best phone under rs 8000 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 09 Aug 2021 14:25:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जानें Micromax In 2B की 5 बड़ी खूबियां, क्यों पड़ेगा यह चाइनीज फोन पर भारी https://www.91mobiles.com/hindi/5-things-about-micromax-in-2b/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-things-about-micromax-in-2b/#comments Sat, 31 Jul 2021 10:23:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63961 यदि आप भी बजट स्मार्टफोन खरीदारी का मन बना रहे हैं तो Micromax In 2B को देख सकते हैं। आगे हमने इस फोन की ऐसी ही 5 खूबियों का जिक्र किया है।

The post जानें Micromax In 2B की 5 बड़ी खूबियां, क्यों पड़ेगा यह चाइनीज फोन पर भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

माइक्रोमैक्स ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Micromax In 2B को पेश कर दिया है। हालांकि यह एक बजट फोन है बावजूद इसके इस डिवाइस को लेकर काफी शोर है। 8,000 रुपये से लेकर 9,000 रुपये के बजट में इसे एक अच्छा फोन माना जा रहा है। वहीं यह भी कहा रहा है कि यह भारतीय फोन चीनी ब्रांड्स के डिवाइस को टक्कर देने का पूरा दम रखता है। यदि आप भी बजट स्मार्टफोन खरीदारी का मन बना रहे हैं तो Micromax In 2B को देख सकते हैं। आगे हमने इस फोन की ऐसी ही 5 खूबियों का जिक्र किया है।

6जीबी रैम

Micromax In 2B को कंपनी ने Unisoc T610 चिपसेट पर पेश किया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो ARM Cortex A75 आर्किटेक्चर पर काम करता है और अधिकतम 1.8 GHz क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। हालांकि इसमें सबसे खास बात यह कही जा सकती है​ कि कंपनी ने इसे 4GB रैम के साथ 64GB मैमोरी के अलावा 6GB रैम के साथ 64GB जीबी मैमोरी में भी पेश कियाा है। आज 10 हजार रुपये से कम के बजट में 6GB रैम काफी खास कहा जा सकता है। इसे भी पढ़ेंः OnePlus Nord 2 5G के बारे में ये 5 बातें जानना है जरूरी, इसके बाद ही करें फैसला खरीदना है या नहीं

Micromax IN 2B: Unboxing, First Look, Launch & Price in India | UniSOC T610

5000 mAh बैटरी

माइक्रोमैक्स का यह फोन 5,000 mAh की बैटरी के साथ आता है। यानी कि कम बजट में भी आपको बड़ी रैम मैमोरी के साथ बड़ी बैटरी दी जा रही है। फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसे भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे सस्ते 4G SmartPhone JioPhone Next में क्या है खास, जानें इसकी 5 खूबियां

बड़ी स्क्रीन

माइक्रोमैक्स इन 2बी में आपको बड़ी स्क्रीन मिलती है। कंपनी ने इसे 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी जो वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। वहीं फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है और यह 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

नया ओएस

अब तक आपने अच्छे स्पेसिफिकेशन देख लिए वहीं Micromax In 2B की एक और खास बात यह है कि कंपनी ने इसे एंड्रॉयड के नए वर्जन 11 पर पेश किया है और बहुत हद तक प्योर एंड्रॉयड का ही अनुभव होगा। इसे भी पढ़ेंः सस्ता 5G Phone लेने में फायदा है या नुकसान, जानें

Micromax IN 2B: PUBG Test & Battery Test !

शानदार प्राइस

भले ही लंबे समय बाद कंपनी ने भारतीय बाजार में कदम रखा हो लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि पूरी तैयारी के साथ आई है। Micromax In 2B में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसका मुख्य सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। कंपनी ने इसमें Samsung कैमरा लेंस का उपयोग किया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसे फोन की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। वहीं बढ़ा वेरियंट 8,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन का प्राइस काफी प्रतियोगी है।

The post जानें Micromax In 2B की 5 बड़ी खूबियां, क्यों पड़ेगा यह चाइनीज फोन पर भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-things-about-micromax-in-2b/feed/ 2