BSNL | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 09 Jul 2026 11:23:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 BSNL का फोन! 1,34,166 रुपये में आया Satellite कनेक्टिविटी वाला मोबाइल, टावर के बिना भी होगी कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-satellite-phone-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-satellite-phone-price-features-and-specifications/#respond Thu, 09 Jul 2026 11:23:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199575 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल एक ऐसा मोबाइल लेकर आई है जो iPhone से भी महंगा है। कंपनी की ओर से नया Satellite Phone पेश किया गया है जिसका प्राइस 1,34,166 है। यह मोबाइल ऐसी जगहों पर भी बिना रूकावट काम कर सकता है जहां मोबाइल नेटवर्क फेल हो जाते हैं। यह BSNL का […]

The post BSNL का फोन! 1,34,166 रुपये में आया Satellite कनेक्टिविटी वाला मोबाइल, टावर के बिना भी होगी कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल एक ऐसा मोबाइल लेकर आई है जो iPhone से भी महंगा है। कंपनी की ओर से नया Satellite Phone पेश किया गया है जिसका प्राइस 1,34,166 है। यह मोबाइल ऐसी जगहों पर भी बिना रूकावट काम कर सकता है जहां मोबाइल नेटवर्क फेल हो जाते हैं। यह BSNL का फोन कैसा है और किस तरह से काम करता है, इसका ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

BSNL Satellite Phone की खूबियां

बीएसएनएल के सेटेलाइट फोन में बेहतर वॉयस कॉलिंग, SOS इमरजेंसी सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ के साथ ही स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी वाला मजबूत डिजाइन दिया गया है। यह मोबाइल ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क पार्टनर Inmarsat के साथ लाया गया है जिसमें GPS लोकेशन, ट्रैकिंग और इमरजेंसी असिस्टेंस जैसे फीचर्स शामिल हैं। ऐसे एरिया जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं आते हैं, वहां भी यह BSNL Satellite Phone आसानी से कॉल कनेक्ट कर सकता है। बर्फीले पहाड़ और दूर समंदर में भी नेटवर्क की समस्या नहीं होगी।

तेज बारिश, गर्मी और ठंड के मौसम में भी फोन चलाने में दिक्कत ना आए, इसके लिए कंपनी ने इस सेटेलाइट फोन को रग्ड बॉडी पर बनाया है। यह तकरीबन 55 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी से लेकन माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक की ठंड झेल सकता है। वहीं फोन को प्राप्त IK04 रेटिंग इसे शॉक्रपूफ बनाती है जो मोबाइल के चट्टाने से टकराने पर भी उसे सुरक्षित रख सकती है। इस फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर कई घंटों का बैकअप देने की क्षमता रखती है। फोन में Bluetooth, Micro-USB, ऑडियो और एंटीना पोर्ट भी मिलेगा।

कौन खरीद सकता है BSNL Satellite Phone?

सबसे पहले तो बता दें कि सेटेलाइट फोन अन्य मोबाइल्स की तरह नहीं होते हैं। इन्हें खरीदने के लिए भी खास तरह के स्टेप्स और सरकारी परमिशन से होकर गुजरना पड़ता है। हर कोई व्यक्ति इसे खरीद नहीं सकता है। यह BSNL Satellite Phone पाने के लिए कस्टमर वेरिफिकेशन और सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। इसे पाने के लिए बीएसएनएल ऑफिस या डेडिकेटेड 9768866652 मोबाइल नंबर पर संपर्क करना होगा।

बताते चलें कि इस फोन का इस्तेमाल खासतौर पर डिफेंस, समुद्री क्षेत्रों, आपदा प्रबंधन, माइनिंग, रिमोट ऑपरेशन और श्री अमरनाथ जैसी तीर्थयात्रा सहित एडवेंचर ट्रैवल के दौरान किया जाता है। इन इलाकों में जब मोबाइल नेटवर्क खत्म होता है तब Satellite Phone से कनेक्शन स्थापित किया जा सकता है। यह मोबाइल सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कम्युनिकेशन की सुविधा देता है।

The post BSNL का फोन! 1,34,166 रुपये में आया Satellite कनेक्टिविटी वाला मोबाइल, टावर के बिना भी होगी कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-satellite-phone-price-features-and-specifications/feed/ 0
51 रुपये में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल, इस कंपनी ने किया कमाल https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-recharge-plan-rs-51-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-recharge-plan-rs-51-details/#respond Wed, 03 Jun 2026 12:30:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197622 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL कमाल का प्लान लेकर आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की ओर से सिर्फ 51 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो कस्टमर्स को फ्री कॉलिंग और भरपूर हाई स्पीड इंटरनेट डाटा दे रहा है। यह […]

The post 51 रुपये में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल, इस कंपनी ने किया कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL कमाल का प्लान लेकर आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की ओर से सिर्फ 51 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो कस्टमर्स को फ्री कॉलिंग और भरपूर हाई स्पीड इंटरनेट डाटा दे रहा है। यह बीएसएनएल प्लान क्या है, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

बीएसएनएल ने 51 रुपये का प्लान एक स्पेशल ऑफर के तहत पेश किया है जो खासतौर पर नए ग्राहकों के लिए है। दरअसल इस प्लान में FREE BSNL SIM दी जा रही है जो तमाम बेनिफिट्स के साथ आएगी। इसी नई सिम पर कस्टमर्स को टेलीकॉम सर्विसेज मुफ्त मिलेगी। ग्राहको को 51 रुपये की पेमेंट करनी होगी जिसके बदले में बीएसएनएल नई सिम देगी और सिम के साथ कॉलिंग, डाटा और एसएमएस फ्री मिलेंगे।

BSNL ₹51 प्लान डिटेल

51 रुपये में नई सिम देने के साथ ही कंपनी इसमें 28 दिन की वैलिडिटी भी लेकर आई है। यानी तकरीबन 1 महीना तक मोबाइल नंबर पर कोई एक्स्ट्रा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन 28 दिनों तक बीएसएनएल यूजर्स फ्री कॉलिंग का फायदा उठा पाएंगे। ये वॉयस कॉलिंग पूरी तरह से फ्री होगी और इनका इस्तेमाल हर कंपनी ने नंबर पर पूरी तरह से मुफ्त किया जा सकेगा।

unlimited calling के साथ ही बीएसएनएल के 51 रुपये वाले प्लान में कंपनी डेली 2जीबी डेटा भी दे रही है। यह मोबाइल डेटा प्रतिदिन ग्राहक के अकाउंट में क्रेडिट होगा जिसका इस्तेमाल 24 घंटे के भीतर ही करना होगा। नया दिन शुरू होते ही फिर से 2GB data मिल जाएगा। देखा जाए तो 51 रुपये में कुल 56GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों तक हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है।

बताते चलें कि BSNL ने यह नया ₹51 वाला ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया है जिसका फायदा 30 जून तक ही उठाया जा सकता है। किसी भी नजदीकी स्टोर पर जाकर फ्री सिम और कॉलिंग व डेटा बेनिफिट पाया जा सकता है।

BSNL का 30 दिन वाला प्लान

अगर आप पहले से ही बीएसएनएल ग्राहक हैं और कोई नया नंबर नहीं खरीदना चाहते हैं। तो कंपनी का 255 रुपये वाला प्लान आपको काम का सकता है। यह प्रीपेड प्लान पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी की ओर से इसमें डेली 2.5GB data दिया जा रहा है। 2.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से कस्टमर्स को पूरे प्लान में कुल 75जीबी डाटा प्राप्त होगा। गौरतलब है कि यह डाटा 4जी स्पीड पर आएगा।

अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां BSNL 4G नेटवर्क फास्ट आता है तो यह Jio 5G या Airtel 5G से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस बीएसएनएल के 30 दिन वाले प्लान में कंपनी कस्टमर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। वहीं मुफ्त कॉलिंग के साथ ही मोबाइल यूजर्स को इस प्लान में 100एसएमएस रोजाना प्राप्त होंगे। देखा जाए तो इस प्लान का एक दिन का खर्च 7.5 रुपये के करीब ही पड़ेगा।

The post 51 रुपये में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल, इस कंपनी ने किया कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-recharge-plan-rs-51-details/feed/ 0
30 दिन वाला प्लान डेली 2.5GB data के साथ सिर्फ 255 रुपये में! छोटा प्राइस बड़ा फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/30-days-recharge-plan-with-2-5gb-data-at-rs-255-bsnl/ https://www.91mobiles.com/hindi/30-days-recharge-plan-with-2-5gb-data-at-rs-255-bsnl/#respond Fri, 24 Apr 2026 06:51:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194952 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बीते दिनों सांसद राघव चड्ढा द्वारा संसद में 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ‘scam’ बताने के बाद से ही पूरे देश में इसपर चर्चा हो रही है। सांसद ने प्रकाश डाला था कि किस तरह मोबाइल यूजर्स को 1 साल के 12 महीनों में 13 रिचार्ज कराने पड़ जाते हैं। इस मुद्दे पर सरकार […]

The post 30 दिन वाला प्लान डेली 2.5GB data के साथ सिर्फ 255 रुपये में! छोटा प्राइस बड़ा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते दिनों सांसद राघव चड्ढा द्वारा संसद में 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ‘scam’ बताने के बाद से ही पूरे देश में इसपर चर्चा हो रही है। सांसद ने प्रकाश डाला था कि किस तरह मोबाइल यूजर्स को 1 साल के 12 महीनों में 13 रिचार्ज कराने पड़ जाते हैं। इस मुद्दे पर सरकार द्वारा टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 30 दिन की वैधता वाले प्लान्स के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करते हुए BSNL भी सस्ता 30 दिन वाला रिचार्ज प्लान ले आई है।

बीएसएनएल ने नया 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है। यह एक सस्ता मोबाइल प्लान है जिसकी कीमत सिर्फ 225 रुपये है। BSNL 255 रुपये में 30 दिन की वैधता दे रही है। देखा जाए तो इस प्लान का एक दिन का खर्च 7.5 रुपये पड़ेगा। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि 30 दिन की वैधता वाले प्लान से आम जनता को हर साल एक एक्स्ट्रा रिचार्ज के बोझ से मुक्ति मिल जाएगी।

प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसमें डेली 2.5GB data दिया जा रहा है। यह डाटा दैनिक वैधता के साथ आएगा जो हर दिन मिलेगा। 2.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से कस्टमर्स को पूरे प्लान में कुल 75जीबी डाटा प्राप्त होगा। गौरतलब है कि यह डाटा 4जी स्पीड पर आएगा। अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां BSNL 4G नेटवर्क Jio 5G या Airtel 5G से बेहतर आता है तो, यह प्लान आपके काम आ सकता है।

225 रुपये वाले बीएसएनएल के 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में कंपनी कस्टमर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। ये वॉयस कॉल हर नेटवर्क पर फ्री की जा सकेगी। मुफ्त कॉलिंग के साथ ही मोबाइल यूजर्स को इस प्लान में 100एसएमएस रोजाना प्राप्त होंगे।

अगर आप कोई लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो BSNL के पास 72 दिनों की वैधता वाला प्लान भी मौजूद है। यह प्रीपेड प्लान 485 रुपये का है। इस प्लान में भी कंपनी हर दिन 2.5जीबी डाटा दे रही है जो डेली लिमिट के साथ आता है। यानी पूरे प्लान में कस्टमर्स को कुल 185GB 4G इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। डेली 2.5GB डाटा के साथ ही BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिल रही है और हर दिन 100 SMS भी दिए जा रहे हैं।

यदि आप कोई Annual Plan देख रहे हैं जो एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल के झंझट से मुक्त कर दे। तो BSNL ने 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान जारी किया हुआ है। यह 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें प्रतिदिन 3GB data डाटा मिलता है। यानी पूरे साल में कुल 1095GB डाटा प्राप्त होगा। वहीं पूरे साल फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा।

The post 30 दिन वाला प्लान डेली 2.5GB data के साथ सिर्फ 255 रुपये में! छोटा प्राइस बड़ा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/30-days-recharge-plan-with-2-5gb-data-at-rs-255-bsnl/feed/ 0
485 रुपये में 72 दिन का प्लान लाई ये कंपनी, हर दिन मिलेगा 2.5GB Data https://www.91mobiles.com/hindi/long-validity-plan-for-72-days-launched-by-bsnl-at-rs-485-with-daily-2-5gb-data/ https://www.91mobiles.com/hindi/long-validity-plan-for-72-days-launched-by-bsnl-at-rs-485-with-daily-2-5gb-data/#respond Tue, 24 Mar 2026 12:35:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192812 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए लंबी वैलिडिटी वाला मोबाइल प्लान पेश किया है। यह दो महीने से भी अधिक की वैधता वाला प्रीपेड प्लान है जिसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है। कंपनी की ओर से इसे केवल 485 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह नया और […]

The post 485 रुपये में 72 दिन का प्लान लाई ये कंपनी, हर दिन मिलेगा 2.5GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए लंबी वैलिडिटी वाला मोबाइल प्लान पेश किया है। यह दो महीने से भी अधिक की वैधता वाला प्रीपेड प्लान है जिसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है। कंपनी की ओर से इसे केवल 485 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह नया और किफायती BSNL Recharge Plan क्या-क्या बेनिफिट देता है इसका पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान प्रीपेड सिम ग्राहकों के लिए लाया गया है। यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ऐसे मोबाइल यूजर जो हर महीने रिचार्ज कराने को झंझट समझते हैं और एक बार रिचार्ज करवाकर कई दिनों तक इस्तेमाल करना चाहते हैं उनके लिए यह 72 दिनों की वैधता वाला प्लान काम का साबित हो सकता है। देखा जाए तो सिर्फ पांच रिचार्ज करवा कर पूरे साल का काम चलाया जा सकता है।

₹485 वाले बीएसएनएल प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को हर दिन 2.5जीबी डाटा दे रही है। यह 2.5GB data डेली लिमिट के साथ आएगी जिसे 24 घंटों तक यूज़ किया जा सकता है। नया दिन शुरू होते ही मोबाइल यूजर्स को फिर से ढ़ाई जीबी डाटा मिल जाएगा। अगर पूरी प्लान वैलिडिटी के हिसाब से देखें तो इस 74​ दिन वाले रिचार्ज प्लान में कस्टमर कुल 185GB इंटरनेट डाटा का लुफ्त उठा पाएंगे।

डेली 2.5GB डाटा के साथ ही BSNL इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी दे रही है। ये कॉलिंग पूरे देश में मुफ्त रहेगी जिनका इस्तेमाल Jio, Airtel और Vi नंबरों पर भी किया जा सकेगा। रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल फ्री चलेगी। unlimited call के साथ ही बीएसएनएल ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भी प्राप्त होंगे। ये एसएमएस भी मुफ्त रहेंगे।

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी पाने वाले और ज्यादा इंटरनेट चलाने वाले लोगों के काम आ सकता है। अगर डेली का खर्च निकाला जाए तो कस्टमर्स को इस प्लान में हर दिन सिर्फ 6 रुपये, 73 खर्च करने पड़ रहे हैं। यह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान के सामने काफी सस्ता है। अगर आपके एरिया में बीएसएनएल नेटवर्क बढिया आते हैं और BSNL 4G coverage बिना रूकावट चलती है तो इस प्लान को कंसीडर किया जा सकता है।

यदि आप कोई पूरे साल भर का कोई Annual Plan देख रहे हैं तो BSNL ने 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान जारी किया हुआ है। यह 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें प्रतिदिन 3GB data डाटा मिलता है। यानी पूरे साल में कुल 1095GB डाटा प्राप्त होगा। वहीं पूरे साल फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा।

The post 485 रुपये में 72 दिन का प्लान लाई ये कंपनी, हर दिन मिलेगा 2.5GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/long-validity-plan-for-72-days-launched-by-bsnl-at-rs-485-with-daily-2-5gb-data/feed/ 0
BSNL ने लॉन्च किया Kavach Number फीचर, महिलाएं बिना नंबर शेयर किए करा सकेंगी रिचार्ज https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-kavach-number-feature-for-women-offline-recharge-without-sharing-number/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-kavach-number-feature-for-women-offline-recharge-without-sharing-number/#respond Thu, 12 Mar 2026 07:37:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192100 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Kavach Number रखा गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर महिला ग्राहकों की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से महिलाएं अब ऑफलाइन रिचार्ज स्टोर पर अपना असली […]

The post BSNL ने लॉन्च किया Kavach Number फीचर, महिलाएं बिना नंबर शेयर किए करा सकेंगी रिचार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Kavach Number रखा गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर महिला ग्राहकों की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से महिलाएं अब ऑफलाइन रिचार्ज स्टोर पर अपना असली मोबाइल नंबर बताए बिना भी अपने सिम का रिचार्ज करवा सकेंगी।

आज भी कई जगहों पर खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग मोबाइल रिचार्ज के लिए दुकानों पर जाते हैं। ऐसे मामलों में ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर दुकानदार को बताना पड़ता है। कई बार इस वजह से नंबर लीक होने या अनचाहे कॉल और मैसेज आने की समस्या सामने आती है। इसी समस्या को कम करने के लिए BSNL ने यह नया Kavach Number फीचर शुरू किया है।

क्या है BSNL Kavach Number?

Kavach Number एक 10 अंकों का वैकल्पिक नंबर होता है, जो यूजर के असली मोबाइल नंबर से लिंक रहता है। जब यह फीचर एक्टिवेट किया जाता है, तो यूजर को SMS के जरिए यह Kavach नंबर मिल जाता है। इसके बाद रिचार्ज कराने के समय असली मोबाइल नंबर की जगह इसी Kavach नंबर रिटेलर को बताया जा सकता है। रिचार्ज सीधे यूजर के असली BSNL नंबर पर ही लागू हो जाता है। इस तरह यह नंबर महिलाओं के मोबाइल नंबर के लिए एक तरह का सुरक्षा कवच बनकर काम करता है और उनकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

कैसे काम करता है यह फीचर?

BSNL का Kavach फीचर एक्टिवेट करना काफी आसान है। इसके लिए यूजर्स को अपने BSNL नंबर से कस्टमर केयर पर कॉल करना होगा।

  • स्टेप 1: अपने BSNL नंबर से 1800 180 1503 या 1500 पर कॉल करें।
  • स्टेप 2: कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात करके Kavach Number एक्टिवेशन की रिक्वेस्ट करें।
  • स्टेप 3: फीचर एक्टिवेट होने के बाद आपको SMS के जरिए एक 10-डिजिट Kavach नंबर मिल जाएगा।
  • स्टेप 4: अब आप ऑफलाइन रिचार्ज स्टोर पर इसी नंबर को बताकर रिचार्ज करवा सकते हैं।

हालांकि यह नंबर स्थायी नहीं होता। कुछ समय बाद यह एक्सपायर हो जाता है, इसलिए अगली बार रिचार्ज कराने से पहले नया Kavach नंबर जनरेट करना पड़ सकता है।

महिलाओं के लिए क्यों उपयोगी है यह फीचर?

BSNL का यह नया फीचर खासतौर पर महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इससे उनका असली मोबाइल नंबर सार्वजनिक होने से बचता है और अनचाहे कॉल या मैसेज का खतरा भी कम हो जाता है। यह सुविधा खासकर टियर-3 और टियर-4 शहरों या ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जहां अभी भी ऑफलाइन रिचार्ज का इस्तेमाल ज्यादा होता है।

Kavach Number के अलावा, BSNL ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अन्य फीचर्स भी शुरू किए हैं। इनमें स्पैम कॉल ब्लॉकिंग सर्विस और ऐप के भीतर प्राइवेसी सेटिंग्स जैसे विकल्प शामिल हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य यूजर्स, खासकर महिला ग्राहकों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल कम्युनिकेशन वातावरण तैयार करना है।

कुल मिलाकर BSNL का यह नया Kavach Number फीचर उन महिलाओं के लिए एक उपयोगी कदम माना जा रहा है, जो अपनी प्राइवेसी बनाए रखते हुए ऑफलाइन तरीके से मोबाइल रिचार्ज करना चाहती हैं।

The post BSNL ने लॉन्च किया Kavach Number फीचर, महिलाएं बिना नंबर शेयर किए करा सकेंगी रिचार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-kavach-number-feature-for-women-offline-recharge-without-sharing-number/feed/ 0
6 रुपये रोजाना में पाएं 164 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल! इस टेलीकॉम कंपनी ने किया कमाल https://www.91mobiles.com/hindi/2gb-data-plan-bsnl-with-unlimited-calls-and-long-validity-worth-997/ https://www.91mobiles.com/hindi/2gb-data-plan-bsnl-with-unlimited-calls-and-long-validity-worth-997/#respond Tue, 10 Mar 2026 11:22:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191986 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

होली तो चली गई है लेकिन रंग अभी तक छूटा नहीं है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी इस होली की छाप लंबे समय तक साथ रखना चाह रही है। दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने Holi Special Offer जारी किया है जिसमें बेहद ही कम रेट पर अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डाटा और […]

The post 6 रुपये रोजाना में पाएं 164 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल! इस टेलीकॉम कंपनी ने किया कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

होली तो चली गई है लेकिन रंग अभी तक छूटा नहीं है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी इस होली की छाप लंबे समय तक साथ रखना चाह रही है। दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने Holi Special Offer जारी किया है जिसमें बेहद ही कम रेट पर अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डाटा और लंबी वैलिडिटी मिल रही है। इस नए रिचार्ज प्लान की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

BSNL का यह होली स्पेशल ऑफर 997 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह रिचार्ज प्लान सीमित समय के लिए ही लाया गया है जिसका फायदा सिर्फ इसी महीने उठाया जा सकता है। कोई भी बीएसएनएल ग्राहक सिर्फ 31 मार्च तक ही इस प्लान से अपने नंबर पर ​रिचार्ज करा सकता है। 1 अप्रैल के बाद ही यह स्कीम जारी रहेगी या नहीं, अभी इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

बीएसएनएल का 997 रुपये वाला प्लान कंपनी ने टोटल 164 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया है। इसमें 150 दिनों की वैधता के साथ दो सप्ताह यानी 14 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है। अगर देखा जाए तो इस प्लान का डेली का खर्च सिर्फ 6.07 रुपये ही पड़ेगा। यानी इसे वाकई में एक सस्ता और किफायती टेलीकॉम प्लान कहा जा सकता है। वहीं सबसे बड़ी बात, बार-बार रिचार्ज करने का झंझट भी खत्म।

इस 997 रुपये वाले BSNL प्लान में कंपनी हर दिन 2जीबी डाटा दे रही है। डेली लिमिट के साथ मिलने वाले इस डाटा का इस्तेमाल 4जी स्पीड पर ही किया जा सकेगा। इस रिचार्ज में बीएसएनएल की सिम चलाने वाले मोबाइल यूजर्स को कुल 328जीबी डाटा प्राप्त होगा। वहीं कंपनी की ओर से Unlimited Call की सुविधा भी दी जा रही है जो सभी नेटवर्क पर मुफ्त रहेगी।

अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराना चाहते हैं तो 2799 रुपये का BSNL Annual Plan भी आपके काम आ सकता है। यह 365 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा। वहीं सबसे अच्छी बात यही है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल रिचार्ज करने के झंझट से छुट्टी भी मिल जाएगी।

प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो बीएसएनएल इसमें प्रतिदिन 3GB data डाटा दे रही है। पूरे साल में ग्राहकों को 1095GB डाटा (3जीबी x 365 दिन) प्राप्त होगा। वहीं कस्टमर्स को पूरे साल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अ​सीमित कॉल के साथ ही BSNL यूजर हर दिन 100 SMS का यूज भी कर पाएंगे जो पूरी तरह से मुफ्त रहेंगे।

बताते चलें कि BSNL 4G सेवाओं में तेजी से विस्तार हो रहा है और कंपनी द्वारा पूरे देश में 97,672 से ज्यादा 4जी साइट्स इंस्टॉल की जा चुकी हैं। कुछ ही समय पहले इंडिया में BSNL VoWiFi (Voice-over-WiFi) सर्विस भी शुरू की जा चुकी है। अगर आपके इलाके में बीएसएनएल 4जी स्पीड फास्ट आती है तो इस कंपनी को चुनने में कोई बुराई नहीं है।

The post 6 रुपये रोजाना में पाएं 164 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल! इस टेलीकॉम कंपनी ने किया कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2gb-data-plan-bsnl-with-unlimited-calls-and-long-validity-worth-997/feed/ 0
130 करोड़ हुए इंडिया में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स! जाने Jio, Airtel, BSNL और Vi के कितने ग्राहक https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-and-bsnl-subscriber-in-india-trai-report-december-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-and-bsnl-subscriber-in-india-trai-report-december-2025/#respond Wed, 11 Feb 2026 07:07:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190110 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया टेलीकॉम इंडस्ट्री लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। देश की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 1 जनवरी 2026 तक की सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट जारी की है जिसमें सभी भारतीय दूरसंचार कंपनियों को लेखाजोखा शेयर किया गया है। Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ ही सरकारी कंपनी BSNL […]

The post 130 करोड़ हुए इंडिया में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स! जाने Jio, Airtel, BSNL और Vi के कितने ग्राहक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया टेलीकॉम इंडस्ट्री लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। देश की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 1 जनवरी 2026 तक की सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट जारी की है जिसमें सभी भारतीय दूरसंचार कंपनियों को लेखाजोखा शेयर किया गया है। Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ ही सरकारी कंपनी BSNL ने 31 दिसंबर 2025 तक कैसा परफॉर्म किया और किस कंपनी ने कितने लोगों को अपने नेटवर्क से जोड़ा, यह सारा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की गिनती 1.30 अरब यानी 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। यह वायरलेस और वायरलाइन दोनों तरह के यूजर्स को मिलाकर है। अगर हम कहें कि देश में इंडिया की जनसंख्या जितने ही टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हो गए हैं, तो शायद ज्यादा गलत नहीं होगा। सिर्फ मोबाइल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की बात करें तो TRAI के मुताबिक इनकी संख्या साल 2025 के अंत तक 1,244.20 मिलियन हो चुकी है।

Airtel और Jio को मिला फायदा

बेशक टेलीकॉम कंपनियां मनमाने ढंग से अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर रही हो लेकिन, ट्राई के हिसाब से Bharti Airtel और Reliance Jio के नेटवर्क से लाखों नए ग्राहक जुड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 में एयरटेल ने 54,28,314 यानी तकरीबन 54.3 लाख नए वायरलेस ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इस दौरान नए कस्टमर पाने की रेस में Airtel देश की नंबर टेलीकॉम कंपनी साबित हुई है ​जिसने Jio को भी पछाड़ दिया है।

एयरटेल नेटवर्क से जहां 54.3 लाख नए मोबाइल यूजर्स जुड़े हैं। वहीं दिसंबर 2025 में रिलायंस जियो ने 29,60,588 यानी तकरीबन 29.6 लाख नए सब्सक्राइबर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इन नए वायरलेस कस्टमर्स को पाने के ​बाद इंडियन टेलीकॉम मार्केट में Jio की हिस्सेदारी 489.05 मिलियन (करीब 48.90 करोड़) हो गई है। यानी मार्केट शेयर के मामले में Reliance Jio इंडिया कर सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

BSNL और VI को हुआ नुकसान

जियो और एयरटेल जहां आगे बढ़ी हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया और सरकारी ऑपरेटर बीएसएनएल को दिसंबर 2025 में नुकसान उठाना पड़ा है। ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान तकरीबन 9.4 लाख मोबाइल यूजर VI को छोड़कर चले गए हैं और दूसरी कंपनी में अपना number port करवा लिया है। वहीं दिसंबर महीने में BSNL के 2,06,797 ग्राहक कम हुए हैं।

10000 bsnl Telecom Tower to sell under national monetisation pipeline ambani jio

BSNL का फ्यूचर प्लान

गौरतलब है कि बीते वर्ष BSNL 4G सेवाओं में विस्तार हुआ है। कंपनी द्वारा पूरे देश में 97,672 से ज्यादा 4जी साइट्स इंस्टॉल की जा चुकी हैं। वहीं सब सही रहा तो इसी साल 2026 में BSNL 5G नेटवर्क भी लॉन्च कर दिया जाएगा। बड़ी बात यह है कि बीएसएनएल के 4जी टॉवर और साइट्स पहले से ही 5G रेडी है।

हाल ही में BSNL VoWiFi (Voice-over-WiFi) सर्विस भी शुरू की है। इसके जरिए ग्राहक बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सीधे WiFi से कनेक्ट होकर कॉल और मैसेज कर सकते हैं। यह सेवा खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जहां मौसम की खराबी या अन्य कारणों से मोबाइल नेटवर्क कवरेज कमजोर पड़ जाती है।

The post 130 करोड़ हुए इंडिया में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स! जाने Jio, Airtel, BSNL और Vi के कितने ग्राहक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-and-bsnl-subscriber-in-india-trai-report-december-2025/feed/ 0
2626 रुपये में 365 दिन तक डेली 2.6GB data! पूरे साल चलेगी अनलिमिटेड कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/2626-rupees-bsnl-plan-details-in-hindi-with-recharge-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/2626-rupees-bsnl-plan-details-in-hindi-with-recharge-benefits/#respond Wed, 28 Jan 2026 10:26:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189233 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

BSNL कंपनी को लेकर बेशक लोग इंटरनेट पर कुछ भी लिखते रहे लेकिन, यह सच है कि देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के प्लान Reliance Jio और Airtel की तुलना में काफी सस्ते पड़ जाते हैं। किफायती रिचार्ज लाकर मार्केट को चौंकाने वाली बीएसएनएल अब नया Bharat Connect Plan लेकर आई है जो सिर्फ 2626 […]

The post 2626 रुपये में 365 दिन तक डेली 2.6GB data! पूरे साल चलेगी अनलिमिटेड कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

BSNL कंपनी को लेकर बेशक लोग इंटरनेट पर कुछ भी लिखते रहे लेकिन, यह सच है कि देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के प्लान Reliance Jio और Airtel की तुलना में काफी सस्ते पड़ जाते हैं। किफायती रिचार्ज लाकर मार्केट को चौंकाने वाली बीएसएनएल अब नया Bharat Connect Plan लेकर आई है जो सिर्फ 2626 रुपये में पूरे साल के लिए शानदार बेनिफिट्स देती है।

बीएसएनएल कनेक्ट प्लान 2626 रुपये में पेश किया गया है। यह एनुअल रिचार्ज प्लान है जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। एक बार इस प्लान का रिचार्ज कराने के बाद मोबाइल यूजर्स को पूरे साल के लिए फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल जाएगी। ये अनलिमिटेड वॉयस कॉल होगी जिनका इस्तेमाल पूरे देश में किया जा सकेगा। इसमें आउटगोइंग और इनकमिंग मुफ्त रहेगी।

इंटरनेट बेनिफिट की बात करें तो BSNL के 2626 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.6जीबी डाटा दिया जाएगा। 2.6GB data/day के हिसाब से देखा जाए तो बीएसएनएल कस्टमर्स को पूरे प्लान में कुल 949GB डाटा मिलेगा! यानी साल के 1000जीबी डाटा से कुछ ही कम। वहीं इस प्लान में यूजर्स को ​हद दिन 100एसएमएस की सुविधा भी प्राप्त होगी। बताते चलें कि इस प्लान का लाभ सिर्फ 24 फरवरी तक ही उठाया जा सकेगा।

यह एनुअल रिचार्ज प्लान एक साल यानी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.19 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा। यानी एक दिन का खर्चा 8 रुपये से भी कम रहेगा जिसमें 2.6जीबी डाटा, 100एसएमएस और पूरे दिन की फ्री कॉल शामिल होगी। वहीं सबसे अच्छी बात कि एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल रिचार्ज करने के झंझट से छुट्टी भी फ्री हो जाएंगे।

अगर आपके एरिया में BSNL Network बिल्कुल सही आता है तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। कॉलिंग की समस्या नहीं होगी और ​दूसरी प्राइवेट कंपनियों की तुलना में तो यह बेहद सस्ता पड़ेगा। वहीं कुछ इलाकों में Jio, Airtel और Vi की सिम में इंटरनेट बेहद स्लो चलता है। अगर ऐसी जगह पर BSNL 4G की स्पीड Jio 5G या दूसरी प्राइवेट कंपनियों से बेहतर आ रही है तो, इस स्थिति में भी बीएसएनएल का ऐनुअल रिचार्ज प्लान कराना बेस्ट साबित हो सकता है।

लगे हाथ बताते चलें कि पिछले महीने भी बीएसएनएल 2799 रुपये का एनुअल प्लान भी लेकर आई थी। इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को हर दिन 3GB data दिया जा रहा है। अगर 365 दिन के हिसाब से देखें तो कुल 1095जीबी डाटा। इस प्लान में भी पूरे साल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है और हर दिन 100 SMS भी मिल रहे हैं।

The post 2626 रुपये में 365 दिन तक डेली 2.6GB data! पूरे साल चलेगी अनलिमिटेड कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2626-rupees-bsnl-plan-details-in-hindi-with-recharge-benefits/feed/ 0
1 रुपया में फ्री सिम, 30 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल! मोबाइल यूजर्स के लिए आया कमाल का ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-offer-at-rs-1-with-2gb-daily-data-unlimited-calls-30-days-validity/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-offer-at-rs-1-with-2gb-daily-data-unlimited-calls-30-days-validity/#respond Mon, 05 Jan 2026 10:14:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188002 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान आम जनता के लिए इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल बेहद ही कमाल का प्लान लेकर आई है। कंपनी की ओर से ‘Kickstart 2026’ ऑफर शुरू किया गया है जिसमें सिर्फ 1 रुपये में इंटरनेट डाटा, एसएमएस और वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ फ्री सिम भी […]

The post 1 रुपया में फ्री सिम, 30 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल! मोबाइल यूजर्स के लिए आया कमाल का ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान आम जनता के लिए इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल बेहद ही कमाल का प्लान लेकर आई है। कंपनी की ओर से ‘Kickstart 2026’ ऑफर शुरू किया गया है जिसमें सिर्फ 1 रुपये में इंटरनेट डाटा, एसएमएस और वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ फ्री सिम भी दी जा रही है। इस धमाकेदार BSNL ऑफर की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

बीएसएनएल ने नए साल के मौके पर अपना यह नया ऑफर प्लान पेश किया है। यह धांसू ऑफर सिर्फ एक महीने के लिए लाया गया है जो 1 जनवरी से शुरू हो चुका है और इसका फायदा आने वाली 31 जनवरी तक ही उठाया जा सकेगा। इस ऑफर में कंपनी मात्र 1 रुपये में टेलीकॉम बेनिफिट्स दे रही है जिनमें नया मोबाइल नंबर, इंटरनेट डाटा, कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा शामिल है।

ऑफर की डिटेल विस्तार से बताएं तो इसमें मोबाइल यूजर्स को कंपनी सबसे पहले एक नई BSNL SIM देगी। इस बीएसएनएल सिम के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी भी साथ आएगी। यानी यह नंबर बिना किसी अन्य रिचार्ज के पूरा 1 महीना एक्टिव भी रहेगा। इस 1 महीने में सभी टेलीकॉम सेवाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मोबाइल ग्राहक को प्राप्त होगी।

नई सिम और 30 दिनों की वैधता के साथ ही बीएसएनएल ग्राहकों को 2GB daily data भी दिया जाएगा। यह इंटनेट डाटा 30 दिन यानी पूरे महीने तक मिलेगा जो दैनिक वैधता के साथ आएगा। पूरे प्लान में ग्राहकों को कुल 60जीबी डाटा प्राप्त होगा। गौरतलब है कि कंपनी के नेटवर्क यह इंटरनेट 4जी की स्पीड से चलेगा। यूजर एक दिन में अधिकतम 2जीबी डाटा का ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

1 lakh new bsnl mobile tower to install in india improve Network coverage and 4g service
Pic credit – Indianexpress

डेली 2जीबी डाटा के साथ ही बीएसएनएल ग्राहकों को फ्री वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही हैं। ये अनलिमिटेड कॉल हैं जिन्हें 30 दिनों तक असीमित यूज़ किया जा सकता है। ये कॉल लोकल व एसटीडी दोनों तरह के नंबर पर मुफ्त रहेगी और रोमिंग के दौरान भी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। बीएसएनएल यूजर्स ऑन नेटवर्क के साथ ही ऑफ नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल कर सकते हैं।

इस प्लान में 100 SMS/day की सुविधा भी मिलेगी। ये एसएमएस पूरी तरह से फ्री रहेंगे और इनका इस्तेमाल भी किसी भी कंपनी के नंबर पर किया जा सकेगा। ऊपर बताए गए सभी बेनिफिट्स BSNL कंपनी सिर्फ 1 रुपये में देगी। ग्राहकों को एक रुपया देकर इस ऑफर का फायदा मिल जाएगा। किसी भी नजदीकी BSNL CSC या रिटेलर के पास जाकर आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

अगर आप Jio, Airtel या Vi का नंबर चलाते हैं और अपनी मोबाइल कंपनी के महंगे रिचार्ज से परेशान हैं, तो इस BSNL ऑफर को चुन सकते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा जो कम खर्च में अपना मोबाइल नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। अगर आपके पास dual sim मोबाइल है तो एक स्लॉट में बीएसएनएल सिम को भी रखा जा सकता है। हॉं, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें आपको 4G की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। वैसे अगर आपके एरिया में 5G के नाम पर गिरी हुई इंटरनेट स्पीड मिलती है तो, इसे BSNL को ट्राई करने में कोई बुराई नहीं है।

The post 1 रुपया में फ्री सिम, 30 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल! मोबाइल यूजर्स के लिए आया कमाल का ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-offer-at-rs-1-with-2gb-daily-data-unlimited-calls-30-days-validity/feed/ 0
7 रुपये प्रतिदिन में 3GB data और अनलिमिटेड फ्री कॉल! जानें और क्या दे रहा है यह सस्ता एनुअल प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-new-year-annual-plan-of-2799-with-3gb-data-daily/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-new-year-annual-plan-of-2799-with-3gb-data-daily/#respond Wed, 31 Dec 2025 11:26:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187860 यह बीएसएनएल एनुअल प्लान है जो 2799 रुपये में लॉन्च हुआ है।

The post 7 रुपये प्रतिदिन में 3GB data और अनलिमिटेड फ्री कॉल! जानें और क्या दे रहा है यह सस्ता एनुअल प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत संचार निग​म लिमिटेड यानी BSNL लगातार कोई न कोई ऐसा प्लान लेकर आ रही है जो न सिर्फ किफायती और सस्ते होते हैं बल्कि साथ ही Jio, Airtel या Vi की तुलना में कम दाम में अधिक बेनिफिट प्रदान करते हैं। इसी कड़ी में अब अपने ग्राहकों को साल 2026 का तोहफा देते हुए बीएसएनएल ने एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसकी कॉस्ट सिर्फ 7 रुपये प्रतिदिन पड़ेगी और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 3जीबी डाटा भी मिलेगा।

यह बीएसएनएल एनुअल प्लान है जो 2799 रुपये में लॉन्च हुआ है। कंपनी इसे New Year Annual Plan टैग के साथ प्रोमोट कर रही है। यह वार्षिक मोबाइल रिचार्ज 1 साल यानी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा। वहीं सबसे अच्छी बात यह भी है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल रिचार्ज करने के झंझट से छुट्टी भी मिल जाएगी।

अब 2799 रुपये वाले बीएसएनएल एनुअल प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से प्रतिदिन 3जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। यह डाटा डेली लिमिट के साथ आएगा यानी अगर एक दिन में 3GB data का इस्तेमाल नहीं होता है तो यह अगले दिन के डाटा में शामिल नहीं होगा और अगले दिन फिर से नया 3जीबी डाटा मिलेगा। अगर 365 दिन के हिसाब से देखें तो मोबाइल यूजर्स को इस बीएसएनएल प्लान में कुल 1095जीबी डाटा (3जीबी x 365 दिन) प्राप्त होगा।

यह BSNL Annual Plan अपने कस्टमर्स को पूरे साल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करेगा। ये कॉल पूरी तरह से मुफ्त रहेगी और किसी भी कंपनी के नंबर पर इनका फ्री यूज़ किया जा सकेगा। ये रोमिंग फ्री होगी। वहीं अ​सीमित कॉलिंग के साथ ही कंपनी की ओर से हर दिन 100 SMS भी दिए जाएंगे। ये एसएमएस भी लोकल या एसटीडी नंबर पर मुफ्त रहेंगे।

BSNL BiTV offers 450+ Live TV channels for free, as low as Rs 99 plan

यह बीएसएनएल प्लान लेना चाहिए या नहीं? इस सवाल का जवाब ढूंढें तो 2799 रुपये वाले एनुअल प्लान को भरपूर बेनिफिट्स वाला किफायती प्लान कहा जा सकता है। अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां BSNL Network बिल्कुल सही आता है तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। कॉलिंग की समस्या नहीं होगी और बिना रूकावट इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी मिल जाएगी।

इसके अलावा अक्सर देखा जाता है कि कई इलाकों में रिलायंस जियो, एयरटेल या वोडाफोन आइडिया के नंबर पर इंटरनेट सही नहीं चलता है और डाटा स्पीड भी कम मिलती है। अगर ऐसी जगह पर BSNL 4G Jio 5G या दूसरी प्राइवेट कंपनियों से बेहतर रिस्पांस दे रहा है तो इस स्थिति में भी बीएसएनएल का सालाना रिचार्ज प्लान चुनने में कोई बुराई नहीं है।

बताते दें कि भारत सरकार की योजना BSNL 4G पर ही आने वाले दिनों में 5G सर्विस मुहैया कराने की है। ऐसी स्थिति में बीएसएनएल नेटवर्क और इंटरनेट की स्थिति में भी काफी ज्यादा सुधार हो जाएगा। वहीं पिछले महीनों में इसी सरकारी और सस्ती टेलीकॉम कंपनी ने पूरे देश में 92 हजार से भी ज्यादा नए मोबाइल टावर शुरू किए हैं। ये नए टावर नो नेटवर्क या स्लो कवरेज की समस्या खत्म करेंगे।

The post 7 रुपये प्रतिदिन में 3GB data और अनलिमिटेड फ्री कॉल! जानें और क्या दे रहा है यह सस्ता एनुअल प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-new-year-annual-plan-of-2799-with-3gb-data-daily/feed/ 0