Best Plans | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 15 Mar 2021 11:54:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डाटा खपथ है ज्यादा! Jio का यह प्लान है सबसे बेस्ट, जानें इसकी 3 बडी़ खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/jio-best-monthly-plan-with-3-gb-data-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-best-monthly-plan-with-3-gb-data-in-india/#respond Mon, 15 Mar 2021 11:47:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55254 Reliance Jio के 401 रूपये वाले प्लान में आपको 3 GB डेली डाटा के साथ ही 6 GB अतिरिक्त डाटा मिलता है.

The post डाटा खपथ है ज्यादा! Jio का यह प्लान है सबसे बेस्ट, जानें इसकी 3 बडी़ खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आपका डेली 4G डाटा खपथ ज्यादा है, आप वर्कफ्रॉम होम कर रहे हैं या फिर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग करते हैं तो Jio का 401 रुपये का मंथली प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस प्लान के कई ऐसे बेनिफिट्स हैं जो आपको Airtel या Voda (VI) में नहीं मिलेंगे। अगर मिलेंगे तो उसके लिए शुल्क ज्यादा चुकाने होंगे। आज अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग तो सभी ऑपरेटर्स के प्लान में उपलब्ध हैं लेकिन जो ऑपरेटर आपको कम कीमत में बेस्ट डाटा दे रहा है उसे ही बेस्ट माना जाएगा और Jio का यह प्लान ऐसा ही है। आपको ढ़ेर सारा डाटा देता है।

रिलायंस जियो द्वारा पेश किए गए 401 प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio TV, Jio Cinema, Jio News और Jio Cloud जैसी कई सेवाएं मिलती हैं। हालांकि कि इन सबके अलावा भी कुछ ऐसी खूबियां हैं जो इसे बेस्ट मंथली प्लान में से एक साबित करते हैं। ऐसे ही 3 खूबियों की जानकारी हमने दी हैं। इसे भी पढ़ें: 30 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा पावरफुल POCO X3 Pro, फोन में मिलेगी 8GB रैम और 5,200mAh की बैटरी

 

Reliance Jio 401 रुपये प्लान की बेनीफिट्स (3 बड़ी खूबियां)

  • 1. डेली 3 जीबी डाटाः Jio के इस प्लान में आपको हर रोज 3जीबी 4जी डाटा मिलता है। इस हिसाब से 28 दिनों के इस प्लान में कुल 84 जीबी डाटा होता है। दूसरी कंपनियों के पास भी इस तरह का प्लान है लेकिन उसके अलए लगलग 50 रुपये ज्शदा का शुल्क देना पड़ता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने किया शक्ति प्रदर्शन, लॉन्च किया पावरफुल Mi 10S 5G फोन
  • 2. कुल 90 जीबी 4जी डाटाः कंपनी इस प्लान में यूजर्स को अतिरिक्त 6जीबी 4जी डाटा मुहैया करा रही है। ऐसे में 28 दिनों में 84 जीबी + 6 जीबी डाटा मिलाकर कुल 90 जीबी का डाटा आपको मिल जाता है जो कि काफी अच्छा कहा जाएगा।
  • 3. डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सर्विस फ्रीः आज हर जगह ओटीटी ऐप की ही चर्चा है। ऐसे में इस प्लान में आपको Disney+ Hotstar घझ सर्विस फ्री में मिल जाती है। आपको बता दूं कि यह सर्विस एक साल के लिए फ्री होती है और इसकी कीमत ही 399 रुपये है। यानी कि जितने का प्लान है लगभग उतने की ही सर्विस फ्री में मिल रही है।

ऐसे में यदि आपको एक बार यह सर्विस महंगी भी लगे तो आप एक बार रिचार्ज कर दूसरे महीने से दूसरी सर्विस का लाभ ले सकते हैं। इस एक महीने के प्लान में आपको एक साल तक हॉट स्टार फ्री में मिलेगा। जहां अच्छे अच्छे शो के अलावा आईपीएल सहित इंडिया में होने वाले सभी क्रिकेट सर्विस का लाभ मुफ्त में पा सकेंगे।

 

इन्हें भी पढ़ें:

8 अप्रैल को होगा नोकिया का बड़ा इवेंट, Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन्स हो सकते हैं लॉन्च

25,000 रुपये के बजट में बेस्ट 5 शानदार 5G फोन जो

The post डाटा खपथ है ज्यादा! Jio का यह प्लान है सबसे बेस्ट, जानें इसकी 3 बडी़ खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-best-monthly-plan-with-3-gb-data-in-india/feed/ 0
Vodafone इस प्लान में दे रही है 547.5GB 4G डाटा, Airtel छूटा पीछे और Jio को मिली टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-1699-plan-update-365-days-validity-547-5gb-4g-data-airtel-jio-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-1699-plan-update-365-days-validity-547-5gb-4g-data-airtel-jio-india/#respond Thu, 25 Jul 2019 07:48:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33636 Vodafone की ओर से कुल 182.5जीबी 4जी डाटा एक्स्ट्रा दिया जाएगा।

The post Vodafone इस प्लान में दे रही है 547.5GB 4G डाटा, Airtel छूटा पीछे और Jio को मिली टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vodafone कंपनी जुलाई की शुरूआत से ही टेलीकॉम मार्केट में काफी एग्रेसिव नज़र आ रही है। इस महीने में Vodafone जहां 129 रुपये, 139 रुपये और 255 रुपये वाले प्लान में बदलाव कर चुकी है वहीं अब कंपनी ने अपने एक साल की वेलिडिटी वाले प्लान को भी अपडेट कर दिया है। Vodafone द्वारा पहले से जारी 1699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है जिसमें अब समान कीमत पर अधिक डाटा बेनिफिट दिया जा रहा है।

Vodafone 1699 प्लान

सबसे पहले Vodafone के 1699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह एक प्रीपेड प्लान है जो 1 साल की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी की ओर से इस प्लान में अभी तक हर दिन 1जीबी 4जी डाटा दिया जाता था। इस हिसाब से यूजर्स को पूरी वेलिडिटी के​ लिए कुल 365जीबी 4जी डाटा मिलता था। लेकिन अब Vodafone ने इस फोन में मिलने वाले डाटा को बढ़ा दिया है।

Vodafone 1699 plan update 365 days validity 547 5gb 4g data airtel jio india

Vodafone द्वारा प्लान अपडेट किए जाने के बाद अब 1699 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। डाटा लिमिट बढ़ने के बाद अब वोडाफोन यूजर समान कीमत पर 547.5 जीबी 4जी डाटा का लाभ उठा पाएंगे। यानि प्लान अपडेट किए जाने के बाद Vodafone की ओर से कुल 182.5जीबी 4जी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Airtel फ्री में दे रही है 33GB 4G डाटा, जानें कैसे पाएं लाभ

वोडाफोन के 1699 रुपये वाले प्लान में 1.5जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन के साथ ही अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी तथा ये कॉल रोमिंग के दौरान भी लोकल व एसटीडी नंबरों पर मुफ्त रहेगी। इसके अलावा Vodafone यूजर्स को पूरे साल यानि 365 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री में मिलेग।

यह है Airtel व Jio की स्थिति

Vodafone अपने 1699 रुपये वाले सालाना प्लान को अपडेट करने के बाद एक ओर जहां Airtel से आगे निकल गई है वहीं दूसरी ओर समान कीमत व वेलिडिटी वाले प्लान में Jio को भी सीधी टक्कर दे रही है। आपको बता दें कि Jio कंपनी ने भी 1699 रुपये का प्लान पेश किया हुआ है और Jio के इस प्लान में भी 365 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। साथ ही वॉयस कॉल व प्रतिदिन 100एसएमएस फ्री रहते हैं।

Vodafone 1699 plan update 365 days validity 547 5gb 4g data airtel jio india

Airtel की बात करें तो कंपनी का 1699 रुपये वाला प्लान भी 1 साल ​यानि 365 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत Airtel अपने यूजर्स को हर दिन 1.4जीबी 4जी डाटा देती है। यानि Vodafone व Jio से 100एमबी कम। और इस हिसाब से पूरी वेलिडिटी में Airtel यूजर्स को कुल 511जीबी 4जी डाटा मिलता है। Airtel द्वारा दिया जा रहा यह डाटा Vodafone और Jio की तुलना में 36.5जीबी कम है।

The post Vodafone इस प्लान में दे रही है 547.5GB 4G डाटा, Airtel छूटा पीछे और Jio को मिली टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-1699-plan-update-365-days-validity-547-5gb-4g-data-airtel-jio-india/feed/ 0