Best android smartphone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Aug 2019 07:49:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन सैमसंग फोन जो शाओमी से जरा भी कम नहीं https://www.91mobiles.com/hindi/best-samsung-phone-under-rs-10000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-samsung-phone-under-rs-10000/#respond Fri, 17 May 2019 11:45:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30956 10,000 के बजट में भी सैमसंग के पास दमदार फोन हैं जो शाओमी और रियलमी को कड़ी टक्कर देने का दम रखते हैं।

The post 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन सैमसंग फोन जो शाओमी से जरा भी कम नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ब्रांड वैल्यू के हिसाब से आज भी सैमसंग शाओमी पर भारी पड़ता है। यही वजह है कि आज भी लोगों की पहली पसंद सैमसंग फोन होते हैं यदि अच्छा सैमसंग फोन न मिले तो वह फिर दूसरे ब्रांड की ओर रुख करते हैं। हालांकि कुछ समय पहले तक हा जाता था कि सैमसंग के पास कम रेंज में अच्छे फोन नहीं है लेकिन आपको बता दूं कि आज सैमसंग के पास कम बजट में भी दमदार फोन उपलब्ध हैं। आगे हमनें 10,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 5 बेहतरीन सैमसंग फोन का जिक्र किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम20
top latest smartphone with 4000mah and more battery launched in india 2019 specifications price
आज जब भी 10 हजार रुपये से कम में सैमसंग फोन की बात होती है तो सबसे पहले गैलेक्सी एम20 का ही जिक्र किया जाता है। नॉच डिजाइन और बड़ी बैटरी वाला यह फोन काफी लोकप्रिय है। इस फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है।गैलेक्सी एम20 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है और यह सैमसंग के ही एक्सनोस 7904 चिपसेट पर रन करता है। फोन में जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज में आता है। 4जीबी रैम वाला मॉडल 10,000 रुपये से ज्यादा कीमत में उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसका एक सेंसर एफ/1.9 अपर्चर के साथ आता है और यह 13-मेगापिक्सल का है। जबकि दूसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला है तो 5-मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैकपैनल में दिया गया है। गैलेक्सी एम20 में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एम10
samsung-galaxy-m10-review-in-hindi
यह फोन भी काफी खास है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है जबकि फोन का स्क्रीन रजेल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल है। एंडरॉयड आॅपरटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित यह फोन एक्सनोस 7870 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है और दोनों मॉडल के साथ माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसे 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का है। इसका मेन कैमरा एफ/1.9 अपर्चर के साथ है जो लो लाइट फोटोग्राफी के लिए है। वहीं सेल्फी कैमरा 5—मेगापिक्सल का है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इयरफोन पर आप 360 सराउंड साउंड में म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। इसमें डॉल्बी ऐटमॉस इंटीग्रेशन है। पावर बैकअप के लिए सैमसग गैलेक्सी एम10 में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए10
samsung galaxy a20 launched in india price 12490rs specifications sale
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज नए कीर्तिमान बना रहा है और यह फोन भी उन नामों में शामील है। सैमसंग गैलेक्सी ए10 को कंपनी ने ‘वी’ शेप नॉच में पेश किया है। यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले के साथ आता है। यह फोन सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884बी चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट जो एक्सपेंडेबल है। फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी जे6 (64जीबी)
सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस का प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में
गैलेक्सी जे6 स्मार्टफोन को कंपनी ने इ​नफिनिटी डिसप्ले के साथ पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया है। इस फोन में 5.6-इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है तथा सैमसंग के ही एक्सनॉस 7 सीरीज़ के चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेसिक क्नेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की बड़ी मैमोरी उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी जे4+
samsung-galaxy-j4-plus-1
सैमसंग गैलेक्सी जे4+ के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6-इंच की ट्रू एचडी+ आईपीएस एलसीडी इनफिनिटी डिसप्ले दिया गया है। फोन फ्रंट और बैक दोनों ग्लास के बनें हैं और दोनों पैनल में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी जे4+ को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर आधारित है।पेश किया गया है। इसमें 512जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। सैमसंग का यह फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर कार्य करता है और इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जबकि 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। हां, 4जी वोएलटीई के साथ डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा और कंपनी ने इसे फेस अनलॉक से लैस किया है।

The post 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन सैमसंग फोन जो शाओमी से जरा भी कम नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-samsung-phone-under-rs-10000/feed/ 0
20,000 रुपये के कम में 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-smartphone-under-rs-20000-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-smartphone-under-rs-20000-in-hindi/#comments Thu, 20 Dec 2018 13:26:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25298 20,000 रुपये के बजट में कई ऐसे शानदार फोन हैं जो आपकी पसंद पर खरा उतरेंगे। ये फोन परफॉर्मेंस लुक और कैमरे हर मामले में बेस्ट हैं।

The post 20,000 रुपये के कम में 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आपका बजट 20,000 रुपये का है तो आप इस बजट में सबकुछ ढूढ़ते हैं। आप चाहते हैं कि फोन का लुक प्रीमियम हो, आप चाहते हैं कि इसका कैमरा दमदार, बैटरी बैकअप शानदार हो और ज्यादा मैमारी के साथ प्रोसेसिंग भी पावरफुल हो। कुल मिलाकर कहा जाए तो फ्लैगशिप फीचर कम बजट में ढूढ़ते हैं। भारतीय बाजार में ऐसे फोन हैं जो आपको आपकी सारी जरूरतों पर खरे उतरते हैं। आगे हमने ऐसे ही 5 शानदार फोन का जिक्र किया है।

पोको एफ1
poco-f1-3
परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में 20,000 रुपये के बजट में सबसे बेस्ट फोन में से एक है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.7गीगाहट्र्ज का क्रयो आर्किटेक्चर वाला प्रोसेसर है जो बेहद दमदार है। फोटोग्राफी पोको एफ1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 200 रुपये से कम में एयरटेल के 7 बेस्ट मंथली प्लान

<strong>आॅनर प्ले
आॅनर प्ले इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
आॅनर का यह फोन पोको एफ1 से कम नहीं है। गेमिंग हो या फिर दूसरे कम हर मामले में बराबर की टक्कर देता है। आॅनर प्ले में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच के साथ 6.3-इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। कंपनी ने इसे हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 2.4गीगाहजट्र्ज का आॅक्टा कोर प्रोसेसर है। यह फोन 4जीबी और 6जीबी के रैम के साथ आता है। वहीं 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। कंपनी ने इसमें 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप दिया है। वहीं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आॅनर प्ले में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गई है। खास बात यह कही जा सकती है​ कि इसमें फास्ट चर्जिंग से सपोर्ट है। बेस्ट शाओमी फोन 2018, इनकी बराबरी नहीं कर सका कोई

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
asus zenfone max pro m2 product page on flipkart gorilla glass 6 launching 11 december in hindi
असूस ने हाल में ज़ेेनफोन मैक्स प्रो म2 का अपग्रेड संस्करण पेश किया है। यह फोन भी कमाल का है। डिजाइन डिसप्ले या फिर स्पेसिफिकेशन हर मामले में बेहतर है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट आधारित यह फोन 3जीबी, 4जीबी रैम और 6जीबी रैम के साथ है। वहीं इंटरनल मैमोरी 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी की है। फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है जो वाइड एंगल सपेर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए 13—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम आधारित इस फोन में पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन

1. रियलमी 2 प्रो
रियलमी 2 प्रो प्राइस स्पेसिफिकेशन एंड फीचर्स इन इंडिया
रियलमी 2 प्रो का जिक्र आज हर जगह पर हो रहा है। उसका सबसे बड़ा कारण है कम प्राइस में बेस्ट स्पेसिफिकेशन। फोन में19.5:9 असपेक्ट रेशियो वाला 6.3 इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले है। इसमें आपको वॉटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम के ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम के साथ पेश किया है। वहीं यह 64जीबी और 128जीबी मैमोरी में है। फोन बेहद ही दमदार है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी 2 प्रो में 16—मेगापिक्सल का डुअल​ रियर कैमरा दिया गया है जो एआई से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए 16—मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर है। रियलमी मी 2 प्रो में तीन स्लॉट है जहां आप दो सिम कार्ड के साथ ही एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं फोन में 4जी सपोर्ट दिया गया है और आप वोएलटीई कॉल का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

शाओमी मी ए2
xiaomi-mi-a2-1
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन भी किसी से कम नहीं है। शानदार प्रोसेसर के साथ कंपनी ने इसे एंडरॉयड वन इंटीग्रेशन के साथ पेश किया है जो कि दो साल तक ओएस अपडेट का भरोसा देता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की ओर नज़र डालें तो इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.99-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्ट है। क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट आधारित इस डिवाइस में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। मी ए2 में 20-मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ 3,010एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 20,000 रुपये के कम में 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-smartphone-under-rs-20000-in-hindi/feed/ 5
6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-6gb-ram-phone-in-india-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-6gb-ram-phone-in-india-list/#comments Thu, 06 Dec 2018 12:11:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18412 हमनें कम प्राइस में ऐसे ही 11 सस्ते और बेहतरीन फोन की जानकारी दी है जिनमें 6जीबी की रैम मैमोरी है।

The post 6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसमें कोई शक नहीं कि आज मोबाइल फोन काफी ताकतवर हो गए हैं। आज फोन में शानदार प्रोसेसर के साथ बड़ी स्क्रीन बड़ी मैमोरी और बड़ी रैम मैमोरी होती है। 3जीबी और 4बीजी रैम वाले फोन तो आज आम हो गए हैं। परंतु आपने यह भी गौर किया होगा कि फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ ही ऐप्स गेम्स सहित दूसरी चीजें भी ज्यादा बेहतर हो रही हैं और इन्हें रन करने के लिए ज्यादा रैम और मैमोरी की जरूरत होती है। ऐसे में बहुत सारे लोगों को 4जीबी रैम भी कम लगता है और वे 6जीबी रैम वाले फोन की तलाश में होते हैं। आगे हमनें कम प्राइस में ऐसे ही 11 सस्ते और बेहतरीन फोन की जानकारी दी है जिनमें 6जीबी की रैम मैमोरी है।

1. रियलमी 1
रियलमी 1 इंडिया प्राइस स्पेसि​फिकेशन और फीचर्स हिंदी में
रियलमी ब्रांड का यह पहला फोन है। कंपनी ने बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस किया है। रियलमी में 3जबी, 4जीबी और 6जीबी वेरियंट लॉन्च किए गए थे लेकिन दो मॉडल बंद कर दिए गए और अब सिर्फ 6जीबी मॉडल ही सेल हो रहा है। फोन में 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन कलर ओएस 5.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन को मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। एंडरॉयड फोन के लिए 10 बेस्ट फ्री गेम

2. आॅनर 8एक्स
भारतीय बाज़ार में आॅनर 8एक्स के 4जीबी + 64जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 14,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 6जीबी + 64जीबी के लिए आपको 16,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 6जीबी रैम + 128जीबी का प्राइस 18,999 रुपये है।
स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस चाहिए तो फिर आॅनर 8एक्स आपके लिए बेस्ट च्वाइस होगा। फोन में 6.51—इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ है। यह फोन हुआवई के किरीन 710 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 4जीबी और 6जीबी के साथ 64जीबी स्टोरेज में है। वहीं 6जीबी रैम में 128जीबी स्टोरेज वेरियंट भी मिलेगा। आॅनर 8एक्स इमोशन यूआई 8.5 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। फोन में 20—मेगापिक्सल + 2—मेगापिक्सल का डुअल कैमरा और 16—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। दोहरा सिम आधारित आॅनर 8एक्स में 4जी वोएलटीई के अलाव, वाईफाई ब्लूटूथ भी मिलेगा। कंपनी ने इसे यह फोन 3,750 एमएमएच की बैटरी के साथ पेश किया है। 7,000 रुपये के बजट में 4,000 एमएएच बैटरी वाले 10 बेस्ट फोन

3. असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1
ASUS Zenfone Max Pro M1
यह फोन भी शानदार है। कम रेंज में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 3जीबी, 4जीबी और 6जीबी रैम वेरियंट उपलब्ध है। 6जीबी रैम मॉडल 64जीबी की स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 18:9 आस्पेक्ट रेशियो 5.99 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

4. रियलमी 2 प्रो
रियलमी 2 प्रो प्राइस स्पेसिफिकेशन एंड फीचर्स इन इंडिया
यह फोन बड़ी रैम मैमोरी के साथ शानदार प्रोसेसर से लैस है। रियलमी 2 प्रो में 6.3 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसमें आपको वॉटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। 6जीबी रैम के साथ आपको 64जीबी की मैमोरी मिलेगी। फोटोग्राफी की ओर रुख करें तो 16—मेगापिक्सल का डुअल​ रियर कैमरा दिया गया है जो एआई से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए 16—मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर है। रियलमी मी 2 प्रो में तीन स्लॉट है जहां आप दो सिम कार्ड के साथ ही एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं फोन में 4जी सपोर्ट दिया गया है और आप वोएलटीई कॉल का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार डुअल रियर कैमरा वाले फोन

5. शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
xiaomi-redmi-note-5-pro-red
हालांकि अब शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो लॉन्च हो गया है लेकिन कंपनी अब भी रेडमी नोट 5 प्रो को सेल कर रही है और दोेनों फोन में बहुत ज्यादा का अंतर नहीं है। रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी+ डिसप्ले है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मैजूद है। 4,000 एमएएच की बैटरी दी गइ है। मैमोरी की बात करें तो 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज है।

6. मोटो जी6 प्लस
moto-g6-plus
कम कीमत में आप मोटो का जी6 प्लस मॉडल भी देख सकते हैं। 6जीबी रैम वाला यह फोन स्टॉक एंडरॉयड और आसान यूजर इंटरफेस की वजह से काफी पॉप्यूलर है। मोटो जी6 प्लस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.9-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।पावर बैकअप के लिए 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

7. शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो
Xiaomi Redmi Note 6 Pro india launch feature specifications price sale in hindi
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो भी बहुत अच्छा विकल्प है। नोट 5 प्रो की अपेक्षा रेडमी नोट 6 प्रो में कई अपग्रेड मिलेंगे। इसे 19:9 आस्पेक्ट ​रेशियो वाले 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट आधारित इस फोन में 6जीबी और 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। वहीं दोनों के साथ 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का ​डुअल कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी है।

8. ओपो एफ9 प्रो
oppo-f9-pro
यदि आप आॅफलाइन स्टोर से खरीदारी करते हैं तो ओपो एफ9 प्रो अच्छा आॅप्शन है। इसमें 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टा-कोर प्रोसेसर ​दिया गया है। फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। ओपो एफ9 प्रो में एफ/1.85 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 25-मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है।

9. वीवो वी11 प्रो
vivo-v11-pro-launch-post
वीवो वी11 प्रो में 6.41—इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। कंपनी ने इसमें 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। इसके हैलो नॉच पर आपको सेल्फी कैमरा देख सकते हैं। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए वीवो वी11 प्रो में 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 25-मेगापिक्सल के एआई सेल्फी कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

10. शाओमी मी ए2
xiaomi-mi-a2-lite-1
शाओमी मी ए सीरीज का यह दूसरा फोन है। पहले कंपनी ने मी ए2 का सिर्फ 4जीबी रैम वेरियंट पेश किया था। बाद में 6जीबी मॉडल को उतारा। शाओमी मी ए2 6जीबी वाला मॉडल 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ है आता है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.99-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्ट है। यह फोन एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन के साथ आता है और इसमें दो साल तक ओएस अपडेट मिलता रहेगा। क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट आधारित इस डिवाइस में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। मी ए2 में 20-मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ 3,010एमएएच की बैटरी दी गई है।

11. वीवो वी9 प्रो
vivo-v9-pro
वीवो वी9 प्रो भी एक अच्छा विकल्प है। फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर कार्य करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है और इमसें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीवो वी9 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।

The post 6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-6gb-ram-phone-in-india-list/feed/ 2
5 दमादार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-competitors-of-redmi-6a-realme-c1-galaxy-j2-core-honor-7s-in-hindi/ Mon, 01 Oct 2018 08:27:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23273 आगे हमने ऐसे ही 5 बेहतरीन फोन का जिक्र किया है जो शाओमी रेडमी 6ए से कहीं ज्यादा अच्छे हैं।

The post 5 दमादार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में शाओमी ने रेडमी 6ए को भारत में पेश किया है। भारततीय बाजार में शाओमी के इस फोन की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है। इस बजट में रेडमी 6ए को बहुत अच्छा फोन माना जा रहा है। फोन देखने में स्टाइलिश है और इसके स्पेसिफिकेशन भी अच्छे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सबसे बेस्ट फोन है। क्योंकि कुछ फोन हैं तो इसे चुनौती देने का दम रखते हैं। इतना ही नहीं कुछ को तो आप इससे कहीं बेहतर कह सकते हैंं आगे हमने ऐसे ही 5 बेहतरीन फोन का जिक्र किया है जो शाओमी रेडमी 6ए से कहीं ज्यादा अच्छे हैं।

शाओमी रेडमी 6ए के स्पेसिफिकेशन
xiaomi-redmi-6a
शाओमी रेडमी 6ए में 5.45—इंच की एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी है। यह फोन 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फुल व्यू डिसप्ले के साथ आता है। फोन मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक हेलिया ए22 चिपसेट की ताकत प्रदान की है। फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है। इसमें 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 6ए में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5—मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी है।

शाओमी रेडमी 6ए के पांच बेहतरीन विकल्प

1. रियलमी सी1
रियलमी सी1 प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स इन इंडिया
रियलमी सी1, शाओमी रेडमी 6ए का सबसे बड़ा प्रतियोगी माना जा रहा है। इतना ही नहीं कई मायनों में यह रेडमी 6ए से कहीं ज्यादा बेहतर है। रियलमी सी1 में 6.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कपंनी ने इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। यह फोन क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गाय है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। रियलमी सी1 में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेंसर है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फेस अनलॉक है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। 8जीबी रैम के साथ आने वाले 7 धाकड़ एंडरॉयड स्मार्टफोन

2. आॅनर 7एस
आॅनर 7एस इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
आॅनर का यह फोन भी कम नहीं आंका जा सकता। आॅनर 7एस को कंपनी ने 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले बेजल लेस डिसप्ले के साथ पेश किया है और फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 5.45-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर कार्य करता है। मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट आधारित इस फोन में 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए आॅनर 7एस में 3020एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। विश्व के 10 सबसे फास्ट फोन, इनकी नहीं है कोई बराबरी

3. यू एस
yu-ace
माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू ने भी कम रेंज में एक बेहरीन फोन को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी ने यू एस को उतारा है जो शाओमी रेडमी 6ए के बराबर में खड़ा होता है। इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.45-इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले है। मीडियाटेक एमटी6738 चिपसेट पर आधारित यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। कंपनी की ओर यू ऐस को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसे एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

4. सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर
सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर भी काफी अच्छा फोन है। वहीं यह डिवाइस एंडरॉयड गो इंटीग्रेशन के साथ आता है जो नए ओएस के साथ अपडेट रखेगा। फोन में 540 x 960 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.0-इंच की स्क्रीन दी गई है। हालांकि रेजल्यूशन कम है लेकिन डिसप्ले बेहद ही शानदार है। वहीं स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर एक्सनोस 7570 पर कार्य करता है और इसमें 1.4 गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर है। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी कम लग रही होगी लेकिन बैटरी बैकअप बहुत शानदार है।

5. शाओमी रेडमी 5ए
xiaomi-redmi-5a-1
शओमी रेडमी 6ए मीडियाटेक चिपसेट पर कार्य करता है। आप चाहें तो इसका क्वालकॉम चिपसेट वाला वेरियंट 5ए को देख सकते हैं और यह भी अच्छा विकल्प है। शाओमी रेडमी 5ए में 1280×720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। रेडमी 5ए में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
top 5 competitors of redmi 6a realme c1 galaxy j2 core honor 7s in hindi

The post 5 दमादार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12,000 रुपये में 10 सबसे बेस्ट फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-12000-in-india/ Tue, 03 Apr 2018 10:40:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18663 आगे हमने 12,000 रुपये के बजट में टॉप 10 फोन की जानकारी दी है जो फिलहाल सबसे शानदार कहे जा सकते हैं।

The post 12,000 रुपये में 10 सबसे बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब एक अच्छे फोने लेने की बात आती है तो जरूरी नहीं कि आपका बजट बहुत ज्यादा ही हो। बल्कि बेस्ट परफॉर्मेंस और दमदार स्पेसिफिकेशन वाले फोन कम रेंज में भी उपलब्ध हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि उंचे रेंज में आपके पास आॅप्शन बहुत कम होते हैं और आपको दो—तीन मॉडल में से ही किसी एक का चुनाव करना होता है। वहीं कम रेंज में ढेर सारे मॉडल होते हैं और आप उनमें से सबसे बेस्ट उनमें से सबसे बेस्ट फोन को चुन सकते हैं। आगे हमने 12,000 रुपये के बजट में टॉप 10 फोन की जानकारी दी है जो फिलहाल सबसे शानदार कहे जा सकते हैं। यदि आप फोन खरीदारी का मन बना रहे हैं तो इनमें से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।

1. आॅनर 9 लाइट
first look of honor 9 lite best looking phone in this price segment
इस साल के शुरुआत में ही आॅनर ने 9 लाइट मॉडल को भारत में पेश किया था और यह फिलहाल 12,000 रुपये के बजट में सबसे स्टाइलिश फोन कहा जा सकता है। स्टाइल के अलावा फोन के फीचर्स भी दमदार हैं। आॅनर 9 लाइट में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित इस फोन में 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। इस फोन में 5.7—इंच की स्क्रीन दी गई है। आॅनर 9 लाइट हुआवई के हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। 6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन

2. शाओमी रेडमी नोट 5
xiaomi redmi note 5 launched in india price specifications
यह फोन पिछले साल लॉन्च शाओमी रेडमी नोट 4 का ही अपग्रेड संस्करण है। इसमें दो मॉडल हैं और दोनों आपकी बजट में है। 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी। शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99-इंच की फुल 18:9 रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन दी गई है को गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 64बिट्सवाला 2.0गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।फोटोग्राफी के​ लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 12 दमदार फोन

3. बिलियन कैप्चर प्लस
billion-capture-2
कुछ माह पहले भारत की नंबर एक ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपना पहला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने बिलियन कैप्चर प्लस को उतारा है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा। ​बिलियन कैप्चर प्लस में आपको 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर कार्य करता है और कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया है। कैप्चर प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन भी काफी ताकतवर माना जा रहा है। 7,000 रुपये के प्राइस में सबसे अच्छे शाओमी रेडमी फोंस

4. शाओमी रेडमी 5
xiaomi-redmi-5-fet
हाल में शाओमी ने कम कीमत में बेज़ल लेस डिसप्ले वाला रेडमी 5 को भारतीय बजार में उतारा है। यह फोन भी बहुत अच्छा है। रेडमी 5 में 5.7-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन दी गई है। शाओमी रेडमी 5 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 64बिट्सवाला 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिय गया है। इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। दोनों सिम के साथ आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल में आप फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी 5 में 3,300 एमएमएच की बैटरी दी गई है।

5. लेनोवो के8 प्लस
lenovo-k8
पिछले साल लेनोवो ने बहुत कम फोन लॉन्च किए थे इनमें से ही एक के8 प्लस है। इस फोन में 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित इस फोन में 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट है। लेनोवो के8 प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज पर पेश किया है तथा फोटोग्राफी के लिए से इसमें 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर और रियल डुअल सिम के साथ यह फोन 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी पर रन करता है।

6. लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
यह फोन भी बेहद शानदार है। लेनोवो के8 नोट में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। लेनोवो के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

7. जियोनी ए1
gionee-a1-os
जियोनी के इस फोन को लॉन्च हुए लगभग एक साल हो गया है लेकिन आज भी कीमत के लिहाज से बहुत अच्छा फोन कहा जा सकता है। इस फोन को 20,000 रुपये के बजट लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 12,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है जो बहुत अच्छा कहा जा सकता है। जियोनी ए1 में 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आपको प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। जियोनी ए1 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। पाावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है।

8. टेनआॅर जी
tenor-g
यह फोन ईकॉमर्स साइट अमेज़न का है और स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के लिहाज से बहुत दमदार है। टेनआॅर जी में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित 10.ओआर में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टेनआॅर जी 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और डाटा वह कनेक्टिविटी के लिए 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है।

9. माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी
micromax-infinity-1
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत 9,999 रुपये है और यह आॅनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 18:9 रेशियो वाली 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाली 5.7-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए कैनवस इनफिनिटी में 13-मेगापिक्सल का रियर और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। फोन में डुअल सिम के अलावा ओटीजी सपोर्ट है और पावर बैकअप के लिए 2,900एमएएच की बैटरी मिलेगी। कैनवस इनफिनिटी प्रो भी अब बजट में उपलब्ध है और यह भी अच्छा विकल्प है।

10. इनफिनिक्स हॉट एस3
infinix-hot-s3-review-in-hindi
यह फोन सेल्फी सेंट्रिक लोगों को जरूर पसंद आएगा। हॉट एस3 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 8,999 रुपये है। इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा लो लाईट सेल्फी लेने में सक्षम है। वहीं रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। फोन में 5.65-इंच की 18:9 रेशियो वाली बेज़ल लेस एचडी+ डिसप्ले ​दी गई है। यह फोन एक्स ओएस 3.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है। पावर बैकप के लिए 10,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

The post 12,000 रुपये में 10 सबसे बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 12 दमदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-with-4-gb-ram-and-4000-mah-battery-list/ Tue, 20 Mar 2018 11:50:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18196 आगे हमनें ऐसे ही 12 बेहतरीन फोन की जानकारी दी है जिनमें 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच से ज्यादा बड़ी बैटरी है।

The post 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 12 दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप चाहते हैं कि एक ऐसा फोन हो जो धीमा न हो और ​बीना चार्ज किए घंटों निकाल दे तो आप ऐसे फोन का चुनाव करें जिसमें बड़ी बैटरी के साथ ज्यादा रैम मैमोरी हो। आज फोन में लोग मल्टीटास्किंग बहुत ज्यादा करते हैं अर्थात एक साथ आप कई ऐप्स खोलते हैं। ऐसे में कम रैम वाले फोन धीमा हो जाते हैं या फिर अटकने लगते हैं। इसलिए आज यदि आप फोन ले रहे हैं तो जरूरी है कि उसमें रैम ज्यादा हो। वहीं बैटरी की उपयोगिता तो आप समझते ही हैं। इसलिए आगे हमनें ऐसे ही 12 बेहतरीन फोन की जानकारी दी है जिनमें 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच से ज्यादा बड़ी बैटरी है। वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इनमें कुछ फोन 6जीबी रैम वाले भी हैं और बेहद कम दाम वाले फोन भी उपलब्ध हैं।

1. शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
xiaomi redmi note 5 pro first look in hindi
आज बजट में सबसे अच्छे फोन का नाम आता है तो सबसे पहले लोग शाओमी की बात करते हैं। 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ भी कंपनी के पास कई डिवाइस हैं इनमें सबसे नया रेडमी नोट 5 प्रो है। इस फोन में आपको 5.99—इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा 20-मेगापिक्सल का है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका एक 6जीबी रैम वाला मॉडल भी है। 7 नॉच डिसप्ले वाले फोन जो जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च

2. शाओमी रेडमी नोट 5
xiaomi redmi note 5 launched in india price specifications
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के साथ ही कंपनी ने रेडमी नोट 5 को उतारा था। यह डिवाइस भी कम कीमत में बेहतरीन है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। इस फोन अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.99-इंच की फुल 18:9 रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 64बिट्सवाला 2.0गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।फोटोग्राफी के​ लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 7,000 रुपये के बजट में 10 सबसे अच्छे फोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा

3 लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
लेनोवो ने कम कीमत में बे​हद ही अच्छे स्पे​फिकेशन वाला फोन पेश किया था। कंपनी ने के8 नोट को उतारा था जिसे बहुत अच्छा कहा जा सकता है। लेनोवो के8 नोट में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। इसका एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

4. टेनआॅर जी
tenor-g
यह अमेजन ब्रांड फोन है और इसके स्पेसिफिकेशन भी शानदार हैं। टेनआॅर जी में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट भी है। इस फोन में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित टेनआॅर जी में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

5. जियोनी ए1
gionee-a1-battery
जियोनी ए1 भी दामदार और बेहतरीन फोन है। इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन वाली स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आपको प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। जियोनी ए1 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। पाावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है। 10,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे एंडरॉयड स्मार्टफोन

6. जियोनी एम7 पावर
gionee-m7-power
जियोनी ने एम7 पावर के साथ बेज़ल लेस डिसप्ले वाले फोन की शुरुआत की थी। इस फोन में आपको 18:9 बॉडी रेशियो वाली 6—इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले मिलेगी। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी और 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन अमिगो ओएस 5.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही 5,000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

7. जियोनी ए1 प्ल्स
gionee-a1-plus
बड़ी स्क्रीन वाला यह डिवाइस बड़ी बैटरी के साथ उपलब्ध है। इसमें 6-इंच की फुलएचडी ​डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड नुगट के साथ यह फोन मीडियाटेक 6757सीडी चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.6गीगाहर्ट्ज़ का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं डुअल सिम सपोर्ट के साथ फोन में पावर बैकअप के लिए जियोनी ए1 प्लस में 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है।

8. इनफिनिक्स जीरो 5
infinix-zero-5
इनफिनिक्स जीरो 5 में आपको 6-इंच फुल एचडी स्क्रीन मिलेगी जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक हेलिया पी25 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स जीरो 5 में 6जीबी रैम मैमोरी है और इसकी इंटरनल मैमोरी 64जीबी की दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं सेल्फी कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,350 एमएएच की बैटरी दी गई है।

9. शाओमी मी मैक्स 2
mi-max-2-press-slides-eng-003
यदि आप बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो मी मैक्स 2 भी अच्छा विकल्प है। इस फोन में 6.4 इंच की स्क्रीन है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।फोटोग्राफी के लिए मी मैक्स 2 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 रियर सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल हाईब्रिड सिम व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही इसमें 3.0 क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 5,300 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

10. सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो
samsung-galaxy-a9-pro
सैमसंग का यह फोन भी बेहद दमदार है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में आपको 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 6-इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगा जो गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्टेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। यह फोन नुगट 7.1 पर कार्य करता है और इसमें एफ/1.9 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर मिलेगा। वहीं सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

11. शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4-2
इस फोन को कंपनी ने पिछले साल पेश किया था लेकिन अब भी शानदार कहा जा सकता है। शाओमी रेडमी को फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है तथा फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। यह फोन 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ​13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच बैटरी मौजूद है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा। इसका सबसे उंचा मॉडल 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ आता है।

12. ओपो एफ3 प्लस
oppo_f3_plus_2
ओपो का यह फोन भी कम दमदार नहीं है। इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। फोन में 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। वहीं इसका रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज् का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही फोन में आपको 4जीबी और 64जीबी की मैमोरी है। फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसका एक मॉडल 6जीबी रैम में भी है।

The post 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 12 दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-5-vs-redmi-4-price-specification-and-features-in-hindi/ Fri, 16 Mar 2018 05:02:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18004 मोबाइल यूजर जरूर जानना चाहेंगे कि रेडमी 5 बेहतर है या फिर पुराने रेडमी 4 को लेना ही बेहर है?

The post शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने पिछले साल रेडमी 4 को भात में पेश किया था। यह फोन लॉन्च होने के साथ ही नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहा। वहीं अब कंपनी ने इसका अपग्रेड संस्करण रेडमी 5 को लॉन्च कर दिया है। ऐसे में मोबाइल यूजर जरूर जानना चाहेंगे कि नया फोन बेहतर है या फिर पुराने फोन को लेना ही अच्छा होगा। आगे हमनें इन्हीं सवालों का जवाब विस्तार से दिया है।

डिजाइन
शाओमी रेडमी 4 की बॉडी फुल मैटल की बनी है यह आपको प्रीमियम क्वॉलिटी का अहसास कराने में सक्षम है। इसके कोनें कर्व हैं और जिसकी वजह से पकड़ने में अच्छा लगता है। फोन की बिल्ट क्वॉलिटी बहुत ही अच्छी है। कॉम्पैक्ट दिखने वाला यह फोन आसानी से हथेली में आने सक्षम है।
xiaomi-redmi-5
शाओमी रेडमी 5 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। देखने में यह फोन भी प्रीमियम है और लुक भी शानदार है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन पहले से ज्यादा स्लिक हो गया है। इस बार कंपनी ने कोनों को और कर्व कर दिये हैं इस कारण स्टाइल में ज्यादा अच्छा हो गया है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। हालांकि इस बार स्क्रीन बड़ी हो गई है लेकिन आकार में यह ज्यादा बड़ा नहीं लगेगा।

नया फोन आपको नयेपन का अहसास कराएगा। ऐसे में रेडमी 5 की बेहतर कहा जाएगा। नोकिया 8110 4जी मेट्रिक्स फोन: देखें 22 सालों में कितना बदल गया यह फोन

डिसप्ले
शाओमी रेडमी 4 में 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280X720 पिक्सल है और इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। यह डिसप्ले स्टाइल पुराना हो गया है।

xiaomi-redmi-5-1

रेडमी 5 को कंपनी ने 5.7-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी+ (720×1,440) कंपनी ने इसे नए डिसप्ले ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। वहीं फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करते हैं। हालांकि प्रोटेक्शन के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। पहली झलक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: डुअल कैमरा के साथा शानदार सेल्फी

यहां आप कह सकते हैं कि डिसप्ले के मामले में शाओमी रेडमी 5, पुराने फोन रेडमी 4 की अपेक्षा ज्यादा बेहतर हो गया है।

प्रोसेसर
शाओमी रेडमी 4 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। एड्रीनो 505 जीपीयू मिलेगा। कम रेंज के फोन में ज्यादातर आज इसी चिपसेट का उपयोग हो रहा है।
xiaomi redmi 5 vs redmi 4 price specification and features
शाओमी रेडमी 5 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 64बिट्सवाला 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी ओर 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

सॉफ्टवेयर
रेडमी 4 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है। हालांकि कंपनी ने इसे 7.0 नुगट का अपडेट देने के लिए कहा है। बावजूद इसके ओएस पुराना ही कहा जाएगा।
xiaomi-redmi-4
रेडमी 5 मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। हालांकि ओरियो लॉन्च हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में यदि एंडरॉयड 8.0 ओरियो होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

ओएस में भी थोड़े अंतर से ही सही लेकिन रेडमी 5 की बेहतर कहा जाएगा।

कैमरा
शाओमी रेडमी 4 में आपको 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे मिलेगा। कैमरे के साथ पीडीएएफ तकनीक है तो तेजी से फोकस के लिए जाना जाता है। वहीं फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
xiaomi-redmi-5-1
शाओमी रेडमी 5 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। बेहतर फोटोग्राफी के लिए 1.25 माइक्रोन पिक्सल का उपयोग किया गया है। वहीं फोन का सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। कंपनी ने सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड 3.0 से लैस किया है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।

भले ही मेगापिक्सल रेडमी 4 का ज्यादा हो लेकिन फोटोग्राफी रेडमी 5 ही बेहतर करेगा। कंपनी ने इसमें 1.25 माइक्रोन पिक्सल का उपयोग किया है।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 4 में दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन का दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप मैमोरी कार्ड या फिर सिम में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे। वहीं डाटा के लिए इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसमें आपको आईआर ब्लास्टर मिलेगा।
xiaomi-redmi-4x-launch
इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। दोनों सिम के साथ आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ मिलेगा। कंपनी के अन्य फोन की तरह शाओमी रेडमी 5 में भी आईआर ब्लास्टर दिया गया है। जिससे कि इसे यूनिवर्सल रिमोट के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

यहां दोनों फोन लगभग समान हैं।

बैटरी
शाओमी रेडमी 4 में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन बड़ी बैटरी के लिए जाना जाता है।
xiaomi-redmi-4
पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी 5 में 3,300 एमएमएच की बैटरी दी गई है।

यहां नया फोन पीछे रह जाता है। हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि इसका प्रोसेसर कम पावर खर्च करता है लेकिन बड़ी स्क्रीन है तो पावर इसमें भी ज्यादा लगेगा ही। यहां पर थोड़ा कमजोर कह सकते हैं।

कीमत
शाओमी रेडमी 4 कीमत 6,999 रुपये से शुरू है। वहीं इसका 3जीबी वाला मॉडल 8,999 रुपये कमें उपलब्ध है जबकि 4जीबी रैम वाले मॉडल के लिए आपको 10,999 रुपये चुकाने होंगे।

वहीं शाओमी रेडमी 5 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इसके 3जीबी रैम वाले मॉडल को आप 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि 4जीबी रैम वाला मॉडल 9,999 रुपये का है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो हर मामले में शाओमी रेडमी 5 की बेस्ट कहा जा सकता है। हालांकि
शुरुआती मॉडल 1,000 रुपया महंगा है लेकिन जिस तरह के अपडग्रेड मिले हैं उसे देखकर इतना चुकाया जा सकता है। कमी सिर्फ यही कही जा सकती है कि बैटरी छोटी हो गई है और स्क्रीन बड़ी ऐसे में भले ही प्रोसेसर को कम बैटरी खपथ वाला माना जा रहा हो लेकिन यहां थोड़ी समस्या होगी।

The post शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
10,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे एंडरॉयड स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-android-smartphone-under-rs-10000-list/ Wed, 21 Feb 2018 11:35:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17205 आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में दस शानदार एंडरॉयड फोन की जानकारी दी है जो कमाल के परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

The post 10,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हर कोई अपने बजट के अनुसार बेस्ट फोन लेना चहता है। फोन खरीदारी के दौरान लोगों की यही कोशिश होती है कि भले ही बजट कम हो लेकिन फोन इतना बेजोड़ लिया जाए कि उसके आगे महेंगे से महंगा फोन भी फीका हो जाए। उसमें फर्राटेदार स्पीड हो, दमदार परफार्मेंस हो और जब कैमरे से तस्वीर खींच लें तो कोई बराबरी करने वाला नहीं हो। यही वजह है कि अच्छे फोन की तलाश में आप कई घंटे ही नहीं बल्कि अक्सर कई दिन लगा देते हैं। परंंतु अब आपको कई दिन लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि इस लिस्ट से आप अपने बजट में बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं। आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में दस शानदार एंडरॉयड फोन की जानकारी दी है जो कमाल के परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

शाओमी रेडमी नोट 5
xiaomi redmi note 5 launched in india price specifications
रेडमी नोट सीरीज के फोन का इंतजार लोग बहुत पहले से कर रहे थे और कंपनी ने इस फोन को लॉन्च कर ही दिया। शओमी रेडमी नोट 5 भारत आ चुका है और इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है।फोन में 5.99-इंच की फुल 18:9 रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन दी गई है को गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 64बिट्सवाला 2.0गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के​ लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 15,000 रुपये के प्राइस में 12 सबसे अच्छे एंडरॉयड फोन

लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
डुअल कैमरे वाला लेनोवो का यह फोन भी शानदार कहा जा सकता है। लेनोवो के8 नोट में फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर मिलेगा। के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी मेंं उपलब्ध है। लेनोवो के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि इसका बजट थोड़ा ज्याद है लेकिन यह बहुत अच्छा है। हां यदि 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते हैं तो आप लेनोवो के8 प्लस को देख सकते हैं। 7,000 रुपये के प्राइस में सबसे अच्छे शाओमी रेडमी फोंस

आॅनर 9 लाइट
first look of honor 9 lite best looking phone in this price segment
इस फोन की कीमत भी 10,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा है लेकिन यह बहुत ही शानदार है। इतने रुपये तो आपको कैशबैक में ही मिल जाएंगे। ग्लास डिजाइन में पेश किए गए इस डिवाइस में साइड पैनल एल्यूमिनियम का है। यह फोन हुआवई के हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। आॅनर 9आई में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। यह फोन इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित है। इसमें होम पैनल पर ही आपको एप्स देखने को मिलेंगे। इस फोन में 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। 7 नोकिया फोन जो एमडब्ल्यूसी 2018 में हो सकते हैं लॉन्च

माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट
micromax-evoke-dual-note-2
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कम कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट को उतारा है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स258 सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है और मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है जो 32जीबी और 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 15,000 रुपये में 12 अच्छे डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी
micromax-canvas-infinity
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत 9,999 रुपये है और यह आॅनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 18:9 रेशियो वाली 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाली 5.7-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए कैनवस इनफिनिटी में 13-मेगापिक्सल का रियर और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। फोन में डुअल सिम के अलावा ओटीजी सपोर्ट है और पावर बैकअप के लिए 2,900एमएएच की बैटरी मिलेगी।

शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4
यदि आप छोटी स्क्रीन वाला शाओमी फोन चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं। शाओमी रेडमी 4 की बात की जाए तो इसे फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है तथा फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। यह फोन 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ​13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच बैटरी मौजूद है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी वाई1
xiaomi-redmi-y1-2
सेल्फी लवर्स के लिए कंपनी ने इस फोन को पेश किया है। शाओमी रेडमी वाई1 दो वेरियंट में है पहले वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेजदी गई है। इसक कीमत 8,999 रुपए है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है और प्राइस थोड़ा ज्यादा है। शाओमी रेडमी वाई1 में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। ये फोन एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किये गए हैं। रेडमी वाई1 में 64बिट वाला आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी है। सेल्फी के लिए फोन में फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ आता है। तथा बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

इनफोकस विज़न 3
infocus-vision-3
कम कीमत में यह फोन बेहद ही दमदार फीचर्स के साथ है। इनफोकस विज़न 3 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.7—इंच का बेज़ल लेस डिसप्ले है। यह फोन स्माईल यूएक्स यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इनफोकस विज़न 3 पीआईपी फीचर से लैस है, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

इनफिनिक्स हॉट एस3
infinix-hot-s3-1
यह फोन सेल्फी सेंट्रिक लोगों को जरूर पसंद आएगा। हॉट एस3 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 8,999 रुपये है। इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा लो लाईट सेल्फी लेने में सक्षम है। वहीं रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। फोन में 5.65-इंच की 18:9 रेशियो वाली बेज़ल लेस एचडी+ डिसप्ले ​दी गई है। यह फोन एक्स ओएस 3.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है। पावर बैकप के लिए 10,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

स्मार्टरॉन सआरटी
smartron-1
इस फोन को सचिन रमेश तेंदुल्कर के नाम से लॉन्च किया गया है और पहले यह काफी महंगा भी था। पंरतु आज 10,000 रुपये से कम के बजट में लिया जा सकता है। स्मार्टरॉन एसआरटी में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। एंडरॉयड आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर कार्य कर​ता है। इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ पीडीएएफ तकनीक से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का वाईड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।पावर बैकअप के लिए इसमें क्विकचार्ज सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 10,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅनर व्यू10 पहली झलक: दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ शानदार लुक https://www.91mobiles.com/hindi/honor-view10-first-look-and-specification/ Tue, 26 Dec 2017 10:52:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15228 आॅनर व्यू 10 में आपको 5.99—इंच की फुलएचडी+ फुल विज़न स्क्रीन मिलेगी।इसकी बड़ी स्क्रीन साइज ज़्यादा गेमिंग और वीडियोज़ देखने वालों के लिए काफी अच्छी कही जाएगी। यही नहीं आप इससे तेज़ धूप में भी आसानी से देख सकते हैं और फोन का टच रिस्पॉन्स भी काफी स्मूथ है। शुरुआत में तो टच अहसास भी बेहतरीन लगा।

The post आॅनर व्यू10 पहली झलक: दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ शानदार लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिड रेंज बजट में आॅनर 9आई और आॅनर 7एक्स की सफलता के बाद हुआवई के सब ब्रांड आॅनर ने अब अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ में भी ऐज टू ऐज डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन व्यू 10 को पेश किया है। हालांकि यह फोन भारत में अगले माह से सेल के लिए उपलब्ध होगा लेकिन इससे पहले ही यह फोन हमारे पास उपलब्ध हो गया। हालांकि हमने फोन का रिव्यू अभी नहीं किया है लेकिन पहली झलक आप देख सकते हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि फोन कैसा होगा।

डिजाइन
honor-view10-first-look-and-specification
आॅनर व्यू 10 एक स्मार्ट लुक वाला फोन है। हालांकि कुछ हद तक यह आॅनर 8 प्रो की याद दिलाता है लेकिन पुराने मॉडल की तुलना में ये थोड़ा स्लिम होने की वजह से आपको और भी बेहतर ग्रिप देता है। फोन फुल मेटल बॉडी का बना है, एंटीना बैंड्स आई फोन की तरह ऊपर और नीचे की तरफ दिए गए हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि फुल विज़न डिसप्ले होने के बावजूद भी इसका फिंगर प्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे ही दिया गया है। गूगल पिक्सल 2 रिव्यू: छोटा डिसप्ले, बड़ा परफॉर्मेंस

हालांकि हमेशा की तरह इसका कैमरा बहार की तरफ निकला हुआ है जिसपर स्क्रैचेस पड़ने के आसार हैं। फोन के दाएं पैनल में आपको वॉल्यूम और पावर बैटन मिलेगा जबकि बाएं पैनले में सिम सलॉट है। इसी में माइक्रोएसडी कार्ड की भी व्यवस्था है।
honor-view10-power-button

फोन में नीचे की ओर आपको लाउडस्पीकर, टाइप सी चार्जर और 3.5एमएमए आॅडियो जैक मिलेगा। वहीं उपरी पैनल में इंन्फ्रारेडपोर्ट और सेकेंडरी माइक दिया गया है जो न्वाइस कैंशलेशन के काम में आता है।

डिसप्ले
honor-view10-ui
आॅनर व्यू 10 में आपको 5.99—इंच की फुलएचडी+ फुल विज़न स्क्रीन मिलेगी।इसकी बड़ी स्क्रीन साइज ज़्यादा गेमिंग और वीडियोज़ देखने वालों के लिए काफी अच्छी कही जाएगी। यही नहीं आप इससे तेज़ धूप में भी आसानी से देख सकते हैं और फोन का टच रिस्पॉन्स भी काफी स्मूथ है। शुरुआत में तो टच अहसास भी बेहतरीन लगा।

हार्डवेयर
honor-view10-fingerprint-sensor
आॅनर व्यू 10 को कंपनी ने खुद के किरीन 970 चिपसेट पर पेश किया है। यह हाई एंड चिपसेट है जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 के बराबर का माना जाता है। इस फोन में 2.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही साथ इसमें 6 जीबी की रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है लेकिन दूसरा सिम हाइब्रीड है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे।

अभी हमने कुछ दिन ही इस फोन का उपयोग किया है। ऐसे में फिलहाल हम परफॉर्मेंंस के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते। जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर?

पावर बैकअप
इसमें आपको 3,750एमएएच की बैटरी मिलती है जो की कंपनी के अनुसार मात्र 30 मिनट में 58प्रतिशत चार्ज होने में सक्षम है।

सॉफ्टवेयर
honor-view10-front-camera
हमेशा की तरह आॅनर के इस फोन में भी आपको इएमयूआई दिया है जो की एंड्रायड आॅपरेटिंग सिस्टम नुगट पर उपलब्ध है। इस फोन में आपको कईं सारे सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलेंगे। जैसे की मोशन कण्ट्रोल, वॉइस कण्ट्रोल, फेस रेकॉग्नीशन और ड्यूल एप्प्स। इसके अलावा भी काफी कुछ देखने को मिलेगा।

कैमरा
honor-view10-rear-camera
हुआवे के लगभग सभी फोन्स अच्छी फोटोग्राफी के लिए जाने गए हैं और इसलिए कंपनी ने इसमें भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है। आॅनर व्यू 10 में दिया है 16-मेगापिक्सल + 20मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में एक सेंसर का अपर्चर एफ/1.8 वाला है जो अंधेरे में भी अच्छी फोटो क्लिक करने का भरोसा देता है। कैमरा प्लेसमेंट भी आईफोन की तरह बिल्कुल कोने में है।

इसके फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया है जिसमें पोर्ट्रेट मोड और मूविंग पिक्चर जैसे विकल्प मिल जाते हैं। सेल्फी कैमरा ईयरपीस के बगल में दिया गया है जो व्हाड एंगल फोटो लेने में सक्षम है। हालांकि फिलहाल फोटो क्वालिटी के बारे में कमेंट करना जल्दबाजी होगी। आॅनर 7एक्स: एक आॅलराउंडर फोन

कनेक्टिविटी
honor-view10-dual-sim
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें एनएफसी, इंफ्रारेड पोर्ट, जाइरोस्कोप सेंसर और ओटीजी भी है।

कीमत
honor-view10-speaker
फिलहाल कंपनी ने कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन आशा है कि आॅनर द्वारा इसे 8 प्रो मॉडल के ही प्रइस में पेश किया जा सकता है।

The post आॅनर व्यू10 पहली झलक: दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ शानदार लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
7,000 रुपये के बजट में 10 सबसे अच्छे मोबाइल फोन, जिनमें है 3जीबी और 4जी वोएलटीई https://www.91mobiles.com/hindi/top-android-smartphone-under-rs-7000-with-3gb-ram-and-4g-support-list/ Fri, 08 Dec 2017 08:24:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12577 हमनें 7,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 12 बेहतरीन डिवाइस की जानकारी दी है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 4जी उपलब्ध है।

The post 7,000 रुपये के बजट में 10 सबसे अच्छे मोबाइल फोन, जिनमें है 3जीबी और 4जी वोएलटीई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वैसे तो आज भारतीय बाजार में 70 और 80 हजार रुपये में भी फोन उपलब्ध हैं लेकिन ज्यादातर लोग फोन में इतना पैसा खर्च नहीं कर सकते। इतना ही नहीं कई लोग हैं जो यदि पैसे हो तो भी मोबाइल में इतना खर्च करना नहीं चाहते। उनका मानना होता है कि कम बजट में ही कई शानदार फोन उपलब्ध हैं जो आपके सभी जरूरतों को पूरी करने में सक्षम हैं। यह बात कुछ हद तक सही भी है। कम कीमत में आज ऐसे फोन उपलब्ध हैं जो न सिर्फ बड़ी रैम मैमोरी से लैस हैं बल्कि फीचर के मामले में भी शानदार कहे जा सकते हैं। आगे हमनें 7,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 10 बेहतरीन डिवाइस की जानकारी दी है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 4जी उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी 5ए
xiaomi-redmi-note-5a
शाओमी रेडमी 5ए कंपनी का फिलहाल सबसे नया फोन ह। इसमें 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया है और प्रोसेसिंग के लिए 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2जीबी और 3जीबी रैम मॉडल के साथ पेश किया है। वहीं इसमें 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। रेडमी 5ए मीयूआई9 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ओएस 7.1 पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। फोन में आपको आईआर ब्लास्टर दिया है।

शाओमी रेडमी 4ए
xiaomi-redmi-4a
7,000 रुपये से कम के बजट में यह फोन सबसे बेस्ट माना जाता है। शाओमी रेडमी 4ए का एक संस्करण 32जीबी मैमोरी व 3जीबी रैम के साथ उपलब्ध है और इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट ​भी दिया गया है। इस फोन में 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

1,500 रुपये में 7 बेहतरीन कीपैड वाले फोन, जिनमें है कमाल का बैटरी बैकअप

माइक्रोमैक्स कैनवस 5
micromax-canvas-5-e481-3gb-ram
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स का भी एक बेहतरीन डिवाइस इस रेंज में उपलब्ध है। कंपनी ने पिछले साल इसे लॉन्च किया था लेकिन आज भी यह दमदार है। माइक्रोमैक्स कैनवस 5 में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इस फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की एक्सपेंडेबल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। वहीं पावर बैकअप के लिए आपको 2,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में 4जी सपोर्ट है।

आईवूमी मी3एस
ivoomi-me-3-3
चीनी मोबाइल फोन निर्माता आईवूमी ने भी हाल में कुछ बेहतरीन फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने आईवूमी मी3एस को उतरा है। इस फोन में 1280X720 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 5.2-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह शैटर प्रूफ डिसप्ले है जो काफी मजबूत है और गिरने से जल्दी टूटेगी नहीं। मीडियाटेक चिपसेट आधारित इस फोन में क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

जोलो ऐरा 2एक्स
xolo-era-2x
जोलो ने कुछ माह पहले जोलो ऐरा 2एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन भी अच्छा आॅप्शन है। फोन में 5-इंच आईपीएस स्क्रीन मिलेगी। मीडियाटेक चिपसेट पर आधारित इस फोन में 1.25गीगाहट्र्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है और 3जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। जोलो ऐरा 2एक्स में फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।

15,000 रुपये के बजट में 10 बेहतरीन डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

स्वाइप एलीट प्रो
swipe-elite-4-pro-1
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता स्वाइप ने हाल में ही ऐलीट प्रो मॉडल को लॉन्च किया है और स्पेसिफिकेशन में यह शानदार है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है जिसे शॉपिंग साइट स्नैपडील से खरीदा जा सकता है। फोन को 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। इसके साथ ही 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

यू यूनिक 2 प्लस
yu-yunique-2-1
माइक्रोमैक्स ब्रांड यू ने हाल में ही कम कीमत में यूनिक 2 प्लस मॉडल को लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत महज़ 5,999 रुपये रखी गई है तथा यह 27 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस ​डिसप्ले है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। यह फोन 4जी सपोर्ट वोएलटीई सपोर्ट करता है।

पैनासोनिक एलुगा आई5
panasonic-eluga-i5
पैनोसोनिक एलुगा आई5 को ​1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले है जो आशाही ड्रेगनटेल व 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट ​आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

लाइफ वाटर 8
water-8-performance
4जी फोन की बात हो ​और रिलायंस जियो का नाम न लें तो थोड़ा अधूरा है। कुछ माह पहले कंपनी ने लाइफ वाटर 8 को लॉन्च किया था। इस फोन में 5.0-इंच की एमोलेड एचडी स्क्रीन दी गई है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही लाइफ वाटर 8 में 3जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। फोन में 64जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी है।

इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो
infinix-2
इस फोन में 5.5-इंच की एचडी टीएफटी डिस्पले दी गई है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम मार्शमेलो आधारित इस फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम तथा 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश से लैस हैं। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

The post 7,000 रुपये के बजट में 10 सबसे अच्छे मोबाइल फोन, जिनमें है 3जीबी और 4जी वोएलटीई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>