The post Black Shark 5 और Black Shark 5 Pro गेमिंग स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Black Shark ने चीन में अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ब्लैक शार्क के दो नए गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 5 और Black Shark 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के दोनों गेमिंग स्मार्टफोन टॉप ऑफ द लाइन हार्डवेयर के साथ पेश किए गए हैं। ब्लैक शार्क 5 प्रो समार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया गया है। दोनों गेमिंग स्मार्टफोन 720Hz टच सैंपलिंग रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफोन के बैक पैनल में SharkEye RGB लाइट इफेक्ट दिया गया है। ब्लैक शार्क के ये गेमिंग स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे या नहीं फिलहाल यह साफ नहीं है। यहां हम आपको Black Shark 5 सीरीज की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Black Shark 5 series के स्मार्टफोन मल्टीपल स्टोरेज कंफीग्रेशन और कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं। ब्लैक शार्क 5 प्रो स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ CNY 4199 (करीब 50,100 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही यह फोन 12GB + 256GB और 16GB + 512GB के वेरिएंट में CNY 4699 (करीब 56,100 रुपये) और CNY 5499 (करीब 65,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

ब्लैक शार्टेज 5 स्मार्टफ़ोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। यह गेमिंग फोन 8GB + 128GB, 12GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 2799 (करीब 33,400 रुपये), CNY 2999 (करीब 35,800 रुपये) और CNY 3299 (करीब 39,300 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Black Shark 5 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है। ब्लैक शार्क के लेटेस्ट स्मार्टफोन HDR10+, DC Dimming और टच सैंपलिंग रेट 720Hz है। ब्लैक शार्क के गेमिंग फोन में डुअल जोन प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले iQOO 9 सीरीज में भी दिया गया है। गेमिंग फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz तक है।
ब्लैक शार्क 5 प्रो स्मार्टफोन को लेटेस्ट क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वहीं स्टेंडर्ड वेरिएंट क्वालकॉम के Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया गया है। फोन में वेपौर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।प्रो मॉडल में बड़ा थर्मल कूलिंग कॉइल दिया गया है। इन दोनों फोन डेडिकेटेड ट्रिगर बटन दिए गए हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 680 प्रोसेसर, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च
ब्लैक शार्क 5 प्रो स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 5MP टेलीफोटो दिया गया है। स्टेंडर्ड वेरिएंट में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP मैक्रो और 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। दोनों फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो फोन में 4650 mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। गेमिंग फोन Android 12 पर आधारित JoyUI 13 पर रन करते हैं। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 13MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च Realme C31 सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या है कीमत
The post Black Shark 5 और Black Shark 5 Pro गेमिंग स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Black Shark 5 गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 888+ प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Black Shark 5 सीरीज के गेमिंग स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी दो फोन Black Shark 5 (कोडनेम – कत्यूषा) और Black Shark 5 Pro (कोडनेम पैरट) पेश कर सकती है। इस सीरीज का गेमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर KTUS-A0 के साथ चीन के MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। अब पॉपुलर टिपस्टर Panda is Bald ने अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 5 की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं।
टिपस्टर के मुताबिक, Black Shark 5 गेमिंग फोन में Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 720Hz है। फिलहाल इसका स्क्रीन साइज सामने नहीं आया है। Black Shark 5 स्मार्टफोन में 4600mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह गेमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 888 Plus चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन 6.67-इंच AMOLED E4 FHD+ 144Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम का SD888+ चिपसेट, और 4,500mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। संभव है कि अपकमिंग Black Shark 5 स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स Black Shark 4S Pro से मिलती जुलती हो सकते हैं।
वहीं बात करें Black Shark 5 Pro स्मार्टफोन की तो इस फोन में 6.8-इंच का AMOLED QHD+ 144Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस गेमिंग फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 5,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। ब्लैक शार्क के दोनों स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित JOYUI पर रन करेंगे। इन दोनों स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स फ़िलहाल सामने नहीं आए हैं। यह भी पढ़ें : Motorola Razr 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च
कंपनी ने पिछले साल मार्च महीने में Black Shark 4 और 4 Pro गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ऐसे में संभव है कि Black Shark 5 सीरीज के गेमिंग फोन मार्च 2022 में लॉन्च किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन अगले महीने हो सकते हैं लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
News Source – Gizmochina
The post Black Shark 5 गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 888+ प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Black Shark 5 गेमिंग स्मार्टफोन में हो सकता है दमदार Snapdragon 888+ प्रोसेसर और 100W+ फास्ट चार्जिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में अपना गेमिंग फोन Black Shark 4 सीरीज को लॉन्च किया था। Black Shark 4 series को कंपनी ने Snapdragon 888 SoC, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट डिस्प्ले, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी जैसे फीचर के साथ पेश किया था। अब कुछ हफ्तों से खबर आ रही हैं कि कंपनी इस गेमिंग फोन के सक्सेसर पर जोर शोर से काम कर रही है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो Black Shark स्मार्टफोन के अपकमिंग फोन को कंपनी Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश कर सकती है। इस प्रोसेसर के साथ फिलहाल मार्केट में Mi Mix 4 और Honor Magic 3 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। यहां हम आपको अपकमिंग Black Shark 5 सीरीज स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Black Shark 5 सीरीज से जल्द ही पर्दा उठ सकता है। लॉन्च से पहले ब्लैक शार्क के इस स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारी लीक हो चुकी है। टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि अपकमिंग Black Shark फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मॉडल नंबर KTUS-A0 के साथ Snapdragon 888+ SoC से लैस होंगे।इस चिपसेट का प्राइम कोर CPU की क्लॉक स्पीड को 2.995GHz पर क्लॉक किया गया है। ऑरिजनल स्नेपड्रेगन 888 चिपसेट में इन्हें 2.84GHz पर क्लॉक किया गया था, जिससे इनकी AI परफॉर्मेंस में 20 प्रतिशत तक का सुधार देखने को मिला है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन भारत में नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें इसकी दमदार खूबियां और कीमत
Digital Chat Station ने यह भी बताया है कि ये स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किए जा सकते हैं। वहीं Black Shark 4 सीरीज में 120W फास्ट चार्जिंग ऑफर की गई थी। ऐसे में संभव है कि 5 सीरीज में भी 120W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। फिलहाल ब्लैक शार्क के गेमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
कंपनी ने फ़िलहाल लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या फिर टीज़र शेयर नहीं किया है। ऐसे में हम इन लीक की सत्यता की पुष्टी नहीं करते हैं। Black Shark 5 सीरीज को लेकर अटकलें हैं कि ये कंपनी के मौजूदा गेमिंग स्मार्टफोन की तुलना में काफी कम अपग्रेड के साथ पेश किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Honor Magic 3, Magic 3 Pro और Magic 3 Pro+ दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
The post Black Shark 5 गेमिंग स्मार्टफोन में हो सकता है दमदार Snapdragon 888+ प्रोसेसर और 100W+ फास्ट चार्जिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>