boltt Evo 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 Aug 2026 08:48:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13999 रुपये का 5G फोन लॉन्च! 6000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ हुई धाकड़ एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-boltt-ace-launched-in-india-with-6000mah-battery-64mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-boltt-ace-launched-in-india-with-6000mah-battery-64mp-camera/#respond Tue, 25 Aug 2026 08:48:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202727 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज भारतीय बाजार में एक नए मोबाइल ब्रांड की एंट्री हुई है। स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Fire-Boltt ने आज अपना पहला स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कपंनी की ओर से boltt Evo 4G और boltt Ace 5G इंडिया में लॉन्च कर […]

The post 13999 रुपये का 5G फोन लॉन्च! 6000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ हुई धाकड़ एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज भारतीय बाजार में एक नए मोबाइल ब्रांड की एंट्री हुई है। स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Fire-Boltt ने आज अपना पहला स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कपंनी की ओर से boltt Evo 4G और boltt Ace 5G इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। बोल्ड इवो 4जी की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और सस्ते 5जी फोन बोल्ड ऐस की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

boltt Ace 5G प्राइस

बोल्ट ऐस 5जी फोन का रेट 13,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 14,999 रुपये में लाया गया है और टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। बेहद ही अग्रेसिव प्राइस के साथ boltt Ace 15 हजार से कम का 5G फोन बनकर भारतीय बाजार में दाखिल हुआ है जो इसे सबसे सस्ते 5जी फोन की लिस्ट में शुमार करता है।

शुरुआती सेल में इस सस्ते स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा जिसके बाद 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 15 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। मोबाइल की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी। बोल्ट ऐस 5जी फोन को Sky Blue, Midnight Black, Lavender Bloom, Forest Green, Burgundy Bliss और Arctic White कलर में खरीदा जा सकेगा।

boltt Ace 5G स्पेसिफिकेशन्स

बोल्ट ऐस 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो स्टॉक Android वर्जन पर आया है। यानी इस मोबाइल में फालतू ब्लोटवेयर या थर्डपार्टी ऐप्स नहीं डाली गई है। boltt Ace 5G फोन में Unisoc T8200 लगा है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते 5जी फोन में Arm Mali G57 MC2 जीपीयू मौजूद है।

boltt Ace 5G फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है जो 720 x 1640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। 15 हजार से कम के 5जी फोन में हाई रिफ्रेश रेट मिलना वाकई में तारीफ के काबिल है।

फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते 5जी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए boltt Ace 5G स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए boltt Ace 5G को कंपनी ने तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है जो ब्रांड के मुताबिक सिंगल चार्ज में एक पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए बोल्ड ऐस 5जी फोन को 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। मजे की बात है कि कंपनी इस फास्ट चा​र्जर को बॉक्स में ही दे रही है।

बोल्ट ऐस 5जी एआई वाला फोन है। यूजर्स को इसमें Circle to Search और Gemini जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इसे 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। यह मोबाइल साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

The post 13999 रुपये का 5G फोन लॉन्च! 6000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ हुई धाकड़ एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-boltt-ace-launched-in-india-with-6000mah-battery-64mp-camera/feed/ 0