The post Jio ने लॉन्च किए दो नए रिचार्ज, प्लान में मुफ्त मिलेगी BGMI स्किन्स और साथ ही Cloud गेमिंग का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो ने मोबाइल गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए दो नए स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत ₹495 और ₹545 रखी गई है। ये दोनों प्लान्स खास तौर पर Jio Gaming Pack कैटेगरी के तहत पेश किए गए हैं। वहीं, कंपनी का मानना है कि गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इन प्लान्स को डिजाइन किया गया है। वहीं, इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को सिर्फ डाटा या कॉलिंग ही नहीं, बल्कि गेमिंग से जुड़ी कई एक्सक्लूसिव सुविधाएं भी मिल रही हैं।
₹495 वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5GB डाटा के साथ अतिरिक्त 5GB डाटा भी मिलता है, जो खासतौर पर गेमिंग के दौरान उपयोगी होगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान में जियो की क्लाउड गेमिंग सर्विस – JioGames Cloud की सब्सक्रिप्शन दी जा रही है, जिससे यूज़र बिना किसी हाई-एंड डिवाइस के भी ऑनलाइन गेम्स खेल सकते हैं। इतना ही नहीं, इस पैक के साथ BGMI (Battlegrounds Mobile India) के लिए खास रिवॉर्ड्स जैसे स्किन्स कूपन भी मिल रहे हैं, जो गेमर्स के लिए एक बड़ी डील है।

वहीं ₹545 वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा की सुविधा दी जा रही है, लेकिन यह केवल उन्हीं यूज़र्स के लिए लागू होगी जिनके पास 5G-सपोर्टेड डिवाइस और Jio True 5G नेटवर्क है। इस प्लान में बाकी सभी फायदे वही हैं जो ₹495 वाले पैक में मिलते हैं – जैसे कॉलिंग, JioGames Cloud और BGMI रिवॉर्ड्स।
इसके अलावा जियो अपने गेमिंग और एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए जबरदस्त बेनिफिट्स दे रहा। दोनों प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए JioGames Cloud और FanCode सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा, जिसमें 500+ हाई-डेफिनिशन प्रीमियम गेम्स शामिल हैं जिन्हें आप अपने PC, लैपटॉप, मोबाइल या Jio सेट-टॉप बॉक्स पर बिना किसी डाउनलोड या कंसोल के सीधे खेल सकते हैं। इसके अलावा गेमर्स के लिए खासतौर पर BGMI का एक्सक्लूसिव स्किन कूपन भी दिया जा रहा है।

यही नहीं, Jio Unlimited Offer के तहत यूजर्स को JioHotstar Mobile/TV का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन और 50GB का मुफ्त JioAICloud स्टोरेज मिलेगा। ध्यान रहे कि JioHotstar सब्सक्रिप्शन एक बार के लिए है और यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है। जो यूजर्स मंथली प्लान पर हैं, उन्हें इस बेनिफिट का फायदा उठाने के लिए अपनी वैधता खत्म होने के 48 घंटों के भीतर रिचार्ज करना होगा, जिससे उन्हें दूसरे और तीसरे महीने का भी JioHotstar एक्सेस मिल सके।
सभी यूजर्स को JioHotstar और JioAICloud पर उसी Jio नंबर से लॉगइन करना जरूरी होगा, जिससे उन्होंने रिचार्ज किया है। इसके साथ ही पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा और डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट सेवा 64 Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड जारी रहेगी।
The post Jio ने लॉन्च किए दो नए रिचार्ज, प्लान में मुफ्त मिलेगी BGMI स्किन्स और साथ ही Cloud गेमिंग का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>KRAFTON India के पॉप्यूलर गेम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) खेलना का मजा अब दोगुना होने वाला है। दरअसल, दीपिका पादुकोण BGMI में पहली बार एक खेल योग्य किरदार के रूप में नजर आने वाली हैं। दीपिका का यह कैरेक्टर 17 अक्टूबर से सा लाइव हो जाएगा। वहीं, गेम में उनके दो नए अवतार शामिल होंगे। […]
The post अब Deepika Padukone के साथ भी खेल सकेंगे BGMI first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
KRAFTON India के पॉप्यूलर गेम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) खेलना का मजा अब दोगुना होने वाला है। दरअसल, दीपिका पादुकोण BGMI में पहली बार एक खेल योग्य किरदार के रूप में नजर आने वाली हैं। दीपिका का यह कैरेक्टर 17 अक्टूबर से सा लाइव हो जाएगा। वहीं, गेम में उनके दो नए अवतार शामिल होंगे। इस नए अपडेट के साथ कई ग्लैमरस आउटफिट्स, हथियार स्किन्स, वाहन कॉस्मेटिक्स और अन्य कई चीजें पेश की जाएंगी, जिससे खिलाड़ी दीपिका पादुकोण के सिग्नेचर स्टाइल को BGMI में पूरी तरह से अपना सकेंगे।
17 अक्टूबर से बीजीएमआई खेलने वाले खिलाड़ी बॉलीवुड की इस रॉयल्टी के रूप में मुकाबला कर सकेंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण शामिल होंगी। उनके खास अवतार, जो उनके अनोखे स्टाइल को दर्शाएगा। खिलाड़ी शाही DP Ice Queen Guardian Set और साहसी DP Techno Fairy Punk Set के दो नए स्किन्स में से किसी एक को चुन सकेंगे। इसके साथ ही, DP Glamour Gladiator Set फैशन और फाइटिंग का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा जो बैटलफील्ड पर एक नया अंदाज देगा।

अवतार्स के अलावा गेमर्स विशेष दीपिका-थीम वाले कॉस्मेटिक्स भी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें स्टाइलिश DP Starlight Ride (बगी स्किन), DP Firestorm Havoc (गन स्किन), DP Drift Parachute, और DP Quantum Quake (अपग्रेडेबल गन) शामिल हैं। इससे खिलाड़ियों के अनुभव को और भी बढ़ाया जा सकेगा।
गौरतलब है कि 17 अक्टूबर से 4 नवंबर तक, खिलाड़ी एक विशेष इन-गेम प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें अतिरिक्त उपहार जीतने का मौका मिलेगा। खिलाड़ी DP से संबंधित इवेंट्स से उद्देश्यों को पूरा करके ‘Chakris’ कमा सकते हैं, जिन्हें इन-गेम उपहारों के लिए यूज किया जा सकता है। 3000 ‘Chakris’ इकट्ठा करने पर, खिलाड़ी ‘Nightingale Dancer Set’ को ले सकते हैं और प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को BGMI गेमप्ले का एक छोटा वीडियो बनाना होगा, उचित हैशटैग शामिल करने होंगे, एक गूगल फॉर्म भरना होगा और रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
The post अब Deepika Padukone के साथ भी खेल सकेंगे BGMI first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post BGMI डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) अब भारत में डाउनलोड और खेलने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने गेम के लिए 2.5 अपडेट भी जारी कर दिया है। हालांकि BGMI का नया वर्जन पिछले वर्जन की तुलना में थोड़ा अलग है। आप चाहें, तो BGMI ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) डिवाइस पर ऐप को डाउनलोड करने का तरीका।
एंड्रॉयड डिवाइस पर बीजीएमआई (BGMI) को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इन स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: पहले गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें और यहां BGMI सर्च करें।
स्टेप-2: बीजीएमआई ऐप के नीचे इंस्टॉल का बटन दिखाई देगा, उस पर टैप कर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप-3: गेम को डाउनलोड करने से पहले देख लें कि आपके फोन में पर्याप्त स्टोरेज हो।
स्टेप-4: एक बार पुष्टि हो जाने के बाद गेम आपके डिवाइस पर डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
स्टेप-5: डाउनलोड और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया को कंप्लीट होने का इंतजार करें।
आप अपने आईफोन (iPhone) या फिर आईपैड (iPad) पर BGMI को डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप-1: सबसे पहले अपने आईफोन और आईपैड पर बीजीएमआई ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऐपल ऐप स्टोर को ओपन करें।
स्टेप-2: यहां पर सर्च बॉक्स में BGMI लिख कर सर्च करें। यहां पर आप सीधे इस लिंक के माध्यम से भी बीजीएमआई पेज पर पहुंच सकते हैं।
स्टेप-3: इसके बाद डाउनलोड और इंस्टॉलेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए इंस्टॉल बटन पर टैप करें।
स्टेप-4: अब अपने डिवाइस पर गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल होने की प्रतीक्षा करें।
स्टेप-5: एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने के बाद आप आसानी से गेम खेलना शुरू कर सकते हैं।
अगर आप एपीके फाइल के जरिए बीजीएमआई ऐप को एंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप- 1: अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर वेब ब्राउजर को ओपन करें।
स्टेप- 2: एपीके फाइल को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक बीजीएमआई वेबसाइट या एपीके मिरर जैसे विश्वसनीय ऐप स्टोर पर जाएं।
स्टेप- 3: सर्च बार में बीजीएमआई लिख कर सर्च करें।
स्टेप- 4: क्राफ्टन (Krafton) के आधिकारिक बीजीएमआई ऐप पर क्लिक करें।
स्टेप- 5: इसकी प्रामाणिकता को सुनिश्चित करने के लिए ऐप डिटेल, रिव्यूज, रेटिंग आदि की जांच करें।
स्टेप- 6: अब डाउनलोड या इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
स्टेप- 7: डाउनलोड और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी होने का प्रतीक्षा करें।
स्टेप- 8: एक बार गेम इंस्टॉल हो जाने पर बीजीएमआई को लॉन्च कर सकते हैं। आपको अकाउंट सेटअप करने और खेलने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करना होगा।
बीजीएमआई को एंड्रॉयड डिवाइस पर खेलना चाहते हैं, तो फिर डिवाइस में निम्न स्पेसिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी:
बीजीएमआई को आईओएस डिवाइस पर खेलना चाहते हैं, तो फिर डिवाइस में निम्न स्पेसिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी:
अगर आप गूगल प्ले स्टोर से नया बीजीएमआई गेम डाउनलोड करते हैं, तो इसका आकार लगभग 960 MB होता है। गेम के बेसिक फीचर के लिए डिवाइस में कम से कम 2जीबी स्पेस रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि एक बार जब आप सभी रिसोर्स पैक, मैप्स, ऑडियो सेटिंग्स आदि डाउनलोड कर लेते हैं, तो डाउनलोड का आकार काफी बढ़ जाता है।
Krafton ने पुष्टि की है कि उसने खिलाड़ियों के लिए डेली टाइम लिमिट लागू की है। 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए प्लेटाइम 3 घंटे का होगा, जबकि बाकी खिलाड़ी रोजाना 6 घंटे बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया खेल सकेंगे। इसके अलावा, नाबालिगों के लिए गेम में पैरेंटल वेरिफिकेशन और डेली टाइम-लिमिट भी होगी।
The post BGMI डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post BGMI डाउनलोड लिंक हुआ आज से उपलब्ध, 29 मई से खेल सकेंगे सभी मोबाइल यूजर, यहां से करें डाउनलोड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Battlegrounds Mobile India (BGMI) फैंस के लिए खुशी के दिन दोबारा लौट आए हैं। PUBG Mobile के निर्माता ने आज यानी 27 मई से बीजीएमआई डाउनलोड लिंक लाइव कर दिया है। इंडियन एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर आज से इस मोबाइल गेम को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं तथा सिर्फ दो दिन बाद 29 मई से यह गेम खेलने के लिए (BGMI Game Play) उपलब्ध हो जाएगा।

Morning BGMI Fans!
It’s the start of the weekend and we bring good news ?
Starting today, May 27th, Android users can now begin preloading your favourite game from the Google Play Store. IOS form 29 May!
Love,
Krafton #BGMI #battlegroundsmobileindia pic.twitter.com/NeGPvha6lO— Battleground Mobile India (@BattleGames_Ind) May 27, 2023
बीजीएमआई भारत में रि-लॉन्च हो गया है जो 29 मई से खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यह BGMI Unban कई बदलावों के साथ सामने आ सकता है। चर्चा है कि इस बार गेम प्ले और ग्राफिक्स में कई तरह के चेंज देखने को मिलेंगे। यूजर्स गेम को दिन में कुछ ही घंटे खेल पाएंगे। इसके साथ ही गेम में खून का रंग लाल से बदल कर हरा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वॉलेंट ग्राफिक्स को कम किया जाएगा।
The post BGMI डाउनलोड लिंक हुआ आज से उपलब्ध, 29 मई से खेल सकेंगे सभी मोबाइल यूजर, यहां से करें डाउनलोड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post BGMI गेम का Google Play Store डाउनलोड लिंक हुआ उपलब्ध, कुछ यूजर्स ने किया रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Battlegrounds Mobile India (BGMI) के निर्माता क्राफटन ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी थी कि जल्द ही यह लोकप्रिय गेम भारत में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। भारत सरकार आखिरकार BGMI से बैन हटाने के लिए मान गई है। गेम को जल्द ही रिलॉन्च किया जाएगा। वहीं आज सुबह ही इंटरनेट पर यह खबर चलने लगी कि BGMI भारत में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। खबर मिलने के बाद हमने भी इस सत्यता की जांच की और पाया कि यह गेम वास्तव में डाउनलोड हो रहा था। परंतु कुछ ही समय में कंपनी ने डाउनलोड लिंक को हटा लिया और मीडिया में एक बयान जारी किया।
KRAFTON ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, “फिलहाल, BGMI के क्लोज्ड टेस्ट ट्रैक को अपडेट किया गया है। ऐसे यूजर्स ने पब्लिक टेस्ट ऑप्शन को चुना था उन्हें नोटिफिकेशन मिला था, जिसमें गेम डाउनलोड के लिए यह लिंक गूगल प्ले स्टोर पर लेकर जाता है। हालांकि यह लिंक अब काम नहीं करेगा। इसके साथ ही जिन यूजर्स ने गेम को डाउनलोड किया है वे इसे खेल नहीं पाएंगे क्योंकि गेम का सर्वर बंद है। हालांकि यह लिंक कुछ ऐसे यूजर्स को भी मिला है जिन्होंने पब्लिक टेस्ट ऑप्शन को नहीं चुना था। यह टेक्नीकल इरर की वजह से हुआ था।”
Google Play Store में लिस्ट से पहले यहां आया डाउनलोड लिंक
पिछले साल भारत सरकार ने BGMI गेम को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था। क्राफ्टन को एक बार फिर से गेम को कुछ रीस्ट्रिक्शन के साथ रिलॉन्च करने की ऑफिशियल मंजूरी मिली है। फिलहाल सरकार ने तीन महीने के लिए प्रतिबंध हटाया है। इन तीन महीने के दौरान सरकार गेम के चलते यूजर्स को होने वाले नुकसान, एडिक्शन और दूसरे मुद्दों पर नजर रखेगी, जिसके लिए पूर्व में BGMI गेम पर आरोप लगते आए हैं।
BGMI को लेकर कहा जा रहा है कि यह गेम कई सारे बदलाव और एडजेस्टमेंट के साथ भारत में वापसी करेगा। फिलहाल यूजर्स गेम को दिन में कुछ ही घंटे खेल पाएंगे। इसके साथ ही गेम में खून का रंग लाल से बदल कर हरा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वॉलेंट ग्राफिक्स को कम किया जाएगा। क्राफ्टन ने फिलहाल BGMI गेम के ऑफिशियल रिलॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। गेम का डाउनलोड लिंक सामने आने के बाद उम्मीद है कि यह जल्द ही भारत में वापसी कर सकता है।
The post BGMI गेम का Google Play Store डाउनलोड लिंक हुआ उपलब्ध, कुछ यूजर्स ने किया रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post खुशखबरी : BGMI Unban कंपनी ने किया कंफर्म, फिर से खेल सकेंगे यह मोबाइल गेम, होगा डाउनलोड के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
BGMI यानी BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यह मोबाइल गेम फिर से इंडिया वापसी करने जा रहा है। बीजीएमआई से जुड़ी यह जानकारी स्वयं गेम डेवलपर कंपनी KRAFTON ने दी है। क्राफ्टोन ने साफ कर दिया है कि वह अपना गेम ऑपरेशन भारत में फिर से रिज्यूम करने वाली है। आगे आप कंपनी की स्टेटमेंट पढ़ सकते हैं।
KRAFTON के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि वह BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) को भारत में रि-लॉन्च करने वाली है। फोन को दोबारा लॉन्च किए जाने की जानकारी देने के साथ ही कंपनी सीईओ ने अपने वक्तव्य में भारत सरकार तथा इंडियन गेमिंग कम्यूनिटी को धन्यवाद भी बोला है।
BGMI इंडिया में फिर से लॉन्च हो रहा है यह बात तो कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है लेकिन यह कब से उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। क्राफ्टोन सीईओ ने बताया है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द यह Mobile Game भारत में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि जून महीने तक मोबाइल यूजर इस गेम को इंडिया में फिर से खेल पाएंगे।
BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA ने भारत में काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। लेकिन इसके फेमस होने के बाद यूजर्स की डाटा प्राइवेसी के मामले सामने आने लगे थे। खबरें आने लगी थी कि इस गेम के सर्वर चीन में स्थित हैं और वहां से इंडियंस का डाटा चुराया जा रहा है। यूजर्स की प्राइवेसी के साथ ही इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा माना गया था।

इसके अलावा PUBG Mobile और BGMI गेम को अपग्रेड होने के लिए तथा उंचे लेवल पर जाने के लिए बहुत से यूजर्स ने नासमझी में इसपर बड़ी धनराशि खर्च करनी शुरू कर दी थी। बच्चे माता-पिता का पैसा भी चोरी करने लगे थे। वहीं कई खबरें ऐसी भी आने लगी थी जहां घरवालों द्वारा गेम खेलने से रोकने पर बच्चे खुद को या फिर परिवार वालों को ही नुकसान पहुंचाने लगे थे।
The post खुशखबरी : BGMI Unban कंपनी ने किया कंफर्म, फिर से खेल सकेंगे यह मोबाइल गेम, होगा डाउनलोड के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post PUBG और BGMI वाली कंपनी ने इंडिया में लॉन्च किया एक और नया गेम, जानें कैसा है गेम प्ले और क्या है इसका नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
PUBG और BGMI इंडियन गेमिंग इंडस्ट्री के ऐसे गेम रहे हैं जिन्होंने लाखों लोगों अपना फैन बना लिया था। इन दोनों सुपरहिट मोबाइल गेम्स को बनाने वाली कंपनी Krafton ने अब भारत में एक और नया गेम रिलीज कर दिया है। इसे डिफेंस डर्बी (Defense Derby) Game नाम के साथ लॉन्च किया गया है जो गूगल प्ले स्टोर (Google Play) पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है।

Defense Derby को Krafton द्वारा रिलीज किया गया है जिसका निर्माण इंडिपेंडेंट स्टूडियो राइजिंगविंग्स द्वारा किया गया है। कंपनी की ओर से फिलहाल इस गेम का प्रीव्यू वर्ज़न जारी किया गया है जो अर्ली एक्सेस के लिए उपलब्ध हो चुका है। आने वाली 11 मई तक डिफेंस डर्बी के इस प्रीव्यू वर्ज़न को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकेगा।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि Defense Derby गेम PUBG और BGMI जैसा बिल्कुल नहीं है। यह एक स्ट्रेटजी गेम है जब्कि बीजीएमआई और पबजी मोबाइल बैटल रॉयल-स्टाइल गेम थे। डिफेंस डर्बी में टॉवर डिफेंस शैली को अपनाया गया है। यानी प्लेयर्स को एक तय टारगेट दिया जाएगा जिसकी सुरक्षा करनी है।
डिफेंस डर्बी में एक साथ 4 प्लेयर एक टीम में खेल सकते हैं। इसके हर राउंड में चारों खिलाड़ियों को स्काउटिंग के जरिये कार्ड्स दिए जाएंगे और इन कार्ड्स का इस्तेमाल करके इन्हें डेक का निर्माण करना है। ये डेक महल को मॉन्स्टर यानि राक्षसों से बचाने के लिए बनाएं जाएंगे। जब तक टीम का कोई एक प्लेयर भी जिंदा रहेगा, तब तक यह गेम चलता रहेगा।
Krafton की ओर से Defense Derby को ‘फ्री गेम’ श्रेणी के तहत लॉन्च किया गया है। यह गेम Google Play पर उपलब्ध हो गया है जहां से इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया फिलहाल इस गेम का प्रीव्यू वर्ज़न ही आया है, लेकिन बाद में फुल वर्ज़न रिलीज होने के बाद भी डिफेंस डर्बी गेम पूरी तरह फ्री ही रहेगा।

लगे हाथ बता दें कि क्राफ्टन की ओर से इंडियन यूजर्स के लिए एक्सक्सूलिव गिफ्ट्स भी गेम में रखे गए हैं। इसमें अर्ली एक्सेस टेस्टिंग करने वाले खिलाड़ियों को 700 रुपये तक के गेम रिवॉर्ड मिल रहे हैं। इन रिवॉर्ड्स में 2500 क्रिस्टल, 500 गोल्ड, 500 एलिक्सिर और 500 मैनास्टोन शामिल हैं।
The post PUBG और BGMI वाली कंपनी ने इंडिया में लॉन्च किया एक और नया गेम, जानें कैसा है गेम प्ले और क्या है इसका नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post BGMI गेम में क्राफ्टन ने जोड़े नए इवेंट तो PUBG Mobile में यूजर्स को मिला नया हथियार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Battlegrounds Mobile India (BGMI) पॉपुलर बैटल रोयाल गेम है। इस गेम में क्राफ्टन ने बीते दिनों नए इवेंट शामिल किए थे। गेमिंग वेबसाइट AFKGaming ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Krafton ने BGMI गेम में कुछ नए इवेंट्स को जोड़ा था। गेम डेवलपर ने इसमें 5 नए चैलेंज जोड़े और प्लेयर्स गोल्डन पैन जीतने के लिए उन्हें पूरा कर सकते थे, जिसे अन्य कॉस्मेटिक चीजों को बदला जा सकता था। हालाँकि, इन इवेंट को खेल में पेश किए जाने के तुरंत बाद ही हटा दिया गया था।
डील द डैमेज :
डील डैमेज हर दिन क्लासिक मोड : 4 गोल्डन पैन्स
टॉप क्लास :
हर दिन दोस्तों के साथ खेले क्लासिक मोड : 6 गोल्ड पैन्स
प्ले बैटलग्राउंड्स एंड विन बिग (रिडेम्पशन स्टोर)
80 पैन्स : अनोन आउटफिट
40 पैन्स : अनोन हेडगियर
4 पैन्स: 1 प्रीमियम कैरेट कूपन स्क्रैप
3 पैन्स: 1 क्लासिक कैरेट कूपन स्क्रैप
1 पैन्स: 1 सप्लाई कैरेट कूपन स्क्रैप
10 डे लॉगइन :
डे 1: 5 सिल्वर फ्रेगमेंट्स
डे 2: 150 AG
डे 3: 10 सिल्वर फ्रैगमेंट्स
रेस्ट अनोन
लॉगइन एंड विन
लॉग इन एवरी डे : 1 गोल्डन पैन
बीजीएमआई गेम में क्राफ्टन ने ये नए इवेंट जोड़े थे। हालांकि क्राफ्टन ने कुछ ही देर बाद ही इन इवेंट को गेम से हटा दिया गया था। कुछ यूजर्स ने इन इवेंट का स्क्रीन शॉट ट्वीटर पर भी डाला था। कुछ यूजर्स गेम में हुए बदलाव पर एक बार फिर इसकी वापसी को लेकर बातें करने लगे थे।
Today, Krafton included new events in BGMI. However, the game has been removed from Google Play & App Store in India ?? since July 2022 pic.twitter.com/R8qDeuaSma
— GT? (@GametubeI) February 27, 2023
बीजीएमआई गेम भारत में पिछले सात महीनों से बैन है। इस गेम पर भारत सरकार ने यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी की चिंताओं के चलते बैन किया गया है। बैन के बाद से ही इस गेम की वापसी को लेकर फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गेम के बैन के साथ से ही वापसी को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं लेकिन अब तक यूजर्स को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। BGMI गेम भारत में कब वापसी करेगा इसे लेकर फिलहाल अब तक कोई खबर नहीं है।
Love transcends dimensions! ?
Nether Phantom and Solar Knight ? have arrived on the Battlegrounds.
Become the Ultimate:
? https://t.co/GsYQP4uZCs #PUBGMOBILE #PUBGMUltimates #PUBGMOBILEC4S10 pic.twitter.com/EeW3CW2YR9— PUBG MOBILE (@PUBGMOBILE) February 27, 2023
क्राफ्टन ने कुछ दिनों पहले PUBG Mobile में यूजर्स के लिए नया हथियार Nether Phantom QBZ को इंट्रोड्यूस किया है। यह नया हथियार लेटेस्ट हिट इफेक्ट और इलिमिनेशन ब्रॉडकास्ट फीचर के साथ पेश किया गया है। है। इसके साथ ही गेम में यूजर्स के लिए नए आउटफिट जैसे हेड गियर, पैराशूट, हथियार, ऑर्नामेंट्स भी शामिल किए गए हैं।
The post BGMI गेम में क्राफ्टन ने जोड़े नए इवेंट तो PUBG Mobile में यूजर्स को मिला नया हथियार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post PUBG Mobile और BGMI के बाद Krafton ने भारत में लॉन्च करेगा Road to Valor: Empires गेम, जानें खास बातें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
PUBG Mobile और BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) जैसे पॉपुलर मोबाइल गेम के निर्माता क्राफ्टन ने भारत में एक नया गेम लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस नए गेम का नाम Road to Valor: Empires (रोड टू वेलोर: एम्पायर्स) है, जो रियल-टाइम PvP (प्लेयर वर्सेज प्लेयर) स्ट्रेजर्जी गेम है, जिसे क्राफ्टन की सहायक कंपनी ड्रीमोशन ने डेवलप किया है। इस गेम का भारत में Google Play Store और Apple App Store में प्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि यह गेम 16 मार्च तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकता है। ऐसे यूजर्स जो इस गेम को पहले ही से रजिस्ट्रेशन कर लेंगें उन्हें इन-गेम रिवार्ड मिलेंगे।
क्राफ्टन का कहना है कि रोड टू वेलोर: एम्पायर्स गेम में कुछ इंडिया स्पेसिपिकेशन्स फीचर्स हैं। इंडियन गेमर्स को इस गेम का इमर्सिव एक्सपीरियंस मिले इसके लिए गेम में हिंदी भाषा का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही गेम की कीमत भी काफी कम रखी गई हैं। इंडियन यूजर्स के लिए कई इन-गेम रिवार्ड्स की कीमत मात्र 29 रुपये से शुरू होती है।
क्राफ्टन इंडिया के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन ने गेम को लॉन्च करते हुए शेयर एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा हम उम्मीद करते हैं कि इस गेम के जरिए प्लेयर्स पौराणिक और ऐतिहासिक सभ्यताओं के बारे में सीखने को मिलेगा।
रोड टू वेलोर: एम्पायर्स क्राफ्टन के प्रसिद्ध बैटल रॉयल-स्टाइल गेम्स, पबजी मोबाइल और बीजीएमआई से अलग होगा। रोड टू वेलोर एक पीवीपी स्ट्रेटर्जी गेम है जहां खिलाड़ियों को गुट बना कर अपने विरोधियों को मात दे सकते हैं। यह गेम आपको लोकप्रिय ‘एज ऑफ़ एम्पायर्स’ फ्रैंचाइज़ी की तरह लग सकता है, लेकिन इस गेम खिलाड़ी पौराणिक पात्रों और प्राणियों को चुन सकते हैं। कुछ पात्र जिन्हें खिलाड़ी चुन सकते हैं उनमें एथेना, ओडिन, सीज़र और बहुत कुछ शामिल हैं।
गेम के ऑफिशियल Google Play पेज से पता चलता है कि रोड टू वेलोर: एम्पायर्स दूसरे बैटल गेम्स की तुलना में रियलिस्टिक विजुअल आर्ट स्टायल से खुद को अलग करता है। खिलाड़ियों के लिए कस्टम रूम होस्ट करने का एक विकल्प भी होने जा रहा है जहां वे मल्टी-प्लेयर मोड इंजॉय कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Battlegrounds Mobile India (BGMI) और PUBG MObile भारत में क्यों हुए बैन, यहां जानें असली वजह
जैसा कि बताया गया है कि रोड टू वेलोर: एम्पायर को ड्रीमोशन द्वारा डेवलप किया गया है, जिसे क्राफ्टन ने 2021 में अधिग्रहित किया था। स्टूडियो भारत में रोनिन: द लास्ट समुराई, रोड टू वेलोर: द्वितीय विश्व युद्ध, और गनस्ट्राइडर: टैप स्ट्राइक जैसे मोबाइल गेम लॉन्च कर चुका है। रोड टू वेलोर: द्वितीय विश्व युद्ध, जिसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था, दुनिया भर में इसके 3 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं।
The post PUBG Mobile और BGMI के बाद Krafton ने भारत में लॉन्च करेगा Road to Valor: Empires गेम, जानें खास बातें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Battlegrounds Mobile India (BGMI) और PUBG Mobile भारत में क्यों हुए बैन, यहां जानें असली वजह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पॉपुलर मोबाइल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) गेम भारत में जुलाई 2022 को बैन कर दिया गया। इससे पहले भारत सरकार ने इस गेम के ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile को सितंबर 2020 में बैन किया था। बैटल रोयाल कैटगरी के ये दोनों ही गेम भारत में खूब पसंद किए गए। बैन के बावजूद भारत में फैन्स इनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अगर आपको भी बीजीएमआई गेम की वापसी का इंतजार है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत सरकार ने इन दोनों गेम्स – PUBG Mobile और BGMI को क्यों बैन (Battlegrounds Mobile India (BGMI) and PUBG Mobile are banned in India) किया।
PUBG Mobile और BGMI को बैन करने का सबसे बड़ा कारण यूजर्स की डेटा प्राइवेसी से जुड़ी थी। इस गेम के सर्वर चीन में स्थित हैं। बताया जाता है कि गेम के सर्वर से इंडियन यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था और चीन को ट्रांसफर किया जा रहा था। केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज में बताया कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को कई शिकायत मिली हैं, जिसमें कहा गया था कि एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म में मौजूद कई ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चुरा रही हैं और अवैध तरीके से यूजर्स का डेटा भारत से बाहर ट्रांसफर किया जा रहा है। इन शिकायतों के चलते सरकार ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तरह इन दोनों गेम्स समेत कई ऐप्स को बैन किया है।
फ्री टू प्ले गेम – PUBG Mobile और BGMI गेम का रेवेन्यू मॉडल इन-गेम परचेज है। यानी गेम में अपग्रेड गन, कॉस्ट्यूम और दूसरे टूल्स के लिए यूजर्स को पेमेंट करना होता है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया था कि देश में बच्चों को गेम की बूरी लत लग गई थी।
बच्चे गेम जीतने के लिए अपने अकाउंट को अपग्रेड करने के लिए इन-गेम परचेज में बड़ी रकम बिना घर वालों की सहमति के खर्च कर रहे थे। ऐसी शिकायतें बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने इस तरह का कदम उठाया था। यह भी पढ़ें : PUBG खेलने में मशगूल थे दसवीं कक्षा के दो छात्र, ट्रेन से कट कर हुई मौत!
भारत में पबजी या बीजीएमआई जैसे जैसे लोकप्रिय हुआ बच्चें गेम को साथ खेलने लगे और गेम से जुड़े आकड़ें एक दूसरे के साथ शेयर करते और तुलना करने लगे थे। यह शो-ऑफ करने का एक नया माध्यम बन गया था। यह भी पढ़ें : 16 साल के लड़के ने पबजी खेलने से रोकने पर मां को मारी गोली, बहन को धमका 3 दिन तक छिपाया शव
इन-गेम आइटम्स को अप्रेड करने के लिए बच्चें अपने ही घर में चोरी करने लगे। इसके साथ ही गेम के चलते बच्चों में हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ने लगी थी। लखनऊ में तो एक बच्चे ने गेम न खेलने देने पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस तरह की शिकायतों पर गौर करने के बाद गेम को बैन किया गया है।
The post Battlegrounds Mobile India (BGMI) और PUBG Mobile भारत में क्यों हुए बैन, यहां जानें असली वजह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>