Bharti Airtel | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 07 May 2021 11:55:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel सिस्टम में आई खराबी, अपने आप सेंड हो रहे हैं SMS, किसी बड़े Data Scam का है डर https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-users-privacy-data-security-risk-in-india-due-to-system-error/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-users-privacy-data-security-risk-in-india-due-to-system-error/#respond Fri, 07 May 2021 11:55:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58527 Airtel ने माना है कि ​सिस्टम में गड़बड़ी हुई है।

The post Airtel सिस्टम में आई खराबी, अपने आप सेंड हो रहे हैं SMS, किसी बड़े Data Scam का है डर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट मार्केट और टेक्नोलॉजी ने पिछले कुछ सालों में काफी तरक्की की है। डिजिटल होती दुनिया में अनेंको काम घर बैठे-बैठे मोबाइल से ही हो जाते हैं। इंटरनेट की बढ़ती पहुंच के साथ-साथ आम जनता की प्राइवेसी और पर्सनल डाटा पर भी सेंध लगने लगी है। बीतें कुछ दिनों में भी डाटा चोरी के कई मामले सामने आए हैं। इस कड़ी में अब भारतीय टेलीकॉम कंपनी Airtel का नाम भी जुड़ता नज़र आ रहा है। भारती एयरटेल कंपनी के सिस्टम में एक बड़ी खामी उजागर हुई है जिसके चलते एयरटेल यूजर्स के डाटा पर भी चोरी का खतरा मंडराता नज़र आ रहा है।

कंपनी के कंट्रोल में नहीं रहे SMS

Airtel सिस्टम में आई यह खामी तब उजागर हुई जब देश में एयरटेल मोबाइल यूजर्स को अपने नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त हुआ है। यह एसएमएस एयरटेल द्वारा AD-TEST1 हैडर के साथ आया था, जिसमें ‘रिचार्ज’ से संबंधित कुछ बातें कही गई थी, जिन्हें आप नीचे दी गई फोटो में भी देख सकते हैं। इस एसएमएस में एयरटेल यूजर्स का पसर्नल मोबाइल नंबर भी लिखा गया था। मैसेज कंटेंट से ज्यादा मैसेज एड्रेस ने ही उपभोक्ताओं के मन में संदेह पैदा कर दिया था, क्योंकि यह एक टेस्टिंग मैसेज था।

Bharti Airtel Users Privacy Data Security Risk in India due to system error

पाठकों को बता दें कि अमूमन जब भी कोई टेस्टिंग मेल या मैसेज भेजा जाता है तो आमतौर पर उसका टाईटल TEST1, TEST2, TEST3 और इसी क्रम में बढ़ता रहता है। इस मैसेज के रिसीव होने पर समझा जा रहा था कि शायद एयरटेल कंपनी किसी सर्विस की टेस्टिंग कर रही है और इसके लिए कुछ चुनिंदा यूजर्स को यह टेस्ट एसएमएस भेज रही है। लेकिन आगे जो हुआ उसने पूरे किस्से को ही बदल कर रख दिया।

एयरटेल ने कबूला सिस्टम में हुई गड़बड़ी

TEST1 वाले एसएमएस के तकरीबन 3 घंटे बाद Airtel की ओर से एक ओर मैसेज यूजर्स को प्राप्त हुआ जो AD-Airtel हैडर के साथ आया था। इस एसएमएस में एयरटेल ने पिछले मैसेज को चिन्हित करते हुए कहा कि ‘हो सकता है आज बहुत से उपभोक्ताओं को टेस्ट1 की तरफ से कोई मैसेज मिला हो, वह एसएमएस सिस्टम एरर की वजह से सेंड हुआ है।’ इस नए एसएमएस में एयरटेल ने System Error की बात को कबूलते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह पुराने एसएमएस को इग्नोर कर दें।

Bharti Airtel Users Privacy Data Security Risk in India due to system error

कंपनी का जवाब

Airtel की सिस्टम में आई खराबी और इसकी वजह से यूजर्स के पसर्नल मोबाइल नंबर पर रिसीव हुए एसएमएस के बारे में जब कंपनी के कस्टमर केयर विभाग में बात की गई, तो वहां से जानकारी मिली कि यह एसएमएस किसी एक सर्किल में नहीं बल्कि पूरे भारत देश में एयरटेल यूजर्स के नंबर पर रिसीव हुआ है। कंपनी ने माना है कि उनके सिस्टम में कुछ गड़बड़ी हुई है और इस वजह से Airtel Postpaid और Airtel Prepaid दोनों तरह से यूजर्स को इस तरह के मैसेज प्राप्त हुए हैं। यह भी पढ़ें : Android स्मार्टफोन यूजर्स पर फिर छाये संकट के बादल, अकाउंट-पासवर्ड चुराने के लिए आ रहे ये SMS

डाटा लीक का डर

एयरटेल के सिस्टम में क्या गड़बड़ी हुई है इस बात को कंपनी की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है। खबर लिखे जाने तक Airtel ने अपने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या फिर प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी है। सिस्टम में आई खामी से आम मोबाइल उपभोक्ताओं व एयरटेल यूजर्स के डाटा पर क्या प्रभाव पड़ा है और उनकी निजी जानकारी Airtel कंपनी के पास कितनी सुरक्षित है, यह बात भी अभी पर्दे के पीछे ही है।

Bharti Airtel Users Privacy Data Security Risk in India due to system error

बहरहाल आम जनता में डर है कि सिस्टम एरर की वजह से अगर पसर्नल मोबाइल नंबर को कंपनी द्वारा बेवजह यूज़ किया जा सकता है तो उपभोक्ताओं की जानकारी के बिन उस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कहीं और भी किया जा सकता है। आज के वक्त में जब बड़ी-बड़ी बैंक ट्रांजेक्शन, KYC, Aadhaar Card और PAN Card लिंक सब एक मोबाइल नंबर के जरिये ही चल रही है, ऐसे में टेलीकॉम कंपनी द्वारा पसर्नल मोबाइल नंबर का अवांछित उपयोग गलत साबित होता है। यह भी पढ़ें : Jio Prepaid SIM को पोस्टपेड में ऐसे बदलें, जानें घर बैठे पोर्ट करने का सबसे आसान तरीका

BSNL ने भी किया था अलर्ट जारी

कुछ ही दिन हुए हैं जब सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी अलर्ट जारी करते हुए कुछ एसएमएस के हैडर्स और एड्रेस भी शेयर किए थे। कंपनी की लिस्ट में मौजूद एसएमएस में CP-SMSFST, AD-VIRINF, CP-BLMKND और BP-ITLINN शामिल थे, जिन्हें फर्जी करार दिया गया था। भारत संचार निगम लिमिटेड ने साफ कहा था कि इन हैडर्स के साथ आने वाले एसएमएस कंपनी की तरह से नहीं भेजे जा रहे हैं, लिहाजा इन मैसेज में मौजूद किसी भी लिंक को क्लिक न करें और न ही इनका कोई जवाब दें।

The post Airtel सिस्टम में आई खराबी, अपने आप सेंड हो रहे हैं SMS, किसी बड़े Data Scam का है डर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-users-privacy-data-security-risk-in-india-due-to-system-error/feed/ 0
Airtel सिस्टम में आई खराबी, पेमेंट करने के बाद भी नंबर हो रहे हैं बंद, सावधान! कहीं आप न हो अगला शिकार https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-fraud-with-delhi-user-postpaid-number-disconnected-bill-payment/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-fraud-with-delhi-user-postpaid-number-disconnected-bill-payment/#respond Wed, 20 May 2020 11:19:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44353 पैसे भरने के बाद भी बिल बकाया

The post Airtel सिस्टम में आई खराबी, पेमेंट करने के बाद भी नंबर हो रहे हैं बंद, सावधान! कहीं आप न हो अगला शिकार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब देश के टेलीकॉम बाजार में Airtel की तूती बोलती थी। तमाम निजी व सरकारी दूरसंचार कंपनियों के बीच एयरटेल का उपभोक्ता आधार सबसे अधिक था और Airtel इंडिया की सबसे बड़ी नंबर वन टेलीकॉम कंपनी थी। फिर देश में 4G सर्विस की शुरूआत हुई और Reliance Jio की एंट्री हुई। जियो के आने से देश में टेलीकॉम बाजार की सूरत ही बदल गई। Jio सिम को हाथों-हाथ लिया गया और यहां से एयरटेल बाजार में पिछड़ती चली गई है। प्रतिस्पर्धा में तो एयरटेल लगातार जियो व अन्य कंपनियों को टक्कर देने में लगी है, लेकिन यह कंपनी अभी भी उपभोक्ता संतुष्टि के क्षेत्र में अपनी साख बचाने में नाकाम नज़र आ रही है। Airtel से जुड़ा ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां एयरटेल यूजर द्वारा पेमेंट किए जाने की बावजूद कंपनी की ओर से मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जा रहे हैं।

Airtel से जुड़ा यह मामला राजधानी दिल्ली का ही है। प्रकाश में आया है कि एयरटेल उपभोक्ता द्वारा फोन का बिल भर दिए जाने के बावजूद कंपनी के सर्वर पर वह डाटा सुरक्षित सेव नहीं हो पाया और फिर बिल भरने के 4 दिन बाद यूजर के नंबर पर दी गई सर्विसेज बंद कर दी गई। वहीं जब एयरटेल से संपर्क साधा गया तो कंपनी कॉलर एग्जीक्यूटिव ने यह स्वीकार किया कि, कंपनी के बैकएंड कार्य में गड़बड़ी चल रही है और इसी वजह से यूजर का नंबर कंपनी की गलती से बंद कर दिया गया है। आगे पूरा मामला विस्तार से पढ़ सकते हैं, जिसमें देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel की लापरवाही तो दिखेगी ही वहीं साथ ही भविष्य में एयरटेल यूजर खुद को भी ऐसी धोखाधड़ी से सुरक्षित रख पाएंगे।

पैसे भरने के बाद भी बिल बकाया

Airtel यूजर आकाश (बदला हुआ नाम) के पास पहले Vodafone नंबर था, जिसे बाद में एयरटेल में पोर्ट कराया गया था। पोस्ट-पेड कनेक्शन में पोर्ट कराने के बाद आकाश के पास वोडाफोन का बकाया बिल भरने को मैसेज आया, जिसमें अदा की जाने वाली राशि 278.49 रुपये और साथ ही ऑनलाईन पेमेंट करने का लिंक भी शामिल था। आकाश में अपने फोन में ही लिंक ओपन करके, क्रेडिट कार्ड के जरिये 279 रुपये की पेमेंट कर दी। पेमेंट करने के बाद ‘पेमेंट सक्सेस’ का मेल भी आ गया और आकाश नॉर्मल रूटिन की तरह रिलेक्स होकर बैठ गए, यह 15 मई की तारीख थी।

Airtel fraud with delhi user postpaid number disconnected bill payment

बिल भरने के चार दिन बाद 19 मई को जैसे ही आकाश ने किसी काम से फोन मिलाया तो पता चला कि ‘उनके नंबर की सभी सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है।’ इंटरनेट, एसएमएस और आउटगोइंग कॉलिंग तीनों सर्विस बंद थी। स्थिति ऐसी थी कि वह एयरटेल कस्टमर केयर में भी कॉल नहीं सकते थे। फिर कुछ घंटों बाद कंपनी की ओर से फिर से बिल भरने का रिमाइंडर आया जिसमें लिखा था कि, ’23 मई तक अपने फोन का बकाया बिल भर दीजिए, नहीं तो नंबर स्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा।’ इस मैसेज में साथ ही यह भी लिखा था कि, ‘यदि पेमेंट कर चुके हैं तो इस मैसेज को इग्नोर कर दीजिए’।

कंपनी की कामचोरी लेकिन यूजर को सजा

दूसरे एयरटेल नंबरों से भी जब एयरटेल को कॉल करने की कोशिश की गई तो भी किसी एग्जीक्यूटिव से बात नहीं हो पाई। अगले दिन फिर से Airtel की ओर से बिल भरे जाने के लिए कॉल आई और तब कॉलिंग एग्जीक्यूटिव को सारा ब्यौरा बताया गया। बात सुनने और स्थिति समझाने के बाद एग्जीक्यूटिव ने जवाब दिया कि, ‘कंपनी के बैकएंड पर काम करने वाला स्टॉफ दूसरा है, हो सकता है उन्होंने अभी सिस्टम अपडेट नहीं किया हो।’ पूछे जाने पर एग्जीक्यूटिव ने यह भी कबूला कि मोबाइल नंबर की सर्विस एयरटेल की ओर से ही बंद की गई है।

Airtel fraud with delhi user postpaid number disconnected bill payment

Airtel एग्जीक्यूटिव की ओर से एक व्हाट्सऐप नंबर पर मैसेज करने को कहा गया और बोला गया कि अगले 1 घंटे में नंबर फिर से चालू हो जाएगा। यह जानते हुए कि आउटगोइंग कॉल बंद है तब भी नंबर चालू न होने पर कस्टमर केयर में कॉल करने को बोला गया। आकाश द्वारा समय पर पेमेंट करने और अन्य तमाम कोशिश किए जाने के बाद भी यूजर का नंबर अभी तक बंद है। देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी के खराब सिस्टम और अनुपयोगी मैनेजमेंट के चलते एयरटेल ग्राहक पैसे चुकाए जाने के बाद भी व्यवसायिक और मानसिक नुकसान झेलने पर मजबूर है।

यदि आपके साथ ही ऐसी कोई घटना घटी है जहां किसी भी टेलीकॉम कंपनी या स्टॉफ की तरफ ने बेमाना व्यवहार किया गया हो और आपने खुद को असहाय पाया हो, तो अपना अनुभव जरूर साझा करें। 

The post Airtel सिस्टम में आई खराबी, पेमेंट करने के बाद भी नंबर हो रहे हैं बंद, सावधान! कहीं आप न हो अगला शिकार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-fraud-with-delhi-user-postpaid-number-disconnected-bill-payment/feed/ 0
Airtel 98 रुपये या फिर Jio 101 रुपये, देखें किस कंपनी का प्लान दे रहा है दूसरे को पटखनी https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-101-rs-vs-bharti-airtel-rs-98-add-on-packs-benefits-12gb-4g-data-free-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-101-rs-vs-bharti-airtel-rs-98-add-on-packs-benefits-12gb-4g-data-free-offer/#comments Tue, 19 May 2020 09:30:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44282 पैक की वजह से ही बिना प्लान बदले अधिक इंटरनेट डाटा पाया जा सकता है।

The post Airtel 98 रुपये या फिर Jio 101 रुपये, देखें किस कंपनी का प्लान दे रहा है दूसरे को पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इन दिनों इंडिया में मोबाइल पर इंटरनेट का जितना ज्यादा यूज़ हो रहा है, उतना यूज़ पहले कभी नहीं हुआ था। और इसकी वजह है देश में लगा लॉकडाउन। घरों में बंद लोगों के पास मोबाइल और इंटरनेट टाईम पास का सफल जरिया बना हुआ है। ऑनलाईन गेमिंग, चैटिंग, वीडियो कॉलिंग व सर्फिंग के जरिये हर उम्र के लोग स्मार्टफोन के साथ वक्त बिता रहे हैं। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का ध्यान टेलीकॉम कंपनियों द्वारा भी बखूबी रखा जा रहा है। Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea और BSNL अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत पर अधिक डाटा बेनिफिट दे रही है।

सभी कंपनियों द्वारा अधिक इंटरनेट डाटा वाले नए नए प्लान पेश किए जा रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन के इस समय में अनेंको ऐसे लोग हैं जिनका इंटरनेट डाटा तेजी से खत्म हो रहा है। ऐसे लोग प्लान में मिलने वाले डाटा को खत्म करने के बाद सस्ते ऐड-ऑन पैक की तलाश में रहते हैं। ये ऐड-ऑन पैक कम कीमत पर कुछ जीबी डाटा प्रदान करते हैं, जो पहले से मौजूद प्लान में ही जुड़ जाता है। ऐड-ऑन पैक की वजह से ही बिना प्लान बदले अधिक इंटरनेट डाटा पाया जा सकता है। देश के दो बड़ी कंपनी Reliance Jio और Bharti Airtel ने भी अपने यूजर्स के लिए ऐसे ही ऐड-ऑन पैक पेश किए हैं। आगे पढ़कर आप जान पाएंगे कि दोनों कंपनियों के सस्ते ऐड-ऑन पैक में कौन सा बेस्ट है।

Reliance Jio 101 rs vs Bharti Airtel rs 98 add on packs benefits 12gb 4g data free offer

Airtel 98 रुपये

एयरटेल के सस्ते और सबसे पॉप्युलर ऐड-ऑन पैक में से एक है कंपनी का 98 रुपये वाला पैक। इस पैक में मिलने वाले फायदों की बात करें तो Airtel की ओर से 98 रुपये में यूजर्स को कुल 12 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानि एयरटेल ग्राहक पैक में मिल रहे 12 जीबी डाटा का यूज़ 28 दिनों के भीतर बिना किसी दैनिक लिमिट के कर सकेंगे। बता दें कि यह पैक सिर्फ इंटरनेट के लिए ही है, यानि 98 रुपये में यूजर्स को सिर्फ 12जीबी डाटा ही मिलेगा और इसके अलावा वॉयस कॉलिंग व एसएमएस सर्विस पहले से एक्टिव प्लान के अनुसार ही चलेगी।

Jio 101 रुपये

रिलायंस जियो के सबसे पॉप्युलर ऐड-ऑन पैक में शामिल है 101 रुपये वाला पैक। जियो के इस पैक की अपनी कोई वैलिडिटी नहीं है। फोन में जो प्लान पहले से चल रहा है यह पैक उसी प्लान की वैधता के साथ काम करेगा Jio की ओर से भी पैक में ग्राहकों को 12 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा भी बिना किसी दैनिक लिमिट के मिलेगा तथा फोन में पहले से मौजूद प्लान के साथ ही काम करेगा। 12जीबी 4जी डाटा के साथ ही जियो के इस पैक में 1000 ऑफ नेटवर्क कॉलिंग मिनट भी मिलेगी। इन मिनट्स का यूज़ नॉन जियो यानि Jio से किसी दूसरे नेटवर्क के नंबर पर फ्री रहेगा।

Reliance Jio 101 rs vs Bharti Airtel rs 98 add on packs benefits 12gb 4g data free offer

यहां आपको बता दें कि Jio की तुलना में Airtel ने अपने सभी नंबर पर ऑन-नेटवर्क व ऑफ-नेटवर्क कॉलिंग पूरी तरह से फ्री कर रखी है। यानि एयरटेल यूजर बिना किसी सीमा के पूरी तरह से अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं। उपरोक्त दोनों प्लान्स की तुलना करें तो एयरटेल का प्लान जियो से 3 रुपये सस्ता है। वहीं साथ ही जियो द्वारा दी जा रही कॉलिंग जहां सीमित रहेगी वहीं एयरटेल यूजर्स अपने प्लान के अनुसार असीमित वॉयस कॉल कर सकते हैं। अंत में बात नेटवर्क और स्पीड की ही आती है, और वह आपको अपने सर्किल और लोकेशन के हिसाब से तय करनी पड़ेगी कि कौन है बेस्ट, Jio या Airtel

The post Airtel 98 रुपये या फिर Jio 101 रुपये, देखें किस कंपनी का प्लान दे रहा है दूसरे को पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-101-rs-vs-bharti-airtel-rs-98-add-on-packs-benefits-12gb-4g-data-free-offer/feed/ 2
16 दिसंबर से देश में लागू होगा MNP का नया नियम, सिर्फ 2 दिन में होगा नंबर पोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/new-mnp-rules-from-16-december-in-india-trai-2-day-for-mobile-number-portability/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-mnp-rules-from-16-december-in-india-trai-2-day-for-mobile-number-portability/#respond Tue, 12 Nov 2019 11:41:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37758 इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री लगातार नए बदलावों की साक्षी बन रही है। दूरसंचार कपंनियां जहां नए नए प्लान्स ला रही है वहीं पिछले दिनों IUC और रिंग ड्यूरेशन जैसे मामले भी सामने आए हैं। टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि TRAI हर समस्या का कोई न कोई हल जरूर लेकर आती है, फिर उसके बेशक थोड़ी […]

The post 16 दिसंबर से देश में लागू होगा MNP का नया नियम, सिर्फ 2 दिन में होगा नंबर पोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री लगातार नए बदलावों की साक्षी बन रही है। दूरसंचार कपंनियां जहां नए नए प्लान्स ला रही है वहीं पिछले दिनों IUC और रिंग ड्यूरेशन जैसे मामले भी सामने आए हैं। टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि TRAI हर समस्या का कोई न कोई हल जरूर लेकर आती है, फिर उसके बेशक थोड़ी देर ही क्यूं न लगे। पिछले एक साल से भारतीय दूरसंचार बाजार में मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी का पेंच फंसा हुआ था, जो अब लंबे इंतजार के बाद हल हो गया है। TRAI ने MNP सर्विस के नए नियम की घोषणा कर दी है, और यकिन मानिये नया नियम हर यूजर को राहत की सांस देगा।

TRAI ने MNP सर्विस के नए नियम की जानकारी दे दी है। ट्राई ने बताया है कि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का यह नया नियम आने वाली 16 दिसंबर से देशभर में लागू हो जाएगा और हर टेलीकॉम कंपनी को इस नियम का सख्ती से पालन करना होगा। MNP सर्विस के इस नए नियम की बात करें तो ट्राई ने तय किया है कि अब अपने मोबाईल नंबर को एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर महज़ 2 दिन में ही पोर्ट किया जा सकेगा।

यह है नया MNP नियम

MNP कराने के लिए अभी तक यूजर को आमतौर पर एक हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब TRAI के नए नियम के तहत सभी कंपनियों को यह आदेश दिया गया है कि नंबर पोर्ट करने की प्रक्रिया का समय 7 दिन से घटा कर सिर्फ 2 दिन किया जाए। TRAI की ओर से नए दिशानिर्देश और नियम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। अब नंबर पोर्ट की अर्जी डालने के बाद 2 दिन में ही यूजर का मोबाईल ऑपरेटर चेंज हो जाएगा।

new MNP rules from 16 december in india trai 2 day for mobile number portability

एक ही सर्किल में मोबाइल नंबर को एक से दूसरे ऑपरेटर पर बदलने के लिए जहां अधिकतम दो दिन का समय लगेगा, वहीं एक सर्किल से दूसरे सर्किल यानि एक राज्य से दूसरे राज्य में मोबाइल ऑपरेटर बदलने की समयावधि ट्राई ने 5 दिन की तय की है। अर्थात् एक राज्य में यूज़ हो रहा मोबाईल नंबर दूसरे राज्य का नंबर सिर्फ 5 दिन में ही बन पाएगा। TRAI इस सर्विस को 16 दिसबर से पूरे भारत में लागू कर देगी।

यह होगी प्रक्रिया

पोर्ट प्रक्रिया की बात करें तो अपना नंबर दूसरी कपंनी में पोर्ट कराने के लिए 1900 पर अपने नंबर के साथ पोर्ट रिक्वेट PORT 901xxx4488 भेजनी होती है। यह मैसेज किए जाने के बाद ऑपरेटर की ओर से UPC कोड भेजा जाता था, जो कुछ दिनों के लिए वैध रहता है और फिर एक्सपायर हो जाता है। इसी UPC कोड को दूसरे नेटवर्क ऑपरेटर को दिखाकर उस कंपनी में नंबर पोर्ट होता है। वहीं अब PORT रिक्वेस्ट भेज कर UPC कोड पाने के बाद उसका फॉर्म भरकर जिस दिन दूसरे ऑपरेटर के पास जमा कराया जाएगा, उसके 2 दिन के भीतर ही दूसरे नेटवर्क पर वह नंबर एक्टिव हो जाएगा।

new MNP rules from 16 december in india trai 2 day for mobile number portability

नियम लागू होने में लगा 1 साल का समय

आपको जानकर हैरानी होगी कि MNP सर्विस का यह नियम TRAI द्वारा पिछले साल 13 दिसंबर 2018 को पास कर दिया गया था। लेकिन किसी न किसी वजह से यह नियम देश में लागू नहीं हो पा रहा था। पिछली 21 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को हुई मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सर्विस प्रोवाइडर्स तथा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की मीटिंग के बाद यह नियम जल्द जल्द लागू करने का फैसला किया गया है। यह नियम 11 नवंबर को बाजार में लाया जाना था, लेकिन फिर से किसी अधूरे काम व अड़चन की वजह से अब MNP का नया नियम लागू होने की तारीख 16 दिसंबर तय हुई है।

The post 16 दिसंबर से देश में लागू होगा MNP का नया नियम, सिर्फ 2 दिन में होगा नंबर पोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-mnp-rules-from-16-december-in-india-trai-2-day-for-mobile-number-portability/feed/ 0
Jio 555 प्लान vs Airtel 558 प्लान, जानें कौन सी कंपनी दे रही है अधिक बेनिफिट https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-rs-555-plan-bharti-airtel-rs-558-plan-comparison-benefits-data-voice-calling-free-iuc-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-rs-555-plan-bharti-airtel-rs-558-plan-comparison-benefits-data-voice-calling-free-iuc-offer/#comments Mon, 04 Nov 2019 09:49:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37452 हमनें तुलना की है कि कौन-से नेटवर्क पर अधिक बेनिफिट मिल रहा है।

The post Jio 555 प्लान vs Airtel 558 प्लान, जानें कौन सी कंपनी दे रही है अधिक बेनिफिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के बीच मची प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को आर्कषिक करने के लिए ये कंपनियां सस्ती कीमत पर अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स तो देती है ही तथा साथ ही स्वयं को अन्यों से बेहतर बताने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती। देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और Bharti Airtel शुरू से ही इस बाजारू प्रतिस्पर्धा में अग्रणिय रही है। जब नेटवर्क चुनने की बारी आती है तो आम आदमी कन्फ्यूज़न की स्थिति में रहता है कि Jio को चुना जाए या Airtel का साथ पाया जाए। यूं तो इन दोनों ही कंपनियों के पास बेहतरीन प्लान्स का ढ़ेर लगा है, लेकिन Reliance Jio का 555 रुपये और Bharti Airtel का 558 रुपये वाला प्लान इन दिनों काफी चर्चा में है। यदि आप भी दोनों नेटवर्क के इन प्लान्स को चुनने जा रहे हैं तो आगे हमनें दोनों ही कंपनियों के प्लान की तुलना की है कि कौन-से नेटवर्क पर अधिक बेनिफिट मिल रहा है।

कीमत

सबसे पहले प्लान्स की कीमत देखें तो ये दोनों ही प्लान 500 रुपये से अधिक के बजट में आते हैं। Reliance Jio की ओर से जारी प्लान की कीमत जहां 555 रुपये है वहीं Bharti Airtel ने अपने प्लान को 558 रुपये में पेश किया है। यानि Airtel के प्लान की कीमत Jio के प्लान के 3 रुपये अधिक है।

वेलिडिटी

Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों ही कंपनियों के प्लान लंबी वैधता के साथ आते हैं, यानि यूजर एक बार के रिचार्ज के बाद अगले ढ़ाई महीने से भी ज्यादा वक्त तक बिना बदलाव इन प्लान्स का यूज़ कर सकते हैं। Jio का 555 रुपये वाला प्लान जहां 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है वहीं Airtel ने अपने प्लान को 82 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया है।

Reliance Jio Shubh PayTM Offer SHUBHP44 SHUBHP50 cashback discount jiophone

इंटरनेट डाटा

आज के समय में किसी भी प्लान को चुनने के लिए सबसे पहले इंटरनेट डाटा ही देखा जाता है। Reliance Jio अपने 555 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दे रहा है। यानि पूरे प्लान की वेलिडिटी में यूजर्स को कुल 168 जीबी (84 x 2 = 168) इंटरनेट डाटा मिलेगा। वहीं Airtel अपने यूजर्स को 558 रुपये वाले प्लान में Jio से अधिक हर दिन 3 जीबी 4G डाटा दे रहा है। एयरटेल के प्लान में पूरी वेलिडिटी के लिए कुल जीबी (82 x 3 = 246) 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।

कॉलिंग

Reliance Jio और Bharti Airtel ने अपने यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग देने का वायदा किया है। लेकिन Jio के प्लान में ऑननेटवर्क कॉलिंग तो पूरी तरह से फ्री है परंतु ऑफनेटवर्क कॉल करने के लिए कंपनी की ओर से सिर्फ 3000 मिनट दी गई है। वहीं Airtel ने अपने यूजर्स के लिए ये वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री ही रखी है। ऑननेटवर्क व ऑफनेटवर्क दोनों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की जा सकती है।

Reliance Jio rs 555 plan Bharti Airtel rs 558 plan comparison benefits data voice calling free iuc offer

किसका प्लान बेहतर

Reliance Jio का प्लान बेशक Bharti Airtel के प्लान की तुलना में 3 रुपये सस्ता है परंतु बेनिफिट की बात की जाए तो Airtel का 558 रुपये वाला प्लान Jio के 555 रुपये वाले प्लान के कहीं ज्यादा फायदा दे रहा है। प्रतिदिन डाटा के मामले में Airtel यूजर्स को Jio की अपेक्षा हर दिन 1 जीबी 4G डाटा ज्यादा मिलेगा। वहीं पूरे प्लान में Airtel नेटवर्क पर Jio की तुलना में 78 जीबी डाटा अधिक मिल रहा है।
इसी तरह Jio नंबर से जहां IUC के अधिक ही कॉलिंग हो सकेगी वहीं Airtel यूजर्स पूरी तरह से मुफ्त अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। लगे हाथ आपको बता दें कि Jio यूजर्स को PayTm से रिचार्ज करने पर 555 रुपये वाले प्लान में 50 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

The post Jio 555 प्लान vs Airtel 558 प्लान, जानें कौन सी कंपनी दे रही है अधिक बेनिफिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-rs-555-plan-bharti-airtel-rs-558-plan-comparison-benefits-data-voice-calling-free-iuc-offer/feed/ 2
Airtel के इन 5 प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है एक्स्ट्रा 4G डाटा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे पाएं मुफ्त का फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-offer-free-extra-4g-data-to-prepaid-customer-with-plan-399rs-rs448-rs-499-509rs-558rs/ https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-offer-free-extra-4g-data-to-prepaid-customer-with-plan-399rs-rs448-rs-499-509rs-558rs/#respond Tue, 27 Aug 2019 07:30:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34887 Airtel अपने प्रीपेड कस्टमर्स को मुफ्त में 32GB 4G डाटा दे रही है।

The post Airtel के इन 5 प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है एक्स्ट्रा 4G डाटा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे पाएं मुफ्त का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Bharti Airtel ने हाल ही में Reliance Jio द्वारा Jio Fiber पेश किए जाने के बाद अपने ब्राडबैंड प्लान में बदलावा किया था। कंपनी की ओर से 3 ब्राडबैंड प्लान्स पर 1000GB तक इंटरनेट डाटा ​फ्री दिया जा रहा था। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि Airtel अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स को भी फ्री में एक्स्ट्रा डाटा बेनिफिट दे रही है। Airtel की ओर से अपने यूजर्स को 32GB तक एक्स्ट्रा इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

यह है बेनिफिट

मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि Airtel अपने प्रीपेड कस्टमर्स को मुफ्त में 32GB तक 4G इंटरनेट डाटा दे रही है। कंपनी की ओर से 399 रुपये, 448 रुपये, 499 रुपये, 509 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान्स पर यह बेनिफिट दिया जा रहा है। इन प्लान्स में 499 रुपये वाले प्लान पर जहां 20GB एक्स्ट्रा इंटरनेट डाटा मिलेगा वहीं अन्य सभी प्लानस पर Airtel की ओर से 32GB अतिरिक्त 4G डाटा बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

Bharti airtel offer free extra 4g data to prepaid customer with plan 399rs rs448 rs 499 509rs 558rs

ऐसे पाएं लाभ

Airtel की ओर से दिया जाने वाला यह बेनिफिट उन ग्राहकों को प्राप्त होगा जो माय एयरटेल ऐप से प्लान का रिचार्ज करेंगे। जो यूजर Airtel की ऑफिशियल ऐप से 399 रुपये, 448 रुपये, 509 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान्स का रिचार्ज करेंगे उन्हें कंपनी की ओर से हर दिन 400MB डाटा एक्स्ट्रा दिया जाएगा। इसी तरह 499 रुपये वाले प्लान में Airtel उपभोक्ताओं को हर दिन 250MB अतिरिक्त 4G डाटा मिलेगा। यह डाटा यूजर्स को प्लान की वेलिडिटी तक हर दिन उनके नंबर पर क्रेडिट होगा।

प्लान डिटेल

Airtel 399 plan में कंपनी की ओर हर दिन 1GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 84GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।

Airtel 448 plan में कंपनी की ओर हर दिन 1.5GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 82 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 123GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।

Bharti airtel offer free extra 4g data to prepaid customer with plan 399rs rs448 rs 499 509rs 558rs

Airtel 449 plan में कंपनी की ओर हर दिन 2GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 82 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 164GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।

Airtel 509 plan में कंपनी की ओर हर दिन 1.4GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 90 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 126GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।

Airtel 558 plan में कंपनी की ओर हर दिन 3GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 82 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 246GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।

The post Airtel के इन 5 प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है एक्स्ट्रा 4G डाटा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे पाएं मुफ्त का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-offer-free-extra-4g-data-to-prepaid-customer-with-plan-399rs-rs448-rs-499-509rs-558rs/feed/ 0
Airtel ने रिवाइज किए दो प्लान, फ्री में मिल रहा 4 लाख रुपए का बीमा https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-249-recharge-revised-to-offer-rs-4-lakh-life-insurance/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-249-recharge-revised-to-offer-rs-4-lakh-life-insurance/#respond Fri, 10 May 2019 10:25:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30707 इस बार अपने दो पुराने प्लान्स को रिवाइज किया है।

The post Airtel ने रिवाइज किए दो प्लान, फ्री में मिल रहा 4 लाख रुपए का बीमा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Airtel काफी समय से अपने सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ाने की कोशिश में नए प्लान के साथ ही पुराने प्लान्स में बदलाव कर रही है। कंपनी की कोशिश ही वह दूसरी टेलीकॉम कंपनियों से बेहतर प्लान पेश कर यूजर्स के बीच अपनी एक अलग जगह बना पाए। इसी को देखते हुए कंपनी ने इस बार अपने दो पुराने प्लान्स को रिवाइज किया है।

बदालव के बाद इनमें से एक प्लान में यूजर्स को लाइफ इंश्योरेंस (बीमा) ऑफर किया जा रहा है। एयरटेल ने अपने जिन दो प्लान को रिवाइज किया उनमें 129 रुपए और 249 रुपए का प्लान है। इसे भी पढ़ें: Jio या Airtel, जानें 299 रुपये में किस नेटवर्क पर मिलेगा ज्यादा फायदा

अगर बात करें 129 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं, इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ ही कुल 2जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किए दो धांसू प्लान, मिलेगा 6जीबी तक डाटा

इतना ही नहीं 129 रुपए वाले इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक का भी फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इससे पहले इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैधता के साथ 1जीबी डाटा और 220 लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिनट मिलते थे।

अगर बात करें 249 रुपए वाले प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है, जिसके साथ यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन फ्री 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इसमें सब्सक्राइबर्स को 4 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। इस लाइफ इंश्योरेंस को जारी रखने के लिए यूजर्स को समय पर रिचार्ज कराना होगा।

ऐसे उठाएं लाइफ इंश्योरेंस ऑफर फायदा
एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को लाइफ इंश्योरेंस एचडीएफसी लाइफ और भारती एक्सा की तरफ से दिया जा रहा है। प्लान में लाइफ इंश्योरेंस लेने के लिए सब्सक्राइबर्स की उम्र 18 से 54 साल के बीच होनी चाहिए। इंश्योरेंस के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन अवेदन किया जा सकता है।

The post Airtel ने रिवाइज किए दो प्लान, फ्री में मिल रहा 4 लाख रुपए का बीमा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-249-recharge-revised-to-offer-rs-4-lakh-life-insurance/feed/ 0
जियो ने रचा इतिहास, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-adds-12-million-user-in-july-became-second-largest-indian-telecom-operator-in-hindi/ Thu, 20 Sep 2018 08:18:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22913 रिलायंस जियो देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

The post जियो ने रचा इतिहास, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो को अब तक देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली टेलीकॉम कंपनी कहा जाता था। सिर्फ 4जी नेटवर्क देने वाली इस कंपनी ने अपने इस नाम को साकार भी कर दिया है। कुछ समय पहले तक जहां रिलायंस जियो भारत में टेलीकॉम कंपनियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आती थी। वहीं अब अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए यह देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। रिलायंस जियो न सिर्फ अपनी टेलीकॉम सर्विसेज से लोगों को अपना फैन बनाया है बल्कि 4जी फीचर फोन जियोफोन से भी कंपनी को भारत में बड़ी जीत दिलाई है।

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़ी एक ताजा रिपोर्ट देश की टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ट्राई ने पेश की है और इस रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। जियो ने एक ही महीने में 120 लाख यानि 1 करोड़ 20 लाख यूजर्स को जोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है रिलायंस जियो पहले जहां चौथे नंबर थी वहीं अब वोडाफोन व आइडिया को पछाड़ते हुए यह देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। इस रेस में अब वोडाफोन तीसरे तथा आइडिया चौथे नंबर पर सरक आई है। वहीं भारती एयरटेल अभी भी भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम बन नंबर एक पर काबिज़ है।

jiooo

ट्राई की यह रिपोर्ट जुलाई महीने की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जून के अंत तक रिलायंस जियो के पास कुल 215 मिलियन का यूजर बेस था। यानि पूरे देश में 215 मिलियन लोग जियो की सिम यूज करते थे। वहीं जुलाई महीने में जियो ने 12 मिलियन और नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा। जुलाई खत्म होते होते रिलायंस जियो के पास कुल 227 मिलियन यूजर हो गए थे। और इस उपभोक्ता आधार के साथ कपंनी दूसरी सबसे बड़ी इंडियन टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए7 लॉन्च, जानें इस धाकड़ फोन के बारे में सबकुछ

रिलायंस जियो के पास जुलाई महीने में कुल 227 मिलियन ग्राहक आंके गए थे। इसी तरह जुलाई महीने में वोडाफोन का कुल उपभोक्ता आधार 223.3 मिलियन रहा और आइडिया के सभी यूसर्ज की सख्यां 220.6 मिलियन रही है। इस सूची में एयरटेल के पास सबसे अधिक 345 मिलियन यूजर्स गिने गए हैं। ट्राई की सूची में एयरटेल नंबर एक के पायदान पर डटी रही है तथा जियो दूसरे, वोडाफोन तीसरे व आइडिया चौथे नंबर पर रही।

jio-image

जियो द्वारा एक महीने में 12 मिलियन यूजर जोड़े जाने की मुख्य वजह जियोफोन की सेल को माना जा रहा है। गौरतलब है कि जुलाई में कंपनी ने जियोफोन को नए आॅफर्स व प्लान्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया था। कंपनी की ओर ओर जियोफोन एक्सचेंज आॅफर के तहत सिर्फ 501 रुपये में बेचा गया था और इसी की बदौलत जियो नेटवर्क से भारी सख्यां मे मोबाईल यूजर जुड़े हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह ने की वनप्लस 6टी की घोषणा, लॉन्च होने वाला है यह फ्लैगशिप कीलर

वैसे आपको बता दें कि ट्राई की यह रिपोर्ट जुलाई महीने की है। और हाल ही में वोडाफोन और आइडिया कंपनी भी मिलकर एक हो चुकी है। ऐसे में इन दोनों कंपनियो को मिलाकर यूजर बेस गिना जाए तो यह 450 मिलियन से भी उपर होगा। यानि वोडाफोन-आइडिया देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कपंनी होगी।

The post जियो ने रचा इतिहास, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो ने फिर मारी बाजी, मार्च महीने में जोड़े 94 लाख यूजर्स, एयरटेल-वोडाफोन-आइडिया रेस में पिछड़े https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-vodafone-bharti-airtel-idea-trai-report-march-in-hindi/ Thu, 24 May 2018 12:28:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20007 रिपोर्ट के मुताबिक मार्च महीने में रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है।

The post जियो ने फिर मारी बाजी, मार्च महीने में जोड़े 94 लाख यूजर्स, एयरटेल-वोडाफोन-आइडिया रेस में पिछड़े first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में तेजी से बढ़ रहे टेलीकॉम उपभोक्ताओं का लेखा जोखा जोड़ते हुए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कल ही अपनी रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च महीने में देश में 120.6 करोड़ से भी टेलीकॉम यूजर्स​ गिने गए हैं। भारतीय टेलीकॉम यूजर्स से जुड़े इस आंकड़ो को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। यूजर्स से जुड़े आकंड़ों के साथ ही ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियो के बारें में भी रोचक खुलासा किया है, जिसमें बताया गया है कि जियो ने अन्य कंपनियों की अपेक्षा देश में सबसे ज्यादा यूजर्स जोड़े हैं।

ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में देश में मौजूद टेलीफोन यूजर्स का आंकड़ा शेयर किया है। ट्र्राई के ये आंकड़े फरवरी और मार्च महीने की स्टडी के आधार पर पेश किए गए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक मार्च महीने में रिलायंस जियो ने 94 लाख से भी ज्यादा नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इस सूची में जियो के बाद आइडिया का नाम है जिसने 91 लाख नए यूजर्स पाएं हैं। तीसरे नंबर पर रहते हुए एयरटेल ने 84 लाख और चौथे नंबर पर रहते हुए वोडाफोन के 56 लाख के करीब नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है।

mobile-phones 91Mobiles

इस रिपोर्ट को देखकर यह भी पता चला है कि अपने प्लान्स और आॅफर्स के दम पर रिलायंस जियो और आइडिया सबसे अधिक कस्टमर्स को लुभाने में कामयाब रही है। माना जा रहा है कि जियो के इस लिस्ट में टॉप पर आने का एक बड़ा कारण कंपनी का 4जी फीचर फोन जियोफोन भी है। गौरतबल है कि जियोफोन को देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन की कहा गया है और इसी की बदौलत देश के फीचर फोन बाजार में जियो तकरीबन 35.8 प्रतिशत हिस्से पर राज करती है।

आइ​डिया 499 रुपये में दे रही है 164जीबी डाटा और 82 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल बिल्कुल मुफ्त

मार्केट शेयर्स की ही बात करें तो जियो द्वारा सर्वाधिक कस्टमर्स जोड़े जाने के बावजूद मार्च 2018 तक एयरटेल सबसे ज्यादा 25.7 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किए हुए है। 18.82 प्रतिशत शेयर्स के साथ वोडाफोन दूसरे और 17.85 प्रतिशत शेयर्स के साथ आइडिया तीसरे नंबर है। रिलायंस जियो शेयर्स की लिस्ट में 15.76 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर आई है और 9.44 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सरकारी कंपनी बीएसएनएल पांचवें नंबर पर मौजूद है।

The post जियो ने फिर मारी बाजी, मार्च महीने में जोड़े 94 लाख यूजर्स, एयरटेल-वोडाफोन-आइडिया रेस में पिछड़े first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो की वजह से एयरटेल को हुआ भारी नुकसान, कंपनी के मुनाफे में आई 76 फीसदी की कमी https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-profit-falls-76-percent-cause-of-reliance-jio-in-hindi/ Wed, 01 Nov 2017 06:35:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13271 एयरटेल एमडी का कहना है कि साल के अंत तक हालात और भी बुरे हो सकते हैं।

The post जियो की वजह से एयरटेल को हुआ भारी नुकसान, कंपनी के मुनाफे में आई 76 फीसदी की कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो का आना यूं तो सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए घाटे का सौदा रहा है। लेकिन जियो की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल को। जियो के सामनें खड़े रहने तथा अधिक से अधिक 4जी यूजर्स को लुभाने के लिए एयरटेल ने सस्ते प्लान्स और आर्कषक आॅफर्स तो पेश किए लेकिन इसकी वजह से कंपनी को प्रॉफिट में 76 प्रतिशत तक की कमी उठानी पड़ी है।

जल्द ही शुरू होने वाली है जियोफोन की प्रीबुकिंग, कंपनी ने किया खुलासा

साल 2017 की तीसरी तिमाही को लेकर जारी की गई रिपोर्ट से पता चला है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के दौरान एयरटेल का कंपनी के शुद्ध लाभ में 76 प्रतिशत का नुकसान झेलना पड़ा है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में एयरटेल का प्रॉफिट 1,461 करोड़ रुपये रहा था जब्कि इस साल की तीसरी तिमाही में यह घट कर 343 करोड़ रुपये का गया है।

jio-vs-airtel

पूरे साल की रिपोर्ट पर नज़र डाले तो तकरीबन 1 साल से एयरटेल के मुनाफे में लगातार कमी आ रही है। इस साल की तीसरी तिमाही में जो प्रॉफिट 343 करोड़ रुपये पर आकर रूका है वह दूसरी तिमाही में 367 करोड़ रुपये था। जियो की वजह से पड़े इस इफेक्ट के चलते टेलीकॉम एक्सपर्ट्स का मानना था कि सिंतबर तिमाही में एयरटेल का लाभ 306 करोड़ रुपये तक आंका गया था, लेकिन कंपनी की हालत इतनी बुरी नहीं हुई।

मैट्रो स्टेशन में हुआ हादसा, लेनोवो के फोन में लगी आग

एयरटेल एमडी और सीईओ, इंडिया एंड साउथ एशिया, गोपाल विट्टल के अनुसार टेलिकॉम इंडस्ट्री पर 5 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज है। और कुछ कंपनियों ने अपनी फ्री सेवाएं देकर बाजार को असंतुलित कर दिया है। प्राइस वॉर के चलते जहां कंपनियों की आमदनी और मुनाफे में भारी गिरावट आई है वहीं ट्राई ने भी इंटर कनेक्ट चार्जेज (आईयूसी) को 57 प्रतिशत घटाकर 14 पैसे से 6 पैसे कर दिया है। गोपाल का कहना है कि साल के अंत तक हालात और भी बुरे हो सकते हैं।

The post जियो की वजह से एयरटेल को हुआ भारी नुकसान, कंपनी के मुनाफे में आई 76 फीसदी की कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>