The post 10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार डुअल रियर कैमरा वाले फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पहले आप मोबाइल से पिक्चर लेते लेकिन आज आप फोन से फोटोग्राफी करते हैं। भले ही दोनों बातें एक जैसी लगें लेकिन उसका तात्पर्य अलग है। अर्थात फोन कुछ चीज अच्छी लगती थी तो आप उसकी तस्वीर ले लेते थे लेकिन अब आप तस्वीर में बेहतर इफेक्ट ढूंढ़ते हैं। बैकग्राउंड ब्लर हो, पिक्चर में डिटेल्स हो, सही तरह से फोकस और वाइड एंगल हो आदि। फोन के ताकतवर कैमरा फीचर्स की वजह से आज यह मुमकीन हो गया है लेकिन डुअल कैमरे ने इन कामों को आसान बना दिया है। और सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि आज डुअल कैमरा फोन बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध है। आगे हमनें 10,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 10 शानदार डुअल कैमरे वाले फोंस की जानकारी दी है।
ओपो ब्रांड रियलमी ने हाल में ही सी1 फोन को पेश किया है। इस फोन में 6.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन है जो नॉच के साथ उपलब्ध है। कंपानी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इकसे साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप माइक्रोएचडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। कम रेंज के रियलमी 2 प्रो में आपको 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो कि इस रेंज के फोन में न के बराबर है। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। ये हैं एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान, जिसमें डाटा के साथ मिलती है कॉलिंग फ्री
रियलमी 2 भी 10,000 रुपये से कम के बजट में डुअल कैमरे के साथ उपलब्ध है। इस फोन में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है नॉच के साथ उपलब्ध है।यह फोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है और इमसें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी मैमोरी एक्सपेंड कर सकते हैं। रियलमी 2 प्रो का कैमरा भी ताकतवर है फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैकअप के लिए रियलमी 2 में 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। 24-मेगापिक्सल के कैमरे वाले 15 फोन जो लेते हैं परफेक्ट सेल्फी
बहुत दिनों बाद लेनोवो ने के9 के साथ दस्तक दिया है। यह फोन कम रेंज में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ है। मीडियाटेक एमटी6762 चिपसेट आधारित लेनोवो के9 में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इसे 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। वहीं सेल्फी के लिए भी इस फोन में 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर उपलब्ध है। रही बात बैटरी बैकअप की तो 3,000एमएएच की बैटरी है।
शाओमी को लोग कम रेंज में बेहतर स्पेसिफिकेशन के लिए जानते हैं और कंपनी ने के पास कम रेंज का डुअल कैमरा फोन है। शाओमी ने कुछ समय पहले रेडमी वाई2 को उतारा था। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.99-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। शाओमी रेडमी वाई2 में 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का एआई कैमरा सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है।
शाओमी का रेडमी 6 भी कम रेंज में डुअल कैमरे के साथ उपलब्ध है। फोन में 5.45-इंच की एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 6 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12—मेगापिक्सल + 5—मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन का डुअल कैमरा डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 5—मेगापिक्सल का है। फोन में 3जीबी और 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। यह फोन मीडियाटेक हेलिया पी22 चिपसेट पर कार्य करता है।
डुअल कैमरा सेग्मेंट में सबसे ज्यादा फोन आॅनर के पास है और कम रेंज में भी कंपनी ने कुड मॉडल पेश किए हैं जिनमें आॅनर 7ए एक है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो 5.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन है। ईएमयूआई 8.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है और इमसें 1.4गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। फोन बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। आॅनर 7ए 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटनल स्टोरेज है। वहीं फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इसे 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस किया है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
10,000 से कम के बजट में आॅनर का यह दूसरा फोन है जो डुअल कैमरे के साथ आता है। फोन में 5.99-इंच की फुलव्यू डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट की ताकत प्रदान की गई है और फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी की रैम और 32जीबी मैमोरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों कैमरा सेटअप फ्लैश से लैस हैं। आॅनर 7सी 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए आॅनर 7सी में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
8. ओपो ए3एस

ओपो ब्रांड का भी एक फोन है जो कम रेंज में डुअल कैमरे के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने ओपो ए3एस को पेश किया है। फोन में 6.2-इंच की एचडी+ नॉच डिसप्ले है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफाई फीचर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए ओपो ए3एस में 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी मौजूद है। 5 दमादार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर
इनफोकस टर्बो 5 में 5.5-इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी व 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं। फोन में मैमारी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,850एमएएच की बड़ी बैटरी दी मिलेगी।
लेनोवो के8 नोट थोड़ा पुराना है लेकिन अच्छा फोन है। इसमें 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर मिलेगा। के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी मेंं उपलब्ध है। लेनोवो के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post 10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार डुअल रियर कैमरा वाले फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 15,000 रुपये में 15 अच्छे डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले साल जहां फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की चर्चा ज्यादा थी वहीं इस साल डुअल कैमरा सेटअप सुर्खियां बटोर रहा है। पहले लोग फोन में कैमरा मेगापिक्सल की जानकारी लेते थे लेकिन आज डुअल कैमरे के बारे में पूछते हैं। डुअल कैमरे का फायदा यह होता है कि आप बेहतर डेफ्थ आॅफ फिल्ड के साथ फोटो ले सकते हैं। वहीं बैकग्रांड को ब्लर कर सकते हैं। ऐसे में आज यदि फोन की खरीदारी कर रहे हैं तो कैमरो के बजाय स्मार्ट डुअल कैमरा देखें। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आज डुअल कैमरे वाले फोन बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध हो चुके हैं। आगे हमनें 15,000 रुपये के बजट में ऐसे ही बेहतरीन 9 डुअल कैमरे वाले फोन की जानकारी दी है।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

फिलहाल 15,000 रुपये के बजट में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को सबसे बेस्ट माना जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा 20-मेगापिक्सल का है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें दो मॉडल हैं जिसमें 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में आपको 5.99—इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
आॅनर 9 लाइट

इस फोन की कीमत भी 10,900 रुपये और 14,999 रुपये है। आॅनर 9आई में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। यह फोन इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित है। इसमें होम पैनल पर ही आपको एप्स देखने को मिलेंगे। इस फोन में 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। इतने रुपये तो आपको कैशबैक में ही मिल जाएंगे। ग्लास डिजाइन में पेश किए गए इस डिवाइस में साइड पैनल एल्यूमिनियम का है। यह फोन हुआवई के हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी।
टेनआॅर जी

फ्लिपकार्ट की तरह ही अमेज़न ने भी अपने ब्रांड के तहत 10.ओआर फोन को पेश किए हैं। कंपनी ने टेनआॅर जी को उतारा है तो 15,000 रुपये के बजट में अच्छा फोन है। इस फोन में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित 10.ओआर में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टेनॉर जी 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और डाटा वह कनेक्टिविटी के लिए 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है।
इनफोकस विज़न 3

कम कीमत में यह फोन बेहद ही दमदार फीचर्स के साथ है। इनफोकस विज़न 3 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.7—इंच का बेज़ल लेस डिसप्ले है। यह फोन स्माईल यूएक्स यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इनफोकस विज़न 3 पीआईपी फीचर से लैस है, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
आॅनर 7एक्स

आॅनर ने हाल में ही दूमदार डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने 7एकस को पेश किया है जिसमें बेज़ल लेस डिसप्ले भी दिया गया है। भारतीय बाजार में आॅनर 7एक्स का प्राइस 12,999 रुपये से शुरू है और यह अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास 5.93-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन हुआवई के किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में अपको 2.36गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। आॅनर 7एकस को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ ही 64जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए आॅनर 7एक्स में 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। डुअल कैमरे के साथ आपको पोर्टेट मोड और लाइव फोटो जैसे आॅप्शन मिलेंगगे।
बिलियन कैप्चर प्लस

हाल में भारत की प्रमुख ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपना पहला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने बिलियन कैप्चर प्लस को उतारा है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा। बिलियन कैप्चर प्लस में आपको 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर कार्य करता है और कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया है। कैप्चर प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
इनफोकस स्नैप 4

यूएस की टेक कंपनी इनफोकस ने भारतीय बाजार में स्नैप 4 बाजार में उतारा है। यह फोन देश में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसमें दो रियर तथा दो फ्रंट कैमरे है। 11,999 रुपये का यह फोन 26 सितंबर से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके रियर पैनल पर जहां डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है।
इनफोकस स्नैप 4 को मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। फोन में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज है तथा रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओटीजी सपोर्ट के साथ इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
6-इंच की स्क्रीन तथा एंडरॉयड 8.0 ओरियो के साथ सोनी का नया फोन हुआ लीक
इनफोकस टर्बो 5 प्लस

स्नैप 4 के साथ ही इनफोकस ने आज इनफोकस टर्बो 5 प्लस लॉन्च किया है। इसके रियर पैनल पर जहां डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है।
इनफोकस टर्बो 5 प्लस में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज है तथा होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओटीजी सपोर्ट के साथ इसमें 4,850एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर 21 सितंबर से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
लेनोवो के8 प्लस

लेनोवो के यह फोन इंडियन मार्केट में डुअल कैमरे से लैस सबसे लेटेस्ट फोन है जो 10,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले के साथ मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन स्टॉक एंडरॉयड पर पेश हुआ है तथा 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट पर रन करता है। लेनोवो के8 प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज पर पेश किया है तथा फोटोग्राफी के लिए से इसमें 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर और रियल डुअल सिम के साथ यह फोन 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी पर रन करता है।
लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी मी ए1

शाओमी का यह नया फोन भी शानदार है और भारत में कंपनी का यह पहला फोन है जो डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। शाओमी मी ए1 को गूगल एंडरॉयडवन पार्टनरशिप के साथ पेश किया गया है। पहली बार कंपनी ने स्टॉक एंडरॉयड पर किसी फोन को पेश किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। इसके साथ ही शाओमी मी ए1 में आपको 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की है मैमोरी मिलेगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 12+12-मेगापिक्सल वाईड एंगल व टेलीफोटो वाले दो सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आपको 3,080 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
मोटो जी5एस प्लस

यह फोन भी जल्द ही भारत में लॉन्च हुआ है। मोटो जी5एस प्लस में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन भी 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई दिया गया है। इसमें आपको एनएफसी भी मिलेगा। फोन में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने एफ/2.0 सेंसर के साथ पेश किया है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है और यह भी एफ/2.0 अपर्चर के साथ में उपलब्ध है। दोनों कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश मिलेगा। 3जीबी रैम वाला मॉडल 14,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 4जीबी वाले के लिए आपको 15,999 रुपये चुकाने होंगे।
जियो का एक साल: क्या अगले एक साल में जियो पूरी करेगा ये पांच उम्मीदें
लेनोवो के8 नोट

पिछले महीने ही लेनोवो के8 नोट मॉडल को भारत में पेश किया गया है। कीमत के लिहाज से यह फोन बेहद ही शानदार है। भारतीय बाजार में लेनोवो के8 नोट की शुरूआती कीमत 12,999 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर मिलेगा। के8 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी मेंं उपलब्ध है। लेनोवो के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।
कूलपैड कूल प्ले 6

हाल में कूलपैड ने विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन लॉन्च किया है। कूलपैड कूल प्ले 6 नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में शानदार डुअल कैमरा भी है। भारत में इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिहाज़ से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कूल प्ले 6 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्स का डुअल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए आपको 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 4,060 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
जियो का एक साल: रिलायंस जियो की 5 मुफ्त सेवाएं जो आज भी बनी है दूसरे आॅपरेटर्स के लिए सिरदर्दी
माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने हाल में ही बेहद कम कीमत में डुूअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट को उतारा है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स258 सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले है और मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है जो 32जीबी और 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
आॅनर 6एक्स

इस फोन का डुअल कैमरा भी शानदार है। आॅनर 6एक्स में एक कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ आपको कई शानदार फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। फोन के स्पेसिफिकेशन बात करें तो आॅनर 6एक्स में 5.5-इंच फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। यह फोन किरीन 655 चिपसेट कार्य करता है और इसमें 2.1गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी एवं 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी विकल्प में उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहल कंपनी ने कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन जल्द ही यह सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 11,999 रुपये और 13,999 रुपये है।
12 सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8
कूलपैड कूल1 डुअल

कुछ माह पहले कूलपैड ने कूल1 डुअल को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस फोन में 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका एक कैमरा आरजीबी है जबकि दूसरा लेंस मोनोक्रोम से फोटो लेता है। इससे आप न सिर्फ बेहतर तरीके से फोटो को एडीट कर सकेंगे बल्कि फोटोग्राफी में डिटेल्स भी काफी बेहतर होंगे। इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का होगा। कूल 1 डुअल में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही 1.8गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ उपलब्ध है और दोनों में आपको 32जीबी की स्टोरेज मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई सपोर्ट है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है।
The post 15,000 रुपये में 15 अच्छे डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आॅनर व्यू10 पहली झलक: दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ शानदार लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मिड रेंज बजट में आॅनर 9आई और आॅनर 7एक्स की सफलता के बाद हुआवई के सब ब्रांड आॅनर ने अब अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ में भी ऐज टू ऐज डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन व्यू 10 को पेश किया है। हालांकि यह फोन भारत में अगले माह से सेल के लिए उपलब्ध होगा लेकिन इससे पहले ही यह फोन हमारे पास उपलब्ध हो गया। हालांकि हमने फोन का रिव्यू अभी नहीं किया है लेकिन पहली झलक आप देख सकते हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि फोन कैसा होगा।
डिजाइन

आॅनर व्यू 10 एक स्मार्ट लुक वाला फोन है। हालांकि कुछ हद तक यह आॅनर 8 प्रो की याद दिलाता है लेकिन पुराने मॉडल की तुलना में ये थोड़ा स्लिम होने की वजह से आपको और भी बेहतर ग्रिप देता है। फोन फुल मेटल बॉडी का बना है, एंटीना बैंड्स आई फोन की तरह ऊपर और नीचे की तरफ दिए गए हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि फुल विज़न डिसप्ले होने के बावजूद भी इसका फिंगर प्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे ही दिया गया है। गूगल पिक्सल 2 रिव्यू: छोटा डिसप्ले, बड़ा परफॉर्मेंस
हालांकि हमेशा की तरह इसका कैमरा बहार की तरफ निकला हुआ है जिसपर स्क्रैचेस पड़ने के आसार हैं। फोन के दाएं पैनल में आपको वॉल्यूम और पावर बैटन मिलेगा जबकि बाएं पैनले में सिम सलॉट है। इसी में माइक्रोएसडी कार्ड की भी व्यवस्था है।

फोन में नीचे की ओर आपको लाउडस्पीकर, टाइप सी चार्जर और 3.5एमएमए आॅडियो जैक मिलेगा। वहीं उपरी पैनल में इंन्फ्रारेडपोर्ट और सेकेंडरी माइक दिया गया है जो न्वाइस कैंशलेशन के काम में आता है।
डिसप्ले

आॅनर व्यू 10 में आपको 5.99—इंच की फुलएचडी+ फुल विज़न स्क्रीन मिलेगी।इसकी बड़ी स्क्रीन साइज ज़्यादा गेमिंग और वीडियोज़ देखने वालों के लिए काफी अच्छी कही जाएगी। यही नहीं आप इससे तेज़ धूप में भी आसानी से देख सकते हैं और फोन का टच रिस्पॉन्स भी काफी स्मूथ है। शुरुआत में तो टच अहसास भी बेहतरीन लगा।
हार्डवेयर

आॅनर व्यू 10 को कंपनी ने खुद के किरीन 970 चिपसेट पर पेश किया है। यह हाई एंड चिपसेट है जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 के बराबर का माना जाता है। इस फोन में 2.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही साथ इसमें 6 जीबी की रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है लेकिन दूसरा सिम हाइब्रीड है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे।
अभी हमने कुछ दिन ही इस फोन का उपयोग किया है। ऐसे में फिलहाल हम परफॉर्मेंंस के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते। जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर?
पावर बैकअप
इसमें आपको 3,750एमएएच की बैटरी मिलती है जो की कंपनी के अनुसार मात्र 30 मिनट में 58प्रतिशत चार्ज होने में सक्षम है।
सॉफ्टवेयर

हमेशा की तरह आॅनर के इस फोन में भी आपको इएमयूआई दिया है जो की एंड्रायड आॅपरेटिंग सिस्टम नुगट पर उपलब्ध है। इस फोन में आपको कईं सारे सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलेंगे। जैसे की मोशन कण्ट्रोल, वॉइस कण्ट्रोल, फेस रेकॉग्नीशन और ड्यूल एप्प्स। इसके अलावा भी काफी कुछ देखने को मिलेगा।
कैमरा

हुआवे के लगभग सभी फोन्स अच्छी फोटोग्राफी के लिए जाने गए हैं और इसलिए कंपनी ने इसमें भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है। आॅनर व्यू 10 में दिया है 16-मेगापिक्सल + 20मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में एक सेंसर का अपर्चर एफ/1.8 वाला है जो अंधेरे में भी अच्छी फोटो क्लिक करने का भरोसा देता है। कैमरा प्लेसमेंट भी आईफोन की तरह बिल्कुल कोने में है।
इसके फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया है जिसमें पोर्ट्रेट मोड और मूविंग पिक्चर जैसे विकल्प मिल जाते हैं। सेल्फी कैमरा ईयरपीस के बगल में दिया गया है जो व्हाड एंगल फोटो लेने में सक्षम है। हालांकि फिलहाल फोटो क्वालिटी के बारे में कमेंट करना जल्दबाजी होगी। आॅनर 7एक्स: एक आॅलराउंडर फोन
कनेक्टिविटी

दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें एनएफसी, इंफ्रारेड पोर्ट, जाइरोस्कोप सेंसर और ओटीजी भी है।
कीमत

फिलहाल कंपनी ने कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन आशा है कि आॅनर द्वारा इसे 8 प्रो मॉडल के ही प्रइस में पेश किया जा सकता है।
The post आॅनर व्यू10 पहली झलक: दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ शानदार लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च, डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और बेहद ही ताकतवर प्रोसेसर से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले साल की कड़वी यादों को भुलाकर सैमसंग ने आज अपने नए नोट फोन को पेश कर ही दिया। इस फोन को लेकर पिछले कई माह से चर्चा जारी थी और कयास लगाए जा रहे थे कि यह अब तक का सबसे ताकतवर नोट फोन होगा और ऐसा हुआ भी। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन के लॉन्च कर दिया है। हालांकि इस फोन को फिलहाल न्यूयॉर्क में लॉन्च किया गया है और जल्द ही भारत आने की भी उम्मीद है। आगे हमनें फोन के बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है।
डिजाइन से लेकर फिचर तक सबकुछ इस बार सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में नया है। फोन को डुअल कर्व डिजाइन में पेश किया गया है। फोन का फ्रंट पैनल और बैक पैनल कर्व डिजाइन में है। कंपनी ने इसे अब तक के सबसे बड़े स्क्रीन के साथ इसे पेश किया है। गैलेक्सी नोट 8 में 6.3-इंच की एक सुपर एमोलेड कर्व्ड डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन क्यूएचडी है और वहीं इसका आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह यह फोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और एक्सनोस 8895 चिपसेट पर उपलब्ध है। जैसा कि कहा जा रहा था कि नोट 8 को में 8जीबी रैम वेरियंट देखने को मिल सकता है। परंतु ऐसा नहीं हुआ यह फोन 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ ही उपलब्ध है। मैमोरी आॅप्शन तीन हैं। गैलेक्सी नोट 8 को 64जीबी 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लीक में सबसे ज्यादा चर्चा इसके डुअल कैमरे की थी और इस बार सैमसंग ने अपना पहला डुअल कैमरा फोन लॉन्च कर दियाा है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। एक कैमरा कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ जै जबकि दूसरा टेलीफोटो लेंस में है जिसे एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है। फोन का कैमरा बेहद ही ताकतवर है और इसमें 2एक्स तक आॅप्टिकल जूम सपोर्ट है। इसके अलावा 10एक्स डिजिटल जूम का भी उपयोग कर सकते हैं। फोन का सेल्फी कैमरा 8—मेगापिक्सल का है और दोनों कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेगा।

डाटा व कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 4जी वोएलटीई के साथ, वाइफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप—सी भी मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और आप वायरलेस चार्ज का भी उपयोग कर सकते हैं।

जालांकि एंडरॉयड ओरियो की जानकारी दे दी गई है लेकिन यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर पेश किया गया है। हालांकि बाद में कंपनी ने ओरियो अपडेट देने का भरोसा दिया है। फोन के पिछले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो कैमरा, फ्लैश और हार्ट रेट सेंसर के बाद है।
The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च, डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और बेहद ही ताकतवर प्रोसेसर से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 26 जुलाई को लॉन्च होगा शाओमी 5एक्स, इस फोन के बड़े हैं चर्चे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले ही खबर सामनें आई थी कि चीनी कंपनी शाओमी आने वाले समय में अपना सब-ब्रांड पेश करने वाली है तथा इसी ब्रांड के तहत कुछ स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। वहीं अब एक ताजा लीक में शाओमी के ही अन्य स्मार्टफोन 5एक्स की जानकारी सामनें आई है। जिसमें शाओमी के इस नए फोन के पोस्टर के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी शेयर की गई है।
5,000 एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ यह धाकड़ फोन, कीमत बेहद ही कम
इस नए लीक में शाओमी के डिवाईस का नाम 5एक्स बताते हुए इसका पोस्टर शेयर किया गया है। इस लीक के मुताबिक शाओमी 5एक्स मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जा सकता है जिसमें 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा।

लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम दी जाएगी तथा फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 5एक्स ज़ूम वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड हो सकता है।
7,000 रुपये में 7 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन
सामनें आए पोस्टर के मुताबिक शाओमी का यह फोन आगामी 26 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा तथा वहीं इसकी कीमत 1,999 चीनी युआन यानि तकरीबन 19,000 रुपये होगी। हालांकि शाओमी की ओर से इस फोन संबंधित कोई जानकारी सामनें नहीं आई है, ऐसे में फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन के लिए इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा।
The post 26 जुलाई को लॉन्च होगा शाओमी 5एक्स, इस फोन के बड़े हैं चर्चे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वनप्लस 5 आज से सेल के लिए हुआ उपलब्ध, 75जीबी मुफ्त 4जी डाटा के साथ आर्कषक आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
न्यू फ्लैगशिप किलर के तौर पर भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 5 आज देश में अपनी पहली ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। 22 जून को लॉन्च के साथ ही इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से एक्सक्लूसिव सेल के लिए लिस्ट किया गया था, जहां कुछ की समय में यह आउट-आॅफ-स्टॉक हो गया था। वहीं यह फोन आज से कंपनी की आॅफिशियल साइट और अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस दमदार फोन की खरीद पर आर्कषक आॅफर भी दिए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत में वनप्लस 5 के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 32,999 रुपये तथा 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया इस फोन की खरीद पर एसबीआई कार्ड धारकों को 1500 रुपये की फ्लैट छूट दे रही है। इसके साथ ही वोडाफोन यूजर्स को फोन की खरीद पर 75जीबी अतिरिक्त इंटरनेट डाटा भी दिया जा रहा है।
आॅनर ने पेश किया 6जीबी रैम 4,000एमएएच बैटरी के साथ आॅनर 8 प्रो, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह यूनिबॉडी डिजाईन पर निर्मित है। इसे 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेट स्क्रीन पर पेश किया गया है। स्क्रीन को खरोंचों से बचाने और मजबूती प्रदान करने के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड किया गया है। यह फोन आॅक्सीजन ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.45गीगाहट्र्ज स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में इसमें 2एक्स आॅप्टिकल जूम वाला 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में डुअल सिम 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, वाईफाई व ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।
भारत में वनप्लस 5 स्लेट ग्रे और मिडनाइट ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। वनप्लस 5 को अमेज़न इंडिया से खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें) तथा कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट से खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)
The post वनप्लस 5 आज से सेल के लिए हुआ उपलब्ध, 75जीबी मुफ्त 4जी डाटा के साथ आर्कषक आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वनप्लस 5 इंडिया में हुआ लॉन्च, 8जीबी और 6जीबी मॉडल आज से सेल के लिए होंगे उपलब्ध, शुरुआती कीमत 32,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
न्यू फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन वनप्लस इसी सप्ताह वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था। अंर्तराष्ट्रीय लॉन्च के दो दिन बाद ही यह फोन आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में यह फोन 8जीबी तथा 6जीबी रैम के दो मॉडल में लॉन्च हुआ है। देश में इस फोन की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है तथा इसे ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है।
कॉर्बन ने लॉन्च किया एआई फीचर से लैस आॅरा नोट 2 लॉन्च, जो है यूथ के लिए बेहद खास
आज मुंबई में एक ईवेंट के माध्यम से वनप्लस 5 ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कदम रख दिया है। फोन लॉन्च के मौके पर कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। भारत में वनप्लस 5 के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 32,999 रुपये, 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

वनप्लस 5 पर नज़र डाले तो यह यूनिबॉडी डिजाईन पर निर्मित है। इसे 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेट स्क्रीन पर पेश किया गया है। स्क्रीन को खरोंचों से बचाने और मजबूती प्रदान करने के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड किया गया है। यह फोन आॅक्सीजन ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.45गीगाहट्र्ज स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में इसमें 2एक्स आॅप्टिकल जूम वाला 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में डुअल सिम 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, वाईफाई व ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें डैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।
गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग
भारत में वनप्लस 5 स्लेट ग्रे और मिडनाइट ब्लैक में सेल के उपलब्ध होगा। इस फोन को आज शाम 4 बजे से अमेज़न इंडिया की एक्सक्लूसिव सेल से खरीदा जा सकता है। वनप्लस 5 की खरीद पर अमेज़न इंडिया की ओर से आर्कषक आॅफर भी दिए जा रहे हैं।
The post वनप्लस 5 इंडिया में हुआ लॉन्च, 8जीबी और 6जीबी मॉडल आज से सेल के लिए होंगे उपलब्ध, शुरुआती कीमत 32,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इसी साल की पहली तिमाही में मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस लॉन्च किए थे। वहीं अब इसी फोन के एक और वेरिएंट के सामनें आने से मोटो एक बार फिर चर्चा में है। ताजा लीक में मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस की जानकारी सामनें आई है। इस लीक में फोन की फोटो के साथ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।
एक्सक्लूसिव : अगले माह लॉन्च होंगे कूलपैड के 2 फोन, आॅफलाइन सेग्मेंट में भी कंपनी देगी दस्तक
स्लैशलीक की ओर से मोटोरोला के नए फोन की फोटो शेयर की गई है तथा दावा किया गया है कि यह कंपनी का आगामी स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस है। शेयर की गई फोटो में फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर भी एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी कैमरा मौजूद है।

मोटो के इस फोन में होम बटन भी मौजूद है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर की दी गई है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इसे 5.5-इंच की डिस्प्ले पर पेश किया जा सकता है।
आईफोन 8 जानकारी हुई लीक, 5.8-इंच ओएलईडी डिसप्ले पर होगा पेश
लीक के अनुसार मोटो का यह फोन स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर काम करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,068एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही लीक में बताया गया है कि मोटोरोला इस फोन को 300यूएस डॉलर तकरीबन 19,300 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।
The post डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 20-मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हुआवई के सब-ब्रांड आॅनर ने अपनी फ्लैगशिप के तहत कई दिनों से चर्चा के छाए हुए स्मार्टफोन आॅनर 9 को आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत कर दिया है। आॅनर की ओर से इस नए स्मार्टफोन को फिलहाल चीनी बाजार में पेश किया गया है जो आगामी 16 तारीख से वहां सेल के लिए उपलब्ध होगा। आशा है कि जल्द ही कंपनी इस फोन की भारत में उपलब्धता को लेकर भी घोषणा करेगी।
शाओमी रेडमी 4 आज 12 बजे से सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कैसे खरीदें
आॅनर 9 को कंपनी की ओर से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है जो बेहतरीन फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस फोन की बॉडी मैटल की बना है तथा फोन का बैक पैनल ग्लास का है। आॅनर की ओर से फोन को 1080पिक्सल वाली 5.15-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है जो डीसीआई-पी3 कलर स्पैस तकनीक के चलते बेहद ही उम्दा पिक्चर क्वॉलिटी प्रदान करती है।

यह फोन ईएमयूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है, जो किरिन 960 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से 6जीबी की रैम के साथ इस फोन को 64जीबी और 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस हुए लॉन्च, जानें इन कम बजट स्मार्टफोन की खासियतें
कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ व एनएफसी जैसे फीचर्स शामिल है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से यह फोन ग्रे, ब्लैक और एंबेर गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2700 चीनी युआन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 25,600 रुपये है।
The post 20-मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम, 20-एमपी फ्रंट और डुअल रियर कैमरे के साथ ओपो आर11 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लगातार चर्चा में रहने के बाद आज आखिरकार स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने अपना नया फोटोग्राफी सेंट्रिंक फोन ओपो आर11 पेश कर दिया है। ओपो की ओर से यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जो आने वाले महीनों में भारतीय मोबाईल मार्केट में एंट्री कर सकता है।
सैमसंग लॉन्च करेगा अब तक का सबसे दमदार फोन, 8जीबी रैम और डुअल कैमरे से होगा लैस
ओपो की ओर से इस फोन को दो मॉडल ओपो आर11 तथा ओपो आर11 प्लस में पेश किया गया है। ये दोनों ही मॉडल मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किए गए हैं। ओपो आर11 में जहां 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है वहीं ओपो आर11 प्लस 6-इंच की बड़ी फुलएचडी डिसप्ले से लैस है।

ये दोनों ही मॉडल एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करते हैं। ओपो आर11 में जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है वहीं ओपो आर11 प्लस को कंपनी ने इतनी ही स्टोरेज के साथ 6जीबी रैम पर लॉन्च किया है।

फोटोग्राफी के लिहाज़ से यह फोन बेहद ही खास है। सेल्फी सेंट्रिंक फोन में महारथ हासिल करने के बाद ओपो ने अपने इस फोन में 16-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए हैं। इसके साथ ही इस फोन में सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
15,000 रुपये के बजट में 5 फोन जिनमें है 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी
पावर बैकअप के लिए ओपो आर11 में 3,000एमएएच तथा ओपो आर11 प्लस में 4,000एचएएच की बैटरी दी गई है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस से दोनों मॉडल ब्लैक, गोल्ड तथा रोज़ गोल्ड कलर में लॉन्च किए गए है, जिनकी कीमत के कंपनी ने अभी तक पर्दा नहीं उठाया है।
The post 6जीबी रैम, 20-एमपी फ्रंट और डुअल रियर कैमरे के साथ ओपो आर11 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>