Best Xiaomi Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:15:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट में मिलेंगे Harman Kardon स्पीकर, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11t-pro-smartphone-india-variant-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11t-pro-smartphone-india-variant-specifications-leaked/#respond Thu, 13 Jan 2022 12:55:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73813 Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट Harmon Kardon-ट्यून डुअल रियर स्पीकर के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट में मिलेंगे Harman Kardon स्पीकर, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कंफर्म किया है वह भारत में जल्द ही अपने प्रीमिमय स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन भारत में 19 जनवरी को लॉन्च करेगा जो कंपनी का 50 हजार सेग्मेंट का अगला स्मार्टफोन है। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को देखें तो शाओमी के इस फोन में 40,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। MySmartPrice ने अपनी रिपोर्ट में Xiaomi 11T Pro स्मार्टफ़ोन के इंडिया वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं।

Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट Harmon Kardon-ट्यून डुअल रियर स्पीकर के साथ पेश किया जा सकता है। यह यूरोपीयन मॉडल और Xiaomi Mi 11 Ultra की तरह है, जिसमें डुअल स्पीकर दिया जा रहा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन – 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB के साथ पेश किया जा सकता है। टिपस्टर येगेश बरार शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में पहले जानकारी सेयर कर चुके हैं।

Xiaomi 11T Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचस

Xiaomi 11T Pro

Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन की डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन का ग्लोबल वेरिएंट Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जाएगा। फोन की डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसका मैक्सिमम ब्राइटनेस 1000nits, HDR10+ सर्टिफिकेशन्स के साथ आएगा।

शाओमी के इस फोन में Snapdragon 888 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में 12GB का LPDDR5 RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। 11T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है। फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP टेली मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo Y21e स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें खूबियां

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G, Dual-Sim, 2.4GHz/5GHz WiFi 6, Bluetooth, NFC, और GPS दिया जाएगा। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। 11T Pro की सीधी टक्कर OnePlus 9RT, Samsung Galaxy S21 FE से होनी है। यह भी पढ़ें : OPPO के सबसे दमदार Find X5 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से होगा लैस

The post Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट में मिलेंगे Harman Kardon स्पीकर, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11t-pro-smartphone-india-variant-specifications-leaked/feed/ 0
Xiaomi 12 के लॉन्च से पहले लीक हुई लाइव इमेज, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-live-images-leaked-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-live-images-leaked-ahead-of-launch/#respond Sun, 31 Oct 2021 08:30:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69686 Xiaomi 12 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 898 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

The post Xiaomi 12 के लॉन्च से पहले लीक हुई लाइव इमेज, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी इन दिनों अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Xiaomi 12 स्मार्टफोन को लॉन्च की तैयारी कर रहा है। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की इमेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की गई हैं। कथित Xiaomi 12 स्मार्टफ़ोन की जो फ़ोटो शेयर की है वह प्रोटेक्टिव केस में है, जिससे इसका डिज़ाइन पूरी तरह सामने नहीं आया है। शाओमी के अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन में कर्व डिस्प्ले, पंच होल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। अगर ये फ़ोटो सच में Xiaomi 12 की है तो यह कहा जा सकता है कि ये फ़ोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। पिछले रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी का यह फ़ोन इस साल दिसंबर तक लॉन्च हो सकता है।

Xiaomi 12 स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 12 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें नया AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही शाओमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 898 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जो कि 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना हुआ है। मैमोरी की बात करें तो अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50MP जो अल्ट्रा लार्ज बॉटम सॉलूशन के साथ 1920fps स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके साथ ही फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया है जो 5X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन के रियर पैनल में तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस कैमरा है। लीक रिपोर्ट की माने तो रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेस सपोर्ट सकता है। यह भी पढ़ें : WhatsApp ने की PhonePe और Google Pay को टक्कर देने की तैयारी, UPI पेमेंट पर मिलेगा 51 रुपये का कैशबैक

शाओमी का यह फोन Android 12 OS पर आधारित MIUI पर रन करेगा। Xiaomi 12 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 120W फास्ट चार्ज और 50W वायरलेस चार्ज सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही अपकमिंग Xiaomi 12 स्मार्टफोन क्रेमिक बॉडी के साथ आएगा। शाओमी का यह फोन पंच होल कटआउट के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Redmi Smart Band Pro और Redmi Watch 2 Lite SpO2 ट्रैकिंग और 110+ फिटनेस मोड के साथ लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post Xiaomi 12 के लॉन्च से पहले लीक हुई लाइव इमेज, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-live-images-leaked-ahead-of-launch/feed/ 0
15,000 रुपये के बजट में 5 Redmi Smartphone जो हैं काफी दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/best-redmi-phone-under-rs-15000-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-redmi-phone-under-rs-15000-in-india/#respond Thu, 13 May 2021 11:07:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58855 यदि आप भी Xiaomi फोन लेना चाह रहे हैं और बजट 15,000 रुपये है तो आगे हमने 5 अच्छे फोन की जानकारी दी है जिनमें से आप अपने लिए किसी का चुनाव कर सकते हैं।

The post 15,000 रुपये के बजट में 5 Redmi Smartphone जो हैं काफी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भले ही हाई रेंज में Apple और Samsung का दबदबा हो लेकिन 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये की बात करें तो यहां राजा Redmi ही है। कंपनी के पास एक से एक शानदार फोन हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। सबसे खास बात कि लगभग हर तीन महीने पर कंपनी बजट सेगमेंट पोर्टफोलियो को बदल देती है जिससे यूजर्स को कुछ नया मिलता है। इस बजट में शाओमी रेडमी नोट सीरीज उपलब्ध है और अगर 2021 देखें तो कंपनी ने काफी शानदार फोन पेश किये हैं। खास कर रेडमी नोट 10 सीरीज को तो लोग काफी पंसद कर रह हैं। सबसे खास बात कही जा सकती है कि ये फोन 15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध हैं। यदि आप भी शाओमी फोन लेना चाह रहे हैं और बजट 15,000 रुपये है तो आगे हमने 5 अच्छे फोन की जानकारी दी है जिनमें से आप अपने लिए किसी का चुनाव कर सकते हैं।

Redmi Note 10S

Redmi Note 10S फिलहाल कंपनी का सबसे नया फोन है और स्पेसिफिकेशन काफी अच्छे हैं। इस फोन में आपको 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच होल एमोलेड स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन MediaTek Helio G95 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 6जीबी की रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 64जीबी और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में मीयूआई 12.5 देखने को मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 10एस में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसका मेन सेंसर 64 MP का है। वहीं 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 MP का मैक्रो और 2 MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। फ्रंट पैनल 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 33वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ है। इसे भी पढ़ेंः 120Hz डिसप्ले वाले बेस्ट SmartPhone, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी

Redmi Note 10
redmi-note-10-5g

शआोमी के नोट 10 सीरीज का सबसे सस्ता फोन Redmi Note 10 ही है। इस फोन में भी आपको 6.43 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह Qualcomm के सबसे नए Snapdragon 678 SoC पर कार्य करत है। इसमें 4 GB RAM के साथ 64 GB जी मैमोरी और 6GB RAM के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है और दोनों मॉडल 15,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं 8 MP अल्ट्रा-वाइड, 2 MP का मैक्रो और 2 MP का ही डेप्थ सेंसर दिया है। वहीं फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जर के साथ है। इसे भी पढ़ेंः 6GB रैम वाले बेस्ट फोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत: महज 9,999 रुपए

Redmi Note 9 Pro Max

cheapest 64 megapixel camera phone in india
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। फोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है और मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। तीसरा सेंसर 5 MP का मैक्रो लेंस है और चौथा 2 MP का डेफ्थ सेंसर उपलब्ध है। इस फोन में सेल्फी के लिए 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max एंडरॉयड 10 पर काम करता है जबकि प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

लेटेस्ट वीडियो देखें: Best Smartphone under Rs 15,000 with 6000 mAh Battery: Samsung, Xiaomi, realme

Redmi Note 9 Pro

know everything about Xiaomi Redmi Note 10 series before 4 march india launch
Redmi Note 9 Pro

Redmi Note 9 Pro भी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि इस फोन को लॉन्च हुए अभी एक साल से ज्यादा हो गया है लेकिन अब भी किसी से कम नहीं है। इस फोन में 6.67-इंच पंच-होल फुल HD+ दी गई हैं जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट पर काम करता है और इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 4GB और 6GB रैम में पेश किया है इसके साथ ही 64GB और 128GB की स्टोरेज दी गई है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट उपलब्ध है। रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप है। दूसर सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल मैक्रो और चौथा 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट चार्जिंग के साथ आता है। इसे भी पढ़ेंः 20,000 रुपए बजट वाले टॉप 10 फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स, पलक झपके ही होंगे फुल चार्ज

Redmi 9 Power
best-redmi-phone-under-rs-15000-in-india

इन सबके बाद यदि आप शाओमी का बड़ी बैटरी वाल कोई फोन लेना चाह रहे हैं तो फिर Redmi 9 Power को देख सकते हैं। फोन में 6.53 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन एंडराॅयड 10 पर कार्य करता है और इसमें मीयूआई 12 देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए क्वाॅलकाॅम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है और इसे 4 GB और 6 GB RAM की ताकत प्रदान की गई है। इसमें भी रियर पैनल पर क्वाड कैमरा है। मेन कैमरा 48 MP का है जबकि दूसरा 8 MP का अल्ट्रा वाइड। इसके अलावा 2 MP का मैक्रो और 2 MP का ही डेफ्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18वाॅट फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post 15,000 रुपये के बजट में 5 Redmi Smartphone जो हैं काफी दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-redmi-phone-under-rs-15000-in-india/feed/ 0
10,000 के बजट में टॉप 5 शाओमी फोंस https://www.91mobiles.com/hindi/best-xiaomi-phones-under-rs-10000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-xiaomi-phones-under-rs-10000/#respond Wed, 08 May 2019 05:36:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30554 यदि आप कम कीमत में शाओमी फोन का इंतजार कर रहे हैं तो इन्हें देख सकते हैं।

The post 10,000 के बजट में टॉप 5 शाओमी फोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी भारत का नंबर 1 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गया है। कंपनी के फोन को भारतीय यूजर हाथो—हाथ लेते हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है प्राइस के अनुसार शाओमी के स्पेसिफिकेशन की बराबरी कोई नहीं कर पाता और अब भी ऐसा है। कंपनी ने शुरू से ही कम बजट को ध्यान में रखा है और आज भी ऐसा ही है। 10 हजार के बजट में भी कंपनी के पास दमदार फोन हैं। आगे हमनें ऐसे ही 5 दमदार फोंस की जानकारी दी है।

शाओमी रेडमी 7
xiaomi redmi y3 redmi 7 india launched price specifications sale
हाल में शाओमी ने कम कीमत में रेडमी 7 मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26 इंच की सक्रीन है जिसका ​स्क्रीन रेजल्यूशन 1520 × 720 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला 5 कोटेड है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 1.8 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एफ/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10 रिव्यू: प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा लेकिन बैटरी करती है परेशान

शाओमी रेडमी वाई3
xiaomi redmi y3 listed on wifi alliance model number M1810F6G
10 हजार रुपये से कम में शाओमी का रेडमी वाई3 भी दमदार फोन है। इस फोन में को कंपनी ने खास कर सेल्फी के लिए पेश किया है। इस फोन में 6.26-इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है जो गोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। फोन को को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। शाओमी Redmi Y3 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए Redmi Y3 के रियर में AI डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़े: इंडिया लॉन्च हुए सबसे नए और सबसे सस्ते फोन जिनमें है 4,000एमएएच से भी ज्यादा की बैटरी

शाओमी रेडमी नोट 7
Xiaomi India Surpasses 1 Million Units of Redmi Note 7 Series Sale
शाओमी रेडमी नोट 7 भी अच्छा फोन है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ पेश किए गए इस फोन में 6.3—इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया है जो कि इस रेंज का बेस्ट प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। रेडमी नोट 7 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

शाओमी रेडमी गो
xiaomi redmi go sale second time in india price offer specifications
कम कीमत में शाओमी का रेडमी गो फोन भी काफी अच्छा कहा जा सकता है। इस फोन में 5-इंच की एचडी स्क्रीन है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 गो एडिशन पर कार्य करता है। फोटोग्राफी की ओर रुख करें तो 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी भी थोड़ी कम है।

शाओमी रेडमी 6ए
xiaomi-redmi-6a
शाओमी रेडमी 6ए थोड़ा पुराना हो गया है लेकिन अब भी अच्छा आॅप्शन है। इस फोन में 5.45—इंच की एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी है। यह फोन 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फुल व्यू डिसप्ले के साथ आता है। फोन मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक हेलिया ए22 चिपसेट की ताकत प्रदान की है। फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है। इसमें 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 6ए में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5—मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी है।

The post 10,000 के बजट में टॉप 5 शाओमी फोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-xiaomi-phones-under-rs-10000/feed/ 0
ये शाओमी स्मार्टफोन होंगे नए और एडवांस मीयूआई 11 से अपडेट, देखें क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/miui-11-update-xiaomi-mi-redmi-mix-smartphone-list-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/miui-11-update-xiaomi-mi-redmi-mix-smartphone-list-in-hindi/#respond Fri, 15 Feb 2019 07:01:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27447 शाओमी का यह यूजर इंटरफेस बेहद ही एडवांस फीचर्स से लैस होगा।

The post ये शाओमी स्मार्टफोन होंगे नए और एडवांस मीयूआई 11 से अपडेट, देखें क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कल ही घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 28 फरवरी को भारत में अपने रेडमी ब्रांड का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च करने वाली है। शाओमी के अन्य स्मार्टफोंस की तरह रेडमी नोट 7 का इंतजार भी टेक यूजर्स उत्सुकता से कर रहे हैं। शाओमी के स्मार्टफोन इसलिए पसंद किए जाते हैं क्योंकि यह कंपनी कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स तो प्रदान करती है ही तथा समय-समय पर अपने फोन के सॉफ्टवेयर व आपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट करती रहती है। पिछले महीने ही कंपनी ने अपने नए यूजर इंटरफेस मीयूआई 11 से पर्दा उठाया था, वहीं अब उन स्मार्टफोंस की लिस्ट भी सामने आ गई है जो जल्द ही मीयूआई 11 से अपडेट हो जाएंगे।

शाओमी ने मीयूआई 11 को अभी आफिशियली रोल आउट नहीं किया है। शाओमी का यह यूजर इंटरफेस बेहद ही एडवांस फीचर्स से लैस होगा। शाओमी के सीईओ लेई जून के अनुसार मीयूआई की यह नई अपडेट यूजर इंटरफेस के एक्सपीरियंस को उचे स्तर पर ले जाएगी। मीयूआई 11 में स्मार्टफोन के आपरेशन के लेकर फोन में मौजूद ऐप का यूज़, कैमरा फीचर्स तथा अन्य सेटिंग्स भी पहले की अपेक्षा अटरेक्टिव और एडवांस हो जाएंगी।

xiaomi-redmi-note-5-pro-back-3

मी सीरीज़ के ये फोन होंगे मीयूआई 11 से अपडेट

शाओमी मी 9,
मी 8,
मी 6एक्स,
मी 6,
मी 5एक्स,
मी 5सी,
मी 5एस,
मी 5एस प्लस,
मी प्ले

मिक्स सीरीज़ के ये फोन होंगे मीयूआई 11 से अपडेट

मी मिक्स 3,
मी मिक्स 2एस,
मी मिक्स 2,
मी मिक्स 1
मी नोट 2,
मी नोट 3,
मी मैक्स 2,
मी मैक्स,
मी मैक्स 3

xioami-offline-store

रेडमी सीरीज़ के ये फोन होंगे मीयूआई 11 से अपडेट

रेडमी नोट 7,
रेडमी 6 प्रो,
रेडमी नोट 7 प्रो,
रेडमी नोट 5,
रेडमी नोट 5 प्रो,
रेडमी नोट 5ए,
रेडमी नोट 4,
रेडमी नोट 4एक्स,
रेडमी नोट 6,
रेडमी नोट 6 प्रो,
रेडमी 6,
रेडमी 6ए,
रेडमी 5,
रेडमी 5ए,
रेडमी 5 प्लस,
रेडमी 4,
रेडमी 4ए,
रेडमी 4एक्स,
रेडमी 3एस/3एक्स,
रेडमी एस2

आपको बता दें कि यह लिस्ट शाओमी की तरफ से आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है बल्कि विदेशी मीडिया ने इस लिस्ट को शेयर किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मीयूआई जून महीने से उपरोक्त स्मार्टफोंस पर अपडेट होना शुरू हो जाएगा।

The post ये शाओमी स्मार्टफोन होंगे नए और एडवांस मीयूआई 11 से अपडेट, देखें क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/miui-11-update-xiaomi-mi-redmi-mix-smartphone-list-in-hindi/feed/ 0
शाओमी ने चला एक और दांव, लॉन्च किया बेहद ही शानदार स्मार्टफोन रेडमी एस2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-s2-launched-feature-price-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-s2-launched-feature-price-specifications-in-hindi/#comments Thu, 10 May 2018 07:24:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19672 शाओमी रेडमी एस2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है।

The post शाओमी ने चला एक और दांव, लॉन्च किया बेहद ही शानदार स्मार्टफोन रेडमी एस2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की रेडमी सीरीज़ के स्मार्टफोन एस2 को लेकर लंबे समय से लीक सामनें आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने स्वयं इस फोन की जानकारी देते हुए 10 मई को रेडमी एस2 के लॉन्च किए जाने की घोषणा की थी। और आज शाओमी फैन्स को नए स्मार्टफोन का तोहफा देते हुए कंपनी ने रेडमी एस2 को लॉन्च ​कर दिया है। शाओमी की ओर से रेडमी एस2 को फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में ही पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कदम रखेगा।

शाओमी रेडमी एस2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी ने 3जीबी रैम वेरिंएट को 999 चीनी युआन और 4जीबी रैम वेरिएंट को 1,299 युआन में लॉन्च किया है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत क्रमश: 10,500 रुपये और 13,700 रुपये के करीब है।

xiaomi redmi S2-3

शाओमी रेडमी एस2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी ट्रेंड में चल रही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये में बिकी फ्लिपकार्ट, अब बदल जाएगी आॅनलाईन शॉपिंग की दुनिया

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी एस2 के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ​फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई, डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविफी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में शाओमी रेडमी एस2 ग्रे, पिंक और गोल्ड ह्यू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post शाओमी ने चला एक और दांव, लॉन्च किया बेहद ही शानदार स्मार्टफोन रेडमी एस2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-s2-launched-feature-price-specifications-in-hindi/feed/ 1
शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4-redmi-4a-and-redmi-note-4-will-not-get-android-nougat-update-in-hindi/ Thu, 06 Jul 2017 06:05:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9295 यूं तो शाओमी की इस लिस्ट में लगभग हर बजट के फोन शामिल हैं परंतु रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 का इस सूची से बाहर है।

The post शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी यह खबर देते हुए अपने यूजर्स को खुश कर दिया है कि कंपनी अपने 14 स्मार्टफोन्स पर एंडरॉयड नुगट अपडेट जारी करने जा रही है। यूं तो शाओमी की इस लिस्ट में लगभग हर बजट के फोन शामिल हैं परंतु रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 का इस सूची में शामिल न होने से जहां इंडियन टेक बाजार हैरान है वहीं कई भारतीय शाओमी यूजर्स को निराशा हुई है।

शाओमी के 14 स्मार्टफोन होंगे लेटेस्ट एंडरॉयड से अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में देखें

दरअसल शाओमी ने अपने यूजर्स को फास्ट और स्मूथ प्रोसेसिंग दिलाने के लिए अपने स्मार्टफोन्स पर नया अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट के शाओमी स्मार्टफोन्स एंडरॉयड नुगट के लेटेस्ट वर्ज़न नुगट 7.0 और नुगट 7.1 से लैस हो जाएंगे। लेकिन कंपनी ने भारत में सुपरहिट हो चुके रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को इस अपडेट से बाहर रखा है।

redmi-note-4-2ram-91Mobiles

आपको बता दें कि भारत में शाओमी रेडमी 4 ने जहां महज़ एक माह में ही आॅनलाईन प्लेटफार्म पर 10 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचने का कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं रेडमी नोट 4 ने भी अपनी 10 लाख यूनिट की सेल 45 दिनों में कर ली थी। ऐसे में इंडियन यूजर्स को इन दोनों फोन पर अपडेट न मिलने से निराशा है।

12 जुलाई को लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी वाला मोटो ई4 प्लस

हालांकि हो सकता है कि जल्द ही कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भी एंडरॉयड अपडेट के दायरे में शामिल कर लें, परंतु अभी के लिए सिर्फ इंतजार ही करना होगा। शाओमी की ओर से मी मैक्स, मी 5, मी 5एस, मी 5एस प्लस, मी 4सी, मी 4एस, मी नोट, मी मिक्स, रेडमी नोट 4एक्स, मी6, मी ​मैक्स 2, मी 5सी और रेडमी 4एक्स स्मार्टफोन पर अपडेट जारी किया है।

The post शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी के 14 स्मार्टफोन होंगे लेटेस्ट एंडरॉयड से अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में देखें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-smartphone-getting-nougat-update-in-hindi/ Wed, 05 Jul 2017 10:34:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9276 यूजर्स को फास्ट और स्मूथ प्रोसेसिंग दिलाने के लिए शाओमी ने अपने लॉन्च हो चुके स्मार्टफोन्स पर नया अपडेट जारी कर दिया है।

The post शाओमी के 14 स्मार्टफोन होंगे लेटेस्ट एंडरॉयड से अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में देखें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट को लॉन्च हुए लगभग एक साल होने वाले हैं लेकिन शाओमी के फोन अब भी मार्शमेलो पर ही रन कर रहे थे। हालांकि कंपनी ने बहुत पहले ही यह बयान दिया था कि जल्द ही नुगट अपडेट मिलने वाले है। वहीं आज कंपनी ने एक साथ 14 फोंस को एंडरॉयड के लेटेस्ट अपडेट देने का भरोसा दिलाया है। इस नए अपडेट के साथ शाओमी के फोन कई नए फीचर्स से भी लैस होंगे।

5,000एमएएच बैटरी और 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ नुबिया एन2 लॉन्च

शाओमी द्वारा एंडरॉयड नुगट के लिए उपलब्ध कराए गये स्मार्टफोन्स की लिस्ट में मी मैक्स, मी 5, मी 5एस, मी 5एस प्लस, मी 4सी, मी 4एस, मी नोट, मी मिक्स और रेडमी नोट 4एक्स ऐसे स्मार्टफोन है जो एंडरॉयड 7.0 से अपडेट होंगे। इसी तरह एंडरॉयड 7.1 के अपडेट होने वाले स्मार्टफोन्स में मी6, मी ​मैक्स 2, मी 5सी और रेडमी 4एक्स शामिल है।

xioami-n-updare

शाओमी द्वारा नुगट अपडेट के लिए जारी की गई इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट में कुल 14 स्मार्टफोन्स शामिल हैं, लेकिन अगर भारतीय बाजार की बात करें तो सिर्फ शाओमी मी ​मैक्स और शाओमी मी 5 ही ऐसे दो स्मार्टफोन है जिन्हें एंडरॉयड 7.0 का अपडेट मिलेगा।

स्नैपडील ने ठुकराया 5,500 करोड़ रुपये का आॅफर, नहीं होगा फ्लिपकार्ट के साथ विलय

बहरहाल उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही शाओमी इंडिया कम बजट वाले उन स्मार्टफोन्स पर भी अपडेट जल्द ही जारी कर देगी जो भारतीय मोबाईल बाजार में स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद बने हुए हैं।

The post शाओमी के 14 स्मार्टफोन होंगे लेटेस्ट एंडरॉयड से अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में देखें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-xiaomi-phone-under-rs-10000-in-hindi/ Wed, 22 Mar 2017 13:22:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6151 भारत में भी शाओमी के कई बेहतरीन फोन उपलब्ध हैं आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन की जानकारी दी है।

The post 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में शाओमी को लॉन्च किए हुए भले ही कुछ साल हुए हैं लेकिन पॉप्यूलैरिटी के मामले में कंपनी ने नामी—गिरामी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। जिस रेंज में शाओमी के फोन होते हैं वो सबसे बेस्ट माने जाते हैं। शाओमी के फोन न सिर्फ फीचर और स्पेसिफिकेशन में आगे होते हैं बल्कि ​क्वालिटी के मामले में भी खास कहे जाते हैं। ​इसीलिए चीन में शाओमी को चीनी एप्पल कहा जाता है। भारत में भी शाओमी के कई बेहतरीन फोन उपलब्ध हैं आगे हमने 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन की जानकारी दी है।

1. शाओमी रेडमी 4ए
xiaomi-redmi-4a
फिलहाल यह शाओमी का सबसे सस्ता फोन है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है और आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया और मी डॉट काम के साथ उपलब्ध होगा। इमसें 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 16जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 2जीबी रैम मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी दी गई है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।

15,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन सैमसंग फोन

2. शाओमी रेडमी 3एस
xiaomi-redmi-3s-1
शाओमी का यह फोन भी कम दमदार नहीं है। मैटड ​डिजाइन में बना यह फोन आपको प्रीमियम क्वालिटी का अहसास कराएगा। शाओमी रेडमी 3एस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। वहीं 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें 5-इंच एचडी स्क्रीन है और फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। दोहरा सिम आधारित इस फोन में वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

7,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन एंडरॉयड फोन जिनमें है 3जीबी रैम

3. शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
xiaomi-redmi-3s-prime-design 91Mobiles
यह फोन शाओमी रेडमी 3एस का ही अडवांस संस्करण है। शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में आपको 5-इंच की एचडी स्क्रीन मिलेगी। यह फोन भी मैटल डिजाइन में उपलब्ध और इसे भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है। हालांकि मैमोरी और रैम में यह अपग्रेड है। रेडमी 3एस प्राइम में 32जीबी की मैमोरी और 3जीबी रैम है। इसके साथ ही फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

4. शाओमी रेडमी नोट 3
xiaomi-redmi-note-3-looks
​पिछले सास शाओमी का यह फोन लॉन्च हुआ था और लोकप्रियता के मामले में इसने अच्छे—अच्छे फोन को पीछे छोड़ दिया। शाओमी रेडमी नोट 3 को फुल मैटल बॉडी में पेश किया गयाा है। इसके साथ ही फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की सनलाइट डिसप्ले है। यह फोन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज हेक्साकोर प्रोसेसर है। फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारतीय बाजार में रेडमी नोट 3 के कई संस्करण है लेकिन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी वाला संस्करण ही 10,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 4,050एमएएच की बैटरी शामिल है।

5. शाओमी रेडमी नोट 4
xioami-redmi-note-4-design
हाल में लॉन्च शाओमी रेडमी नोट 4 का भी एक संस्करण 10,000 से कम के बजट में उपलब्ध है और यह फिलहाल इस बजट में सेबसे बेस्ट फोन में से एक कहा जा सकता है। इसमें 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है। रेडमी नोट 4 का 2जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाला वेरियंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है।

The post 10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>