BHIM | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 10 Dec 2023 13:05:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 UPI ID कैसे बनाएं? (PhonePe, GPay, BHIM) https://www.91mobiles.com/hindi/upi-id-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/upi-id-kaise-banaye/#respond Thu, 16 Nov 2023 10:28:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=122824 अगर आप भी यूपीआई का उपयोग करना चाहते हैं, तो यूपीआई आईडी (UPI ID) क्रिएट करना आसान है। इसकी मदद से आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।

The post UPI ID कैसे बनाएं? (PhonePe, GPay, BHIM) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface) यानी यूपीआई (UPI) का उपयोग डिजिटल लेनदेन में खूब हो रहा है। देखा जाए, तो आजकल लोग कैश की बजाय यूपीआई की मदद से पेमेंट करना अधिक पसंद करने लगे हैं। अगर आप भी यूपीआई का उपयोग करना चाहते हैं, तो यूपीआई आईडी (UPI ID) क्रिएट करना आसान है। इसकी मदद से आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। आइए,आपको इस आर्टिकल में विस्तार के बताते हैं कैसे आप PhonePe, GPay, BHIM आदि पर यूपीआई आईडी बना सकते हैं?

PhonePe पर UPI ID कैसे बनाएं?

यूपीआई के लिए PhonePe का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां पर यूपीआई आईडी बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: फोनपे पर यूपीआई आईडी बनाने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store या App Store से PhonePe ऐप को डाउनलोड करना होगा।
स्टेप-2: PhonePe app को ओपन करने के बाद फोन नंबर का उपयोग कर रजिस्टर या साइन-इन कर लें।


स्टेप-3: यहां पर आपको टॉप में बायीं तरफ अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है और पेमेंट मेथड के तहत “Add bank account” पर टैप करना है।
स्टेप-4: अब आपको अपना वह बैंक अकाउंट चुनना है, जिसके लिए UPI आईडी सेट करना चाहते हैं।


स्टेप-5: आपको UPI ID क्रिएट करना का विकल्प मिलेगा। यदि आप खुद आईडी बनाना चाहते हैं, तो एडिट पर क्लिक करके अपनी खुद की यूपीआई आईडी बना सकते हैं या दिए गए विकल्प के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
स्टेप-6: अब “Proceed to add” पर टैप करें। इसके बाद आपकी यूपीआई आईडी बन जाएगी और आपके द्वारा चुने गए बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा।

GPay पर UPI ID कैसे बनाएं?

यदि आप यूपीआई के लिए GPay यानी Google Pay का उपयोग करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: सबसे पहले Google Pay ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड और रजिस्टर/साइन-इन कर लें।

Google Pay
स्टेप-2: फिर ऊपर दायीं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
स्टेप-3: फिर पेमेंट मेथड के तहत “Bank Accounts” वाले ऑप्शन को चुनें।
स्टेप-4: फिर अपना बैंक अकाउंट सलेक्ट कर लें, जिसमें आप नया UPI आईडी सेट करना चाहते हैं
स्टेप-5: इसके बाद आपको “Manage UPI IDs” वाले विकल्प को सलेक्ट करना है।
स्टेप-6: फिर जिस यूपीआई आईडी को क्रिएट करना चाहते हैं, उसके आगे ‘+’ आइकन पर टैप करें।
स्टेप-7: अब अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए “Continue” पर क्लिक करें।
स्टेप-8: एक बार मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाने के बाद एक नई UPI आईडी क्रिएट कर दी जाएगी।
स्टेप-9: एक बार नई यूपीआई आईडी बन जाने के बाद आप “Choose account to pay with” के अंतर्गत अपनी यूपीआई आईडी का चयन कर सकते हैं। यदि आप किसी मौजूदा यूपीआई आईडी को हटाना चाहते हैं, तो इन्हीं स्टेप्स को फॉलो करना होगा, लेकिन यहां आपको “+” आइकन के बजाय बिन/डिलीट आइकन पर टैप करना होगा।

BHIM UPI ID कैसे बनाएं?

भीम यूपीआई आईडी का उपयोग करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से भीम ऐप को डाउनलोड करना होगा।
स्टेप-2: फिर भीम ऐप ओपन करें। इसके बाद अपने फोन नंबर का उपयोग करके रजिस्टर या साइन इन करें।
स्टेप-3: फिर बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर को सत्यापित करें और 4 अंकों का पासवर्ड सेट करें।


स्टेप-4: अब अपना बैंक खाता लिंक करें। इसके लिए अपने डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक दर्ज करके अपना यूपीआई पिन सेट करें।
स्टेप-5: पिन सेट करने के बाद आपका यूपीआई अकाउंट बन जाएगा।
स्टेप-6: BHIM ऐप पर रजिस्टर करने के बाद यूजर्स को डिफॉल्ट UPI आईडी या VPA (virtual payment address) आवंटित किया जाएगा। अगर आप दूसरा वीपीए जोड़ना चाहते हैं, तो प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
स्टेप-7: ऐप के “प्रोफाइल” टैब पर आपकी यूपीआई आईडी एक क्यूआर कोड के साथ दिखाई जाएगी।
स्टेप-8: यदि आप चाहें, तो बायीं ओर स्वाइप करके एक नई यूपीआई आईडी जोड़ सकते हैं, इसके लिए “Add UPI ID” पर टैप करना होगा। फिर एक नया यूपीआई बनाएं और उसे सबमिट करें।

Paytm UPI ID कैसे बनाएं?

Paytm पर यूपीआई आईडी बनाना आसान है। जानें क्या है इसका तरीकाः

स्टेप-1: सबसे पहले Paytm app को गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: फिर Paytm app को ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्टर या साइन-इन कर लें।
स्टेप-3: इसके बाद आपको बैंकों की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें से अपने बैंक का नाम चुन लें। (सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक के साथ रजिस्टर हो)
स्टेप-4: इसके बाद आपके बैंक अकाउंट की डिटेल को फैच किया जाएगा। (यदि आप पहली बार अपने बैंक को लिंक कर रहे हैं, तो आपसे आपके डेबिट कार्ड विवरण का उपयोग करके यूपीआई पिन सेट करने के लिए कहा जाएगा)
स्टेप-5: एक बार वेरिफिकेशन हो जाने पर आपकी UPI आईडी जेनरेट हो जाएगी, जो @paytm से समाप्त होता है। इसके बाद आपका बैंक खाता UPI से लिंक हो जाता है। आप डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।

*99# से UPI ID कैसे बनाएं?

यदि आप GSM हैंडसेट का उपयोग करते हैं, तो फिर *99# USSD कोड के माध्यम से भी यूपीआई आईडी क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: अपने जीएसएम मोबाइल फोन से ‘*99#’ पर डायल करें।
स्टेप-2: डायल करने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें।
स्टेप-3: इसके बाद अपने आईएफएससी कोड या अपने बैंक के नाम के पहले 4 अंक दर्ज करें।
स्टेप-4: अपना बैंक अकाउंट चुनें। फिर अपने डेबिट कार्ड के अंतिम छह अंक और expiry date दर्ज करें।
स्टेप- 5: फिर अपना UPI पिन सेट करें और अपने यूपीआई पिन की पुष्टि करें। इसके बाद आपकी यूपीआई आईडी बन जाएगी।

सवाल-जवाब (FAQs)

UPI ID क्या है?

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) इंस्टैंट पेमेंट सिस्टम है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है। UPI को IMPS बुनियादी ढांचे पर बनाया गया है और आपको किसी भी दो पक्षों के बैंक अकाउंट के बीच तुरंत पैसा ट्रांसफर करने की अनुमति देता है।

UPI-PIN क्या है?

यूपीआई-पिन (यूपीआई पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर) 4-6 अंकों का पास कोड है जिसे आप ऐप के साथ पहली बार पंजीकरण के दौरान बनाते/सेट करते हैं। बैंक के बीच लेनदेन के लिए UPI-पिन दर्ज करना पड़ता है। यदि आपने पहले से ही अन्य यूपीआई ऐप्स के साथ यूपीआई-पिन सेट कर लिया है, तो आप उसे भीम पर उपयोग कर सकते हैं। (नोट: बैंकों द्वारा जारी किया गया एमपिन यूपीआई यूपीआई-पिन से अलग है, कृपया भीम ऐप में एक नया यूपीआई-पिन जेनरेट करें)। सबसे जरूरी है कि अपना यूपीआई-पिन किसी के साथ साझा न करें।

UPI के जरिए फंड ट्रांसफर की लिमिट क्या है?

सामान्य यूपीआई के लिए लेनदेन की सीमा प्रति लेनदेन 1 लाख रुपये तक है। यूपीआई में लेनदेन की कुछ कैटेगरी जैसे कैपिटल मार्केट, कलेक्शन, इंश्योरेंस, Foreign Inward Remittances के लिए लेनदेन की सीमा 2 लाख तक है और Initial Public Offering और Retail Direct Scheme के लिए सीमा 5 लाख रुपये प्रति लेनदेन तक है।

UPI ID बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?

यूपीआई आईडी बनाने के लिए बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इसके साथ बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं है, तो पहले इसे नजदीकी ब्रांच और नेटबैकिंग के जरिए भी मोबाइल नंबर को रजिस्टर कर सकते हैं।

The post UPI ID कैसे बनाएं? (PhonePe, GPay, BHIM) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upi-id-kaise-banaye/feed/ 0
अब 1 दिन में सिर्फ 10 बार ही कर सकेंगे पेटीएम से पैसे ट्रांसफर, भीम ऐप की भी लिमिट घटी https://www.91mobiles.com/hindi/npci-revises-number-of-upi-transactions-to-10-paytm-bhim-pay-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/npci-revises-number-of-upi-transactions-to-10-paytm-bhim-pay-in-hindi/#comments Tue, 30 Oct 2018 06:46:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23935 पेटीएम वॉलेट के जरिये एक दिन में 10 से ज्यादा ट्रांजेक्शन आप नहीं कर पाएंगे।

The post अब 1 दिन में सिर्फ 10 बार ही कर सकेंगे पेटीएम से पैसे ट्रांसफर, भीम ऐप की भी लिमिट घटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आप आॅफिस या कॉलेज में बैठे हैं और आपके पास आपके दोस्त या किसी रिलेटिव का मैसेज आता है कि भाई पेटीएम में थोड़े पैसे ट्रांसफर कर दे। पेटीएम में पैसे लेने या देने के लिए आपने भी ऐसा कोई मैसेज किसी को भेजा होगा। दूर बैठे आॅनलाईन पैसे पाने का यह सबसे आसान और फास्ट जरिया बन चुका है। खासकर शहरों में पेटीएम तथा मोबिक्विक, भीम ऐप व फोनपे जैसे डिजीटल वॉलेट आम दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन अब पैसों के इस लेनदेन की सीम बंधने वाली है। अब पेटीएम व अन्य डिजीटल वॉलेट से एक दिन में बस 10 बार ही पैसे भेजे व ​प्राप्त किए जा सकेंगे।

डिजीटल वॉलेट के इस लेन देन को परखने वाले विभाग नेशनल पेमेंट कॉरपरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने आॅनलाईन ट्रांजेक्शन की दैनिक लिमिट कर दी है। जो भी डिजीटल वॉलेट यूपीआई के जरिये आॅनलाईन ​ट्रांजेक्शन करते हैं वह सभी ऐप एनपीसीआई की इस सीमा में बंध कर ही काम करेंगे। इन ऐप्स में पेटीएम व भीम जैसे डिजीटल वॉलेट यूज़ करने वाले यूजर्स पर असर पड़ेगा। पहले इन ऐप्स के जरिये एक दिन अधिकतम 20 बार यूपीआई ट्रांजेक्शन की जाती थी, लेकिन अब इन ट्रांजेक्शन्स को घटा कर 10 कर दिया गया है।

paytm-street

आपको बता दें कि पेटीएम या अन्य वॉलेट के जरिये यदि ​आप किसी दुकानदार को पेमेंट कर रहे हैं जो उस स्थिति में यह 10 ट्राजेक्शन वाली लिमिट काम नहीं करेगी। लेकिन यदि किसी दोस्त को पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं जो उस कंडिशन में एक दिन में 10 से ज्यादा ट्रांजेक्शन आप नहीं कर पाएंगे। एक दिन में 10 ट्रांजेक्शन के साथ ही अधिकतक 1,00,000 रुपये तक ही ट्रांसफर हो पाएंगे। आपको जानकार हैरानी होगी कि पिछले साल एक साल में ही यूपीआई के ​जरिये होनी वाली ट्राजेक्शन्स में हजार करोड़ तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

जियो सेलिब्रेशन पैक में मिल रहा है 10जीबी 4जी डाटा फ्री, जानें कैसे लें लाभ

एनपीसीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल सितंबर महीने में यूपीआई के जरिये देश में करीब 30 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए थे। वहीं इस साल अगस्त तक इन ट्रांजेक्शन्स की गिनती 54,000 करोड़ तक पहुॅंच गई थी। ​रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ जुलाई महीने में यूपीआई ट्रांजेक्श की गिनती तकरीबन 23.56 करोड़ थी जो एक महीने में ही अगस्त तक 31.2 करोड़ पहुॅंच गई। यानि एक महीने में यूपीई के जरिये होने वाली ट्राजेक्शन्स में 32 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई है।

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो सस्ते एंडरॉयड गो फोन, भारत 5 इनफिनिटी एडिशन और भारत 4 दिवाली एडिशन

लगे हाथ आपको बता दें कि आरबीआई ने देश में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसके अंर्तगत एक वॉलेट से किसी दूसरी कंपनी के डिजीटल वॉलेट में भी पैसे भेजे जा सकेंगे। यानि आप अपने पेटीएम वॉलेट में रखे पैसे को मोबिक्विक या फोनपे वॉलेट में भी ट्रांसफर कर सकेंगे। आरबीआई ने नए दिशानिर्देश जारी कर बता दिया है कि डिजिटल वॉलेट कंपनियां सरकार समर्थित पेमेंट नेटवर्क का प्रयोग कर सकती हैं। जल्द ही देश में अलग-अलग मोबाइल वॉलेट्स के बीच पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

The post अब 1 दिन में सिर्फ 10 बार ही कर सकेंगे पेटीएम से पैसे ट्रांसफर, भीम ऐप की भी लिमिट घटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/npci-revises-number-of-upi-transactions-to-10-paytm-bhim-pay-in-hindi/feed/ 1
भीम ऐप के साथ लॉन्च हुआ कार्बन का सस्ता 4जी फोन ‘कवच’ https://www.91mobiles.com/hindi/k9-kavach-4g-karbonn-launched-with-bhim-app-in-hindi/ Tue, 04 Jul 2017 07:42:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9220 4जी सपोर्ट और भीम ऐप के साथ लॉन्च होने वाला यह देश का पहला स्मार्टफोन है।

The post भीम ऐप के साथ लॉन्च हुआ कार्बन का सस्ता 4जी फोन ‘कवच’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की पहली डिजिटल पेमेंट इंटरफेस ऐप ‘भीम’ के साथ जुड़ते हुए इंडियन स्मार्टफोन कंपनी कॉर्बन ने भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च कर दी है। कॉर्बन की ओर से आज के9 कवच स्मार्टफोन को पेश किया है। 4जी सपोर्ट और भीम ऐप के साथ लॉन्च होने वाला यह देश का पहला स्मार्टफोन है।

एक्सक्लूसिव: लाइफ ब्रांड में लॉन्च होगा जियो का 4जी फीचर फोन, कीमत होगी 2,369 रुपये

के9 कवच 4जी कॉर्बन की सबसे बड़ी खासियत इसमें भीम ऐप का इन्टिग्रेटेड होना है। इस फोन के बैक पैनल पर स्थित फिंगरप्रिंट सेंसर भी भीम ऐप के लिंक्ड है, जो फोन के साथ ही यूजर की ​डिजिटल डिटेल्स को सु​रक्षित रखता है। वहीं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे एंडरॉयड नुगट पर पेश किया है तथा यह 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता हैं।

karbonn-k9-kavach-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए कॉर्बन के इस फोन के दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

शाओमी ला रहा है 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वाला फोन जिसमें होगी बेज़ल-लेस डिसप्ले

के9 कवच 4जी डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को 5,290 रुपये की कीमत पर देश में लॉन्च किया गया है जो इसी सप्ताह से आॅनलाईन व आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल ​के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post भीम ऐप के साथ लॉन्च हुआ कार्बन का सस्ता 4जी फोन ‘कवच’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नरेन्द्र मोदी ने लांच किया भीम ऐप, जानें कैसे करें उपयोग https://www.91mobiles.com/hindi/prime-minister-of-india-narendra-modi-launched-bhim-app-for-the-digital-payment-in-hindi/ Fri, 30 Dec 2016 12:26:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3178 नोटबंदी के बाद से ही सरकार द्वारा डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर काफी कोशिश कर रहे हैं। कैशलेस सेवा को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ दिनों से सरकार द्वारा देश के कई शहरों में डिजी धन मेला योजना चलाई […]

The post कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नरेन्द्र मोदी ने लांच किया भीम ऐप, जानें कैसे करें उपयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोटबंदी के बाद से ही सरकार द्वारा डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर काफी कोशिश कर रहे हैं। कैशलेस सेवा को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ दिनों से सरकार द्वारा देश के कई शहरों में डिजी धन मेला योजना चलाई जा रही है। वहीं आज प्रधानमंत्री द्वारा अपनी महत्वकांछी योजना के तहत यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस आ​धारित ऐप लॉन्च किया गया है जिसका नाम भीम है। ​यहां भीम का आशय भारत इंटरफेस फोर मनी से है। इस खरब को भी पढ़ें: आज शायं 7:30 बजे नरेन्द्र मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधन, जानें कैसे देखें मोबाइल और डेस्कटॉप पर लाइव

इस ऐप का निमार्ण नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा किया गया है। फिलहाल यह ऐप एंडरॉयड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। भीम ऐप को पुराने यूपीआई ऐप का ही अपग्रेड संस्करण कहा जा सकता है। ​इस साल अगस्त में 21 बैंको ने अपनी यूपीआई सेवा शुरू की थी। भीम ऐप को यूपीआई से थोड़ी अगल बनाया गया है। इसमें इंटरफेस काफी साफसुथरा है जिससे लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें। भीम ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

बैंक और एटीएम बंद, जानें कैसे करें आॅनलाइन पैसे ट्रांसफर

कैसे करें भीम ऐप का उपयेाग
जैसा कि हमने पहले ​भी बताया कि यह गूगल प्ले पर उपलब्ध है और वहां से डाउनलोड करना होता है। ऐप डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले
1. आपको भाषा चुनाव का विकल्प मिलेगा।
2. भाषा चुनाव के बाद ऐप में रजिस्ट्रेशन के लिए आपसे एसएमएस भेजने की अनुमती मांगी जाएगी।।
3. जैसे जी आप ओके करेंगे कुछ ही सेकेंड में आपका नंबर वेरीफाइड हो जाता है और यूपीआई आईडी बनकर आ जाएगा।
bhim
4. सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपका मोबाइल नंबर से ही यूपीआई अकाउंट बन जाता है।
5. इसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन बनाना होगा जिससे कि आप बाद में पिन के माध्यम से कोई भी ट्रांजेक्शन कर सकें।
bhim-1
6. यूपीआई पिन बनाने के साथ ही आपको उस नंबर के साथ अपना बैंक अकाउंट को रजिस्टर करना होगा।
7. वहीं नीचे सभी बैंक की जानकारी आ जाती है जो यूपीआई सेवा प्रदान कर रहे हैं।
8. जैसे ही आप बैंक का चुनाव करेंगे वैसे ही आपके मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट की जानकारी आ जाएगी और अब आप जिस अकाउंट को इस ऐप में उपयोग करना चाहते हैं उस पर टच कर देना है।

जानें कैसे करें इंटरनेट बैकिंग से गूगल प्ले स्टोर पर खरीदारी

9. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होते ही आपके सामने सेंड, रिक्वेस्ट और स्कैन एंड पे का विकल्प आ जाएगा।
10. यहां से आप किसी को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और क्यूआर कोड के माध्यम से बिल का भुगतान कर सकते हैं।
11. किसी को पैसा ट्रांस्फर आप मोबाइल नंबर या यूपीआई एड्रेस के माध्यम से कर सकते हैं।

इस ऐप का उपयोग बेहद ही आसान है। वहीं खास बात कही जा सकती है कि यहीं से आप बैलेंस देख सकते हैं और अपने सभी ट्रांजेक्शन भी।

The post कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नरेन्द्र मोदी ने लांच किया भीम ऐप, जानें कैसे करें उपयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>