Billion Capture Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Nov 2017 08:44:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, शाओमी को मिलेगी सीधी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-billion-capture-plus-smartphone-launched-in-india-in-hindi/ Fri, 10 Nov 2017 08:44:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13587 देश में ई-कॉमर्स साइट्स का चलन इस दिनों जोरों पर है। शॉपिंग माल्स से ज्यादा लोग शॉपिंग साइट्स पर खरीदारी करना पंसद करते हैं। आज तमाम मोबाईल कंपनियां जहां इन शॉपिंग साइट्स पर अपने फोन एक्सक्लूसिव बेच रही है वहीं भारत की बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स में से एक फ्लिपकार्ट ने स्वयं स्मार्टफोन बाजार में कदम […]

The post फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, शाओमी को मिलेगी सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में ई-कॉमर्स साइट्स का चलन इस दिनों जोरों पर है। शॉपिंग माल्स से ज्यादा लोग शॉपिंग साइट्स पर खरीदारी करना पंसद करते हैं। आज तमाम मोबाईल कंपनियां जहां इन शॉपिंग साइट्स पर अपने फोन एक्सक्लूसिव बेच रही है वहीं भारत की बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स में से एक फ्लिपकार्ट ने स्वयं स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है। फ्लिपकार्ट ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन बिलियन कैप्चर प्लस लॉन्च कर दिया है।

एक्सक्लूसिव: 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा वीवो वी7

बिलियन कैप्चर प्लस की बात करें तो यह फ्लिपकार्ट का पहला फोन है जो भारत में लॉन्च हुआ है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह फोन खासतौर पर फोटोग्राफी के लिहाज से पेश किया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है।

billion-capture

इस फोन के अन्य ​फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल बॉडी पर बना है त​था इस फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी ड्रैगनटेल ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

अल्काटेल ने लॉन्च किया विश्व का पहला एलईडी फोन, जो देगा आपको डिस्को वाली फील

कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं पावरबैक के लिए इसमें क्विकचार्ज तकनीक वाली 3,500एमएएच की बैटरी मौजूद है। कीमत की बात करें तो 3जीबी/32मैमोरी वेरिएंट 10,999 रुपये तथा 4जीबी/64जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये में 15 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, शाओमी को मिलेगी सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>