BSNL 4G VoLTE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Feb 2018 06:31:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 बीएसएनएल को मिला नोकिया का साथ, ​होगी 4जी वोएलटीई सर्विस की शुरूआत https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-bsnl-4g-volte-rollout-in-india-in-hindi/ Tue, 27 Feb 2018 06:31:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17484 नोकिया बीएसएनएल की इस साझेदारी से 38 मिलियन बीएसएनएल ग्राहाकों को 4जी वोएलटीई सर्विस मिलेगी।

The post बीएसएनएल को मिला नोकिया का साथ, ​होगी 4जी वोएलटीई सर्विस की शुरूआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने राष्ट्र में अपनी 4जी सर्विस का विस्तार करते और ग्राहकों को वोएलटीई उपलब्ध कराने के लिए दिग्गज़ टेक ब्रांड नोकिया से हाथ मिलाया है। नोकिया व बीएसएनएल की इस साझेदारी के बाद जियो, एयरटेल व वोडाफोन को टक्कर देते हुए बीएसएनएल भी अपने नेटवर्क पर 4जी वोएलटीई सर्विस दे पाएगी। 4जी वोएलटीई के लिए बीएसएनएल व नोकिया ने नेटवर्क मॉडर्नइज़ेशन एग्रीमेंट पर ​हस्ताक्षर कर इस संधि की पुष्टि कर दी है।

नोकिया व बीएसएनएल की ओर से फिलहाल देश के ​पश्चिमी और दक्षिणी ईलाकों में ही इस सर्विस की शुरूआत की जाएगी। बीएसएनएल के लिए नोकिया देश के 10 टेलीकॉम सर्किल्स में यह तकनीक लॉन्च करेगी। इन 10 सर्किल्स में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलांगना शामिल रहेंगे।

4g-volte

बीएसएनएल की स्टेमेंट के अनुसार देश के ये 10 सर्किल महानगरों के साथ ही व्यवसायिक केंद्र, पर्यटन हब को समेट हुए हैं तथा इन ईलाकों तकरीबन 38 मिलियन बीएसएनएल सब्सक्राइबर मौजूद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सर्किल्स में नोकिया सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) सॉफ्टवेयर इन्स्टाल करेगी। यह नेटवर्क तकनीक एक ही रेडियो सिंग्नल पर 2जी, 3जी व 4जी तीनों नेटवर्क रन करने में सक्षम होगी।

4जी वोएलटीई सर्विस बीएसएनएल यूजर्स को एचडी क्वॉलिटी में वॉयस कॉल करने को सुविधा उपलब्ध कराएगी। गौरतलब है कि आज देश की लगभग सभी निजी कंपनियां अपने ग्राहकों को 4जी वोएलटीई सर्विस मुहैया करा रही है, ऐसे में देश की सरकारी कंपनी द्वारा 4जी वोएलटीई का लाना न सिर्फ बीएसएनएल ग्राहकों के लिए खुशी की बात है बल्कि साथ ही बाजार के प्रतिस्पर्धा को भी यह नया मोड़ दे सकता है।

The post बीएसएनएल को मिला नोकिया का साथ, ​होगी 4जी वोएलटीई सर्विस की शुरूआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>