Bill Gates | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 30 Oct 2017 04:07:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 बिल गेट्स को पछाड़ अमेज़न के सीईओ बने दुनिया के सबसे बड़े रईस https://www.91mobiles.com/hindi/amazons-jeff-bezos-briefly-passes-bill-gates-as-worlds-richest-person-in-hindi/ Mon, 30 Oct 2017 03:55:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10101 बेज़ोस बड़े ही रोचक तरीके से माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर इस पोजिशन पर पहॅुंचे हैं। लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा रईस बनने का यह खिताब बेहद ही फिल्मी और रोमांचक भी है।

The post बिल गेट्स को पछाड़ अमेज़न के सीईओ बने दुनिया के सबसे बड़े रईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज ई-कॉमर्स साइट ​अमेज़न भारत स​हित दुनिया के अन्य देशों में भी सफलतापूर्वक अपना बाजार फैलाए हुए है। बढ़ते व्यापार और लोगों का भरोसा ​जीतते हुए अमेज़न ने कंपनी के संस्थापक जेफ बेज़ोस को विश्व का सबसे बड़ा अमीर बना दिया है। बेज़ोस बड़े ही रोचक तरीके से माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर इस पोजिशन पर पहॅुंचे हैं। लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा रईस बनने का यह खिताब बेहद ही फिल्मी और रोमांचक भी है।

अब जियो के टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने उतारा 84जीबी 4जी डाटा प्लान

दरअसल फोर्ब्स मैगज़ीन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी अमेज़न के शेयरों में भारी उछाल आंका गया जिससे कंपनी संस्थापक जेफ बेज़ोस बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। फोर्ब्स के अनुसार गत गुरुवार को बेज़ोस ने अपने तीसरे क्वॉटर का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह स्टॉक मार्केट में अमेजन के शेयर 11.9 प्रतिशत तक बढ़ गए तथा उसी दौरान माइक्रोसॉफ्ट के शेयर सिर्फ 7 प्रतिशत तक ही बढ़े। इस वजह से बेज़ोस दुनिया के सबसे बड़े रईसो की लाईन में गेट्स को पीछे छोड़ते हुए सबसे उपर पहॅुंच गए।

jeff-bezos

ताजा रेकिंग के अनुसार शेयर्स के दाम बढ़ने से बेज़ोस की वित्तीय और गैर वित्तीय संपत्ति का मूल्य 93.1 अरब अमेरिकी डॉलर पहॅुंच चुका है जबकि फिलहाल गेट्स की सभी सं​पत्तियों का मूल्य 98.9 अरब अमेरिकी डॉलर के करीब है। लगे हाथ आपको यह भी बता कि इस सूची में मुकेश अंबानी 18वें नंबर पर हैं तथा उनकी कुल संपत्ति 41.3 अरब अमेरिकी डॉलर है।

एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है 193 रुपये में 28जीबी 2जी, 3जी, 4जी डाटा और साथ में कॉलिंग मुफ्त्

अगर दुनिया के अमीरों के बात की जाए तो फोर्ब्स की रिपोर्ट कहती है कि मार्च की सालाना रैंकिंग में बिल गेट्स पिछले चार सालों से लगातार सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे हैं। इसी सूची में तकरीबन 72.9 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग भी शामिल है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि जेफ बेज़ोस अमेज़न के साथ ही विश्व के नामी अखबार ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के भी मालिक है।

The post बिल गेट्स को पछाड़ अमेज़न के सीईओ बने दुनिया के सबसे बड़े रईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>