Celkon Star 4G+ | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 22 Dec 2017 08:12:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इफेक्टिव प्राइज़ 1,249 रुपये में लॉन्च हुआ एयरटेल का स्टार 4जी प्लस स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-celkon-star-4g-launched-with-effective-price-rs-1249-in-hindi/ Fri, 22 Dec 2017 08:12:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15122 एयरटेल और सेलकॉन की साझेदारी में लॉन्च हुए इस फोन का नाम स्टार 4जी प्लस है।

The post इफेक्टिव प्राइज़ 1,249 रुपये में लॉन्च हुआ एयरटेल का स्टार 4जी प्लस स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ग्राहकों का साथ बनाए रखने के लिए इंडियन टेलीकॉम कंपनियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सस्ते प्लान्स के बीच पिछले हफ्ते ही जहां वोडाफोन के आईटेल कंपनी के साथ मिलकर सस्ता 4जी स्मार्टफोन पेश किया था वहीं आज देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी अपना नया 4जी फोन लॉन्च कर दिया है। एयरटेल ने यह फोन सेलकॉन कंपनी के साथ मिलकर पेश किया है जो यूजर्स को 1,249 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एयरटेल और सेलकॉन की साझेदारी में लॉन्च हुए इस फोन का नाम स्टार 4जी प्लस है। इस फोन की ​वास्तविक कीमत 2,749 रुपये है लेकिन एयरटेल की ओर से कंपनी यूजर्स को 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्टार 4जी प्लस में एयरटेल यूजर्स को 36 महीनों तक हर माह कम से कम 169 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। शुरूआती 18 महीनों बाद एयरटेल की ओर से 500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा तथा बाकी के 18 महीने पूरे होने पर कंपनी अन्य 1,000 रुपये वापस करेगी। इस तरह से 1,500 रुपये का कैशबैक मिलने के बाद यह फोन यूजर्स को सिर्फ 1,249 रुपये में पड़ेगा।

airtel-celkon-1

सेलकॉन स्टार 4जी प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह एक 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में 4 इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

अब सैमसंग देगा शाओमी को मात, 3जीबी रैम पर लॉन्च किया गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट

इस फोन में 512एमबी रैम के साथ 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 3.2 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 1,800एमएएच की बैटरी मौजूद है। एयरटेल नेटवर्क पर सेलकॉन स्टार 4जी प्लस 4जी के वोएलटीई के साथ 3जी और 2जी नेटवर्क पर भी काम करता है।

The post इफेक्टिव प्राइज़ 1,249 रुपये में लॉन्च हुआ एयरटेल का स्टार 4जी प्लस स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>