नोटः डील प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है और इसमें बैंक ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट, कैशबैक आदि शामिल नहीं हैं।
The post सबसे सस्ता फोन 10,000 रुपये से कम में, यहां देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, लेकिन एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए 10,000 रुपये से कम में आने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। ये फोन कॉलिंग, डेली टास्क, हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त हैं। आपको बताते चलें कि इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy A07, Samsung Galaxy M07 4G, Samsung Galaxy F07, Lava Storm Play 5G, Lava Blaze 3 5G, Itel A95, realme Narzo N65 5G, Poco M7 5G जैसे फोन आते हैं, जो तेज प्रोसेसर और 4G व 5G सपोर्ट के साथ आते हैं। आप अपनी जरूरतों जैसे 4G, 5G, गेमिंग, डिस्प्ले या बैटरी लाइफ के आधार पर फोन को चुन सकते हैं। आइए, जानते हैं 10,000 रुपये से कम में आने वाले सस्ते स्मार्टफोन के बारे मेंः
| स्मार्टफोन | कीमत |
| Samsung Galaxy A07 | 8,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Samsung Galaxy M07 | 6,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Samsung Galaxy F07 | 8,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Lava Storm Play 5G | 9,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Lava Blaze 3 5G | 10,349 रुपये (6GB+128GB) |
| Realme C61 | 6,799 रुपये (4GB+64GB) |
| realme Narzo N61 | 6,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Itel A95 | 10,499 रुपये (6GB+128GB) |
| Poco M7 5G | 8,499 रुपये (6GB+128GB) |
| POCO C71 | 6,199 रुपये (4GB+64GB) |
नोटः यह कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आधारित है और कीमत खबर लिखे जाते तक की है। इन डिवाइस की कीमत घट और बढ़ सकती है। खरीदारी से पहले एक बार जरूर चेक कर लें।
Samsung Galaxy A07 बजट-सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जो ₹8,999 की कीमत में शानदार फीचर्स देता है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन Android v15 पर रन करता है और 5000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह 4G स्मार्टफोन है, जो उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो सैमसंग ब्रांड और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M07 4G उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो लंबे बैकअप और स्लीक डिजाइन वाला फोन चाहते हैं। इसमें 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसका 50MP का रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा डेली फोटोग्राफी के लिए बढ़िया हैं। 25W फास्ट चार्जिंग और Android v15 के साथ यह एक भरोसेमंद बजट स्मार्टफोन है।

स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy F07 सैमसंग का एक और एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Helio G99 चिपसेट और Android v15 के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की 5000mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जो दिनभर आराम से चल जाती है।

स्पेसिफिकेशंस
Lava Storm Play 5G बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो 10,000 रुपये से कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी देता है। इसकी कीमत ₹9,999 है और यह उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो कम दाम में तेज परफॉर्मेंस, अच्छी बैटरी और 5G सपोर्ट चाहते हैं। फोन MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ फोन में 6.75-इंच का 120Hz डिस्प्ले है। कैमरा की बात करें, तो 50MP+ 2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन Android v15 पर रन करता है।

स्पेसिफिकेशंस
Lava Blaze 3 5G फ्लिपकार्ट पर अभी 10,249 रुपये में उपलब्ध है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर डेली टास्क और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा है, वहीं 6.56-इंच का 90Hz डिस्प्ले स्क्रॉलिंग और वीडियो को स्मूथ बनाता है। फोन में 50MP रियर कैमरा दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें लेता है। 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग लगभग पूरे दिन साथ देती है। फोन Android 14 पर चलता है और 1TB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है।
स्पेसिफिकेशंस
Realme C61 किफायती रेंज वाला फोन है। इसमें Unisoc T612 प्रोसेसर है, जो बेसिक टास्क जैसे कि कॉलिंग, चैटिंग और सोशल मीडिया के लिए ठीक है। वहीं 6.74-इंच का 90Hz डिस्प्ले वीडियो और स्क्रॉलिंग को बेहतर बनाता है। इसमें 32MP का रियर कैमरा है, जो दिन में ठीक-ठाक फोटो लेता है, लेकिन 5MP फ्रंट कैमरा सेल्फी में कमजोर है। इसके साथ 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग है।

स्पेसिफिकेशंस
realme Narzo N61 बजट में बड़े डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें Unisoc प्रोसेसर है, जो बेसिक टास्क के लिए ठीक है, लेकिन गेमिंग में कमजोर है। फोन में 6.74-इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। वहीं कैमरा की बात करें, तो 32MP रियर कैमरा दिन में ठीक फोटो लेता है, लेकिन फ्रंट में सिर्फ 5MP कैमरा है। फोन में 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन Android 14 पर रन करता है और 2TB मेमोरी कार्ड इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
यदि आपका बजट 10000 रुपये से कुछ सौ अधिक है, तो फिर Itel A95 भी एक विकल्प हो सकता है। इसमें 6GB रैम और 5G सपोर्ट है, जो बजट में शानदार बनाता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं डिस्प्ले की बात करें, तो 6.67-इंच का 120Hz डिस्प्ले है, जो स्मूथ और रिस्पॉन्सिव अनुभव देता है। फोन में 50MP रियर कैमरा है, जो दिन में अच्छी तस्वीरें लेता है। 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह Android 14 पर रन करता है और 1TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट इसे आकर्षक बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
Poco M7 5G शानदार बजट 5G फोन है। Snapdragon 4 Gen2 प्रोसेसर परफॉर्मेंस और 5G सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 6.88-इंच का 120Hz डिस्प्ले बड़ा और स्मूथ है, जो वीडियो और गेमिंग के लिए शानदार है। 50MP रियर कैमरा दिन में अच्छी तस्वीरें लेता है। 5160mAh की बड़ी बैटरी और 18W चार्जिंग लंबा बैकअप देती है। Android 14 और 1TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
POCO C71 किफायती फोन है। Unisoc T7250 प्रोसेसर बेसिक टास्क के लिए ठीक है, लेकिन गेमिंग में कमजोर है। 6.88-इंच का 120Hz डिस्प्ले बड़ा और स्मूथ है। 32MP डुअल रियर कैमरा दिन में ठीक-ठाक फोटो लेता है। वहीं 5200mAh की बड़ी बैटरी और 15W चार्जिंग लंबा बैकअप देती है। Android 15 का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और 2TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट इसे आकर्षक बनाते हैं। यह फोन किफायती दाम में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ देता है।

स्पेसिफिकेशंस
The post सबसे सस्ता फोन 10,000 रुपये से कम में, यहां देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Amazon Great Indian Festival 2025: 10,000 रुपये से कम बजट वाले स्मार्टफोन पर जानें क्या है बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 में स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। इस बार कई कंपनियां अपने नए और पावरफुल बजट सेगमेंट स्मार्टफोन्स लेकर आई हैं, जिनमें बेहतर बैटरी, हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स का वादा शामिल है। अगर आप 10 हजार रुपये के बजट में एक नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो अभी मौका अच्छा है, क्योंकि SBI कार्ड से खरीदार पर अमेजन 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा, कूपन, नो-कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक आदि जैसे ऑफर्स का लाभ भी उठाया जा सकता है। वैसे, इस सेल में सिर्फ स्मार्टफोन कैटगरी पर ही नहीं, बल्कि हेडफोन, एयरफ्रायर्स, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, एक्सेसरीज, स्मार्टवॉच, होम अप्लायंसेज, टैबलेट पर भी जबरदस्त डील मिल रही है। इस आर्टिकल में जानते हैं 10,000 रुपये से कम वाले स्मार्टफोन डील के बारे में?
10 हजार रुपये से कम की रेंज में स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy M07 एक ऑप्शन हो सकता है। इसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस बजट में स्लीक और पावरफुल स्मार्टफोन है, जो 7.6mm की स्लिम बॉडी और IP54 रेटिंग के साथ आता है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर है, जिसका AnTuTu स्कोर 422k+ है। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान आपको बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है। फोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP+2MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं अगर बैटरी की बात करें, तो 5000mAh बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो इसे एक लॉन्ग-लास्टिंग डिवाइस बनाती है। साथ ही, 6 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स इसे और भी बेहतर डील बनाते हैं।
सेलिंग प्राइसः 9,999 रुपये
डील प्राइसः 6,999 रुपये
iQOO Z10 Lite 5G उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बैटरी बैकअप को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W फ्लैशचार्ज के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया है। 433k+ AnTuTu स्कोर इस फोन को पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.74-इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। कैमरा सेक्शन में 50MP Sony AI और 2MP रियर कैमरा है, वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। साथ ही, IP64 और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस इसे और भी ड्यूरेबल बनाते हैं।
सेलिंग प्राइसः 13,999 रुपये (4GB+128GB)
डील प्राइसः 9,998 रुपये
Redmi A5 अपने सेगमेंट में सबसे बड़े 6.88-इंच 120Hz डिस्प्ले और TUV Rhineland ट्रिपल आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें 5200mAh बैटरी और पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए यह 128GB तक का स्पेस और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसमें 32MP AI डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 3GB और 4GB रैम के विकल्प मिलते हैं। Android 15 और IP52 रेटिंग के साथ यह फोन इस प्राइस रेंज में एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
सेलिंग प्राइसः 9,999 रुपये
डील प्राइसः 7,464 रुपये
Samsung Galaxy M06 5G परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 12 5G बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 6.7 इंच PLS LCD एचडी प्लस है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन 8mm की स्लिम डिजाइन और 50MP+2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Galaxy M06 5G को Knox सिक्योरिटी और 4 साल तक के OS व सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं, जिससे यह और भी भरोसेमंद बनता है।
सेलिंग प्राइसः 12,499 रुपये
डील प्राइसः 7,499 रुपये
Lava Bold N1 Pro बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन है। इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP AI प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिससे डिटेल्ड और शार्प फोटो कैप्चर की जा सकती हैं। यह फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी और 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
सेलिंग प्राइसः 8,339 रुपये
डील प्राइसः 6,599 रुपये
realme Narzo 80 Lite 5G लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्टफोन है। इसमें 6000mAh की बैटरी है, जिसका उपयोग पूरे दिन किया जा सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे टिकाऊ बनाता है। फोन की डिजाइन सिर्फ 7.94 मिमी पतली है, जिससे इसे पकड़ना आसान और स्टाइलिश लगता है। इसमें 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और पंच-होल स्क्रीन के साथ आता है। कैमरे में 32MP रियर प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। AI Assist फीचर रोजमर्रा के काम को और आसान बनाता है।
सेलिंग प्राइसः 13,999 रुपये
डील प्राइसः 8,998 रुपये
Lava Storm Play 5G को भी आप 10,000 रुपये से कम की बजट में खरीद सकते हैं। इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसका AnTuTu स्कोर 500k+ है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेक्शन की बात करें, तो रियर पैनल पर 50MP+2MP डुअल कैमरा है, वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग भी इसमें मौजूद है। यह फोन क्लीन Android 15 OS पर चलता है।
सेलिंग प्राइसः 13,499 रुपये
डील प्राइसः 9,999 रुपये
POCO M7 5G उन यूजर्स के लिए है, जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले 6.88 इंच HD+ स्क्रीन है, जो बड़ी और इमर्सिव व्यूइंग देती है। कैमरा सेक्शन में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। अगर बैटरी की बात करें, तो फोन में 5160mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक पावर देती है। कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो तेज और स्मूद 5G कनेक्टिविटी का एक्सपीरिसंस प्रदान करता है।
सेलिंग प्राइसः 12,999 रुपये
डील प्राइसः 8,489 रुपये
नोटः डील प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है और इसमें बैंक ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट, कैशबैक आदि शामिल नहीं हैं।
The post Amazon Great Indian Festival 2025: 10,000 रुपये से कम बजट वाले स्मार्टफोन पर जानें क्या है बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post बेस्ट कैमरा फोन अंडर 20000 रुपये, जानें प्राइस, फीचर की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फोटोग्राफी के शौकीन हैं और 20,000 रुपये से कम की रेंज में अच्छे कैमरा फोन (Camera Phone) की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर हैं। इन दिनों फोटोग्राफी के शौक को पूरा करने के लिए स्मार्टफोन का कैमरा ही काफी है। अगर फोटोग्राफी की बेसिक जानकारी है, तो स्मार्टफोन से भी अच्छी तस्वीरें खींच सकते हैं। हालांकि फोटोग्राफी के लिए महंगे फोन की तरफ नहीं जाना चाहते हैं, तो 20,000 रुपये से कम की रेंज में भी अच्छे ऑप्शंस मिल जाएंगे। इस रेंज में Oppo F25 Pro, Xiaomi Redmi Note 13 Pro, iQOO Z9s, Vivo T3, OnePlus Nord CE 4 Lite, Realme Narzo 70 Pro, POCO X6 जैसे विकल्प मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हमनें ऐसे ही फोन की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्हें 20,000 रुपये (best camera phone under 20000) से कम में खरीद सकते हैं।
| स्मार्टफोन का नाम | कीमत |
| CMF Phone 2 Pro | 18,999 रुपये (बेस वेरियंट) |
| OPPO K13 5G | 17,999 रुपये (बेस वेरियंट) |
| realme Narzo 80 Pro 5G | 19,999 रुपये (बेस वेरियंट) |
| OPPO F25 Pro | 19,990 रुपये (बेस वेरियंट) |
| Redmi Note 13 Pro | 18,088 रुपये (बेस वेरियंट) |
| realme P3 | 16,999 रुपये (बेस वेरियंट) |
| iQOO Z9s | 19,998 रुपये (बेस वेरियंट) |
| Vivo T3 | 19,999 रुपये (बेस वेरियंट) |
| OnePlus Nord CE 4 Lite | 19,999 रुपये (बेस वेरियंट) |
| Realme Narzo 70 Pro | 19,999 रुपये (बेस वेरियंट) |
| Redmi Note 13 5G | 16,999 रुपये (बेस वेरियंट) |
| POCO X6 5G | 18,999 रुपये (बेस वेरियंट) |

CMF Phone 2 Pro, 20,000 रुपये के बजट में काफी अच्छा कैमरा फोन कहा जा सकता है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.88 अपर्चर के साथ ईआईएस और पीडीएएफ टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। यह एक वाइड एंगल लेंस है और इसका सेंसर साइज 1/1.57 इंच का है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमूरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर है जो 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। इसके अलावा तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल टेलीस्कोप लेंस है जो f/1.85 अपर्चर, 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर कैमरा कॉम्बिनेशन बहुत शानदार कहा जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा (f/2.45 अपर्चर) दिया गया है।
CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच का फुल एचडी+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है और 3000 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक डाइमेनसिटी 7300 प्रो चिपसेट पर पेश किया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इन सबके साथ पावर बैकअप के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
कैमराः 50MP+8MP+50MP रियर, 16MP सेल्फी कैमरा
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Pro
रैम-स्टोरेज: 8GB/12GB रैम और 256GB
बैटरी-चार्जिंग: 5000mAh बैटरी, 33W चार्जर

यदि आप ओपो ब्रांड का कैमरा फोन पसंद करते हैं तो फिर OPPO K13 5G को भी देख सकते हैं। 20 हजार रुपये के बजट में यह एक अच्छा कैमरा फोन कहा जा सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जहां मेन कैमरा 50 MP का है और यह एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसमें फील्ड ऑफ व्यू 76 डिग्री का है और सेंसर साइज 1/2.88 इंच का। इसके साथ ही फोन में 2 MP मोनो लेंस दिया गया है और यह एफ/2.4 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसका पोट्रेट मोड काफी शानदार है। फ्रंट में 16 MP का कैमरा दिया गया है और कंपनी ने Sony IMX480 सेंसर का उपयोग किया है जो काफी अच्छा कहा जा सकता है।
वहीं दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OPPO K13 5G में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 8GB + 128GB और 8GB + 256GB के दो वेरिएंट्स आते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमराः 50MP+2MP रियर, 16MP सेल्फी कैमरा
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
रैम-स्टोरेज: 8GB/12GB रैम और 256GB
बैटरी-चार्जिंग: 7000mAh बैटरी, 80W चार्जर

realme Narzo 80 Pro 5G को हाल में ही लॉन्च किया गाय है। यह फोन दमदार प्रोसेसर के साथ कैमरे के मामले में भी काफी खास है। कंपनी ने इसे 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर के साथ पेश किया है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर डिटेल तस्वीर क्लिक करने के लिए जाना जाता है। इसमें आपको 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है जो बेहतर पोट्रेट फोटो का भरोसा देता है। वहीं फ्रंट में भी 16 मेगापिक्सल सोनी IMX480 लेंस मिल जाता है जो आपकी सेल्फी में चार चांद लगाता है। कुल मिलकर इसमें आपको अच्छा कैमरा सेटअप मिलता है जो डेली यूज के दौरान बेहतर पिक्चर क्लिक करने का दम रखता है।
फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इस प्राइस रेंज में यह एक दमदार प्रोसेसर है जो 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है। यह फोन 8GB रैम और 12GB रैम मैमोरी के साथ आता है और दोनों में आपको 256GB की रैम मैमोरी मिलती है। इसके साथ ही 6,000एमएएच बैटरी है जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले है और 4500निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
कैमराः 50MP+2MP रियर, 16MP सेल्फी कैमरा
डिस्प्ले: 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400
रैम-स्टोरेज: 8GB/12GB रैम और 256GB
बैटरी-चार्जिंग: 6000mAh बैटरी, 80W चार्जर

Oppo F25 Pro स्मार्टफोन 20,000 रुपये की रेंज में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के बिना), 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। यह फोन कलर को वार्म टोन में पेश करता है, जिससे तस्वीरें अधिक ड्रामेटिक लगती हैं। इसके पोर्ट्रेट मोड में गहराई और स्किन टोन डिटेक्शन अच्छा है। हालांकि लो-लाइट फोटोग्राफी में डिटेल्स और डायनामिक रेंज थोड़ी कमजोर हो सकती है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K30fps और 1080p60fps का सपोर्ट है, लेकिन OIS की कमी के कारण डायनामिक शॉट्स में हल्का स्टर महसूस हो सकता है।
कैमराः 64MP+8MP+2MP रियर, 32MP सेल्फी कैमरा
डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050
रैम-स्टोरेज: 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज
बैटरी-चार्जिंग: 5000mAh बैटरी, 67W चार्जर

Redmi Note 13 Pro में 200MP का ISOCELL HP3 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा है। इसका प्राइमरी कैमरा बेहतरीतन तस्वीरें लेता है, लेकिन लो-लाइट में कलर कंसिस्टेंसी कम हो जाती है। पोर्ट्रेट कैमरा का प्रदर्शन कभी-कभी इनकंसिस्टेंट हो सकता है। बेलेंस्ड डायनामिक रेंज और एडिटिंग के लिए एआई फीचर्स भी मिलते हैं। डिवाइस 4K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। हालांकि 200MP कैमरा के बावजूद 4K@60fps सपोर्ट की कमी है। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और व्लॉगिंग के लिए अच्छा है, लेकिन रंग कभी-कभी असंगत हो सकते हैं।
कैमराः 200MP+8MP+2MP रियर, 16MP सेल्फी कैमरा
डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 2
रैम-स्टोरेज: 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज
बैटरी-चार्जिंग: 5100mAh बैटरी, 67W चार्जर

20,000 रुपये से रियलमी का एक और फोन है जिसमें आपको अच्छा कैमरा मिलता है। हालांकि इसमें आपको ज्यादा सेंसर नहीं मिलेंगे लेकिन फोन की पिक्चर क्वालिटी अच्छी है। Realme P3 के रियर पैनल पर आपको 50MP (f/1.8 अपर्चर) का मेन कैमरा मिल जाता है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 2MP का है जो एक पोट्रेट लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
Realme P3 में आपको 6.67-इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं इसमें 1500Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। रही बात परफॉर्मेंस की तो यह फोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 6GB और 8GB रैम और मैमोरी के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज है जो UFS 3.1 तकनीक सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6000mAh बैटरी है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
कैमराः 50MP+2MP रियर, 16MP सेल्फी कैमरा
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 4
रैम-स्टोरेज: 6GB/8GB रैम और 256GB
बैटरी-चार्जिंग: 6000mAh बैटरी, 45W चार्जर

iQOO Z9s फोटोग्राफी, सेल्फी और परफॉर्मेंस के लिहाज से एक संतुलित स्मार्टफोन है। iQOO Z9s में 50MP Sony IMX882 OIS सेंसर और 2MP डेप्थ कैमरा है। यह सेल्फी और पोर्ट्रेट शॉट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करता है, खासकर फेस डिटेलिंग और बैकग्राउंड सेपरेशन के मामले में। यह डिवाइस शानदार डे-लाइट फोटोग्राफी करता है, जिसमें कलर और डिटेल्स बेहतर होती हैं। पोर्ट्रेट मोड में यह एज डिटेक्शन और बैकग्राउंड ब्लर के मामले में Samsung Galaxy M35 और OnePlus Nord CE4 Lite से आगे है। 16MP का सेल्फी कैमरा चेहरे की डिटेल्स और कलर को अच्छा पकड़ता है। बैकग्राउंड एक्सपोजर अच्छा है, लेकिन स्किन टोन कभी-कभी हल्का असंगत हो सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग में डिवाइस ठीक प्रदर्शन करता है लेकिन बेहतर स्टेबिलाइजेशन की कमी महसूस हो सकती है।
कैमराः 50MP+2MP रियर, 16MP सेल्फी कैमरा
डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300
रैम-स्टोरेज: 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज
बैटरी-चार्जिंग: 5500mAh बैटरी, 44W चार्जर

बेस्ट कैमरा फोन में 20,000 रुपये से कम की रेंज में Vivo T3 एक ऑप्शन हो सकता है। फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2MP का सेकेंडरी कैमरा और इसके साथ तीसरा कैमरा भी है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान लाइट की झिलमिलाहट को कम करने के लिए फ्लिकर सेंसर के रूप में कार्य करता है। यह दिन के उजाले में डिटेल के साथ वाइब्रेंट इमेज क्लिक करता है। वहीं पर्याप्त रोशनी होने पर लो-लाइट सेटिंग की मदद से भी अच्छी तस्वीरें क्लिक की जा सकती है।
सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है, जो अच्छे एक्सपोजर और कलर रिप्रोडक्शन के साथ शार्प सेल्फी लेता है। कुल मिलाकर Vivo T3 तस्वीरों में अच्छी कलर एक्यूरेसी के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है।
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ 120Hz एमोलेड डिस्प्ले
प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर
रैम-स्टोरेज: 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज
बैटरी-चार्जिंग: 5,000mAh की बैटरी के साथ 44W चार्जिंग

वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट के कैमरा की बात करें, तो इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा, पोर्ट्रेट के लिए 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। कैमरा से ली गई तस्वीरों में वॉर्म टोन दिखता है, जिससे अलग-अलग लाइट में हाई सेचुरेशन होती है, जबकि कैमरा कम रोशनी में अच्छा परफॉर्मेंस करता है। नाइट मोड से साथ तस्वीरें बेहतर आती हैं। हालांकि यह कम रोशनी में संघर्ष करता है, जिससे अक्सर सॉफ्ट और डिस्टॉर्टेड इमेज आती हैं। वहीं फ्रंट कैमरा सटीक स्किन टोन और पोर्ट्रेट मोड में अच्छी एज डिटेक्शन के साथ संतोषजनक सेल्फी देता है। कुल मिलाकर Nord CE 4 Lite का कैमरा परफॉर्मेंस औसत है, लेकिन इस रेंज में यह प्रतिस्पर्धी है।
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ 120Hz एमोलेड डिस्प्ले
प्रोसेसर : क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर
रैम-स्टोरेज: 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज
बैटरी-चार्जिंग: 5,500mAh बैटरी और 80W चार्जिंग

Redmi Note 13 5G में रियर पैनल पर 108MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 108MP का प्राइमरी कैमरा दिन की रोशनी में बैलेंस्ड कंट्रास्ट और सेचुरेशन के साथ बेहतर परफॉर्म करता है। अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी समान परफॉर्मेंस करता है, लेकिन अधिक ग्रेन दिखाता है, खासकर कम रोशनी में। हालांकि मैक्रो कैमरा सब्जेक्ट का अच्छी तरह से पता लगाता है, लेकिन इसमें डिटेल का अभाव है। फ्रंट कैमरा शार्ट तस्वीरें खींचता है, लेकिन स्किन का रंग हल्का कर देता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ईआईएस का उपयोग करता है और 30fps पर FHD का सपोर्ट करता है, हालांकि इसमें 60fps सपोर्ट का अभाव है।
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ 120Hz एमोलेड डिस्प्ले
प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर
रैम-स्टोरेज: 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज
बैटरी-चार्जिंग: 5,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग

POCO X6 5G में रियर पैनल पर 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा है, जबकि फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। आइडियल लाइटिंग कंडीशन में डिटेल के साथ इंप्रेसिव तस्वीरें खींचता है, लेकिन कम रोशनी की स्थिति में तस्वीरों में डिटेल और कलर एक्यूरेसी में कमी होती है। सेल्फी कैमरा चेहरे की डिटेल और स्किन कलर को अच्छी तरह से कैप्चर करता है और पोर्ट्रेट मोड में एज डिटेक्शन बेहतर है। फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और विभिन्न फ्रेम रेट पर कम रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। वीडियो की क्वालिटी अच्छी है, वहीं OIS और EIS का सपोर्ट भी है।
डिस्प्ले: 6.67-इंच 1.5K 120Hz एमोलेड डिस्प्ले
प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर
रैम-स्टोरेज: 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज
बैटरी- चार्जिंग: 5,100mAh बैटरी, 67W चार्जिंग
The post बेस्ट कैमरा फोन अंडर 20000 रुपये, जानें प्राइस, फीचर की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5G मोबाइल फोन 10000 से कम में, Samsung, Redmi और POCO जैसे नाम हैं शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आप बजट फ्रेंडली यानी 10,000 रुपये से कम में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज इस बजट में एक से बढ़कर एक फोन उपलब्ध हो चुके हैं। इस प्राइस में भी आपको अब बेहतर डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, इंप्रेसिव कैमरा और अच्छी बैटरी लाइफ मिल जाती है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आज 10,000 रुपये के बजट में ज्यादातर 5G फोन लॉन्च हो रहे हैं। हमने यहां 10,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप 5G फोन (5G Phone under rs 10000) की लिस्ट तैयार की है, जिनमें Samsung Galaxy 06 5G, Redmi 4A 5G, Poco C75 5G, Infinix Hot 50 5G और Vivo &28e सहित कई फोन शामिल हैं। आइए जान लेते हैं 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में आने वाले 5जी फोन की पूरी डिटेल…
| फोन का नाम | कीमत |
| Samsung Galaxy F06 5G | 9,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Xiaomi Redmi A4 | 8,499 रुपये (4GB+128GB) |
| Infinix Hot 50 5G | 9,499 रुपये (4GB+128GB) |
| POCO C75 5G | 7,999 रुपये (4GB+64GB) |
| vivo Y28e | 9,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Tecno Spark 30C | 9,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Itel Color Pro 5G | 9,999 रुपये (6GB+128GB) |
| POCO M6 5G | 9,199 रुपये (4GB+128GB) |
| Lava Blaze 2 5G | 9,999 रुपये (4GB+64GB) |
सैमसंग ने अपना सबसे सस्ता 5जी फोन Galaxy F06 5G को लॉन्च किया है और यह फोन 10,000 रुपये से नीचे के प्राइस ब्रैकेट में उपलब्ध है। कंपनी ने 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया है और इसमें 2.4GHz तक की प्रोसेसर क्लॉक स्पीड मिलती है। यह फोन 4जीबी और 6GB रैम मैमोरी के साथ आता है और स्टोरेज के लिए 128GB का ऑप्शन दिया गया है।
Samsung Galaxy F06 5G में 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है और इसमें 800 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा उपलब्ध है।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 5जी के लिए इसमें 12 इंडियन बैंड सपोर्ट है। यह फोन Jio, Airtel और Vi सहित सभी नेटवर्क पर काम करने में सक्षम है।
| डिस्प्ले | 6.74-इंच HD+ IPS LCD |
| रिफ्रेश रेट | 90Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| रैम | 4GB/6GB |
| स्टोरेज | 128GB |
| रियर कैमरा | 50MP + 2MP |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| ओएस | एंड्रॉयड 15 |
शाओमी ब्रांड रेडमी के पास भी 10,000 रुपये से कम के प्राइस में 5जी फोन उपलब्ध है। कंपनी ने Redmi A4 5G को पेश किया है जो Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी है और स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB का ऑप्शन मिल जाता है। 5G के लिए फोन में 2 बैंड सपोर्ट है और यही फोन की कमी है। इसमें जियो 5जी काम करेगा लेकिन यह एयरटेल पर सिम के साथ 5G सपोर्ट नहीं करेगा।
इसमें 6.88 इंच की एचडी+ IPS LCD डिसप्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और दूसरा एआई लेंस है। वहीं फ्रंट में 5 MP वाइड एंगल कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5160 mAh की बैटरी दी गई है और यह 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
| डिस्प्ले | 6.88-इंच HD+ IPS LCD |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| रियर कैमरा | 50MP + AI |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 5160mAh |
| ओएस | एंड्रॉयड 14 |
इनफिनिक्स का भी एक फोन है प्राइस ब्रैकेट के अनुसार अच्छा 5जी फोन कहा जा सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं Infinix Hot 50 5G की जो 9,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2.4 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। यह फोन 4GB और 8GB के रैम वेरियंट में उपलब्ध है। वहीं मैमोरी के लिए आपको 128GB तक का ऑप्शन मिलता है।
Infinix Hot 50 5G में आपको 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जो 120Hz तक के स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं फोन में आपको 48 एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा मिल जाता है और फ्रंट में 8 MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है इसमें 18 वॉट का चार्जर सपोर्ट है। वहीं 5जी के लिए इसमें 14 बैंड का सपोर्ट है। ऐसे में हर नेटवर्क के साथ यह काम करेगा।
| डिस्प्ले | 6.7-इंच HD+ IPS LCD |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 |
| रैम | 4GB/8GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| रियर कैमरा | 48MP + 2MP |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| ओएस | एंड्रॉयड 14 |
यदि आप किफायती 5G स्मार्टफोन की तलाश में है तो फिर POCO C75 को देख सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 7,999 रुपये है।
POCO C75 को Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आपको आॅक्टा कोर प्रोसेसर मिलता हैं वहीं 5G के लिए फोन में FDD (N1/N3/N5/N8/N28) और TDD (N40/N78) बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि भारत में FDD नेटवर्क नहीं है, ऐसे में सिर्फ TDD नेटवर्क सपोर्ट है और यह सिर्फ जियो के एसए बैंड पर काम करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में 5 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
| डिस्प्ले | 6.88-इंच HD+ IPS LCD |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB |
| रियर कैमरा | 50MP + AI |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 5160mAh |
| ओएस | एंड्रॉयड 14 |
10,000 रुपये के से कम में यदि आप Vivo का कोई 5G फोन लेना (Vivo 5G Phone Under Rs 10000) चाहते हैं तो Y28 5G को देख सकते हैं। यह फोन पहले थोड़े महंगे बजट में लॉन्च हुआ था लेकिन अब दस हजार से कम में उपलब्ध हो चुका है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच का उपयोग किया है। इसके साथ ही फोन में 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.4GHz तक के क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB की स्टोरेज में पेश किया है। फोन में आपको 5जी के लिए FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 और TDD N40 / N77 / N78 सहित कुल 8 बैंड का सपोर्ट मिल जाता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y28e 5G डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 0.08 मेगापिक्सल का दिया गया है जो कि एआई लेंस है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए Vivo Y28e 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 15 वॉट की चार्जिंग के साथ आता है।
| डिस्प्ले | 6.56-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 90Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| रियर कैमरा | 13MP+AI |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| ओएस | एंड्रॉयड 145 |
10,000 रुपये से कम की रेंज में आईटेक कलर प्रो 5जी (itel Color Pro 5G) एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह 5जी फोन अमेजन पर 9,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर पर चलता है और डेली टास्क के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही, कैजुअल गेमिंग के दौरान भी फोन बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसकी 5000 एमएएच की बैटरी एक दिन आराम से निकाल देती है। डिवाइस 5जी के साथ आता है, इसलिए फास्ट नेटवर्क स्पीड का फायदा उठा सकते हैं। itel Color Pro 5G एंट्री लेवल यूजर्स के लिए बजट में ऑलराउंडर फोन है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)
| डिस्प्ले | 6.6-इंच HD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 90Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6080 |
| रैम | 6GB |
| स्टोरेज | 128GB |
| रियर कैमरा | 50MP |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| ओएस | एंड्रॉयड 13 |
POCO M6 5G फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट में आता है। इस फोन में आपको बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ बेहतर परफॉर्मेंस, अच्छी सेल्फी और 22.5W चार्जर के साथ तेज चार्जिंग स्पीड मिलती है। इसके अलावा, फोन IP53 स्प्लैश-रेजिस्टेंट सर्टिफाइड है। POCO M6 को इस प्राइस रेंज में iTel P55 से भी कड़ी टक्कर मिलती है, जो समान रूप से अच्छा है। POCO M6 फोन लुक-वाइज भी आकर्षित करता है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)
| डिस्प्ले | 6.74-इंच HD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 90Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6100 Plus |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 128GB |
| रियर कैमरा | 50MP+0.08MP |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| ओएस | एंड्रॉयड 13 |
लावा ब्लेज 2 5G बजट स्मार्टफोन है। डिवाइस ‘रिंग लाइट’ फीचर के साथ आता है, जो इसे इस रेंज में डिवाइस को अलग बनाता है। फोन डेली टास्क के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही, बैटरी लाइफ भी अच्छी मिलती है। हालांकि डिस्प्ले और कैमरे बेहतर हो सकते थे। लावा ब्लेज 2 5G की कीमत भारत में बेस 4GB रैम वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये है, जबकि 6GB रैम विकल्प की कीमत 10,999 रुपये है। परफॉर्मेंस के मामले में यह POCO M6 Pro और iTel P55 को टक्कर देता है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)
| डिस्प्ले | 6.56-इंच HD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 90Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6020 MT6833 |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB |
| रियर कैमरा | 50MP+0.08MP |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| ओएस | एंड्रॉयड 13 |
The post 5G मोबाइल फोन 10000 से कम में, Samsung, Redmi और POCO जैसे नाम हैं शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन 25000 रुपये से कम में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यदि आपका बजट 25000 रुपये से कम है और इस रेंज में एक शानदार परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं, तो फिर सही जगह पर हैं। भारत में 25,000 रुपये की रेंज अब बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है। इस रेंज में Infinix GT 20 Pro, OnePlus Nord CE4, Vivo T3 Pro, iQOO Z9s Pro, Realme 13+ जैसे कई डिवाइस हाई परफॉर्मेंस का वादा करते हैं। अच्छी बात यह है कि ये बजट में भी फिट बैठते हैं। यही वजह है कि टीम 91मोबाइल्स ने इस रेंज में आने वाले कई फोन के प्रोसेसिंग पावर और बेंचमार्क स्कोर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर टेस्ट किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपको आपके पैसे का सही वैल्यू मिल सके। हमने 25,000 रुपये के अंदर उपलब्ध सबसे अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले फोन की लिस्ट (Best performing phones under Rs 25000) तैयार की है, ताकि आप अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें।
| स्मार्टफोन | कीमत | एनटूटू स्कोर |
| Infinix GT 20 Pro | 24,999 रुपये | 9,36,985 |
| OnePlus Nord CE4 | 24,999 रुपये | 8,19,347 |
| Vivo T3 Pro | 24,999 रुपये | 8,12,119 |
| iQOO Z9s Pro | 24,999 रुपये | 8,03,223 |
| Realme 13+ | 22,999 रुपये | 7,39,074 |

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो (Infinix GT 20 Pro) को भारत में 21 मई को लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह 25,000 रुपये के अंदर भारत के सबसे बेहतरीन गेमिंग फोन्स में से एक है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा, इस फोन में आपको 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। Infinix GT 20 Pro ने सभी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर शानदार स्कोर हासिल किया है। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 9,36,985 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,020 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 3,384 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 15,372 |

वनप्लस नॉर्ड सीई4 (OnePlus Nord CE4) इस प्राइस में एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला फोन है। इस फोन को भारत में 1 अप्रैल, 2024 को लॉन्च किया गया था। OnePlus ने भारत में Nord CE4 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। OnePlus Nord CE4 के बेंचमार्क स्कोर इसके परफॉर्मेंस की पुष्टि करते हैं। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 8,19,347 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,138 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,950 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 9,246 |

वीवो का वीवो टी3 प्रो (Vivo T3 Pro) भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन ने भी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि इसे भारत में 27 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस ने सभी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा परफॉर्मेंस दिखाया है।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 8,12,119 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,147 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 3,117 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 10,786 |

आईकू जेड9एस प्रो (iQOO Z9s Pro) एक अच्छा परफॉर्मेंस करने वाला डिवाइस है। इस डिवाइस को भारत में 21 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ आपको फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह डिवाइस स्मूथ प्रदर्शन करता है और बेंचमार्क स्कोर में बेहतरीन नतीजे देता है। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 8,03,223 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,131 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 3,074 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 10,764 |

रियलमी 13 प्लस (Realme 13+) को भारत में 29 अगस्त को लॉन्च किया गया था। Realme 13+ इस लिस्ट में सबसे सस्ता फोन है जिसकी कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। Realme 13+ ने बेंचमार्क टेस्ट जैसे कि AnTuTu, Geekbench और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अच्छे स्कोर हासिल किए। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 7,39,074 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,050 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,957 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 15,104 |
The post बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन 25000 रुपये से कम में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सबसे ज्यादा AnTuTu स्कोर वाले फोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यदि आप परफॉर्मेंस के आधार पर एंड्रॉयड फोन की खरीदारी करना पसंद करते हैं, तो आपको एक बार उस फोन का एनटूटू स्कोर (AnTuTu Score) जरूर चेक करना चाहिए। बता दें कि एनटूटू बेंचमार्क के जरिए किसी फोन का सीपीयू परफॉर्मेंस, मेमोरी, यूआई, यूएक्स का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप एनटूटू बेंचमार्क के आधार पर स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हमने सबसे ज्यादा एनटूटू स्कोर वाले फोन की लिस्ट तैयार की है। बताते चलें कि ये लिस्ट एनटूटू रेटिंग के आधार पर तैयार की गई है। आइए देखते हैं…
| स्मार्टफोन | एनटूटू स्कोर |
| iQOO 13 | 28,05,924 |
| Realme GT 7 POro | 28,10,079 |
| Vivo X200 Pro | 25,93,895 |
| OPPO Find X8 Pro | 23,17,513 |
| OPPO Find X8 | 22,90,784 |
| ROG 8 Pro | 21,13,236 |
| nubia REDMAGIC 9 Pro | 20,75,567 |
| iQOO 12 | 20,34,885 |
| Vivo X100 Ultra | 19,91,625 |
| Vivo X100 Pro | 19,62,072 |
AnTuTu स्कोर: 27,31,039
भारत में कीमत: 54,999 रुपये

iQOO 13 भारत में लॉन्च हुए सबसे तेज स्मार्टफोन में से एक है। इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 27,31,039 स्कोर हासिल किया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। iQOO 13 ने अपने डिस्प्ले पैनल और नाइट फोटोग्राफी से काफी प्रभावित किया है।
AnTuTu स्कोर: 28,05,924
भारत में कीमत: 59,999 रुपये

सबसे ज्यादा एनटूटू स्कोर करने के मामले में Realme GT 7 Pro फोन का भी नाम आता है। दिसंबर 2024 में यह फोन भारत में लॉन्च हुआ है और इसके स्पेसिफिकेशन काफी दमदार हैं। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है 3 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है। यह प्रोसेसर Orion CPU आर्किटेक्चर पर काम करता है तो काफी अडवांस है। फोन में Realme GT 7 Pro में 16GB की LPDDR5X RAM के साथ 512GB की इंटरनल मैमोरी मिलती है जो UFS 4.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में 6.78 इंच एमोलेड स्क्रीन 120 हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो काफी दमदार है।
AnTuTu स्कोर: 25,93,895
भारत में कीमत: 94,999 रुपये

iQOO 13 के ठीक पीछे Vivo X200 Pro है। यह फोन भी MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की मुख्य खासियत इसका 200MP पेरिस्कोप लेंस है, जो दूर से भी साफ तस्वीरें कैप्चर कर सकता है।
AnTuTu स्कोर: 23,17,513
भारत में कीमत: 99,999 रुपये

OPPO Find X8 Pro हाल ही में लॉन्च किया गया एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसने इस सूची में अपनी जगह बनाई। यह MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आता है और 23,17,513 का स्कोर हासिल करता है, जो इसे हैवी कार्यों के लिए डिजाइन किया है। इसका ड्यूल पेरिस्कोप सिस्टम अलग-अलग फोकल लेंथ का उपयोग करने की सुविधा देता है।
AnTuTu स्कोर: 22,90,784
भारत में कीमत: 69,999 रुपये

OPPO Find X8 Pro से थोड़ा कम स्कोर करते हुए Find X8 AnTuTu बेंचमार्क रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि यह स्कोर MediaTek द्वारा प्रचारित 30 लाख अंकों से कम है, लेकिन यह पिछले साल के फ्लैगशिप प्रोसेसर के औसत स्कोर से बेहतर है।
एनटूटू स्कोर : 21,13,236
कीमत : 94,999 रुपये

एनटूटू बेंचमार्क में आसूस आरओजी फोन 8 प्रो (ASUS ROG Phone 8 Pro) लिस्ट में टॉप पर है। इस फोन का टोटल एनटूटू स्टोर 21,13,236 है, जो फिलहाल एंड्रॉयड फोन में सबसे अधिक है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैनग 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ फोन में 165Hz डिस्प्ले, 5,500mAh की बड़ी बैटरी है
एनटूटू स्कोर : 20,75,567
कीमत : फोन भारत में उपलब्ध नहीं है

एंड्रॉयड फोन की एनटूटू बेंचमार्क लिस्ट में nubia REDMAGIC 9 Pro स्मार्टफोन दूसरे नंबर पर है। फोन का एनटूटू स्कोर 20,75,567 है। इस फोन को मोबाइल गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके साथ फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
एनटूटू स्कोर : 20,34,885
कीमत : 52,999 रुपये

एनटूटू बेंचमार्क के आधार पर टॉप परफॉर्मिंग फोन में iQOO 12 तीसरे नंबर पर है। यह कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस है और इसका एनटूटू स्टोर 20 लाख से ऊपर यानी 20,34,885 है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 5000एमएएच की बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
एनटूटू स्कोर : 19,91,625
कीमत: फोन भारत में लॉन्च नहीं हुआ है

Vivo X100 Ultra फोन चीन में मई 2024 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी यह फोन भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 5,500एमएएच की बैटरी के साथ 80 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस फोन का एनटूटू स्टोर 19,91,625 है और टॉप एंड्रॉयड फोन की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
एनटूटू स्कोर : 19,62,072
कीमत : 89,999 रुपये

Vivo X100 Pro भी एनटूटू बेंचमार्क के बेस्ट रेटिंग वाले एंड्रॉयड फोन की लिस्ट में शामिल है। इस फोन की एनटूटू रेटिंग 19,62,072 है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 5400 एमएएच की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
The post सबसे ज्यादा AnTuTu स्कोर वाले फोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 70000 रुपये से कम में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज के समय में हर कोई एक ऐसा स्मार्टफोन चाहता है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ हर काम को आसानी से कर सके। यदि आपका बजट 70,000 रुपये तक है, तो बाजार में Realme GT 7 Pro, iQOO 13, Vivo X200, OPPO Find X8, iQOO 12 जैसे कई फ्लैगशिप-ग्रेड स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और डेली टास्क के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हैं। ये डिवाइस प्रीमियम फीचर्स और शानदार प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो इस प्राइस रेंज में बेहतरीन वैल्यू देते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे स्मार्टफोन्स की चर्चा करेंगे, जो ₹70,000 के अंदर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। हमने इन डिवाइस को अलग-अलग बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया है, ताकि आपको सही डिवाइस चुनने में मदद मिल सके।
| फोन का नाम | लॉन्च डेट | शुरुआती कीमत |
| Realme GT 7 Pro | 26 नवंबर, 2024 | 59,999 रुपये |
| iQOO 13 | 3 दिसंबर, 2024 | 54,999 रुपये |
| Vivo X200 | 12 दिसंबर, 2024 | 65,999 रुपये |
| OPPO Find X8 | 21 नवंबर, 2024 | 69,999 रुपये |
| iQOO 12 | 12 दिसंबर, 2023 | 52,999 रुपये |
रिलयमी जीटी7 प्रो इस रेंज में एक शानदार परफॉर्मेंस करने वाला फोन है। इस फोन को 26 नवंबर, 2024 को इंडिया में लॉन्च किया गया था और इसके वेब वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये हैं। इस फोन में कंपनी ने लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का उपयोग किया है। यह फोन 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ग्राफिक्स को संभालने में सक्षम है। यह iPhone 16 Pro और Xiaomi 15 जैसे डिवाइस से बेहतर परफॉर्म करता है।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 28,10,079 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 3,109 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 9,474 |
आईकू 13 स्मार्टफोन को 3 दिसंबर, 2024 को इंडिया में लॉन्च किया है। इस फोन के शुरुआती वैरियंट की कीमत 54,999 रुपये है। यह फोन भी क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में लैग-फ्री एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 28,05,924 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 3,093 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 9,854 |
वीवो एक्स200 फोन को भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च किया गया था। इस फोन के शुरुआती बेस वैरियंट की कीमत इंडिया में 65,999 रुपये है। यह फोन मीडियोटेक के लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में कंपनी ने 16GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज दी है। यह फ्लैगशिप परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसकी 16GB रैम और 512GB स्टोरेज इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाती है।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 25,37,181 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 2,683 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 7,767 |
ओप्पो फाइंड एक्स8 (OPPO Find X8) फोन को भारत में 21 नवंबर, 2024 में लॉन्च किया गया था। इस फोन के शुरुआत बेस वैरियंट की कीमत 69,999 रुपये है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर का उपयोग किया है। यह फोन 16GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन OnePlus 12 और Samsung Galaxy S24 FE जैसे प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस इसे इस प्राइस सेगमेंट का एक प्रीमियम विकल्प बनाता है।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 23,39,136 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 2,819 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 8,515 |
आईकू 12 (iQOO 12) 12 दिसंबर, 2023 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस प्राइस रेंज में अभी भी यह बेस्ट परफॉर्मेंस वाले डिवाइस में से एक है। फोन के शुरुआती वैरियंट की कीमत 52,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन में क्वॉलकॉम Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह फोन 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वैरियंट में आता है। इसकी परफॉर्मेंस किसी भी हाई-एंड डिवाइस से कम नहीं है।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 21,15,610 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 2,245 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 7,124 |
The post 70000 रुपये से कम में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 15000 रुपये से कम में ये हैं बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यदि आप 15000 रुपये की बजट में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं, तो फिर आप सही जगह पर है। बता दें कि इस रेंज में बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं, जो पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन बेंचमार्क स्कोर के साथ आते हैं। चाहे आप गेमिंग के शौकीन हों, मल्टीटास्किंग करना पसंद करते हों या फिर केवल स्मूथ परफॉर्मेंस चाहते हों, ये बजट-फ्रेंडली डिवाइस अपनी कीमत से कहीं अधिक परफॉर्म करते हैं। इस आर्टिकल में हमने 15000 रुपये से कम की कीमत में वाले व बेहतरीन परफॉर्मिंग फोन्स (Best performing phones) की लिस्ट तैयारी है, जिन्हें हमने कई बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म्स पर खुद टेस्ट किया है।
| फोन का नाम | कीमत |
| iQOO Z9x | 12,999 रुपये |
| Vivo T3x | 13,499 रुपये |
| Moto G64 | 14,999 रुपये |
| Moto G45 | 10,999 रुपये |
| Redmi 13 | 13,999 रुपये |
आईकू जेड9एक्स भारत में 16 मई को लॉन्च हुआ था। इसे फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तक के विकल्प मिलते हैं। iQOO Z9x डेली टास्क जैसे कि सोशल मीडिया ब्राउजिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। बेंचमार्क स्कोर इसे अपने सेगमेंट के बेहतरीन फोन्स में से एक साबित करते हैं। यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे बढ़िया बैटरी बैकअप देने वाले फोन्स में से एक है। इसका डिटेल रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 5,52,168 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 938 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,735 |
वीवो टी3एक्स भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है। यह फोन Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 8GB तक रैम और 128GB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है। Vivo T3x अपने सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह सब 15,000 कैटेगरी के अधिकतर फोन्स को बेंचमार्क टेस्ट में पीछे छोड़ देता है। यह फोन गेमिंग के लिए भी सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इसका डिटेल रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 5,49,494 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 940 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,767 |
मोटो जी64 (Moto G64) को भारत में 16 अप्रैल, 2024 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। Moto G64 बेंचमार्क टेस्ट जैसे Geekbench, AnTuTu और Burnout Throttle Test में बेहतरीन प्रदर्शन करता है। यह अपने सेगमेंट के कुछ प्रतियोगियों को स्कोर में पीछे छोड़ देता है। यह फोन अपनी फास्ट चार्जिंग क्षमता के लिए भी जाना जाता है। इसका डिटेल रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 4,97,235 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,015 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,469 |
मोटो जी45 ( Moto G45) भारत में 21 अगस्त, 2024 को लॉन्च हुआ था। फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन में आपको Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ यह फोन 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम सही परफॉर्मेंस प्रदान करता है। बेंचमार्क स्कोर के अनुसार, यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे अधिक AnTuTu स्कोर हासिल करता है। इसका परफॉर्मेंस CPU, GPU, RAM और यूजर एक्सपीरियंस मेट्रिक्स में बेहतर है। इसका डिटेल रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 4,49,055 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 929 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,159 |
रेडमी 13 (Redmi 13) भारत में 9 जुलाई, 2024 को रिलीज हुआ था। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 Accelerated प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज (1TB तक एक्सपेंडेबल) है। Redmi 13 का परफॉर्मेंस बेंचमार्क स्कोर शानदार है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है। यह फोन न केवल परफॉर्मेंस में, बल्कि कैमरा क्वालिटी के मामले में भी ₹15,000 के अंदर सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। इसका डिटेल रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| Antutu | 4,45,212 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 952 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,261 |
The post 15000 रुपये से कम में ये हैं बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दुनिया का सबसे महंगा फोन: यहां देखें करोड़ों की कीमत वाले फोन्स की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाइल फोन इंडस्ट्री में आए दिन कंपनियां नए-नए फीचर्स के साथ मोबाइल फोन लॉन्च करती हैं। कंपनियां हर सेग्मेंट के ग्राहकों के लिए मोबाइल फोन लॉन्च करती हैं। इनमें बजट से लेकर प्रीमियम फोन होते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन्स (Duniya Ka Sabse Mahanga Phone) के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं।
| फोन के नाम | कीमत |
| Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond | 48.5 मिलियन डॉलर (करीब 402 करोड़ रुपये) |
| Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold | 9.4 मिलियन डॉलर (करीब 78 करोड़ रुपये) |
| Stuart Hughes iPhone 4 Diamond Rose Edition | 8 मिलियन डॉलर (करीब 66 करोड़ रुपये) |
| Goldstriker iPhone 3GS Supreme | 3.2 मिलियन डॉलर (करीब 26 करोड़ रुपये) |
| iPhone 3G Kings Button |
2.5 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपये) |
| Diamond Crypto Smartphone | 1.3 मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) |
| Goldvish Le Million | 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) |
| Gresso Luxor Las Vegas Jackpot | 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) |
| Caviar Snowflake iPhone 14/15 Pro/Max Diamond | 5,36,710 डॉलर(करीब 4.44 करोड़ रुपये) |
| Goldvish Revolution | 488,150 डॉलर (करीब 4 करोड़ रुपये) |
| Virtue Signature Cobra |
310,000 डॉलर (करीब 2.5 करोड़ रुपये) |
| Caviar Daytona |
1,60,710 डॉलर (करीब 1.33 करोड़ रुपये) |












क्या सबसे महंगा फोन उस कीमत के लायक है?
सबसे महंगे फोन की कीमत व्यक्तिपरक है और व्यक्तिगत राय और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। कुछ लोगों के लिए सबसे महंगे फोन का मालिक होना उसे खास बनाता है और लक्जरी होने की वहज से कीमत को उचित ठहरा सकते हैं, जबकि अन्य के लिए यह ऐसा नहीं हो सकता है।
सबसे महंगा फोन कौन खरीदता है?
सबसे महंगा फोन सबसे धनी व्यक्तियों को टार्गेट कर बनाया जाता है, जो अपनी प्रतिष्ठा को महत्व देते हैं। फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड दुनियाभर में बस मुट्ठी भर लोगों के पास है।
दुनिया के सबसे महंगे फोन कौन से हैं?
अब तक बने सबसे महंगे फोनों में फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड, आईफोन 4एस एलीट गोल्ड, आईफोन 4, डायमंड रोज एडिशन, गोल्डस्ट्राइकर आईफोन 3जीएस सुप्रीम, आईफोन 3जी किंग्स बटन, डायमंड क्रिप्टो स्मार्टफोन, गोल्डविश ले मिलियन, ग्रेसो लक्सर लास वेगास जैकपॉट, गोल्डविश रिवोल्यूशन, वर्टू सिग्नेचर कोबरा आदि शामिल हैं।
सबसे महंगे फोन का लिमिटेड वर्जन क्यों जारी किया जाता है?
इनमें से अधिकांश फोन टार्गेट यूजर्स के लिए ही बनाए गए थे, क्योंकि ये काफी महंगे हैं। इन्हें कुछ खास यूजर्स को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है।
दुनिया का सबसे महंगा फोन कौन-सा है?
इस समय फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड दुनिया का सबसे महंगा फोन है। इसकी कीमत भारतीय रुपये में फिलहाल करीब 402 करोड़ रुपये है।
The post दुनिया का सबसे महंगा फोन: यहां देखें करोड़ों की कीमत वाले फोन्स की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दुनिया का सबसे छोटा फोन: माचिस की डिबिया से भी छोटे हैं ये मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बड़ी स्क्रीन की वजह से आज मोबाइल फोन के साइज बहुत बड़े हो गए हैं। आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि फोन की लंबाई लगभग 6 इंच से भी बड़ी हो गई है और लोग अब हल्के फोन की तलाश में होते है। ऐसे ही एक छोटे मोबाइल की तलाश में मैं भी था और अचानक से मेरे दिमाग में यह ख्याल आया कि बड़े फोन बहुत देख लिए लेकिन विश्व का सबसे छोटा मोबाइल कौन सा है? और क्या ये मोबाइल फोन भरत में मिलते हैं? कुछ समय के रिसर्च के बाद हमने पाया कि बहुत ही छोटे-छोटे मोबाइल फोन हैं जिन्हें देख कर आप दंग रह जाएंगे। वहीं विश्व का सबसे छोटा मोबाइल फोन भी भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। आगे हमने ऐसे ही फोन्स की लिस्ट बनाई जिन्हें आप देख सकते हैं।
| मोबाइल का नाम | साइज | प्राइस |
| Skyshop LBSTAR BM10 | 38.1 x 20.32 x 7.62 cm | 1,799 रुपये |
| Galaxy Star | 67.8 x 27.8 x 12.4 cm | 2,345 रुपये |
| IKALL K91 Ear Fit Mobile | 5 x 1 x 10.2 cm | 1,600 रुपये |
| IKALL K80 Dual Sim Pen Mobile | 13.8 x 2.1 x 13.8 cm | 699 रुपये |
| Snexian Rock Car Design Keypad Flip Phone with Dual Sim | 4.5 x 2 x 10 cm | 1,499 रुपये |
| Itel Circle 1 | 9.8 x 4.9 x 1.1 cm | 1,499 रुपये |
| KECHAODA K66 The Music House 4, Dual Sim (Power Silver) | 15.2 x 5 x 12.7 cm | 1,250 रुपये |
| GFive C2 Black | 8 x 7 x 6 cm | 980 रुपये |
| Snexian Rock R7 (Gold) Dual Sim Phone | 12 x 10 x 8 cm12 x 10 x 8 cm | 999 रुपये |
| Generic KECHAODA K115 Slim Card Phone with Camera(Pink) | 8 x 7 x 6 cm | 1,199 रुपये |

इस फोन में 2G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। वही, डिवाइस की डिसप्ले के साइज मात्र 0.66 इंच है। साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 2G और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट और एक मैमोरी कार्ड का स्लॉट दिया है। इस फ़ोन में 32MB रैम और 32MB स्टोरेज दिया है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

स छोटे साइज के मोबाइल फोन में आपको दो सिम लगाने का ऑप्शन मिलता है। वहीं, डिवाइस में आपको ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी भी मिलती है। इस सबसे छोटे फोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे रेडिएशन भी सबसे कम मात्रा में निकलता है। इसकी कीमत 2,345 रुपये है।

1,600 रुपये की कीमत वाले IKALL K91 कान में फिट होने वाला मोबाइल है। इसकी डिसप्ले का साइज 0.87 इंच है। इसमें सिंगल सिम का सपोर्ट दिया गया है। 2G सपोर्ट वाला है यह फोन Symbian 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन में 500mAh की बैटरी दी गई है।

IKALL ब्रांड के इस छोटू से फोन की कीमत 1,600 रुपये है। वहीं, इसका अनोखा डिजाइन सबसे अलग और खास है। दरअसल, देखने में यह बिल्कुल पेन की तरह है। फोन में 0.96 इंच का डिस्प्ले, डुअल सिम, और 8GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज, 0.3 मेगापिक्सल कैमरा, एफएम रेडियो, शॉर्ट म्यूजिक की और टॉर्च लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Snexian Rock Car Design Keypad Flip Phone with Dual Sim फोन छोटे साइज का तो है, लेकिन इसका डिजाइन काफी अतरंगी है। यह फोन कार के डिजाइन की तरह है जो एक फ्लिप फोन है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 1.80 इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया है। ब्लैकजोन इको एक्स फोन के रियर पैनल में 0.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है।

यह एक यूनिक डिजाइन और राउंड स्क्रीन वाला छोटू फोन है। इस डिवाइस में 1.32 इंच का डिसप्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें 500एमएएच की बैटरी दी गई है। है। इतना ही नहीं इसमें 32जीबी रोम और Nucleus OS दिया गया है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

Symbian 9.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करने वाले इस छोटे से फोन में 32जीबी रोम दी गई है। वहीं, इसमें 400एमएएच की बैटरी और एमपी3, ब्लूटूथ, यूएसबी, डुअल सिम, रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,250 रुपये है।

500mAh बैटरी, 0.3MP रियर कैमरा और एलसीडी डिसप्ले वाले इस फोन की कीमत 980 रुपये है। वहीं, इस फोन में Symbian 9.1 ओएस और 12 एमबी रोम है।

999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 4.5 cm (1.77 इंच) डिसप्ले, 0.3MP रियर कैमरा, 1000mAh बैटरी के साथ वायरलैस एफएम रेडियो, MP3 प्लेयर, 3.5एमएम हेडफोन जैक है।

400एमएएच बैटरी और 100 ग्राम वजन वाले इस 2जी फोन की कीमत 1,199 रुपये है। वहीं, अगर आपको पिंक कलर अच्छा लगता है तो यह क्यूट से लुक वाला फोन आपको जरूर पसंद आएगा।
The post दुनिया का सबसे छोटा फोन: माचिस की डिबिया से भी छोटे हैं ये मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>