Burn | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 27 Apr 2017 10:22:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आईफोन 7 प्लस में लगी आग, महिला का सिर झुलसने से बचा https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-7plus-caught-fire-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 10:22:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7166 एक सनसनीखेज़ खबर सामनें आई है, जिसमें आईफोन 7 प्लस में आग लगने से एक महिला यूजर की जान पर बन आई। थोड़ी देर होती तो महिला का सिर जल जाता।

The post आईफोन 7 प्लस में लगी आग, महिला का सिर झुलसने से बचा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक वर्ल्ड हो या स्मार्टफोन यूजर्स सबको इंतज़ार है एप्पल के नए स्मार्टफोन आईफोन 8 के आने का। लेकिन एप्पल से जुड़ी एक सनसनीखेज़ खबर सामनें आई है, जिसमें आईफोन 7 प्लस में आग लगने से एक महिला यूजर की जान पर बन आई। थोड़ी देर होती तो महिला का सिर जल जाता।

20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च

यह चौंकाने वाली खबर चीन के ननज़िंग से आई है जहां एक महिला का आईफोन 7 प्लस रात को उस समय आग पकड़ गया जब वह गहरी नींद में सो रही थी। सॉफ्टपीडिया न्यूज़ ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि फोन महिला के सिर के कुछ ही इंच की दूरी पर रखा था और यदि महिला समय रहते न उठती तो यह हादसा भयानक रूप ले सकता था।

iphone_burns-1

न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक महिला का सरनेम चेन है और वह अपने आईफोन 7 प्लस को अपने पंलग पर तकिये के पास ही रखकर सो गई थी। रात को करीब 2 बजे उन्हें आग लगने पर किसी चीज के जलकर टूटने की आवाज़ों का अहसास हुआ। जैसे ही उनकी नींद खुली तो उन्होंने पाया कि उनके फोन में आग लग गई है और उससे धुंआ उठ रहा है। आनन फानन वह अपने पंलग से दूर भाग कर खड़ी हो गई।

एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान

चेन का कहना है कि फोन उनके तकिये के बेहद पास था। अगर उनकी नींद नहीं टूटती तो बिस्तर भी आग पकड़ सकता था। महिला के अनुसार अब उनका फोन सिर्फ प्लास्टिक का पिघला हुआ ढ़ेर और शीशे का टुकड़ा भर रह गया है।

फिर टाइज़न फोन लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग, सैमसंग ज़ेड 4 की जानकारी आई सामने

पीड़िता ने कहा है कि अब वह कभी आईफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहती। हालांकि इस खबर के बाद एप्पल की ओर से अब तक कोई ​प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है लेकिन कंपनी नाम पर भरोसा कर महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस तरह के हादसे बेहद खतरनाक और घातक है।

The post आईफोन 7 प्लस में लगी आग, महिला का सिर झुलसने से बचा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आईफोन की वजह से मरते-मरते बचा यूजर https://www.91mobiles.com/hindi/man-nearly-getting-electrocuted-by-a-charging-iphone-in-hindi/ Mon, 03 Apr 2017 07:05:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6395 एक बार फिर आईफोन के जरिये एक यूजर को घातक कंरट लगने की घटना सामने आई है।

The post आईफोन की वजह से मरते-मरते बचा यूजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी एप्पल ने सालों से अपनी ईमेज़ को इस कदर संभाला हुआ है कि आईफोन सिर्फ अपने ब्रांड के नाम पर ही बेतहाशा खरीदा जाता है। लेकिन इस साल की शुरूआत में आईफोन में ब्लास्ट की खबर आई थी जिसके बाद एप्पल यूजर्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए थे, वहीं अब एक बार फिर आईफोन के जरिये एक यूजर को घातक कंरट लगने की घटना सामने आई है।

सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च की अपनी ऐप, तेंदुलकर का पहला गाना भी यहीं होगा रिलीज़

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार 32 वर्षीय विली डे 22 मार्च की रात अपने आईफोन की चार्जिंग आॅन कर बेड पर ही रख कर सो गए थे। विली दैनिक रूप से अपने गले में एक शौकिया मेटल बैंड पहनते हैं। रात को सोते वक्त किसी तरह से विली के बैंड में आईफोन की चार्जिंग का करंट आ गया जिससे विली की जान पर बन आई।

विली ने बताया है कि जब अचानक से उनकी नींद टूटी तो वह हिल तक नहीं पा रहे थे उनका दिमाग बेहद मंद पड़ गया था और उनकी नज़रों सामने सिर्फ ब्लैक एंड वाईट ईमेज़ बन रही थी। किसी तरह भरपूर जोर लगाने के बाद विली ने खुद को पलंग से नीचे गिराया और बुरी तरह से तप चुके अपने नेक बैंड को निकाला।

6जीबी रैम और 22-मेगापिक्सल डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है नोकिया

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सटेंशन कॉर्ड से कनेक्ट आईफोन का करंट विली के नेक बैंड में आ गया था, जिस वजह से वह इलेक्ट्रक्यूट हो गए। बहरहाल विली फिलहाल अस्पताल में हैं, जहां डाक्टरों का कहना है कि विली डे बेहद गंभीर हालात में यहां लाए गए थे और वह गले से बुरी तरह झुलस चुके हैं।

The post आईफोन की वजह से मरते-मरते बचा यूजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>