Boult Crown R Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Oct 2023 06:10:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Boult Crown R Pro रिव्यू: लंबी बैटरी लाइफ और शानदार लुक https://www.91mobiles.com/hindi/boult-crown-r-pro-smartwatch-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/boult-crown-r-pro-smartwatch-review-in-hindi/#respond Wed, 18 Oct 2023 06:10:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=120593 Boult Crown R Pro एक स्टाइलिश लुक वाली स्मार्टवॉच है।

The post Boult Crown R Pro रिव्यू: लंबी बैटरी लाइफ और शानदार लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Boult काफी समय से ‘मेड इन इंडिया’ गैजेट्स पेश कर रहा है। इसी लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए इस साल जुलाई में कंपनी ने Boult Crown R Pro स्मार्टवॉच को पेश किया था। इस वॉच को कुछ समय के लिए हमारे पास रिव्यू के लिए भेजा गया था। इसके बाद कई हफ्तों तक हमने इस वॉच का उपयोग किया और जाना कि क्या Rs 2,899 की कीमत में यह शानदार स्मार्टवॉच है या नहीं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले हमारा रिव्यू जरूर पढ़ लें, ताकि आपको अपना फैसला लेने में आसानी हो।

Boult Crown R Pro: डिस्प्ले और डिजाइन

बोल्ट क्राउन आर प्रो स्टाइलिश दिखने वाली वॉच है। जब आप इसे अपनी कलाई पर पहनते हैं, तो यह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। इस वॉच को अनबॉक्स करने के बाद इसे लगभग हर दिन पहनना शुरू किया। मैं जिस वेरिएंट का रिव्यू कर रहा हूं वह वॉल्कैनिक ऑरेंज वेरिएंट में आया था, जिसके साथ ऑरेंज कलर का कपड़े और इलास्टिक मिक्स स्ट्रैप मिलता है। हालांकि कंपनी द्वारा उपलब्ध यह स्ट्रैप मुझे ज्यादा पसंद नहीं आया, इसलिए मैंने इसमें रबड़ का मार्केट से खरीदा हुआ स्ट्रैप इस्तेमाल किया।

इसमें आपको 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 1.43-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले निश्चित रूप से इस घड़ी की सबसे मजबूत यूएसपी में से एक है, क्योंकि तेज धूप में इसका उपयोग करना काफी आरामदायक है। इसके अलावा, यह इतना बड़ा है कि आप आसानी से अपने नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। डिस्प्ले काफी शार्प और विविड दिखाई देता है और उपयोग के दौरान मुझे इसके बारे में कोई शिकायत नहीं हुई।

बिल्ड क्वालिटी की बात करें, तो यह एक मजबूत घड़ी है जिस पर आसानी से खरोंच या दाग नहीं लगेंगे। डिस्प्ले काफी हद तक फिंगरप्रिंट-फ्री रहता है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप घड़ी का उपयोग कैसे करते हैं, लेकिन मेरे डेली यूज में डिस्प्ले पर खरोंच और फिंगरप्रिंट के निशान न के बराबर थे।

Boult Crown R Pro: परफॉर्मेंस

अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो मुझे यह शानदार लगी। मैंने इसका यूज Samsung Galaxy S23 और IQOO Z7 Pro के साथ किया। वॉच को फोन से पेयर करने के लिए बोल्ट ट्रैक ऐप डाउनलोड करने के बाद मैं डेली स्टेप्स और हार्ट रेट को आसानी से ट्रैक कर पाया।

इसमें वैसे तो कई फीचर हैं, लेकिन मुझे सबसे अच्छा फाइंड माय फोन और शेक फॉर फोटोग्राफ लगा। शेक फॉर फोटोग्राफ फीचर की मदद से सिर्फ अपनी वॉच को शेक कर फोन से फोटो क्लिक कर सकते हैं यानी आपका फोन कहीं और प्लेस है और आप ग्रुप फोटो क्लिक करना चाहते हैं, तो सिर्फ आपको अपनी कलाई में पहनी वॉच को शेक करना होगा और फोन से फोटो क्लिक हो जाएगी।

क्राउन आर प्रो आपके स्टेप, स्लीप, ब्लड ऑक्सीजन, हार्ट रेट आदि पर नजर रखता है। इसके अलावा, वॉच में कई स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं और आप इन मोड के साथ अपने वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं। मैंने मुख्य रूप से स्टेप काउंटर और हार्ट रेट मॉनिटर का उपयोग किया, सभी ठीक काम कर रहे थे। इसके अलावा, आप वॉच में कई फेस लग सकते हैं।

वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है, जिसमें कॉल का आंसर देने और रिजेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है। इसका उपयोग मैंने घर और मेट्रो में किया, जिसमें आवाज बिल्कुल स्पष्ट थी और वह मुझे पूरी तरह से सुन सकता था। हालांकि मेट्रो में ज्यादा शोर के दौरान इससे बात करने में थोड़ी परेशानी हुई। वहीं, ज्यादा भीड़ वाली जगह पर आपको वॉच को अपने फेस के पास लाकर बात करनी पड़ती है। वॉच में वॉयस असिस्टेंट भी है, जिसे 3 सेकंड के लिए क्राउन के नीचे बटन दबाकर एक्टिव किया जा सकता है। हालांकि यह मुझे ज्यादा काम का नहीं लगा।

Boult Crown R Pro: बैटरी लाइफ

बैटरी की बात करें, तो यह इसकी सबसे बड़ी यूएसपी कही जा सकती है। मुझे शुरुआत में इससे उम्मीद कम थी, लेकिन एक बार चार्ज करने के बाद यह 5-6 दिन का बैकअप देती है। हालांकि यहां ध्यान दिया जाना चाहिए कि मैंने इस दौरान इसका उपयोग मुख्य रूप से कॉल का उत्तर देने, कभी-कभी अपने स्टेप्स को ट्रैक करने के लिए ही किया था। यदि आप डेली 5 दिन ऑफिस जाते हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट रहेगी।

लगभग डेढ़ घंटे में बैटरी 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। बैटरी चार्ज होने पर 10 या 20 प्रतिशत का संकेत देगी। वहीं, दूसरी वॉच 12, 13 या 15 प्रतिशत का नहीं दिखाएगी, जिससे आपको वास्तव में कभी पता नहीं चलेगा कि घड़ी में कितनी बैटरी बची है।

Boult Crown R Pro: निष्कर्ष

अगर आप स्टाइलिश और लंबी बैटरी लाइफ से लैस स्मार्टवॉच देख रहे हैं, तो Boult Crown R Pro अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि इसके साथ ऑरेंज स्ट्रैप मिलता है वह ज्यादा यूज करने में कंफर्टेबल नहीं लगेगा। लेकिन दूसरे स्ट्रैप के साथ वॉच को यूज करने में मजा आएगा। कुल मिलाकर, अगर आपका बजट 3,000 रुपये से कम है तो यह एक अच्छी वॉच कही जा सकती है।

The post Boult Crown R Pro रिव्यू: लंबी बैटरी लाइफ और शानदार लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/boult-crown-r-pro-smartwatch-review-in-hindi/feed/ 0