Cambridge Analytica | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 Mar 2018 12:13:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब बनेगी देसी फेसबुक, महिंद्रा ग्रुप ने की घोषणा, जानें पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/anand-mahindra-planning-indias-own-facebook-cambridge-analytica-data-leak-in-hindi/ Wed, 28 Mar 2018 12:10:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18527 फेसबुक पर यूजर्स डाटा सिक्योरिटी को लेकर मचे घमासान के बीच भारत की अपनी सोशल नेट​वर्किंग साइट बनाने की बात कही गई है।

The post अब बनेगी देसी फेसबुक, महिंद्रा ग्रुप ने की घोषणा, जानें पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ ​दिनों से फेसबुक पर ‘फेसबुक’ ट्रेंड कर रहा है। खबर सामनें आई ​थी कि विश्व की सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर से 5 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। लोगों की निजी जानकारी को इस तरह गुपचुप तरीके से यूज़ करने पर कई देशों में हलचल मची है। फेसबुक पर यूजर्स डाटा सिक्योरिटी को लेकर मचे घमासान के बीच भारत के एक बड़े उद्योगपति ने देसी फेसबुक बनाए जाने की घोषणा की है, यानि भारत की अपनी सोशल नेट​वर्किंग साइट जो फेसबुक की जगह ले सके।

दरअसल फेसबुक डाटा लीक मामले के संगीन होने पर देश के बड़े कारोबारी आनंद महिंद्रा ने भारत की अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट बनाए जाने का ऐलान किया है। आंनद ने इस वेबसाइट के लिए भारतीय युवाओं का आव्हान किया है तथा उन्हें ऐसा नया प्रोग्राम व स्टार्टअप बनाने को कहा है जो देश में फेसबुक की जगह ले सके। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इस नई योजना की जानकारी दी है, जिससे पता चलता है कि विदेशी सोशल वेबसाइट्स व ऐप्स के बीच महिंद्रा को नई देसी सोशल व मैसेंजिंग प्लेटफार्म लाने की योजना बना रहा है।

facebook mahindra

आनंद महिंद्रा का कहना है कि, ‘देश के युवा फेसबुक की तर्ज पर कोई नई सोशल नेटवर्किंग साइट या उसकी योजना व प्लान बनाए। एक ऐसे स्टार्टअप की शुरूआत करें जो एक प्रोफेशनल मैनेजमेंट पर काम करें तथा भारत के साथ साथ अन्य यूजर्स को भी सुविधा प्रदान करने में सक्षम हो। महिंद्रा ने कहा है कि अगर कोई भी युवा ऐसी कंपनी का निर्माण कर के आता है तो उसे महिंद्रा ग्रुप की तरफ से आर्थिक मदद की जाएगी।

4 अप्रैल को नोकिया भारत में लॉन्च कर रही है अपने नए स्मार्टफोंस, मीडिया इन्वाईट भेजा

गौरतलब है कि फेसबुक से लीक हुए करोड़ों यूजर्स के डाटा की खबर सामनें आने के बाद इंटरनेट सेवाओं तथा सोशल वेबसाइट्स व ऐप पर निजी सुरक्षा के सवाल उठ रहे हैं। दरअसल फेसबुक पर डाटा सिक्योरिटी के मसले पर तमाम देशों की सरकारे इस चिंता में भी है कि कहीं उनके देश के नागरिकों का निजी डाटा किसी अन्य देश या खुफिया एजेंसियों को न दे दिया जाए। और इसी ऐवज में कई देशों के प्रतिनिधि फेसबुक पर अपने सवाल व संदेह दाग चुके है।

facebook-2

आपको बता दें कि डाटा चोरी मामले पर अपने देश के आईटी ​मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद भी सोशल मीडिया वेबसाइट को कड़ी चेतावनी दे चुके है। केंद्रीय मंत्री ने जरूरत पड़ने पर फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कह दी है।

एप्पल लाया है सस्ते कीमत पर छात्रों के लिए नया आईपैड, अप्रैल में आएगा भारत

वहीं दूसरी ओर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग डाटा चोरी मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना माफीनामा पेश कर चुके हैं और अब आने वाली 10 अप्रैल को यूएस सीनेट ज्यूडीशरी कमेटी के समक्ष तलब होने वाले है। अमेरिकी सरकार ने इस कमेटी की मीटिंग में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ट्वीटर सीईओ जैक डॉर्सी को भी पेश होने के लिए कहा है। गौरतलब है कि विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारतीय मूल के हैं।

The post अब बनेगी देसी फेसबुक, महिंद्रा ग्रुप ने की घोषणा, जानें पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>