Blackberry Mercury | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 05 Jan 2017 08:26:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ब्लैकबेरी ला रहा है कीपैड वाला फोन, जानें कैसा है यह डिवाइस https://www.91mobiles.com/hindi/tcl-communication-release-the-video-of-blackberry-qwerty-keypad-smartphone-mercury-in-hindi/ Thu, 05 Jan 2017 08:26:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3411 ब्लैकबेरी मर्क्यूरी की ​निर्माता कंपनी टीसीएल कम्यूनिकेशन की ओर एक वीडियो जारी कर इस फोन के ​डिजाईन और फ़ीचर्स को शेयर किया गया है।

The post ब्लैकबेरी ला रहा है कीपैड वाला फोन, जानें कैसा है यह डिवाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्वर्टी कीपैड के जरिये अलग ही पहचान पाने वाली ब्लैकबेरी कंपनी मर्क्यूरी नाम से एक नया क्वर्टी कीपैड वाला फोन पेश करने वाली है। पहले खबर थी कि ब्लैकबेरी के इस फोन को अमेरिकी आॅपरेटर वेरायजन द्वारा सीईएस ईवेंट में पेश किया जा सकता है वहीं अब ब्लैकबेरी मर्क्यूरी की ​निर्माता कंपनी टीसीएल कम्यूनिकेशन की ओर एक वीडियो जारी कर इस फोन के ​डिजाईन और फ़ीचर्स को शेयर किया गया है।

टीसीएल कम्यूनिकेशन ने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए ब्लैकबेरी के इस फोन की वीडियो शेयर की है। कंपनी की ओर ब्लैकबेरी मर्क्यूरी को सिक्योरिटी, प्रोडक्टिविटी और रिलायबिलिटी पर आधारित स्मार्टफोन बताया गया है।

blackbery-mercury1 91Mobiles

क्वर्टी कीपैड वाले फोन से साल 2017 की शुरूआत करने वाले ब्लैकबेरी मर्क्यूरी के फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित हो सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर करेगा। मर्क्यूरी में 1080×1620 पिक्सल रेज्यूलेशन वाली 4.5 इंच की ​डिसप्ले दी गई है।

एलजी की वेबसाईट पर लिस्ट हुआ 5.7-इंच स्क्रीन वाला स्टायलो3

कंपनी की ओर से बताया गया है कि मर्क्यूरी की की-पैड पर स्पेसबार फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा स्क्रॉलिंग के लिए कैपेसिटव टच दिया गया है। फोन में यूएसबी टाइप-सी उपलब्ध है।

blackbery-mercury3 91Mobiles

इसी के साथ पहले लीक हुई जानकारियों पर गौर किया जाए तो ब्लैकबेरी मर्क्यूरी में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एचं 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

एचटीसी एक्स10 के फ़ीचर हुए लीक, 16एमपी कैमरे के साथ होगी 5.5इंच की स्क्रीन

फिलहाल ब्लैकबेरी के फैन्स को मर्क्यूरी स्मार्टफोन के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। कंपनी की ओर से अन्य किसी अपडेट की सूचना जल्द ही आपको दी जाएगी।

The post ब्लैकबेरी ला रहा है कीपैड वाला फोन, जानें कैसा है यह डिवाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जनवरी में लॉन्च हो सकता है ब्लैकबेरी का मर्क्यूरी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/blackberry-mercury-release-rumored-with-features-and-specifications-in-hindi/ Thu, 29 Dec 2016 14:30:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3136 ब्लैकबेरी का फोन मर्क्यूरी नाम से अमेरिकी आॅपरेटर वेरायजन द्वारा अगले महीने लॉस वेगास में आयोजित होने वाले सीईएस ईवेंट में पेश किया जा सकता है।

The post जनवरी में लॉन्च हो सकता है ब्लैकबेरी का मर्क्यूरी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ब्लैकबेरी का नाम आते ही सबसे पहले ज़ेहन में क्वर्टी कीपैड वाले फोन ज़ेहन में आते हैं। परंतु पिछले कुछ सालों से कपंनी टच स्क्रीन वाले फोन का निर्माण कर रही है। वहीं खबर है कंपनी फिर से क्वर्टी कीपैड पर वापसी करने वाला है। कंपनी मर्क्यूरी नाम से फोन पेश करने वाली है। जैसा कि मालूम है कंपनी ने पहले ही खबर दी है कि ब्लैकबेरी के फोन का निर्माण अब टीसीएल करेगी ऐसे में आपको यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि ब्लैकबेरी के मर्क्यूरी फोन का निर्माण टीसीएल द्वारा किया जा रहा है।

अंत हुआ फ्रीडम 251 का, संस्थापक ने भी छोड़ी कंपनी

ब्लैकबेरी का यह फोन मर्क्यूरी नाम से अमेरिकी आॅपरेटर वेरायजन द्वारा अगले महीने लॉस वेगास में आयोजित होने वाले सीईएस ईवेंट में पेश किया जा सकता है।
क्रैकबेरी पर शेयर किए गए ट्वीट में इस फोन का मॉडल नंबर बीबीबी100 बताया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के पहले सप्ताह में यह फोन लॉन्च हो सकता है।

blackberry-mercury 91Mobiles

उबरगीज़मो पर छपी खबर को आधार माना जाए तो यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 2गीगाहर्ट्ज़ वाले आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जाएगा तथा एंडरॉयड 7.0 नुगट पर रन करेगा।

यदि आपके पास मोटो जी4 प्लस है तो मिलने वाले हैं कई दमदार फीचर्स

ब्लैकबेरी मर्क्यूरी में 2560×1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 4.5 इंच की क्वॉड एचडी कर्व्ड ऐज ​डिसप्ले दी जा सकती है जिसमें क्वार्टी की-पैड दी जा रही है। फुल क्वार्टी की-पैड की स्पेस बार फिंगर प्रिंट सेंसर से लैस हो सकती है।

बीएसएनएल दे रहा है 6 रुपये में 100 रुपये का टॉकटाईम

फोन के कैमरों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है तथा इसमें पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post जनवरी में लॉन्च हो सकता है ब्लैकबेरी का मर्क्यूरी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>