Best Phone Under 10000 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Apr 2025 12:11:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5G मोबाइल फोन 10000 से कम में, Samsung, Redmi और POCO जैसे नाम हैं शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-under-10000/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-under-10000/#respond Mon, 28 Apr 2025 12:49:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156239 आप बजट फ्रेंडली यानी 10,000 रुपये से कम में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज इस बजट में एक से बढ़कर एक फोन उपलब्ध हो चुके हैं। इस प्राइस में भी आपको अब बेहतर डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, इंप्रेसिव कैमरा और अच्छी बैटरी लाइफ मिल जाती है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती […]

The post 5G मोबाइल फोन 10000 से कम में, Samsung, Redmi और POCO जैसे नाम हैं शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आप बजट फ्रेंडली यानी 10,000 रुपये से कम में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज इस बजट में एक से बढ़कर एक फोन उपलब्ध हो चुके हैं। इस प्राइस में भी आपको अब बेहतर डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, इंप्रेसिव कैमरा और अच्छी बैटरी लाइफ मिल जाती है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आज 10,000 रुपये के बजट में ज्यादातर 5G फोन लॉन्च हो रहे हैं। हमने यहां 10,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप 5G फोन (5G Phone under rs 10000) की लिस्ट तैयार की है, जिनमें Samsung Galaxy 06 5G, Redmi 4A 5G, Poco C75 5G, Infinix Hot 50 5G और Vivo &28e सहित कई फोन शामिल हैं। आइए जान लेते हैं 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में आने वाले 5जी फोन की पूरी डिटेल…

10,000 रुपये से कम में बेस्ट फोन

फोन का नाम कीमत
Samsung Galaxy F06 5G 9,499 रुपये (4GB+128GB)
Xiaomi Redmi A4 8,499 रुपये (4GB+128GB)
Infinix Hot 50 5G 9,499 रुपये (4GB+128GB)
POCO C75 5G 7,999 रुपये (4GB+64GB)
vivo Y28e 9,999 रुपये (4GB+64GB)
Tecno Spark 30C 9,999 रुपये (4GB+64GB)
Itel Color Pro 5G 9,999 रुपये (6GB+128GB)
POCO M6 5G 9,199 रुपये (4GB+128GB)
Lava Blaze 2 5G 9,999 रुपये (4GB+64GB)

Samsung Galaxy F06 5G

सैमसंग ने अपना सबसे सस्ता 5जी फोन Galaxy F06 5G को लॉन्च किया है और यह फोन 10,000 रुपये से नीचे के प्राइस ब्रैकेट में उपलब्ध है। कंपनी ने 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया है और इसमें 2.4GHz तक की प्रोसेसर क्लॉक स्पीड मिलती है। यह फोन 4जीबी और 6GB रैम मैमोरी के साथ आता है और स्टोरेज के लिए 128GB का ऑप्शन दिया गया है।

Samsung Galaxy F06 5G में 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है और इसमें 800 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा उपलब्ध है।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 5जी के लिए इसमें 12 इंडियन बैंड सपोर्ट है। यह फोन Jio, Airtel और Vi सहित सभी नेटवर्क पर काम करने में सक्षम है।

क्यों खरीदें

  • परफॉर्मेंस के मामले में यह काफी शानदार है और प्राइस ब्रैकेट में किसी से पीछे नहीं माना जाएगा।
  • फोन का कैमरा आपको इम्प्रेस करेगा।
  • बैटरी बैकअप अच्छी है।

क्यों न खरीदें

  • सेल्स पैक के साथ चार्जर उपलब्ध नहीं है।
  • फोन का डिजाइन साधारण है।

Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.74-इंच HD+ IPS LCD
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
रैम 4GB/6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस  एंड्रॉयड 15

Redmi A4 5G

शाओमी ब्रांड रेडमी के पास भी 10,000 रुपये से कम के प्राइस में 5जी फोन उपलब्ध है। कंपनी ने Redmi A4 5G को पेश किया है जो Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी है और स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB का ऑप्शन मिल जाता है। 5G के लिए फोन में 2 बैंड सपोर्ट है और यही फोन की कमी है। इसमें जियो 5जी काम करेगा लेकिन यह एयरटेल पर सिम के साथ 5G सपोर्ट नहीं करेगा।

इसमें 6.88 इंच की एचडी+ IPS LCD डिसप्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और दूसरा एआई लेंस है। वहीं फ्रंट में 5 MP वाइड एंगल कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5160 mAh की बैटरी दी गई है और यह 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

क्यों खरीदें

  • परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी अच्छा है।
  • इसका डिजाइन भी आपको इम्प्रेस करेगा।
  • आपको अच्छी बैटरी बैकअप मिल जाती है।

क्यों न खरीदें

  • सिर्फ 2 5जी बैंड का ही सपोर्ट है।
  • प्रीलोडेड ऐप्स परेशान करते हैं।

Redmi A4 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.88-इंच HD+ IPS LCD
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB/128GB
रियर कैमरा 50MP + AI
फ्रंट कैमरा 5MP
बैटरी 5160mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Infinix Hot 50 5G

इनफिनिक्स का भी एक फोन है प्राइस ब्रैकेट के अनुसार अच्छा 5जी फोन कहा जा सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं Infinix Hot 50 5G की जो 9,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2.4 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। यह फोन 4GB और 8GB के रैम वेरियंट में उपलब्ध है। वहीं मैमोरी के लिए आपको 128GB तक का ऑप्शन मिलता है।

Infinix Hot 50 5G में आपको 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जो 120Hz तक के स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोन में आपको 48 एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा मिल जाता है और फ्रंट में 8 MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है इसमें 18 वॉट का चार्जर सपोर्ट है। वहीं 5जी के लिए इसमें 14 बैंड का सपोर्ट है। ऐसे में हर नेटवर्क के साथ यह काम करेगा।

क्यों खरीदें

  • फोन का डिजाइन काफी स्टाइलिश है।
  • डेली उपयोग में भी प्राइस के हिसाब से काफी अच्छा है।
  • इसमें 14 5जी बैंड का सपोर्ट दिया गया है।

क्यों न खरीदें

  • ब्राइटनेस थोड़ा बेहतर हो सकता था।
  • चार्जिंग स्पीड थोड़ी धीमी है।

Infinix Hot 50 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.7-इंच HD+ IPS LCD
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2
रैम 4GB/8GB
स्टोरेज 64GB/128GB
रियर कैमरा 48MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस  एंड्रॉयड 14

POCO C75 5G

यदि आप किफायती 5G स्मार्टफोन की तलाश में है तो फिर POCO C75 को देख सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 7,999 रुपये है।

POCO C75 को Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आपको आॅक्टा कोर प्रोसेसर मिलता हैं वहीं 5G के लिए फोन में FDD (N1/N3/N5/N8/N28) और TDD (N40/N78) बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि भारत में FDD नेटवर्क नहीं है, ऐसे में सिर्फ TDD नेटवर्क सपोर्ट है और यह सिर्फ जियो के एसए बैंड पर काम करता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में 5 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

क्यों खरीदें

  • फोन का डिस्प्ले अच्छा है और कंपनी 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट दे रही है।
  • फोन की बिल्ट क्वालिटी अच्छी है और देखने में स्मार्ट भी है।
  • बैटरी बैकअप अच्छा है।

क्यों न खरीदें

  • सिर्फ जियो पर 5जी सर्विस काम करता है।
  • थर्ड पार्टी ऐप हैं परेशान करते हैं।

POCO C75 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.88-इंच HD+ IPS LCD
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB
रियर कैमरा 50MP + AI
फ्रंट कैमरा 5MP
बैटरी 5160mAh
ओएस  एंड्रॉयड 14

Vivo Y28e 5G

10,000 रुपये के से कम में यदि आप Vivo का कोई 5G फोन लेना (Vivo 5G Phone Under Rs 10000) चाहते हैं तो Y28 5G को देख सकते हैं। यह फोन पहले थोड़े महंगे बजट में लॉन्च हुआ था लेकिन अब दस हजार से कम में उपलब्ध हो चुका है।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच का उपयोग किया है। इसके साथ ही फोन में 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.4GHz तक के क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB की स्टोरेज में पेश किया है। फोन में आपको 5जी के लिए FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 और TDD N40 / N77 / N78 सहित कुल 8 बैंड का सपोर्ट मिल जाता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y28e 5G डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 0.08 मेगापिक्सल का दिया गया है जो कि एआई लेंस है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए Vivo Y28e 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 15 वॉट की चार्जिंग के साथ आता है।

क्यों खरीदें

  • Vivo Y28e 5G परफॉर्मेंस के मामले में एक शानदार डिवाइस है।
  • इसमें 5G के लिए आपको 8 बैंड सपोर्ट मिलते हैं जो कि अच्छा कहा जा सकता है।
  • डिजाइन के मामले में काफी आकर्षक है।

क्यों न खरीदें

  • फोन की कैमरा क्वालिटी साधारण है।
  • ओएस अपडेट कम मिलेंगे।

Vivo Y28e स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.56-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB/128GB
रियर कैमरा 13MP+AI
फ्रंट कैमरा 5MP
बैटरी 5000mAh
ओएस  एंड्रॉयड 145

Itel Color Pro 5G

10,000 रुपये से कम की रेंज में आईटेक कलर प्रो 5जी (itel Color Pro 5G) एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह 5जी फोन अमेजन पर 9,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर पर चलता है और डेली टास्क के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही, कैजुअल गेमिंग के दौरान भी फोन बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसकी 5000 एमएएच की बैटरी एक दिन आराम से निकाल देती है। डिवाइस 5जी के साथ आता है, इसलिए फास्ट नेटवर्क स्पीड का फायदा उठा सकते हैं। itel Color Pro 5G एंट्री लेवल यूजर्स के लिए बजट में ऑलराउंडर फोन है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

क्यों खरीदें

  • itel Color Pro इस प्राइस सेगमेंट में टॉप परफॉर्मेंस वाला फोन है।
  • रियर कैमरा डे लाइट और लो लाइट में अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है।
  • फोन में आपको अच्छी बैटरी लाइफ मिलती है।
  • itel Color Pro फोन 5G नेटवर्क के साथ आता है।

क्यों न खरीदें

  • आउटडोर में फोन की ब्राइटनेस कम है।
  • इसमें एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड कस्टम ओएस है।
  • फोन में आपको स्टीरियो स्पीकर्स नहीं मिलते हैं।

Itel Color Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.6-इंच HD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6080
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस  एंड्रॉयड 13

POCO M6 5G

POCO M6 5G फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट में आता है। इस फोन में आपको बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ बेहतर परफॉर्मेंस, अच्छी सेल्फी और 22.5W चार्जर के साथ तेज चार्जिंग स्पीड मिलती है। इसके अलावा, फोन IP53 स्प्लैश-रेजिस्टेंट सर्टिफाइड है। POCO M6 को इस प्राइस रेंज में iTel P55 से भी कड़ी टक्कर मिलती है, जो समान रूप से अच्छा है। POCO M6 फोन लुक-वाइज भी आकर्षित करता है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

क्यों खरीदें

  • फोन का डुअल-टोन फिनिश आकर्षक है।
  • POCO M6 5G का परफॉर्मेंस डेली टास्क के दौरान बेहतर रहता है।
  • नियमित उपयोग पर भी बैटरी आसानी से एक दिन तक चल जाएगी।

क्यों न खरीदें

  • यह बहुत सारे प्री-इंस्टॉलेड ऐप्स के साथ आता है।
  • 10W एडाप्टर के साथ फुल चार्ज होने में दो घंटे से अधिक का समय लगता है।

POCO M6 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.74-इंच HD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6100 Plus
रैम 4GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP+0.08MP
फ्रंट कैमरा 5MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

Lava Blaze 2 5G

लावा ब्लेज 2 5G बजट स्मार्टफोन है। डिवाइस ‘रिंग लाइट’ फीचर के साथ आता है, जो इसे इस रेंज में डिवाइस को अलग बनाता है। फोन डेली टास्क के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही, बैटरी लाइफ भी अच्छी मिलती है। हालांकि डिस्प्ले और कैमरे बेहतर हो सकते थे। लावा ब्लेज 2 5G की कीमत भारत में बेस 4GB रैम वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये है, जबकि 6GB रैम विकल्प की कीमत 10,999 रुपये है। परफॉर्मेंस के मामले में यह POCO M6 Pro और iTel P55 को टक्कर देता है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

क्यों खरीदें

  • लावा ब्लेज 2 5G डेली टास्क के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
  • सॉफ्टवेयर क्लिन और उपयोग में आसान है।
  • स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ सराहनीय है।

क्यों न खरीदें

  • लावा ब्लेज 2 5G की डिस्प्ले क्वालिटी और बेहतर हो सकती थी।
  • कैमरे का परफॉर्मेंस थोड़ा कमजोर लगता है।

Lava Blaze 2 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.56-इंच HD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6020 MT6833
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB
रियर कैमरा 50MP+0.08MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

 

The post 5G मोबाइल फोन 10000 से कम में, Samsung, Redmi और POCO जैसे नाम हैं शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-under-10000/feed/ 0
Indian Gadget Awards 2021 : ये हैं 10,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021 https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-best-phone-of-2021-under-rs-10000-iga-2021/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-best-phone-of-2021-under-rs-10000-iga-2021/#respond Thu, 23 Dec 2021 06:00:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72373 Indian Gadget Awards Best Phone of 2021 under Rs 10000 IGA 2021

The post Indian Gadget Awards 2021 : ये हैं 10,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया का सबसे बड़ा टेक अवॉर्ड शो Indian Gadget Awards 2021 बेहद जल्द दस्तक देने वाला है। इस टेक शो में 30 से अधिक अवॉर्ड कैटेगरी को शामिल किया है, जो पूरे साल हुई टेक जगत ही हलचल और सुर्खियों को समेटे हुए हैं। इस सभी कैटेगरी में एक ऐसी कैटेगरी मौजूद है जो इंडियन मोबाइल यूजर्स के एक बड़े हिस्से से सरोकार रखती है। और यह है Best Phone of 2021 (under 10k) यानी 10,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट फोन। आगे हमने इसी कैटेगरी की डिटेल शेयर की है। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।

Best Phone of 2021 (under 10,000)

The Indian Gadget Awards में बेस्ट फोन 2021 नॉमिनी (10,000 रुपये के बजट में) Moto E40, Samsung Galaxy M02, Realme C25, Infinix Hot 11, Redmi 9 Activ और Realme Narzo 30A को शामिल किया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह अवॉर्ड कैटेगरी उन मोबाइल फोंस के लिए बनाई गई है जो लो बजट में बेस्ट आउटपुट देते हैं। और साथ ही बिना ज्यादा पैसा खर्च किए है मोबाइल यूजर्स के बेहतरी एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

कैटेगरी में मौजूद सभी 6 मोबाइल फोन दस हजार से कम कीमत पर लॉन्च हुए थे। जिसमें से सबसे सस्ता था सैमसंग गैलेक्सी एम02 जो सिर्फ 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में आया था। इन स्मार्टफोंस की खूबियों की बात करें तो मोटो ई40 पंच-होल डिजाईन वाली डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इसी तरह रियलमी सी25 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।

Indian Gadget Awards Best Phone of 2021 under 10k IGA 2021

6.6 इंच की लार्ज डिसप्ले वाला इनफिनिक्स हॉट 11 मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करता है और 5,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। शओमी रेडमी 9 एक्टिव स्मार्टफोन में 6 जीबी तक की रैम मैमोरी और रियलमी नारजो़ 30ए स्मार्टफोन 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी देखने को मिलती है। अब यह जानना रोमांचक होगा कि IGA 2021 में इस कैटेगरी का विजेता कौन बनता है और साबित होता है दस हजार रुपये के बजट में साल का बेस्ट स्मार्टफोन।

Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।

The post Indian Gadget Awards 2021 : ये हैं 10,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-gadget-awards-best-phone-of-2021-under-rs-10000-iga-2021/feed/ 0