Blinkit | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Apr 2025 07:52:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10 मिनट में घर पहुंचेगी Airtel SIM, Blinkit के साथ मिलाया हाथ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-partners-with-blinkit-for-10-minute-home-delivery-of-sim-cards/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-partners-with-blinkit-for-10-minute-home-delivery-of-sim-cards/#respond Sat, 19 Apr 2025 04:30:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171786 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ हाथ मिलाया है ताकि कुछ शहरों में सिम कार्ड जल्दी से घर तक पहुंचाए जा सकें। अब आप थोड़े से पैसे देकर प्रीपेड या पोस्टपेड सिम अपने घर मंगा सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी कंपनी का सिम छोड़कर एयरटेल का सिम लेना चाहते हैं, तो वो भी आसानी से […]

The post 10 मिनट में घर पहुंचेगी Airtel SIM, Blinkit के साथ मिलाया हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ हाथ मिलाया है ताकि कुछ शहरों में सिम कार्ड जल्दी से घर तक पहुंचाए जा सकें। अब आप थोड़े से पैसे देकर प्रीपेड या पोस्टपेड सिम अपने घर मंगा सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी कंपनी का सिम छोड़कर एयरटेल का सिम लेना चाहते हैं, तो वो भी आसानी से हो जाएगा। सिम चालू करने के लिए आपको KYC करवाना पड़ेगा।

ब्लिंकिट से सिम की फटाफट डिलीवरी

एयरटेल ने बताया कि 49 रुपये देकर आप 10 मिनट में सिम घर मंगा सकते हैं। सिम मिलने के बाद आप आधार से खुद KYC करके उसे चालू कर सकते हैं, बिना किसी कागज के झंझट के। ये सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों के लिए है। अगर आप दूसरी कंपनी से एयरटेल पर नंबर शिफ्ट करना चाहते हैं, तो वो भी कर सकते हैं।

एयरटेल का कहना है कि सिम को 15 दिन के अंदर चालू कर लेना चाहिए, वरना दिक्कत हो सकती है। ब्लिंकिट के मालिक अल्बिंदर ढींडसा ने कहा, “हम सिम पहुंचाते हैं, और एयरटेल KYC, सिम चालू करने और प्लान चुनने को बहुत आसान करता है।”

एयरटेल ने एक वीडियो लिंक शेयर किया है, जो सिम चालू करने का पूरा तरीका बताता है। आप एयरटेल थैंक्स ऐप से हेल्प ले सकते हैं। नए लोग 9810012345 पर फोन करके सवाल पूछ सकते हैं।

ये सिम डिलीवरी अभी दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे 16 शहरों में शुरू हुई है। धीरे-धीरे इसे और जगहों पर बढ़ाया जाएगा।

The post 10 मिनट में घर पहुंचेगी Airtel SIM, Blinkit के साथ मिलाया हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-partners-with-blinkit-for-10-minute-home-delivery-of-sim-cards/feed/ 0
Blinkit से मिलेगी 10 मिनट में एंबुलेंस, इस शहर से होगी शुरुआत https://www.91mobiles.com/hindi/blinkit-10-minutes-ambulance-services/ https://www.91mobiles.com/hindi/blinkit-10-minutes-ambulance-services/#respond Sat, 04 Jan 2025 04:30:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163489 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Zomato के स्वामित्व वाली लोगों के पसंदिता और पॉपुलर क्विक-कॉमर्स प्लेटफार्म Blinkit ने अपनी एक नई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस सेवा को ‘10 मिनट में एंबुलेंस’ (ambulance in 10 minutes) का नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से समझ आ रहा है, इसके तहत एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसको शुरू […]

The post Blinkit से मिलेगी 10 मिनट में एंबुलेंस, इस शहर से होगी शुरुआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Blinkit ने शुरू की ‘10 मिनट में एंबुलेंस’ सेवा
  • गुरुग्राम से हुई पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
  • जल्द होगा अन्य शहरों में भी आगाज

Zomato के स्वामित्व वाली लोगों के पसंदिता और पॉपुलर क्विक-कॉमर्स प्लेटफार्म Blinkit ने अपनी एक नई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस सेवा को ‘10 मिनट में एंबुलेंस’ (ambulance in 10 minutes) का नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से समझ आ रहा है, इसके तहत एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसको शुरू करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में लोगों तक जल्द से जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराना है। फिलहाल यह सेवा देश के एक शहर में शुरू की गई है। साथ ही धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में शुरू की जाएगी।

इस शहर से हुई शुरुआत

दरअसल Blinkit ने अपनी इस नई सेवा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले गुरुग्राम में लॉन्च किया है। वर्तमान में कंपनी के पास कुल 5 एंबुलेंस हैं जो, गुरुग्राम की सड़कों पर चलेंगी और जरूरत पढ़ने पर काम आएंगी। कंपनी ने आने वाले दो सालों में इसे सभी प्रमुख शहरों में शुरू करने का लक्ष्य रखा है। बता दें, आपके क्षेत्र में यह सेवा शुरू होने के बाद, आप Blinkit ऐप से सीधे Basic Life Support (BLS) से एम्बुलेंस बुक कर सकेंगे।

एंबुलेंस में क्या सुविधाएं होंगी?

एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, एक AED (Automated External Defibrillator), एक स्ट्रेचर, एक मॉनिटर और एक सक्शन मशीन, जरुरी इमरजेंसी दवाएं और इंजेक्शन सहित आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण मौजूद होंगे।

कीमत

Blinkit ने फिलहाल सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। हालांकि, इस सेवा की कीमत से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन सामने आई कुछ फोटोज की मानें तो, एक फ्लैट रेट 2,000 रुपये हो सकती है।

Blinkit के CEO अल्बिंदर ढींडसा ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि, हर एंबुलेंस में एक पैरामेडिक, एक सहायक, और एक प्रशिक्षित ड्राइवर होगा। Blinkit इन सेवाओं को ग्राहकों के लिए किफायती बनाए रखने पर ध्यान देगा और इस गंभीर समस्या को लंबे समय तक हल करने के लिए निवेश करेगा। ब्लिंकिट ग्राहकों के लिए किफायती कीमत पर एम्बुलेंस चलाएगी और उन्होंने कहा कि कंपनी “लंबे समय के लिए इस गंभीर समस्या को हल करने में निवेश करेगी।”

ग्रॉसरी डिलीवरी सेवाओं का विस्तार

बताते चलें, Blinkit ने हाल ही में अपनी ग्रॉसरी डिलीवरी सेवाओं का विस्तार जम्मू, रायपुर, हिसार, लोनावला और खंडाला जैसे शहरों में किया है। कंपनी का दावा है कि यह 10,000+ प्रोडक्ट्स सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर कर रही है। इसके अलावा, Blinkit ने Bistro नामक एक नया ऐप लॉन्च किया है, जो आस-पास के रेस्तरां से तेज फूड डिलीवरी के लिए बनाया गया है।

The post Blinkit से मिलेगी 10 मिनट में एंबुलेंस, इस शहर से होगी शुरुआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blinkit-10-minutes-ambulance-services/feed/ 0