being human | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 09 Mar 2017 07:35:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी: भाईजान बनाएंगे स्मार्टफोन, जानें क्या होगा इसका नाम https://www.91mobiles.com/hindi/salman-khan-ventures-into-smartphones-business-with-beingsmart-in-hindi/ Thu, 09 Mar 2017 07:35:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5829 बीइंग ह्यूमन के बाद अब सलमान खान अपना मोबाईल ब्रांड लॉन्च करने वाले है और इसका नाम होगा

The post सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी: भाईजान बनाएंगे स्मार्टफोन, जानें क्या होगा इसका नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चल बेटा सेल्फी ले ले रे… सल्लू भाई का यह गाना तो सबकी जुबान पर है। हो सकता है आप लोग सेल्फी लेते वक्त यह गाना गुनगुनाते भी हो लेकिन बॉलीवुड के दंबग खान सिर्फ सेल्फी तक नहीं रूकने वाले। ​चलिए आपको साफ शब्दों में बता देते ​हैं कि बीइंग ह्यूमन के बाद अब सलमान खान अपना मोबाईल ब्रांड लॉन्च करने वाले है और इसका नाम होगा ‘बीइंग स्मार्ट‘।

रिलायंस जियो के रिचार्ज पर पेटीएम दे रहा है 30 रुपये का कैश बैक, साथ में डाटा आॅफर भी

ईकनॉमिक टाईम्स ने खबर प्रकाशित करते हुए इस बात को सार्वजनिक किया है कि सलमान खान जल्द ही मोबाईल बाजार में ‘बीइंग स्मार्ट’ के साथ कदम रखने वाले है। अपने इस ब्रांड के तहत वह स्मार्टफोन्स का निर्माण करेंगे जो मध्यम बजट की श्रेणी में रहते हुए 20,000 रुपये से कम की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

salmaan

रिपोर्ट के मुताबिक बीइंग स्मार्ट बहुत जल्द भारतीय बाजार में कदम रख सकता है। इस ब्रांड के तहत बनने वाले स्मार्टफोन के लिए सलमान के साथ कुछ अन्य इन्वेस्टर भी जुड़ चुके हैं। बीइंग स्मार्ट के ​मैन्यूफेक्चर और असेंबल के लिए चीनी प्लांट से भी बात पक्की की जा चुकी है।

7,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन एंडरॉयड फोन जिनमें है 3जीबी रैम

खबर के अनुसार कम कीमत पर बेहरतीन स्पेसिफिकेशन्स के साथ एक अच्छा स्मार्टफोन देने के लिए सलमान खान और उनकी टीम सैमसंग और माइक्रोमैक्स से जुड़े लोगों के साथ मिलकर मैनेजमेंट कर रही है।

The post सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी: भाईजान बनाएंगे स्मार्टफोन, जानें क्या होगा इसका नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जन्मदिन पर भाई जान देंगे अपने फैन को ऐप्स का तोहफा https://www.91mobiles.com/hindi/salman-khan-will-launch-his-official-app-on-his-birthday-in-hindi/ Wed, 21 Dec 2016 12:23:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2781 अपने जन्मदिन पर फैन्स को खास तोहफा देते हुए इंडस्ट्री के भाई सलमान खान इस जन्मदिन पर अपनी आॅफिशियल ऐप लॉन्च करने जा रहे है। इसकी जानकारी सलमान ने अपने ट्वीटर अकांउट के जरिये दी है।

The post जन्मदिन पर भाई जान देंगे अपने फैन को ऐप्स का तोहफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बॉलीवुड के दबंग खान आने वाली 27 तारीख को पूरे 51 साल के हो जाऐंगे। जाहिर सी बात है यह दिन ​सिर्फ सलमान या उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि देश के करोड़ों फैन्स के लिए भी खास होगा। अपने जन्मदिन पर फैन्स को खास तोहफा देते हुए इंडस्ट्री के भाई सलमान खान इस जन्मदिन पर अपनी आॅफिशियल ऐप लॉन्च करने जा रहे है। इसकी जानकारी सलमान ने अपने ट्वीटर अकांउट के जरिये दी है।

मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट

अपने ट्विटर हैंडल से सलमान ने ट्विट किया है कि यह 27 दिसंबर को मेरे ऐप बर्थडे है। बस आपके लिए। ऐप के जरिये सलमान के प्रशंसक उनकी फोटो, वीडियो, बैक स्टेज ईमेज़ तथा अन्य पर्सनल अपडेट देख सकेंगे। सलमान के जन्मदिन पर इस ऐप का लॉन्च होना सलमान के फैन्स के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। सलमान के करोड़ों प्रशंसक ऐप लॉन्चिंग की घोषणा से काफी खुश है।

हालांकि इस ऐप का आॅफिशियल नाम क्या होगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह ऐप सलमान खान या बीइंग ह्यूमन के मिले जुले नाम से हो सकती है। यह ऐप एंडरॉयड तथा आईफोन दोनों पर सपोर्टिड होगी।

गौरतलब है कि सलमान खान इससे पहले भी अपने फैन्स को बीइंग सलमान: द आॅफिशियल गेम ऐप का मोबाईल गेम दें चुके हैं। जहां उनके चुलबुल पांडे के अवतार को हर उम्र के लोगों के बेहद पसंद किया था।

अब फेसबुक में होगा लाइव ऑडियो स्ट्रीम

आपको बता दें कि सलमान से पहले सोनम कपूर और सनी लियोनी भी अपनी आॅफिशियल ऐप लॉन्च कर चुकी हैं। जहां अभिनेत्रियों द्वारा आॅफस्क्रीन लाईफ़ ईवेंट के अलावा फैशन, फिटनेस व ब्यूटी तथा शूटिंग की फोटोज् शेयर की जाती है।

The post जन्मदिन पर भाई जान देंगे अपने फैन को ऐप्स का तोहफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>