मोड दिया जाता है। यह बैकग्राउंड सर्विस को बंद करके, स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करके और CPU की परफ़ॉर्मेंस को कम करके फ़ोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा देता है। यह भी पढ़ें : स्लो चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा, आ रही नई बैटरी टेक्नोलॉजी दस गुना होगी तेज! – जानें Details

ऐप्स को बंद करें

स्मार्टफ़ोन की बैटरी ख़त्म होने का कारण इसमें चलने वाली ऐप्स हैं। ऐसे में फ़ोन की पावर बचाने के लिए हमें उन ऐप्स को बंद कर देना चाहिए जिनका यूज नहीं कर रहे हैं।

सिंक सेटिंग्स एडजेस्ट करें

ईमेल और सोशल मीडिया अपडेट जैसे डेटा को सिंक करने से बहुत ज़्यादा बैटरी की खपत होती है। ऐसे में आपको फ़ोन की सिंक सेटिंग्स को कम बार या केवल वाई-फाई से कनेक्ट होने पर सिंक करने के लिए एडजेस्ट करें। यह भी पढ़ें : यूजर्स आसानी से बदल पाएंगे फ़ोन और लैपटॉप की बैटरी, नए नियम के बारे में जानें सबकुछ

ब्लैक या डार्क थीम यूज करें

डार्क मोड या ब्लैक थीम OLED स्क्रीन में डिस्प्ले के ब्लैक कलर पिक्सेल को बंद कर देता है। इससे स्क्रीन कम पावर कंज्यूम करता है और बैटरी लाइफ़ बढ़ जाती है। हमें ज़्यादातर ब्लैक या डार्क थीम का इस्तेमाल करना चाहिए।

The post जल्दी-जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी, इन तरीकों से बढ़ाएं बैटरी लाइफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-battery-saving-tips/feed/ 0
यूजर्स आसानी से बदल पाएंगे फ़ोन और लैपटॉप की बैटरी, नए नियम के बारे में जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/european-union-replaceable-batteries-on-smartphones-and-laptop-and-other-gadgets/ https://www.91mobiles.com/hindi/european-union-replaceable-batteries-on-smartphones-and-laptop-and-other-gadgets/#respond Wed, 28 Dec 2022 12:51:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95099 यूरोपियन यूनियन में जल्द ही नया क़ानून बनाने वाला है, जिसके तहत कंपनियों को फ़ोन और लैपटॉप जैसे बैटरी वाले डिवाइसेस में आसानी से रिमूव होने वाली बैटरी देना आवश्यक है।यहां हम आपको इस क़ानून के बारे में डिटेल से जानकारी दे रहे हैं।

The post यूजर्स आसानी से बदल पाएंगे फ़ोन और लैपटॉप की बैटरी, नए नियम के बारे में जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यूरोपीय संघ के नए कानून के तहत कंपनियों को रिमूवेबल बैटरी देनी होगी।
  • अभी ज़्यादातर कंपनियां इन-बिल्ट बैटरी वाले फ़ोन लैपटॉप बना रही हैं।
  • रिमूवेबल बैटरी वाले डिज़ाइन से फ़ोन की डिज़ाइन और क्वालिटी प्रभावित होगी।

यूरोपीय संघ (European Union) जल्द ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कानून पारित करने जा रहा है। इससे पहले भी यूरोपियन यूनियन (ईयू) सभी फोन के लिए एक जैसा चार्जिंग पोर्ट को लेकर कानून पारित कर चुका है। इसके तहत यूरोप के देशों में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन में एक जैसा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देना अनिवार्य होगा। यह नियम Apple को भी मानना होगा। इसके साथ ईयू चाहता है कि स्मार्टफोन कंपनियां थर्ड पार्टी ऐप स्टोर को भी अनुमति देनी चाहिए। इसके साथ ही अब ईयू एक कानून बनाना चाहता है कि कंपनियां स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे डिवाइसेस में रिमूवेबल बैटरी देंगी।

आसान होगा फ़ोन की बैटरी बदलना

ईयू के नए क़ानून के तहत कंपनियों को अपने डिवाइसेस में आसानी से बदलने वाली बैटरी देना होगा। यह कुछ ऐसा होना चाहिए कि डिवाइस के पिछले कवर को हटाकर बैटरी रिमूव की जा सकती है। कुछ साल पहले तक इसी तरह के फ़ोन आते थे। अब ऐसे फ़ोन और लैपटॉप बनाए जाते हैं जिनसे यूज़र्स ख़ुद बैटरी बदल नहीं सकते हैं। यानी बैटरी से जुड़ी किसी तरह की समस्या पर यूज़र्स को सर्विस सेंटर पर जाना होता है और इसका खर्च बहुत ज़्यादा आता है।

देनी होगी बैटरी की जानकारी

जानकारी के मुताबिक़, बैटरियों में जल्द ही लेबल और क्यूआर कोड होगा, जिसमें कंज्यूमर को बैटरी से संबंधित जानकारी मिलेगी। इसमें बैटरी कैपेसिटी, परफ़ॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी, कैमिकल कंपोजिशन की जानकारी होगी। ईयू का यह नया क़ानून सभी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइससे की बैटरी, ऑटोमोटिव बैटरी, इंडस्ट्रियल बैटरी, इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी के लिए लागू होगा। ईयू कंपनियों को इस क़ानून को लागू करने के लिए कुछ समय देगा।

यूज़र्स को बड़े फ़ायदे

इस नियम के चलते यूजर्स को बैटरी रिप्लेसमेंट में पहले के मुक़ाबले कम रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ यूज़र्स अपने फ़ोन की बैटरी रिप्लेस करके पुराने फ़ोन को फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ई-वेस्ट में भी कमी आएगी। यह भी पढ़ें : 6,999 रुपये में भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन, चाइनीज ब्रांड का होगा डब्बा गोल

कंपनियों की बढ़ेगी परेशानी

ईयू के इस क़ानून के चलते कंपनियों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही फ़ोन का डिज़ाइन और क्वालिटी भी पहले जैसी नहीं रह जाएगी। रिमूवेबल बैटरी डिज़ाइन के चलते फ़ोन वाटरप्रूफ़ नहीं होंगे। इसके साथ ही फोल्डेबल फ़ोन के साथ रिमूवेबल बैटरी देना कंपनियों के लिए काफी जटिल होगा। इसके साथ ही एक बार फिर से भारी और मोटो स्मार्टफ़ोन का दौर वापस आ सकता है।

The post यूजर्स आसानी से बदल पाएंगे फ़ोन और लैपटॉप की बैटरी, नए नियम के बारे में जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/european-union-replaceable-batteries-on-smartphones-and-laptop-and-other-gadgets/feed/ 0
गर्मियों में घर का Inverter बन सकता है बम! लापरवाहियों से हो सकता है हादसा का शिकार, अभी करें सुधार https://www.91mobiles.com/hindi/inverter-battery-tips-and-tricks-how-to-good-condition-maintenance/ https://www.91mobiles.com/hindi/inverter-battery-tips-and-tricks-how-to-good-condition-maintenance/#respond Sun, 01 May 2022 07:43:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70633 इन्वर्टर के रख-रखाव में लापरवाही बरतना आपके परिवार के लिए गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता है।

The post गर्मियों में घर का Inverter बन सकता है बम! लापरवाहियों से हो सकता है हादसा का शिकार, अभी करें सुधार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Inverter जब शुरू में आए तो गिनेचुने घरों में देखने को मिलते थे। लेकिन अब इन्वर्टर आम हो चुके हैं तथा आजकल ज्यादातर लोग अपने घरों में इन्वर्टर का इस्तेमाल करते हैं। बिजली जाने पर भी घर की लाईट और पंखें जैसी जरूरतों तो पूरा किया जा सके, इसके लिए इन्वर्टर घरों में मौजूद मूलभूत आवश्यकताओं में से एक बन चुका है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने घर, कमरे और जरूरत के हिसाब से इन्वर्टर खरीद तो लेते हैं लेकिन एक बार लगवाए जाने के बाद उसकी आवश्यक देखभाल नहीं कर पाते हैं। इन्वर्टर के रख-रखाव में लापरवाही बरतना बड़े हादसे का कारण बन सकता है जो आपके परिवार के लिए बेहद गंभीर और जानलेवा भी साबित हो सकता है।

बैटरी की कंडिशन का रखें ध्यान

Inverter में ब्लास्ट का कारण बनती है उसमें लगी Battery. बैटरी की खराब स्थिति के चलते उसमें आग लग सकती है तथा ब्लास्ट हो सकता है। इन्वर्टर बैटरी की फिजिकल कंडिशन बेहतर रहनी जरूरी है। ऐसे में आवश्यक है कि समय-समय पर बैटरी की देखभाल करते रहे कि आपके इन्वर्टर की बैटरी कहीं से फूल न रही हो या फिर कहीं से गल न रही हो। इसके साथ ही बैटरी पर किसी भी नुकीली या भारी चीज की चोट लगना भी काफी खतरनाक साबित हो सकता है तथा दबाव या प्रैशर की वजह से बैटरी फट भी सकती है।

inverter battery tips and tricks how to good condition maintenance

समय पर हो वाटर रीफिलिंग

इन्वर्टर बैटरी को काम में बनाए रखने के लिए उसकी फिजिकल हेल्थ के साथ साथ इंटरनल हेल्थ भी फिट रहनी जरूरी है। इन्वर्टर की बैटरी में एक निश्चित अंतराल के बाद पानी डाला जाता है। ऐसे में समय समय पर यह चैक करना भी जरूरी है कि बैटरी में वॉटर लेवल कहीं कम तो नहीं हो रहा है। अलग अलग बैटरी में इस पानी को नापने के अलग अलग सिस्टम दिए जाते है। अगर बैटरी में पानी की कमी दिखाई देती है तो इसे नजरअंदाज न करें तथा जल्दी से उसे रिफिल कर दे। पानी की कमी से बैटरी ड्राई होती है और इससे बैटरी में आग भी लग सकती है।

inverter battery tips and tricks how to good condition maintenance

वायरिंग न पड़े ढीली

लाईट फ्लक्चूऐशन की स्थिति इंडिया में आम है। यानी बिजली बढ़ घट कर आती है और लाईट में उतार-चढ़ाव बना रहता है। यह अस्थिरता बिजली उपकरणों के लिए हानिकारक तो होती है लेकिन दूसरी ओर घर में लगे इन्वर्टर पर भी बुरा असर डालती है, क्योंकि इन्वर्टर भी लाईट वॉल्टेज कंट्रोल करने का काम करता है। ये बार-बार लगने वाले बिजली के झटके इन्वर्टर वायर को भी नुकसान पहुॅंचाते हैं। खराब या ढीली वायरिंग शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती है और इससे तार या इन्वर्टर में आग लग सकती है। इसलिए थोड़े थोड़े समय बाद वायरिंग टाईट करवाते रहना चाहिए।

inverter battery tips and tricks how to good condition maintenance

वेंटिलेशन है जरूरी

कोई लोग इन्वर्टर को अपने घर के ऐसे कोने में रखना पसंद करते हैं जहां ज्यादा आना-जाना नहीं होता। ज्यादाता ऐसी जगह चुना जाती है जो बच्चों की पहुॅंच से दूर हो और दूसरे लोगों की नजरें भी कम पड़े। लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपका इन्वर्टर व बैटरी ऐसी जगह पर रखी हो जहां हवा का वेंटिलेशन सही होता रहे। लंबे समय तक उपयोग तथा दवाब के चलते इन्वर्टर गर्म हो जाता है और वेंटिलेशन की कमी इसके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हवा का बहाव सही होने के साथ ही यह भी जरूरी है कि जहां इन्वर्टर रखा है वह जगह बहुत ज्यादा गर्मी वाली न हो।

मैकेनिक से हो सर्विस

किसी भी मशीन को अगर लंबे समय तक सही चलाना है तो यह जरूरी है कि समय-समय पर उसकी देखभाल और सर्विस होती रहे। इन्वर्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही है। कई चीजों को ध्यान जहां खुद ही रखा जा सकता है वहीं कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिनके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह या निगरानी होना आवश्यक है। ऐसे में 91मोबाइल्स की सलाह है कि समय समय पर अपने इन्वर्टर को किसी मैकेनिक या मिस्त्री को जरूर दिखाए ताकि वह इन्वर्टर और बैटरी के सभी पार्ट्स का अच्छे से निरीक्षण कर उन्हें दुरस्त कर सके। ऐसा करने से आपका इन्वर्टर लंबे समय तक सही काम कर सकेगा।

The post गर्मियों में घर का Inverter बन सकता है बम! लापरवाहियों से हो सकता है हादसा का शिकार, अभी करें सुधार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/inverter-battery-tips-and-tricks-how-to-good-condition-maintenance/feed/ 0
स्लो चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा, आ रही नई बैटरी टेक्नोलॉजी दस गुना होगी तेज! – जानें Details https://www.91mobiles.com/hindi/new-polymer-based-battery-technology-faster-10-times-than-lithium-ion/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-polymer-based-battery-technology-faster-10-times-than-lithium-ion/#respond Tue, 13 Apr 2021 17:02:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57098 इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट बनाने वाली कंपनियां यूजर्स की टेक्निकल डिवाइसेस पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए बेहतर एनर्जी मैनेजमेंट वाली बैटरियों के डेवलपमेंट पर काम कर रही हैं। ताकि डिवाइसेस जल्दी से चार्ज हो जाएं और उन्हें पहले से ज्यादा बैकअप मिले।

The post स्लो चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा, आ रही नई बैटरी टेक्नोलॉजी दस गुना होगी तेज! – जानें Details first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

‘बैटरी’ शब्द को पढ़ते ही या फिर सुनते ही शायद आपका ध्यान भी अपने डिवाइस में बची हुई बैटरी की ओर जरूर गया होगा। जाए भी क्यों न आज हमारी लाइफस्टाइल में डिवाइसेस और उनकी बची बैटरी की इंपोर्टेंस ऑक्सीजन की तरह हो गया है। इतना ही नहीं हमें से कई लोग अपने स्मार्टफोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही सोने जाते हैं। वहीं घर से बाहर निकलने से पहले हम स्मार्टफोन को चार्ज भी जरूर ही करते हैं। कुल मिलाकर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में बैटरी का योगदान काफी अहम है।

बैटरी के बिना स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट डिवाइसेस और दूसरे गैजेट्स की कल्पना नहीं की जा सकती है। वर्तमान में सभी डिवाइसेस में लिथियम आयन (Lithium ion) बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। अब कंपनियां यूजर्स की टेक्निकल डिवाइसेस पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए बेहतर एनर्जी मैनेजमेंट वाली बैटरियों के डेवलपमेंट पर काम कर रही हैं। ताकि डिवाइसेस जल्दी से चार्ज हो जाएं और उन्हें पहले से ज्यादा बैकअप मिले। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, यूजर्स को मिलेंगे दमदार सिक्योरिटी फीचर्स

battery

क्या है बैटरी की नई टेक्नोलॉजी

साइंस अर्लट की रिपोर्ट के मुताबिक़, दुनियाभर में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट में लिथियम आयन बैटरियों का इस्तेमाल किया जाता है। हमें से कई लोग यह नहीं जानते होंगे कि लिथियम आयन बैटरियों की परफॉर्मेंस कुछ समय के बाद घटने लगती है। इसके साथ ही बैटरी सेल में कई खामियां सामने आ सकती हैं। इसके साथ ही इनके चलते ये बैटरियां डिवाइस के ओवरहीटिंग का कारण भी बनती हैं। वहीं कई बार कुछ खतरनाक दुर्घटनाएं जैसे आग लगने का भी कारण लिथियम आयन बैटरियां होती हैं। बता दें कि कई कंपनियां ऐसे परेशानियों के चलते अपने प्रोडक्ट वापस मंगा चुके हैं। सैमसंग के साथ यह घटना Galaxy S7 स्मार्टफोन के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें : Google Map से हुई भारी मिस्टेक, गलत पते पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा और फिर…

दस गुना तेजी से चार्ज होती है बैटरी

अब रूम से रिसर्चर्स ने दावा किया है कि उन्होंने नई टेक्नोलॉजी विकसित की है जो वर्तमान में मौजूद लिथियम आयन बैटरियों की तुलना में दस गुना तेजी से चार्ज होती है। अगर यह टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट में इस्तेमाल की जाती है तो संभवत: इससे यूजर्स का चार्जिंग में लगने वाले समय की काफी बचत होगी। सेंट पिटर्सबग यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री रिसर्चर ओलेग लेविन का कहना है कि पॉलीमर से बनी बैटरियों को सेकेंड्स में चार्ज किया जा सकता है। यह परंपरागत लिथियम आयन बैटरियों के मुकाबले दस गुना तेजी से चार्ज होती हैं। इस टेक्नोलॉजी को कई एक्सपेरिमेंट्स में दिखाया जा चुका है।

यह नई बैटरी नाईट्रोक्साइल बेस्ड रेडॉक्स पॉलीमर से बनी हुई है। यह मैटेरियल रिवर्सेबल ऑक्सीडेशन और चार्ज और डिस्चार्ज के दौरान रिडक्शन वाला होता है। एक्सपेरिमेंट के दौरान रिसर्चर्स ने पॉलीमर से बनी कई तरह की बैटरियों का शो किया। इनमें से निसालेन केमिस्ट्री की बैटरी ने स्टेपल और इफिसिएंस रिज़ल्ट दिए। हालांकि पॉलीमर से बनी बैटरियां अभी लिथियम आयन के मुक़ाबले में 30 से 40 प्रतिशत क्षमता में पिछड़े हों। पॉलीमर से बनी बैटरियां अभी पहले चरण में हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इन बैटरियों का डेवलपमेंट इन्हें लिथियम आयन से बेहतर बना सकता है। इसके साथ ही संभव हो कि भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस में पॉलीमर से बनी बैटरियां देखने को मिल सकती हैं।

The post स्लो चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा, आ रही नई बैटरी टेक्नोलॉजी दस गुना होगी तेज! – जानें Details first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-polymer-based-battery-technology-faster-10-times-than-lithium-ion/feed/ 0
अरे वाह! कटहल से चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन, जानें क्या है यह टेक्नीक https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-batteries-charged-jackfruit-technology-mobile-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-batteries-charged-jackfruit-technology-mobile-phone/#respond Mon, 09 Mar 2020 07:25:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41509 हालांकि, इस तकनीक को इंडिया आने में काफी समय लगेगा।

The post अरे वाह! कटहल से चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन, जानें क्या है यह टेक्नीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब तक आप और हम अपना फोन चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन का चार्जर पावर प्लग से कनेक्ट कर चार्ज करते थे। लेकिन क्या आपको मालूम है आप अपने फोन को कटहल से भी चार्ज कर सकते हैं। वैसे ये सुनने में थोड़ा अजीब है कि सब्जी से फोन कैसे चार्ज किया जा सकता है। कुछ समय पहले आलू से फोन को चार्ज करने की खबर ऑनलाइन प्रकाशित हुईं थी। वहीं, इस टेक्नीक का प्रदर्शन यूट्यूब पर कई वीडियो के माध्यम से दिखाया गया था। दरअसल, इस बार आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक ऐसा तरीका विकसित किया है जिससे फलों के अवशेषों से बिजली तैयार की जा सकती है।

ये है सुपर-कैपेसिटर तकनीक

सब्जियों से बनना वाली सुपर-कैपेसिटर ऊर्जा की मदद बिजली को बनाया जा सकता है। वहीं, इस ऊर्जा का इस्तेमाल किसी प्रोडक्ट की छोटी बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। इस ऊर्जा की मदद से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है।
how to make your android smartphone iphone battery backup last longer know 10 tips and tricks
जानें कहां हुआ रिसर्च में खुलासा

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के रिसर्चर का यह स्टडी जर्नल ऑफ एनर्जी स्टोरेज में पब्लिश हुई है। इस स्टडी से सामने आया है कि कटहल और डूरियन सब्जी से बिजली स्टोर की जा सकती है और इसका इस्तेमाल छोटे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इस रिसर्च में बताया गया है कि फलों और सब्जी को सुपर कैपेसिटर में बदला जा सकता है।

क्या बिजली के मोटे बिलों से मिलेगा छुटकारा

हालांकि, शोधकर्ताओं ने बिजली तैयार करने के लिए अभी कटहल और डूरियन नामक फलों का ही उपयोग किया है। इस बिजली की मदद से आप अपने मोबाइल फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। अगर इस तकनीक को आने वाले समय में इंडिया में अपनाया जाएगा तो बिजली के मोटे बिलों से जनता को छुटकारा मिल सकता है।

how to make your android smartphone iphone battery backup last longer know 10 tips and tricks
Photo: fromthegrapevin

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की एक यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में सामने आया है कि स्कूल ऑफ केमिकल एंड बायोमोलेक्युलर इंजीनियरिंग के एकेडमिक एसोसिएट प्रोफेसर विंसेंट गोम्स ने कटहल को सुपर-कैपेसिटर में बदलने में कामयाबी हासिल की है। प्रोफेसर का कहना है सुपर-कैपेसिटर ऊर्जा जलाशयों की तरह हैं जो ऊर्जा को आराम से बाहर निकालते हैं। इसी ऊर्जा की मदद से किसी छोटे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट तो चार्ज किया जा सकता है।

The post अरे वाह! कटहल से चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन, जानें क्या है यह टेक्नीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-batteries-charged-jackfruit-technology-mobile-phone/feed/ 0
आ गई नई टेक्नोलॉजी, अब पांच दिन तक चलेगी स्मार्टफोन की बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/australia-first-to-test-new-lithium-batteries-phone-get-five-day-battery-backup/ https://www.91mobiles.com/hindi/australia-first-to-test-new-lithium-batteries-phone-get-five-day-battery-backup/#respond Tue, 07 Jan 2020 07:46:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39647 नई टेक्नोलॉजी का फायद ग्राहकों को होगा।

The post आ गई नई टेक्नोलॉजी, अब पांच दिन तक चलेगी स्मार्टफोन की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन में बैटरी को लेकर आज भी कई उपभोक्ता परेशान रहते हैं। दरअसल, डिवाइस को बार-बार चार्ज करने की परेशानी का हल कई हद तक कम हुआ है। लेकिन, नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही कंपनियां इस परेशानी को हल करने में लगी हुई हैं। अब एक रिसर्च ने एक नई टेक्नॉलजी डिवेलप की है जिसकी मदद से स्मार्टफोन बैटरी लगातार पांच दिनों तक खत्म नहीं होगी।

इस टेक्नॉलजी की मदद से इलेक्ट्रिक का इस्तेमाल स्मार्टफोन्स की जगह कारों में किया जाएगा। दरअसल, कार की बैटरी को बिना दोबारा चार्ज किए 1,000 किलोमीटर से ज्यादा चलाया जा सकेगा। नई बैटरी सॉल्यूशन में ट्रडिशनल लिथियम-आयन कॉम्बिनेशन की जगह नया कॉम्बिनेशन यूजर्स को दिया जाएगा। अभी तक लिथियम-आयन बैटरीज स्मार्टवॉच, स्मार्टफोन और पेसमेकर को पावर देने के लिए इस्तेमाल की जाती थीं। वहीं, कहा जा रहा है कि इस बैटरी की मदद से फोन को पांच दिन तक पावर दी जा सकेगी।
image-2020-01-07t125237-451
इनकी जगह रिसर्चर्स ने अल्ट्रा-हाई कैपिसिटी पाने के लिए लिथियम-सल्फर कॉम्बिनेशन का यूज किया है, जिसका रिजल्ट बिल्कुल अलग है। इस बात को सच साबित करके दिखाया है ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने। दरअसल, रिसर्च करने वालों का कहना है कि उनकी टीम सल्फर कैथोड्स के डिजाइन को रि-कन्फिगर करके सफलतापूर्वक मौजूदा बैटरी कॉम्बिनेशन की जगह इस्तेमाल किया है।
battery-technology 1
फिलहाल रिसर्च टीम का कहना है कि इस बैटरी टेक्नॉलजी का ट्रायल इस साल कारों और ग्रिड्स में किया जा रहा है, जिससे ऑस्ट्रेलिया में इलेक्ट्रिक कार मार्केट को भी बड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि, इस बैटरी को जल्द स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि पिछले साल Sharp ने अपने Sharp 7 नाम के इस फोन को पेश करने की बात कही थी। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा था कि इस डिवाइस की बैटरी पूरे एक हफ्ते चलेगी। दरअसल, शार्प 7 असल में शार्प का Aquos Sense 3 Lite स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने रीब्रैंड किया है। शार्प 7 एंडरॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिससे फोन को समय-समय पर अपडेट मिलता रहेगा।

The post आ गई नई टेक्नोलॉजी, अब पांच दिन तक चलेगी स्मार्टफोन की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/australia-first-to-test-new-lithium-batteries-phone-get-five-day-battery-backup/feed/ 0