Car | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Jan 2025 13:28:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 गाड़ी के लिए चाहिए VIP नंबर! ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (2025) https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-vip-number-for-your-vehicle/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-vip-number-for-your-vehicle/#respond Sat, 11 Jan 2025 06:30:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110182 अगर आप भी अपनी कार या बाइक के लिए पसंदी नंबर या VIP नंबर लेना चाहते हैं तो फॉलो करें ये पूरा प्रोसेस।

The post गाड़ी के लिए चाहिए VIP नंबर! ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी हम गोई गाड़ी जैसे ​कि कार या बाइक लेते हैं तो हमारी कोशिश यही होती है कि नंबर हमारे पसंद का मिले। वहीं कुछ लोग VIP Number Plate (2025) के शौकीन होते हैं जिससे उनकी गाड़ी एक बार देखने पर भी हमेशा लोग उसे याद रखें। अगर आप भी अपनी गाड़ी के लिए ऐसे ही किसी वीआईपी नंबर का शौक रखते हैं तो आपको बता दें कि इसे आप अलग से खरीदना पड़ता है। अब आप यही सोच रहे होंगे कि इसे कैसे खरीदें, कहां से खरीदें और खरीदारी की क्या प्रक्रिया है? तो आइए आगे आपको वीआईपी नंबर खरीदारी और उसके लगाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

कैसे करें VIP Number Plate के लिए आवेदन आवेदन:

  • इसके बाद आपको पब्लिक यूजर के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।

  • फिर आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगइन करना होगा।

  • इसके बाद मेन्यू में जाकर user other services टैब पर क्लिक करें। इसके बाद search by number पर क्लिक करें।

  • इसके बाद वो नंबर सेलेक्ट करें और फिर E Auction टैब पर क्लिक करें।

  • अपना रिजर्व्ड नंबर चुनने के लिए नंबर सेलेक्शन पर क्लिक करें। फिर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद एप्लीकेशन को भरना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको पैसे का भुगतान करना होगा और इसके बाद आपकी फीस रीसीट जनरेट हो जाएगी।

बता दें कि फीस जमा करने के बाद आपको चुने गए नंबर की नीलामी में हिस्सा लेना होगा. यदि आप यह नीलामी में जीत हासिल कर लेते हैं तो वह नंबर आपके नाम पर रजिस्टर कर दिया जाता है।

नोट: E Auction का रजिस्ट्रेशन हर रविवार सुबह 9 बजे से लेकर मंगलवार रात 12 बजे तक होता है।

वीआईपी नंबर प्लेट की कीमतें

  1. Single Digit कैटेगरी के नंबर जैसे 0003, 0005, 0009 आदि के लिए बेस प्राइस 3 लाख रुपये  से शुरु होती है।
  2. Semi-Fancy कैटेगरी के नंबर जैसे 0100, 0666, 4444, 8000 आदि के लिए बेस प्राइस 1 लाख रुपये से शुरू होती है।
  3. अन्य वीआईपी नंबर जैसे 0786, 0010, 0099 आदि के लिए आपको 2 लाख रुपये का बेस प्राइस से शुरु होती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

वीआईपी नंबर प्लेट का क्या फायदा है?

अगर देखा जाए तो VIP नंबर कोई खास फायदा नहीं है। इसे लोग अपनी शौक या दिखावे के रूप में खरीदते हैं। दरअसल, तथाकथित वीआईपी नंबर प्लेट आपके वाहन पर ध्यान आकर्षित करती है। वहीं, लोग अपनी कार के लिए फैंसी नंबर पर लाखों खर्च करते हैं।

वीआईपी नंबर कितने का मिलता है?

Super Elite कैटेगरी के नंबर जैसे 0001 के लिए बेस प्राइस 5 लाख रुपये से शुरू होता है। आपको ऐसे नंबर की खरीदारी में इससे ज्यादा का शुल्क भी चुकाना पड़ सकता है।

पीली नंबर प्लेट का क्या मतलब होता है?

पीले नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल सिर्फ ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ट्रक और बसों के लिए किया जाता है। यानी कमर्शियल यूज के लिए पीले नंबर प्लेट का उपयोग होता है।

वीआईपी नंबर प्लेट हमारे पास कितने दिनों तक होती है?

जब तक आपके पास गाड़ी है तब तक वीआईपी नंबर आपके पास रहेगी। दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल गाड़ियां 15 सालों के लिए और डीजल गाड़ियां 10 सालों तक ही वैध हैं ऐसे में इसके बाद आपको गाड़ी आरटीओ में कटवानी होगी या फिर किसी दूसरे राज्य में बचना होगा।

क्या वीआईपी नंबर प्लेट हम अपनी दूसरी गाड़ी के लिए ट्रांसफर ले सकते हैं?

हां! आरटीओ प्रोसेस से पहले पुरानी गाड़ी से वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को कैंसिल कर उसे फिर से दूसरी गाड़ी के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। हालांकि इसका शुल्क राज्य की आरटीओ ऑफिस में ही बताया जा सकता है।

The post गाड़ी के लिए चाहिए VIP नंबर! ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-vip-number-for-your-vehicle/feed/ 0
अरे वाह! 500 रुपये का ये गैजेट आपकी पुरानी कार को बना देगा नए जमाने की Car, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/best-gadget-for-your-car-bluetooth-device/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-gadget-for-your-car-bluetooth-device/#respond Wed, 27 Jul 2022 12:12:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85104 यह गैजेट कमाल का है जो आपकी कार के लिए शानदार है।

The post अरे वाह! 500 रुपये का ये गैजेट आपकी पुरानी कार को बना देगा नए जमाने की Car, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकनीक की बदलती इस दुनिया में अब हर कुछ स्मार्ट होता जा रहा है। ऐसे में आज लॉन्च होने वाली कार भी इतनी स्मार्ट हो गई हैं कि बिना ड्राइवर के चल जाती हैं। वहीं, अगर आपके पास नई और स्मार्ट कार नहीं है तो भी मार्केट में ऐसे Car Gadget मौजूद हैं जो आपकी पुरानी कार को भी नए जमाने का बना देंगे। वहीं, इन गैजेट की सबसे खास और अच्छी बात है कि यह ज्यादा महंगे भी नहीं है। इसका मतलब आपको इनके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। दरअसल, हम जिस एक्सेसरीज की बात कर रहे हैं वो Portronics का ऑटो कार-ब्लूटूथ रिसीवर हैंड्स-फ्री कॉलिंग, म्यूजिक सिस्टम है। आइए आगे आपको इस गैजेटी की कीमत और इसके काम के बारे में जानकारी देते हैं।

500 रुपये के आस-पास कीमत

Portronics के ऑटो कार-ब्लूटूथ रिसीवर के प्राइस की बात करें तो इसे ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन मार्केट में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 581 रुपये में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा दूसरी साइट्स पर भी इसे खरीदा जा सकता है।

buletooth-car-device

नॉन ब्लूटूथ कार को बनाएं ब्लूटूथ लैस

इस डिवाइस का यूज करके आप अपनी non-Bluetooth कार को ब्लूटूथ कार बना सकते हैं। इस वायरलेस गैजेट से आप अपने फोन से म्यूजिक स्ट्रीम कार स्टीरियो सिस्टम पर कर सकते हैं। यह वायरलेस गैजेट आपको तारों की परेशानी के बिना अपने फोन से म्यूजिक स्ट्रीम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, फोन कॉल पिक कर सीधे क्रिस्टल क्लियर साउंड के साथ बात कर सकते हैं। इसके अलावा यह वॉयस-असिस्टेंट तकनीक से लैस, सिरी, Google असिस्टेंट इत्यादि को आसानी से इसमें यूज कर सकते हैं। वहीं, एक वॉयस कमांड के साथ, और ड्राइविंग करते समय बिना किसी परेशानी के इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Toyota innova electric concept revealed indonesia launch soon india

ऐसे करें फिट

इसे फिट करना काफी आसान है इसके लिए आपको बस अपने एंड्रॉइड/आईफोन/विंडोज स्मार्टफोन को ऑटो 12 से कनेक्ट करना होगा। और ऑटो 12 को 3.5 मिमी ऑक्स केबल के माध्यम से अपनी कार स्टीरियो से कनेक्ट करना होगा। इसके तुरंत बाद आप अपनी कार स्टीरियो को Bluetooth में बदल पाएंगे।

The post अरे वाह! 500 रुपये का ये गैजेट आपकी पुरानी कार को बना देगा नए जमाने की Car, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-gadget-for-your-car-bluetooth-device/feed/ 0
तपती गर्मी में भी आपकी कार को मनाली बना देगा ये डिवाइस, कीमत 500 रुपये से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/car-summer-gadget-make-chilled-atmosphere-like-manali-in-hot-heat-online-amazon-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/car-summer-gadget-make-chilled-atmosphere-like-manali-in-hot-heat-online-amazon-flipkart/#respond Mon, 18 Jul 2022 10:13:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84403 इस गैजेट को ऑनलाइन साइट के साथ ही ऑफलाइन मार्केट से खरीदा जा सकता है।

The post तपती गर्मी में भी आपकी कार को मनाली बना देगा ये डिवाइस, कीमत 500 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पूरे भारत में गर्मी दिन-प्रति दिन अपना प्रकोप दिखाती जा रही है। ऐसे में कार चलाने (Car Drive) वालों के सामने सबसे बड़ी परेशानी तब आती है जब कार का ऐसी काम न कर रहा हो। क्योंकि गर्मी आते ही लोग पूरी तरह से कार के एसी पर निर्भर हो जाती हैं। वहीं, अगर कार का ऐसी सही से ठंडी हवा न दे तो ऐसे में ( Car cooling in Summer ) कार के अंदर गर्मी बढ़ जाती है जिससे ड्राइवर और पैसेंजर को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, गर्मी के मौसम में अगर आप कार में चलते हैं तो आपको ऐक ऐसे गैजेट को खरीद सकते हैं जो आपकी परेशानी को काफी हद तक हल कर देगा। आज हम आपको भारत में मिलने वाले उन सस्ते गैजेट्स Car Cooling Gadget की जानकारी देने वाले हैं जो बेहद ही सस्ता ( cheap car cooling gadget) है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये गैजेट और कितने में आपको खरीद सकते हैं।

कार सोलर फैन

हम जिस गैजेट के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं वह एक कार सोलर फैन है, जिसे लेकर कहा जाता है कि एक ट्रिप व एसी खराब होने के स्थित में यह आपको बेहद काम आता है। यह साइज में काफी छोटा होता है और आसानी से आपकी कार के विंडो में फिट हो जाता है। इसे भी पढ़ें: लाइट कटने के बाद भी घर में नहीं होगा अंधेरा, ये LED बल्ब देंगे बिना इनवर्टर के घंटों रोशनी

बिना बिजली चलाता है फैन

वहीं, इसे चलाने के लिए आपको इसे कार से कनेक्ट नहीं करना पड़ता बल्कि यह सोलर पावर्ड होता है ऐसे में यह सूरज की रोशनी से एनर्जी लेकर काम करता। यह उस वक्त बड़े काम आता है जब आपकी कार स्टार्ट नहीं होती है और आप कार के अंदर बैठे होते। ऐसे में यह सोलर पावर्ड फैन आपको गर्मी से बचाता है। यह फैन सुरज की रोशनी से अपने आप चार्ज होता रहेगा। इसे भी पढ़ें: अभी नहीं तो कभी नहीं: Blue Star 1.5 Ton Split AC पर मिल रहा भारी ऑफर
car-dash-board

कीमत 500 रुपये के आस-पास

खास बात यह है कि यह आकार में बेहद ही छोटा होता है और इसकी कीमत भी 200 से 500 रुपये तक के आस-पास आ जाता है। आप इसे ऑफलाइन मार्केट के साथ ही ऑनलाइन मार्केट जैसे अमेजन इंडिया व फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

The post तपती गर्मी में भी आपकी कार को मनाली बना देगा ये डिवाइस, कीमत 500 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/car-summer-gadget-make-chilled-atmosphere-like-manali-in-hot-heat-online-amazon-flipkart/feed/ 0