Black Shark 4S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 Oct 2021 12:08:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन दमदार खूबियों के साथ लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/black-shark-4s-and-black-shark-4s-pro-gaming-smartphones-launch-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/black-shark-4s-and-black-shark-4s-pro-gaming-smartphones-launch-price-and-specifications/#respond Wed, 13 Oct 2021 12:07:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68691 Black Shark 4S गेमिंग स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 870 और Black Shark 4S Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888+ के साथ पेश किया गया है।

The post Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन दमदार खूबियों के साथ लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Black Shark ने आखिरकार चीन में Black Shark 4S सीरीज के केमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 4 सीरीज का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने लेटेस्ट Black Shark 4S सीरीज के दो मॉडल पेश किए हैं। ये दोनों गेमिंग स्मार्टफोन लेटेस्ट Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro नाम से पेश किए गए हैं। यहां हम आपको ब्लैक शार्क के दोनों गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 4S, Black Shark 4S Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Black Shark 4S, Black Shark 4S Pro स्पेसिफिकेशन्स

BlacK Shark 4S सीरीज की सीधी टक्कर ASUS ROG Phone लाइनअप से होनी है। Black Shark 4S गेमिंग स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 870 और Black Shark 4S Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888+ के साथ पेश किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल (FHD+), रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंप्लिंग रेट 720Hz है। इस पैनल में दो प्रेशर सेंसिटिव जोन, सेंटर पंच होल कटआउट और 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है। यह फोन MEMC, DC Dimming, और आई प्रोटेक्शन मोड के साथ पेश किया गया है।

ब्लैक शार्क के दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में LPDDR5 RAM के साथ पेश किया गया है, लेकिन स्टेंडर्ड मॉडल में स्लोवर 5500Mbps मॉडल और प्रो मॉडल को फास्टर 6400Mbps के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों ही फोन में UFS 3.1 स्टोरेज दिया है, लेकिन एक्सपेंसिव वेरिएंट में SSD Disk Array System का सपोर्ट दिया है। ब्लैक शार्क के दोनों फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया है। प्राइमरी कैमरा सेंसर की बात करें तो स्टेंडर्ड वेरिएंट्स में 48MP और प्रो वेरिएंट्स में 64MP का सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 20MP का स्नाइपर दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल-SIM, 5G, डुअल-बैंड WiFi 6, Bluetooth 5.2, GNSS (GPS, A-GPS, GALILEO, GLONASS, BeiDou, QZSS), NFC, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफ़ोन जैक दिया गया है। अन्य फ़ीचर्स की बात करें तो फ़ोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, RGB लाइट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेरेलोमीटर, प्रॉक्सीमिटी सेंसर, कंपास, जियोस्कोप और बैरोमीटर के साथ पेश किया गया है।

Black Shark 4S सीरीज की बात करें तो यह MIUI-पर आधारित JOYUI 12.8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में 4,5000mah की बैटरी दी गई है। यह फोन 120W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ ही चार्जिंग के लिए Qualcomm Quick Charge (QC) और USB Power Delivery (PD) का सपोर्ट दिया गया है।

Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro की कीमत

Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन को चीन पेश किया गया है। Black Shark 4S गेमिंग फोन को ब्लैक, व्हाइट और Gundam Limited Edition में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट 2,699 युआन (करीब रुपये), 12GB + 128GB वेरिएंट 2,999 युआन (करीब रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट – 3,299 युआन (करीब रुपये) में पेश किया है। इसके साथ ही Gundam Limited Edition को 12GB + 256GB वेरिएंट्स के साथ 3,499 युआन (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme ने भारत में लॉन्च किए 4K Smart Google TV Stick, Realme Brick ब्लूटूथ स्पीकर और गेमिंग एक्सेसरीज, जानें कीमत और खूबियां

Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर पेश किया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल का 12GB + 256GB वेरिएंट को 4,799 युआन (करीब रुपये) में पेश किया है। इसके साथ ही 16GB + 512GB वेरिएंट को 5,499 युआन (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ब्लैक शार्क का गेमिंग स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही चीन में दोनों फोनों की सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : Infinix Note 11 और Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और शानदार डिज़ाइन के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या है क़ीमत

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन दमदार खूबियों के साथ लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/black-shark-4s-and-black-shark-4s-pro-gaming-smartphones-launch-price-and-specifications/feed/ 0
Black Shark 4S स्मार्टफोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर के साथ 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/black-shark-4s-with-snapdragon-888-soc-to-launch-on-october-13/ https://www.91mobiles.com/hindi/black-shark-4s-with-snapdragon-888-soc-to-launch-on-october-13/#respond Fri, 08 Oct 2021 07:35:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68433 Black Shark 4s गेमिंग स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर Asus ROG Phone 5 series से होनी है।

The post Black Shark 4S स्मार्टफोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर के साथ 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन ब्रांड Black Shark इन दिनों अपने अपकमिंग फोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। पिछली अटकलों पर विराम लगाते हुए कंपनी साफ कर दिया है कि वह Black Shark 5 नहीं बल्कि Black Shark 4S स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपकमिंग Black Shark 4S स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म किया है। Black Shark 4S गेमिंग स्मार्टफोन चीन में 13 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

डिज़ाइन की बात करें तो कुछ ऑफिशियल हिंट से पता चलता है कि अपकमिंग Black Shark 4S स्मार्टफोन में हॉरिजेंटल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस गेमिंग स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर Asus ROG Phone 5 series से होनी है। इसके साथ ही फोन के रियर डिजाइन की बात करें तो इसमें X शेप टेक्चर दिया जा सकता है। इसके साथ ही टीजर पोस्टर से हिंट मिलता है कि इस फोन को व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य कलर वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं। Black Shark 4S स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Black Shark 4 जैसा ही होगा।

Black Shark 4S

Black Shark 4S: स्पेसिफिकेशन्स

Black Shark 4S स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश किया जा सकता है। खबरों की माने तो यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग बैटरी सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। ब्लैक शार्क के अपकमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह फोन Black Shark 4 और 4 Pro से अपग्रेडेड होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ला रहा नया फोल्डेबल फ़ोन, लॉन्च से पहले जानें इसकी खूबियां

अपकमिंग ब्लैक शार्क स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Super AMOLED 144Hz डिस्प्ले, 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जो कि 64MP का प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन के 120W फास्ट चार्जिंग सेटअप को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 4500mAh बैटरी को मात्र 5 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज कर सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 Pro Plus स्मार्टफोन Snapdragon 898 और 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Black Shark 4S स्मार्टफोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर के साथ 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/black-shark-4s-with-snapdragon-888-soc-to-launch-on-october-13/feed/ 0