Best Phone under rs 15000 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Apr 2025 12:30:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8GB RAM फोन 15000 रुपये के बजट में, सालों-साल नहीं रुकेंगे ये फोन https://www.91mobiles.com/hindi/8-gb-ram-phone-under-rs-15000/ https://www.91mobiles.com/hindi/8-gb-ram-phone-under-rs-15000/#respond Fri, 18 Apr 2025 11:10:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171869 इस आर्टिकल में हमने आपको 15,000 रुपये के बजट में 8GB रैम वाले फोन की जानकारी दी है जो लंबे समय तक आपका साथ निभाने का दम रखते हैं।

The post 8GB RAM फोन 15000 रुपये के बजट में, सालों-साल नहीं रुकेंगे ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फोन के अंदर रैम ज्यादा हो, तो वह लंबे समय तक चलता है। ज्यादा रैम वाले फोन में आप ज्यादा ऐप इंस्टॉल कर पाएंगे, ज्यादा अच्छे से मल्टीटास्किंग कर पाएंगे, फोन धीमा नहीं होगा और हैंग व लैग की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। यही वजह है कि आज बड़े स्टोरेज के साथ मोबाइल यूजर फोन में बड़ी रैम मैमोरी ढूढ़ते हैं। हालांकि अब अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कम बजट में भी आपको 8GB रैम वाले फोन मिल जाते हैं। इस आर्टिकल में हमने 15,000 रुपये के बजट में 8GB रैम वाले फोन की जानकारी दी है, जो लंबे समय तक आपका साथ निभाने का दम रखते हैं।

Vivo T4x

vivo-t4x-geekbench-listing-ahead-of-india-launch

इस सेगमेंट वीवो का नया Vivo T4x मॉडल बेहद ही दमदार कहा जा सकता है। यह मोबाइल 4 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर काम करता है जो 2.5GHz तक का क्लॉक स्पीड देने में सक्षम है। वैसे तो यह फोन 6GB और 8GB की रैम मैमोरी के साथ आता है लेकिन इसका 8जीबी वाला मॉडल 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध है। वहीं मैमोरी के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन है। हालांकि 256GB मैमोरी वाला फोन 15 हजार रुपये से महंगा है। फोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल बोके लेंस दिया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,500 एमएएच की बड़ी बैटरी और 44 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है।

Vivo T4X स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.72 इंच, FHD+ IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300
  • रैम: 6GB/8GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • मेन कैमरा: 50MP + 2MP
  • फ्रंट कैमरा: 8MP
  • बैटरी: 6,500mAh
  • चार्जर: 44 वाट

Infinix Note 50X 8GB RAM

इस साल Infinix ने 15,000 रुपये से कम के बजट में Note 50X मॉडल को पेश किया है। यह फोन अच्छे प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 8GB की रैम मैमोरी मिल जाती है। कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर लॉन्च किया है और इसमें आपको 2.5 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही 6GB और 8GB रैम मैमोरी के साथ आता है। 8GB रैम वाला फोन भी 15,000 रुपये से कम में उपलब्ध है।

फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन को देखें तो इसमें 6.67 इंच की IPS LCD स्क्रीन है जो 720×1600 पिक्सल रेजल्यूशन और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है जो 50 MP + 8 MP के कॉम्बिनेशन के साथ उपलब्ध है। वहीं 5500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Infinix Note 50X 8GB RAM स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच, FHD+ IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300
  • रैम: 6GB/8GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • मेन कैमरा: 50MP + 8MP
  • फ्रंट कैमरा: 8MP
  • बैटरी: 5,500mAh
  • चार्जर: 45 वाट

Samsung Galaxy M16 8GB RAM

यदि आप 15,000 रुपये के बजट में सैमसंग का फोन लेना चाहते हैं जिसमें 8GB रैम हो तो फिर गैलेक्सी एम16 5G को देख सकते हैं। इसमें आपको 6.74-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले है तो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और Vision Booster जैसी तकनीक से लैस है।

कंपनी ने इसे एंड्रॉयड 15 पर पेश किया है और इसमें आपको 6 जेनरेशन तक का ओएस अपडेट और 6 साल की ही सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4जीबी और 6GB के साथ 8GB की रैम मैमोरी मिल जाती है और सभी मॉडल 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं। वहीं इसमें सभी रैम ऑप्शन के साथ 128GB की स्टोरेज मिल जाती है।

फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा है जो 50 मेगापिक्सल मेन कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy M16 में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी के साथ 25 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M16 5G स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.74 इंच, FHD+ sAMOLED
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
  • रैम: 6GB/8GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • मेन कैमरा: 50MP + 8MP + 2MP
  • फ्रंट कैमरा: 13MP
  • बैटरी: 5,000mAh
  • चार्जर: 25 वाट

realme P3x 8GB RAM

realme P3x

15,000 रुपये से कम में रियलमी के पास भी एक दमदार फोन है जो अच्छे प्रोसेसर और बड़ी रैम मैमोरी के साथ आता है। यहां हम बात कर रहे हैं रियलमी पी3एक्स 5जी का। इस फोन को कंपनी ने मीडियाटेक के नए डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट पर पर पेश किया है जो कि एक  यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और इसमें आपको 2.0गीगाहर्ट्ज तक की प्रोसेसर क्लॉक स्पीड मिलती है। यह फोन 8GB की रैम के साथ 128GB के स्टोरेज में उपलब्ध है।

फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए realme P3x 5G फोन डुअल रियर कैमरा है जो 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी एआई लेंस के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच बड़ी बैटरी है जो 45 वाट फास्ट चार्जिंग करती है।

realme P3x स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.72 इंच, FHD+ IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6400
  • रैम: 8GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • मेन कैमरा: 50MP + 2MP
  • फ्रंट कैमरा: 8MP
  • बैटरी: 6,000mAh
  • चार्जर: 45 वाट

Tecno Pova 6 Neo 8GB

टेक्नो ब्रांड का भी एक फोन है जो आपकी बजट में अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फोन देखने में स्टाइलिश है और इसके स्पेसिफिकेशन भी अच्छे हैं। Tecno Pova 6 Neo में आपको 6.67 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिल जाती है जो HD+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें आपको 2.4 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। वहीं यह फोन 6GB  और 8GB की रैम मैमोरी ऑप्शन के साथ आता है और दोनों मॉडल 15 हजार रुपये से कम के प्राइस में उपलब्ध हैं। वहीं स्टोरेज के लिए फोन में 128GB और 256GB का ऑप्शन है।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova 6 Neo के रियर पैनल पर 108 MP का मेन कैमरा के साथ सेकेंडरी कैमरा एआई है। वहीं इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा आपको देखने को मिल जाएगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी 18 वाट चार्जिंग के साथ दिया गया है।

Tecno Pova 6 Neo 8GB स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच, FHD+ IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
  • रैम: 6GB/8GB
  • स्टोरेज: 128GB/256GB
  • मेन कैमरा: 108MP + AI
  • फ्रंट कैमरा: 8MP
  • बैटरी: 5,000mAh
  • चार्जर: 18 वाट

CMF Phone 1 8GB RAM

CMF Phone 1 में 6.67 इंच की स्क्रीन है जो 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं फोन में Super AMOLED LTPS पैनल का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर काम करता है जो 15 हजार रुपये से नीचे के प्राइस में बहुत ही शानदार कहा जा सकता है।

फोन में आपको 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ 6GB और 8GB रैम का सपोर्ट मिल जाता है। दोनों मॉडल अभी 15 हजार से कम में उपलब्ध हैं। दोनों ही वेरिएंट्स में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

रही बात फोटोग्राफी की तो 50MP मेन सोनी सेंसर के साथ आपको एक पोट्रेट लेंस मिल जाता है। फ्रंट पैनल पर 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

CMF Phone 1 स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच, FHD+ AMOLED
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300
  • रैम: 6GB/8GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • मेन कैमरा: 50MP + AI
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 5,000mAh
  • चार्जर: 33 वाट

realme 13 5G 8GB RAM

realme 13 5G का 8GB रैम मॉडल भी अब 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हो गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2.4 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। इसके साथ ही 8GB रैम के साथ आपको 128GB और 256GB की स्टोरेज मिल जाती है। वहीं फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन पर ध्यान दें तो रियलमी 13 5जी में आपको 6.72 इंच की स्क्रीन मिल जाती है। कंपनी ने FHD+ रेजल्यूशन वाले IPS LCD पैनल का उपयोग किया है। इसके साथ ही 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिल जाता है।

फोन के रियर पैनल पर 50 MP + 2 MP का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 5000 mAh की बैटरी 45 वाट के सुपर वूक चार्जर के साथ उपलब्ध है।

realme 13 5G स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.72 इंच, FHD+ IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
  • रैम: 8GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • मेन कैमरा: 50MP + 2MP
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 5,000mAh
  • चार्जर: 45 वाट

Moto G45 5G 8GB RAM

moto g45 5g launched in india

यदि आप इस बजट में 8GB रैम के साथ मोटोरोला का फोन देखना चाहते हैं तो फिर मोटो जी45 5जी को देख सकते हैं। यह फोन 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने आइपीएस एलसीडी पैनल का उपयोग किया है जो 120हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.30GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी45 5जी में एफ/1.8 अपर्चर के वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस उपलब्ध है। वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में आपको 5,000एमएएच बैटरी और 18 वाट का चार्जिंग मिल जाता है।

Moto G45 5G स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.5 इंच, FHD+ IPS LCD
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
  • रैम: 4GB/8GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • मेन कैमरा: 50MP + 8MP
  • फ्रंट कैमरा: 16MP
  • बैटरी: 5,000mAh
  • चार्जर: 18 वाट

POCO M7 8GB RAM

poco-m7-5g-airtel-exclusive-edition-launched-india-price-specifications

POCO M7 5G भी एक अच्छा ऑप्शन है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB की मैमोरी मिलती है। दोनों वेरिएंट्स 15,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फोन में 6.88-इंच की बड़ी स्क्रीन मिल जाती है जो HD+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।

कैमरे की बात करें तो इसमें में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। वहीं फ्रंट में 8MP सेल्फी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 5,160mAh की बैटरी से लैस किया है जो 18W की चार्जिंग के साथ आता है।

POCO M7 5G के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.88 इंच, FHD+ IPS LCD
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • रैम: 6GB/8GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • मेन कैमरा: 50MP + 8MP
  • फ्रंट कैमरा: 8MP
  • बैटरी: 5,160mAh
  • चार्जर: 18 वाट

The post 8GB RAM फोन 15000 रुपये के बजट में, सालों-साल नहीं रुकेंगे ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8-gb-ram-phone-under-rs-15000/feed/ 0
15,000 रुपये के बजट में 5 Redmi Smartphone जो हैं काफी दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/best-redmi-phone-under-rs-15000-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-redmi-phone-under-rs-15000-in-india/#respond Thu, 13 May 2021 11:07:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58855 यदि आप भी Xiaomi फोन लेना चाह रहे हैं और बजट 15,000 रुपये है तो आगे हमने 5 अच्छे फोन की जानकारी दी है जिनमें से आप अपने लिए किसी का चुनाव कर सकते हैं।

The post 15,000 रुपये के बजट में 5 Redmi Smartphone जो हैं काफी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भले ही हाई रेंज में Apple और Samsung का दबदबा हो लेकिन 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये की बात करें तो यहां राजा Redmi ही है। कंपनी के पास एक से एक शानदार फोन हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। सबसे खास बात कि लगभग हर तीन महीने पर कंपनी बजट सेगमेंट पोर्टफोलियो को बदल देती है जिससे यूजर्स को कुछ नया मिलता है। इस बजट में शाओमी रेडमी नोट सीरीज उपलब्ध है और अगर 2021 देखें तो कंपनी ने काफी शानदार फोन पेश किये हैं। खास कर रेडमी नोट 10 सीरीज को तो लोग काफी पंसद कर रह हैं। सबसे खास बात कही जा सकती है कि ये फोन 15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध हैं। यदि आप भी शाओमी फोन लेना चाह रहे हैं और बजट 15,000 रुपये है तो आगे हमने 5 अच्छे फोन की जानकारी दी है जिनमें से आप अपने लिए किसी का चुनाव कर सकते हैं।

Redmi Note 10S

Redmi Note 10S फिलहाल कंपनी का सबसे नया फोन है और स्पेसिफिकेशन काफी अच्छे हैं। इस फोन में आपको 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच होल एमोलेड स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन MediaTek Helio G95 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 6जीबी की रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 64जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में मीयूआई 12.5 देखने को मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 10एस में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसका मेन सेंसर 64 MP का है। वहीं 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 MP का मैक्रो और 2 MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। फ्रंट पैनल 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 33वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ है। इसे भी पढ़ेंः 120Hz डिसप्ले वाले बेस्ट SmartPhone, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी

Redmi Note 10
redmi-note-10-5g

शआोमी के नोट 10 सीरीज का सबसे सस्ता फोन Redmi Note 10 ही है। इस फोन में भी आपको 6.43 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह Qualcomm के सबसे नए Snapdragon 678 SoC पर कार्य करत है। इसमें 4 GB RAM के साथ 64 GB जी मैमोरी और 6GB RAM के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है और दोनों मॉडल 15,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं 8 MP अल्ट्रा-वाइड, 2 MP का मैक्रो और 2 MP का ही डेप्थ सेंसर दिया है। वहीं फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जर के साथ है। इसे भी पढ़ेंः 6GB रैम वाले बेस्ट फोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत: महज 9,999 रुपए

Redmi Note 9 Pro Max

cheapest 64 megapixel camera phone in india
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। फोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है और मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। तीसरा सेंसर 5 MP का मैक्रो लेंस है और चौथा 2 MP का डेफ्थ सेंसर उपलब्ध है। इस फोन में सेल्फी के लिए 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max एंडरॉयड 10 पर काम करता है जबकि प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

लेटेस्ट वीडियो देखें: Best Smartphone under Rs 15,000 with 6000 mAh Battery: Samsung, Xiaomi, realme

Redmi Note 9 Pro

know everything about Xiaomi Redmi Note 10 series before 4 march india launch
Redmi Note 9 Pro

Redmi Note 9 Pro भी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि इस फोन को लॉन्च हुए अभी एक साल से ज्यादा हो गया है लेकिन अब भी किसी से कम नहीं है। इस फोन में 6.67-इंच पंच-होल फुल HD+ दी गई हैं जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट पर काम करता है और इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 4GB और 6GB रैम में पेश किया है इसके साथ ही 64GB और 128GB की स्टोरेज दी गई है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट उपलब्ध है। रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप है। दूसर सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल मैक्रो और चौथा 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट चार्जिंग के साथ आता है। इसे भी पढ़ेंः 20,000 रुपए बजट वाले टॉप 10 फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स, पलक झपके ही होंगे फुल चार्ज

Redmi 9 Power
best-redmi-phone-under-rs-15000-in-india

इन सबके बाद यदि आप शाओमी का बड़ी बैटरी वाल कोई फोन लेना चाह रहे हैं तो फिर Redmi 9 Power को देख सकते हैं। फोन में 6.53 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन एंडराॅयड 10 पर कार्य करता है और इसमें मीयूआई 12 देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए क्वाॅलकाॅम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है और इसे 4 GB और 6 GB RAM की ताकत प्रदान की गई है। इसमें भी रियर पैनल पर क्वाड कैमरा है। मेन कैमरा 48 MP का है जबकि दूसरा 8 MP का अल्ट्रा वाइड। इसके अलावा 2 MP का मैक्रो और 2 MP का ही डेफ्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18वाॅट फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post 15,000 रुपये के बजट में 5 Redmi Smartphone जो हैं काफी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-redmi-phone-under-rs-15000-in-india/feed/ 0
15,000 रुपये के बजट में 128 GB मैमोरी के साथ 5 बेस्ट फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-15000-with-128gb-internal-memory/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-15000-with-128gb-internal-memory/#comments Fri, 16 Apr 2021 13:09:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57300 128 GB मैमोरी के साथ यदि आप अच्छा फोन देख रहे हैं तो इस लिस्ट को देख सकते है इसमें Xiaomi samsung realme oppo और poco का नाम शामिल है.

The post 15,000 रुपये के बजट में 128 GB मैमोरी के साथ 5 बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आपका बजट 15,000 रुपये है और आप 64 GB रैम का फोन ले रहे हैं तो भारी गलती कर रहे हैं। क्योंकि हाल में ही काउंटर प्वाइंट द्वारा एक रिचर्स प्रकाशित किया गया है जिसमें कहा गया है कि आज स्मार्टफोन में मैमोरी का औसत उपयोग 100 जीबी से ज्यादा का हो गया है। ऐसे में हमारी सलाह यही होगी कि यदि आप नया स्मार्टफोन ले रहे हैं और आपका बजट 15,000 रुपये के आस पास है तो आप 128 GB मैमोरी वाला फोन ही लें तो बेहतर है। इसका फायदा यह होगा कि आप लंबे समय तक अपने फोन का उपयोग कर पाएंगे। हालांकि ऐसे में आपका सवाल जरूर होगा कि तो फिर इंडियन मार्केट में 128 GB मैमोरी के साथ कौन अच्छे फोन उपलब्ध हैं तो चलिए मैं आपको बेस्ट 5 फोन की जानकारी देने जा रहा हूं।

Realme 8
हाल में रियलमी ने इंडिया में Realme 8 मॉडल को पेश किया है। यह फोन लुक, स्टाइल और परफॉर्मेंस में काफी अच्छा है। फोन में आपको 6.4 इंच की स्क्रीन मिलती है और कंपनी ने Super AMOLED पैनल का उपयोग किया है। ऐसे में आप जान सकते हैं कि डिसप्ले अच्छा ही मिलेगा। रही बात हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की तो आपको बता दूं कि रियलमी 8 को MediaTek Helio G95 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। फोन में आपको 4 GB की रैम मैमोरी मिलेगी और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है। रही बात कैमरे की तो आपको 64 MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट में 16 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है और पावर बैकअप के लिए 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Netflix प्लान की फुल लिस्ट, कीमत: महज Rs 199 से शुरू

इस वीडियो में देखें 20,000 रुपये के बजट में 5 सबसे दमदर फोन

Xiaomi Redmi Note 10

20 हजार से नीचे के बजट में Xiaomi बहुत ताकतवर है और कंपनी के पास काफी अच्छे फोन है। वहीं जब 15 हजार रुपये से नीचे की बात करते हैं तो हाल में शाओमी द्वारा लॉन्च Redmi Note 10 को अच्छा कहा जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम के नए प्रोसेसर Snapdragon 678 पर काम करता है। यह फोन 4जीबी और 6 GB की मैमोरी के साथ आता है और दोनों मॉडल 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं। हालांकि 6जीबी रैम मॉडल के साथ आपको 128 GB की मैमोरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 10 में 48 MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP का क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट में 13 MP सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Android 12 के साथ और भी एडवांस होगा आपका स्मार्टफोन, देखें इसके बेस्ट फीचर्स

Samsung Galaxy M21
Samsung Galaxy M21 price cut in offline stores
इस प्राइस रेंज में सैमसंग के पास भी काफी शानदार फोन है। Samsung Galaxy M21 ऐसा ही एक डिवाइस है। यह फोन 6.4 इंच की Super AMOLED डिसप्ले के साथ आता है। अच्छे डिसप्ले के बाद फोन में आपको बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी ने इसे 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में 48 MP + 8 MP + 5 MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन सैमसंग के Exynos चिपसेट पर काम करता है और फोन में आपको 6 GB रैम मैमोरी के साथ 128 GB की स्टोरेज मिलेगी।

Poco M3
poco m3 real photo leak unique rear design revealed render
इस प्राइस रेंज में आप Poco फोन को भी देख सकते हैं। कंपनी का Poco M3 मॉडल 128 GB  मैमोरी के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 6 GB की रैम मैमोरी दी गई है। पोको एम3 को क्वॉलकॉम के Snapdragon 662 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आपको 2 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोन में 6.53 इंच की स्क्रीन है और कंपनी ने इसे 48 MP + 2 MP + 2 MP ट्रिपल रियर प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया है। वहीं फ्रंट में 8 MP का सेल्फी है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 6000 mAh की बैटरी के साथ आता है।

Oppo A53
oppo-a53s
इस बजट में 128 GB मैमोरी फोन के साथ ओपो ए53 को भी देखा जा सकता है। इस फोन में 6.5 दंच की स्क्रीन दी गई है और कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 460 चिपसेट पर पेश किया है। हालांकि प्रोसेसर थोड़ा साधारण कहा जा सकता है लेकिन फोन में 90 Hz Refresh Rate की स्क्रीन है। फोटोग्राफी के लिए  13 MP + 2 MP + 2 MP ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 16 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6 GB की रैम मैमोरी के साथ 128 GB का स्टोरेज है। जबकि पावर बैकअप के लिए 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

हमने फोंस को रगड़ा, टेबल पर घीसा​ भी और चाकू से स्क्रैच किया फिर देखें कौन जीता यह टेस्ट

The post 15,000 रुपये के बजट में 128 GB मैमोरी के साथ 5 बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-15000-with-128gb-internal-memory/feed/ 1