Boat | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 Mar 2025 12:52:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 1,299 रुपये में 15 दिन की बैटरी लाइफ वाली Smartwatch हुई लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/boat-storm-infinity-smartwatch-launched-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/boat-storm-infinity-smartwatch-launched-india-price-specifications/#respond Tue, 25 Mar 2025 12:52:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170091 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

boAt ने भारत में Storm Infinity स्मार्टवॉच लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है, जो पारंपरिक स्मार्टवॉच की तुलना में चार गुना अधिक है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 1.83-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत और […]

The post सिर्फ 1,299 रुपये में 15 दिन की बैटरी लाइफ वाली Smartwatch हुई लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • boAt Storm Infinity को Flipkart, Amazon, boAt की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफ़लाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।
  • यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, फास्ट चार्जिंग, और HD डिस्प्ले के साथ आती है।
  • boAt Storm Infinity की कीमत ₹1,299 रखी गई है।

boAt ने भारत में Storm Infinity स्मार्टवॉच लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है, जो पारंपरिक स्मार्टवॉच की तुलना में चार गुना अधिक है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 1.83-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स आगे पोस्ट में बताए गए हैं।

boAt Storm Infinity की भारत में कीमत, उपलब्धता

  • boAt Storm Infinity वॉच की कीमत ₹1,299 है और लॉन्च ऑफर के तहत ₹100 बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • यह स्मार्टवॉच Active Black, Cherry Blossom, Brown, Deep Blue, Jade Gold, Silver Mist, Sports Black, और Sports Green रंगों में उपलब्ध होगी।
  • boAt Storm Infinity को Amazon, Flipkart, boAt की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

boAt Storm Infinity

boAt Storm Infinity फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: boAt स्मार्टवॉच में 1.83-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 550 निट्स ब्राइटनेस, 240×284 रिजॉल्यूशन और Wake Gesture फीचर के साथ आता है। इस फीचर की मदद से आप सिर्फ कलाई घुमाकर ऑन स्क्रीन देख को सकते हैं।
  • बैटरी: boAt Storm Infinity में 550mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 15+ दिनों तक चलने का दावा किया गया है। यह ‘ASAP फास्ट चार्जिंग’ को सपोर्ट करता है, जिससे स्मार्टवॉच को सिर्फ 60 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकता है।
  • ब्लूटूथ: यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट होती है और इसमें एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसमें इंटरैक्टिव डायल पैड और 10 ऑनबोर्ड कॉन्टैक्ट्स स्टोर करने की सुविधा है, जिससे आप सिर्फ एक टैप में कॉल कर सकते हैं।
  • अन्य फीचर्स: IP68 रेटिंग से स्मार्टवॉच का धूल, पसीने और पानी के छींटों से बचाव होता है। इमरजेंसी SOS अलर्ट सिस्टम, फंक्शनल क्राउन UI को स्क्रॉल करने के लिए Find My Device फीचर, जिससे खोई हुई स्मार्टवॉच को आसानी से ढूंढा जा सकता है। इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट, नोटिफिकेशन अलर्ट और क्विक रिप्लाई का सपोर्ट दिया गया है। यही नहीं अलार्म, स्टॉपवॉच, वेदर अपडेट, फ्लैशलाइट, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल भी है।
  • हेल्थ फीचर्स: स्मार्ट वॉच में हार्ट रेट और SpO2 सेंसर, नींद और तनाव ट्रैकिंग, मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग, गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स, स्टेप काउंटर और कैलोरी बर्न ट्रैकर मिलता है। इसके अलावा बैठे रहने के अलर्ट और पानी पीने की रिमाइंडर सुविधा भी है।

The post सिर्फ 1,299 रुपये में 15 दिन की बैटरी लाइफ वाली Smartwatch हुई लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/boat-storm-infinity-smartwatch-launched-india-price-specifications/feed/ 0
80 घंटे की बैटरी वाले boAt Rockerz 650 Pro हुए इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/boat-rockerz-650-pro-india-launch-price-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/boat-rockerz-650-pro-india-launch-price-features/#respond Tue, 04 Mar 2025 13:11:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168433 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय ऑडियो ब्रांड boAt ने भारत में अपने नए वायरलेस हेडफोन लॉन्च किए हैं, जिन्हें boAt Rockerz 650 Pro नाम दिया गया है। नए Rockerz 650 Pro में AI-पावर्ड Environmental Noise Cancellation (AI-ENx) फीचर दिया गया है। यह हेडफोन boAt Rockerz 551 ANC Pro और boAt Rockerz 551 ANC की सीरीज में शामिल हो गया […]

The post 80 घंटे की बैटरी वाले boAt Rockerz 650 Pro हुए इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • boAt Rockerz 650 Pro हेडफोन की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है।
  • ये हेडफोन ब्लैक, सेज ग्रीन और स्टाररी नाइट कलर वैरियंट में उपलब्ध हैं।
  • इन हेडफोंस में AI-Environmental Noise Cancellation फीचर दिया गया है।

भारतीय ऑडियो ब्रांड boAt ने भारत में अपने नए वायरलेस हेडफोन लॉन्च किए हैं, जिन्हें boAt Rockerz 650 Pro नाम दिया गया है। नए Rockerz 650 Pro में AI-पावर्ड Environmental Noise Cancellation (AI-ENx) फीचर दिया गया है। यह हेडफोन boAt Rockerz 551 ANC Pro और boAt Rockerz 551 ANC की सीरीज में शामिल हो गया है, ये दोनों ही Active Noise Cancellation (ANC) फीचर के साथ आते हैं।

boAt Rockerz 650 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

  • boAt Rockerz 650 Pro हेडफोन की भारत में कीमत 2,799 रुपये है।
  • ये हेडफोन ब्लैक, सेज ग्रीन और स्टाररी नाइट कलर वैरियंट में उपलब्ध हैं।
  • इन्हें Flipkart, Amazon, Myntra और भारत के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

boAt

boAt Rockerz 650 Pro के फीचर्स

  • boAt Rockerz 650 Pro हेडफोन में 40mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ आते हैं। boAt का कहना है कि इस कॉम्बिनेशन से हेडफोन सराउंड साउंड अनुभव और दमदार बेस प्रदान करते हैं।
  • ये हेडफोन टच और स्वाइप-बेस्ड कंट्रोल्स के साथ आते हैं, जिनका उपयोग म्यूजिक और कॉल मैनेज करने, boAt सिग्नेचर साउंड और Dolby Audio के बीच स्विच करने और कनेक्टेड डिवाइस के वॉयस असिस्टेंट से इंटरैक्ट करने के लिए किया जा सकता है।
  • जैसा कि पहले बताया गया है, इन हेडफोंस में AI-ENx फीचर दिया गया है, साथ ही गेमिंग के लिए डेडिकेटेड Beast Mode भी मौजूद है। जब यह मोड एक्टिवेट किया जाता है, तो यह 60ms की लो-लेटेंसी प्रदान करता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए boAt Rockerz 650 Pro में ब्लूटूथ और AUX पोर्ट दिया गया है।
  • ये हेडफोन मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी फीचर को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे आप इन्हें फोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे एक से अधिक डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं और आसानी से उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
  • बैटरी लाइफ की बात करें तो boAt के अनुसार, ये नए हेडफोन 80 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करते हैं और इन्हें 1 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
  • ये हेडफोन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।
  • boAt Rockerz 650 Pro हेडफोन boAt Hearables ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। इस ऐप के जरिए यूजर्स EQ, ANC और टच-बेस्ड कंट्रोल्स को एक्सेस कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार साउंड कस्टमाइज कर सकते हैं।

The post 80 घंटे की बैटरी वाले boAt Rockerz 650 Pro हुए इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/boat-rockerz-650-pro-india-launch-price-features/feed/ 0
गूगल फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क, 80dB अलार्म के साथ boAt Tag भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/boat-tag-launched-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/boat-tag-launched-india-price-specifications/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:36:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167768 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

boAt ने ट्रैकिंग डिवाइस कैटेगरी में कदम रखते हुए नए boAt Tag को लॉन्च किया है। यह BLE (Bluetooth Low Energy) से लैस जियो-ट्रैकिंग डिवाइस है, जो एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे एक साल की बैटरी लाइफ प्रदान करने का दावा किया गया है। इसमें Google Find My Device नेटवर्क का सपोर्ट […]

The post गूगल फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क, 80dB अलार्म के साथ boAt Tag भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • बोट टैग ट्रैकिंग डिवाइस केवल एंड्रॉइड डिवाइस के साथ काम करता है।
  • इसमें कनेक्टिविटी और अज्ञात ट्रैकर अलर्ट के लिए ब्लूटूथ लो एनर्जी की सुविधा है।
  • बोट टैग केवल एक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

boAt ने ट्रैकिंग डिवाइस कैटेगरी में कदम रखते हुए नए boAt Tag को लॉन्च किया है। यह BLE (Bluetooth Low Energy) से लैस जियो-ट्रैकिंग डिवाइस है, जो एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे एक साल की बैटरी लाइफ प्रदान करने का दावा किया गया है। इसमें Google Find My Device नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप अपने वॉलेट, चाबियां, लगेज और अन्य जरूरी चीजों पर नजर रख सकते हैं।

boAt Tag price in India, sale

  • भारत में boAt Tag की कीमत 1,299 रुपये है और यह केवल ब्लैक रंग में उपलब्ध है।
  • ग्राहक ट्रैकिंग डिवाइस को boAt की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Blinkit, Swiggy, Instamart, Zepto और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
  • बॉक्स पैकेज में एक अतिरिक्त बैटरी, एक टिकाऊ डोरी और दो तरफा टेप शामिल है।
  • कंपनी इस प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी दे रही है।

boAt-Tag

boAt Tag फीचर्स

  • boAt Tag में 80dB का अलार्म दिया गया है, जो भीड़भाड़ या शोरगुल वाले वातावरण में खोई हुई वस्तुओं को खोजने में मदद करता है। हालांकि, यह अलार्म तभी काम करेगा जब डिवाइस ब्लूटूथ रेंज के भीतर होगा।
  • यह नया ट्रैकिंग डिवाइस Google Find My Device नेटवर्क के जरिए सेमी-रियल-टाइम ट्रैकिंग प्रदान करता है, जिससे आप खोई हुई वस्तुओं को आसानी से ढूंढ सकते हैं। आप अपने सामान को ‘Lost’ (खोया हुआ) के रूप में मार्क कर सकते हैं और सटीक लोकेशन अपडेट और दिशा निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
  • boAt Tag में अननोन ट्रैकर अलर्ट भी दिया गया है, जो यूजर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को प्राथमिकता देता है। यह अनधिकृत ट्रैकिंग प्रयासों की जल्दी पहचान और समाधान में मदद करेगा।
  • Amazon लिस्टिंग के अनुसार, boAt Tag का वजन 30 ग्राम है और इसका आकार 5x3x0.5 सेमी है।
  • boAt का कहना है कि यह नया जियो-ट्रैकिंग डिवाइस बिना SIM कार्ड के भी काम कर सकता है।
  • कंपनी का दावा है कि boAt Tag की बैटरी एक साल तक चल सकती है और इसमें यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी का फीचर भी दिया गया है।

The post गूगल फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क, 80dB अलार्म के साथ boAt Tag भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/boat-tag-launched-india-price-specifications/feed/ 0
1000 की रेंज वाले ये 5 ब्लूटूथ स्पीकर पार्टी में लगा देंगे चार चांद, घर से लेकर कार में चलेंगे बिंदास https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-bluetooth-speaker-price-range-rs-1000/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-bluetooth-speaker-price-range-rs-1000/#respond Wed, 09 Oct 2024 08:41:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156041 घर पर पार्टी हो तो हमेशा एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर की तलाश रहती है। हालांकि, मार्केट में आज के समय में कई ऐसे ब्लूटूथ स्पीकर्स शामिल हैं जो आपकी पार्टी में चार चांद लगा देंगे। लेकिन, वह साइज में थोड़े बढ़े होते हैं, जिसके चलते इन्हें रखने की समस्या होती है। इसलिए आज हम आपको […]

The post 1000 की रेंज वाले ये 5 ब्लूटूथ स्पीकर पार्टी में लगा देंगे चार चांद, घर से लेकर कार में चलेंगे बिंदास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

घर पर पार्टी हो तो हमेशा एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर की तलाश रहती है। हालांकि, मार्केट में आज के समय में कई ऐसे ब्लूटूथ स्पीकर्स शामिल हैं जो आपकी पार्टी में चार चांद लगा देंगे। लेकिन, वह साइज में थोड़े बढ़े होते हैं, जिसके चलते इन्हें रखने की समस्या होती है। इसलिए आज हम आपको टॉप 5 छोटू ब्लूटूथ स्पीकर्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत भी कम है और इन्हें घर से लेकर कार में आसानी से यूज कर सकते हैं। नीचे बताए गए सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

स्पीकर मॉडल कीमत 
boAt Stone 135​ 939 रुपये
Portronics SoundDrum 1 870 रुपये
JBL Go Essential 1,699 रुपये
Blaupunkt BT05 (BL) 999 रुपये 
Mivi Roam 2 777 रुपये

boAt Stone 135​

Stone 135 | Portable Bluetooth Speaker with up to 11 Hours Playback & 5W RMS Immersive Sound, IPX 4 Water Resistant

​इस स्पीकर की कीमत 999 रुपये है और इसे विजय सेल्स की साइट के अलावा कंपनी की साइट से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी की साइट पर यह स्पीकर खबर लिखते समय 939 रुपये में लिस्ट था। वहीं, स्पीकर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 5W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके अलावा इसमें 11 घंटे तक प्लेबैक और TWS फीचर मिलता है। स्पीकर में IPX4 की रेटिंग मिलती है। इसके साथ 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज मिलती है।​ यह स्पीकर स्पेस ग्रे, एक्टिव ब्लैक, सोलिडर ग्रीन और बोल्ड ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Portronics SoundDrum 1

​पोर्ट्रॉनिक्स साउंड ड्रम 1 को सबसे कम कीमत में Amazon पर खरीदा जा सकता है। यह स्पीकर अमेजन पर 870 रुपये की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें 10W की दमदार आवाज 8 से 10 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। पोर्टेबल ब्लूटूथ 5.3 स्पीकर में पावरफुल बास के साथ, इनबिल्ट-एफएम और टाइप सी चार्जिंग दी गई है। यह डिवाइस ब्लू, ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है।

JBL Go Essential

यह स्पीकर कंपनी की साइट पर 1,699 रुपये की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध है। इस में  3.1 वॉट का आउटपुट मिलता है। वहीं, इसका डायनेमिक फ्रीकूएंसी रिस्पॉन्स 180 Hz – 20k Hz तक की रेंज देता है। साथ ही यह IPX7 वॉटरप्रूफ डिजाइन से बना है। कंपनी का दावा है कि इसे 2.5 घंटे चार्ज कर 5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Blaupunkt BT05 (BL)

BT05 Wireless Bluetooth speaker (BL) को कंपनी की साइट से ही 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका मॉडल का नाम BT05 है जो कि एक पोर्टेबल वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर इसकी बैटरी क्षमता कंपनी ने 1200 mAh बताई है। वहीं, स्पीकर का आकार 52 मिमी है। साथ ही फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20Hz ~ 20kHz और इसमें ब्लूटूथ, USB, AUX, TF / माइक्रो SD कार्ड, FM है।

Mivi Roam 2

Roam 2 वायरलेस स्पीकर में फास्ट और स्पष्ट संगीत मिलता है। यह शार्प ट्रेबल्स, विस्तृत मिड्स और पंची बास को पंप करता है। इसमें बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी है, जिसका साइज 2000mAh है और इसकी एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमीनियम बॉडी है। इसके अलावा इसमें 24 घंटे का प्ले टाइम मिलता है।

The post 1000 की रेंज वाले ये 5 ब्लूटूथ स्पीकर पार्टी में लगा देंगे चार चांद, घर से लेकर कार में चलेंगे बिंदास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-bluetooth-speaker-price-range-rs-1000/feed/ 0
boAt Airdopes Alpha बड्स हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 799 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/boat-airdopes-alpha-buds-launched-only-at-rs-799/ https://www.91mobiles.com/hindi/boat-airdopes-alpha-buds-launched-only-at-rs-799/#respond Wed, 05 Jul 2023 06:40:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=109417 ऑडियो गैजेट्स बनाने के लिए मशहूर भारतीय कंपनी Boat ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। डिवाइस की एंट्री boAt Airdopes Alpha नाम से की गई है।

The post boAt Airdopes Alpha बड्स हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 799 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Airdopes Alpha में 13 एमएम डायनेमिक ड्राइवर हैं।
  • IWP (Insta Wake N’ Pair) टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
  • 10 मिनट के चार्ज पर 120 मिनट पावर मिल सकता है।

ऑडियो गैजेट्स बनाने के लिए मशहूर भारतीय कंपनी Boat ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। डिवाइस की एंट्री boAt Airdopes Alpha नाम से की गई है। खास बात यह है कि बड्स  शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस, प्रीमियम डिजाइन के साथ बहुत कम कीमत में मिल रहे हैं। आइए, आगे इसके सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल को विस्तार से जानते हैं।

बोट एयरडोप्स अल्फा के स्पेसिफिकेशंस

  • ड्राइवर्स: इसमें 13 एमएम डायनेमिक ड्राइवर लगाए गए हैं, जिसकी मदद से बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।
  • नई तकनीक: डिवाइस में IWP (Insta Wake N’ Pair) टेक्नोलॉजी भी दी गई है। जो यूजर्स को टच एक्सपीरियंस की मदद से वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, म्यूजिक और अन्य वॉइस कंट्रोल करने में मदद करती है।
  • रेटिंग: डिवाइस में सुरक्षा के लिए IPX5 रेटिंग है। जिसकी वजह से पानी से बचाव होता है।
  • ऑडियो एक्सपीरियंस: भीड़ भाड़ वाली जगह पर बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 50ms लो लेटेंसी लेग फ्री ऑडियो का एक्सपीरियंस किया जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि डिवाइस से 35 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है।
  • चार्जिंग स्पीड: इसके अलावा 10 मिनट के चार्ज पर आप 120 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

boAt Airdopes Alpha buds launched

बोट एयरडोप्स अल्फा की कीमत

कीमत की बात करें तो बोट के एयरडोप्स अल्फा ईयर बड्स जेड ब्लैक, स्वीडिश वाइट और डार्क सियान जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। डिवाइस को मात्र 799 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है। आप इसे लेने के लिए Boat वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर विजिट कर सकते हैं।

The post boAt Airdopes Alpha बड्स हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 799 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/boat-airdopes-alpha-buds-launched-only-at-rs-799/feed/ 0
चाइनीज कंपनियों के सामने मजबूत हो रहे हैं इंडियन ब्रांड्स, यहां पढ़ें पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/chinese-brands-vs-indian-companies-lava-noise-boat-and-fire-bolt-2023-challenges-and-opportunities/ https://www.91mobiles.com/hindi/chinese-brands-vs-indian-companies-lava-noise-boat-and-fire-bolt-2023-challenges-and-opportunities/#respond Mon, 02 Jan 2023 11:43:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95342 भारतीय कंपनियां Lava, Boat, Noise और Fire Bollt के साथ 2023 में कई चुनौतियां हैं। इसके साथ ही यह साल कई अवसर भी लेकर आया है।

The post चाइनीज कंपनियों के सामने मजबूत हो रहे हैं इंडियन ब्रांड्स, यहां पढ़ें पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर भारतीय कंपनी Lava ने चाइनीज कंपनी को दी थी टक्कर
  • वीयरेबल मार्केट में भारतीय कंपनियों के साथ टक्कर में चाइनीज ब्रांड हुए पस्त
  • boAt, Noise और Fire Boltt ने किफायती प्रोडक्ट लॉन्च कर चाइनीज कंपनियों का पछाड़ा

2023 में हम सभी की नज़रें इंडियन स्मार्टफ़ोन और वियरेबल कंपनियों पर रहेगी। साल 2022 में भारतीय मोबाइल फ़ोन कंपनी Lava ने सबसे कम कीमत सबसे 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर धमाका कर दिया था। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में जहां चाइनीज़ कंपनियों का बोलबाला है तो वियरेबल्स में भारतीय कंपनियों मार्केट में राज कर रही हैं। आज हम आपको इंडियन ब्रांड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनसे साल 2023 में बड़ी उम्मीदें हैं।

Lava से बड़ी उम्मीदें

इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में चाइनीज़ कंपनियों की बढ़ते जाल और मज़बूत उपस्थिति के बीच भारतीय कंपनियां बहुत पहले ही दम तोड़ चुकी हैं। यह सुखद रहा कि साल 2022 में चाइनीज़ कंपनियों को Lava ने मज़बूत टक्कर देने की कोशिश की है। कंपनी ने Lava Blaze 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर खूब सुर्ख़ियां बटोरी, यह फ़ोन सबसे कम क़ीमत में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफ़ोन था।

लावा ने साल 2022 में चाइनीज़ कंपनियों को माथें पर शिकन की लकीरें ज़रूर पैदा की हैं। ऐसे में हम सभी को साल 2023 में लावा से ऐसे कुछ धमाके की उम्मीद हैं। लावा 2023 में क्या करेगा क्या नहीं यह तो भविष्य के गर्म लेकिन वीयरेबल मार्केट में इंडियन कंपनियों से काफ़ी उम्मीदें हैं। साल 2022 में वीयरेबल सेग्मेंट में इंडियन कंपनियों ने चाइनीज़ कंपनियों सर उठाने का मौक़ा नहीं दिया। सेल रिपोर्ट्स तो कुछ ऐसा ही कहती हैं। यह भी पढ़ें : Best Lava Phones in India : सस्ते में 5G से लेकर दमदार परफ़ॉर्मेंस वाले लावा के सबसे बेस्ट स्मार्टफ़ोन

वीयरेबल मार्केट में इंडियन ब्रांड्स की धमक

वीयरेबल मार्केट में भारतीय ब्रांड्स ने चाइनीज कंपनियों को खूब परेशान किया है। सेल रिपोर्ट्स की माने तो बोट, नॉइस और फायर-बोल्ट जैसी कंपनियों का अकेले 54.8 प्रतिशत भारतीय मार्केट में हिस्सेदारी रही है। इंडियन कंपनी BoAt इस मामले में सबसे ऊपर रही। भारतीय वीयरेबल्स मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर 32.1 प्रतिशत था और कंपनी की साल दर साल ग्रोथ 19.5 प्रतिशत रही।

indian-brands

दूसरे नंबर पर Noise का सब-ब्रांड Nexxbase रहा। वीयरेबल मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 13.8 प्रतिशत की रही। वहीं एक और इंडियन कंपनी Fire-Boltt इस मार्केट में 8.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे पायदन पर रहा। यह आकड़ें नवंबर 2022 तक के हैं।

BoAt

BoAt की पहचान साउंड डिवाइसेस के लिए होती रही लेकिन कंपनी के वीयरेबल भी भारतीयों को खूब पसंद आ रहे हैं। वीयरबेल्स में इयरब्ड्स के साथ फ़िटनेस ट्रेकर भी शामिल है। बीते कुछ सालों में कंपनी ने अपनी भरोसेमंद छवि बनाते हुए इंडियन मार्केट में चाइनीज़ कंपनियों को जो धोबी पछाड़ दी है। उससे उम्मीद है कि साल 2023 में भी यह जलवा क़ायम रहे।

Noise

स्मार्टवॉच के मामले Noise ने इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ काफ़ी मज़बूत की है। कंपनी के प्रोडक्ट लोगों को खूब पसंद आते हैं। इसका प्रमुख कारण अफोर्डेबल क़ीमत और लेटेस्ट ट्रेंडिंग फ़ीचर्स हैं। कंपनी की मार्केटिंग स्किल का नतीजा है कि नॉइस ने चाइनीज़ कंपनियों को डटकर मुक़ाबला करने के साथ-साथ कम क़ीमत में डिवाइसेंस लॉन्च किए और अपनी मज़बूत दावेदारी पेश करने के साथ अपनी स्थिति को भी मज़बूत बनाया है।

Fire-Boltt

वीयरेबल मार्केट में इंडियन कंपनी Fire-Boltt तीसरे पायदान पर है। कंपनी स्मार्ट वॉच और इयरबड्स लॉन्च करती आई हैं। नॉइस और बोट की तरह फायर-बोल्ट भी कम कीमत में लेटेस्ट फीचर्स वाले प्रोडक्ट को लॉन्च कर मार्केट में टिकी रही और चाइनीज कंपनियों को इस सेग्मेंट में टक्कर दी है।

indian-brands-lava

साल 2022 की तरह 2023 में भी हमारी उम्मीद Lava, BoAt, Noise और Fire Boltt जैसी भारतीय कंपनियों से हैं। 2023 में कंपनियों के सामने नई चुनौतियां और अवसर होंगे। अब यह देखना होगा कि कंपनियों की क्या रणनीति होगी।

चुनौतियां और अवसर

भारतीय कंपनियों के सामने चुनौती सिर्फ़ और सिर्फ़ चाइनीज़ कंपनियां है। पिछले कुछ सालों में इन कंपनियों ने चीनी कंपनियों के साथ जम कर लोहा लिया है। इस दौड़ में कुछ कंपनियों का हौसला टूट गया लेकिन कुछ रेस में बनी रहीं। लेकिन साल 2023 में भारतीय कंपनियों के पास कई अवसर भी हैं। बढ़ती मांग और ग्लोबल मार्केट में सप्लाई चैन में चाइनीज ब्रांड्स की बढ़ती मुश्किल भी भारतीय कंपनियों के लिए अवसर बन सकते हैं। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Beta Update : लेटेस्ट वर्जन, रिलीज डेट, डाउनलोड, यहां जानें सब कुछ

भारत में 5G सेवाएं धीरे-धीरे प्रसार कर रही हैं। ऐसे में भारतीय यूज़र्स के बीच में स्मार्ट डिवाइसेस का ट्रेंड बढ़ेगा। भारतीय कंपनियों को इस ओर भी अपनी नज़र रखनी चाहिए और नए नए डिवाइसेस लॉन्च पर ज़ोर देना चाहिए। वहीं चीन में कोरोना की नई लहर से वहां मैन्यूफ़ैक्चरिंग पर बूरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे में भारतीय कंपनियों प्रोडक्शन बढ़ाने और नए डिवाइसेस लॉन्च कर रेस में अपनी स्थिति को मजूबत करने पर ज़ोर दे सकती हैं।

The post चाइनीज कंपनियों के सामने मजबूत हो रहे हैं इंडियन ब्रांड्स, यहां पढ़ें पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/chinese-brands-vs-indian-companies-lava-noise-boat-and-fire-bolt-2023-challenges-and-opportunities/feed/ 0
Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच GPS, SpO2 और हार्ट रेट सेंसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/boat-watch-xplorer-o2-smartwatch-with-gps-spo2-and-heart-rate-sensor-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/boat-watch-xplorer-o2-smartwatch-with-gps-spo2-and-heart-rate-sensor-launched-in-india/#respond Thu, 11 Nov 2021 10:45:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70227 Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच को भारत में मात्र 2,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

The post Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच GPS, SpO2 और हार्ट रेट सेंसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Boat ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टवॉच Boat Watch Xplorer O2 को भारत में लॉन्च कर दी है। लेटेस्ट Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच को कंपनी ने बिल्ट इन GPS, SpO2 मॉनीटर, हार्ट रेट सेंसर, वाटर रेजिस्टेंस, मल्टीपल स्पोर्ट्स ट्रैकिंग और अन्य फीचर्स के साथ पेश किया है। Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच को भारत में फिलहाल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से 3000 रुपये से कम की कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच के सभी फीचर, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Boat Watch Xplorer O2 : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच में 1.3-इंच का फुल टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले स्वायर है, जिसका रेजलूशन 240 x 240 पिक्सल है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह वॉच करीब 10 दिनों का बैकअप ऑफर करती है। इस वॉच में मैग्नेटिक चार्जर दिया गया है। इससे कई स्पोर्ट मोड ट्रैक किए जा सकते हैं, जिसमें रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, हाइकिंग, क्लाइमिंग, फिटनेस, ट्रेडमिल, योगा और डायनेमिक साइक्लिंग शामिल है। इसके साथ ही Boat Watch Xplorer O2 वॉच में हार्ड रेट मॉनीटर, SpO2 सेंसर दिया गया है।

boat-watch-xplorer-o2-1

इसके साथ ही Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच को GPS के साथ पेश किया गया है। Boat Watch Xplorer O2 मार्केट में मौजूद सबसे सस्ती स्मार्टवॉच है जिसमें बिल्ट इन जीपीएस दिया गया है। इसके साथ ही Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच में कॉल और मैसेज अलर्ट, मैन्सुअल साइकल ट्रैकिंग, वाइब्रेशन अलर्ट, रिमाइंडर और अलार्म जैसे फीचर दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच को Android (v4.4 और उससे ऊपर) और iOS (v8.0 और ऊपर) के डिवाइसेस से कनेक्ट किया जा सकता है।

Boat Watch Xplorer O2 की कीमत

Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच को भारत में मात्र 2,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच को ब्लैक, ग्रे और ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

The post Boat Watch Xplorer O2 स्मार्टवॉच GPS, SpO2 और हार्ट रेट सेंसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/boat-watch-xplorer-o2-smartwatch-with-gps-spo2-and-heart-rate-sensor-launched-in-india/feed/ 0