Car News in Hindi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 02 Nov 2021 09:16:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 520KM की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार BYD e6 भारत में लॉन्च, सिर्फ़ आधे घंटे में होती है 50% चार्ज https://www.91mobiles.com/hindi/byd-e6-electric-car-with-a-range-of-520km-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/byd-e6-electric-car-with-a-range-of-520km-launched-in-india/#respond Tue, 02 Nov 2021 08:04:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69816 BYD e6 इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत में 29.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में पेश किया गया है।

The post 520KM की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार BYD e6 भारत में लॉन्च, सिर्फ़ आधे घंटे में होती है 50% चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज कार कंपनी BYD (बिल्ड योर ड्रीम) ने भारत में अपनी नई मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) BYD e6 को भारत में लॉन्च किया है। BYD की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत में 29.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में पेश किया गया है। कार कंपनी का कहना है कि यह नई लॉन्च की गई एमपीवी पैसेंजर व्हीकल के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी, बल्कि इंडियन B2B सेगमेंट के लिए होगी। बता दें कि BYD कंपनी भारत में 2007 से बिज़नेस कर रही है।

BYD के भारत में दो फैक्टरियां हैं, जिनमें वह इलेक्ट्रिक बस और ट्रक, सोलर पैनल, बैटरी इनर्जी स्टोरेज और दूसरे प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। BYD की लेटेस्ट e6 MPV में 71.7 kWh Blade Battery दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह करीब 520 किमी की रेंज ऑफर करती है। इस गाड़ी में 70kWh इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जिसका मैक्सिम टॉर्क 180 Nm और टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।

BYD e6 के फ़ीचर्स

byd-e6-india-price

BYD का कहना है कि e6 इलेक्ट्रिक व्हीकल AC और DC दोनों फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि यह 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत चार्ज सिर्फ आधे घंटे में चार्ज हो जाती है। BYD e6 इलेक्ट्रिक व्हीकल में LED लाइट, LED टेल लाइट, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल ड्राइविंग और फ्रंट पैसेंजर सीट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ कार में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया है। इसके साथ ही कार में 10.1 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम भी दिया गया है।

BYD e6 इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4695mm, चौड़ाई 1810mm और ऊंचाई 1670mm है। इस इलेक्ट्रिक कार में 580L का बूट स्पेस मिलता है। इसके साथ ही व्हीलबेस की बात करें तो यह 2800mm है। BYD e6 में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। सेफ़्टी फ़ीचर्स की बात करें तो लेटेस्ट e6 में 4 एयरबैग, रियर कैमरा, टीपीएसम, इएसपी, हिल असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई फ़ीचर मिलते हैं।  यह भी पढ़ें : iQOO करेगा Xiaomi से सीधा मुक़ाबला, Redmi Note 11 सीरीज़ की टक्कर में ला रहा iQOO U5 सीरीज

वारंटी की बात करें तो BYD e6 इलेक्ट्रिक कार में तीन साल या 1.25 लाख KM की वारंटी मिलती है। इसके साथ ही बैटरी में 8 साल या 5 लाख किलो मीटर की वारंटी और मोटर में 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी ऑफर की जा रही है। यह भी पढ़ें : POCO M4 Pro 5G स्मार्टफोन 33W फ़ास्ट चार्ज और 6nm चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

The post 520KM की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार BYD e6 भारत में लॉन्च, सिर्फ़ आधे घंटे में होती है 50% चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/byd-e6-electric-car-with-a-range-of-520km-launched-in-india/feed/ 0
Tata Moters एक बार फिर इंडियन ईवी मार्केट में मचाएगी तहलका, इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च होगी Tata Punch https://www.91mobiles.com/hindi/tata-motors-working-on-tata-punch-ev/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-motors-working-on-tata-punch-ev/#respond Thu, 07 Oct 2021 12:09:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68356 Tata Punch भारत में ऑफिशियली 20 अक्टूबर को लॉन्च होगी

The post Tata Moters एक बार फिर इंडियन ईवी मार्केट में मचाएगी तहलका, इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च होगी Tata Punch first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tata Moters ने हाल ही में माइक्रो एसयूवी सेग्मेंट में Tata Punch लॉन्च की है। Tata Punch कंपनी की ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) आर्किटेक्चर पर बनी हुई है, जिससे इस कार को भविष्य में वैकल्पिक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फ़िलहाल Tata Punch को कंपनी ने पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया है। संभव है कि टाटा की यह मिनी एसयूवी को इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च किया जा सकता है। भारत में ईवी मार्केट में टाटा की पकड़ सबसे मज़बूत है। वहीं टाटा पंच की पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो इसकी टक्कर रेनो क्विड, मारुति एस-प्रेसो, इग्निस, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी गाड़ियों से है। वहीं ईवी सेग्मेंट की बात करें तो Tata Punch EV इन होम Tigor EV और Nexon EV को टक्कर देगी।

ईवी मार्केट में तहलका मचाएगी Tata Punch

Tata Punch की भारत में बुकिंग शुरू हो गई है। पेट्रोल वर्जन वाले इस कार की बुकिंग 21,000 रुपये की क़ीमत में शुरू होगी। फ़िलहाल कंपनी ने इसकी क़ीमत का ऐलान नहीं किया है। Tata Punch भारत में ऑफिशियली 20 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस कार लॉन्च से पहले इसका ईवी मॉडल सुर्खियों में आ गया है। Tata को लेकर खबर है कि कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz EV पर भी काम कर रही है।

Tata Punch

Tata Altroz को भी कंपनी ने अपने लेटेस्ट ALFA प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया है जो कि पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर कॉम्पटेबल कार है। टाटा के पेसेंजर व्हीकल प्रेसिडेंट शैलेश चंद्र ने Autocar को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी काम कर रही है लेकिन इसमें अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। ख़बरों की मानें तो कंपनी Tata Punch माइक्रो एसयूवी को Nexon EV की तरह Ziptron EV पावरट्रेन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6 series कीमत और प्री-ऑर्डर गिफ्ट हुए लीक, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

क्या है TATA का ALFA प्लेटफॉर्म

Tata Motors की नई गाड़ियां ALFA प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होती है। इस प्लेटफॉर्म पर आधारित गाड़ियां डीजल, टर्बो-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे पावरट्रेन ऑप्शन को सपोर्ट करती हैं। Tata Punch में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला डीज़ल इंजन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, BS6 स्टेंडर्ड के चलते इस इंजन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : POCO M4 Pro 5G Phone का इंडिया लॉन्च कंफर्म, जानें कब होगी भारत में एंट्री

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Tata Moters एक बार फिर इंडियन ईवी मार्केट में मचाएगी तहलका, इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च होगी Tata Punch first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-motors-working-on-tata-punch-ev/feed/ 0
भारतीय कंपनी ने किया कमाल, पेश की एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार https://www.91mobiles.com/hindi/indian-company-vinata-aeromobility-introduced-the-first-flying-car/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-company-vinata-aeromobility-introduced-the-first-flying-car/#respond Wed, 06 Oct 2021 14:11:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68299 Vinata Aeromobility ने अपने YouTube चैनल पर अपनी फ्लाइंग कार की डिजिटल प्रोटोटाइप शेयर किया है।

The post भारतीय कंपनी ने किया कमाल, पेश की एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साइंस फिक्शन और सुपरहीरो फ़िल्मों में अक्सर आपने फ्लाइंग कार देखी होंगी। इंडियन कंपनी Vinata Aeromobility ने फ़िल्मों में दिखाई जाने वाली फ्लाइंग कार पेश की है। Vinata Aeromobility ने यह फ्लाइंग कार लंदन में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े Helitech Expo – Excel में पेश की है। दुनियाभर की कंपनियां इन दिनों फ्लाइंग कार पर काम कर रही हैं। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी पर काम हो रहा है ऐसा लग रहा है कि अब फ्लाइंग कार हक़ीक़त बनने जा रही है। Vinata Aeromobility ने एशिया की पहली हाईब्रिड फ्लाइंग का प्रोटोटाइप पेश किया है।

वीडियो किया शेयर

Vinata Aeromobility ने अपने YouTube चैनल पर अपनी फ्लाइंग कार की डिजिटल प्रोटोटाइप शेयर किया है। इस वीडियो में इस कार के साथ केबिन और सीटिंग अरेंजमेंट की भी झलक देखने को मिलती है। इस फ्लाइंग कार में दो लोगों के बैठने की जगह है। इस कार में दरवाज़े ऊपर की ओर खुलते हैं जो पंख की तरह लगते हैं। इसके साथ ही इस कार के केबिन में वर्टिकली टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है, जिसे नेविगेशन और इंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

वर्टिकल्स स्क्रीन के ठीक ऊपर तीन हॉरिजेंटल स्क्रीन दिए जाएंगे जिसमें अलग-अलग फंशन दिए गए हैं, जिसमें वेदर इंफॉर्मेशन भी शामिल है। इसके साथ ही इस फ्लाइंग कार में योग स्टायल स्टीयरिंग व्हील दिया है, जिसमें कंपनी का लोगो दिया गया है। इसके साथ ही सीट काफी कंफरटेबल दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि इन्हें हाई क्वालिटी मैटेरियल से बनाया गया है। इसके साथ ही सीट के बगल में एक शैंपेन होल्डर भी देखने को मिल रहा है।

flying-car-by-vinata-aeromobility

वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग

Vinata की हाइब्रिड फ्लाइंग कार में वर्टिकल्स टेक ऑफ और लेंडिंग (VTOL) मशीन का इस्तेमाल किया है। इसके रोटर कॉन्फिग्रेशन की बात करें तो इसमें को-एक्सल क्वाड रोटर दिया गया है। इस गाड़ी का कुल वजन 1100kg किलो है जो कि मैक्सिमस 1300 किलो वजन के साथ उड़ान भर सकती है। इस फ्लाइंग कार की यूएसपी यह है कि यह मेड़ इन इंडिया है जो बायो फ़्यूल के साथ इलेक्ट्रिसिटी से चलती है। यह प्लाइंग कार 60 मिनट तक 120 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से उड़ सकती है। यह कार ज़मीन से 3000 फ़िट तक ऊंचाई पर उड़ान भरती है। यह भी पढ़ें : Exclusive : iQOO 8 Legend स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 888 Plus और 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

Vinata Aeromobility ने पिछले महीने अपनी फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया था। उन्होंने कार निर्माताओं की जमकर प्रशंसा की थी। यह फ्लाइंग कार 2023 तक वास्तविकता का रूप से सकती है। इस उड़ने वाली कार का इस्तेमाल, लोगों और कार्गो के ट्रांसपोटशन के साथ साथ इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Thomson ने भारत में लॉन्च किए 4K Smart TV की लेटेस्ट रेंज, जानें क़ीमत और फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post भारतीय कंपनी ने किया कमाल, पेश की एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-company-vinata-aeromobility-introduced-the-first-flying-car/feed/ 0
MG Astor भारत में पर्सनल एआई असिस्टेंट और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम के साथ लॉन्च, https://www.91mobiles.com/hindi/mg-astor-launched-in-india-with-personal-ai-assistant-and-advanced-driver-assistant-system/ https://www.91mobiles.com/hindi/mg-astor-launched-in-india-with-personal-ai-assistant-and-advanced-driver-assistant-system/#respond Thu, 16 Sep 2021 06:10:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67122 MG Motors ने भारत में नई मिड साइज SUV Astor को लॉन्च कर दिया है। साइज की बात करें तो Astor कंपनी की भारत में पहली गाड़ी Hector से थोड़ी छोटी है, जिसमें कंपनी ने अपनी ईवी से कहीं अधिक फीचर्स दिए हैं।

The post MG Astor भारत में पर्सनल एआई असिस्टेंट और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम के साथ लॉन्च, first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

MG Motors ने भारत में नई मिड साइज SUV Astor को लॉन्च कर दिया है। MG Motor की Astor SUV को पर्सनल AI असिस्टेंट और फर्स्ट इन सेगमेंट ऑटोनोमस (लेवल 2) टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। Astor एसयूवी MG की इलेक्ट्रिक एसयूवी MG ZS का पेट्रोल वर्जन है। साइज की बात करें तो Astor कंपनी की भारत में पहली गाड़ी Hector से थोड़ी छोटी है, जिसमें कंपनी ने अपनी ईवी से कहीं अधिक फीचर्स दिए हैं।

MG Astor का लुक

MG Astor में कंपनी ने बोल्ड स्टायलिंग को लेकर कई सारे फीचर दिए हैं। इस SUV में आपको बोल्ड क्रिस्टल ग्रिल देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही LED हेडलैंप में 9 क्रिस्टल डायमंड एलिमेंट दिए हैं तो इसे और भी बोल्ड लुक देता है। इंटीरियर की बात करें तो यह सॉफ़्ट टंच और प्रीमियम मैटेरियल के साथ आता है।

mg-astor

दो इंजन ऑप्शन

MG Astor को कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है। सबसे पहले बात करते हैं Brit Dynamic 220 TURBO पेट्रोल इंजन की जो कि 6-स्पीड AT डिलीवरिंग के साथ आता है जो कि 220Nm की टॉर्क और 140ps की पावर जनेरेट करता है। वहीं दूसरा VTi Tech पेट्रोल इंजन है जो मैनुअल ट्रांसमिशन और 8-स्पीड CVT इंजन है, जो 144Nm की टॉर्क और 110ps पावर जनेरेट करता है। फ़िलहाल कंपनी ने Astor का डिजल इंजन वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है।

फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी

MG Astor को कंपनी ने तीन इंटीरियर कलर थीम – रेड एंड ब्लैक, बीज और ब्लैक और ऑल ब्लैक के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ड्राइवर सीट 6-वे पावर एडजेस्ट फीचर के साथ आती है। MG Astor शोरूम में 19 सितंबर से उपलब्ध होगी और इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। MG Motor इंडिया के प्रेसिडेंट राजीव लंबा का रहना है कि हमने अपनी एसयूवी के साथ भारतीय कार मार्केट में कई इंडस्ट्री फर्स्ट फ़ीचर पेश किए हैं। MG Astor को पर्सनल AI असिस्टमेंट और ऑटोनोमस (लेवल 2) के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी को शानदार एक्सटीरियर, लग्ज़री इंटीरियर और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है।

लेवल 2 ओटोनोमस ड्राइविंग फीचर

mg-astor-autonomous-l2

पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक ने MG Astor के पर्सनल एआई असिस्टेंट को अपनी आवाज दी है। Astor में दी गई एआई टेक्नोलॉजी को MG के Car-as-a-Platform (CAAP) पर डेवलप किया गया है। इसके साथ ही MG ने ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) के लिए BOSCH से पार्टनरशिप की है। MG Astor में दिए गए AI टेक्नोलॉजी, 6 रडार और 5 कैमरा सिस्टम इसे एडवांस ऑटोनोमस लेवल 2 ड्राइविंग एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इसके साथ ही कार में कई सेल्फ़ी और कंसर्ट फ़ीचर है जिसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, हीटेड ORVM, रेन-सेनसिंग वाइपर, PM 2.5 filter, पैनोरमिक स्काई रूफ, रियर एसी वेंट और फ़्रंट और रियर आर्म रेस्ट शामिल है।  यह भी पढ़ें : Tata ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान Xpres-T EV, कीमत मात्र 9.5 लाख रुपये से शुरू

MG Astor में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें म्यूज़िक और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए JioSaavn ऐप दिया गया है। यह भी पढ़ें : Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार इस नाम से कर सकती है एंट्री, आनंद महिंद्रा ने दिया हिंट

लेटेस्ट वीडियो : Apple iPhone 13 सीरीज हुई लॉन्च

The post MG Astor भारत में पर्सनल एआई असिस्टेंट और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम के साथ लॉन्च, first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mg-astor-launched-in-india-with-personal-ai-assistant-and-advanced-driver-assistant-system/feed/ 0
Tata ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान Xpres-T EV, कीमत मात्र 9.5 लाख रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/tata-launches-electric-sedan-xpres-t-ev-at-a-starting-price-of-just-rs-9-5-lakh/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-launches-electric-sedan-xpres-t-ev-at-a-starting-price-of-just-rs-9-5-lakh/#respond Wed, 15 Sep 2021 15:44:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67094 Tata Motors ने भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक व्हीकल Xpres-T EV को लॉन्च कर दिया है। टाटा मोटर्स इस इलेक्ट्रिक सेडान कार को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। Tata Xpres-T 165 में 165KM की रेंज मिलती है वहीं Tata Xpres-T 213 में 213KM की रेंज मिलती है। Tata Xpres-T को भारत में 9.54 लाख रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया गया है।

The post Tata ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान Xpres-T EV, कीमत मात्र 9.5 लाख रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tata Motors ने भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक व्हीकल Xpres-T EV को लॉन्च कर दिया है। Tata ने जुलाई में टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए सब ब्रांड Xpres को पेश किया था। अब कंपनी ने अपनी Xpres ब्रांड की पहली कार Tata Xpres-T को पेश कर दिया है। टाटा मोटर्स इस इलेक्ट्रिक सेडान कार को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। Tata Xpres-T 165 में 165KM की रेंज मिलती है वहीं Tata Xpres-T 213 में 213KM की रेंज मिलती है। Tata Xpres-T को भारत में 9.54 लाख रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको टाटा की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार Xpres-T EV के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Tata Xpres-T स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

tata xpres t ev

Tata Xpres-T इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इस कार में टाटा ने 39 bhp मोटर का इस्तेमाल किया है जो 105 Nm का टॉर्क ऑफर करती है।Tata Xpres-T 16.5 kWh बैटरी पैक वाली कार में 165 km की रेंज मिलती है। यह बैटरी जीरो से 80 प्रतिशत चार्ज होने में मात्र 90 मिनट (फास्ट चार्जिंग) का समय लेती है। वहीं 21.5 kWh बैटरी पैक में टाटा की यह कार सिंगल चार्ज में 213 km की रेंज ऑफर करती है। इसके साथ ही जीरो से 80 प्रतिशत चार्ज होने में यह कार 110 मिनट (फास्ट चार्ज) का समय लेती है। इसके साथ ही Xpres-T इलेक्ट्रिक व्हीकल को घरों में लगे सामान्य 15A सॉकेट से भी चार्ज कर सकते हैं। यह चार्ज होने में क़रीब 11.5 घंटे लेती है।

tata-xpres-t-ev

 

Tata Xpres-T EV के डिजाइन की बात करें तो यह हाल में पेश की गई 2021 Tigor EV की तरह है। टाटा की यह कमर्शियल इलेक्ट्रिक सेडान का इंटीरियर Tigor EV Ziptron की तरह है लेकिन ऑल ब्लैक थीम के साथ। इस कार में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमैट कंट्रोल, हरमन साउंड सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS और EBD, Eco और Sport ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Apple ने iPhone 13 के प्रोमो वीडियो में लगाया बॉलीवुड म्यूजिक का तड़का, आप भी देखिये वीडियो

Tata Xpres-T EV Price in India

tata xpres t ev Price in india

 

Tata ने Xpres-T EV को दो मॉडल पेश किया है। कंपनी ने दोनों मॉडल के दो-दो वेरिएंट पेश किए हैं। कीमत की बात करें तो Tata Xpres-T 165 XM को कंपनी ने 9.54 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही Tata Xpres-T 165 XZ को कंपनी ने 10.04 लाख रुपये की कीमत पेश किया है। इसके साथ ही हायर स्पैक्स वाले Tata Xpres-T 213 XM+ वेरिएंट को 10.14 लाख रुपये की कीमत और Tata Xpres-T 213 XZ+ को 10.64 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। टाटा के लेटेस्ट ईवी की ये एक्स शोरूम कीमत है जो FAME II सब्सिडी के साथ है। टाटा की यह कार फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए है जो खास तौर पर कमर्शियल यूज के लिए लॉन्च की गई है। यह भी पढ़ें : iPhone 13 series लॉन्च के साथ भारत में 14,000 रुपये तक सस्ते हुए iPhone 11, iPhone 12 mini, और iPhone 12

लेटेस्ट वीडियो : Apple iPhone 13 सीरीज हुई लॉन्च

The post Tata ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान Xpres-T EV, कीमत मात्र 9.5 लाख रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-launches-electric-sedan-xpres-t-ev-at-a-starting-price-of-just-rs-9-5-lakh/feed/ 0
Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार इस नाम से कर सकती है एंट्री, आनंद महिंद्रा ने दिया हिंट https://www.91mobiles.com/hindi/mahindra-next-electric-car-could-be-named-doring/ https://www.91mobiles.com/hindi/mahindra-next-electric-car-could-be-named-doring/#respond Tue, 14 Sep 2021 15:43:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66951 इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट में महिंद्रा भले ही दूसरी कंपनियों से पीछे हो लेकिन कंपनी में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने को लेकर ग़ज़ब का उत्साह है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का इलेक्ट्रिक व्हीकल में काफ़ी दिलचस्पी है।

The post Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार इस नाम से कर सकती है एंट्री, आनंद महिंद्रा ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत समेत दुनियाभर में गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों का इन दिनों फ़ोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल पर है। पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दाम और पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता के चलते इलेट्रिक व्हीकल आज दुनिया की ज़रूरत बन गई हैं। भारत की प्रमुख कार कंपनी Mahindra भी उन कंपनियों में शामिल है जो भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने को लेकर ज़ोर-शोर से तैयारी कर रही है। इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट में महिंद्रा भले ही दूसरी कंपनियों से पीछे हो लेकिन कंपनी में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने को लेकर ग़ज़ब का उत्साह है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का इलेक्ट्रिक व्हीकल में काफ़ी दिलचस्पी है।

‘Doring’ इलेक्ट्रिक कार

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने रॉय डोरिंग की फ़ोर्ड इलेक्ट्रिक कार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 1968 का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि कभी भी अपने समय से आगे रहने से मत डरो…। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि उनका मानना है कि Doring नाम की इलेट्रिक व्हीकल इस महान विचार के लिए शानदार श्रद्धांजलि होगी।

कौन है रॉय डोरिंग

आनंद महिंद्रा ने जैसे ही यह ट्वीट किया तो ओटोमोटिव इंडस्ट्री में यह वायरल होने लगा है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि महिंद्रा एक नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रहा है जिसका नाम ‘Doring’ हो सकता है। माना जाता है कि रॉय डोरिंग पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इंटरनल कम्बंशन इंजन को इलेट्रिक कार में कन्वर्ट किया था।

फोर्ड की कार को इलेक्ट्रिक में किया कन्वर्ट

ford-doring
महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें 1959 100E Ford Prefect कार दिखाई दे रही है जिसे रॉय डोरिंग ने इलेक्ट्रिक मॉडल में बदल दिया था। कहा जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह ऑस्ट्रेलिया की पहली इलेट्रिक सेडान कार थी। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि डोरिंग द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल में कंवर्ट की गई 51 कार में से यह आखिरी कार थी। इस इलेक्ट्रिक कार को 2018 में सिडनी में आयोजित Australia Day CARnivale में पहली बार दिखाया गया था। यह भी पढ़ें : Exclusive : OPPO A16 की भारत में जल्द होगी एंट्री, कम बजट में मिलेंगे शानदार फीचर्स

70KM की रेंज और 60Kmph की टॉप स्पीड

यह कार फ़ोर्ड की चार सिलेंडर पेट्रोल मोटर वाली कार थी जिसे रॉय डोरिंग ने इलेट्रिक कार में कंसर्ट किया था। डोरिंग ने फ़ोर्ड की इस कार में 13 Exide बैटरी और 3 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई थी। इस कार को घर में लगे 240V सॉकेट से चार्ज किया किया जा सकता है। फुल चार्ज होने में यह 3 से 8 घंटे का समय लेती थी। इसके साथ ही यह कार 70 km की रेंज ऑफर करती थी। इसके साथ ही कार की टॉप स्पीड 60 kmph थी। यह भी पढ़ें : Facebook के बाद Xiaomi ने पेश किया Smart Glasses, मिलेंगे कैमरा से लेकर रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर

The post Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार इस नाम से कर सकती है एंट्री, आनंद महिंद्रा ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mahindra-next-electric-car-could-be-named-doring/feed/ 0
Renault ने पेश की ऑल-न्यू Megane E-Tech इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 470KM रेंज https://www.91mobiles.com/hindi/renault-launches-all-new-megane-e-tech-electric-suv/ https://www.91mobiles.com/hindi/renault-launches-all-new-megane-e-tech-electric-suv/#comments Tue, 07 Sep 2021 09:19:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66466 Renault ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech electric SUV से पर्दा उठा दिया है। रेनो ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को जर्मनी में आयोजित IAA Munich 2021 में पेश किया है।

The post Renault ने पेश की ऑल-न्यू Megane E-Tech इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 470KM रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Renault ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech electric SUV से पर्दा उठा दिया है। रेनो ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को जर्मनी में आयोजित IAA Munich 2021 में पेश किया है। Renault Megane कंपनी के पोर्टफ़ोलियो में पिछले 26 साल से मौजूद है, जिसे कंपनी ने चार अलग अलग जेनेरेशन के बाद इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया है। Megane E-Tech electric जीरो इमिशन (उत्सर्जन) क्रॉसओवर कार है जो कंपनी के मॉर्डन इलेक्ट्रिक प्लेटफ़ॉर्म CMF-EV पर तैयार की गई है।

शानदार एयरोडायनेमिक डिज़ाइन

renault-megane

रेनो की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV में 20-इंच के टायर दिए हैं जो 4.21 मीटर लंबी और 1.50 मीटर उंची है। इस गाड़ी का वजन करीब 1,624 किलोग्राम है। इस कार के लुक की बात करें तो इसे एयरोडायनेमिक हैचबैक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इस EV में हाई, नैरो-रिम्ड टायर और फ्रंट बंदर में ख़ास तौर पर स्कलप्टेड शोल्डर एयर वेंटिलेटर दिए हैं, जो इस गाड़ी को स्ट्रीमलाइन देने के साथ इसके फ़्यूल इफिसिएंसी को भी इंप्रूव करते हैं।

Megane E-TECH electric की पावर

renault-megane-e-tech-2

रेनो ने Megane E-TECH electric के लिए नया इंजन तैयार किया है। रेनो ने इस कार को दो वेरिएंट में पेश किया है जिसका सस्ता वेरिएंट का इंजन 130 hp और 250 Nm टॉर्क की पावर जनेरेट करता है। इसकेसाथ ही महंगा वेरिएंट 218 hp और 300 Nm टॉर्क जनेरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल दो इंजन के साथ दो बैटरी पैक 40 kWh और 60 kWh के साथ आता है। दोनों बैटरियां की रेंज क्रमश: 300 किलोमीटर और 470 किलोमीटर है।

Qualcomm और Google ने बनाया इनफोटेनमेंट सिस्टम

renault-megane-infotainment

इंटीरियर की बात करें तो इस इलेट्रिक कार में दिया OpenR सिंगल स्क्रीन इसका हाइलाइट है, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल पैनल और सेंट्रल कंसोल मल्टीमीडिया स्क्रीन कनेक्ट करता है। यह लेटेस्ट जेनेरेशन Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ आने वाला एडवांस कनेक्टिविटी ऑफर करता है। इस कार के लिए इनफोटेनमेंट सिस्टम को Qualcomm और Google मिलकर तैयार कर रहे हैं। इसमें ऑनबोर्ड सेफ्टी और ADAS भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम

मिलेगा ज्यादा स्पेस

megne-e-tech

जैसा कि Renault ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक कार को CMF-EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी स्पेसिअस है। गाड़ी के इंटिरियर स्पेस को मैक्सिम यूज के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने कार से ड्राइव साफ्ट टनल और इनटेग्रेट गेयर स्टिक को रिमूव कर दिया है। और कंट्रोल पैनल को सेंटर कंसोल में दिया है। Megane E-TECH electric को छह कलर ऑप्शन राफेल ग्रे, स्चिट ग्रे, मिडनाइट ब्लू, प्लेम रेड, डायमंड ब्लैक और ग्लेसियर व्हाइट में पेश किया है। इस कार को डुअल टोन पेंट स्कीम में भी खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6S Pro गेमिंग फोन Snapdragon 888+ SoC और 120W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

The post Renault ने पेश की ऑल-न्यू Megane E-Tech इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 470KM रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/renault-launches-all-new-megane-e-tech-electric-suv/feed/ 1
Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी, कंपनी ईवी बिजनेस में रखा कदम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-enters-the-electric-vehicle-business/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-enters-the-electric-vehicle-business/#respond Thu, 02 Sep 2021 13:38:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66231 Xiaomi जल्द ही मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगा। शाओमी ने चीन में ऑफिशियलमी इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

The post Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी, कंपनी ईवी बिजनेस में रखा कदम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन मार्केट में अपना सिक्का जमा चुकी Xiaomi जल्द ही मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगा। शाओमी ने चीन में ऑफिशियलमी इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। शाओमी का कहना है कि उसने सब्सटेनशियल डेवलपमेंट फ़ेज़ में इस बिज़नेस में एंटर किया है। CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी की इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडरी का नाम Xiaomi EV, Inc. है और इसे पहले से एनाउंस किए रजिस्टर्ड कैपिटल 10 बिलियन युआन (करीब 1.55 बिलियन डॉलर) के साथ शुरू किया गया है। शाओमी का कहना है कि फिलहाल इस कंपनी में 300 कर्मचारी है और इस बिजनेस का नेतृत्व शाओमी के फाउंडर और सीईओ ली जून (Lei Jun) के हाथों में है।

शाओमी जल्द उठाएगा इलेट्रिक कार से पर्दा

इस साल मार्च महीने में बीजिंग में इलेक्ट्रिक कार बिज़नेस में एंट्री करने का ऐलान किया था। इसके लिए कंपनी ने अगले दस सालों में क़रीब दस बिलियन डॉलर इनवेस्ट करने का भी ऐलान किया है। Xiaomi का कहना है कि उसकी इलेक्ट्रिक व्हीहकल टीम ने पिछले पांच महीनों में “यूज़र्स काफी ज्यादा रिसर्च’’ किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है शाओमी ने ईवी प्रोडक्ट डेफिनेशन और टीम फ़ार्मेशन के साथ इंडस्ट्री पार्टनर्स का भी दौरान किया है। शाओमी ने फ़िलहाल अभी तक अपनी इलेक्ट्रिक कार से पर्दा नहीं उठाया है।

electric car charging cost in India

इससे पहले शाओमी ने कुछ दिनों पहले ऑटोनॉमस ड्राइविंग फर्म Deepmotion का करीब 77.37 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर लिया था। माना जा रहा है कि शाओमी ने यह अधिग्रहण अपने इलेट्रिक व्हीकल बिजनेस की टेक्नोलॉजी आगे बढ़ाने के लिए किया है।

Xiaomi अपने स्मार्टफोन और दूसरे स्मार्ट गैजेट्स के लिए जाना जाता है। अब कंपनी चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल के ऐसे बिज़नेस में कूद पड़ा है, जहां पहले से इस बिज़नेस के स्थापित स्टार्ट अप जैसे Nio और Xpeng के साथ साथ Tesla और वारेन बफेट के सपोर्ट वाली चाइनीज कार निर्माता BYD इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर रहे हैं।

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी, कंपनी ईवी बिजनेस में रखा कदम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-enters-the-electric-vehicle-business/feed/ 0
Tesla Launch in India : भारत की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी टेस्ला की कारें, चार मॉडल को मिली लॉन्च की मंजूरी https://www.91mobiles.com/hindi/tesla-launch-in-india-four-tesla-cars-get-approval-to-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/tesla-launch-in-india-four-tesla-cars-get-approval-to-launch-in-india/#respond Wed, 01 Sep 2021 06:19:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66107 टेस्ला को चार मॉडल के निर्मार्ण और इंपोर्ट करने की अनुमति मिल गई है। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट की एक पोस्ट का जिक्र करते हुए यह जानकारी दी है।

The post Tesla Launch in India : भारत की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी टेस्ला की कारें, चार मॉडल को मिली लॉन्च की मंजूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Tesla का भारतीय कार बाजार में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। टेस्ला को चार मॉडल के निर्मार्ण और इंपोर्ट करने की अनुमति मिल गई है। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट की एक पोस्ट का जिक्र करते हुए बताया है कि टेस्ला के चार मॉडल को भारत की सड़कों के योग्य होने के लिए सर्टिफ़ाइड किया गया है।

वेबसाइट के के अनुसार, टेस्ला के चार मॉडल भारत की सुरक्षा और उत्सर्जन आवश्यकताओं से मेल खाते हैं। इसमें बताया गया है कि, “टेस्ट से पता चलता है कि टेस्ला की ये गाड़िया उत्सर्जन और सुरक्षा और सड़क योग्यता के मामले में भारतीय बाजार की आवश्यकताओं से मेल खाते हैं।” टेस्ला के जिन गाड़ियों को अप्रूवल मिला है उनमें मॉडल 3 और मॉडल वाई के वेरिएंट हैं। इन गाड़ियों के इंडिया लॉन्च को टेस्ला फैन क्लब पहले ही रिपोर्ट कर चुके हैं।

सबसे ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी भारत में : टेस्ला

Tesla Model 3
Tesla Model 3

टेस्ला के प्रमुख चलन मस्का ने हिंट दिया है कि वे भारत में जल्द ही फ़ैक्ट्री लगा सकते हैं। हालांकि कंपनी पहले भारत में अपनी गाड़ियों को इंपोर्ट करेगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी भारत में अपने ईवी पर लगने वाले टैक्स कम करने की रिक्वेस्ट कर रही है। कंपनी ने एक ट्वीट में कहा था कि दुनिया में सबसे ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी भारत में है।

इससे पहले पिछले महीने की शुरुआती में भारत सरकार का कहना था कि इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती करने की मांग से पहले टेस्ला को स्थानीय खरीद में तेज़ी और मैन्यूफ़ैक्चरिंग को लेकर अपना रोडमैप शेयर करने के लिए कहा है। टेस्ला की इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की मांग को दूसरी कंपनियों जैसे Volkswagen और Hyundai ने सपोर्ट किया है। इसके साथ ही Mahindra ने कम घरेलू लेवी के साथ आयात शुल्क की समीक्षा करने का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें : Renault की इलेक्ट्रिक कार Megane जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 450 KM की रेंज

Tata Motors ने केंद्र से सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाले कंपनियों के साथ समान व्यवहार करने और FAME II योजना के तहत ईवी के लोकल मैन्यूफैक्चर के प्रति अपने दृष्टिकोण में सुसंगत रहने के लिए कहा था। खैर टेस्ला के चार मॉडल को केंद्र सरकार द्वारा अप्रूवल मिलने से संकेत मिलते हैं कि टेस्ला की गाड़ियां जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे सस्ती Electric Car की सेल हुई शुरू, कीमत iPhone के आस-पास

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Tesla Launch in India : भारत की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी टेस्ला की कारें, चार मॉडल को मिली लॉन्च की मंजूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tesla-launch-in-india-four-tesla-cars-get-approval-to-launch-in-india/feed/ 0
Renault की इलेक्ट्रिक कार Megane जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 450 KM की रेंज https://www.91mobiles.com/hindi/renaults-electric-car-megane-will-be-launched-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/renaults-electric-car-megane-will-be-launched-soon/#respond Wed, 01 Sep 2021 03:57:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66078 Renault Megane E-Tech कंपनी की पहले इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इस साल सितंबर में लॉन्च की जा सकती है।

The post Renault की इलेक्ट्रिक कार Megane जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 450 KM की रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Renault जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगा। रेनो की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Megane E-Tech के नाम से पेश की जाएगी। कंपनी ने पिछले साल इस कार को कॉनसेप्ट दिखाया था। Megane E-Tech कार के साइज़ की बात करें तो यह Renault Captur के बराबर है।

Renault का कहना है कि वह 2025 तक मार्केट में 25 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। Renault Megane E-Tech कंपनी की पहले इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इस साल सितंबर में लॉन्च की जा सकती है।

Renault ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेंस में Megane E-Tech की टीज किया है। कंपनी ने इस कार को टीज करते हुए ज़्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी ने अपनी अपकमिंग Megane E-Tech इलेक्ट्रिक कार की पावर को शेयर किया है। Megane E-Tech में 217HP का दमदार इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा। रेनो की यह कार CMF-EV प्लेटफ़ॉर्म पर मैन्यूफैक्चर की जाएगी। इस प्लेटफ़ॉर्म पर Renault-Nissan-Mitsubishi ग्रुप आने वाली इलेक्ट्रिक कार का निर्माण किया जाएगा।

renault-megane-e-tech

Renault Megane E-Tech : दमदार पावर और ज़्यादा रेंज

Renault Megane E-Tech इलेक्ट्रिक कार में 217hp दमदार इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। यह इलेक्ट्रिक मोटर मैक्सिमम 300NM की टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ ही कंपनी का दावा कि यह मात्र 8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।

रेनो की इस कार में 60kWh का बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज में 450 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करेगा। फिलहाल कंपनी ने चार्जिंग टाइम को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि यह ज़रूर बताया है कि 130kW DC रैपिड चार्जिंग पर मात्र 30 मिनट की चार्जिंग में यह कार 198 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करेगी।

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Renault की इलेक्ट्रिक कार Megane जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 450 KM की रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/renaults-electric-car-megane-will-be-launched-soon/feed/ 0