The post Indian Gadget Awards 2021 : प्रीमियम कैटेगरी में ये स्मार्टफोन लड़ रहे हैं बनने के लिए Best Selfie Phone of 2021 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सेल्फी कैमरा यूं तो हर फोन की पहचान बन चुका है लेकिन अगर प्रीमियम क्वॉलिटी के महंगे मोबाइल में जब तक अच्छी सेल्फी न खींचें तब तक उस फोन को महंगा नहीं कहा जाता। प्रीमियम सेग्मेंट में अपने हाई क्लास फ्रंट कैमरे के दमपर इस साल चर्चाओं में छाने वाले फोंस को लेकर Indian Gadget Awards 2021 में Best Selfie Phone of 2021 – Premium कैटेगरी को भी शामिल किया गया है जिसके नॉमिनी हैं Xiaomi Mi 11 Ultra, Samsung Galaxy S21 Ultra 5G, Apple iPhone 13 Pro Max और Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
Xiaomi Mi 11 Ultra यूं तो दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 50MP + 48MP + 48MP का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। लेकिन साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल डिसप्ले टेक्नोलॉजी वाला यह फोन 6.81-इंच की 2के डिसप्ले सपोर्ट करता है और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
12एमपी ट्रूडेफ्थ कैमरे वाला Apple iPhone 13 Pro Max इस सेग्मेंट का तगड़ा दावेदार है। इस फोन का सेल्फी कैमरा पोर्टरेट मोड, डेफ्थ कंट्रोल और बोका इफेक्ट जैसे फीचर्स से तो लैस है ही वहीं साथ ही A15 Bionic चिपसेट और iOS 15 की तकनीक इस फोन को और भी पावरफुल बनाती है। Vivo X70 Pro Plus ने 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ मार्केट में एंट्री ली है। अन्य खासियतों की बात करें तो यह वीवो फोन 6.78 इंच क्वॉडएचडी+ सैमसंग ई5 एमोलेड डिसप्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 50एमपी क्वॉड कैमरा और 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : Best Selfie Phone of 2021 – Mainstream के लिए देखें कौन-कौन है नॉमिनी
Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाले 40 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ दम भरता है। इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा मौजूद है जो 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह सैमसंग फोन 6.8 इंच की क्वाॅडएचडी+ ऐज़ डिसप्ले, एक्सनाॅस 2100 चिपसेट और 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी की ताकत से लैस है।
Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
The post Indian Gadget Awards 2021 : प्रीमियम कैटेगरी में ये स्मार्टफोन लड़ रहे हैं बनने के लिए Best Selfie Phone of 2021 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Indian Gadget Awards 2021 : Best Selfie Phone of 2021 – Mainstream के लिए देखें कौन-कौन है नॉमिनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जैसा कि नाम से ही साफ पता चलता है कि Indian Gadget Awards 2021 की यह कैटेगरी स्पेशल उन मोबाइल फोंस के लिए बनाई गई है जिन्होंने अपने फ्रंट कैमरा के दमपर पूरे भारत को ‘सेल्फी का शौकिन’ बना दिया है। इस कैटेगरी में पांच स्मार्टफोंस ने बतौर नॉमिनी अपनी दावेदारी पेश की है जिनमें Realme 8 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, iQOO Z3 5G, Tecno Camon 17 Pro और Realme X7 5G Phone शामिल हैं। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
Realme 8 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 लेंस दिया गया है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 108एमपी क्वॉड रियर कैमरा सेंसर और 6.4 इंच फुलएचडी सुपर एमोलेड पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह रियलमी फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर लॉन्च हुआ है तथा साथ ही 50वॉट सुपरडार्ट चार्ज तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : Premium कैटेगरी में Best Phone of 2021 का खिताब जीतने के लिए ये फोन बने हैं दावेदार
Redmi Note 10 Pro Max में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में 108एमपी क्वॉड कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर Samsung ISOCELL HM2 है। यह फोन 6.67 इंच डिसप्ले और 5,020एमएएच बैटरी से लैस है। इसी तरह 16एमपी सेल्फी कैमरे वाला iQOO Z3 5G फोन की इस कैटेगरी का तगड़ा नॉमिनी है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 768जी चिपसेट और 55वॉट फ्लैश चार्ज के साथ ही 6.58 इंच एफएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।
बेस्ट सेल्फी फोन ऑफ 2021 में Tecno Camon 17 Pro तगड़ा प्रतिद्वंदी है। यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.8 इंच की लार्ज डिसप्ले और 5,000एमएएच बैटरी भी मौजूद है। इसी तरह 32एमपी सेल्फी कैमरे के साथ Realme X7 5G फोन भी एक बड़ा नॉमिनी है। इस फोन में 64एमपी क्वॉड रियर कैमरा, मीडियाटेक डायमनसिटी 800यू चिपसेट और 65वॉट स्मार्ट फ्लैश चार्जिंग मौजूद है।
Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
The post Indian Gadget Awards 2021 : Best Selfie Phone of 2021 – Mainstream के लिए देखें कौन-कौन है नॉमिनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 24-मेगापिक्सल के कैमरे वाले 15 फोन जो लेते हैं परफेक्ट सेल्फी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भले ही आप कैमरे के सामने आने से थोड़े कतराते हों लेकिन जैसे ही सेल्फी पर नजर पड़ती है पोज़ देकर खड़े हो जाते हैं। हां पिक्चर लेने के बाद आप कैमरे की शिकायत करने से भी नहीं चूकते। जैसे— फोटो में डिटेल्स की कमी है, थोड़ा पिक्सलेट हो रहा है या फिर फोकस सही से नहीं कर रहा है आदि। आम तौर पर देखा जाता है कि फोन निर्माता मोबाइल में ताकतवर रियर कैमरा तो देते हैं लेकिन लेकिन फ्रंट में हल्के सेंसर का उपयोग करते हैं। इस वजह से सेल्फी को लेकर अक्सर लोग शिकायत करते हैं। परंतु आगे मैं कुछ ऐसे फोंस की जानकारी देने जा रहा हूं जो परफेक्ट सेल्फी के लिए जाने जाते हैं और इनमें 24-मेगापिक्सल या इससे उपर का कैमरा सेंसर उपलब्ध है।
वीवो ज़ेेड10 को कंपनी ने कुड माह पहले पेश किया था और यह सबसे कम कीमत में 24एमपी सेल्फी कैमरे वाला फोन में से एक है। 6-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित फनटच 3.2 ओएस पर पेश किया गया है तथा 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
इस फोन ने बनाया शाओमी को नंबर 1 ब्रांड, 9 महीने में 1 करोड़ मॉडल बेचकर बनाया रिकॉर्ड

वीवो वी9 भी सेल्फी के मामले में कमाल है। इस फोन में 24—मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं फोन का मेन कैमरा डुअल सेंसर के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ पेश किया है। वीवो वी9 में 6.3-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले नॉच डिसप्ले के सााि उपलब्ध है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का 8एक्स एआरएम आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के सााि लॅन्च होगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

हुआवई के पास कम रेंज में ताकतवर सेल्फी फोन है। कंपनी ने कुछ माह पहले ही नोवा 3आई को उतारा है जो देखने में भी स्टाइलिश है।यह फोन 4 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल दोनों ओर डुअल कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 24-मेगापिक्सल +2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है। हुआवई नोवा 3आई में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की फुल एचडी: बेज़ल लेस नॉच डिसप्ले है। यह फोन हुआवई के हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है जो 4जीबी रैम व 6जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है। पावर मैनेजमेंट की बात की जाए तो 3,340एमएएच की बैटरी दी गई है।
टीवी देखने से ज्यादा समय आॅनलाईन वीडियो देखने में बीताते हैं इंडियन : सर्वे

हुआवई ने पी20 प्रो के साथ ही प्री20 लाइट को पेश किया गया था जो कम रेंज का फोन है। इस फोन में 5.84—इंच की 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी+ नॉच स्क्रीन दी गई है। हुआवई वी20 लाइट कंपनी के ही हाइसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी है की इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।वहीं कंपनी ने से इसे 24—मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस किया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस में भी आपको शानदार सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। इसका फ्रंट कैमरा 24—मेगापिक्सल का दिया गया है जो एफ/1.9 अपर्चर के साथ है। सेल्फी कैमरे के साथ फ्लैश दिया गया है। वहीं रियर कैमरे की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी ए6+ में 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर है जो एफ/1.7 अपर्चर और एफ/1.9 अपर्चर के साथ उपलब्ध है। इस फोन में 6-इंच की सुपरएमोलेड इनफिनिटी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

शानदार सेल्फी के लिए ओपो और वीवो के पास कई मॉडल उपलब्ध हैं इनमें से ही एक है ओपो एफ7 जो कंपनी का पहला नॉच स्क्रीन वाला फोन है। इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.23-इंच की बेजल लेस नॉच डिसप्ले दी गई है। इसके साथ ही 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाई जा सकती है। ओपो एफ7 मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.2गीगाजट्र्ज 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से लैस 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल का है।पावर बैकअप के लिए 3,400एमएच की बैटरी दी गई है।

वीवो वी11 प्रो का ही छोटा संस्करण है लेकिन सेल्फी में कोई अंतर नहीं मिलेगा। इसमें 2280 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है और यह एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। वीवो वी11 मीडियाटेक के पी60 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे आप एक्सपेंड कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
एंडरॉयड फोन में स्क्रीन हो रही है ब्लैक, जानें कैसे करें ठीक

सेल्फी के मामले में ओपो हमेशा से ही फैवरेट रहा है और इस साल तो ओपो का सेल्फी फोन और भी स्टाइलिश हो गया है। कंपनी ने वी9 प्रो को उतारा है जिसमें एयर ड्रॉप नॉच है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.85 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है तो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटेड है। कंपनी ने इसे हेलियो पी60 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

ओपो के टक्कर में वीवो का वी11 प्रो है। कंपनी के इस फोन में आपको 25—मेगापिक्सल का दमदार सेल्फी कैमरा मिलेगा। आप ब्लर बैकग्राउंड के साथ फोटो ले सकते हैं। इतना ही नहीं फ्रंट कैमरे के साथ एचडीआर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। इसमें 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। अच्छे कैमरे के साथ इसमें बड़ी स्क्रीन भी है। यह फोन 6.41—इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ उपलब्ध है। प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 का प्रोसेसर उपलब्ध है जिसका क्लॉक स्पीड 2.2गीगाहट्र्ज का है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेग्मेंट में सैमसंग शुरू से ही सभी को चुनौती देता आया है और नए गैलेक्सी ए7 के साथ तो कंपनी ने इसे और भी बेहतर कर दिया है। शानदार रियर कैमरे के साथ दमदार सेल्फी कैमरा है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 में आपको 24-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड रियल सेंसर है। इसके साथ ही 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन सैमसंग के एक्सनोस 7885 चिपसेट पर रन करता है और इमसें 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4जीबी और 6जीबी की रैम मैमोरी है।
एयरटेल यूजर्स को झटका! बंद हो सकती है फ्री इनकमिंग कॉल

ओपो और वीवो के अलावा आॅनर के पास भी काफी फोन हैं जिनमें 24—मेगापिक्सल वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है आॅनर 10 इनमें से ही एक है। 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले के साथ आता है। फोनमें 5.84-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। हुआवई किरीन 970 चिपसेट पर आधारित आॅनर 10 में 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 24-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेंसर है। वहीं फ्रंट में 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। आॅनर 10 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोवा 3आई का ही बड़ा संस्करण नोवा 3 है और इसका भी कैमरा शानदार है। फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 24-मेगापिक्ल और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप मौजूद है। हुआवई नोवा 3 आई में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 6जीबी की रैम व 64जीबी/128जीबी के दो स्टोरेज आॅप्शन हैं। कंपनी ने इसे 3,750एमएएच की बैटरी से लैस किया है।

हुआवई पी20 प्रो के साथ कंपनी ने 3 कैमरा सेटअप वाले फोन की शुरुआत की थी जिसे बाद में दूसरी कंपनियां भी अपने फोन में लेकर आईं। पी20 प्रो में 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है।वहीं बेहतर सेल्फी के लिए 24—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। हुआवई पी20 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस 6.1-इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.36गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 4,000एमएएच पावरफुल बैटरी वाला यह फोन आईपी67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी वह धूल अवरोधक होने का भरोसा दिलाता है।
5 दमदार स्मार्टफोन जो हैं शाओमी रेडमी 6ए से कहीं बेहतर

यदि आप प्रीमियम क्वालिटी वाला दमदार सेल्फी फोन लेना चाहते हैं तो ओपो फाइंड एक्स को देख सकते हैं। आपको बता दूं कि इसका कैमरा बॉडी में ही छुपा होता है और जब आप कैमरे को आॅन करते हैं तो निकलकर आता है। आपो फाइंड एक्स में 16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 3डी फेस अनलॉक तकनीक से लैस है। पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स में 3,730एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 6.4-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले से लैस किया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है। इसमें 8जीबी की रैम मैमोरी तथा 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

वनप्लस 6टी इसी माह लॉन्च होगा। हालांकि कंपनी ने इसके विज्ञापन शुरू कर दिए हैं लेकिन ज्यादा स्पेसिफिकेशन नहीं बताए हैं। लीक के माध्यम से कुछ जानकारियां आई हैं जिसके अनुसार वनप्लस 6टी में 24—मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 6.4-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद होगी और स्क्रीन पर ही फिंगरप्रिंट अनलॉक होगा। कंपनी की ओर से इस फोन में 8जीबी की रैम दी जा सकती है। वहीं लीक्स के अनुसार वनप्लस 6टी को 2 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
24 mp selfie camera phones in india in hindi
The post 24-मेगापिक्सल के कैमरे वाले 15 फोन जो लेते हैं परफेक्ट सेल्फी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जानें क्यों ओपो को कहा जाता है बेस्ट सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन्स में जब कैमरे की शुरूआत हुई तो हर वर्ग के लोगों के लिए वह एक बेहतरीन सौगात थी। भारी भरकम कैमरों का काम एक छोटे से फोन से ही होने लगा। फोन में सबसे पहले बैक कैमरे और फिर फ्रंट कैमरे की शुरूआत हुई। फोन के रियर कैमरे से खुद की फोटो क्लिक करने के कोशिशों की वजह से सेल्फी जन्म हुआ और फिर क्या था स्मार्टफोन में ताकतवर फ्रंट कैमरे का उपयोग किया जाने लगा। इसके बाद तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को जैसे नई पंख लग गई। आज हरेक स्मार्टफोन कंपनी अपने डिवाईसेज़ को उच्च मेगापिक्स्ल फ्रंट कैमरे के साथ ही बाजार में उतारती है लेकिन क्या सिर्फ उच्च मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से फोन को लैस करने पर वह बेस्ट सेल्फी फोन बन सकता है? नहीं, ऐसा नहीं है। मेगापिक्स्ल के अलावा भी कई ऐसे फीचर्स होते हैं जो सेल्फी कैमरे को खास बनाने के लिए जरूरी हैं।
फ्रंट कैमरों से लैस दर्जनों स्मार्टफोन कंपनियों के बीच ओपो ने सेल्फी फोन को नई पहचान दी है। ओपो ने ऐसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स का तोहफा स्मार्टफोन यूजर्स को दिया है जिनसे मोबाईल बाजार की पहचान ही बदल गई। आज जब सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन का जिक्र किया जाता है तो सबसे ऊपर ‘ओपो’ का ही नाम आता है। आगे हमनें पांच ऐसे फैक्टर्स का विशलेषण किया जो किसी भी फोन को बेस्ट सेल्फी फोन बनाते हैं और ओपो स्मार्टफोन इन सभी फैक्टर्स पर खरा उतरते हैं।
हाई मेगापिक्सल
बेस्ट सेल्फी फोन के लिए सबसे पहले जरूरी है एक परफेक्ट मेगापिक्सल वाला कैमरा सेंसर। पहले जहां फोन के रियर कैमरे के ही मेगापिक्सल पर जोर दिया जाता था, वहीं ओपो ने अपने स्मार्टफोन्स में हाई मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा सेंसर लगा कर नया ट्रेंड बनाया। डुअर रियर कैमरे वाले कान्सेप्ट को ओपो ने सेल्फी के लिए अपनाया और डुअल फ्रंट कैमरे वाले फोन लॉन्च किए। आज ओपो एफ3 और एफ3 प्लस जैसे फोन 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ कंपनी के दावों पर खरा उतरते हैं। इस क्वालिटी के मेगापिक्सल से न सिर्फ सेल्फी को हाईअर पिक्सल्स प्राप्त होते है, बल्कि फोटो को ज़ूम करने या क्रोप करने पर भी आपकी सेल्फी के पिक्सल फटते नहीं।

सॉफ्ट फ्लैश लाईट
हाई मेगापिक्सल होने के साथ ही नाईट पार्टी या कम रोशनी में खींची गई सेल्फी आपको चेहरे की मुस्कान को निराशा में न बदले इसका भी ख्याल ओपो ने रखा है। ओपो ने अपने स्मार्टफोन्स को सॉफ्ट फ्लैश लाईट से लैस किया है, जो दिन के चौबियों घंटे आपकी सेल्फी को ब्राईट और क्लियर बनाए रखती है। यह आधुनिक तकनीक न ही कम रोशनी में आपकी सेल्फी को डल रहने देती है और न ही शार्प लाइट से आपके पिक्चर को बर्न होने देती है। यानि ओपो फोन्स की सेल्फी लाईट न सिर्फ आपके चेहरे का ग्लो बरकरार रखती है बल्कि कम रोशनी में आब्जेक्ट डिटेल्स कैप्चर करने में भी इसे महारथ हासिल है।
वाईड एंगल लेंस
क्यूट से पाउट वाली सेल्फी को इंस्टाग्राम पर 100 लाईक तो मिल जाते हैं लेकिन जब बात आती है दोस्तों के संग सेल्फी खींचने की तो आप लोगों को फ्रेम में एडजस्ट ही करते रह जाते हैं। किसी का हाथ कटता है तो किसी का हेयर स्टाईल छिपता है। लेकिन सेल्फी के साथ ही ग्रुप सेल्फी की जरूरतों को समझते हुए ओपो ने वाईड एंगल लेंस वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सेल्फी लवर्स को खास तोहफा दिया है। एफ3 जैसे डुअल फ्रंट कैमरे वाले फोन में ओपो ने एक फ्रंट कैमरा खास वाइड एंगल सेंसर से लैस किया है। 120 डिग्री वाइड-एंगल कैमरे से आप अपने कूल ग्रुप की मस्ती भरी फोटो भी ले पाते हैं और साथ ही ओपो आपकी बैकग्राउंड को भी फ्रेम में लाकर आपकी सेल्फी को एक बेस्ट सेल्फी बनाता है।

मल्टी कैमरा मोड्स
फ्लैश लाईट के साथ ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे ही किसी फोन को बेस्ट कैमरा फोन नहीं बनाते, यह बात ओपो भी भलीभांति जानती है। और यही वजह है कि ओपो ने अपने स्मार्टफोन्स में बेस्ट अपर्चर के साथ ही मुख्य जरूरतों को समेटे शूटिंग मोड्स से लैस किया है। ओपो एफ सीरीज़ फोन एचडीआर मोड, आॅटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन तथा टच क्लिक जैसे मोड्स प्रदान करते हैं तथा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को स्मूथ व फास्ट फील कराते हैं। इतना ही नहीं ओपो ने अपने स्मार्टफोन्स में कैमरा यूजर इंटरफेस का भी खास ध्यान रखा है, जिससे यूजर बेहद ही आसानी से सेल्फी क्लिक कर पाते हैं।
ब्यूटी फिल्टर्स
कैमरा बेहतरीन है और सेल्फी भी आपने हॉट सी क्लिक कर ली है। लेकिन सोशल मीडिया पर डालने से पहले आप इसे एडिट जरूर करते हैं। इसके लिए दुनियाभर की फोटो एडिटिंग ऐप्लीकेशन मौजूद है लेकिन ओपो अपने यूजर्स को इन ऐप का रूख करने के लिए मजबूर नहीं करता। ओपो के फोन खुद ही ब्यूटी मोड्स से लैस होते हैं। ओपो फोन के ब्यूटी मोड्स आपको बेस्ट एक्सपीरियंस देंगे तथा सेल्फी की खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा देंगे। चाहे तो खुद सोशल मीडिया पर ओपो वाली बेस्ट सेल्फी अपलोड करके देखिए, बटरिंग और कमेंट्स की बाढ़ लग जाएगी।

ऊपर बताए गए सभी फैक्टर्स किसी भी फोन को बेस्ट सेल्फी फोन बनाते है। इस सभी मुख्य ईकाइयों से लैस ओपो के फोन सेल्फी लवर्स द्वारा बेहद पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ ओपो अपने फैन्स के लिए सेल्फी की राह पर कुछ और नई तकनीकों को लेकर आ गई है। ओपो जल्द ही अपने आगामी स्मार्टफोन एफ5 को लॉन्च करने वाली है जो सेल्फी दुनिया में एक नई मिसाल पेश करेगा।
ओपो एफ5 विश्व का पहला ऐसा फोन है जो आर्टफिशल इन्टेलिजेंस कैमरा तकनीक से लैस होगा। फोन का सेल्फी कैमरा एआई टेक्नोलॉजी पर काम करेगा, जो परफेक्ट पिक्चर के लिए गूगल द्वारा संग्रहित किए गए डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड, कलर करेक्शन, शार्पनेस और सॉफ्टनेस इत्यादि को मिला कर आपकी सेल्फी को इन्हांस करेगा। मतलब आपको कोई भी मेहनत करने की जरूरत नहीं अब ओपो एफ5 को अपने सामनें लाईये और फोन स्वयं ही आपकी सुदंरता को निखार देगा।
The post जानें क्यों ओपो को कहा जाता है बेस्ट सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वीवो वी7 प्लस रिव्यू: सिर्फ सेल्फी ही नहीं परफॉर्मेंस भी है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वैसे तो सेल्फी का क्रेज कई सालों से छाया है लेकिन ओपो और वीवो जैसी कंपनियों ने इस क्रेज को और बढ़ाने क काम किया है। दोनों ने सेल्फी सीरीज में एक से बढ़कर एक फोन पेश किए जिसमें ताकतवर सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं अब वीवो ने अपने नए डिवाइस में सेल्फी के साथ फुल स्क्रीन डिसप्ले का तड़का लगाया है। कंपनी ने वीवो वी7 प्लस फोन को भारत में उतारा है जो 18:9 आस्पेक्ट नए स्क्रीन रेशियो के साथ उपलब्ध है। यह कंपनी का पहला फोन है जिसे इनफिनिटी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 21,990 रुपये है। इस कीमत को कम नहीं कहा जाएगा। ऐसे में आम यूजर के लिए यही सवाल होगा कि यह फोन इतना दमदार है कि आपके पैसों की पूरी वसूली कर सके या फिर एक साधारण फोन बनकर रह जाएगा। अपने लगभग 20 दिनों के उपयोग के दौरान हमने यही जानने की कोशिश की। सबसे पहले शुरुआत इसके डिसप्ले और डिजाइन से ही करते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल
डिजाइन वह डिसप्ले

वीवो वी7 प्लस को फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है और फोन की बिल्ट क्वालिटी बहुत अच्छी है। चुंकि बैजल लेस डिसप्ले है ऐसे में स्क्रीन के नीचे कोई भी बटन नहीं दिया मिलेगा। सभी बटन स्क्रीन पर ही दिए गए हैं। हां पावर और वॉल्यूम बटन बाएं पैनल में दिया गया है जबकि बाएं पैनल में सिम स्लाट दिया गया है। फोन के पिछले पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह फोन देखने में स्लिम है और आपको काफी आकर्षित करेगा। इसकी मोटाई मात्र 7.7 एमएम है।

वीवो वी7 प्लस में आपको 5.9-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720ग1440 पिक्सल है। कंपनी ने आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पैनल का उपयोग किया है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे स्क्रैच से सुरक्षित रखता है। वैसे तो साधारण डिसप्ले में आप कमी नहीं निकाल सकते हैं लेकिन जब आप हाई डिफिनेशन ग्राफिक्स वाले गेम का उपयोग करेंगे तो थोड़ अहसास होगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि बड़ी डिसप्ले के बावजूद इनफिनिटी डिजाइन की वजह से यह फोन छोटा है और आसानी से आपकी हथेली में आ जाएगा या आप जेब में डालकर चल सकते हैं। अच्छे डिजाइन और बेहतर डिसप्ले के बावजूद पिक्सल डेंसिटी के मामले में यह थोड़ा पीछे कहा जाएगा। क्योंकि इस रेंज आज ज्यादातर फोन फुल एचडी डिसप्ले के साथ उपलब्ध हैं।
कल्ट बियॉन्ड रिव्यू: कम कीमत पर आर्कषक डिजाईन लेकिन प्रोसेसिंग थोड़ी धीमी
मैमोरी व प्रोसेसर

वीवो वी7 प्लस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया गया है और यह विश्व का पहला फोन है जो इस चिपसेट के साथ उपलब्ध है। फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। अगर स्पेसिफिकेशन देखें तो रैम और रोम से आप शिकायत नहीं करेंगे लेकिन प्रोसेसर के बारे में बोल सकते हैं कि इस बजट में स्नैपड्रैगन 600 चिपसेट की आशा कर सकते हैं। 400 सीरीज चिपसेट 10,000 रुपये के बजट में उपलब्ध हैं।

हालांकि यदि आपको फोन उपयोग कर खरीदारी करने का मौका मिले तो आप ऐसा नहीं कहेंगे क्योंकि हमें परफॉर्मेंस में कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली। प्रयोग के दौरान हैवी गेम्स खेले गए और एक साथ कई एप्स खोले लेकिन कोई लैग नहीं मिला। फोन स्मूथली काम कर रहा था। वहीं हमें अच्छी बात यह लगी कि प्रयोग के दौरान कभी भी यह फोन गर्म नहीं हो रहा था। रही बात फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर की तो हमने कई बार उपयोग किया और वह कभी भी फेल नहीं हुआ। यह काफी तेज काम करता है और बेहद सटीक है।
नुबिया एन2 : दमदार बैटरी और शानदार डिसप्ले के बाद कैमरा और प्रोसेसर करता है निराश
कैमरा

हाल में लॉन्च वीवो के दूसरे फोन की तरह वी7 प्लस में भी आपको दमदार सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 24-एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इसमें कोई शक नहीं कि इसका सेल्फी कैमरा बेहद शानदार है और आप इसे सबसे बेहतरीन सेल्फी फोन में से एक कह सकते हैं। सेल्फी केमरे के साथ आपको आॅटोफोकस और एचडीआर मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं सेल्फी कैमरे के साथ कंपनी ने फेस ब्यूटी और ग्रुप सेल्फी जैस आॅप्शन मिलेंगे। सेल्फी कैमरे के साथ फ्लैश दिया गया है और आप कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले सकते हैं। कंपनी ने इसे डेफ्थ सेंसर के साथ पेश किया गया है और आप ब्लर बैकग्राउंड के साथ आप तस्वीर ले सकते हैं।

वहीं रियर कैमरे की बात की जाए तो अच्छी रोशनी की स्थिति में यह बेहतर तस्वीर लेता है लेकिन कम रोशनी यां रात में फोटो में आपको थोड़े ऐजेज मिलेंगे। फोन में पीडीएएफ सपोर्ट है और यह काफी तेजी से फोकस करता है। इसमें फ्रंट और बैक दोनों कैमरे से फुलएचडी वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट करता है और वह भी बेहतर है।
सॉफ्टवेयर

पिछले कुछ माह में भारत में लॉन्च एंडरॉयड फोन को देखें कई फोन स्टॉक एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुए हैं। इनमें कई चीनी मोबाइल निर्माता भी शामिल हैं लेकिन वीवो वी7 प्लस को फनटच ओएस 3.2 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपेरटिंग सिस्टम 7.1 पर आधारित है। यह ओएस बहुत हद आईओएस से प्रभावित है। होम पैनल पर ही आपको ऐप्स दिखाई देंगे और क्विक सेटिंग उपर के बाजाए नीचे से स्वाइप करने पर आएगा। फोन में कुछ अच्छे ट्विक्स हैं जो बहुत उपयोगी हैं। लॉन्ग स्क्रीन शॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग इनमें से ही एक है।
कनेक्टिविटी

वीवो वी7 प्लस में दोहरा सिम सपोर्ट है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड अलग से दिया गया है। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी 2.0 है। फोने के साथ यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है और आप पेनड्राइव या किसी एक्सटर्नल डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।
पावर बैकअप

इस फोन में कंपनी ने 3,225 एमएएच की बैटरी दी है। आज इससे कम के बजट में 4,000 और 5,000 एमएएच बैटरी वाले फोन हैं। ऐसे में यह थोड़ा कम कहा जा सकता है लेकिन बैटरी बैकअप के मामले में यह कमजोर नहीं है। बेहतर सॉफ्टवेयर आॅप्टिमाइजेशन की वजह से बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह फोन आराम से एक दिन निकालने में सक्षम है।
निष्कर्ष

वीवो वी7 प्लस की कीमत 21,990 रुपये है। इस बजट में इस जैसा सेल्फी कैमरे वाला फोन कोई नहीं है। वहीं फुल बॉडी डिसप्ले भी इसकी उपयोगिता बढ़ाती है। इसमें कोई शक नहीं कि इस बजट में इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले फोन उपलब्ध हैं लेकिन वीवो वी7 प्लस का उपयोग आप जितना करेंगे उतना यह आपके बेहतर लगेगा। ऐसे में यदि आप आॅफलाइन स्टोर से फोन की खरीदारी करना पसंद करते हैं तो वी7 प्लस बेहतर डिइवाइस कहा जाएगा।
फोटो क्रेडिट: राज राउत
The post वीवो वी7 प्लस रिव्यू: सिर्फ सेल्फी ही नहीं परफॉर्मेंस भी है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सेल्फी लवर्स के लिए वीवो ने लॉन्च किया 24-एमपी फ्रंट कैमरे वाला वी7 प्लस, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के दम पर यूथ में अलग पहचान बनाने वाला टेक कपंनी वीवो ने आज भारत में अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो की ओर से वी7 प्लस भारतीय बाजार में 21,990 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। वीवो का यह फोन 15 सितंबर तक प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट होगा तथा उसके बाद सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
इस कंपनी ने एप्पल को भी छोड़ा पीछे, बनी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी
डिजाईन: वीवो वी7 प्लस को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। बेज़ल लेस डिजाईन के साथ ही फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी 80 प्रतिशत दिया गया है तथा इनफिनिटी डिस्पले के चलते यह यूजर्स को प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। फोन के रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन को मैट ब्लैक और शेंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

डिसप्ले: इस फोन में 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। फोन की इनफिनिटी डिसप्ले बेहतरीन व्यूअर एक्सपीरियंस देती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।
रैम व स्टोरेज: वीवो की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

हार्डवेयर: वी7 प्लस की एक बड़ी खासियत है कि कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया है। वी7 प्लस के जरिये ही क्वालकॉम ने अपने इस चिपसेट का स्मार्टफोन जगत में आगाज़ किया है। फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 506जीपीयू भी मौजूद है।
सॉफ्टवेयर: इस फोन को कंपनी के ही फनटच 3.2 आउट-आॅफ-द-बॉक्स आॅपरेटिंग सिस्टम से लैस कर एंडरॉयड 7.1 नुगट पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो रेडी है तथा वीवो फोन में एंडरॉयड ‘ओ’ के रोलआउट होते ही उससे अपडेट हो जाएगा।

कैमरा: वीवो वी7 प्लस को कपंनी की ओर से एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक मूनलाईट कैमरा है जो रात में भी खूबसूरत सेल्फी लेने में सक्षम है। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी व सिक्योरिटी फीचर्स: डुअल सिम वाले इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ व ओटीसी जैसे फीचर्स मौजूद दिए गए है। कंपनी की ओर से इसमें फेस स्कैनर भी दिया गया है जो फेस डिटेक्ट करने पर फोन अनलॉक करता है। इसी के साथ फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
4जीबी रैम से लैस आॅनर ने पेश किया स्टाईलिश स्मार्टफोन वी9 प्ले
बैटरी: वी7 प्लस को कंपनी की ओर से 3,225एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। वहीं फोन में डाटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा
The post सेल्फी लवर्स के लिए वीवो ने लॉन्च किया 24-एमपी फ्रंट कैमरे वाला वी7 प्लस, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6-इंच स्क्रीन और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ सोनी ने लॉन्च किया दमदार फोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी सोनी ने अपनी एक्सपीरिया सीरीज़ का नया स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा आज भारत में लॉन्च कर दिया है। पिछले साल लॉन्च हुए एक्सपीरिया एक्सए1 का यह उन्नत वर्ज़न कंपनी द्वारा 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
एक्सक्लूसिव : इस शनिवार प्री-आॅर्डर के लिए पेश होगा जियो का 500 रुपये वाला 4जी फीचर फोन
सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है, जो इमेज़ एनहांसमेंट तकनीक से लैस होने के साथ ही गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 64-बिट मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी880 जीपीयू भी उपलब्ध है।

कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए सोनी में इस फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.0 अपर्चर वाला 23-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई फोन
डुअल सिम और 4जी सपोर्ट के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,700एमएएच की बैटरी दी गई है जो स्टेमिना मोड को सपोर्ट करती है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में 29,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
The post 6-इंच स्क्रीन और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ सोनी ने लॉन्च किया दमदार फोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और बजट डिवाईस जोड़ते हुए आज एक्वा लॉयंस 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है तथा यह आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
एक्सक्लूसिव : इस शनिवार प्री-आॅर्डर के लिए पेश होगा जियो का 500 रुपये वाला 4जी फीचर फोन
इंटेक्स एक्वा लॉयंस 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी ने इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है जो 2.5डी कर्व्ड ड्रैगनटेल ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

कंपनी ने इस फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसे कार्ड सपोर्ट के जरिये 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। साथ ही बेहतर फोटोग्राफ्स के लिए दोनों कैमरों को एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है।
आईवूमी ने लॉन्च किए दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन
इंटेक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन में स्फीट की जैसे फीचर से लैस है तथा यह 22 भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं में कार्य करने में सक्षम है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। शेपेंन ब्लैक और ब्लैक कलर वेरिएंट में इस फोन को 6,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
The post सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इंटेक्स ने उतारा सेल्फी फोन कीमत सिर्फ 6,649 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंटेक्स टेक्नोलॉजी ने एक्वा सीरीज़ में नया स्मार्टफोन एक्वा सेल्फी को उतारा है। सेल्फी लवर्स और फोटोग्राफी के शौकीन यूजर्स के लिए बना यह फोन महज़ 6,649 रुपये की कीमत पर देश में लॉन्च किया गया है जो आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल के कैमरे के साथ सेल्फी को ब्राईट और क्लियर बनाता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर भी एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
31 जुलाई को लॉन्च हो सकता है दमदार फोन नोकिया 8, जानें कैसा होगा यह डिवाइस
इस फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन में 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। एक्वा सेल्फी को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को लेकर कंपनी के सीईओ ने किया बड़ा खुलासा, जानें कब लॉन्च होगा यह फोन
इंटेक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ बेहतरीन इंटरनेट एक्सेस प्रदान करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्स एक्वा सेल्फी स्मार्टफोन 6,649 रुपये की कीमत पर ब्लैक और रोज़ गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
The post इंटेक्स ने उतारा सेल्फी फोन कीमत सिर्फ 6,649 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो ने उतारे दो सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए आज दो और नए डिवाईस पेश किए हैं। कंपनी ने वीवो एक्स9 और वीवो एक्स9 प्लस के उन्नत संस्करण वीवो एक्स9एस और वीवो एक्स9एस प्लस को लॉन्च किया है। इन फोंस को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। जहां तक भारत की बात है अभी कोई जानकारी नहीं है। फोन के दोनों वेरिएंट रोज़ गोल्ड, मैट ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे।
4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर पेश हुआ नुबिया का स्टाईलिश स्मार्टफोन एम2
वीवो के इस नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किए गए एक्स9एस के दोनों वेरिएंट्स में फ्रंट फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बने इस फोन के एक्स9एस वेरिएंट में 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिसप्ले दी गई है तथा एक्स9एस प्लस 5.85-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले से लैस है। यह फोन फनटच ओएस 3.1 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है। एक्स9एस जहां आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर रन करता है वहीं एक्स9एस प्लस आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर प्रोसेस करता है।

वीवो के ये दोनों फोन वेरिएंट एड्रीनो 510 जीपीयू के साथ 4जीबी रैम पर पेश किए गए हैं, जिनमें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डुअल सिम और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए एक्स9एस में 3,320एमएएच तथा एक्स9एस प्लस में 4,015 की बैटरी दी गई है।
एक्सक्लूसिव: 21 जुलाई को नहीं लॉन्च होगा रिलायंस जियो का फीचर फोन, अभी करना होगा इंतजार
कीमत की बात करें तो वीवो एक्स9एस को 2,698 चीनी युआन यानी लगभग 25,690 रुपये तथा एक्स9एस प्लस को 2,998 चीनी युआन यानी करीब 28,250 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बहरहाल भारत में ये फोन लॉन्च किए जाएंगे या नहीं इस बारें में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
The post 20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो ने उतारे दो सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>