Blaupunkt | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 21 Jan 2026 12:43:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ₹9,699 में लॉन्च हुआ Blaupunkt QLED Smart TV, JioTele OS और दमदार फीचर्स के साथ https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-qled-smart-tv-jiotele-os-price-9699/ https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-qled-smart-tv-jiotele-os-price-9699/#respond Wed, 21 Jan 2026 12:43:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189005 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Blaupunkt ने कॉम्पैक्ट स्पेस और सेकेंडरी व्यूइंग ऑप्शन को ध्यान में रखते हुए भारत में नया 32-इंच HD Ready QLED Smart TV लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल खास तौर पर छोटे कमरों के लिए आया है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह बड़े टीवी को भी टक्कर दे सकता है। इसमें QLED टेक्नोलॉजी, […]

The post ₹9,699 में लॉन्च हुआ Blaupunkt QLED Smart TV, JioTele OS और दमदार फीचर्स के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Blaupunkt ने कॉम्पैक्ट स्पेस और सेकेंडरी व्यूइंग ऑप्शन को ध्यान में रखते हुए भारत में नया 32-इंच HD Ready QLED Smart TV लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल खास तौर पर छोटे कमरों के लिए आया है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह बड़े टीवी को भी टक्कर दे सकता है। इसमें QLED टेक्नोलॉजी, HDR सपोर्ट और बेजल-लेस डिजाइन है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

Blaupunkt QLED Smart TV में 32-इंच का HD Ready QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 350 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले शार्प विजुअल्स, वाइब्रेंट कलर्स और बेहतर कॉन्ट्रास्ट दे सकता है, जिससे अनुभव सिनेमैटिक मिल सकता है। इसमें बेजल-लेस डिजाइन की वजह से स्क्रीन ज्यादा बड़ी और इमर्सिव लगती है। जो कॉम्पैक्ट साइज में भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है।

परफॉरमेंस के लिए इस टीवी में Amlogic प्रोसेसर, 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिससे स्मूद ऑपरेशन और मल्टीटास्किंग का अनुभव मिल सकता है।

ऑडियो के मामले में भी Blaupunkt ने कोई समझौता नहीं किया है। इस स्मार्ट टीवी में 36W के Stereo Box Speakers दिए गए हैं, जो Surround Sound टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। यानी कि ग्राहकों को डीप बेस, क्लियर वोकल्स और बैलेंस्ड साउंड आउटपुट मिलेगा। टीवी में Standard, Sport, Movie और Music जैसे अलग-अलग साउंड मोड्स भी दिए गए हैं, जिससे कंटेंट के हिसाब से ऑडियो को कस्टमाइज किया जा सकता है।

यह नया Blaupunkt TV JioTele OS पर काम करता है, जिसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसका इंटरफेस सिंपल बताया जा रहा है, जिससे स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल और भी आसान हो सकता है। Jio Store के जरिए ग्राहकों को 400 से ज्यादा OTT ऐप्स, 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 300 से अधिक JioGames का एक्सेस मिल सकता है।

खास बात यह है कि इसमें AI Recommendation Engine भी दिया गया है, जो यूजर की देखने की आदतों, भाषा और पसंद के आधार पर कंटेंट सजेस्ट कर सकता है। इसके अलावा मल्टीलिंगुअल वॉयस सर्च फीचर भी मौजूद है, जो 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट कर सकता है और कंटेंट सर्च को और तेज व आसान बना सकता है। वॉयस-इनेबल्ड रिमोट में Netflix, YouTube, JioCinema और Hotstar के लिए डेडिकेटेड शॉर्टकट कीज भी दी गई हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Blaupunkt का यह 32-इंच HD Ready QLED Smart TV भारत में Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ 9,699 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा।

यदि आप कम बजट में QLED डिस्प्ले, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स वाला टीवी लेना चाहते हैं तो Blaupunkt का यह नया 32-इंच स्मार्ट टीवी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसी और टेक न्यूज के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post ₹9,699 में लॉन्च हुआ Blaupunkt QLED Smart TV, JioTele OS और दमदार फीचर्स के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-qled-smart-tv-jiotele-os-price-9699/feed/ 0
32 से 65 इंच में लॉन्च हुए ये QLED Google TV, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-qled-tv-range-launched-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-qled-tv-range-launched-india-price-specifications/#respond Sun, 15 Jun 2025 03:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175723 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने अपनी QLED Google TV रेंज लॉन्च की है, जो 32-इंच, 40-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच जैसे कई स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। ये नए मॉडल Flipkart के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, Blaupunkt TVs में Google TV OS दिया गया है, जो 10,000 से अधिक […]

The post 32 से 65 इंच में लॉन्च हुए ये QLED Google TV, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Blaupunkt QLED Google TV रेंज की कीमत भारत में ₹10,999 से शुरू होती है।
  • ये टीवी 32-इंच, 40-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे।
  • Blaupunkt QLED Google TVs को Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने अपनी QLED Google TV रेंज लॉन्च की है, जो 32-इंच, 40-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच जैसे कई स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। ये नए मॉडल Flipkart के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, Blaupunkt TVs में Google TV OS दिया गया है, जो 10,000 से अधिक ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट प्रदान करता है। इन टीवी में 4 बिल्ट-इन स्पीकर्स के साथ 70 वॉट साउंड सपोर्ट भी मिलता है। यहां इसके सभी प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी गई है।

Blaupunkt QLED Google TV कीमत

  • Blaupunkt QLED Google स्मार्ट टीवी रेंज की कीमत 32-इंच वैरियंट के लिए 10,999 रुपये से शुरू होती है।
  • टीवी रेंज एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी।
  • कंपनी SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।
  • यहां सभी मॉडल की पूरी कीमतें दी गई हैं:
मॉडल कीमत
32-इंच 10,999 रुपये
40-इंच 15,499 रुपये
50-इंच 27,999 रुपये
55-इंच 31,999 रुपये
65-इंच 44,999 रुपये

Bluapunkt-QLED_TV

Blaupunkt QLED Google TV फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

  • Blaupunkt QLED TVs में 4K रिजॉल्यूशन, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10, WCG (वाइड-कलर-गैमट) और बेज़ल-लेस मेटालिक डिजाइन मिलता है।
  • 65, 55 और 50-इंच वैरियंट में AI PQ चिपसेट और ARM Cortex A55 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि 32 और 40-इंच वैरियंट में Realtek प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • 55 और 65-इंच में 4 स्पीकर के साथ 70W साउंड आउटपुट मिलता है। 50-इंच में 2 स्पीकर के साथ 50W आउटपुट, जबकि 32 और 40-इंच में 2 स्पीकर के साथ 48W साउंड आउटपुट दिया गया है।
  • इन टीवी में Dolby Atmos और Dolby Digital Plus का सपोर्ट है। 32 और 40-इंच वैरियंट में Dolby Digital Plus और Dolby MS12 Surround Sound टेक्नोलॉजी मिलती है।
  • यूजर्स को Cinema, Sports, Vivid, Music, News, और Standard जैसे 6 पिक्चर और साउंड मोड्स मिलते हैं।
  • जैसा कि बताया गया है, ये टीवी Google TV OS पर चलते हैं, जिसमें Google Play Store, बिल्ट-इन Chromecast, और Google Assistant का सपोर्ट मिलता है। टीवी में पहले से ही Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube और कई अन्य ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलते हैं।
  • कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, 3 HDMI पोर्ट्स, और 2 USB पोर्ट्स शामिल हैं।

The post 32 से 65 इंच में लॉन्च हुए ये QLED Google TV, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-qled-tv-range-launched-india-price-specifications/feed/ 0
Flipkart Big Saving Days sale: भारी डिस्काउंट में मिल रहे Kodak और Blaupunkt के TV, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/kodak-blaupunkt-tvs-discounts-flipkart-big-saving-days-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/kodak-blaupunkt-tvs-discounts-flipkart-big-saving-days-sale/#respond Fri, 07 Mar 2025 06:04:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168672 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Flipkart की Big Saving Days सेल 7 मार्च यानी कल से शुरू होने जा रही है और यह 13 मार्च तक चलेगी। इस सेल में विभिन्न प्रोडक्ट कैटेगरी पर कई तरह की छूट और ऑफर्स मिलेंगे। इसमें Kodak और Blaupunkt ने अपने टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। आइए, आगे इसके […]

The post Flipkart Big Saving Days sale: भारी डिस्काउंट में मिल रहे Kodak और Blaupunkt के TV, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Flipkart Big Saving Days सेल 7 मार्च से शुरू हो रही है।
  • सेल के दौरान Kodak और Blaupunkt के टीवी की कीमतें सिर्फ ₹5,999 से शुरू होंगी।
  • ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।

Flipkart की Big Saving Days सेल 7 मार्च यानी कल से शुरू होने जा रही है और यह 13 मार्च तक चलेगी। इस सेल में विभिन्न प्रोडक्ट कैटेगरी पर कई तरह की छूट और ऑफर्स मिलेंगे। इसमें Kodak और Blaupunkt ने अपने टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart पर Kodak और Blaupunkt टीवी डील्स

Kodak TVs

मॉडल डील प्राइस
24-inch HD TV (24SE5002) 5,999 रुपये
32-inch HD TV (32SE5001BL) 7,999 रुपये
32-inch HD TV (32HDX7XPRO) 9,799 रुपये
32-inch HD TV (329X5051) 9,999 रुपये
43-inch FHD TV (43SE5004BL) 14,499 रुपये
40-inch FHD TV (409X5061) 14,999 रुपये
42-inch FHD TV(429X5071) 15,499 रुपये
43-inch FHD TV (439X5081) 16,999 रुपये
43-inch 4K QLED TV (43MT5055) 20,999 रुपये
50-inch 4K TV (50CAPROGT5012) 24,999 रुपये
50-inch 4K QLED TV (50MT5011) 26,499 रुपये
55-inch 4K QLED TV (55MT5022) 30,499 रुपये
65-inch 4K QLED TV (65MT5033) 42,999 रुपये

Kodak की QLED TV रेंज Google TV OS, DTS साउंड, 1.1 बिलियन कलर्स, Dolby Atmos, HDR10, 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आती है।

वहीं, 9XPRO सीरीज (HD Ready और FHD विकल्प) Android 11 OS, Realtek प्रोसेसर, Netflix, Google Assistant और Chromecast सपोर्ट के साथ आती है।

Kodak SE सीरीज (24, 32 और 43-इंच मॉडल) को 30W तक का ऑडियो अनुभव देने में सक्षम बताया गया है और इसमें 4GB स्टोरेज दी गई है। ये टीवी पहले से YouTube, Prime Video, Zee5 और अन्य ऐप्स के साथ प्री-इंस्टॉल आते हैं।

Blaupunkt TVs

मॉडल डील प्राइस
24-inch HD TV (24Sigma707) 5,999 रुपये
32-inch HD TV (32CSG7111) 9,999 रुपये
40-inch FHD TV (40CSG7112) 13,999 रुपये
40-inch FHD TV (40Sigma703BL) 14,999 रुपये
43-inch FHD TV (43CSG7105) 16,999 रुपये
43-inch 4K QLED TV (43QD7050) 21,499 रुपये
50-inch 4K QLED TV (50QD7010) 26,499 रुपये
55-inch 4K QLED TV (55QD7020) 30,999 रुपये
65-inch 4K QLED TV (65QD7030) 42,999 रुपये

Blaupunkt टीवी Dolby Atmos, TruSurround साउंड और सहज कनेक्टिविटी विकल्पों जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। QLED रेंज Google TV प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है और यह कई साइज में उपलब्ध है: 43, 50, 55 और 65 इंच। इन मॉडलों में 4K UHD रिज़ॉल्यूशन, HDR10+ और बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है।

Sigma Series Android टीवी में दो 40W स्पीकर्स के साथ Surround Sound टेक्नोलॉजी, 4GB स्टोरेज और 300 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।

कीमत में छूट के अलावा, Kodak और Blaupunkt अपने टीवी पर Flipkart Axis Bank कार्ड के जरिए Big Saving Days सेल के दौरान 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक भी दे रहे हैं।

The post Flipkart Big Saving Days sale: भारी डिस्काउंट में मिल रहे Kodak और Blaupunkt के TV, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/kodak-blaupunkt-tvs-discounts-flipkart-big-saving-days-sale/feed/ 0
Blaupunkt 50-इंच QLED 4K टीवी रिव्यू : बेहतरीन डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-50-inch-qled-4k-tv-review-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-50-inch-qled-4k-tv-review-hindi/#respond Fri, 29 Mar 2024 11:40:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=135599 मार्केट में अलग-अलग स्क्रीन साइज में कई सारे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी मौजूद है। इसी क्रम में Blaupunkt ने अपनी Quantum Dot सीरीज के अंदर नए Google टीवी को पेश किया था। यह टीवी डॉल्बी विजन और एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। इस सीरीज का एक 50-इंच का मॉडल कंपनी ने हमारे पास रिव्यू […]

The post Blaupunkt 50-इंच QLED 4K टीवी रिव्यू : बेहतरीन डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मार्केट में अलग-अलग स्क्रीन साइज में कई सारे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी मौजूद है। इसी क्रम में Blaupunkt ने अपनी Quantum Dot सीरीज के अंदर नए Google टीवी को पेश किया था। यह टीवी डॉल्बी विजन और एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। इस सीरीज का एक 50-इंच का मॉडल कंपनी ने हमारे पास रिव्यू के लिए भेजा, जिसका आते ही हमने सेटअप कर इसे यूज करना शुरू किया। क्या यह स्मार्ट टीवी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। आइए जानते हैं आगे रिव्यू में…

डिजाइन

50-इंच स्मार्ट टीवी के डिजाइन की बात करें, तो कंपनी के पहले के मॉडल्स और इसमें कोई खास बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इस बार टीवी के बेजल्स को पहले से और कम रखा गया है, जिससे टीवी का लुक प्रीमियम लगता है। हालांकि बॉटम में चौड़ी-सी स्ट्रिप दी गई है, जिस पर Blaupunkt की ब्रांडिंग दी गई है। साथ ही, स्ट्रिप के नीचे एलईडी लाइट इंडीकेटर और ऑन-ऑफ बटन व म्यूट और अनम्यूट के लिए मैनुअल स्लाइडर बॉटम में दिया गया है। कुल मिलाकर इसका फ्रंट पैनल बिल्कुल फ्लैट है। साथ ही, रियर पैनल भी फ्लैट डिजाइन के साथ आता है।

Blaupunkt स्मार्ट टीवी वॉल माउंटेड पोजिशन में काफी कम जगह लेता है और आपके रूम को प्रीमियम एहसास दिलाता है। इसका वजन भी हल्का है, जिसके अकेला इंसान उठा सकता है। वहीं, बॉक्स में मिलने वाले स्टैंड की मदद से आप इसे मेज या फिर टीवी कैबिनेट पर भी अपने आप फिट कर सकते हैं। यानी डिजाइन के मामले में टीवी आपको काफी पसंद आने वाला है।

डिस्प्ले

Blaupunkt स्मार्ट टीवी में 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ 50 इंच QLED IPS+ पैनल 1 बिलियन कलर्स वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा, टीवी अल्ट्रा एचडी 4K और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, इसमें यूजर हाई क्वॉलिटी कंटेंट के साथ 4k वीडियो का विजुअल एक्सपीरियंस ले सकता है। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी में काफी आच्छा व्यूइंग एंगल मिलता है।

मतलब अगर आप स्मार्ट टीवी के बिल्कुल बीच में नहीं बैठे हैं, फिर भी आपको टीवी देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इतना ही नहीं, आप किनारे पर बैठ कर भी टीवी पर चल रही फिल्में या वेब सीरीज को देख सकते हैं। कुल मिलाकर कहें, तो Blaupunkt 50 इंच QLED स्मार्ट टीवी में अच्छा विजुलअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

साउंड

पहले की तरह ही इस बार भी Blaupunkt के QLED टीवी में 60W स्पीकर आउटपुट सपोर्ट के साथ DTS TruSurround टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी में कुल 4 स्पीकर्स दिए गए हैं। स्मार्ट टीवी में बॉक्स स्पीकर सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी डॉल्बी डिजिटल और एटमॉस सराउंड साउंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। टीवी के स्पीकर नीचे की ओर हैं, जिससे टीवी वॉल पर माउंट करने पर भी साउंड क्वालिटी में कोई असर नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा, टीवी में कई तरह के स्पीकर मोड जैसे स्टैंडर्ड, म्यूजिक, मूवी और स्पोर्ट्स दिया गया है। कह सकते हैं कि टीवी के साथ अगर आप कोई स्पीकर अटैच नहीं करते हैं, तब भी आपके रूम में दमदार साउंड की कमी इस टीवी के साथ नहीं होगी।

कनेक्टिविटी

अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो Blaupunkt स्मार्ट टीवी में 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही 2 USB और RF कनेक्टिविटी इनपुट और आउटपुट कनेक्टिविटी दी गई है। स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ 5.0, 5GHz WIFi, 2GB RAM, 3HDMI पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। एंड्राइड बेस्ड क्रोमकॉस्ट और iOS बेस्ड AirPlay के जरिए अपने मोबाइल डिवाइस से कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त ब्लूटूथ v5.0 और Wi-Fi सपोर्ट मिलेगा।

फीचर्स और परफॉर्मेंस

इस टीवी के फीचर्स की बात करें, तो टीवी MT9062 प्रोसेसर के साथ Mali G52 जीपीयू सपोर्ट दिया गया है। टीवी में 2GB रैम और 16GB रोम है। इसके अलावा, इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो टीवी को यूज करने में रिस्पॉन्स टाइम काफी कम था। वहीं एक ऐप से दूसरे ऐप पर स्विच करने में भी काफी कम समय लगता है। खास बात है कि टीवी में कंसोल की मदद से गेमिंग की जा सकती है। साथ ही, वीडियो कॉलिंग के लिए टीवी को इस्तेमाल किया जा सकता है। टीवी 6000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स को सपोर्ट करता है जैसे Netflix, Prime Video, Hotstar, Zee5, Sony LIV आदि।

रिमोट

Blaupunkt स्मार्ट टीवी का रिमोट लंबाई में थोड़ा ज्यादा है, लेकिन मोटाई में काफी कम है। वहीं, यह काफी पतला है, जिससे इसे आप आसानी से सिंगल हैंड ही यूज कर सकते हैं। वहीं, टीवी के बटन काफी स्मूथ है, जिससे आपके घर में मौजूद छोटे बच्चे भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा, इसमें वॉइस इनेबल रिमोट दिया गया है। इतना ही नहीं, रिमोट में लोकप्रिय ऐप netflix, Prime Video और Youtube बटन दिया गया है यानी अगर आपको अपने फेवरेट ओटीटी ऐप को ओपन करना है, तो यह काम सिर्फ एक बटन पर क्लिक करने से हो जाएगा।

निष्कर्ष

Blaupunkt QLED 50-इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 28,999 रुपये है। इस प्राइस में आपको शानदार डिस्प्ले, साउंड और परफॉर्मेंस मिलता है। अगर आप एक प्रीमियम लुक वाला टीवी देख रहे हैं, तो यह टीवी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। हालांकि इस प्राइस कैटेगरी में दूसरे ब्रांड्स के QLED TV आपको थोड़े महंग पड़ सकते हैं।

The post Blaupunkt 50-इंच QLED 4K टीवी रिव्यू : बेहतरीन डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-50-inch-qled-4k-tv-review-hindi/feed/ 0
सिर्फ 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ 40 इंच वाला स्मार्ट एंडरॉयड टीवी https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-sigma-40-inch-smart-android-tv-launch-price-rs-13499-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-sigma-40-inch-smart-android-tv-launch-price-rs-13499-sale-on-flipkart/#respond Wed, 03 May 2023 08:14:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103864 Blaupunkt Sigma 40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी।

The post सिर्फ 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ 40 इंच वाला स्मार्ट एंडरॉयड टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Blaupunkt ने सिगमा 40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी को इंडिया में लॉन्च किया है।
  • Flipkart Big Saving Days sale में यह टीवी बेचा जाएगा।
  • इस टीवी में 512MB रैम और 4GB बिल्ट-इन स्टोरेज है।

Blaupunkt सिग्मा 40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। इस टीवी को कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है। अगर खासियत की बात करें तो इस नए टीवी में 40 इंच का डिसप्ले, दो 40 वॉट के स्पीकर और सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है। आइए आगे आपको इस लेटेस्ट अफोर्डेबल टीवी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

40-इंच स्मार्ट एंडरॉयड टीवी की कीमत और उपलब्धता

Blaupunkt स्मार्ट टीवी की कीमत 13,499 रुपये रखी है, जो इसे भारत के सबसे किफायती 40-इंच में एंडरॉयड टीवी की लिस्ट में शामिल करता है। इसके अलावा यह 4 मई से शुरू होने वाली बिग सेविंग डेज सेल के दौरान उपलब्ध होगा।

Blaupunkt सिग्मा 40-इंच स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन्स

  • इसमें एचडी रिजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस साथ 40 इंच का एलईडी डिसप्ले दिया गया है।
  • जहां तक ऑडियो आउटपुट की बात है, तो नए ब्लौपंकट सिग्मा सीरीज स्मार्ट टीवी में दो 40W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर हैं।
  • ऑडियो आउटपुट को डॉल्बी डिजिटल प्लस और डीटीएस ट्रूसराउंड तकनीक द्वारा ट्यून किया गया है।
  • परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें माली जी31 जीपीयू के साथ एमलॉजिक क्वाड-कोर प्रोसेसर है।
  • साथ ही चिपसेट 512MB रैम और 4GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आता है।
  • यह एक Android स्मार्ट टीवी है जिसमें Google Assistant, बिल्ट-इन Chromecast और ऐप्स डाउनलोड करने के लिए Play Store है।
  • टीवी में रिमोट कंट्रोल है जिसमें Amazon Video, Zee5, Sony LIV, और Voot के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, आरएफ इनपुट, ब्लूटूथ और वाई-फाई ऑप्शन हैं।

4 मई से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट सेल

बता दें कि फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल के दौरान ब्लौपंकट के कई टीवी मॉडलों पर आकर्षक छूट ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5% कैशबैक और एसबीआई कार्ड लेनदेन पर 10% तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। हीं फ्लिपकार्ट का बिग सेविंग डेज सेल 4 मई से शुरू होगी, जो कि 10 मई तक चलेगी।

The post सिर्फ 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ 40 इंच वाला स्मार्ट एंडरॉयड टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-sigma-40-inch-smart-android-tv-launch-price-rs-13499-sale-on-flipkart/feed/ 0
Avneet Singh Marwah से खास बातचीत, ये है Blaupunkt की बड़ी प्लानिंग https://www.91mobiles.com/hindi/avneet-singh-marwah-interview-blaupunkt-tv-india-planning/ https://www.91mobiles.com/hindi/avneet-singh-marwah-interview-blaupunkt-tv-india-planning/#respond Mon, 01 Aug 2022 15:10:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85596 अगर आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस ब्रांड की टीवी रेंज को देख सकते हैं।

The post Avneet Singh Marwah से खास बातचीत, ये है Blaupunkt की बड़ी प्लानिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखे हुए जर्मन ब्रांड ब्लॉपंक्ट ने इस साल अगस्त में अपने पूरे एक साल इंडियन मार्केट में पूरे कर लिए हैं। कंपनी पिछले साल एक बार फिर इंडियन मार्केट में रि-लॉन्च हुई थी। वहीं, इस मौके पर कंपनी ने 1 अगस्त से 3 अगस्त 2022 तक यानी तीन दिन चलने वाली एक स्पेशल सेल का भी आयोजन किया है, जहां कंपनी के बड़ी स्क्रीन के टीवी पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट चल रहा है। कंपनी की आगे की प्लानिंग को लेकर 91मोबाइल्स ने भारत में ब्लॉपंक्ट टीवी के एक विशेष ब्रांड लाइसेंसधारी, एसपीपीएल के सीईओ, अवनीत सिंह मारवाह से खास इंटरव्यू किया। इंटरव्यू के दौरान हमने अवनीत से कुछ सवाल कर यह जानने की कोशिश की कैसे Blaupunkt इंडिया में किसी प्लानिंग पर कान करने वाली है। आइए जानते हैं…

सवाल: आप Blaupunkt की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं, क्या आप Blaupunkt के अपने अनुभव हमारे साथ साझा कर सकते हैं?

जवाब: जब से Blaupunkt का भारत में पुन: लॉन्च किया गया जब से हमारे लिए एक वर्ष काफी शानदार रहा है। वहीं, बड़ी संख्या में ग्राहकों द्वारा हमारे प्रति विश्वास को देखते हुए कंपनी आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा। Blaupunkt ने अपनी पिछली सीखों का उपयोग किया और उसे रि-लॉन्च करने के लिए लागू किया। हम 5 में से 4.7-स्टार रेटिंग के साथ पहले से ही एक टॉप-रेटेड टेलीविजन ब्रांड हैं। वहीं, कोरोना महामारी के बाद भी हमने शानदार वपसी की।

इसके अलावा हम अपने स्ट्रेटिजिक पार्टनर फ्लिपकार्ट को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिसके कारण हमारी वापसी काफी धमाकेदार रही। फ्लिपकार्ट ने न केवल हमारी मदद की, बल्कि देश में 17000 पिन कोड में Blaupunkt भी उपलब्ध कराया जो नए ब्रांडों के लिए असामान्य है। हम जर्मनी में Blaupunkt मुख्यालय को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने उचित मार्गदर्शन के साथ हमारे लॉन्च को शानदार बनाया।

सवाल: भारतीय कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केट में Blaupunkt के अनुभव पर ग्राहकों की क्या प्रतिक्रिया है?

जवाब: Blaupunkt की 100 से अधिक वर्षों की विरासत है और यह एक जर्मन मूल का ब्रांड है इसलिए भारतीय कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्पेस में इसका कोई नया प्रवेश नहीं है। हम 40 वर्षों से देश में हैं और हमारा ब्रांड ऑडियो स्पेस में तकनीक की कम से कम तीन पीढ़ियों को देख चुका है इसलिए ग्राहकों का विश्वास ब्रांड पर बना हुआ है। कुल मिलाकर, भारत के ऑडियो बाजार में Blaupunkt की एक बड़ी पकड़ है और इसका फायदा Blaupunkt टेलीविज़न को भी मिल रहा है।

कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए हमारे पास दो कैटेगरी हैं। एक कैटेगरी प्योर ओपीपी मूल्य निर्धारण की पेशकश करता है। वहीं, दूसरी कैटेगरी में हमारे प्राइस चीनी मोबाइल ब्रांड के टीवी को टक्कर देते हैं। साथ ही आपको बता दें कि भारत में Blaupunkt पहले ही 5 में से 4.7 वें स्थान पर है और यह मार्केट रिसर्च हमने Blaupunkt को लॉन्च करने से पहले किया था।

सवाल: हार्डवेयर पीएलआई स्कीम पर आपके क्या कहना है? यह स्कीम भारतीय टेलीविजन निर्माण उद्योग के लिए कैसे फायदेमंद है?

जवाब: हालांकि, स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री के लिए लिए कोई सीधी पीएलआई योजना नहीं है। भारत सरकार ने ओपन सेल के लिए एक मैन्यूफैक्चरिंग सेट स्थापित करने के लिए 10 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक के निवेश को मंजूरी दी है। फिलहाल में चीन इसमें लीडर है और इस पहल से भारत निश्चित रूप से उभरता हुआ प्लेयर बन जाएगा। इस उद्योग में दो प्रमुख संगठनों ने पहले ही गति में R&D स्थापित कर लिया है। हम इसके लिए तीन साल की समयसीमा देख रहे हैं।

इसके अलावा पीएलआई योजना में सेमीकंडक्टर्स के लिए मैन्यूफेक्चिरिंग सेटअप की योजना भी शामिल है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए भी अहम होगा। वहीं, हमने महामारी के दौरान फिर से कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा क्योंकि केवल एक ही देश है जिसके पास वर्तमान में इसके लिए मैन्यूफेक्चरिंग क्षमता है। पिछले तीन दशकों में, हमने वास्तव में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को देखा, जिन्होंने सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए भारत में आधार स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन कुछ टाई-अप के साथ चीजें आखिरकार गति में हैं जो पहले ही हो चुकी हैं। अगले 2-3 वर्षों में हम इसमें भी निश्चित तौर पर वृद्धि देखेंगे। बता दें कि सरकार इस सेगमेंट की कंपनियों को लाभ देगी जो हमारे जैसे ब्रांड्स को भी मिलेगा।

सवाल: Blaupunkt की सबसे बड़ी यूएसपी क्या है जो इसे दूसरे टीवी ब्रांड से अलग बनाता है।

जवाब: Blaupunkt की USP हमेशा से इसकी जर्मन इंजीनियरिंग और इसकी साउंड सिस्टम रही है। Blaupunkt के लॉन्च से पहले हमें एक रिसर्च की थी, जिसमें पाया था कि भारत में बड़े आकार के सेगमेंट में एक Android TV में अच्छा साउंड नहीं मिलता इसलिए ग्राहकों को साउंड बार खरीदना पड़ता है। टीवी बाजार में Blaupunkt की उपस्थिति का विचार अब बेहतर साउंड सिस्टम वाले प्रीमियम टीवी हैं जिसके बाद ग्राहकों को अलग से साउंड बार की आवश्यकता नहीं होती। हमारा साउंड सिस्टम जर्मनी में तैयार किया गया है और इसमें हमें विरासत हासिल है। आकर्षक प्राइस के साथ ही हम अपने टीवी में एक से बढ़कर एक फीचर देते हैं जैसे कि डॉल्बी एमएस 12, डीटीएस आदि।

इसके अलावा हम जो स्पेक्स पेश करते हैं, उनकी तुलना भारत में पहले के टॉप रेटेड प्रीमियम टीवी से की जा सकती है। हम इकलौते ब्रांड हैं जो 50 इंच के टीवी की कीमत पर यह तकनीक और 55 इंच का टेलीविजन पेश कर रहे हैं।

सवाल: आप आने वाले वर्षों Blaupunkt को कहां देखते हैं और ऑफलाइन को लेकर आपकी क्या प्लानिंग है?

जवाब: हम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक बिकने वाली 4K और QLED श्रेणियों में नंबर प्रीमियम ब्रांड बनने की योजना पर काम कर रहे हैं। वहीं, अब ऑफलाइन में भी Blaupunkt के टीवी जल्द आने वाले हैं। हमें कुछ प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टोर्स से वास्तविक दिलचस्पी मिल रही है और इस साल हमारा ध्यान इसे ओर रहेगा।

The post Avneet Singh Marwah से खास बातचीत, ये है Blaupunkt की बड़ी प्लानिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/avneet-singh-marwah-interview-blaupunkt-tv-india-planning/feed/ 0
Avneet Singh Marwah से खास बातचीत, जानें क्या है Blaupunkt की इंडिया प्लानिंग https://www.91mobiles.com/hindi/interview-avneet-singh-marwah-ceo-super-plastronics-blaupunkt-tv-flipkart-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/interview-avneet-singh-marwah-ceo-super-plastronics-blaupunkt-tv-flipkart-sale/#respond Thu, 10 Mar 2022 22:30:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77297 Avneet Singh Marwah ने इस इंटरव्यू में कंपनी की प्लानिंग को लेकर बताया है।

The post Avneet Singh Marwah से खास बातचीत, जानें क्या है Blaupunkt की इंडिया प्लानिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखे हुए जर्मन ब्रांड ब्लॉपंक्ट ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने भारत में अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में दो नए प्रीमियम टीवी जोड़े हैं। नए मॉडल- 40 इंच के एचडी रेडी और 43 इंच के एफएचडी टीवी- क्रमश: 15,999 रुपये और 19,999 रुपये से शुरू होते हैं। साथ ही यह टीवी 12 मार्च से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इन टीवी और कंपनी की आगे की रणनिती को लेकर 91मोबाइल्स ने भारत में ब्लॉपंक्ट टीवी के एक विशेष ब्रांड लाइसेंसधारी, एसपीपीएल के सीईओ, अवनीत सिंह मारवाह से खास इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू में बातचीत के दौरान हमने कंपनी की नई प्लानिंग को लेकर कुछ सावल किए।

सवाल: कंपनी के 40 इंच के एचडी रेडी और 43 इंच के एफएचडी रेडी टीवी मॉडल की यूएसपी और विशेषताओं क्या हैं और बाजार में मौजूद किफायती टीवी के सामने यह अपने आपको कैसे आगे रखेंगे।

जवाब: Blaupunkt हमेशा से साउंड बिजनेस में मजूबत रहा है और इसी को देखते हुए हमने हमने सुनिश्चित किया है कि हम सबसे अच्छे पैनलों के साथ 40 वाट साउंड दे रहे हैं, जिसमें 350 से अधिक निट ब्राइटनेस है। साथ ही हमने सुनिश्चित किया है कि 32 इंच की कीमत पर हम इंडिया में प्रीमियम 40-इंच टीवी की कीमत को रखें।

सवाल: फ्लिपकार्ट की इस बीएसडी सेल आपको क्या उम्मीद है?

जवाब: Flipkart भारत में Blaupunkt TV का स्ट्रैटिजिक पार्टनर है। उदाहरण के लिए, भारतीय ईकामर्स दिग्गज की स्पैशल सेल के दिन, जैसे कि त्योहारों के मौसम और गणतंत्र दिवस की बिक्री के दौरान, हमें ज्यादा से ज्यादा ग्राहक मिले।

एक कंपनी के रूप में हम आपने टीवी को स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस रखने की पूरी कोशिश करते हैं और यह सब हम अपने आर एंड डी में भारी निवेश करके कर पाते हैं। फ्लिपकार्ट द्वारा अपकमिंग बिग सेविंग डेज सेल के दौरान हमारा अनुमान है कि Blaupunkt की बिक्री में 15% की वृद्धि देखी जाएगी।

सवाल: आपके नए प्रोडक्ट्स की प्राइसिंग स्ट्रैटिजी की रणनीति क्या है?

जवाब: हमें लगता है कि Blaupunkt के पास उस तरह के प्रोडक्ट हैं जो कोई अन्य ब्रांड नहीं दे रहा है। 32 इंच की कीमत पर 40 इंच के एंडरॉयड टीवी को हम सिर्फ 15,999 रुपए में उपलब्ध करा रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि फ्लिपकार्ट सेल के दौरान हमारे ग्राहकों को वह मार्कडाउन मिले जिसकी वे हमसे उम्मीद कर रहे हैं। हम अपने खरीदारों के लिए विशेष डील्स देंगे और अपने सभी अन्य मॉडलों को भी बिक्री के लिए रखेंगे ताकि उनके पास चुनने के लिए ऑप्शन हों।

सवाल: पोस्ट सेल सर्विस को लेकर आपकी प्लानिंग क्या है?

Blaupunkt-SPPL के पास देश में किसी भी ब्रांड के लिए सबसे बड़ा सर्विस सेंटर नेटवर्क है। हमने 700+ सर्विस सेंटरों में निवेश किया है। सर्विसिंग, बिक्री के बाद की सेवा, और SLA सभी Blaupunkt के मजबूत सूट हैं। त्योहारी सीजन और बिक्री के दौरान भी, हम सभी टियर 1 और 2 शहरों में 24 घंटे और टियर 3 और 4 शहरों में 72 घंटे का SLA बनाए रखने में सक्षम हैं।

हम हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि एक बार जो हमारा प्रोडक्ट खरीद रहा है वह हमेशा हमारे साथ रहे इसलिए हम हम उन्हें बेस्ट हेल्प प्रोवाइड कराते हैं। पिछले एक साल में, हम, Blaupunkt-SPPL ने, सेवा इंजीनियरों की अपनी ताकत में भी वृद्धि की है, जिसने हमें अपनी बिक्री के बाद की सेवा और SLA को और छोटा करने में सक्षम बनाया है। हमारा सबसे बड़ा फायदा यह है कि Blaupunkt पूरी तरह से मेक-इन-इंडिया ब्रांड है ।

सवाल: Flipkart पर Blaupunkt TV की मौजूदा रेटिंग 4.6 है। क्या कारण है कि 6-7 महीने के अंदर ही इस ब्रांड को काफी हाइप मिली?

जवाब: हमने Blaupunkt को यहां तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है। यह प्रचार मिले क्योंकि यह इसके योग्य है। मुख्यालय ने भारत में इस ब्रांड को जीवंत करने के लिए हम पर भरोसा किया और हम बहुत कम समय में ऐसा करने में सक्षम रहे। फ्लिपकार्ट पर इसकी इतनी रेटिंग इतनी जलदी मिलने का एक कारण यह था कि हम एक प्रमुख रिटेलर के साथ गठजोड़ करके और बहुत सारे आर एंड डी करके टीवी सेल कर रहे हैँ।

सवाल: लॉकडाउन में घर में रहते हुए टेलीविजन की मांग कैसी बढ़ी?

जवाब: लॉकडाउन में जब हम घर पर थे तो घर से काम करने, पढ़ाई करने और मनोरंजन के लिए एक स्क्रीन की आवश्यकता थी। इन परिस्थितियों ने बड़े पैमाने पर टीवी की मांग को बढ़ा दिया है, क्योंकि अब स्मार्ट टीवी भी सुपर मल्टीपर्पज हो गए हैं। वहीं, लॉकडाउन के दौरान ओटीटी कंटेंट में उछाल आया, जिससे टीवी बिक्री में तेजी देखने को मिली। हालांकि, COVID की दूसरी लहर में टीवी की मांग में सुस्ती देखी गई।

लेटेस्ट वीडियो

सवाल: बिक्री को बढ़ाने के लिए प्रोडक्ट्स को अपग्रेड करना कितना महत्वपूर्ण है?

जवाब: किसी भी प्रोडक्ट को अपग्रेड करना निश्चित रूप से आवश्यक है, क्योंकि यह प्रोडक्ट की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है। Blaupunkt ने खुद को एक युवा और तकनीक पंसद वाली कंपनी के रूप में स्थापित किया है। वहीं, टेक्नोलॉजी में लगातार विकास हो रहा है तो ऐसे में Blaupunkt का यह भी मानना है कि प्रत्येक अपग्रेड को एक उद्देश्य पूरा करना चाहिए। Blaupunkt-SPPL सभी के लिए उपलब्ध उद्देश्यपूर्ण तकनीक बना रही है। ऐसे में हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारा प्रत्येक अपग्रेड उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाता है।

सवाल: ऑफलाइन मार्केट में कंपनी की प्लानिंग क्या है?

जवाब: हम अभी इस ओर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसे लेकर अपनी नई प्लानिंग की घोषणा करेंगे।

The post Avneet Singh Marwah से खास बातचीत, जानें क्या है Blaupunkt की इंडिया प्लानिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/interview-avneet-singh-marwah-ceo-super-plastronics-blaupunkt-tv-flipkart-sale/feed/ 0
Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-launched-50-inch-4k-android-tv-in-india-check-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-launched-50-inch-4k-android-tv-in-india-check-price-specifications/#respond Fri, 06 Aug 2021 11:15:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64350 Blaupunkt का 50-इंच CyberSound 4K Android Smart TV को भारत में 36,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है।

The post Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जर्मन की ऑडियो और वीडियो ब्रांड Blaupunkt ने भारत में नया 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। Blaupunkt का भारत में लॉन्च नया 4K टीवी 50-इंच का एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी है। Blaupunkt ने भारत में इस स्मार्ट टीवी को Super Plastronics (SPPL) के साथ मिलकर तैयार किया है। Blaupunkt 50-इंच 4K Android TV को भारत में फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। Blaupunkt का लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को मीडियाटेक के चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Blaupunkt के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Blaupunkt 50 इंच 4K Android TV : कीमत

Blaupunkt का 50-इंच CyberSound 4K Android Smart TV को भारत में 36,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस टीवी की बुकिंग भी शुरू हो गई है। Blaupunkt का नया 50-इंच मॉडल CyberSound सीरीज के तहत लॉन्च किया है, जो कंपनी ने भारत में जुलाई महीने में लॉन्च किया है।

Blaupunkt

Blaupunkt 50 इंच 4K Android TV : स्पेसिफिकेशन्स

Blaupunkt 50-इंच CyberSound UHD Android TV को कंपनी ने मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इस टीवी को कंपनी ने 2GB की RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस टीवी में कंपनी ने 50-इंच IPS पैनल के साथ लॉन्च किया है जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है और यह HDR10+ सपोर्ट करता है। इस टीवी में चार स्पीकर दिए हैं जिनका टोटल आउटपुल 60W है। ये स्पीकर Dolby Digital Plus, Dolby Atmos, DTS TruSurround सर्टिफाइड ऑडियो और Dolby MS12 साउंड टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : चाइल्ड पोर्न रोकने के लिए Apple खास पहल, iPhone और iCloud करेगा स्कैन

Blaupunkt 4K TV को कंपनी ने वॉइस इनेबल रिमोट Google Assistant के साथ पेश किया है। इस रिपोर्ट में YouTube, Google Play, Netflix, और Amazon Prime ऐप्स बटन दिए गए हैं। ये टीवी इन-बिल्ट गूगल क्रोमकास्ट और Apple AirPlay का सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi 2.4GHz और 5GHz बैंड और Bluetooth 5.0 दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi पहली बार बनी नंबर 1 स्मार्टफोन कंपनी, Samsung और Apple को छोड़ा पीछा

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blaupunkt-launched-50-inch-4k-android-tv-in-india-check-price-specifications/feed/ 0