bingo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 Jul 2017 05:51:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ​बिंगो ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता और स्टाइलिश स्मार्टबैंड, जो पानी में भी करता है काम https://www.91mobiles.com/hindi/bino-f1-and-f2-smart-fitness-band-launched-in-hindi/ Tue, 25 Jul 2017 05:51:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9939 गैजेट लवर्स को एक और शानदार डिवाईस देते हुए कंपनी की ओर से नए स्मार्ट फिटनेस बैंड लॉन्च किए गए हैं।

The post ​बिंगो ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता और स्टाइलिश स्मार्टबैंड, जो पानी में भी करता है काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्ट एक्सेसरीज़ बनाने वाली टेक कंपनी​ बिंगो ने पिछले माह ही भारत में कम कीमत वाली स्मार्ट वॉच पेश की थी। वहीं आज गैजेट लवर्स को एक और शानदार डिवाईस देते हुए कंपनी की ओर से नए स्मार्ट फिटनेस बैंड लॉन्च किए गए हैं। बिंगो की ओर से फिटनेस बैंड एफ1 को 1,499 रुपये तथा एफ2 को 1,699 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

कम कीमत में लॉन्च हुआ यू ब्रांड का यह 4जी फोन जो देगा शाओमी-मोटो को टक्कर

राजधानी मे आयोजित गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो 2017 दौरान बिंगो की ओर से एफ1 और एफ2 पेश किए गए हैं। ये बैंड आर्कषक डिजाईन व कलर के साथ ही हेल्थ सम्बंधित आवश्यक फीचर्स से भी लैस है। इन बैंड्स को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर इनकंमिग कॉल, मैसेज के अलावा व्हाट्सऐप, फेसबुक व अन्य ऐप्स के नोटिफिकेशन्स को देखा जा सकता है।

bingo-f1

कंपनी की ओर से इनमें 0.71-इंच की ओएलईडी फुलटच डिसप्ले दी गई है। वही एफ2 बैंड में आपको अलग से पुश बटन भी देखने को मिलेगा। ये बैंड 70एमएएच की बैटरी से लैस है जो कंपनी के दावेनुसार 300 घंटों का बैकअप देने में सक्षम है। बैंड का वज़न 9.3 ग्राम है तथा यह एंडरॉयड व आईओएस दोनों प्लेटफार्म सपोर्ट करते हैं।

बेहद ही आकर्षक रंग में लॉन्च होगा नोकिया 8, देखें तस्वीरों में स्टाइलिश फोन को

आईपी-67 सर्टिफिकेट के साथ ही से बैंड वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस भी हैं वहीं फोन नोटिफिकेशन के साथ ही इन्हें हार्ट रेट सेंसर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर से लैस किया गया है। चले गए कदम, दिल की धड़कन, कैलोरी बर्न के साथ ही आपको कब कितना पानी चाहिए इस तरह की सभी जरूरी जानकारी देने में सक्षम है बिंगो एफ1 और बिंगो एफ2

The post ​बिंगो ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता और स्टाइलिश स्मार्टबैंड, जो पानी में भी करता है काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च हुई स्मार्टवॉच बिंगो टी30, देखें इसकी एडवांस तकनीक https://www.91mobiles.com/hindi/bingo-t30-smartwatch-launched-in-hindi/ Tue, 20 Jun 2017 13:37:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8745 टेक कंपनी बिंगो ने महज़ 1,099 रुपये की कीमत पर भारत में एक और स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है।

The post बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च हुई स्मार्टवॉच बिंगो टी30, देखें इसकी एडवांस तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​यदि आप भी गैजेट लवर है तथा नई एवं ​आधुनिक तकनीकों को अपने साथ रखना चाहते हैं तो टेक कंपनी बिंगो ने भारत में एक और स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। महज़ 1,099 रुपये की कीमत पर लॉन्च की गई यह स्मार्टवॉच न सिर्फ अपने शानदार फीचर्स की वजह से आपको लुभाएगी बल्कि इसका आर्कषक लुक भी आपको इस वॉच का दिवाना बना देगा।

व्हाट्सऐप चैट में बना सकते हैं खुद की जीफ वीडियो, जानें आसान तरीका

बिंगो टी30 स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशनस पर नज़र डाले तो कंपनी की ओर से इसे 240ग240 रेज्ल्यूशन वाली 1.56 इंच की स्क्वेयर टच एलसीडी ​टीएफटी एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। वॉच की डिसप्ले नैनो तकनीक से बने ग्लास से प्रोटेक्टेड है जो इसे मजबूती और सुरक्षा प्रदान करता है। इसका वज़न महज़ 75 ग्राम है।

bingot30-1

यह स्मार्टवॉच एमटीके6260 प्रोसेसर पर रन करती है तथा कंपनी की ओर से इसमें 128एमबी की रैम के साथ 64एमबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 16जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटो खींचने के लिए यह 2-मेगापिक्सल के कैमरा से लैस है।

मोटो सी प्लस पहली झलक: बड़ी बैटरी के साथ लेटेस्ट एंडरॉयड बनाता है इसे खास लेकिन डिजाइन में थोड़ा पीछे

बिंगो टी30 स्मार्टवॉच में डायरेक्ट सिम इने​बल की जा सकती है, जिससे फोन कॉल, मैसेज इत्यादि को सीधे वॉच से ही एक्सेस​ किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर जहां इसमें ब्लूटूथ 3.0 ​दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 380एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

The post बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च हुई स्मार्टवॉच बिंगो टी30, देखें इसकी एडवांस तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बिंगो ने लॉन्च किया बेहद सस्ता स्मार्ट बैंड एम2 https://www.91mobiles.com/hindi/bingo-technologies-launched-new-smartband-bingo-m2-in-hindi/ Fri, 09 Dec 2016 12:54:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2297 बिंगो एम2 4.0 ब्लूटुथ के जरिये एंडरॉयड और एप्पल आईफोन से कनेक्ट होकर आपको फोन के फीचर्स के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान करता है।

The post बिंगो ने लॉन्च किया बेहद सस्ता स्मार्ट बैंड एम2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गैजेट्स के बढ़ते क्रेज को भुनाते हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली भारतीय कंपनी बिंगो टेक्नोलॉजीज़ ने नया स्मार्ट बैंड बिंगो एम2 लॉन्च किया है। ब्लैक कलर के साथ आर्कषक दिखने वाला यह कूल स्मार्ट बैंड बिंगो एम2 4.0 ब्लूटुथ के जरिये एंडरॉयड और एप्पल आईफोन से कनेक्ट होकर आपको फोन के फीचर्स के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान करता है।

जानें क्या है स्मार्ट बैंड बिंगो एम2 की खासियत:

इस स्मार्टबैंड में ओएलईडी ​टाइम डिस्प्ले दी गई है, जो धूप में भी स्क्रीन को विजिबल रखती है।आईपी 67 सर्टिफाइड बिंगो एम2 30 मीटर तक पानी में डूबे रहने में सक्षम है। बिंगो एम2 यूजर्स को एसएमएस नोटिफिकेशन के साथ-साथ कॉल डायल और रिसीव की सुविधा भी देती है।

bingo-m2

एबीएस प्लास्टिक और टीपीएस ईलास्टेमीटर जहां एक ओर स्मार्ट बैंड को पसीना, तेल और यूवी रेडिएशन से सुरक्षित रखते हैं वहीं दूसरी इसे बेहद हल्का और सॉफ्ट भी बनाते है। इस बैंड का भार मात्र 6.9 ग्राम है।

बिंगो एम2 पैडोमीटर, कैलोरी मीटर, हार्ट रेट सेंसर, स्लीप मॉनिटर तथा सेडेंटरी रिमाइंडर जैसे आधुनिक फीचरस से लैस है। स्मार्ट बैंड में 70 एमएएच की बैटरी इनबिल्ट जो कंपनी के दावे के अनुसार 300 घंटे तक बैंड को आॅन रखने की क्षमता रखती है। बिंगो एम 2 स्मार्ट बैंड 999 रुपये की कीमत पर अमेजन इंडिया, स्नैपडील, फ्लिप्कार्ट, शॉपक्लूस और पेटीएम पर उपलब्ध है।

The post बिंगो ने लॉन्च किया बेहद सस्ता स्मार्ट बैंड एम2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>