The post 20,000 रुपये से कम कीमत वाले 5G Phone, देखें सभी ब्रांड्स के बेस्ट मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
5G Phone Under 20,000 : इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री में आज हर बजट के 5जी स्मार्टफोन मौजूद है। इन 5जी फोंस की कीमत तकरीबन 11 हजार रुपये से शुरू हो जाती है। आगे हमनें 15 हजार से 20 हजार के बीच के बजट में उपलब्ध बेस्ट 5जी मोबाइल्स की लिस्ट बनाई है जो नया स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के काफी काम आ सकती है। वहीं अगर आप 5G Phone Under ₹15,000 खरीदना चाह रहे हैं तो (यहां क्लिक कर) के तथा 5G Phone Under ₹12,000 ढूंढ रहे हैं तो (यहां क्लिक कर) के पूरी लिस्ट व प्राइस पढ़ सकते हैं।
7 5G बैंड सपोर्ट = n1/n3/n5/n8/n28/n40/n78
रेडमी नोट 12 5जी फोन में 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो सैमसंग एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 मिलता है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 12 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
Redmi Note 12 5G प्राइस और डिटेल्स
9 5G बैंड सपोर्ट = n1/n3/n5/n8/n28A/n40/n41(2535-2655MHz)/n77/n78
रियलमी 11 5जी फोन में 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्मार्टफोन रियलमी यूआई 4.0 आधारित एंड्रॉयड 13 के साथ मार्केट में आया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी57 एमसी2 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Realme 11 5G के बैक पैनल पर 3x ज़ूम क्षमता से लैस 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह 67वॉट सुपरवूक चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
realme 11 5G प्राइस और डिटेल्स
14 5G बैंड सपोर्ट = n1/n2/n3/n5/n7/n8/n20/n28/n38/n40/n41/n66/n77/n78
मोटो जी54 5जी 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 7020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी54 5जी के बैक पैनल पर ओआईएस फीचर से लैस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो + डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 33W Turbo charging तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
10 5G बैंड सपोर्ट = N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N20(800), N28(700), N40(2300), N41(2500), N78(3500)
सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी फोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन पीएलएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। मोबाइल एंड्रॉयड ओएस आधारित वनयूआई पर लॉन्च किया गया है जिसमें 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलने वालाआक्टाकोर एक्सनॉस 1330 प्रोसेसर मौजूद है। यह सैमसंग फोन रैम प्लस फीचर से लैस है जिसमें जरूरत के हिसाब से वचुर्अल रैम को बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A14 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A14 5G प्राइस और डिटेल्स
2 5G बैंड सपोर्ट = इसमें n28 और n78 5G Network bands मिलते हैं।
नोकिया जी42 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को 6GB RAM + 128GB Storage और 8GB RAM + 256GB Storage में खरीदा जा सकता है जिनमें से 8जीबी रैम का प्राइस 16,999 रुपये है। यह नोकिया 5जी फोन 5जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जिससे फोन को 11जीबी रैम की पावर दी जा सकती है।
इस फोन में 6.56 इंच की एचडी+ 90हर्ट्ज़ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Nokia G42 5G प्राइस और डिटेल्स
6 5G बैंड सपोर्ट = n1/n3/n8/n28A/n77(3300-3800MHz/n78
वीवो टी2 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.38 इंच का एफएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। इसपर 1300 निट्स ब्राइटनेस, 6000000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 360 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट मिलती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo T2 में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें ओआईएस और ईआईएस के साथ F/1.79 अपर्चर वाला 64एमपी प्राइमरी सेंसर और F/2.4 अपर्चर वाला 2एमपी बोकेह सेकेंडरी कैमरा सेंसर है। वहीं फ्रंट पैनल 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह वीवो फोन 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
6 5G बैंड सपोर्ट = n1/n5/n8/n28A/n41/n78
ओपो ए78 5जी फोन 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 600निट्स ब्राइटनेस, 96% कलर गामुट और एआई आई कम्फर्ट फीचर सपोर्ट करती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 12 मिलता है तथा प्रोसेसिंग के लिए 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड और 7एनएम फेब्रिकेशन्स वाला मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है। यह ओपो मोबाइल 8GB RAM expansion तकनीक से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
9 5G बैंड सपोर्ट = n1/n3/n5/n8/n28A/n40/n41(2535-2655MHz)/n77/n78
रियलमी नारज़ो 60 5जी में 6.43 इंच फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। यह एमोलेड पैनल पर बना है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है तथा साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 के साथ ही यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर पर रन करता है।

Realme Narzo 60 5G फोन 8जीबी वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी रियर सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
Realme Narzo 60 5G प्राइस और डिटेल्स
11 5G बैंड सपोर्ट = N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N28(700), N66(AWS-3), N38(2600), N40(2300), N41(2500), N78(3500)
सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी फोन में 6.5 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1000निट्स ब्राइटनेस और विविड बूस्टर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें एक्सनॉस 1280 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस फोन में 8जीबी रैम प्लस फीचर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एम34 5जी फोन में ओआईएस तकनीक से लैस ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। इसमें 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy M34 5G प्राइस और डिटेल्स
9 5G बैंड सपोर्ट = n1/n3/n5/n8/n28A(703~733MHz)/n40/n41/n77/n78
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी फोन में 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 680निट्स ब्राइटनेस सहित आई कंफर्ट व स्क्रीन कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 पर बना है जिसके साथ 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलता है। फोन में 8जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है।

वनप्लस मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम6 सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस और डिटेल्स
14 5G बैंड सपोर्ट = n1/n2/n3/n5/n7/n8/n20/n28/n38/n40/n41/n66/n77/n78
मोटो जी84 5जी फोन में 26.55 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल पीओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट तथा 1300निट्स ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। यह मोबाइल फोन 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और 8 मेगापिक्सल मैक्रो + डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। मोटो जी54 5जी फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस पावरफुल बैटरी के साथ ही फोन में 33W Turbo charging टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
6 5G बैंड सपोर्ट = n1/n3/n8/n28A/n77/n78
वीवो वाई56 5जी फोन में 6.58 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। इसके अलावा डिवाइस में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Vivo Y56 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
10 5G बैंड सपोर्ट = N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N28(700), N38(2600), N40(2300), N41(2500), N78(3500)
सैमसंग गैलेक्सी एफ34 5जी फोन को 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 1000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल 8जीबी रैम प्लस फीचर सपोर्ट करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सनॉस 1280 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

Samsung Galaxy F34 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
Samsung Galaxy F34 5G प्राइस और डिटेल्स
The post 20,000 रुपये से कम कीमत वाले 5G Phone, देखें सभी ब्रांड्स के बेस्ट मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Best 5G Phones Under Rs 30000 : गोली की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट और मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, ये हैं सबसे बेस्ट स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Best 5G Phones Under Rs 30,000 : मुकेश अंबानी ने रिलायंस की एजीएम 2022 के दौरान ऐलान किया कि Jio की 5G सेवाएं भारत में दिवाली से शुरू होंगी। शुरुआत में जियो की 5G सेवाएं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई शहरों में होगी और 2023 तक भारत के हर सर्कल में जियो की 5G सेवा शुरू हो जाएगी। जियो के बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी अपने-अपने 5G सेवाएं जल्द शुरू करने का ऐलान कर सकती हैं। तो अब 5G स्मार्टफोन खरीदने का परफैक्ट टाइम आ चुका है। आज हम आपको इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद 30000 रुपये तक के बजट में आने वाले 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये 5G स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

OPPO Reno8 5G स्मार्टफोन में 6.4-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसका रेजलूशन Full HD+, रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 800 निट्स है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek के ऑक्टा-कोर Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। OPPO Reno8 5G स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। OPPO के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 32MP का है। OPPO Reno8 5G स्मार्टपोन शिम्मर ब्लैक, शिम्मर गोल्ड कलर में आता है।
क़ीमत : 29,999 रुपये

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full-HD+ AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है यह HDR10+ सर्टिफिकेशन, और Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। वनप्लस का यह फोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वनप्लस के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर और अलर्ट स्लाइडर दिया गया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है।
क़ीमत : 27,499 रुपये

Redmi K50i स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रेडमी के इस फोन में 6.6-इंच का Full-HD+ LCD पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 270Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल स्टीरियो स्पीकर, लिक्विड कूलिंग 2.0 टेक्नोलॉजी, IR ब्लास्टर जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन में 5,080mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्ज दिया गया है।
क़ीमत : 28,999 रुपये

iQOO Neo 6 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, HDR10+ और ब्राइटनेस 1300 निट्स है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आता है। iQOO Neo 6 में 4,700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में लिक्विड कूलिंग, स्टीरियो स्पीकर, Hi-Fi ऑडियो, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो iQOO Neo 6 में 64MP Samsung GW1P प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।
क़ीमत : 29,999 रुपये

Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED इनफिनिटी-0 डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। Android 12 पर आधारित OneUI 4.2 पर रन करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। सैमसंग के इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।
क़ीमत : 26,499 रुपये

POCO F4 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ E4 AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल, Corning Gorilla Glass 5 लेयर और 1300 निट्स ब्राइटनेस है। पोको का यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर और Android 12-पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। POCO F4 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में 20MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।
क़ीमत : 27,999 रुपये

Vivo V23 5G स्मार्टफोन में 6.44-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, रेजलूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल और वाइड नॉच डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन दिया गया है। Vivo V23 स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो यहां 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ़ोन में 4,200mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के साथ 5G, ब्लूटूथ 5.2, डुअल बैंड Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
क़ीमत : 29,999 रुपये

Samsung Galaxy A52s स्मार्टफोन में 6.5-इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजलूशन 2,400 X 1,080 पिक्सल और ब्राइटनेस 800nits है। सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Dolby Atmos, Samsung Pay, IP67 रेटिंग सपोर्ट के साथ आता है। Samsung Galaxy A52s में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और 5MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा 32MP का है। सैमसंग के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी, 25W फास्ट चार्ज दिया गया है।
क़ीमत : 27,300 रुपये

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन Android 12 नियर स्टॉक पर रन करता है। मोटोरोला का यह फोन 6.5-इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और सेंटर पंच होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोटोरोला का यह Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC पर रन करता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और डेप्थ सेंसर दिया गया है। Motorola Moto Edge 30 स्मार्टफोन में 4,020mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इन फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑटम सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Free Fire Max Online: स्मार्टफोन में बिना डाउनलोड किए खेल सकते हैं Free Fire Max, जानें क्या है ट्रिक
क़ीमत : 27,999 रुपये

Xiaomi Mi 11X स्मार्टफोन में 6.67-इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 4,520mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। शाओमी के इस फ़ोन में 20MP का सेल्फ़ी कैमरा सेंसर दिया गया है।
क़ीमत : 29,999 रुपये
The post Best 5G Phones Under Rs 30000 : गोली की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट और मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, ये हैं सबसे बेस्ट स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5G Launch In India : 20,000 रुपये के ये 5G फोन बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जैसा कि आप जातने हैं जल्द ही भारत में 5G सर्विस दस्तक देने वाली है। माना तो जा रहा है कि आज Jio अपनी 5G सर्विस को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है और उसके तुरंत बाद एयरटेल की 5G सर्विस भी दस्तक देगी। ऐसे में आप भी अच्छे 5जी फोन की तलाश में लग गए होंगे। तो आपको बता दूं कि वैसे तो कम रेंज में कई 5जी फोन आ चुके हैं लेकिन मैं आपको जिन फोंस के बारे में जानकारी देने वाला हूं वे बहुत ही धाकड़ हैं। सबसे खास बात कही जा सकती है कि ये फोंस 20,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। इनमें Oneplus, से लेकर iQoo और Samsung तक के फोन शामिल हैं।

20,000 रुपये से कम में अच्छे 5G फोन की बात करें तो सबसे पहले मैं iQoo Z5 5G का जिक्र करना चाहूंगा जो लॉन्च तो 25 हजार रुपये के बजट में हुआ था और उस बजट में भी बेस्ट फोन माना जा रहा था। वहीं अब इसकी कीमत 20 हजार रुपये से नीचे हो गई है और यह इस बजट में टॉप परफॉर्मेंस देने का दम रखता है। इस फोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही 8GB की रैम मैमोरी और 128GB की स्टोरेज है। आप सोच सकते हैं कितना पावर पैक्ड हैं। यह फोन 5G बैंड सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। वहीं फ्रंट में 16MP का सेंसर दिया गया है। यह फोन 6.67 इंच की IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है और इसमें 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिल जाता है। इसके साथ ही 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें : 108MP Camera Mobile Phones Under 20000 : कम कीमत और तगड़े कैमरा वाले स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन

इसमें दूसरा नाम मैं वनप्लस के फोन का लेना चाहूंगा। परफॉर्मेंस में यह फोन भी काफी अच्छा है और क्वालकॉम के लेटेस्ट 5G प्रोसेसर से लैस है। Oneplus Nord CE2 Lite 5G को कंपनी ने कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें आपको 6GB रैम के साथ में 128GB की स्टोरेज मिल जाती है। फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन दी गई जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 5,000 mAh की बैटरी के साथ आता है।

मिड बजट में अच्छे 5G फोन की बात करें तो रियलमी 6 5जी एसई भी बेहतर विकल्प है। बल्कि कह सकते हैं कि परफॉर्मेंस सहित कई मामलों में यह फोन वनप्लस नॉर्ड सीई2 लाइट पर भारी पड़ता है। कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर पर पेश किया है और इमसें आपको 6GB की रैम मैमोरी मिल जाती है। इसके साथ ही 128GB की स्टोरेज है। यह फोन 6.6 इंच की स्क्रीन के साथ आता है और खास बात कही जा सकती है कि इसमें 144Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसे भी पढ़ें : Upcoming 5G Smartphone : iPhone 14 से लेकर 200MP कैमरा वाले 5G स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, जानें खूबियां

वैसे तो यह एक साल पुराना फोन है लेकिन बता दें कि पिछले एक साल में इस फोन की कीमत में 11,000 रुपये की कमी की गई है। प्राइस कट के बाद यह फोन 20,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हो गया है और आज एक बेहतर 5जी फोन कहा जा सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Galaxy M52 5G में आपको 6.7 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही 64MP + 12MP + 5MP का ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल जाता है। इसके साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 6GB की रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 128GB की स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी मिल जाती है।

20,000 रुपये से कम में 5जी फोन की बात करें तो Xiaomi Redmi Note 11 Pro Plus 5G को भी देखा जा सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 6GB की रैम मैमोरी दी गई है। कंपनी ने इसे 6.67 की AMOLED डिसप्ले के साथ पेश किया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसे 108MP के मेन सेंसर के साथ 8MP का वाइड एंगल और 2MP का डेफ्थ कैमरा दिया है। वहीं फ्रंट में 16MP कैमरा मिल जाता है। इस बजट में 108MP कैमरा काफी खास कहा जा सकता है। रही बात बैटरी की तो बता दूं कंपनी ने इसे 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। इसे भी पढ़ें : Sony LIV subscription plans: हर दिन देखें एक से बढ़कर एक फिल्में व वेब सीरीज, शुरुआती प्राइस 299 रुपये

मिड सेगमेंट में अच्छे 5जी फोन की बात हो रही है तो फिर पोको का भी जिक्र किया जा सकता है। कंपनी ने कुछ महीने पहले POCO X4 Pro 5G मॉडल को पेश किया था जो कि काफी पावरफुल है। इस फोन में आपको 6.67 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। खास बात कही जा सकती है कि कंपनी ने AMOLED डिसप्ले पैनल का उपयोग किया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और मेन कैमरा 64MP का है। इसके साथ ही 8MP का वाइड एंगल और 2MP का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की मैमोरी मिल जाती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

मोटोरोला का भी एक फोन है जो कम बजट में अच्छा 5G फोन कहा जा सकता है। यह फोन Xiaomi और Realme जैसे फोन को कड़ी टक्कर देने का दम रखता है। Moto G62 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.5 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। वहीं फोन में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करता है जो कि 5G प्रोसेसर है और इस बजट में अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। वहीं इसमें 6GB रैैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिल जाती है और पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी है।
The post 5G Launch In India : 20,000 रुपये के ये 5G फोन बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जानें Samsung Galaxy M42 5G की 5 बड़ी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy M42 के साथ सस्ते 5G फोन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फोन को लॉन्च हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अब तक फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि जो फोन का प्राइस है उसके हिसाब से आप कम नहीं कह सकते लेकिन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो नॉन चाइनीज फोन लेना चाहते हैं। 5G के अलावा भी कंपनी ने इसे कई खास फीचर्स से लैस किया है और आगे हमने Samsung Galaxy M42 के ऐसी ही 5 खूबियों के बारे में विस्तार से बताया है।
Samsung Galaxy M42 5G में 6.6 इंच की HD+ Super AMOLED स्क्रीन दी गई है जो कि काफी अच्छी बात कही जा सकती है। बड़ी स्क्रीन के साथ आपको ब्राइट डिसप्ले मिलता है। वहीं फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है जो इसे छोटे मोटे स्क्रैच से बचाते हैं। वहीं खास बात कही जा सकती है कि इमसें इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो कि एक प्रीमियम फीचर में गिना जाता है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy F22 Vs Galaxy M32: दोनों में है 6GB रैम और 6,000mAh बैटरी, जानें फिर भी कौन किस पर भारी
Samsung Galaxy M42 5G के बैक पैनल पर आपको क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसका मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो F/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा सेंसर F/2.2 के साथ आता है और कंपनी ने 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस का उपयोग किया है। वहीं तीसर और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल के हैं जो F/2.4 अपर्चर के साथ आते हैं। ये दोनों मैक्रो और डेफ्थ सेंसिंग के लिए हैं। हालांकि इस रेंज में अब 108 MP कैमरा फोन भी उपलब्ध हैं लेकिन उनमें आपको मैक्रो और डेफ्थ के लिए 2 मेगापिक्सल का ऑप्शन मिलता है। जबकि इसमें 5 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं।

अच्छे रियर कैमरा और ब्राइट डिसप्ले के साथ ही फोन में शानदार सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन 20 MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है और फ्रंट कैमरा में भी आपको वाइड एंगल का ऑप्शन मिल जाता है। इसे भी पढ़ेंः Realme Buds Q2 रिव्यू: लो बजट में ढेर सारे फीचर्स से लैस एक शानदार TWS
Samsung Galaxy M42 vs Galaxy M51 vs Galaxy F62 vs Galaxy A52 Gaming, Battery and Benchmark Test
Samsung Galaxy M42 5G को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर पेश किया है। यह फोन प्रोसेसर अपनी 5G सपोर्ट के अलावा शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही 6 GB रैम और 8 GB RAM मैमोरी की ताकत प्रादान की गई है और दोनों में 128 GB की स्टोरेज मिलती है जो कि 1TB का एक्सपेंडेबल है। Snapdragon 750G को मिड रेंज में एक अच्छा प्रोसेसर माना जाता है और यह बेंचमार्क स्कोर में यह अपनी ताकत दिखा चुका है। हमारे टेस्ट में एनटूटू बेंचमार्क पर यह फोन 2 लाख 34 हजार से ज्यादा का स्कोर करने में सफल रहा। इसे भी पढ़ेंः

यह फोन 5,000 की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 36 घंटे का टॉक टाइम, 34 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 130 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देने में सक्षम है।
देखें लेटेस्ट वीडियोः Samsung Galaxy F22 launch in India, Price, Specs: Galaxy F22 vs Galaxy M32 Comparison Overview
स्मार्टफोन की ताकत हार्डवेयर बताता है लेकिन उसे स्मार्ट उसका सॉफ्टवेयर साबित करता है। यही वजह है कि फोन की खरीदारी के समय यूजर ओएस अपडेट की बात आज जरूर करते हैं। ऐसे में गैलेक्सी एम42 के बारे में बता दूं कि कंपनी ने पहले ही कहा है कि एम सीरीज के फोन दो साल तक अपडेट जरूर होंगे। ऐसे में यूजर्स के लिए यह एक अच्छा च्वाइस कहा जाएगा कि क्योंकि दो साल तक आपका सॉफ्टवेयर तो नया जरूर रहेगा।
The post जानें Samsung Galaxy M42 5G की 5 बड़ी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 15,000 रुपये के बजट में 128 GB मैमोरी के साथ 5 बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यदि आपका बजट 15,000 रुपये है और आप 64 GB रैम का फोन ले रहे हैं तो भारी गलती कर रहे हैं। क्योंकि हाल में ही काउंटर प्वाइंट द्वारा एक रिचर्स प्रकाशित किया गया है जिसमें कहा गया है कि आज स्मार्टफोन में मैमोरी का औसत उपयोग 100 जीबी से ज्यादा का हो गया है। ऐसे में हमारी सलाह यही होगी कि यदि आप नया स्मार्टफोन ले रहे हैं और आपका बजट 15,000 रुपये के आस पास है तो आप 128 GB मैमोरी वाला फोन ही लें तो बेहतर है। इसका फायदा यह होगा कि आप लंबे समय तक अपने फोन का उपयोग कर पाएंगे। हालांकि ऐसे में आपका सवाल जरूर होगा कि तो फिर इंडियन मार्केट में 128 GB मैमोरी के साथ कौन अच्छे फोन उपलब्ध हैं तो चलिए मैं आपको बेस्ट 5 फोन की जानकारी देने जा रहा हूं।
Realme 8
हाल में रियलमी ने इंडिया में Realme 8 मॉडल को पेश किया है। यह फोन लुक, स्टाइल और परफॉर्मेंस में काफी अच्छा है। फोन में आपको 6.4 इंच की स्क्रीन मिलती है और कंपनी ने Super AMOLED पैनल का उपयोग किया है। ऐसे में आप जान सकते हैं कि डिसप्ले अच्छा ही मिलेगा। रही बात हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की तो आपको बता दूं कि रियलमी 8 को MediaTek Helio G95 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। फोन में आपको 4 GB की रैम मैमोरी मिलेगी और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है। रही बात कैमरे की तो आपको 64 MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट में 16 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है और पावर बैकअप के लिए 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Netflix प्लान की फुल लिस्ट, कीमत: महज Rs 199 से शुरू
इस वीडियो में देखें 20,000 रुपये के बजट में 5 सबसे दमदर फोन
20 हजार से नीचे के बजट में Xiaomi बहुत ताकतवर है और कंपनी के पास काफी अच्छे फोन है। वहीं जब 15 हजार रुपये से नीचे की बात करते हैं तो हाल में शाओमी द्वारा लॉन्च Redmi Note 10 को अच्छा कहा जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम के नए प्रोसेसर Snapdragon 678 पर काम करता है। यह फोन 4जीबी और 6 GB की मैमोरी के साथ आता है और दोनों मॉडल 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं। हालांकि 6जीबी रैम मॉडल के साथ आपको 128 GB की मैमोरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 10 में 48 MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP का क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट में 13 MP सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Android 12 के साथ और भी एडवांस होगा आपका स्मार्टफोन, देखें इसके बेस्ट फीचर्स
Samsung Galaxy M21

इस प्राइस रेंज में सैमसंग के पास भी काफी शानदार फोन है। Samsung Galaxy M21 ऐसा ही एक डिवाइस है। यह फोन 6.4 इंच की Super AMOLED डिसप्ले के साथ आता है। अच्छे डिसप्ले के बाद फोन में आपको बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी ने इसे 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में 48 MP + 8 MP + 5 MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन सैमसंग के Exynos चिपसेट पर काम करता है और फोन में आपको 6 GB रैम मैमोरी के साथ 128 GB की स्टोरेज मिलेगी।
Poco M3

इस प्राइस रेंज में आप Poco फोन को भी देख सकते हैं। कंपनी का Poco M3 मॉडल 128 GB मैमोरी के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 6 GB की रैम मैमोरी दी गई है। पोको एम3 को क्वॉलकॉम के Snapdragon 662 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आपको 2 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोन में 6.53 इंच की स्क्रीन है और कंपनी ने इसे 48 MP + 2 MP + 2 MP ट्रिपल रियर प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया है। वहीं फ्रंट में 8 MP का सेल्फी है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 6000 mAh की बैटरी के साथ आता है।
Oppo A53

इस बजट में 128 GB मैमोरी फोन के साथ ओपो ए53 को भी देखा जा सकता है। इस फोन में 6.5 दंच की स्क्रीन दी गई है और कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 460 चिपसेट पर पेश किया है। हालांकि प्रोसेसर थोड़ा साधारण कहा जा सकता है लेकिन फोन में 90 Hz Refresh Rate की स्क्रीन है। फोटोग्राफी के लिए 13 MP + 2 MP + 2 MP ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 16 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6 GB की रैम मैमोरी के साथ 128 GB का स्टोरेज है। जबकि पावर बैकअप के लिए 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
हमने फोंस को रगड़ा, टेबल पर घीसा भी और चाकू से स्क्रैच किया फिर देखें कौन जीता यह टेस्ट
The post 15,000 रुपये के बजट में 128 GB मैमोरी के साथ 5 बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 25,000 रुपये के बजट में 5 शानदार 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भले ही भारत में 5G सर्विस अभी उपलब्ध नहीं है परंतु लोगों की सोच में 5G आ चुका है। यही वजह है कंपनियां इसे लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही हैं। पिछले साल तक जहां अच्छे 5G स्मार्टफोन के लिए 50 हजार रुपये के आसपास की कीमत चुकानी होती थी। वहीं 2021 में 20-25 हजार रुपये के प्राइस में अच्छे 5जी स्मार्टफोन इंडिया में उपलब्ध हैं जो परफॉर्मेंस में भी काफी दमदार है। आगे हमने 25 हजार रुपये के बजट में ऐसे ही 5 शानदार फोन का जिक्र किया है जिन्हें आप जरूर देख सकते हैं।

Realme Narzo 30 Pro को कंपनी ने पंच होल डिसप्ले के साथ पेश किया है और फोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च यह फोन mediatek dimensity 800u चिपसेट पर काम करता है और इसमें 6 GB रैम के साथ आपको 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने इसमें 6.5 इंच FHD+ डिसप्ले का उपयोग किया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन
फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारज़ो 30 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 48 MP का है। इसके साथ 8 MP का अल्ट्रा-वाइड और 2 MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट में 16 MP का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 5000 mAh की बैटरी 30w की चार्जिंग के साथ दी है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू है।

Realme का यह 5G फोन भी हाल में ही लॉन्च हुआ है। कंपनी ने एक्स सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Realme X7 को पेश किया है। यह फोन 6.55 इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। रियलमी के इस फोन में भी आपको mediatek dimensity 800u चिपसेट देखने को मिलेगा। यह फोन भी शुरुआती 6 GB RAM के साथ आता है। इसके साथ 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Nokia के 10 मोबाइल फोन, जिन्हें आज भी पसंद करते हैं मोबाइल यूजर्स
कैमरे का जिक्र करें तो रियमली एक्स7 में भी ट्रिपल रियर कैमरा ही है। मेन कैमरा 64 MP का है। 8 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 16 MP का सेल्फी कैमरा मिलेगी। पावर बैकअप के लिए 4,310 mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Mi10i अपने 5G फीचर के साथ 108 MP कैमरे के लिए भी चर्चा में रहा है। फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 6 GB और 8 GB की RAM मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही 64 और 128 GB की स्टोरेज भी है। इसे भी पढ़ें: मार्च 2021 में लॉन्च हो रहे हैं ये 22 बड़े फोन, बढ़ेगी मोबाइल बाजार की गर्मी
फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी10आई में 108 MP के मेन रियर कैमरे को 8 MP + 2 MP + 2 MP कैमरे का साथ मिला है जबकि फ्रंट में 16 MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। यह फोन 33w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4,820 mAh की बैटरी दी गई है।

25 हजार की बजट में 5G फोन लॉन्च करने का श्रेय जहां वनप्लस को जाता है। वहीं 20 हजार रुपये के बजट 5जी फोन लेकर Motorola आया। Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर आधारित Moto G 5G फोन में आपको 6 GB RAM मैमोरी 128 GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। फोन में 1टीबी तक की मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। मोटो 5जी के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है।
वहीं कैमरा सेक्शन की बात की जाए तो मोटो जी 5जी के बैक पैनल में ट्रिपल सेंसर देखने को मिलेगा। इस फोन में 48 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो लेंस है। कंपनी ने 16 MP फ्रंट कैमरा दिया है जो पंच-होल डिसप्ले पर उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 20 वॉट टर्बो चार्जिंग से लैस 5,000 mAh एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी।

वनप्लस ही वह पहली कंपनी है जिसने 25 हजार रुपये से कम के बजट में 5जी फोन लॉन्च किया था और इसकी शुरुआत कंपनी ने नॉर्ड से की थी। हालांकि Oneplus Nord को जुलाई में लॉन्च किया गया था लेकिन अब भी काफी अच्छा कहा जा सकता है। फोन में 6.44 इंच की 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर आधारित इस फोन में 6 GB की RAM मैमोरी और 64 GB की स्टोरेज है। सिक्योरिटी के लिए फोन में बेसिक पिन पासवर्ड के अलावा इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन 6 कैमरे के साथ अता है। रियर में क्वाड कैमरा है जबकि फ्रंट में डुअल सेल्फी दिया गया है। मेन रियर कैमरा 48 MP एमपी का है। इसके अलावा 8 MP का अल्ट्रा-वाइडए 5 MP का डेप्थ सेंसर और 2 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है।
फ्रंट में 32 MP का मेन और 8 MP का वाइड एंगल कैमरा उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए वनप्लस नॉर्ड में 4115 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30 वॉट की चार्जिंग के साथ आता है।
The post 25,000 रुपये के बजट में 5 शानदार 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ये हैं दुनिया के टॉप 10 5G स्मार्टफोन, Samsung का नाम है सबसे उपर लेकिन 10 में से 7 चीनी ब्रांड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
5G तकनीक दुनिया में जोर पकड़ रही है। अगले साल भारत में भी 5G नेटवर्क शुरू होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। Reliance Jio तो घोषणा भी कर चुकी है कि कंपनी Google के साथ साझेदारी में अपना 5जी फोन पेश करेगी। देश में 5जी नेटवर्क आने से पहले ही टेक कंपनियां व मोबाइल ब्रांड्स अपने 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने लगे हैं। क्वॉलकॉम, मीडियाटेक व एक्सनॉस जैसे दिग्गज़ ब्रांड्स 5जी बैंड पर काम करने वाले प्रोसेसर व चिपसेट बाजार में उतार चुके हैं और इनकी तकनीक भी लगातर एडवांस होती जा रही है। प्रसिद्ध रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने 5जी स्मार्टफोंस के बढ़ते क्रेज को देखते हुए एक रिपोर्ट पब्लिश की है जिसमें टॉप 5जी स्मार्टफोन की लिस्ट बनाई गई है जिन्हें सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है।
काउंटरप्वाइंट की यह लिस्ट ग्लोबल मार्केट को जॉंच कर तैयार की गई है जिसमें पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिक रहे और पसंद किए जा रहे 5जी स्मार्टफोन का नाम दर्ज किया गया है। सबसे पहले आपको बता दें कि यह रिपोर्ट सितंबर महीने तक के आकंड़ों का आधारित है लिहाजा उसके बाद लॉन्च हुए 5G स्मार्टफोंस को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। यहां यह याद रखना जरूरी है कि Apple ने अपनी iPhone 12 सीरीज़ को अक्टूबर महीने में पेश किया था जिसे इस सूची में जगह नहीं मिली है। आईफोन 12 सीरीज़ के लॉन्च के बाद इस लिस्ट में बड़ा फेरबदल होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।
सबसे आगे Samsung
टॉप 10 सेलिंग 5जी स्मार्टफोन की लिस्ट में सबसे पहला नाम कोरियन कंपनी सैमसंग के Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G स्मार्टफोन का है। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2020 में सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा के पास 5 प्रतिशत 5जी मोबाइल मार्केट शेयर थे। इस महीने में सैमसंग ने अगस्त महीने के बेस्ट सेलिंग 5जी स्मार्टफोन Huawei P40 Pro 5G को पीछे छोड़ दिया था जिसके बाद हुआवई के इस फोन के दूसरा स्थान मिला था।

इस लिस्ट में टॉप 5 पॉजिशन सैमसंग और हुआवई दो ही ब्रांड्स को मिली है। सूची में तीसरा स्थान Huawei Nova 7 5G का है जिसने 4.3 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया है। चौथे नंबर पर 4.0 प्रतिशत मार्केट के साथ Samsung Galaxy S20 Plus 5G आया है तथा इसके बाद फिर से पांचवें पर नंबर पर Huawei P40 5G फोन है जिसके पास 3.8 प्रतिशत मार्केट शेयर है। यह भी पढ़ें : 20 लाख रुपये के 14 Apple iPhone 12 Pro Max लेकर डिलीवरी बॉय हुआ फरार, ले ली BMW कार
10 में से 7 चाइनीज ब्रांड
टॉप 10 की लिस्ट में दस में से सात नाम चीनी ब्रांड्स के है। सूची में छठे नंबर पर 3.6 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Vivo Y70s 5G का नाम आया है। सातवें नंबर पर OPPO Reno 4 5G है जिसके पास 3.1 प्रतिशत शेयर रहे। इसी तरह 2.9 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Samsung Galaxy Note 20 5G आठवें, 2.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Honor 30s 5G नौवें और 2.7 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ OPPO A72 5G टॉप 10 5जी स्मार्टफोंस में शुमार हुआ है।
The post ये हैं दुनिया के टॉप 10 5G स्मार्टफोन, Samsung का नाम है सबसे उपर लेकिन 10 में से 7 चीनी ब्रांड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>