Best App | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Feb 2018 10:43:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फ्री में मूवी देखने के लिए ये 7 ऐप हैं बड़े काम के https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-free-movie-on-android-smartphone-in-hindi/ Fri, 19 Jan 2018 11:47:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8090 मैं जो तरीका बताने जा रहा हूं उससे आप सिर्फ मुफ्त् में ढेर सारे मूवी देख सकते हैं। वहीं मूवी देखने का यह तरीका सुरक्षित भी है।

The post फ्री में मूवी देखने के लिए ये 7 ऐप हैं बड़े काम के first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिन भर के काम करने, आॅफिस या कॉलेज खत्म होने के बाद यदि शाम को एक मूवी देखने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। दिन भर की थकावट दूर हो जाती है। रोज-रोज थियेटर में जानें का न तो समय होता है और न ही खर्चे को वहन कर सकते हैं। यही वजह है कि मोबाइल में मूवी का चलन काफी बढ़ रहा है। लोग यूट्यूब पर मूवी तो देखते हैं लेकिन उस पर क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होती। वहीं अब यूट्यूब से पायरेटेड मूवी को हटाया भी जा रहा है।

वहीं कई लोग दूसरे फोन ब्लूटूथ के माध्यम से मूवी ट्रांसफर करते हैं। यह पायरेसी है और इमसें भारी मात्रा में वायरस आने का खतरा होता है। ऐसे में न सिर्फ फोन खराब हो सकता है बल्कि इससे आपके फोन से डाटा चोरी होने का भी खतरा बना होता है। पंरतु मैं जो तरीका बताने जा रहा हूं उससे आप सिर्फ मुफ्त् में ढेर सारे मूवी देख सकते हैं। वहीं मूवी देखने का यह तरीका सुरक्षित भी है। आप अपने फोन में मूवी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। आगे हमनें ऐसे ही 7 बेहतरीन मूवी ऐप की जानकारी दी है।

1. जियो सिनेमा
मोबाइल सेवा क्षेत्र में तहलका मचाने के बाद जियो ने जियो सिनेमा नाम से भी ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप में बिना किसी खर्च के आप मूवी देख सकते हैं। हालांकि पुरानी फिल्मों की संख्या ज्यादा है लेकिन कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें आप कभी नहीं भूलना चाहते। यह ऐप बेहद ही शानदार है।

10,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन स्मार्टफोन जो हैं स्टूडेंट्स के लिए खास

2. हॉटस्टार
वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यह ऐप बेहद ही पॉप्यूलर है लेकिन इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई मूवी भी उपलब्ध हैं जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा ऐप में कई क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में भी उपलब्ध हैं। इसमें आप वीडियो क्वालिटी भी सेट कर सकते हैं।

7,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा

<strong>3. ओजी मूवी
ओजी मूवी का नाम आपने कम ही सुना होगा लेकिन आपको शायद मालूम नहीं कि यह जी इंटरटेनमेंट लिमिटेड का है जो आज कल सिनेमा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नाम है। इस ऐप के माध्यम से आप अपने एंडरॉयड फोन में आॅनलाइन मूवी स्ट्रीम कर सकते हैं। यहां आपको हिंदी, टॉलीवुड और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं की फिल्में मिल जाएंगी जिन्हें आप मुफ्त में देख सकते हैं।

4. यप टीवी
हालांकि यह मुख्य रूप से टीवी ऐप है लेकिन इसमें मूवी का सेग्मेंट भी है जहां कई फ्री मूवी उपलब्ध हैं। यप टीवी में बॉलीवुड, तेलुगु, तमिल और गुजराती सहित कई अन्य भाषाआ में फिल्में उपलब्ध हैं। इसमें आप एक ही ऐप से टीवी चैनल और मूवी स्ट्रीम कर सकते हैं।

5. इरोज नाउ ऐप
इरोज बॉलीवुड का बेहद ही प्रचलित नाम है और इसका मूवी ऐप भी बेहद उपयोगी है। इस ऐप पर कई मूवी उपलब्ध हैं जिन्हें आप मुफ्त में स्ट्रीम कर सकते हैं। इरोज नाउ ऐप में आप भाषा के आधार पर फिल्में सर्च कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें साल और एक्टर की भी कैटेगरी बांटी गई है जिससे आप आसानी से मूवी सर्च कर पाएं।

6. स्पुल
बॉलीवुड मूवी के लिए यह ऐप भी बेहद खास है इसमें आपको नई-नई फिल्में मिल जाएंगी। खास बात यह कही जा सकती है कि इसे आप डेस्कटॉप से भी एक्सेस कर सकते हैं। स्पुल में आपको हिंदी और पंजाबी सहित कई अन्य भाषाओं की फिल्में मिलती हैं। हालांकि नई फिल्मों के लिए थोड़ा शुल्क चुकाना होता है।

7. वूट
वूट ऐप भी बेहद खास है। इस ऐप में आपको अक्षय कुमार और सलमान खास सहित कई अन्य बॉलीवुड स्टार की फिल्में मिलंगी जिसे आप मुफ्त में देख सकते हैं। हालांकि इसमें भी कई मूवी के लिए आपको सब्सक्रिप्शन चुकाना होता है लेकिन ढ़ेर सारी मूवी मुफ्त भी हैं। जिनमें कुछ हाई रेटेड मूवी शामिल है जिन्हें आप हमेशा देखना पसंद करते हैं

The post फ्री में मूवी देखने के लिए ये 7 ऐप हैं बड़े काम के first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5 बेस्ट वीडियो कॉलिंग ऐप्स, जो हैं एंडरॉयड फोन के लिए खास https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-video-calling-apps-for-android-smartphone-in-hindi/ Tue, 25 Jul 2017 12:16:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9969 जिन फोन में वीडियो कॉल इंटीग्रेट नहीं है उनमें आप ऐप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। आगे वीडियो कॉलिंग के लिए ऐसे ही 5 बेहतरीन ऐप की जानकारी दी है।

The post 5 बेस्ट वीडियो कॉलिंग ऐप्स, जो हैं एंडरॉयड फोन के लिए खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 3जी ही नहीं बल्कि अब 4जी नेटवर्क भी हर जगह उपलब्ध है। जिसे देखो वहीं इंटरनेट सर्फिंग में लगा है। वहीं 4जी आने के बाद से मोबाइल जगत में एक और बदलाव देखने को मिला है। अब लोग कॉल नहीं वीडियो कॉल करना पसंद करते हैं। कई फोन हैं जिनमें वीडियो कॉल इंटीग्रेटेड होता है। वहीं जिन फोन में वीडियो कॉल इंटीग्रेट नहीं है उनमें आप ऐप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। आगे वीडियो कॉलिंग के लिए ऐसे ही 5 बेहतरीन ऐप की जानकारी दी है।

1. गूगल डुओ
गूगल द्वारा निर्मित डुओ को वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे बेहतरीन ऐप में से एक कहा जा सकता है। यह ऐप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनो आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ कार्य करती है और इसमें आप फोन और जीमेल में उपलब्ध कॉन्टैक्ट से वीडियो चैट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि दूसरे यूजर के पास भी गूगल डुओ ऐप उपलब्ध हो। इस ऐप में आपको सिर्फ कॉन्टैक्ट पर जाकर वीडियो कॉल का बटन दबाना है और कॉल हो जाएगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि गूगल डुओ से कॉलिंग के लिए आपको जीमेल अकाउंट की भी आवश्यकता नहीं है अपने फोन नंबर से ही इसे एक्टिव कर सकते हैं। इसका नॉक—नॉक फीचर भी बेहद खास है।

फ्री में मूवी देखने के लिए ये 7 ऐप हैं बड़े काम के

2. व्हाट्सऐप
व्हाट्सऐप से आज हर कोई परिचित है। इस ऐप का कंट्रोल फेसबुक के पास है। इसका उपयोग आप इंस्टेंट चैट के लिए करते हैं लेकिन आपको मालूम नहीं कि इसका वीडियो कॉलिंग भी बेहद शानदार है। कंपनी ने इसी साल वीडियो कॉलिंग फीचर को पेश किया है। हालांकि आज व्हाट्सऐप में वीडियो कॉलिंग आपको समझाने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी बता दूं कि ​जिसे आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं उसके कॉन्टैक्ट में जाना है और उपर दिए वीडियो बटन को दबाना है। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए पूछेगा आपके द्वारा ओके करने के साथ ही वीडियो कॉलिंग शुरू हो जाएगी।

3. जियो4जी वॉइस
आज भारत में वीडियो कॉलिंग की बात हो और जियो4जी वाइस का जिक्र न किया जाए तो शायद अधूरा होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित इसी ऐप ने लोगों को वीडियो कॉलिंग की लत लगाई है। इस ऐप से वीडियो कॉल करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप को ओपन कर कॉन्टेक्ट का चुनाव करना है जिसे आप कॉल करना चाहते हैं। कॉन्टैक्ट के चुनाव के साथ ही नीचे वीडियो का बटन दिखाई देगा। बस एक क्लिक से आप वीडियो चैट कर सकते हैं। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें तेजी से कॉल लगता है और आपको वाइस भी कॉफी स्पष्ट होता है।

4. स्काइप
इसे सबसे पुराने वीडियो कॉलिंग ऐप में से एक कहा जा सकता है। इसका निर्माण विश्व की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा किया गया है। पहले यह विंडोज़ पीसी पर उपलब्ध था लेकिन अब एंडरॉयड फोन के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। इसमें आप अपने स्काइप आईडी, माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट और मोबाइल नंबर किसी से भी लॉगिन कर सकते हैं। स्काइप की वीडियो क्वालिटी बहुत अच्छी मिलेगी और कॉल भी साफ है। वहीं इसे काफी सुरक्षित भी माना जाता है।

7,000 रुपये के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन ​जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा

5. वाइबर वीडियो कॉल
व्हाट्सऐप पर कॉलिंग आने से पहले ज्यादातर लोग वाइबर कॉलिंग का ही उपयोग करते थे। जहां इंटरनेट का उपयोग कर आप किसी भी नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वहीं हाल में वाइबर ने वीडियो कॉलिंग सेवा भी पेश की है जो बेहद ही शानदार है। इससे वीडियो कॉलिंग काफी आसान है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि दूसरे यूजर के पास भी वाइबर ऐप इंस्टॉल हो।

ये हमने 5 ऐप बताए हैं जो वीडियो कॉलिंग के लिए बहुत अच्छे कहे जा सकते हैं। वहीं इनके अलावा वीचैट, लाइन और टैंगो जैसे भी कुछ ऐप हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं।

The post 5 बेस्ट वीडियो कॉलिंग ऐप्स, जो हैं एंडरॉयड फोन के लिए खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>