BSNL Kool | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 Feb 2018 11:46:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 13 रुपये में बीएसएनएल नेटवर्क पर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट का मज़ा ! https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-kool-1099-plan-for-84-days-with-unlimited-data-voice-call-in-hindi/ Fri, 09 Feb 2018 11:46:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16738 यह प्लान कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश हुआ है।

The post सिर्फ 13 रुपये में बीएसएनएल नेटवर्क पर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट का मज़ा ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में मची प्राइज़ वॉर के चलते एक ओर जहां टेलीकॉम कंपनियां कम कीमत पर ज्यादा फायदे देने की होड़ में रहती हैं, वहीं दूसरी ओर यूजर्स को प्रतिस्पर्धा का फायदा मिलता रहता है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के बाद अब देश की सरकारी कंपनी भारतीय टेलीकॉम निगम लिमिटेड ने भी अपना दॉंव चला है। बीएसएनएल की ओर से नया प्लान लॉन्च किया गया है जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ ही वॉयस कॉल भी मिल रही है।

BSNL KOOL नाम से लॉन्च किया गया यह प्लान कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश हुआ है। यह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है तथा इसकी कीमत 1,099 रुपये की है। इस प्लान के तहत बीएसएनएल के सभी ग्राहकों को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। 84 दिनों वाले इस प्लान में ग्राहकों को 1 दिना का खर्चा 13 रुपये के करीब पड़ेगा।

bsnl-offer

अन​लिमिटेड डाटा के साथ ही इस प्लान में 84 दिनों के लिए वॉयस कॉल भी फ्री दी जा रही है। इन मुफ्त असीमित कॉल का यूज़ रोमिंग में भी फ्री रहेगा। इसके अलावा 84 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस प्राप्त होंगे। बीएसएनएल की ओर से इस प्लान में 84 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून सेवा भी दी जा रही है।

गौरतलब है कि बीएसएनएल की ओर से यह प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। इस प्लान में तहत मिलने वाले इंटरनेट डाटा बिना किसी स्पीड सीमा के 3जी नेटवर्क पर काम करेगा। आपको बता दें कि देश में बीएसएनएल 3जी नेटवर्क पर ही रन करता है तथा हाल ही में केरल के कंपनी ने अपनी 4जी सेवा लॉन्च की है।

The post सिर्फ 13 रुपये में बीएसएनएल नेटवर्क पर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट का मज़ा ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>