Camera | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Oct 2025 08:51:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Amazon Great Indian Festival 2025: प्रोफेशनल, व्लॉगिंग और ट्रैवल कैमरा पर बेस्ट डील https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-camera-amazon-great-indian-festival-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-camera-amazon-great-indian-festival-2025/#respond Wed, 15 Oct 2025 07:29:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184338 Amazon Great Indian Festival 2025 दिवाली स्पेशल सेल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार अवसर लेकर आया है। इस साल की सेल में Sony, Canon, Nikon, Fujifilm, Canon, DJI और GoPro जैसे हाई-एंड ब्रांड्स के कैमरे भारी डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी और आसान EMI विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। चाहे आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर हों, […]

The post Amazon Great Indian Festival 2025: प्रोफेशनल, व्लॉगिंग और ट्रैवल कैमरा पर बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Amazon Great Indian Festival 2025 दिवाली स्पेशल सेल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार अवसर लेकर आया है। इस साल की सेल में Sony, Canon, Nikon, Fujifilm, Canon, DJI और GoPro जैसे हाई-एंड ब्रांड्स के कैमरे भारी डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी और आसान EMI विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। चाहे आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर हों, व्लॉगर हों या नेचर और ट्रैवल फोटोग्राफी का शौक रखते हों, इन कैमरों में हर जरूरत के लिए फीचर्स मौजूद हैं। सेल के दौरान आप न सिर्फ जीएसटी प्राइस कट का फायदा उठा सकते हैं, बल्कि अमेजन HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और ईजीईएमआई से खरीदारी करने पर अतिरिक्त 10% इंस्टैंट डिस्काउंट भी दे रहा है, जिससे ये डील और सस्ती हो जाती है। आइए जानते हैं अमेजन सेल में कैमरा पर मिलने वाली बेल्ट डील के बारे मेंः

Sony Alpha 7M3K Full-Frame Camera

Sony Alpha 7M3K एक 24.2MP फुल-फ्रेम कैमरा है, जो प्रोफेशनल और हाइब्रिड फोटोग्राफी दोनों के लिए आदर्श है। इसमें रियल-टाइम Eye AF और Tiltable LCD दिया गया है, जिससे पोर्ट्रेट और लाइव शूटिंग दोनों आसान हो जाती हैं। 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग का मतलब है कि हर शॉट में बेहतर डायनामिक रेंज और वाइब्रेंट कलर मिलेगा। इसके साथ, Fast AF/AE ट्रैकिंग और 10 fps कंटिन्युअस शूटिंग इसे एकदम प्रोफेशनल बनाती हैं। Full pixel readout तकनीक के साथ आप बिना बिनिंग के हाई-रिजॉल्यूशन 4K मूवी रिकॉर्ड कर सकते हैं। Sony Alpha 7M3K पर 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और Alpha Community पर रजिस्ट्रेशन के साथ 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलती है।

सेलिंग प्राइसः 1,61,490 रुपये
डील प्राइसः 1,33,489 रुपये

Sony Alpha ILCE-7RM3A Full-Frame Mirrorless Camera

Sony Alpha ILCE-7RM3A 42.4MP एक्समोर R CMOS सेंसर के साथ आता है। इसमें 5-axis इमेज स्टेबिलाइजेशन मौजूद है, जो मूवमेंट या हैंडहेल्ड शूटिंग के दौरान भी क्लियर शॉट्स सुनिश्चित करता है। Fast Hybrid Autofocus और 10 fps कंटिन्युअस बर्स्ट शूटिंग इसे स्पोर्ट्स और एक्शन फोटोग्राफी के लिए आदर्श बनाती हैं। वहीं यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग XAVC S फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसका डायनामिक रेंज 15 स्टॉप तक है, जिससे डिटेल्स और कलर अत्यंत प्रिसाइज मिलते हैं। इसके अलावा, NP-FZ100 बैटरी लंबे समय तक शूटिंग की सुविधा देती है। इस कैमरे पर 2+1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है।

सेलिंग प्राइसः 2,32,490 रुपये
डील प्राइसः 1,54,990 रुपये

Canon EOS R8 Smartchoice Full-Frame Mirrorless Camera

Canon EOS R8 में 24.2MP CMOS सेंसर और DIGIC X प्रोसेसर है। EOS iTR AF X और Dual Pixel CMOS AF II तकनीक फोटोग्राफ और वीडियो दोनों में पिन-शार्प फोकस देती हैं। 4K 60p (6K oversampled) और FHD 180p रिकॉर्डिंग के साथ हाई-फ्रेम रेट वीडियो और स्लो-मोशन शूटिंग भी आसान हो जाती है। इसका 10-bit Canon Log 3 और HDR PQ सपोर्ट आपको पोस्ट-प्रोसेसिंग में अधिक फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं। वहीं Uncropped 4K मूवी रिकॉर्डिंग और UVC/UAC सपोर्ट भी है, जो इसे वेबकैम और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं। Canon का यह मॉडल फोटोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर्स दोनों के लिए बढ़िया च्वाइस हो सकता है।

सेलिंग प्राइसः 1,42,995 रुपये
डील प्राइसः 99,999 रुपये

Nikon D7500 20.9MP Digital SLR Camera

Nikon D7500 में 20.9MP DX-Format CMOS सेंसर और Multi-CAM 3500FX II 51-पॉइंट AF सिस्टम है। यह कैमरा लो-लाइट और मूविंग ऑब्जेक्ट के लिए आदर्श है। Native ISO 51200 (Expanded ISO 1,640,000) और 180k-Pixel RGB सेंसर के साथ यह DSLR शूटिंग में बेहतरीन रिजल्ट देता है। 4K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps और SnapBridge Bluetooth/Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आप अपने शॉट्स को तुरंत शेयर कर सकते हैं। Nikon D7500 अपने टॉप-क्लास ऑटोफोकस और इमेज क्वालिटी के कारण स्टूडियो, आउटडोर और ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए बढ़िया विकल्प है।

सेलिंग प्राइसः 94,950 रुपये
डील प्राइसः 76,990 रुपये

Fujifilm X-M5 26.1MP Camera

Fujifilm X-M5 कॉम्पैक्ट और हल्का (355g) मिररलेस कैमरा है, जिसे आप आसानी से जैकेट की पॉकेट में भी रख सकते हैं। यह कैमरा ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए आदर्श है। इसमें X-Trans CMOS 4 सेंसर और X-Processor 5 इमेजिंग इंजन दिया गया है, जो स्मार्टफोन से कई गुना बेहतर डिटेल और कलर क्वालिटी प्रदान करता है। कैमरा में 15-45mm f/3.5-5.6 लेंस है और यह 6.2K व्लॉगिंग वीडियो रिकॉर्डिंग और FHD 240fps हाई-स्पीड रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। Fujifilm का AI-ड्रिवन एडवांस्ड ऑटोफोकस सुनिश्चित करता है कि मूविंग ऑब्जेक्ट्स और लो-लाइट सीन में भी फोकस सटीक रहे। कैमरे में Film Simulation मोड के 20 क्रिएटिव लुक्स हैं, जिन्हें फोटो और वीडियो दोनों पर अप्लाई किया जा सकता है।

सेलिंग प्राइसः 94,999 रुपये
डील प्राइसः 87,999 रुपये

Canon EOS R50 V Mirrorless Camera

Canon EOS R50 V 24.2MP APS-C सेंसर वाला मिररलेस कैमरा है, जो हाई-रिजॉल्यूशन फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आदर्श हो सकता है। इसमें Canon का DIGIC X प्रोसेसर है, जो तेज इमेज प्रोसेसिंग और लो-लाइट शूटिंग को बेहतर बनाता है। इस कैमरे में 15 fps कंटिन्युअस शूटिंग है, जिससे आप स्पोर्ट्स और एक्शन शॉट्स आसानी से कैप्चर कर सकते हैं। वीडियो शूटिंग के लिए 4K UHD @30p और FHD @120p स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। Canon EOS R50 V छोटे आकार का है, लेकिन पावरफुल कंटेंट क्रिएशन टूल है। इस पर 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी दी गई है।

सेलिंग प्राइसः 79,995 रुपये
डील प्राइसः 67,990 रुपये

DJI Osmo Pocket 3 Creator Combo

DJI Osmo Pocket 3 व्लॉगिंग और स्ट्रीट वीडियो के लिए कॉम्पैक्ट, लेकिन पावरफुल कैमरा है। इसमें 1-inch CMOS सेंसर और 4K/120fps वीडियो रिकॉर्डिंग है। यह 3-axis स्टेबिलाइजेशन तकनीक के साथ आती है, जो शेक फ्री वीडियो सुनिश्चित करती है। Osmo Pocket 3 में ActiveTrack 6.0 और फास्ट ऑटोफोकस फीचर है, जिससे मूविंग सब्जेक्ट्स हमेशा फोकस में रहते हैं। 2-inch टच स्क्रीन की मदद से आप पोर्ट्रेट और लैंडस्केप मोड दोनों में शूटिंग कर सकते हैं। वहीं D-Log M और 10-bit कलर डेप्थ के साथ आप पोस्ट-प्रोडक्शन में शानदार कलर ग्रेडिंग कर सकते हैं। इसमें क्रिस्टल-क्लियर स्टीरियो ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है।

सेलिंग प्राइसः 72,990 रुपये
डील प्राइसः 65,990 रुपये

GoPro HERO13 Black 

GoPro HERO13 Black रग्ड और वॉटरप्रूफ (10 मीटर) एक्शन कैमरा है, जो एडवेंचर और आउटडोर शूटिंग के लिए आदर्श है। यह 5.3K वीडियो रिकॉर्डिंग और 24.7MP फोटो कैप्चर कर सकता है। HB-Series Lenses के साथ आप अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो शॉट्स आसानी से ले सकते हैं। HERO13 Black का स्लो-मो वीडियो फीचर 13x तक स्लो कर देता है, जिससे हाई-स्पीड एक्शन शॉट्स कैप्चर करना आसान हो जाता है। इस स्पेशल बंडल में हैंडलर, दो Enduro बैटरियां, कर्व्ड अडहेसिव माउंट्स, 64GB माइक्रोSD कार्ड और हार्ड कैरींग केस शामिल हैं। इसके साथ 1 साल की इंटरनेशनल + 1 साल की इंडिया वारंटी भी मिलती है।

सेलिंग प्राइसः 49,990 रुपये
डील प्राइसः 36,999 रुपये

नोटः डील प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है और इसमें बैंक ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट, कैशबैक आदि शामिल नहीं हैं।

The post Amazon Great Indian Festival 2025: प्रोफेशनल, व्लॉगिंग और ट्रैवल कैमरा पर बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-camera-amazon-great-indian-festival-2025/feed/ 0
Amazon Great Republic Day Sale: अभी बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं ये कैमरे https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-republic-day-sale-best-deals-on-cameras/ https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-republic-day-sale-best-deals-on-cameras/#respond Thu, 18 Jan 2024 07:47:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=128235 अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale) में आकर्षक छूट के साथ कैमरा खरीद सकते हैं।

The post Amazon Great Republic Day Sale: अभी बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं ये कैमरे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फोटोग्राफी के शौकीन लोग आमतौर पर बेहतर फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के कैमरों की तुलना में पेशेवर कैमरों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। अगर आप इस समय कैमरा खरीदना चाहते हैं, तो मौका अच्छा है। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale) में आकर्षक छूट के साथ कैमरा खरीद सकते हैं। इस सेल में न सिर्फ DSLR कैमरा, मिररलेस कैमरा, एक्शन कैमरा, बल्कि आप पर सिक्योरिटी कैमरा भी छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा, अमेजन एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान कर रहा है।

Sony Alpha ZV-E10L Mirrorless Vlog Camera

Sony Alpha ZV-E10L व्लॉगिंग के लिए बेहतरीन कैमरों में से एक है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है। इसमें 24.2MP APSC CMOS सेंसर है, जो हाई-रिजॉल्यूशन वाली इमेज प्रदान करती है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और बिल्ट-इन डायरेक्शनल 3-कैप्सूल माइक्रोफोन के साथ कैमरा बेहतर वीडियो शूटिंग एक्सपीरियंस का वादा करता है। इसके अन्य फीचर की बात करें, तो 4K HDR वीडियो कैप्चर के लिए सपोर्ट, फोटो और वीडियो दोनों के लिए रियल-टाइम आई AF और रियल-टाइम ट्रैकिंग शामिल हैं। इसके अलावा, बोकेह स्विच, स्टिल/मूवी एस एंड क्यू बटन और यूएसबी स्ट्रीमिंग क्षमताएं प्रदान करता है। यह वेरी-एंगल एलसीडी से लैस है, जो आपको अपने कैप्चर किए गए शॉट्स को आसानी से नेविगेट करने की सुविधा देता है।

सेलिंग प्राइसः 61,490 रुपये

डील प्राइस: 57,998 रुपये (बैंक छूट के साथ)

CP PLUS 3 MP Full HD Smart Wi-fi CCTV Camera

सीपी प्लस स्मार्ट वाई-फाई सीसीटीवी कैमरे में 3MP सेंसर है, जो वीडियो कैप्चर के लिए 1296p में रिकॉर्डिंग करता है। यह कैमरा एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। कैमरे का 360-डिग्री पैन और 85-डिग्री टिल्ट सपोर्ट इसकी फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ाता है। इसे इंस्टॉल करना भी आसान है। वीडियो स्टोरेज के लिए इसमें 128 जीबी एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है। AI मोशन डिटेक्शन इसकी सिक्योरिटी सुविधाओं को बढ़ाता है, जबकि EzyKam+ मोबाइल ऐप 4 स्प्लिट लाइव व्यू देखने की अनुमति देता है और वहीं EzyKam+ वेब क्लाइंट 9 स्प्लिट लाइव व्यू प्रदान करता है।

सेलिंग प्राइस: 1,899 रुपये

डील प्राइस: 1,299 रुपये

TP-Link Tapo C210 Smart Wi-Fi Security Camera

अमेजन सेल में यह वाई-फाई सिक्योरिटी कैमरा भी आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 3MP रिजॉल्यूशन, 360-डिग्री वर्टिकल रेंज और 114-डिग्री हॉरिजेंटल सपोर्ट है। इतना ही नहीं, यह टू-वे ऑडियो सपोर्ट और मोशन डिटेक्शन को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह स्मार्ट फंक्शनैलिटी के लिए एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। यह नाइट विजन से लैस है, जो 30 फीट तक की विजुअल दूरी को कवर करता है। यह कैमरा स्टोरेज के लिए 256GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।

सेलिंग प्राइस: 2,399 रुपये

डील प्राइस: 2,099 रुपये

GoPro HERO10 Action Camera

अगर एक्शन कैमरा की तलाश में हैं, तो फिर अमेजन सेल में GoPro HERO10 एक्शन कैमरा भी अच्छी डील के साथ खरीद सकते है। यह कैमरा विभिन्न परिस्थितियों में हाई फ्रेम रेट के साथ हाई रिजॉल्यूशन फोटो और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा प्रदान करता है। यह 23MP फोटो और 60fps पर 5.3K वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसमें 2.7K पर 8x स्लो-मो की सुविधा है, जो क्रिएटिव वीडियो बनाने की सुविधा देता है। यह वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी के भीतर 33 फीट तक सुरक्षा प्रदान करता है। हाइपरस्मूथ 4.0 तकनीक विभिन्न परिस्थितियों में फुटेज की क्वालिटी को बढ़ाते हुए बेहतरीन स्टेबलाइजेशन सुनिश्चित करता है। GoPro HERO10 30 अधिकतर डिवाइस को सपोर्ट करता है।

सेलिंग प्राइस: 27,490 रुपये

डील प्राइस: 24,490 रुपये (बैंक छूट के साथ)

MI Xiaomi Wireless Home Security Camera 2i

MI Xiaomi होम सिक्योरिटी कैमरा 2i फुल एचडी रिकॉर्डिंग क्षमताओं, नाइट विजन सपोर्ट और 360-डिग्री व्यू के साथ आता है। इसमें बेहतर सिक्योरिटी के लिए एआई मोशन डिटेक्शन फीचर है। अच्छी बात यह है कि इसमें आपको एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा, यह टू-वे कम्युनिकेशन की सुविधा प्रदान करता है।

सेलिंग प्राइस: 2,799 रुपये

डील प्राइस: 2,299 रुपये

insta360 X3 Action Camera

Insta360 X3 एक्शन कैमरा बड़े 1/2इंच सेंसर के साथ आता है, जो बेहतर डिटेल के साथ फोटो और वीडियो को कैप्चर करने की सुविधा देता है। यह 5.7K 360-डिग्री सपोर्ट के साथ आता है, जो आसपास की हर चीज को कैप्चर करने की अनुमति देता है। वहीं Insta360 ऐप एआई पावर्ड रिफ्रेमिंग टूल को सपोर्ट करता है। यह कैमरा आपको 72MP स्टिल शूट करने की अनुमति देता है सिंगल लेंस मोड में यह शानदार 4K वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदान करता है।

सेलिंग प्राइस : 45,999 रुपये

डील प्राइस: 37,990 रुपये (बैंक छूट के साथ)

GoPro HERO12

GoPro HERO12 मौजूदा अमेजन रिपब्लिक डे सेल में आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। यह 5.3K और 4K दोनों में HDR वीडियो और फोटो क्षमता के साथ आता है। अच्छी बात यह है कि कम रोशनी की स्थिति में भी आपको बेहतर शॉट्स मिल जाते हैं। कैमरा आपको रिकॉर्ड किए गए फुटेज से 27MP फोटो कैप्चर करने की अनुमति देता है। इसमें 1,720mAh की बैटरी भी दी गई है। HERO12 ने हाइपरव्यू एक GoPro-एक्सक्लूसिव डिजिटल लेंस पेश किया है, जो 8:7 फुटेज को वाइड-एंगल 16:9 शॉट में बदल देता है।

सेलिंग प्राइस : 44,990 रुपये

डील प्राइस: 34,989 रुपये (बैंक छूट के साथ)

70mai Pro Plus+ A500S Dual Channel Car Dash Cam

70mai Pro Plus+ A500S हाई क्वालिटी वाला डुअल-चैनल डैश कैम है, जो आपको आगे और पीछे के विजुअल्स को एक साथ रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। Sony IMX335 5MP सेंसर और डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ यह 1944p फ्रंट और 1080p रियर कैमरा रिजॉल्यूशन के साथ बेहतरीन रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करता है। इसमें 3D-DNR, WDR और नाइट विजन की सुविधा भी है। इस डैश कैम में रूट ट्रैकिंग के लिए बिल्ट-इन जीपीएस और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (एडीएएस) भी है। बिल्ट-इन जी-सेंसर आपात स्थिति के दौरान महत्वपूर्ण फुटेज की सुरक्षा करता है। इसमें पार्किंग मॉनिटरिंग सिस्टम भी है।

सेलिंग प्राइस: 11,499 रुपये

डील प्राइस: 9,399 रुपये (बैंक छूट के साथ)

Panasonic LUMIX G7 16.00 MP 4K Mirrorless Interchangeable Lens Camera Kit with 14-42 mm Lens

पैनासोनिक LUMIX G7 16MP 4K मिररलेस कैमरा है, जिसमें माइक्रो फोर-थर्ड सेंसर है, जो हाई डायनैमिक रेंज और आर्टिफैक्ट-फ्री इमेज कैप्चर करने की सुविधा देता है। यह 4K QHD वीडियो रिकॉर्डिंग, 25p पर कैप्चरिंग और 50p पर FHD प्रदान करता है। कैमरे में 30 एफपीएस पर 8 एमपी फोटो बर्स्ट मोड है, जो समान फ्रेम दर पर फिल्माए गए 4K वीडियो से फोटो निकालने की अनुमति देता है। इसमें यूजर्स फ्रेंडली कंट्रोल, हाई रिजॉल्यूशन व्यूफाइंडर, एलसीडी डिस्प्ले की सुविधा है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी माइक पोर्ट, 2.5 मिमी रिमोट पोर्ट, यूएसबी 2.0 और माइक्रो एचडीएमआई टाइप डी शामिल हैं।

सेलिंग प्राइस: 42,489 रुपये

डील प्राइस: 36,900 रुपये (बैंक छूट के साथ)

Trueview 4G Sim 4MP Solar Powered CCTV Security Camera

यह कैमरा कृषि, दूरदराज के क्षेत्रों और निर्माण स्थल की निगरानी के लिए आदर्श ऑप्शन हो सकता है। सोलर से चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा है, जो 350-डिग्री वर्टिकल और 90-डिग्री होरिजेंटल कवरेज के साथ आता है। यह माइक और स्पीकर से लैस है, जो टू-वे कम्युनिकेशन को भी सपोर्ट करता है। इसमें 18,000mAh बैटरी और 7W सौर पैनल है, जो इसे चौबीसों घंटे निगरानी करने में सक्षम बनाता है। कैमरा 256GB तक की स्टोरेज क्षमता वाले माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है और इसमें 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट भी शामिल है। यह एरिया मोशन डिटेक्शन, ह्यूमनॉइड डिटेक्शन और पुश अलार्म जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

सेलिंग प्राइस: 9,499 रुपये

डील प्राइस: 6,900 रुपये (बैंक छूट के साथ)

The post Amazon Great Republic Day Sale: अभी बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं ये कैमरे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-republic-day-sale-best-deals-on-cameras/feed/ 0
Godrej Spotlight P.T और Spotlight Fixed रिव्यू: तीसरी आंख बन करेंगे पूरे घर की सुरक्षा, जानें क्या हैं खरीदने लायक https://www.91mobiles.com/hindi/godrej-spotlight-p-t-and-spotlight-fixed-review-in-hindi-know-what-are-worth-buying/ https://www.91mobiles.com/hindi/godrej-spotlight-p-t-and-spotlight-fixed-review-in-hindi-know-what-are-worth-buying/#respond Tue, 17 Aug 2021 08:57:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65055 Godrej Spotlight P.T और Spotlight Fixed में 110 डिग्री का व्यूइंग एंगल दिया जा रहा है।

The post Godrej Spotlight P.T और Spotlight Fixed रिव्यू: तीसरी आंख बन करेंगे पूरे घर की सुरक्षा, जानें क्या हैं खरीदने लायक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

घर के बाहर रहते हुए भी हम आज अपने घर पर 24 घंटे नजर रख सकते हैं। शायद आप समझ गए होंगे कि घर से बाहर रहते हुए घर पर नजर CCTV द्वारा रखी जा सकती है। दरअसल, दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध को देखते हुए हमें अपने घर और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए CCTV Camera जरूर लगवाना चाहिए। इन कैमरों की मदद से आप आसानी से अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट से दूर बैठे भी लाइव देख सकते हैं कि कौन आपके घर के बाहर और घर के अंदर है। इसी को देखते हुए गोदरेज ग्रुप की गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ने भारतीय बाजार में कुछ हफ्ते पहले अपने होम कैमरा रेंज लॉन्च की थी। इस रेंज का नाम ‘स्पॉटलाइट’ रखा गया। इसी रेंज में पेश किए गया स्पॉटलाइट पी.टी (पैन-टिल्ट) और स्पॉटलाइट फिक्सड हमारे पास रिव्यू के लिए आए। हमने बिना देर करे इन्हें घर में फिट कर रिव्यू करना शुरू कर दिया और यह जानने की कोशिश कि क्या स्पॉटलाइट पी.टी और स्पॉटलाइट फिक्सड आपके घर की सुरक्षा में साथ दे पाएंगे?

Godrej Spotlight P.T और Spotlight Fixed का डिजाइन

सबसे पहले आपको बता दें कि स्पॉटलाइट पी.टी और स्पॉटलाइट फिक्सड को घर के अंदर व बाहर आसानी से खुद ही फिक्स किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी इलेक्ट्रिशियन की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमने अपने घर में इन्हें अपने आप ही फिक्स किया था। अब बात करें इसके डिजाइन की तो यह लुक के मामले में काफी शानदार है। सबसे पहले बात करते हैं Spotlight P.T कैमरा की तो यह पूरी तरह से व्हाइट कलर में आता है। हालांकि, इसमें ग्लोडन कलर का थोड़ा टच आपको बॉटम और स्टैंड के टॉप पर देखने को मिलेगा। साथ ही इस कैमरा में नीचे दी गई प्लेट भी गोल्डन कलर की है। इसके अलावा कैमरा के पीछे और नीचे स्पीकर और ईयरपीस मिलेगा, जिससे आप किसी से बात कर सकते हैं। साथ ही स्पीकर के साथ माइक्रोएसडी कार्ड का ऑप्शन मिलेगा, जिससे इस कैमरा में रिकॉर्ड हुई वीडियो को स्टोर किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Realme Beard Trimmer Plus रिव्यूः क्वालिटी भी और स्टाइल भी
godrej-spotlight-p-t-and-spotlight-fixed

इसके अलावा नाम से ही साफ है कि स्पॉटलाइट फिक्सड बिना मूव हुए एक ही जगह की निगरानी करता है। यह कैमरा भी लुक के मामले में काफी ट्रेंडी है। पूरे व्हाइट कलर का यह कैमरा फ्लेक्सिबल डिजाइन से लैस है। इसमें एक छोटी से स्टिक फ्लेक्सिबल है, जिसे आगे-पीछे व लेफ्ट-राइट मोड़ा जा सकता है। साथ ही स्टैंड पर गोदरेज की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। इसके अलावा कैमरा के पीछे आपको इसमें भी माइक सपोर्ट (2-वे) क्लियर कम्यूनिकेशन के लिए मिलेगा और माइक्रो यूएसबी पोर्ट व माइक्रो एसडी कार्ड की जगह कैमरा के पीछे सर्किल में ही मिलेगी।

godrej-spotlight-p-t-and-spotlight-fixed-mic

वहीं, अगर बात करें बिल्ड क्वालिटी की तो गोदरेज ने इन दोनों ही कैमरा को काफी अच्छी क्वालिटी से बनाया है। कैमरा में अच्छी किस्म की प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। स्पॉटलाइट पीटी कैमरा के नीचे मौजूद प्लेट भी काफी हार्ड है, जिसे मोड़ा नहीं जा सकता है। नहीं, स्पॉटलाइट फिक्सड में मोड़ने के लिए दिया गया बैंड काफी अच्छी रबर का बना है।

Godrej Spotlight P.T और Spotlight Fixed की बिल्ड क्वालिटी

साथ ही इन दोनों ही कैमरा के साथ आपको लगभग 6 फीट लंबी माइक्रो यूएसबी केबल और 5 वॉट का एडाप्टर मिलता है, जिसका क्वालिटी भी काफी अच्छी है। वहीं, अगर बात करें बिल्ड क्वालिटी की तो गोदरेज ने इन दोनों ही कैमरा को काफी अच्छी क्वालिटी से बनाया है। कैमरा में अच्छी किस्म की प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। स्पॉटलाइट पीटी कैमरा के नीचे मौजूद प्लेट भी काफी हार्ड है, जिसे मोड़ा नहीं जा सकता है। नहीं, स्पॉटलाइट फिक्सड में मोड़ने के लिए दिया गया बैंड काफी अच्छी रबर का बना है। कुल मिलाकर इसकी बिल्ड क्वालिटी इंप्रेस करने का मौका नहीं छोड़ेगी।

Godrej Spotlight P.T और Spotlight Fixed की परफॉर्मेंस

स्पॉटलाइट पी.टी. (पैन-टिल्ट) और स्पॉटलाइट फिक्सड को हमने इसे अपने घर में फिक्स कर इस्तेमाल किया। इसे घर के अंदर लगाने का कारण यह था कि हमारे घर में कारपेंटर काम कर रहे थे और हर समय उनके पास खड़े रहना भी मुश्किल था। स्पॉटलाइट पी.टी. (पैन-टिल्ट) के  रिव्यू के दौरान मैंने पाया कि यह सिर्फ घर के अंदर ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी कामयाब होगा क्योंकि कैमरा घुमाकर बड़ा एरिया कवर करता है। यह 90 डिग्री तक घूम जाता है और इसका पैन 355 डिग्री तक का हो सकता है। इस कैमरा में आपके स्पेस का 110-डिग्री पैनोरमिक व्यू, स्मार्ट मोशन ट्रैकिंग, रियल टाइम मोशन अलर्ट्स, अल्ट्रा-क्लीयर नाइट विजन, हाई-फाइडेलिटी माइक सपोर्ट और इंट्यूटिव वन-टच मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स का इस्तेमाल करना गोदरेज स्पॉटलाइट ऐप के जरिए काफी आसान है। वहीं, दूसरी ओर स्पॉटलाइट फिक्स भी 110 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है जो कि फिक्स कैमरा के हिसाब से काफी बढ़िया है।

godrej-spotlight-fixed

इतना ही नहीं इसमें इन दोनों कैमरा में बिल्ट वाई-फाई है। कैमरे को आप दूर से भी मोबाइल एप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। अगर मैं किसी काम के कारण बाहर होता तो भी अपने घर पर नजर रखने में सक्षम था। इसके अलावा कैमरा से रिकॉर्ड किया गया वीडियो अमेजन काइनेसिस वीडियो स्ट्रीम के माध्यम से ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से स्ट्रीम होता है। इसे भी पढ़ें: OPPO ENCO X रिव्यू: साउंड क्वालिटी और डिजाइन में सुपर से ऊपर

कैमरे का डाटा एडब्ल्यूएस (एशिया पैसिफिक) मुंबई रीजन में एईएस 256-बिट एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर होता है। यह कैमरा सीरीज वीएपीटी प्रमाणित है जिसका मतलब यह है कि डाटा साइबर अटैक से काफी हद तक सुरक्षित है। लेकिन, कोशिश करें कि कैमरा घर के बाहर या गैलेरी में ही लगाएं क्योंकि बैडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह हम आपको सुरक्षा कारणों से नहीं देंगे।

godrej-spotlight-p-t-and-spotlight-fixed-design

घर के अंदर इस्तेमाल के बाद हमने इसे अपने घर के बाहर परमानेंट फिक्स कर इसे परखा, जहां पर भी यह अव्वल रहा। इस कैमरा में दिया गया माइक सपोर्ट बड़े कमाल का है। आप घर के अंदर आने वाले शख्स से पहले ही बात कर सकते हैं और देख सकते हैं कि वह कौन है। लेकिन, सीसीटीवी को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए हम सलाह देंगे कि घर के बाहर एक हाइट पर ही इसे फिक्स किया जाए। इतना ही नहीं कैमरा रात के समय भी बिल्कुल साफ वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है।

निष्कर्ष

गोदरेज के कैमरा स्पॉटलाइट पीटी और स्पॉटलाइट फिक्स का मुकाबला भारत में सी पी प्लस के कैमरों से होगा। इसके कैमरे कॉस्मिक फाइबर बॉडी के साथ-साथ नाइट विजन टेक्नोलॉजी से लैस हैं। वहीं, अगर हम बात करें स्पॉटलाइट पीटी की तो इसे खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। इसके पक्ष में इसकी कैमरा क्वालिटी, बिल्ड क्वालिटी और वीएपीटी सर्टिफिकेशन जाता है। साथ ही इसमें दिया गया माइक सपोर्ट सिस्टम अव्वल दर्जे का है। स्पॉटलाइट पीटी की तो इसे 3,499 रुपए में और स्पॉटलाइट फिक्सड को 2,649 रुपए में गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस की शॉप साइट और अमेजन तथा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post Godrej Spotlight P.T और Spotlight Fixed रिव्यू: तीसरी आंख बन करेंगे पूरे घर की सुरक्षा, जानें क्या हैं खरीदने लायक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/godrej-spotlight-p-t-and-spotlight-fixed-review-in-hindi-know-what-are-worth-buying/feed/ 0
सैमसंग 600 मेगापिक्सल कैमरा पर कर रहा काम, फोटोग्राफी की दुनिया में मचेगा कोहराम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-working-600-megapixel-camera-for-future-phones-know-everything-about/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-working-600-megapixel-camera-for-future-phones-know-everything-about/#respond Tue, 21 Apr 2020 11:33:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43199 इस कैमरा के साथ फोन्स को आने वाले फ्यूचर में पेश किया जाएगा।

The post सैमसंग 600 मेगापिक्सल कैमरा पर कर रहा काम, फोटोग्राफी की दुनिया में मचेगा कोहराम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग अब तक 48MP, 64MP और 108MP वाले कैमरा स्मार्टफोन को पेश कर चुका है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी कथित तौर पर 150MP सेंसर पर भी काम कर रही है। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का कहना है कि वह 600MP कैमरा सेंसर पर काम कर रही है।

इंसानी आंखों की बराबरी करेगा कैमरा

कहा जा रहा है कि 600MP कैमरा सेंसर इंसान की आंखों से भी बेहतर रेजॉलूशन वाला होगा। कंपनी के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और सेंसर बिजनस टीम के हेड के यॉन्गीन पार्क के अनुसार इंसानी आंखें 500MP रेजॉलूशन तक की ही बराबरी कर सकती हैं।
camera
नई टेक्नोलॉजी पर हो रहा काम

कैमरा सेंसर्स को लेकर सैमसंग आगे ऐसे सेंसर बनाने की सोच रही जो कि महक और स्वाद की पहचान भी कर सकेगा। कंपनी स्मार्टफोन्स के अलावा ऑटोनोमस वीइकल, ड्रोन और दूसरे इंटरनेट ऑफ थिंग्स में अपने हाई रेजॉलूशन कैमरा सेंसर को उपलब्ध कराने के बारे में विचार कर रही है।
camera-sensor
108-मेगापिक्सल कैमरा

बता दें कि सैमसंग ने कुछ समय पहले गैलेक्सी S20 अल्ट्रा को 108 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ लॉन्च किया था। वहीं, कंपनी ने मई 2019 में 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा सेंसर को इंट्रोड्यूस किया था। वहीं, आज 64एमपी कैमरा वाले फोन मिड-रेंज कैटगरी तक में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

अगर बात करें सैमसंग के 108 मेगापिक्सल सेंसर की तो आपको जानकर हैरानी होगी कि 108 मेगापिक्सल वाले सेंसर के साथ 12032 x 9024 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो क्लिक की जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर इस सेंसर से लैस फोन से वीडियो रिकॉर्ड की जाए तो यह 6K रेज्ल्यूशन वाली यानि 6016 x 3384 पिक्सल्स पर फिल्म बना सकता है। यह सेंसर 30fps यानि 1 सेकेंड में 30 फ्रेम कैप्चर करने में सक्षम है।

The post सैमसंग 600 मेगापिक्सल कैमरा पर कर रहा काम, फोटोग्राफी की दुनिया में मचेगा कोहराम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-working-600-megapixel-camera-for-future-phones-know-everything-about/feed/ 0
पैनासोनिक ने लॉन्च किया शानदार फीचर्स वाला हाइब्रिड Lumix G95 कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-lumix-g95-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-lumix-g95-launched-in-india/#respond Tue, 30 Jul 2019 07:29:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33794 कैमरे में 20.3-मेगापिक्सल का डिजिटल लाइव एमओएस सेंसर है।

The post पैनासोनिक ने लॉन्च किया शानदार फीचर्स वाला हाइब्रिड Lumix G95 कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पैनासोनिक इंडिया ने ल्यूमिक्स सीरीज के अंदर अपना नया कैमरा लॉन्च किया है। इस कैमरा को कंपनी ने ल्यूमिक्स G95 के नाम से पेश किया है। इससे पहले अप्रैल के महीने में कंपनी ने इसी सीरीज के अंदर एक और कैमरा लॉन्च किया था।

अगर बात करें G95 डिजिटल कैमरा के खास फीचर्स की तो इसमें 5 एक्सिस इमेज स्टैबिलाइजेशन, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और दमदार डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने इंडियन मार्केट में इस कैमरा को दो किट ऑप्शन में पेश किया है।

इस कैमरा के 12-60mm f/3.5-5.6 लेंस वाले की कीमत 94,990 रुपए है। वहीं दूसरा 14-140mm f/3.5-5.6 है जिसकी कीमत 1,09,990 रुपए है। इस कैमरे को आज से ही देश के किसी भी पैनासोनिक स्टोर से खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इस कैमरे में 20.3-मेगापिक्सल का डिजिटल लाइव एमओएस सेंसर दिया गया है। वहीं, कैमरे में 5 एक्सिस डुअल आईएस स्टैबिलाजेशन भी दिया गया है जो 5 स्टॉप की मदद से कैमरे को हिलने से रोकता है।

इसके अलावा कैमरा में आपको आईएसओ रेंज 200-25,600,49 ऑटोफोकस प्वाइंट्स मिलते हैं. वहीं 9एफपीएस पर आप शूट कर सकते हैं। कैमरा की सबसे ज्यादा शटर स्पीड 1/4000 है। कैमरे में 3-इंच का टचस्क्रीन लगाया गया है जो 1.24k डॉट रेजॉल्यूशन के साथ आता है।

कैमरे में आपको आई एएफ, 4k वीडियो रिकॉर्डिंग वो भी 30fps तक और एडवांस शूटिंग मोड जैसे स्लो मोशन वीडियो का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं जिसे आप स्मार्टफोन एप से चला सकते हैं।

The post पैनासोनिक ने लॉन्च किया शानदार फीचर्स वाला हाइब्रिड Lumix G95 कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/panasonic-lumix-g95-launched-in-india/feed/ 0