Cable | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 08:09:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 31 मार्च तक चुन सकेंगे चैनल, ट्राई ने बढ़ाई अंतिम डेट https://www.91mobiles.com/hindi/trai-deadline-increased-to-pick-cable-dth-plans-until-march-31-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/trai-deadline-increased-to-pick-cable-dth-plans-until-march-31-in-hindi/#respond Thu, 14 Feb 2019 09:21:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27421 चैनल चुनने की अंतिम तिथि बढ़कर 31 मार्च हो गई है।

The post 31 मार्च तक चुन सकेंगे चैनल, ट्राई ने बढ़ाई अंतिम डेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब से ट्राई ने घोषणा की है कि यूजर अपनी पंसद से अपने केबल व डीटीएच चैनल्स चुन सकते हैं तभी से ही आपाधापी मची हुई है। बहुत से यूजर्स ने जहां अपने पैक चुन लिए हैं तो अनेकों ऐसे उपभोक्ता है जिन्हें अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि किस तरह से चैनल्स का चुनाव किया जाए। ट्राई ने पहले चैनल चयन की अंतिम तारीख 1 फरवरी रखी थी। लेकिन सब्सक्राइबर्स और केबल प्रोवाइडर की लेट लटीफी के चलते ट्राई ने इस ​डेडलाइन को बढ़ा दिया है। अब उपभोक्ता 31 मार्च तक अपने पसंदीदा चैनल चुन सकते हैं।

ट्राई की नई घोषणा

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानि ट्राई ने केबल और डीटीएच सब्सक्राइबर्स को अपने पसंदीदा चैनल चुनने के लिए अब 31 मार्च तक का समय दे दिया है। ट्राई ने डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) को कहा है कि उनके द्वारा ‘बेस्ट फिट प्लान’ बनाया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को चैनल चुनने में आसानी हो। ​ट्राई ने कहा है कि अब यूजर 31 मार्च तक कभी भी अपना ‘बेस्ट फिट प्लान’ चुन सकते हैं और अपनी सहूलियत के अनुसार इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। ट्राई ने केबल और डीटीएच ऑपरेटर्स को भी आदेश दिया है कि उपभोक्ताओं द्वारा चैनल और पैक चुने जाने के 72 घंटों के भीतर ही नए प्लान को एक्टिवेट करना होगा।

television channel price list pack in india trai dth in hindi

क्या है ‘बेस्ट फिट प्लान’

ट्राई ने आम जनता के फायदे के लिए ‘बेस्ट फिट प्लान’ बनाने को कहा है। इस प्लान के उपलब्ध होने पर उपभोक्ता की चैनल चुनने की माथापच्ची कम होगी और वह आसानी से निर्णय ले पाएंगे। ट्राई के अनुसार बेस्ट फिट प्लान को ग्राहकों के उपयोग के अनुरूप, चैनल की लोकप्रियता एवं बोले जाने वाली भाषा के आधार पर बनाया जाना चाहिए। इनमें किड्स चैनल्स, मूवीज़, न्यूज, इंफोटेंमेंट व स्पोर्ट्स चैनल्स के साथ ही भाषाओं की कैटेगरी बनाई है।

28 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा रेडमी नोट 7, जानें पूरी डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स

क्या है नियम

ट्राई ने यूजर्स को आजादी दी है कि अब बंडल में चैनल लेकर मासिक शुल्क देने जरूरत नहीं है बल्कि अपनी पसंद व अपनी मर्जी अनुसार ग्राहक अपने चैनल चुन सकते हैं। अभी तक जहां लोकल केबल ऑपरेटर तथा डीटीएच कंपनियों की ओर से पैक दिए जाते थे व मासिक शुल्क फिक्स रहता था, वहीं अब आम जनता को सिर्फ उन्हीं चैनल्स के पैसे देने होंगे जिन्हें उन्होंने अपनी पंसद के अनुसार चुना है। हर चैनल का रेट फिक्स है। पहले केबल ऑपरेटर व डीटीएच सर्विसेज की ओर से मासिक पैकेज दिया जाता था और उपभोक्ता को भी उस पैकेज के पैसे चुकाने होते थे। इस पैकेज में कौन-सा चैनल किस कीमत का है तथा कौन सा चैनल फ्री है यह जानकारी ​कभी भी यूजर्स को नहीं दी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

television channel price list pack in india trai dth in hindi
Pic : businessworld.in

क्या होगा नया रेट

ट्राई के नए नियम अनुसार केबल व डीटीएच पर अब हर माह न्यूनतम 130 रुपये का फिक्स शुल्क देना होगा। इस 130 रुपये के शुल्क में यूजर्स को 100 चैनल्स दिए जाएंगे। इन 100 चैनल्स में 26 चैनल जहां दूरदर्शन के होंगे वहीं 74 चैनल निजी कंपनियों के होंगे। इस पैक में मिल रहे 74 निजी चैनल भी यूजर अपनी मर्जी से चुन पाएंगे। जो चैनल उन्हें देखने है वही 74 चैनल उनके टीवी पर आएंगे। गौरतलब है कि ये 74 चैनल फ्री-टू-एयर होंगे।

The post 31 मार्च तक चुन सकेंगे चैनल, ट्राई ने बढ़ाई अंतिम डेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/trai-deadline-increased-to-pick-cable-dth-plans-until-march-31-in-hindi/feed/ 0
केबल चैनल होने लगे हैं बंद ! जल्द चुने अपना पैक, सिर्फ 2 दिन है बाकी https://www.91mobiles.com/hindi/trai-dth-cable-dishtv-tatasky-videocon-d2h-airtel-digital-tv-siti-cable-den-networks-pack-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/trai-dth-cable-dishtv-tatasky-videocon-d2h-airtel-digital-tv-siti-cable-den-networks-pack-details-in-hindi/#respond Wed, 30 Jan 2019 12:59:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26922 1 फरवरी से इंडिया में केबल टीवी देखने का नजरिया बदलने वाला है।

The post केबल चैनल होने लगे हैं बंद ! जल्द चुने अपना पैक, सिर्फ 2 दिन है बाकी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ट्राई यानि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पिछले साल के अंत में केबल टीवी के लिए नई गाइडलाइन्स पेश की थी। इस गाइडलाईन में घोषित किया गया था कि ग्राहक अब अपनी पसंद व मर्जी अनुसार अपने चैनल चुन सकेंगे और सिर्फ उन्हीं चैनल्स के पैसे देंगे जिन्हें वो देखना चाहते हैं। ट्राई ने इस नए नियम की तारीख पहले 31 दिसंबर रखी थी, जिसे बाद में ​1 फरवरी कर दिया गया है। अब 1 फरवरी को जहां सिर्फ 2 दिन बचे हैं उससे पहले ही कई केबल ऑपरेटर्स ने चैनल्स की सर्विस बंद कर दी है। टेलीविज़न से चैनल्स हटने शुरू हो गए हैं और ग्राहकों के पास नया रिचार्ज कराने का ही अतिंम ऑप्शन बचा है।

1 फरवरी से इंडिया में केबल टीवी देखने का नजरिया बदलने वाला है। 1 फरवरी से सभी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स तथा केबल ऑपरेटर्स की सेवाएं पूरी तरह से यूजर्स की मर्जी अनुसार चलेगी। जनवरी के ​अंतिम हफ्ते में डीटीएच व केबल नेटवर्क पर कई चैनल्स की सर्विस बंद कर दी गई है। केबल ऑपरेटर्स सिर्फ वही चैनल यूजर्स को दे रहे हैं जो या तो फ्री हैं या फिर जिनकी कीमत बेहद कम है। कुछ चैनल जिनकी कॉस्ट 19 रुपये, 15 रुपये या 12 रुपये है, उन्हें केबल ऑपरेटर्स द्वारा बंद कर दिया गया है।

television channel price list pack in india trai dth in hindi

ऐसा मामला हमें सिटी केबल जैसे लोकल केबल नेटवर्क पर देखने को मिला है। हालांकि अब जब ट्राई का नियम पूर्ण रूप से लागू होने में सिर्फ 2 दिन बचे हैं, ऐसे में सभी डीटीएच उपभोक्ता व केबल नेटवर्क यूजर्स को जल्द से जल्द अपने चैनल्स चुनने की हिदायत दी जा रही है। यूजर्स जहां अपनी पसंद अनुसार अपने केबल व डीटीएच नेटवर्क की वेबसाइट पर जाकर अपने चैनल्स चुन सकते हैं वहीं कई ईलाकों में लोकल केबल प्रोवाइडर भी स्वयं से यूजर्स को चैनल्स का बंडल बना कर उपलब्ध करा रहे हैं।

सभी चैनल ग्रुप्स की ओर से चैनल्स का रेट फिक्स किया गया है। ये ग्रुप्स अलग अलग पैकेज लेकर आए हैं जो किड्स चैनल्स, मूवीज़, न्यूज, इंफोटेंमेंट व स्पोर्ट्स चैनल्स के साथ ही भाषाओं की कैटेगरी के अनुसार है। इन ग्रुप्स की कोशिश है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं पर अपनी पहुॅंच बनाई जाए। ऐसे में आम जनता थोड़ा कन्फ्यूज है कि किस ग्रुप को पसंद किया जाए तथा कौन से पैक चुके जाए। आगे हमनें कुछ प्रसिद्ध चैनल ग्रुप्स के ऐसे ही पैक्स का जिक्र किया है जो आपकी जेब और आपके मूड दोनों पर फिट बैठेंगे।

television-channel-price-list-pack-in-india-trai-dth-in-hindi

ज़ी ​नेटवर्क की बात करें तो प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ग्रुप के पैक की शुरूआत 45 रुपये से होती है। इस पैक में 24 चैनल शामिल है जिनमें :- ज़ी टीवी, ज़ी सिनेमा, ज़ी पिक्चर्स, ज़ी बॉलीवुड, ज़ी न्यूज़, जिंग, लिविंग फूड, ज़ी अनमोल और बिग गंगा जैसे चैनल्स शामिल है। इसके अलावा ज़ी नेटवर्क ने स्थानिय भाषाओं में भी पैक्स बनाएं हैं जिनमें ​तमिल, मलयालम, बंगाली, मराठी इत्यादि शामिल है।

स्टार टीवी के पैक्स की बात करें तो इन ग्रुप ने 49 रुपये से अपने पैक की शुरूआत की है। इस पैक में 25 चैनल्स शामिल हैं जिनमें :- स्टार प्लस, स्टार स्पोर्ट्स, स्टार गोल्ड, स्टार भारत, स्टार मू​वीज़, स्टार प्रवाह, स्टार वर्ल्ड, जलसा मूवीज़, नेशनल जियोग्रोफी, बेबी टीवी, फॉक्स लाइफ, सुर्वणा, एशियानेट तथा विजय और मॉं जैसे चैनल्स शामिल है। स्टार ग्रुप ने भी 7 विभिन्न प्रादेशिक भाषाओं में पैक पेश किए हैं।

television channel price list pack in india trai dth in hindi

टीवी 18 ब्राडकॉस्ट ने भी अपने ग्राहकों के लिए कई आर्कषक पैक पेश किए हैं। इस ग्रुप के 35 रुपये वाले प्लान में 24 चैनल्स दिए गए हैं। इनमें सीएनबीसी आवाज, सीएनएन न्यूज़, एमटीवी, न्यूज़ 18, निक, रिश्ते सिनेप्लैक्स, सोनिक, वीएच1, कलर्स टीवी, कॉमेडी सेंट्रल, द हिस्ट्री चैनल, सीएनबीसी टीवी जैसे चैनल्स शामिल है। टीवी 18 ब्राडकॉस्ट ने भी राजस्थानी, उड़िया, ​तेलूगू, कन्नड़ इत्यादि भाषाओं में अपने प्लान पेश किए हुए हैं।

सोनी पिक्चर्स ग्रुप के पास 32 चैनल्स के अधिकार हैं। इस ग्रुप ने एसडी व एचडी चैनल्स को मिलाकर अपने पैक यूजर्स के लिए पेश किए हैं। सोनी के 90 रुपये वाले पैक में सैट मैक्स, ईटी, सोनी टीवी, एएक्सएन, सोनी पिक्स, ईएसपीएन, बीबीसी ​अ​र्थ, सोनी टेन व सोनी सैट जैसे शामिल हैं। आपको बता दें कि चैनल ग्रुप्स के साथ-साथ डीटीएच सेवा प्रदान करने वाले तथा केबल सर्विस प्रोवाइडर्स भी अपनी तरफ से यूजर्स को लुभाने के लिए नए पैक लेकर आए हैं।

यदि उपरोक्त डिटेल पाने के बाद भी आपकी कन्फ्यूज़न खत्म नहीं हुई है तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर डिटेल में चैनल्स की जानकारी पर सकते हैं।

https://www.killerfeatures.com/dth

The post केबल चैनल होने लगे हैं बंद ! जल्द चुने अपना पैक, सिर्फ 2 दिन है बाकी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/trai-dth-cable-dishtv-tatasky-videocon-d2h-airtel-digital-tv-siti-cable-den-networks-pack-details-in-hindi/feed/ 0
जानें कैसे चुने अपने लिए सबसे सस्ते टीवी चैनल, देखें ज़ी-सोनी-स्टार, कौन दे रहा है कितना फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/television-channel-price-list-pack-in-india-trai-dth-in-hindi/ Tue, 15 Jan 2019 11:45:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26156 ये पैकेज चैनल ग्रुप्स के अनुसार व चैनल्स की कैटेगरी के अनुसार है।

The post जानें कैसे चुने अपने लिए सबसे सस्ते टीवी चैनल, देखें ज़ी-सोनी-स्टार, कौन दे रहा है कितना फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में केबल टीवी देखने का नजरिया बदलने वाला है। डिजिटल होते भारत के लिए ट्राई यानि टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से केबल टीवी के लिए नई गाइडलाइन्स पेश की जा चुकी है। ट्राई ने यूजर्स को आजादी दी है कि ग्राहक अब अपनी पसंद व मर्जी अनुसार अपने चैनल चुन सकते हैं। ट्राई के नए नियम के बाद चैनल ग्रुप्स ने भी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के पैक पेश कर दिए हैं। इन ग्रुप्स की कोशिश है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं पर अपनी पहुॅंच बनाई जाए। ऐसे में आम जनता थोड़ा कन्फ्यूज है कि किस ग्रुप को पसंद किया जाए तथा कौन से पैक चुके जाए। आगे हमनें कुछ प्रसिद्ध चैनल ग्रुप्स के ऐसे ही पैक्स का जिक्र किया है जो आपकी जेब और आपके मूड दोनों पर फिट बैठेंगे।

ट्राई के नए नियम के अनुसार कब सिर्फ उसी चैनल के पैस देने होंगे जो आप देखना चाहते हैं। हर चैनल का रेट फिक्स है। अब यूजर्स अपनी मर्जी से अपने पसंदीदा चैनल का चुनाव कर सकते हैं। सभी चैनल ग्रुप्स ने अपने उपभोक्ताओं व यूजर्स की रूचि और पसंद के अनुसार कई तरह के पैक बनाएं हैं। इन पैकेज में अलग-अलग चैनल्स होंगे जो अपनी कीमत के हिसाब से ही यूजर्स को दिए जाएंगे। ये पैकेज चैनल ग्रुप्स के अनुसार व चैनल्स की कैटेगरी के अनुसार है। कार्टून चैनल्स, मूवीज़, न्यूज, इंफोटेंमेंट व स्पोर्ट्स चैनल्स को मिलाकर कंपनियों द्वारा पैक पेश किए गए हैं।

television channel price list pack in india trai dth in hindi

ज़ी ​नेटवर्क की बात करें तो प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ग्रुप के पैक की शुरूआत 45 रुपये से होती है। इस पैक में 24 चैनल शामिल है जिनमें :- ज़ी टीवी, ज़ी सिनेमा, ज़ी पिक्चर्स, ज़ी बॉलीवुड, ज़ी न्यूज़, जिंग, लिविंग फूड, ज़ी अनमोल और बिग गंगा जैसे चैनल्स शामिल है। इसके अलावा ज़ी नेटवर्क ने स्थानिय भाषाओं में भी पैक्स बनाएं हैं जिनमें ​तमिल, मलयालम, बंगाली, मराठी इत्यादि शामिल है।

12जीबी रैम, 5,000एमएएच बैटरी और 6 कैमरे वाला सैमसंग का 5जी फोन 28 मार्च को होगा लॉन्च

स्टार टीवी के पैक्स की बात करें तो इन ग्रुप ने 49 रुपये से अपने पैक की शुरूआत की है। इस पैक में 25 चैनल्स शामिल हैं जिनमें :- स्टार प्लस, स्टार स्पोर्ट्स, स्टार गोल्ड, स्टार भारत, स्टार मू​वीज़, स्टार प्रवाह, स्टार वर्ल्ड, जलसा मूवीज़, नेशनल जियोग्रोफी, बेबी टीवी, फॉक्स लाइफ, सुर्वणा, एशियानेट तथा विजय और मॉं जैसे चैनल्स शामिल है। स्टार ग्रुप ने भी 7 विभिन्न प्रादेशिक भाषाओं में पैक पेश किए हैं।

television channel price list pack in india trai dth in hindi

टीवी 18 ब्राडकॉस्ट ने भी अपने ग्राहकों के लिए कई आर्कषक पैक पेश किए हैं। इस ग्रुप के 35 रुपये वाले प्लान में 24 चैनल्स दिए गए हैं। इनमें सीएनबीसी आवाज, सीएनएन न्यूज़, एमटीवी, न्यूज़ 18, निक, रिश्ते सिनेप्लैक्स, सोनिक, वीएच1, कलर्स टीवी, कॉमेडी सेंट्रल, द हिस्ट्री चैनल, सीएनबीसी टीवी जैसे चैनल्स शामिल है। टीवी 18 ब्राडकॉस्ट ने भी राजस्थानी, उड़िया, ​तेलूगू, कन्नड़ इत्यादि भाषाओं में अपने प्लान पेश किए हुए हैं।

सैमसंग बना रही है तीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन, गैलेक्सी ए सीरीज़ में होंगे लॉन्च

सोनी पिक्चर्स ग्रुप के पास 32 चैनल्स के अधिकार हैं। इस ग्रुप ने एसडी व एचडी चैनल्स को मिलाकर अपने पैक यूजर्स के लिए पेश किए हैं। सोनी के 90 रुपये वाले पैक में सैट मैक्स, ईटी, सोनी टीवी, एएक्सएन, सोनी पिक्स, ईएसपीएन, बीबीसी ​अ​र्थ, सोनी टेन व सोनी सैट जैसे शामिल हैं। आपको बता दें कि चैनल ग्रुप्स के साथ-साथ डीटीएच सेवा प्रदान करने वाले तथा केबल सर्विस प्रोवाइडर्स भी अपनी तरफ से यूजर्स को लुभाने के लिए नए पैक लेकर आए हैं। इस पैक्स की जानकारी हम आपको अपनी अगली रिपोर्ट में देंगे।

किसी भी चैनल ग्रुप्स के अन्य पैक्स को जानने व चुनने के लिए यहां क्लिक करें

The post जानें कैसे चुने अपने लिए सबसे सस्ते टीवी चैनल, देखें ज़ी-सोनी-स्टार, कौन दे रहा है कितना फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें फुल डिटेल – किस चैनल की है कितनी कीमत और केबल ऑपरेटर को देने होंगे कितने पैसे https://www.91mobiles.com/hindi/trai-guidelines-dth-cable-dishtv-tatasky-videocon-d2h-airtel-digital-tv-siti-cable-den-networks-pack-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/trai-guidelines-dth-cable-dishtv-tatasky-videocon-d2h-airtel-digital-tv-siti-cable-den-networks-pack-details-in-hindi/#comments Wed, 02 Jan 2019 10:43:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25639 डीटीएच ऑपरेटर व केबल प्रोवाइडर के पैक तथा पैकेज जानने तथा चुनने के लिए क्लिक करें

The post जानें फुल डिटेल – किस चैनल की है कितनी कीमत और केबल ऑपरेटर को देने होंगे कितने पैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ट्राई यानि टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देश में केबल व डीटीएच सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। ट्राई ने यूजर्स को आजादी दी है कि अब बंडल में चैनल लेकर मासिक शुल्क देने जरूरत नहीं है बल्कि अपनी पसंद व अपनी मर्जी अनुसार ग्राहक अपने चैनल चुन सकते हैं। अभी तक जहां लोकल केबल ऑपरेटर तथा डीटीएच कंपनियों की ओर से पैक दिए जाते थे व मासिक शुल्क फिक्स रहता था, वहीं अब आम जनता को सिर्फ उन्हीं चैनल्स के पैसे देने होंगे जिन्हें उन्होंने अपनी पंसद के अनुसार चुना है। ट्राई ने अपने नये नियम लागू करने की तिथि 31 दिसंबर रखी है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपका डीटीएच व केबल ऑपरेटर किस कीमत पर कौन-से चैनल देगा तो आगे हमनें विस्तार से जानकारी दी है।

ट्राई ने डीटीएच सर्विस व केबल ऑपरेटर्स को 31 दिसंबर से नए नियमों का पालन करने हुक्म दे दिया है। सबसे पहले आपको बता दें कि ट्राई के नए नियम के अनुसार कब सिर्फ उसी चैनल के पैस देने होंगे जो आप देखना चाहते हैं। हर चैनल का रेट फिक्स है। पहले केबल ऑपरेटर व डीटीएच सर्विसेज की ओर से मासिक पैकेज दिया जाता था और उपभोक्ता को भी उस पैकेज के पैसे चुकाने होते थे। इस पैकेज में कौन सा चैनल किस कीमत का है तथा कौन सा चैनल फ्री है यह जानकारी ​कभी भी यूजर्स को नहीं दी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

trai guidelines dth cable dishtv tatasky videocon d2h airtel digital tv siti cable den networks pack details in hindi

अब यूजर्स अपनी मर्जी से अपने पसंदीदा चैनल का चुनाव कर सकते हैं तथा उपभोक्ताओं को डीटीएच व केबल ऑपरेटर्स द्वारा दिए जाने वाले चैनल पैक को जबरदस्ती लेना नहीं होगा, बल्कि अपनी मर्जी से उस पैक में अपने पसंदीदा चैनल डाल सकेंगे। एक ओर जहां उपभोक्ता अपनी मर्जी से चैनल का चुनाव कर सकते हैं वहीं डीटीएच ऑपरेटर्स ने भी यूजर्स की सुविधा के लिए चैनल्स का बुफे या​नि पैकेज बनाया है। इस पैकेज में अलग-अलग चैनल्स होंगे जो अपनी कीमत के हिसाब से ही यूजर्स को दिए जाएंगे।

2018: कुछ तकनीकी यादें जिसे नहीं भूलेंगे आप

डीटीएच सर्विसेज़ की बात करें तो इन्होंने अलग-अलग चैनल्स के प्रारूप में लिस्ट बनाई है। यह पैकेज चैनल ग्रुप्स के अनुसार व चैनल्स की कैटेगरी के अनुसार भी है। उदाहरण के तौर पर ज़ी नेटवर्क के चैनल का अगल पैकेज, स्टार चैनल्स का अलग पैकेज। इसी तरह बच्चों के लिए कार्टून चैनल्स का अलग पैकेज और मूवीज़, न्यूज, इंफोटेंमेंट व स्पोर्ट्स चैनल्स का अलग पैकेज। ये पैकेज अलग-अलग क्षेत्रिय भाषाओं के अनुसार भी हैं।

trai guidelines dth cable dishtv tatasky videocon d2h airtel digital tv siti cable den networks pack details in hindi
Pic : businessworld.in

वीडियोकॉन डी2एच ने अपने आ-ला-कार्ट चैनल्स का न्यूनतम मूल्य 150 रुपये रखा है। इसमें हर कैटेगरी के एचडी चैनल्स भी शामिल हैं। इसी तरह लोकल केबल नेटवर्क की बात करें तो डेन नेटवर्क ने अपने पैक्स की शुरूआत 4 रुपये से की है जो 145 रुपये तक की है। वहीं सिटी केबल ऑपरेटर ने ट्राई के नियमों के बाद भी अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए पैकेज बनाएं हैं। सिटी केबल के पैकेज को 52.2 रुपये से लेकर 166 रुपये तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

आपको बता दें कि ट्राई के नए नियम अनुसार केबल व डीटीएच पर अब हर माह न्यूनतम 130 रुपये का फिक्स शुल्क देना होगा। इस 130 रुपये के शुल्क में यूजर्स को 100 चैनल्स दिए जाएंगे। इन 100 चैनल्स में 26 चैनल जहां दूरदर्शन के होंगे वहीं 74 चैनल निजी कंपनियों के होंगे। इस पैक में मिल रहे 74 निजी चैनल भी यूजर अपनी मर्जी से चुन पाएंगे। जो चैनल उन्हें देखने है वही 74 चैनल उनके टीवी पर आएंगे। गौरतलब है कि ये 74 चैनल फ्री-टू-एयर होंगे।

ये हैं जियो को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान, 999 रुपए से होते हैं शुरू

नई गाइउलाईन के बाद हर चैनल का यह फिक्स प्राइस तय किया गया है। जो 50 पैसे से शुरू होकर अधिकतम 19 रुपये तक है। ट्राई की ओर नए सेटअप बॉक्स लगाने व नए केबल कनेक्शन का शुल्क भी 350 रुपये तय किया गया है। इन 74 फ्री-टू-एयर चैनल्स के अलावा यूजर अपनी पंसद से अन्य चैनल भी पा सकते हैं जो पेड होंगे। 100 से अधिक चैनल्स के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त चैनल का शुल्क चुकाना होगा जो 130 रुपये में जुड़ जाएगा। आपको फिर से बता दें कि अतिरिक्त चैनल का यह शुल्क 50 पैसे की कीमत से शुरू होगा और अधिकतम 18 रुपये तक चलेगा

The post जानें फुल डिटेल – किस चैनल की है कितनी कीमत और केबल ऑपरेटर को देने होंगे कितने पैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/trai-guidelines-dth-cable-dishtv-tatasky-videocon-d2h-airtel-digital-tv-siti-cable-den-networks-pack-details-in-hindi/feed/ 6
क्या 29 दिसंबर से बंद हो जाएगा आपका केबल कनेक्शन, जानें पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/trai-cable-tv-rules-paid-channel-price-tariff-guidelines-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/trai-cable-tv-rules-paid-channel-price-tariff-guidelines-in-hindi/#comments Thu, 27 Dec 2018 11:05:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25473 अब आम जनता अपनी पंसद से अपने चैनल चुन सकती है।

The post क्या 29 दिसंबर से बंद हो जाएगा आपका केबल कनेक्शन, जानें पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई दिनों से टेलीविज़न, अखबार और व्हाट्सऐप पर मैसेज आ रहे हैं कि 29 दिसंबर से केबल चैनल्स बंद हो जाएंगे और अपने टीवी पर फिर से केबल कनेक्शन चालू करने के लिए भारी भरकम फीस जमा करानी पड़ेगी। आम जनता इस तरह की खबरों से परेशान है। लोग सुनी सुनाई आधी अधूरी बातें एक दूसरे को बता रहे हैं जो जनता को और भी ज्यादा कन्फ्यूज कर रही है। सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि इसमें घबराने वाली कोई भी बात नहीं है। हां, ट्राई की ओर डीटीएच और केबल नेटवर्क के नियमों एक बड़ा बदलाव जरूर किया गया है जो 29 दिसंबर से लागू हो जाएगा, लेकिन सुकून की बात यह है कि आपका केबल कनेक्शन अभी नहीं कटेगा।

देखें लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई पर चलने वाले स्मार्टफोंस की पूरी लिस्ट

ट्राई यानि टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देश में केबल व डीटीएच सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक जहां लोकल केबल ऑपरेटर तथा डीटीएच कंपनियों की ओर से पैक दिए जाते थे व मासिक शुल्क फिक्स रहता था, वहीं अब आम जनता अपनी पंसद से अपने चैनल चुन सकती है। इसके बाद लोगों को सिर्फ उन्ही चैनल्स के पैसे देने होंगे जिन्हें उन्होंन अपनी पंसद के माफिक चुना है। ऐसे चैनल जो उनका केबल वाला देता तो था लेकिन यूजर उसे देखने कभी नहीं थे, उन्हें अब यूजर अपने टीवी से हटा सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर आपका केबल वाला आपसे 300 रुपये महीना चार्ज करता है और आपके टीवी में 400 के करीब चैनल दिए जाते हैं। आप और आपका परिवार में अपनी पसंद, अपने मनोरंजन और अपनी जरूरत के अनुसार पूरे दिन में लगभग 25-35 चैनल देखता है। इन 35 चैनल्स में आपकी मम्मी के सीरियल, आपकी मूवी, पापा की न्यूज समेत म्यूज़िक, कार्टून और इंफोटेनमेंट चैनल शामिल होते हैं। अब इस स्थिति में आप देखते तो 35 चैनल हैं लेकिन पैसे देते हैं पूरे 400 चैनल्स के। लेकिन अब ट्राई के नए नियम के बाद आपको सिर्फ उन्हीं 35 चैनल्स के पैसे देने होंगे जिन्हें आप देखते हैं। न ही 300 रुपये महीना और न ही 400 चैनल्स की शुल्क।

मोबाइल रिटेलर्स मिली साल की सबसे बड़ी खुशखबरी, ऑनलाइन रिटेलर्स के लिए सरकार ने किए नियम सख्त

नई गाइउलाईन के बाद हर चैनल का यह फिक्स प्राइस तय किया गया है। जो 50 पैसे से शुरू होकर अधिकतम 19 रुपये तक है। ट्राई की ओर नए सेटअप बॉक्स लगाने व नए केबल कनेक्शन का शुल्क की फिक्स कर दिया है जो अधिकतम 350 रुपये है। नए कनेक्शन पर कोई भी केबल कंपनी यूजर्स से 350 रुपये के अधिक पैसा नहीं मांग सकता है। ट्राई के ये नए नियम 29 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। लेकिन उपभोक्ताओं अपनी सहूलियत अनुसार अपने पैक चुन सकते हैं। जब तक यूजर पैक नहीं चुनते हैं तब तक उनका केबल पहले की तरह चलता रहेगा।

trai-cable-tv-rules-paid-channel-price-tariff-guidelines-in-hindi

ट्राई के नए नियम अनुसार केबल व डीटीएच पर अब हर माह 130 रुपये का फिक्स शुल्क देना होगा। इस 130 रुपये के शुल्क में यूजर्स को 100 चैनल्स दिए जाएंगे। इन 100 चैनल्स में 26 चैनल जहां दूरदर्शन के होंगे वहीं 74 चैनल निजी कंपनियों के होंगे। इस पैक में मिल रहे 74 निजी चैनल भी यूजर अपनी मर्जी से चुन पाएंगे। जो चैनल उन्हें देखने है वही 74 चैनल उनके टीवी पर आएंगे। गौरतलब है कि ये 74 चैनल फ्री-टू-एयर होंगे।

सैमसंग ला रही है ऐसा फोन जिसमें नहीं होंगे स्पीकर, डिसप्ले से ही निकलेगा साउंड

इन 74 फ्री-टू-एयर चैनल्स के अलावा यूजर अपनी पंसद से अन्य चैनल भी पा सकते हैं जो पेड होंगे। 100 से अधिक चैनल्स के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त चैनल का शुल्क चुकाना होगा जो 130 रुपये में जुड़ जाएगा। आपको फिर से बता दें कि अतिरिक्त चैनल का यह शुल्क 50 पैसे की कीमत से शुरू होगा और अधिकतम 18 रुपये तक चलेगा।

अपने पसंदीदा चैनल्स चुनने तथा सभी चैनल्स की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post क्या 29 दिसंबर से बंद हो जाएगा आपका केबल कनेक्शन, जानें पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/trai-cable-tv-rules-paid-channel-price-tariff-guidelines-in-hindi/feed/ 5