The post अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल : अमेजन की सेल की सबसे बेस्ट वायरलेस ईयरफोन डील्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर एनुअल फेस्टिवल सेल चल रही है। इस सेल के दौरान अमेजन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहे हैं। अमेजल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इयरफोन्स पर भी अच्छी डील मिल रही है। अगर आप अपने लिए ईयरफोन्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सबसे बेस्ट टाइम है। सेल के दौरान हम आपको बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं। अमेजन की सेल के दौरान बजट ईयरफोन्स को और भी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। सेल के दौरान Realme, Amazon, Mivi, Truke, और दूसरे ब्रांड के इयरफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही SBI के कार्ड पर 10 प्रतिशत का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है। इयरबड्स के साथ साथ सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट, लैपटॉप, गेमिंग लैपटॉप, हेडफोन और TWS इयरबड्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है।
boAt Airdopes 141 TWS इयरबड्स अमेजन का बेस्ट सेलिंग बजट इयरबड्स है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 949 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ऑफ सेल इसकी कीमत 1,499 रुपये है। boAt Airdopes 141 TWS इयरबड्स फीचर पैक है, जो सिंगल चार्ज में 42 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करता है। हालांकि इयरबड्स एक बार में 6 घंटे का बैकअप ऑफर करते हैं। Airdopes 141 इयरबड्स ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह IPX4 रेटिंग के साथ आता है।
प्राइस : 1,499 रुपये
डील प्राइस : 949 रुपये
WeCool Moonwalk M1 इयरबड्स भी अमेजन सेल के दौरान मात्र 789 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ये इयरफोन्स एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे का बैकअप देते हैं। इयरब्ड्स एक बार में 10 घंटे का बैकअप देते हैं। ये इयरबड्स लेटेस्ट Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये इयरबड्स क्वाड माइक डिजाइन और ENC सपोर्ट के साथ आते हैं जो क्लीयर वॉइस कॉलिंग एक्सपीरियंस ऑफ़र करते हैं।
प्राइस : 999 रुपये
डील प्राइस : 789 रुपये
अमेजन पर चल रही सेल के दौरान रियलमी के ब्लूटूथ नेकबैंड realme Buds Wireless 2S को 1,099 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ऑफ सेल रियलमी के नेकबैंड की कीमत 1,499 रुपये है। रियलमी के इयरबड्स में 11.2mm का बड़ा डायनेमिक बेस ड्राइवर दिया है। इसके साथ ही यह नेकबैंड IPX4 रेटिंग के साथ आता है। Realme Buds Wireless 2S सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक का बैकअप ऑफर करता है। 20 मिनट के चार्ज में यह 7 घंटे का बैकअप ऑफर करता है।
प्राइस : 1,499 रुपये
डील प्राइस : 1,099 रुपये
Mivi Collar Flash Pro इयरबड्स को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 999 रुपये की कीमत में खरीदे जा सकते हैं। आमतौर पर मीवी का यह इयरबड्स 1499 रुपये की कीमत में बिकता है। इस इयरबड्स में 13mm लार्ज ड्राइवर दिया है जो स्टूडियो क्वालिटी साउंड प्रोड्यूस करता है। Mivi Collar Flash Pro इयरबड्स सिंगल चार्ज में 72 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। सिंगल चार्ज में यह 10 घंटे तक का प्लेटबैक ऑफर करता है।
प्राइस : 1,499 रुपये
डील प्राइस : 999 रुपये
truke Buds S2 LITE बजट प्राइस रेंज में फीचर पैक इयरबड्स है जिसे अमेजन की सेल के दौरान 999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। truke Buds S2 LITE में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 दिया गया है। इस इयरबड्स में 10mm का बड़ा ड्राइवर दिया गया है। truke Buds S2 LITE में शानदार साउंड के लिए हाइ क्वालिटी AAC ऑडियो कोडेक दिया गया है। यह 55ms लो-लेटेंसी मोड सपोर्ट करता है जो गेमिंग के लिए बेस्ट है। सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही चार्जिंग केस के साथ यह 48 घंटे का बैकअप देता है।
प्राइस : 1,099 रुपये
डील प्राइस : 999 रुपये
Mivi DuoPods A550 इयरबड्स को अमेजन सेल के दौरान 999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह ऑफ सेल में 1,499 रुपये की कीमत में आता है। Mivi DuoPods A550 को मैटेलिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो प्रीमियम लुक और Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस इयरबड्स में 10mm का ड्राइवर आता है। यह फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है जो मात्र 10 मिनट के चार्ज में 10 घंटे का बैकअप देता है। वहीं एक बार चार्ज में इयरबड्स चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे से ज्यादा का बैकअप देते हैं। इसमें क्वाड माइक डिजाइन के साथ पेश किया गया है।
प्राइस : 1,499 रुपये
डील प्राइस : 999 रुपये
Wings Phantom Truly Wireless Gaming इयरबड्स को मात्र 999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 दिया गया है। इसके साथ ही चार्जिंग केस के साथ यह सिंगल चार्ज में 30 घंटे का बैकअप देता है। इसमें 13mm का पावरफुल ड्राइवर दिया है जो दमदार बेस और क्लीयर साउंड प्रोड्यूस करता है।
प्राइस : 1,499 रुपये
डील प्राइस : 999 रुपये
truke Buds Q1 इयरबड्स को अमेजन के फेस्टिवल सेल के दौरान 999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ऑफ सेल प्राइस की बात करें तो यह करीब 1,299 रुपये है। truke Buds Q1 में 4 mic सेटअप दिया गया है। चार्जिंग केस के साथ ये 60 घंटे का बैकअप देते हैं। वहीं इयरबड्स में यह 10 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसमें Gaming Mode भी दिया गया है। इस इयरबड्स में 10mm का ड्राइवर दिया गया है जो डीप और पंची बेस साउंड ऑफर करता है।
प्राइस : 1,299 रुपये
डील प्राइस : 999 रुपये
Mivi Duopods A25 को अमेजन की सेल के दौरान मात्र 699 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आमतौर पर इसकी कीमत 1,199 रुपये है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ यह 40 घंटे और एक बार में इयरबड्स 7.5 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। Mivi Duopods A25 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। ये इयरबड्स Google Assistant और Apple Siri सपोर्ट करते हैं।
प्राइस : 1,199 रुपये
डील प्राइस : 699 रुपये
Amazon Brand – Solimo Truly Wireless Earbuds को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान मात्र 699 रुपये की कीमत में खरीदे जा सकते हैं। आमतौर पर इसकी कीमत 899 रुपये है। इस इयरफोन में 6mm का ड्राइवर दिया गया है। चार्जिंग केस के साथ यह 18 घंटे का प्लेबैक ऑफर करता है। इसमें चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है जो मात्र 25 मिनट के चार्ज में इसे 4 घंटे का बैकअप मिलता है।
प्राइस: 899 रुपये
डील प्राइस : 699 रुपये
The post अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल : अमेजन की सेल की सबसे बेस्ट वायरलेस ईयरफोन डील्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Best wired earphones under Rs 500 : शानदार साउंड क्वालिटी और कम कीमत वाले वाले सबसे दमदार ईयरफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Best wired earphones under Rs 500 : इन दिनों भले ही वायरलेस ईयरबड्स काफी ट्रेंड में हो लेकिन आज भी कई यूजर्स को वायर्ड ईयरफोन काफी पसंद हैं। मार्केट में भी वायर ईयरफोन्स की भरमार है। वायर ईयरफोन कम बजट में बेहतर साउंड क्वालिटी ऑफर करते हैं। इसके साथ ही इन्हें बार-बार चार्ज भी करने की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही वायर ईयरफोन जिन डिवाइस से कनेक्ट किए जाते हैं उनकी बैटरी भी सेव करते हैं। इंडियन मार्केट में आज भी कंपनियां कई स्मार्टफोन 3.5mm जैक के साथ पेश करती है। इसके साथ वायर ईयरफोन्स को चलते या दौड़ते समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वायरलेस ईयरब्डस के हमेशा गिरने का खतना बना रहता है। आज हम आपको मार्केट में मौजूद 500 रुपये से कम के बजट में आने वाले ईयरफोन्स के बारे में बता रहे हैं।
Ant Audio का Wave 506 ईयरफोन मार्केट में मौजूद सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह ईयरफोन हाइ क्वालिटी डायनेमिक ड्राइव के साथ आता है जो बेस साउंड आउटपुट ऑफर करता है। Wave 506 ईयरफोन HiFi स्टीरियो साउंड क्वालिटी ऑफर करते हैं। इसके साथ ही इसमें सिलिकन ईयरबड्स दिए गए हैं। इस ईयरफोन में कॉलिंग के लिए इन-लाइन माइक दिया गया है। इस ईयरफोन को कंप्यूटर, मोबाइस, टैब के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
Boat भारत में ऑडियो सेगमेंट का भरोसेमंद ब्रांड है। boAt Bassheads 242 ईयरफोन मार्केट भी बजट कीमत मेंएक अच्छा ऑप्शन है। इस ईयरफोन में PVC केबल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे ड्यूरेबल बनाने के साथ-साथ उलझने भी नहीं देता है। BoAt ने इस ईयरफोन में 10mm का ड्राइवर दिया गया है। यह ड्राइवर डायनेमिक साउंड रेंज और डीप बेस आउटपुट ऑफर करता है। Bassheads 242 ईयरफोन्स में IPX4 रेटिंग दिया गया है। इस ईयरफोन को 3.5mm ऑडियो जैक वाले डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi भी मार्केट में कई बजट वायर्ड ईयरफोन लॉन्च करता है। रेडमी के इस ईयरफोन में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। इस ईयरफोन में एल्यूमिनियम अलॉय साउंड चैंबर दिया गया है, जिसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। यह ईयरफोन स्ट्रॉन्ग बेस और ट्रेबल साउंड आउटफुट ऑफर करता है। Redmi के इस ईयरफोन में हाई-रे ऑडियो और क्रिस्टल क्लीयर वॉइस साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके साथ इस ईयरफोन में 90 डिग्री एंगल पर दिया 3.5mm जैक है जो हर किसी डिवाइस पर फिट बैठता है।
JBL बजट ऑडियो सेग्मेंट में यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर ब्रांड है। हमारी लिस्ट में मौजूद JBL C50HI ईयरबड्स भी एक बजट सेग्मेंट का दमदार ऑप्शन है। JBL का यह ईयरफोन हाइ और क्लीन बेस साउंड आउट के लिए डिजाइन किया गया है। यह ईयरफोन डायनेमिक फ्रीक्वेंसी रेंज ऑफर करता है। इसके साथ आउटसाइड नॉइस को कंट्रोल करने के लिए इसमें सिलिकन बड्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन दिया गया है। यह ईयरफोन गूगल असिस्टेंट और सिरी जैसे वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट करता है।
बेस्ट ईयरफोन्स की इस लिस्ट में boAt का एक और ईयरफोन boAt BassHeads 100 हमारी लिस्ट में शामिल है। boAt BassHeads 100 को कंपनी ने यूनीक हॉक डिजाइन के साथ पेश किया है जो सभी के यूजर्स कानों पर फिट बैठता है। boAt के ईयरफोन में 10mm का ड्राइवर दिया गया है। यह ईयरफोन शानदार साउंड आउटपुट ऑफर करता है। इसके साथ ही इसमें कॉलिंग के लिए HD माइक्रोफोन दिया गया है। इसके साथ ही यह ईयरफोन सिरी और गूगल असिस्टेंट के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
The post Best wired earphones under Rs 500 : शानदार साउंड क्वालिटी और कम कीमत वाले वाले सबसे दमदार ईयरफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post कम कीमत में आने वाले वाले सबसे बेस्ट नॉइस कैंसिलेशन ईयरबड्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक्नोलॉजी आए दिन नए ट्रेंड सेट करती है। इन दिनों यूज़र्स के बीच ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (पूरी तरह बिना तार वाले ईयरबड्स) काफी चलन में हैं। इन ईयरबड्स की मदद से गेमिंग म्यूज़िक और कॉलिंग वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ इंजॉय कर सकते हैं।किसी तरह के तार न होने की वजह से इन ईयरबड्स को यूज करना काफी आसान है। ये ईयरबड्स तब और भी कमाल के हो जाते हैं जब ये नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट के साथ आते हैं। नॉइस कैंसिलेशन कई वर्जन में आता है, जिनमें एक्टिव, पेसिव और इनवायरमेंट है। इनकी मदद से यूज़र्स आस-पास का शोर (नॉइस) को आसानी से अलग (कैंसल) कर सकते हैं और बेहतर ऑडियो आउटपुट प्राप्त करते हैं, चाहे आप कहीं भी हों। आज हम आपको नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ आने वाले वायरलेस ईयरबड्स के बारे में बता रहे हैं।
Huawei Freebuds 3i ईयरबड्स का डिजाइन AirPods की तरह है। ये ईयरबड्स डुअल चैनल स्टीरियो आउटपुट फ़ीचर्स के साथ आते हैं। दोनों बड्स एक साथ काम करते हैं। ये ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और Bluetooth 5.0 के साथ आते हैं। हुवावे के इन ईयरबड्स में ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है। इस ईयरबड्स में चार्जिंग के लिए USB Type C पोर्ट दिया गया है। हुवावे के FreeBuds 3i में ऑटोमैटिक ईयरफोन डिटेक्शन और रैपिड पेयरिंग फीचर्स दिए गये हैं। सिंगल चार्ज में ये ईयरबड्स 14 घंटे का बैकअप मिलता है।
Oppo के Enco W31 ईयरफोन भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। ये ईयरबड्स एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस पर कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें दो म्यूजिक फीचर – बैलेंस और बेस मोड दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो के इस ईयरबड्स में लैग-फ्री गेमिंग एक्सपेरिमेंट के लिए अल्ट्रा लो-लेटेंसी फीचर दिया गया है। ओप्पो के इस ईयरबड्स में AI-इनेबल नॉइस कैंसिलेशन फीचर की मदद से अच्छे से म्यूजिक और कॉल इंजॉय कर सकते हैं। सिंगल चार्ज में Enco W31 ईयरबड्स 15 घंटे का बैकअप देता है।
Sony का फ्लैगशिप ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को अफोर्डेबल रेंज में खरीदा जा सकता है। Sony WF-X700 ईयरबड्स में 12mm ड्राइवर दिया गया है जो एक्स्ट्रा बेस साउंड ऑफर करता है। सोनी के ये ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं यानी इन्हें आप वर्कआउट के दौरान भी यूज कर सकते हैं। Sony WF-XB700 ईयरबड्स कम कीमत में लो-लेटेंसी फीचर ऑफर करता है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया है जो हैंड-फ्री वॉइस कॉल ऑफर करता है। सिंगल चार्ज में सोनी के ये ईयरबड्स 18 घंटे का बैकअप ऑफर करते हैं।
1More मार्केट में मौजूद सभी ब्रांड में अंडररेटेड है ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हैं। इस ईयरबड्स में 7mm ड्राइवर दिया जो ऑप्टिमम साउंड क्वालिटी ऑफर करता है। 1More के ये ईयरबड्स कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आते हो जो hi-fi साउंड और ENC टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इस ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 दिया गया है। सिंगल चार्ज पर ये 24 घंटे का बैकअप ऑफर करते हैं।
Creative ब्रांड को बेहतर ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। क्रिएटिव का इन-ईयर डिजाइन वाला ट्रू वायरलेस ईयरडब्स बेहतरीन साउंड क्वालिटी ऑफर करता है। इस ईयरबड्स में 5.6mm ड्राइवर दिया है जो बेहतरीन म्यूजिक आउटपुट ऑफर तरात है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 दिया है। ये ईयरबड्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में कनेक्ट किया जा सकता है। ये ईयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। क्रिएटिव का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 39 घंटे का बैकअप देते हैं।
The post कम कीमत में आने वाले वाले सबसे बेस्ट नॉइस कैंसिलेशन ईयरबड्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 300 रुपये से कम के बजट में 5 बेहतरीन ईयरफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज आप आॅफिस में हो या कहीं बाहर, बस में हो या मेट्रो में। परंतु हर जगह मोबाइल से गाने सुनते नजर आते हैं। ईयरफोन लगाया और खुद में ही मस्त हो गए। कई लोगों का मानना है कि गाना सुनते हुए काम करने में बेहतर कॉन्संट्रेशन ;एकाग्रताद्ध भी महसूस करते हैं। परंतु जिस ईयरफोन से आप गाने सुन रहे हैं और वही औसत क्वालिटी का हो तो फिर सारा मजा किरकिरा हो जाता है। वहीं उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या यह भी है कि फोन के साथ मिला ईयरफोन यदि खराब हो जाए तो उसी ब्रांड का हेडफोन लेने पर भारी भरकम कीमत चुकानी होती है। यदि कम रेंज का ईयरफोन ले लिया जाए तो वह मजा नहीं आता। तो चलिए आपकी इसी परेशानी का हल हम करते हैं और आपको बेहद ही कम कीमत में बेहतरीन हेडसेट की जानकारी देते हैं। आप 300 रुपये में भी शानदार ईयरफोन खरीद सकते हैं और वो भी ब्रांडेड।
1. स्कल कैंडी एस2एलईजेड-जे568

मोबाइल एक्सेसरीज के मामले में स्कल कैंडी बेहद ही अच्छा ब्रांड जाना जाता है। कंपनी एस2एलईजेड-जे567 स्टीरियो वायरड ईयरफोन को उतारा है। यह आपको बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करने में सक्षम है। इसमे 3.5एमएम आॅडियो जैक दिया गया है और इसका उपयोग आप किसी भी मोबाइल या टैबलेट में कर सकते हैं जिसमें 3.5 एमएम जैक सपोर्ट हो। यह सफेद और काले दो रंगों में उपलब्ध है इसकी कीमत 299 रुपये है।
2. फिलिप्स एसएचई1360/97 स्टिरियो वायर्ड हेडफोन

भारतीय बाजार में फिलिप्स सबसे नामचीन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में से एक है। यदि आप मोबाइल से ईयरफोन पर गाने सुनना पसंद करते हैं तो फिलिप्स के पास बेहद ही कम कीमत में ईयरफोन उपलब्ध है। एसएचई1360/97 स्टिरियो वायर्ड हेडफोन को आप सिर्फ 150 रुपये के बजट में ले सकते हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें माइक भी है और आप इससे कॉल भी कर सकते हैं।
3. जेब्रॉनिक्स फंकी बियर यलो ईयरफोन

यदि आप चाहते हैं कि आपके ईयरफोन न सिर्फ अच्छे क्वालिटी के हों बल्कि स्टाइलिश भी हों तो आप जेब्रॉनिक्स फंकी बियर यलो ईयरफोन को देख सकते हैं। यह इयरफोन 180 रुपये के बजट में उपलब्ध है। किसी भी 3.5 एमएम स्लॉट वाले डिवाइस के साथ इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें माइक भी है और आप कॉल के लिए भी इस ईयरफोन का उपयोग कर सकते हैं। यह ईयरफोन लड़कियों के लिए काफी बेहतर होगा।
4. जेडईबी-11एचएम जेब्रॉनिक्स कॉम्प हेडफोन

इसे ईयरफोन के बजाए हेडफोन बोलें तो ज्यादा बेहतर है। हेडबैंड के साथ पेश किए गए इस डिवाइस में आपको अलग से माइक दिखाई देगा। हालांकि इस उपयोग आप मोबाइल में कर सकते हैं लेकिन यह विशेष रूप से कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए है। भारतीय बाजार में यह हेडफोन 250 रुपये के बजट में उपलब्ध है। 300 रुपये से कम के बजट में जेब्रॉनिक्स के पास ईएम750 और ईएम 850 जैसे कई बेहतर आॅप्शन भी उपलब्ध हैं।
5. फिलिप्स एसबीसीएसएल140/98 ओवर ईयर हेडफोन

यदि आप स्टाइलिश हेडफोन लेना चाहते हैं जिसमें म्यूजिक क्वालिटी बेहतर हो तो फिलिप्स एसबीसीएसएल140/98 ओवर ईयर हेडफोन शानदार कहा जा सकता है। यह आपको कानों को पूरी तरह से ढकने में सक्षम है जिससे बाहर की आवाज न आए। वहीं फिलिप्स है तो आप म्यूजिक के बारे में समझ ही सकते हैं। इसका उपयोग आप मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और कंप्यूटर में कर सकते हैं। कमी सिर्फ यह है कि इसमें इसमें माइक नहीं है। इसका उपयोग आप कॉलिंग के लिए नहीं कर सकते।
The post 300 रुपये से कम के बजट में 5 बेहतरीन ईयरफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>