Best Gaming Phone 2021 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 10:49:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ASUS ROG Phone 5 रिव्यू : बस खेलते रहो  https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-review-in-hindi/#respond Sat, 19 Jun 2021 08:45:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61144 यदि आप ऐसा फोन ढूढ़ रहे हैं जो गेमिंग के साथ परफॉर्मेंस में भी बेस्ट हो तो ROG Phone 5 को देख सकते हैं।

The post ASUS ROG Phone 5 रिव्यू : बस खेलते रहो  first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी गेमिंग फोन की बात आती है सबसे पहला जिक्र ASUS ROG Phone का होता है। इस फोन ने गेमिंग सेग्मेंट में एक अलग बेंचमार्क सेट कर दिया है। हर कोई अच्छा डिसप्ले और बड़ी बैटरी दे सकता है। परंतु बेहतरीन एक्सपीरियंस कुछ में ही मिलते हैं और उनमें से एक है असूस का आरओजी फोन। इस साल कंपनी ने ASUS ROG Phone 5 को पेश किया। अपने पिछले मॉडल की तरह यह फोन भी काफी अडवांस है और सबसे खास बात कही जा सकती है कि काफी अपग्रेड है। रिव्यू के लिए यह डिवाइस हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और लंबे समय तक उपयोग के बाद हमने इसका रिव्यू किया है जो आपके सामने है।

Asus ROG Phone 5 Unboxing, First Look, Launch and Price in India

ASUS ROG Phone 5 का डिजाइन और डिसप्ले कैसा है

आपने पहले ROG डिवाइस को देखा है या फिर नहीं देखा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता परंतु जब भी आप इसे देखेंगे तो एक बार में ही समझ जाएंगे कि गेमिंग के लिए ही बना है। यदि पिछले मॉडल से इसकी तुलना की जाए तो ASUS ROG Phone 5 डिजाइन में कुछ अच्छे बदलाव किए गए हैं। वहीं किसी दूसरे फोन से इसकी तुलना करेंगे तो ऐसा कोई मिलेगा ही नहीं। फोन का बैक ग्लास फिनिश में है और पीछे में ही आपको कार्बन फाइबर स्क्वैश प्रिंट देखने को मिलेगा जिस पर आरओजी का लोगो भी दिखाई देता है। इस बार एक खास बदलाव है कंपनी फोन में डॉट मैट्रिक्स लाइट का उपयोग किया है जो बिलकुल नया अहसास कराता है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A52 रिव्यूः शानदार कैमरे के साथ देता है लंबा साथ निभाने का भरोसा

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस बार आरओजी लोगो का उपयोग सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं किया गया है बल्कि यह नोटिफिकेशन एलईडी का भी काम करता है। आप कुछ सलेक्टेड ऐप को इस पर सेट कर सकते हैं उनका नोटिफिकेशन आपको प्राप्त होगा। वैसे तो आरओजी 5 को सफेद रंग में भी पेश किया गया है लेकिन हमारे पास काले रंग का फोन आया था। पूरी काली बॉडी में पावर बटन और सिम ट्रे को लाल रंग में रखा गया है जो वेरियेशन लेकर आता है। अच्छे डिजाइन के बाद एक कमी जरूर कही जा सकती है कि यह फोन काफी हैवी है। इसे पैंट के पॉकेट में लेकर चलना या एक हाथ से उपयोग करना थोड़ा कठिन जरूर है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy F62 या OnePlus Nord CE 5G, जानें कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

डिजाइन के बाद पोर्ट की बात करें तो पिछले मॉडल्स की तरह इसमें भी आपको दो USB Type-C पोर्ट मिलेंगे। एक पोर्ट नीचे की ओर दिया है जबकि दूसरा साइड में है। इसका फायदा यह होता है कि आप गेम खेलने के दौरान भी इसे चार्जिंग पर रख सकते हैं। हमें खास बात यह लगी कि इसमें आपको 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा जिसे कंपनी ने पिछले मॉडल में हटा दिया था। इसके अलावा आपको नीचे में लाउडस्पीकर ग्रिल और दाईं ओर साइड में वॉल्यूम रॉकर के साथ दो कपैसिटिव एयर ट्रिगर दिए गए हैं जो गेमिंग को खास बनाते हैं। कुल मिलाकर कहें तो कंपनी ने गेमिंग के लिहाज से सब कुछ देने की कोशिश की है सिर्फ कमी IP68 की लगी। इस फोन को आईपी रेटिंग प्राप्त नहीं है ऐसे में आपको पानी और धूल से सुरक्षित रखना होगा।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

डिजाइन के बाद डिसप्ले की बात करें तो इस फोन में आपको 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन की स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus की कोटिंग है। वहीं पिछले पैनल पर Gorilla Glass v3 की प्रोटेक्शन मिलती है। यह फोन 800 nits  ब्राइटनेस और 300Hz टच सैम्पलिंग को सपोर्ट करता है। ऐसे में आपको स्क्रीन रिस्पॉन्स बहुत ही शानदार मिलेगा। उपयोग के बाद कहा जा सकता है कि अपने सेगमेंट में सबसे बेस्ट है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A72 बनाम Samsung Galaxy A52, जानें कितना अंतर और कितनी समानता

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

जैसा कि हमने बताया कि फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट है लेकिन आप जरूरत के हिसाब से इसे 60Hz और 120Hz पर स्विच कर सकते हैं। इसमें आपको Delta-E < 1 और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है जहां अपने फेवरेट शो को हाई क्वालिटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। डिसप्ले से हमें कोई शिकायत नहीं है। यह काफी अच्छा है हां एक चीज जरूर कहना चाहूंगा कि आप इसे एक हाथ से उपयोग नहीं कर पाएंगे।

ASUS ROG Phone 5 का परफॉर्मेंस कैसा है

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

इसमें कोई शक नहीं है कि ASUS ROG Phone 5 फिलहाल मार्केट में उपलब्ध सबसे ताकतवर फोन में से एक है। कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर पर पेश किया है और फोन में 12GB की LPDDR5 रैम के साथ 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। अब जिसमें इतना ताकतवर स्पेसिफिकेशन है उसे आप स्लो की कामना कैसे कर सकते हैं। परफॉर्मेंस बहुत ही स्मूथ है। वहीं शानदार रिफ्रेश रेट ग्राफिक्स को और स्मूथ बना देते हैं। इसमें आप हाई ग्राफिक्स के साथ गेम खेलें फ्रेम ड्रॉप की एक शिकायत नहीं मिलेगा। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने ROG Phone 5 में armoury crate app का सेक्शन दिया है जहां यह 120Hz और 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले गेम्स को हाईलाइट कर देता है जिससे कि आप फोन में शानदार गेमिंग का मजा ले सकें। हालांकि हमने इस पर सबसे ज्यादा कॉल ऑफ ड्यूटी खेला क्योंकि लगभग सभी फोन पर इसी गेम का टेस्ट करते हैं और एक्सपीरियंस शानदार रहा। गेमिंग के लिए कहा जा सकता है कि किसी भी फ्लैगशिप फोन से ज्यादा बेस्ट है यह डिवाइस।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

वहीं गेमिंग के दौरान इसके एयर ट्रिगर पर आप कमांड को मैप कर सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि एक तो गेमिंग आपको अतिरिक्त कंट्रोल मिल जाता है और स्क्रीन पर स्पेस भी काफी खाली हो जाता है। एयर ट्रिगर को आप चाहें तो कपैसिटिव बटन में भी बदल सकते हैं जहां पर स्लाइट और स्वाइप जैसे जेस्चर का उपयोग किया जा सकता है। वहीं पिछले मॉडल्स की तरह इसमें भी गेम जिनी प्लेटफॉर्म देखने को मिलेगा। यदि आप सिर्फ गेम पर फोकस करना चाहते हैं तो फिर यह काफी उपयोगी है। इसमें आप गेमप्ले को रिकॉर्ड कर सकते हैं, नोटिफिकेशन को म्यूट कर सकते हैं, अपने सिस्टम स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं, GPU और CPU टेंपरेचर के अलावा एफपीएस देख सकते हैं। कंपनी ने इसके साथ कई एक्सेसरीज लॉन्च किया है लेकिन उसके के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेगे। हालांकि ये एक्सेसरीज हैं बहुत ही ज्यादा शानदार। यदि आप प्रोफेशनल गेमिंग की ओर देखते हैं तो वे काफी उपयोगी हैं। रही बात ओवरऑल परफॉर्मेंस की तो कहा जा सकता है कि अपने सेगमेंट में बेस्ट है।

लेटेस्ट वीडियोः Battlegrounds Mobile India: Gameplay, Overview and Download Link

ASUS ROG Phone 5 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 11 पर काम करता है। हालांकि इसमें प्योर एंड्रॉयड तो नहीं है कंपनी ने कस्टमाइजेशन किया है लेकिन स्टॉक ओएस से ज्यादा अलग नहीं है। फोन में आपको बिल्ट इन थीम स्टोर के अलावा, नेविगेशन और स्क्रीन ऑन-ऑफ जेस्चर जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे। ओएस और सॉफ्टवेयर संतोषजनक है।

ASUS ROG Phone 5 का कैमरा कैसा है

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

ASUS ROG Phone अपनी गेमिंग क्षमता के लिए लोकप्रिय हैं न कि कैमरे के लिए। बावजूद इसके फोन में आपको हाई एंड कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसका मेन कैमरा 64MP का है। कंपनी ने Sony IMX686 सेंसर का उपयोग किया है जो अपने शानदार फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा 13MP वाइड-एंगल लेंस है जो 125 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। इसका तीसरा सेंसर 5MP का मैक्रो लेंस है। इन सबके साथ फ्रंट में आपको 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

रही बात क्वालिटी की तो अच्छी है। फोटो काफी फास्ट क्लिक करता है और डिटेलिंग भी देखने को मिलती है। परंतु पिक्चर देखने में थोड़े डल लगते हैं। हालांकि कंपनी ने इसे नुचरल रखने की कोशिश की है लेकिन इसकी वजह से मजा खराब हो जाता है। इसके अलावा दूसरे से क्लिक किए गए फोटोज़ में बड़े सब्जेक्ट तो सही से आते हैं लेकिन छोटी चीजें मर्ज हुए लगते हैं। जैसे कि आपने कोई लैंड स्केप फोटो क्लिक किया तो पेड़ आसमान फिर भी ठीक लेगेंगे लेकिन छोटी झाड़ियां, पौधे या पत्ते ऐसा लगते हैं कि मर्ज हो रहे हैं। हालांकि आप लाइटिंग बढ़ाते हैं तो उभरकर आएंगे लेकिन फिर भी वह मजा नहीं है तो आज के फ्लैगशिप फोन में आता है।

ASUS ROG Phone 5 में स्लो मोशन और नाइट मोड जैसे ऑप्शन भी हैं। लो लाइट फोटोग्राफी में भी कह सकते हैं कि अच्छा है लेकिन बेस्ट नहीं है नाइट मोड में पिक्चर में अच्छा निखार लेकर आता है लेकिन फिर भी थोड़े ग्रेंस रह जाते हैं। वहीं वाइड एंगल काफी अच्छा है। जहां साधरणत: 119 डिग्री और 123 डिग्री का ऑप्शन मिलता है यह वहीं यह फोन उससे बड़े एरिया को कैप्चर करता है और इसमें 125 डिग्री तक का सपोर्ट है।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

वीडियो के लिए फोन में FHD 60 फ्रेम पर सेकेंड के साथ, 4K 60 फ्रेम पर सेकेंड और 8K वीडियो का भी ऑप्शन है जो कि अच्छी बात कही जा सकती है। अब तक 8K रिकॉर्डिंग बहुत कम डिवाइस में ही उपलब्ध है। फोन में प्रो फोटो के साथ प्रो वीडियो का भी भी दिया गया है। फोन की वीडियो फोन की वीडियो क्वालिटी अच्छी है और उसके साथ साउंड बहुत ही अच्छी तरह से कैप्चर करता है। रही बात सेल्फी की तो यह भी आपको निराश नहीं करेगा। अच्छी डिटेलिंग के साथ नेचुरल फोटो क्लिक करता है।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

कुल मिलाकर कैमरा सेग्मेंट के बारे में यही कहा जा सकता है कि यह फोन अच्छी डिटेलिंग के साथ फोटो लेता है लेकिन WOW फैक्टर मीसिंग है।

म्यूजिक और कनेक्टिविटी

ASUS ROG Phone बेस्ट गेमिंग फोन इसलिए नहीं कहे जाते क्योंकि उनका गेम प्ले अच्छा होता है। बल्कि इसलिए होते हैं कि पूरा सिस्टम ही गेमिंग में बेस्ट होता है। ASUS ROG Phone 5 आपको ऐसा ही अहसास कराता है। अब आपने जितने भी फोन देखे होंगे उनमें सबसे बेस्ट ऑडियो इस फोन का मिलेगा। न सिर्फ साउंड तेज है बल्कि क्वालिटी बहुत अच्छी है तो रियली फील देती है। भले ही आप इयरफोन के बजाए लाउडस्पीकर पर ही क्यों न हों। कंपनी ने इसे 12×16 डुअल सुपर लाइनर स्पीकर्स के साथ पेश किया है जो बहुत ही शानदार हैं। वहीं यदि आप ईयरफोन या हेडफोन पर म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो फोन में हाई—रेज सर्टिफाइड 3.5mm ऑडियो जैक है जो ESS SABRE एंपलीफायर के साथ आता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आप लाउडस्पीकर हों या फिर ईयरफोन पर आपको बेस्ट एक्सपीरियंस ही मिलेगा।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम कार्ड सपोर्ट है। इसके अलावा 5G और 4G नेटवर्क का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकॉग्निशन भी दिया गया है। इस इन डिसप्ले बहुत ही फास्ट है।

ASUS ROG Phone 5 का बैटरी बैकअप कैसा है

ROG Phone 5 को कंपनी ने 6000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। कंपनी ने दो 3,000 mAh बैटरी का उपयोग किया है। इसके साथ ही 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। रही बात बैटरी बैकअप की तो हैवी गेमिंग के बाद भी एक दिन निकाल देता है। हालांकि हमने इसे 144Hz रिफ्रेश रेट पर लगातार उपयोग किया तो स्क्रीन ऑन टाइम 7 घंटे से ज्यादा का मिला जो कि काफी शानदार कहा जा सकता है।
asus-rog-phone-5-review-in-hindi

निष्कर्ष

ASUS ROG Phone 5 की भारत में शुरुआत की कीमत 49,999 रुपये है। फोन देखने में शानदार है। परफॉर्मेंस में बेस्ट है और गेमिंग का तो कहना ही नहीं। बैटरी बैकअप भी बहुत अच्छा है और 5G आपको मिल जाता है। वहीं ऑडियो के मामले में ऐसा फोन फिलहाल होई नहीं है। लगभग सभी अडवांस फीचर्स से यह डिवाइस लैस है। कभी थोड़ी कैमरे की कही जा सकती है, थोड़ा ज्यादा हैवी है और आईपी रेटिंग नहीं है। आईपी रेटिंग ज्यादातर फोंस में नहीं है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यदि आप ऐसा फोन ढूढ़ रहे हैं जो गेमिंग के साथ परफॉर्मेंस में भी बेस्ट हो तो ASUS ROG Phone 5 को देख सकते हैं। वहीं बेस्ट कैमरा फोन की तलाश रहे हैं तो फिर यह डिवाइस आपके लिए नहीं है। इस बजट में आप Oneplus 9, Samsung Galaxy S20 FE 5G और iQoo 7 Legend को भी देख सकते हैं अच्छा विकल्प है।

The post ASUS ROG Phone 5 रिव्यू : बस खेलते रहो  first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-review-in-hindi/feed/ 0
बेस्ट गेमिंग फोन्स की है तलाश तो आज होगी खत्म, यहां देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-phones-in-india-full-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-phones-in-india-full-list/#respond Tue, 01 Jun 2021 10:24:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59964 इन फोन पर गेमिंग करने का एक अलग ही मजा है।

The post बेस्ट गेमिंग फोन्स की है तलाश तो आज होगी खत्म, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल केवल कॉलिंग, फोटो क्लिक करने और मैसेजिंग तक ही सीमित नहीं रहा है। स्मार्टफोन यूजर्स के बीच एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जो कि फोन पर हैवी गेमिंग करना पसंद करता है। ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अपने फोन ज्यादा से ज्यादा फीचर्स से लोड कर पेश कर रही हैं, जिससे मोबाइल गेमिंग करने वाले यूजर्स को उनके फोन पसंद आए। वहीं, कुछ कंपनियां तो अपने फोन्स को गेमिंग फोन के कैटेगरी में ही पेश करने लगे हैं। अगर आप भी एक शानदार रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ ग्राफिक्स कार्ड, ज्यादा स्टोरेज और दमदार प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन पर गेम खेलने का एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं मार्केट में मौजूद बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन के बारे में…

यहां हम 2021 में भारत के कुछ बेहतरीन गेमिंग फोन की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आते हैं। इस लिस्ट में स्मार्टफोन कंपनी जैसे ASUS, POCO, OnePlus और Samsung के फोन्स शामिल हैं। इन कंपनियों के फोन पर आप Battlegrounds Mobile India, Free Fire, Asphalt, COD Mobile, Garena Free Fire और Fortnite जैसे गेम आसानी से खेल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाले बेस्ट फोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत: महज 9,999 रुपए

Best gaming phones in India

ASUS ROG Phone 5

अगर आप एक शानदार गेमिंग फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो ROG Phone 5 को खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने 12GB रैम के साथ पेश किया था। इसके लिए आपको 57,999 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा इस फोन 20.4:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 2448 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है जिसे आईकेयर लेयर से कोट किया गया है। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी चिपसेट दिया गया हैै।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल बैटरी सपोर्ट करता हैं जिनकी पावर 3,000एमएएच है। इस हिसाब से फोन में कुल 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के साथ ही यह स्मार्टफोन 65वॉट हायपर फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 120Hz डिसप्ले वाले बेस्ट SmartPhone, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी

iQOO 7 Legend

यह Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 888 प्रोसेसर iQOO 7 Legend वाला इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 660 GPU है। इसके अलावा फोन 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 7 लेजेंड में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

iqoo-7-legend

इसमें 6.62 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल का रिफ्रेश रेट 120Hz है 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,400mAh की बैटरी है। साथ ही फोन की शुरुआती कीमत 39,990 रुपए है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम वाले दमदार स्मार्टफोन की फुल लिस्ट, कीमत: 20,000 रुपए से भी कम

Mi 11 Ultra

इस फोन की शुरुआती कीमत 69,990 रुपए है। मी 11 अल्ट्रा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस आता है, जिसे Adreno 660 जीपीयू, 12GB तक LPDDR5 रैम और 256 UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए मी 11 अल्ट्रा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके साथ दो 48 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल और फिल्ड-ऑफ-व्यू कैमरा सेंसर्स शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

mi-11-ultra

फोन Android 11 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच का 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 551पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में HDR10+ और Dolby Vision के साथ DisplayMate की A+ रेटिंग दी गई है। फोन में इसके अलावा 1.1 इंच (126×294 पिक्सल) एमोलेड सेकेंडरी टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है।

OnePlus 9 Series

वनप्लस ने हाल ही में पेश की OnePlus 9 सीरीज के फोन्स को 12जीबी तक की रैम के साथ पेश किया था। इसके अलावा यह फोन 120Hz डिसप्ले के साथ आते हैं। गेमिंग के लिए इस सीरीज के फोन बेस्ट कहे जा सकते हैं। वहीं, अगर बात करें इस लाइनअप की तो इसमें आने वाले सभी तीन फोन OnePlus 9R, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro में हाई रिफ्रेश रेट ऐमोलेड डिसप्ले भी दी गई है। वहीं, वनप्लस 9 आर और वनप्लस 9 की स्क्रीनसाइज और रिज़ॉल्यूशन एक समान है। दोनों फोन में FHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.55-इंच की डिसप्ले है। वहीं OnePlus 9 Pro एक बड़ी 6.67-इंच LTPO डिसप्ले को स्पोर्ट करता है जो QHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है।

oneplus-9-pro-vs-vivo-x60-pro-plus-comparison-specs-features-india-price

इसके अतिरिक्त, फ्लैगशिप वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो दोनों में स्नैपड्रैगन 888 SoC, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, हैसलब्लेड कैमरा और 4,500mAh की बैटरी है। इसके अलावा वनप्लस 9 में आईपी रेटिंग भी है। दूसरी ओर OnePlus 9R, स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ 48MP क्वाड रियर कैमरा व 4,500mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R के 12जीबी रैम मॉडल की कीमत क्रमश: 54,999 रुपये, 69,999 रुपये और 43,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S21 series

Samsung Galaxy S21 सीरीज के अंदर आने वाले सभी फोन पर गेमिंग का शानदार लुत्फ उठाया जा सकता है। इस सीरीज के अंदर कंपनी के तीन फोन आते हैं जो कि हाई स्पेसिफिकेशन से लैस है। इसके अलावा तीनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले है। इस सीरीज के अंदर आने वाला सैमसंग Galaxy S21 में 6.2-inch FHD+ Infinity-O Dynamic AMOLED डिसप्ले है। वहीं, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra में 6.7-इंच और 6.8-इंच Infinity-O Dynamic AMOLED डिसप्ले है। इसके अलावा फोन्स Exynos 2100 SoC के साथ खरीदे जा सकते हैं। वहीं, इन हैंडसेट में 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मौजूद है।

samsung galaxy s21 4g bluetooth sig listing india launch specs price sale

गैलेक्सी S21, S21 +, और S21 अल्ट्रा में क्रमशः 4,000mAh, 4,800mAh और 5,000mAh की बैटरी है। कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस 21 और एस 21 प्लस में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा है जिसमें ओआईएस के साथ 12MP का प्राइमरी कैमरा, 3X हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है। अल्ट्रा में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा हैं, जिसमें OIS के साथ 108MP का प्राइमरी कैमरा और 10x ऑप्टिकल “सुपर” टेलीफोटो सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और दो 10MP लेंस हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस 21 सीरीज़ की कीमत भारत में 69,999 रुपये से शुरू होती है।

iPhone 12

Apple का फ्लैगशिप फोन iPhone 12 एक गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन नहीं है, लेकिन इसमें A14 बायोनिक चिप है, जो आपके गेमिंग के शौक को पूरा करने में पूरी मदद करती है। हैंडसेट में हाई ग्राफिक्स वाले गेम को भी हाई क्वालिटी में खेला जा सकता है। iPhone 12 में 6.1 इंच का XDR OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जो हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट नहीं करता है, लेकिन 2,532 x 1,170p रेजोल्यूशन और HDR सपोर्ट करता है।

iphone 12 purple

इसके अलावा iPhone 12 स्पेक्स में फेस आईडी टेक, IP68 रेटिंग, डुअल 12MP रियर-फेसिंग कैमरा, 12MP सेल्फी कैमरा, 256GB स्टोरेज ऑनबोर्ड, 5G कनेक्टिविटी और 2,815mAh की बैटरी शामिल है, जो औसतन 8-10 घंटे तक चलती है। भारत में इस फोन को 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S20 FE

जो उपयोगकर्ता सैमसंग के सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले के प्रशंसक हैं, लेकिन फ्लैगशिप S21 सीरीज से ज्यादा किफायती ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो वह गेमिंग के लिए Galaxy S20 FE को खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन पिछले साल के फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 SoC पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन भी है। हैंडसेट में 6.5-इंच की FHD+ सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और सेल्फी स्नैपर के लिए पंच-होल कटआउट है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से यह Android 11 OS पर OneUI 3.1 कस्टम लेयर के साथ चलता है।

Samsung Galaxy S20 FE 4G with qualcomm snapdragon 865 launched

भारत में सबसे अच्छे गेमिंग फोन की लिस्ट में शामिल सैमसंग गैलेक्सी S20 FE में फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप भी है। सेटअप में 12MP का वाइड-एंगल कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8MP का टेलीफोटो और 30x तक का सुपर-रिज़ॉल्यूशन ज़ूम शामिल है। आगे की तरफ, फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP का स्नैपर है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है। यह वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड भी है। सैमसंग गैलेक्सी S20 FE भारत में 55,999 रुपये में बिक रहा है।

Poco X3 Pro

अगर आप कम कीमत में एक गेमिंग फोन की तलाश कर रहे हैं तो POCO X3 Pro को खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपए है। वहीं, गेमिंग के लिए खास इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करता है। पोको एक्स3 प्रो को LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक से लैस किया गया है। इंडिया में यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए POCO X3 Pro को कंपनी द्वारा 5,160एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। पोको का दावा है कि एक बार के चार्ज में इस फोन की बैटरी 11 घंटे का गेमिंग टाईम और 18 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाईम देने की क्षमता रखती है। फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज के करने के लिए पोको एक्स3 प्रो को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

poco x3 pro offer rs 8000 discount on flipkart sale effective price 10999

इसके अलावा POCO X3 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है तथा दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं जिनमें एक डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको एक्स3 प्रो एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme X7 Pro

Realme की एक्स-सीरीज के फोन रियलमी एक्स7 प्रो में भी मोबाइल गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। Realme X7 Pro में फ्लैगशिप MediaTek Dimensty 1000+ SoC है जो कि 5G मॉडेम बिल्ट-इन से लैस है। हैंडसेट के कैमरा की बात करें तो इसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 119-डिग्री (FOV) और f / 2.3 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और मैक्रो और ब्लैक एंड व्हाइट शॉट्स के लिए 2MP स्नैपर है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP स्नैपर को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले है।

Realme X7 Pro 5g phone launched in india know specs price sale offer
Realme X7 Pro

स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB टाइप- C पोर्ट शामिल हैं। Realme X7 की भारत में कीमत 29,999 रुपए है।

Moto G40 Fusion

लो बजट में अगर गेमिंग फोन की तलाश कर रहे हैं तो मोटोरोला का मोटो जी40 फ्यूजन एक अच्छा ऑप्शन कहा जा सकता है। Moto G40 Fusion स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। इस चिपसेट के साथ मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6GB तक की रैम दी गई है। वहीं, Moto G40 Fusion स्मार्टफोन में दमदार 6000mAh की बैटरी दिया गया है, जो 20W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करता है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, WiFi और Bluetooth जैसे सभी फीचर मिलते हैं।

Moto G40 Fusion

डिस्प्ले की बात करें तो Moto G40 Fusion स्मार्टफोन 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2460 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। मोटोरोला के फोन दी गई डिस्प्ले HDR10 सपोर्ट करती है। साथ ही Moto G40 Fusion स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस कैमरा के साथ मोटोरोला के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

The post बेस्ट गेमिंग फोन्स की है तलाश तो आज होगी खत्म, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-phones-in-india-full-list/feed/ 0
Samsung Galaxy F62 रिव्यूः इस फोन में है फुल ऑन गेमिंग का मज़ा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-review-in-hindi/#respond Wed, 03 Mar 2021 07:53:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54609 Samsung Galaxy F62 के सभी आसपेक्ट पर गौर करने के बाद निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि यह फोन काफी अच्छा है और आप इसे खरीद सकते हैं।

The post Samsung Galaxy F62 रिव्यूः इस फोन में है फुल ऑन गेमिंग का मज़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के पास अब तक बहतरीन डिसप्ले के साथ अच्छे कैमरा फोन थे जिसमें बड़ी बैटरी भी दी गई थी। परंतु best gaming phone की जब बात होती थी तो कंपनी थोड़ी पिछड़ जाती थी। Samsung Galaxy F62 को लॉन्च कर कंपनी ने इस कमी को पूरी कर दी है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि जहां इस रेंज में क्वालकॉम स्नैपर्ड्रैगन चिपसेट वाले फोन अच्छे माने जाते थे, वहीं सैमसंग ने Exynos processor के माध्यम से ही इसे चुनौती देने की कोशिश की है। Samsung Galaxy F62 हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ था और हमने लगभग 15 दिन इस फोन का उपयोग किया इसके बाद फोन के बारे में अपना निर्णय दे रहा हूं। इस रिव्यू कि शुरुआत भी हर बार की तरह डिजाइन से ही करते हैं।

कैसा है Samsung Galaxy F62 का डिजाइन और डिसप्ले

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
सैमसंग गैलेक्सी एफ62 एक बड़ी स्क्रीन वाला फोन है जिसे कंपनी ने स्लिम डिजाइन के साथ में पेश किया है। बड़ी स्क्रीन के बाद भी यह कॉम्पैक्ट लगता है। कॉम्पैक्ट मैं इसलिए भी कह रहा हूं क्योंकि इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन दी गई है बावजूद इसके फोन की लंबाई 169.3mm लगभग यानी लगभग आधा फुट ही है। हां बड़ी बैटरी की वजह से थोड़ा भारी जरूर कह सकते हैं। इस फोन का वजन 220 ग्राम है जो औसत से 10-20 ग्राम ज्यादा है। हालांकि कुछ दिन यूज के बाद आपको इसकी आदत हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 Plus 5G रिव्यू: प्रीमियम डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस में भी है दमदार

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 की बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है जो ग्लास फिनिश में है। कंपनी ने नए पैटर्न डिजाइन का उपयोग किया है जो काफी आकर्षक है। वहीं इस बार लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रे और लेज़र ग्रीन सहित तीन रंगों में पेश किया है। फोन देखने में काफी अच्छा है लेकिन सैमसंग के मिड रेंज के हर फोन की तरह इसमें भी वही समस्या है, बॉडी पर उंग्लियों के निशान पड़ते हैं। हालांकि अच्छी क्वालिटी की वजह से ग्रिप काफी अच्छा देता है और हाथ से फिसलता नहीं है लेकिन आपको बार-बार इसे साफ करना होगा।

रही बात डिसप्ले की तो डिजाइन भले ही आपको साधारण लगे लेकिन डिसप्ले बहुत ही बढ़िया है। कंपनी ने 6.7-इंच के Super AMOLED डिसप्ले के साथ पेश किया है जो कि बहुत ही शानदार है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 X 2400 pixels है और Aspect Ratio 20:9 दिया गया है। वहीं स्क्रीन के बीच में पंच होल डिसप्ले है। कंपनी ने बेज़ल लेस डिसप्ले दिया है लेकिन इसके चारों ओर आपको बिल्कुल पतली सी एक पट्टी दिख जाएगी। वहीं नीचे का चिन थोड़ा बड़ा है। इसे भी पढ़ें: Redmi 9 Power Vs Realme Narzo 20: जानें बजट सेगमेंट में कौन ज्यादा दमदार

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

AMOLED पैनल के बाद इसके डिसप्ले को और भी ब्राइट बनाता है इसका 1000000:1 contrast ratio। वहीं फोन का Brightness 480nits है। इसके साथ ही फोन में HDR सपोर्ट दिया गया है और कंपनी ने इसे Widevine L1 सपोर्ट के साथ पेश किया है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि इससे न सिर्फ आपको चमकदार डिसप्ले मिलेगा बल्कि Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म को भी आप अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे। आप कह सकते हैं कि इसका ब्राइटनेश इन्डस्ट्री में सबसे हाई नहीं है लेकिन डिसप्ले देखने के बाद आपकी शिकायत दूर हो जाएगी।

Samsung Galaxy F62 का परफॉर्मेंंस कैसा है

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
अब तक जो बातें फोन के बारे में सामने आई हैं उसके अनुसार कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy F62 डिजाइन के मामले में अच्छा है और डिसप्ले शानदार है। परंतु हार्डवेयर टेस्ट के बाद हम कह सकते हैं कि इस सेग्मेंट में यह अपने सभी प्रतियोगियों से काफी आगे है। आप यही कहेंगे कि कैसे तो चलिए इसे भी बताता हूं। इसे भी पढ़ें: Micromax In 1b Vs Redmi 9A: जानें कौन जीतेगा लो बजट की जंग

गैलेक्सी एफ62 को कंपनी ने सैमसंग के ही Exynos 9825 चिपसेट पर पेश किया है। इस प्रोसेसर का उपयोग Samsung Galaxy Note 10 और Note 10 Plus जैसे फोन में किया गया था और यह फ्लैगशिप ग्रेड का प्रोसेसर है। 7nm फैब्रिकेशन पर तैयार यह processor परफॉर्मेंस में काफी शानदार है। वहीं इसके साथ 6 GB और 8 GB रैम मैमोरी का कॉम्बीनेशन दिया गया है। हालांकि दोनों रैम मैमोरी में 128 GB का ही स्टोरेज मिलेगा। इसमें मैमोरी कार्ड सापोर्ट है और आप 512 GB तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

परफॉर्मेंस की बात करें तो हमने इस पर लगभग सभी प्रचलित बेंचमार्क रन किए जहां Antutu पर यह फोन 4,25,285 तक का स्कोर पाने में सफल रहा। अगर इसकी तुलना आप Oneplus Nord जैसे डिवाइस से करते हैं जो इस कि इस श्रेणी में परफॉर्मेंस में सबसे आगे माना जाता था। उससे लगभग 1 लाख तक का ज्यादा स्कोर करने में सक्षम रहा।

वहीं Geekbench सर्टिफिकेशन साइट पर यह सिंगल कोर में 783 और मल्टीकोर में 1998 तक का स्कोर पाने में सफल रहा। रही बात GFX Bench की तो वहां पर साधारणतः हमलोग Manhattan और T-Rex स्कोर देखते हैं और उसमें क्रमशः 3,709 और 3,354 का स्कोर तक गया। यहां भी यह फोन अपने सभी कॉम्पेटिटर्स से आगे ही निकला पीछे नहीं रहा।

रही बात गेमिंग की तो वहां भी यह कमाल करता है। यह फोन हाई ग्राफिक्स पर गेम को प्ले करने में सक्षम है। वहीं गेमिंग के दौरान आपको कहीं भी कोई फ्रेम ड्रॉप देखने को नहीं मिलेगी। हमने इसमें लगभग आधे घंटे तक Call Of Duty गेम खेला और आपको बता दूं कि हीटिंग की शिकायत भी ज्यादा नहीं मिली। 5-6 डिग्री का इजाफा हुआ जो कि साधारणतः 10 डिग्री के औसत से कम ही था। गेमिंग के बाद कह सकते हैं कि बड़ी स्क्रीन, शानदार डिसप्ले और अच्छे परफॉर्मेंस के दम पर यह फोन अपनी श्रेणी में गेमिंग के लिए सबसे बेस्ट फोन में से एक साबित होता है।

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

रही बात रूटीन कामों की तो जो फोन इतने बड़े गेम को इतने अच्छे से हैंडल करने में सक्षम है, वह छोटे मोटे ऐप और कामों को तो आसानी से हैंडल कर ही लेगा।

फोन के सॉफ्टवेयर के बारे में भी बातें यहीं पर कर लेते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ62 को कंपनी ने एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 11 पर पेश किया है जो कि वन यूआई 3.1 आधारित है। यूज में यह नियर टू स्टॉक ही लगता है कि ऐसे में ज्यादा नई चीजें देखने को नहीं मिलेंगी। फोन में गूगल ऐप्स के अलावा, सैमसंग ऐप्स और माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स भी मिलेंगी जो कि काफी अच्छी हैं। सैमसंग के इस फेन में एनएफसी सपोर्ट है और आप सैमसंग पे का का पूरा लाभ उठा पाएंगे। कंपनी ने इसे नॉक्स सिक्योरिटी से भी लैस किया है। इसके अलावा ऐज शॉर्टकट भी मलेगा जो कि फोन के यूज को और आसान बना देता है।

Samsung Galaxy F62 का कैमरा कैसा है

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

Galaxy F62 में रियर पैनल पर स्वायर शेप में क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है और मेन कैमरा 64 MP का है। Samsung द्वारा Sony IMX682 सेंसर का उपयोग किया गया है और इमसें F/1.8 अपर्चर है। यह लेंस वाइड एंगल है और 10X तक Digital Zoom सपोर्ट करता है। इससे पहले हम इस सेंसर को Samsung Galaxy M51 में देख चुके हैं और वह फोटोग्राफी के मामले में काफी आगे है। इसके अलावा 12 MP का Ultra-Wide लेंस है जो F/2.2 अपर्चर के साथ आता है और यह 123-डिग्री व्यू कैप्चर करता है। तीसरा सेंसर 5 MP का दिया गया है और यह मैक्रो लेंस है बिल्कुल नजदीक से किसी भी चीज की फोटोग्राफी को आसान बना देता है। फोन का चौथा सेंसर भी 5 MP का है और डेप्थ सेंसिंग का काम करता है। यह लेंस पोर्ट्रेट शॉट के लिए है। ये दोनों लेंस F/2.4 अपर्चर सपोर्ट करते हैं।

सेल्फी की तरफ रुख करेंगे तो बता दूं कि Galaxy F62 में 32 MP का Wide Angle फ्रंट कैमरा है जो F/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

कैमरे के साथ Bixby Vision और AR जोन जैसे ऑप्शन हैं जहां आप AR Face के अलावा AR Doodle खुद से बना सकते हैं। हालांकि यह नया नहीं है इससे पहले भी सैसमंग के कई फोंस में हम देख चुके हैं। इस बार जो खास बात लगी यह कि कंपनी ने लाइव फोकस फीचर के नाम को बदलकर पोट्रेट कर दिया है। यह बदलाव मुझे काफी अच्छा लगा। क्योंकि पोट्रेट लोग समझते हैं। फोन में पोट्रेट वीडियो का भी ऑप्शन है। अलावा स्लो मोशन और सुपर स्लो मोशन फीचर्स भी फोन में उपलब्ध हैं। फोन में हाइपरलैप्स और नाइट हाईपर लैप्स जैसे वीडियो के ऑप्शन भी दिए गए हैं।

कैमरा क्वालिटी की बात करें तो सबसे पहले बता दूं कि यह फोन बाई डिफॉल्ट 48 MP पर पिक्चर क्लिक करता है। 64 MP के लिए आपको आसपेक्ट रेशियो से जाकर रेजल्यूशन को बदलना होगा। परंतु इस मोड में आपको जूम का ऑप्शन नहीं मिलेगा। रही बात क्वालिटी की तो बता दूं कि फोन की पिक्चर क्वालिटी अच्छी है। आप किसी भी कंडिशन में फोटो क्लिक करें परेशानी नहीं होगी।

इस बजट में ऐसा वाइड एंगल और स्लो मोशन किसी दूसरे ब्रांड के फोन में आपको नहीं मिलेगा। वहीं 64 MP शॉट भी काफी इम्प्रेस करेगा। डिफॉल्ट मोड पर भी यह पीछे नहीं है। लो लाइट अच्छा है लेकिन हम बहुत अच्छा नहीं कह सकते।

फ्रंट में भी आपको यह निराश नहीं करेगा। वाइड एंगल और नॉर्मल मोड काफी अच्छी डिटेलिंग के साथ कैप्चर करता है। वहीं खास बात यह भी कही जा सकती है कि दोनों रियर और फ्रंट कैमरे में आपको सिंगल टेक और 4K का ऑप्शन मिल जाता है। सिंगल टेक में एक क्लिक से आप फोटोज़ का पूरा कोलाज बना सकते हैं। जहां यह बूमेरैंग वीडियो से लेकर कई तरह के फोटो कैप्चर करता है। काफी अच्छा है यह फीचर।

फाइनल कैमरे के बारे में यदि वर्डिक्ट की बारी आती है तो बता दूं कि यदि सैमसंग गैलेक्सी एफ62 के फोटोज की तुलना आप दूसरे ब्रांड के फोन से करेंगें तो यह बराबरी पर रहेगा या फिर आगे ही निकलता है। परंतु Samsung Galaxy M51 से करते हैं तो थोड़ा पीछे साबित होता है। हालांकि इसका प्रोसेसर ज्यादा अच्छा है ऐसे में हम आशा कर रहे थे कि इसका कैमरा रिजल्ट ज्यादा अच्छा होगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। 19-20 का ही अंतर था लेकिन एम51 थोड़ा आगे था।

कैसी है Samsung Galaxy F62 की बैटरी

Samsung Galkaxy F62 यूएसपी फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ दमदार बैटरी भी है। कंपनी ने 7000 mAh बैटरी के साथ इसे पेश किया है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। बड़ी बैटरी है तो जाहिर है चार्जिंग टाइम थोड़ी ज्यादा होगी। फोन को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग ढ़ाई घंटे का टाइम लग जाता है। वहीं पावर बैकअप की बात करें तो वहीं भी यह लंबा साथ निभाने में सक्षम है। पीसी मार्क पर यह फोन लगभग 17 घंटे का टाइम देने में सफल रहा। जो कि काफी अच्छा कहा जा सकता है।

Samsung Galaxy F62 की सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी
samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
डुअल सिम आधारित इस फोन में दोनों सिम पर 4G का लाभ ले सकते हैं। हालांकि यहीं इस फोन की सबसे बड़ी कमी मानी जा रही है कि इसमें 5जी नहीं है लेकिन भारत में अभी 5जी है भी नहीं। बावजूद इसके आप आशा तो कर ही सकते हैं कि 25 हजार रुपये का फोन लें तो 5जी हो। फोन में एनएफसी है और इसके साथ ही आपको साइडमाउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा और यह फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। इसमें NFC है और आप फुल Samsung Pay का मज़ा ले सकते हैं।

कीतनी है कीमत

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
Samsung Galaxy F62 को कंपनी ने दो मैमोरी वेरियंट में पेश किया है और इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपए है। वहीं 8जीबी वरियंट के लिए आपको 25,999 रुपए चुकाने होंगे।

कहां से खरीद सकते हैं Galaxy F62

यह फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा आपको कुछ कैशबैक ऑफर्स भी मिल जाएंगे।

निष्कर्ष

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
Samsung Galaxy F62 के सभी आसपेक्ट पर गौर करने के बाद निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि यह फोन काफी अच्छा है और आप इसे खरीद सकते हैं। खूबी की बात करें तो शानदार डिसप्ले, बेहतर कैमरा और गेमिंग तो खास है ही। यदि आप गेमिंग के शौकीन हैं तो यह काफी अच्छा ऑप्शन है। वहीं खामी में 5जी की बात कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप एक अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ़ रहे हैं तो फिर Galaxy F62 बेहतर है। परंतु फ्यूचर रेडी फोन चाहते हैं तो फिर आपके पास Oneplus Nord, Realme X7 Pro और Xiaomi Mi 1i जैसे विकल्प हैं।

The post Samsung Galaxy F62 रिव्यूः इस फोन में है फुल ऑन गेमिंग का मज़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-review-in-hindi/feed/ 0
4 मार्च को लॉन्च हो रहा है धाकड़ फोन Realme GT 5G, लॉन्च से पहले जानें इस दमदार फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/everything-know-about-realme-gt-price-specifications-and-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/everything-know-about-realme-gt-price-specifications-and-feature/#comments Thu, 25 Feb 2021 07:41:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54383 Realme GT 5G को 35 हजार से 40 हजार रुपये के बजट में पेश किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन को देखकर कहा जा सकता है कि इस प्राइस ब्रैकेट में यह काफी अच्छा है।

The post 4 मार्च को लॉन्च हो रहा है धाकड़ फोन Realme GT 5G, लॉन्च से पहले जानें इस दमदार फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गेमिंग सेग्मेंट में Realme काफी कुछ नया कर रहा है। पिछले साल कंपनी ने Narzo को पेश कर कम रेंज में गेमिंग फोन की शुरुआत कर दी थी। वहीं अब हाईएंड गेमिंग फोन की तैयारी है। खबर है कि 4 मार्च को चीन में Realme GT को पेश लॉन्च किया जा रहा है। रियलमी जीटी को लेकर अब तक हो लीक आए हैं उसके अनुसार वैसे तो यह फोन बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस होगा लेकिन कंपनी इसके गेमिंग कैपेबिलिटी को लेकर काफी बातें करने वाली है। Realme GT को लेकर पिछले कई माह से काफी लीक आए हैं। ऐसे में हमने उन्हीं लीक के आधार पर इस फोन के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है कि कैसा होगा यह फोन।

Realme GT के स्पेसिफिकेशन
रियलमी जीटी को कंपनी 4 मार्च को चीन में एक बड़े से टेक इवेंट के दौरान पेश करने वाली है। इसकी अधिकारिक पुष्टी भी कंपनी ने अपने चीनी सोशल मीडिया वीबो के माध्यम से कर दी है।

डिजाइन और डिसप्ले
इस फोन में आपको लेदर फिनिश बैक पैनल देखने को मिल सकता है। हाल में जो फोटो लीक हुए हैं उसमें पीले रंग के लेदर पैनल पर काले रंग की ग्लास एक पट्टी है जो काफी क्लासी लुक प्रदान कर रही है। फोन देखने में काफी स्मार्ट लग रहा है।
realme_gt_5g_banner
रही बात डिसप्ले की तो बता दूं कि कंपनी Realme GT को 6.8 इंच की बड़ी सी स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही फोन में आपको पंच होल डिसप्ले देखने को मिल सकता है। खास बात कही जा सकती है कि इस बार जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार इसे 160Ghz डिसप्ले के साथ OLED पैनल से लैस किया जा सकता है और वह HDR10 कप्पैटिबल होगा। वहीं स्क्रीन रेजल्यूशन 2K हो सकता है। इसे भी पढे़ं: OPPO ला रहा है कम कीमत का 5जी फोन, OPPO F19 Pro Plus और F19 Pro की जानकारी हुई लीक

हार्डवेयर
everything-know-about-realme-gt-price-specifications-and-feature
डिजाइन और डिसप्ले के बाद हार्डवेयर के मामले में भी यह काफी खास होने वाला है। लीक के माध्मयम से जो जानकारी आई है उसके अनुसार Realme GT सबसे सस्ता Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट वाला फोन हो सकता है। आपको बता दूं कि फिलहाल स्नैपड्रैगन 888 सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट में से एक माना जाता है। ऐसे में गेमर के लिए यह और भी खास बन जाता है। 5nm मीटर फैब्रिकेशन वाला यह चिपसेट 2.84GHz क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें 12 GB की RAM मैमोरी और 256 GB की स्टोरेज भी होने वाली है। मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं होगा। इसे भी पढे़ं: 7000mAh बैटरी और 4 बैक कैमरा के साथ लॉन्च हो गया Samsung का नया फोन Galaxy M62

कैमरा
Realme GT के कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर पहले जो जानकारी आई थी उसके अनुसार फोन में चार कैमरे की बात कही गई थी लेकिन हाल में जो पोस्टर लीक हुआ है उसमें 3 कैमरा ही है। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रिपल कैमरा सेंसर ही होगा। हालांकि सभी लीक में 64 MP मेन कैमरे की जानकारी आई है। इसके अलावा दूसरा और तीसरा सेंसर 13 megapixels का हो सकता है जिसमें एक सेंसर वाइड एंगल तो दूसरा टेलीफोटो होने की उम्मीद है। वहीं फ्रंट में सिंगल कैमरा होगा और माना जा रहा है कि कंपनी 32 MP के साथ पेश कर सकती है। इसे भी पढे़ं: ताकतवर प्रोसेसर और तगड़े कैमरा वाला पावरफुल फोन Vivo X60 इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट, अब Samsung-Xiaomi की उड़ेगी नींद

सॉफ्टेवयर और नेटवर्क
यह फोन Android Operating System 11 पर आ सकता है। इसके साथ ही आपको Realme UI 2 देखने को मिल सकता है। रही बात नेटवर्क की तो जाहिर है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है तो 5G होगा ही। वहीं आपको अडवांस वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 देखने को मिल सकता है।

बैटरी
realme_gt_featured
प्राप्त जानकारी के अनुसार रियमली जीटी को कंपनी 5,000 mAh बैटरी के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही फोन में आपको 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

कीमत
Realme GT 5G को 35 हजार से 40 हजार रुपये के बजट में पेश किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन को देखकर कहा जा सकता है कि इस प्राइस ब्रैकेट में यह काफी अच्छा है।

किसे मिलेगी टक्कर
रियमली जीटी 5जी के स्पेसिफिकेशन देखकर यह तो साफ है कि यह फोन कई अच्छे डिवाइस के पसीने छुड़ाने वाला है। Oneplus 9 सीरीज और Xiaomi Mi 10T Pro जैसे मॉडल के लिए यह काफी बड़ा प्रतियोगी होगा।

The post 4 मार्च को लॉन्च हो रहा है धाकड़ फोन Realme GT 5G, लॉन्च से पहले जानें इस दमदार फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/everything-know-about-realme-gt-price-specifications-and-feature/feed/ 2