Chat GPT | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 01 Apr 2025 06:00:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फ्री में बनाएं Ghibli AI इमेज, ये रहा पूरा प्रोसेस https://www.91mobiles.com/hindi/ghibli-ai-image-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/ghibli-ai-image-kaise-banaye/#respond Tue, 01 Apr 2025 05:50:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170629 अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो संभवतः Ghibli स्टाइल इमेज से परिचित होंगे। हाल के दिनों में ये इमेज तेजी से वायरल हो रही हैं। अब, Ghibli स्टाइल इमेज बनाने पर भी तेजी से काम हो रहा है। इन इमेज को OpenAI के इमेज जनरेशन टूल GPT-4o की मदद से तैयार किया […]

The post फ्री में बनाएं Ghibli AI इमेज, ये रहा पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो संभवतः Ghibli स्टाइल इमेज से परिचित होंगे। हाल के दिनों में ये इमेज तेजी से वायरल हो रही हैं। अब, Ghibli स्टाइल इमेज बनाने पर भी तेजी से काम हो रहा है। इन इमेज को OpenAI के इमेज जनरेशन टूल GPT-4o की मदद से तैयार किया जा रहा है। हालांकि, चैटजीपीटी के अलावा ट्विटर का Grok भी यह काम बिल्कुल फ्री कर रहा है। आखिर इस आर्ट में ऐसी क्या खासियत है कि लोग इसके दीवाने हो गए हैं और एआई से कैसे इस तरह की इमेज बनाई जा सकती है, आइए जानते हैं।

Ghibli AI इमेज कैसे बनाएं

अगर आपने अब तक Ghibli स्टाइल इमेज नहीं बनाई है, तो तुरंत ChatGPT के इस नए फीचर को ट्राई करें! यह आपको आपकी असली तस्वीर को जादुई, एनीमेशन जैसी Ghibli आर्ट में बदलने की सुविधा देता है।

स्टेप 1- सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2-इसके बाद ‘+’ के आइकन पर क्लिक करें और अपनी फोटो अपलोड करें।


स्टेप 3-इसके बाद कमांड टाइप करें: “Ghiblify this” या “Turn this image into a Studio Ghibli theme”
स्टेप 4-इसके बाद क्लिक करते ही AI आपकी फोटो को Ghibli स्टाइल में बदल देगा।


स्टेप 5- इमेज को डाउनलोड करें और इसे अपनी जरूरत के अनुसार रिसाइज करें।
स्टेप 6- अब इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें या WhatsApp डीपी बना लें!

बस कुछ ही सेकंड में AI आपकी हकीकत की दुनिया को एक सपनों जैसी Ghibli वर्ल्ड में बदल देगा!

क्या है Ghibli आर्ट?

Ghibli आर्ट जापान के प्रसिद्ध स्टूडियो घिबली की एनीमेशन शैली है, जिसे हयाओ मियाजाकी ने 1985 में स्थापित किया था। यह कला शैली अपनी अनोखी, हाथ से बनाई गई इमेजरी, नर्म रंगों और जादुई माहौल के लिए जानी जाती है। हयाओ मियाज़ाकी ने खुद इस आर्ट स्टाइल को विकसित किया, जिसमें हर इमेज को हाथ से पेंट किया गया ताकि वह जीवंत और भावनात्मक रूप से गहरी लगे।

दुनिया में Ghibli आर्ट की लोकप्रियता

1980 के दशक में यह आर्ट जापान में मशहूर हुई और धीरे-धीरे पूरी दुनिया के लोग इसके कायल हो गए। ‘My Neighbor Totoro’ और ‘Spirited Away’ जैसी मशहूर जापानी एनिमेशन फिल्मों ने इसे और भी लोकप्रिय बना दिया।

AI Ghibli आर्ट को दोबारा ट्रेंड में लाया

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर Ghibli आर्ट फिर से ट्रेंड कर रही है, लेकिन इस बार इसका श्रेय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जाता है। OpenAI के ChatGPT और GPT-4o की मदद से अब यह आर्ट स्टाइल AI-जनरेटेड इमेज और वीडियो के रूप में दोबारा वायरल हो रहा है। AI टूल्स की मदद से कोई भी यूजर आसानी से Ghibli स्टाइल की इमेज और वीडियो बना सकता है, जिससे यह कला शैली एक बार फिर दुनियाभर में लोकप्रिय हो गई है।

क्या Ghibli मेकओवर के लिए ChatGPT पर अपनी तस्वीरें अपलोड करना है SAFE

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर डिजिटल प्राइवेसी एक्टिविस्ट अलार्म बजा रहे हैं, यह दावा करते हुए कि OpenAI इस प्रवृत्ति का उपयोग व्यक्तिगत छवियों को एकत्र करने के लिए कर सकता है ताकि AI प्रशिक्षण के लिए उन्हें इस्तेमाल किया जा सके। जबकि उपयोगकर्ता इस फीचर के साथ मज़ा ले रहे हैं, आलोचक चेतावनी दे रहे हैं कि वे अनजाने में OpenAI को ताजे चेहरे के डेटा दे सकते हैं, जिससे गंभीर प्राइवेसी चिंताएँ उत्पन्न हो रही हैं।

यह प्रवृत्ति उन नैतिक चिंताओं को उजागर करती है जो कॉपीराइटेड रचनात्मक कार्यों पर प्रशिक्षित कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों के बारे में हैं और इसका मानव कलाकारों के भविष्य के पेशेवर जीवन पर क्या असर पड़ सकता है। मियाज़ाकी, 84, जो अपनी हाथ से बनाई गई शैली और विचित्र कहानी कहने के लिए प्रसिद्ध हैं, ने एनीमेशन में एआई की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है।

Ghibli इमेज प्राइवेसी को लेकर क्या कहा ChatGPT ने?

OpenAI ने अभी तक Ghibli-शैली की एआई इमेज आर्ट संस्करण का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा पर कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, जब हमने ChatGPT से पूछा कि क्या Ghibli आर्ट जनरेटर में व्यक्तिगत फोटो अपलोड करना सुरक्षित है, तो इसने जवाब दिया “नहीं, किसी भी एआई टूल में व्यक्तिगत फ़ोटो अपलोड करना सुरक्षित नहीं है जब तक कि आप इसकी गोपनीयता नीतियों और डेटा प्रबंधन प्रक्रियाओं के बारे में पूरी तरह आश्वस्त न हों। OpenAI अपलोड की गई छवियों को तत्काल सत्र से आगे नहीं रखता या उपयोग नहीं करता, लेकिन फिर भी संवेदनशील या व्यक्तिगत छवियों को एआई सेवाओं के साथ साझा करने से बचना सबसे अच्छा है। यदि गोपनीयता एक चिंता का विषय है, तो सुरक्षित छवि प्रोसेसिंग के लिए ऑफ़लाइन टूल या विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए ऐप्स का उपयोग करने पर विचार करें।”

क्या आप भी Ghibli स्टाइल आर्ट ट्राई करना चाहेंगे?

The post फ्री में बनाएं Ghibli AI इमेज, ये रहा पूरा प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ghibli-ai-image-kaise-banaye/feed/ 0
Chat GPT क्या है? ChatGPT से पैसे कैसे कमाएं https://www.91mobiles.com/hindi/chat-gpt-se-paise-kaise-kamaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/chat-gpt-se-paise-kaise-kamaye/#respond Thu, 27 Jul 2023 10:24:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112740 Chat GPT चैटबोट को OpenAI ने कंपनी ने तैयार किया है।

The post Chat GPT क्या है? ChatGPT से पैसे कैसे कमाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल Chat GPT देखते ही देखते काफी पॉपुलर हो चुका है। इसकी चार्चा ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि यह प्लेटफॉर्म फ्री और पेड दोनों वर्जन में मौजूद हैं। इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि Chat GPT का यूज पैसा कमाना के लिए भी किया जा सकता है। आइए आगे आपको चैट जीपीटी क्या है और इससे कैसे कमाई की जा सकती है इसकी जानकारी देते हैं।

Chat GPT क्या है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) रिसर्च कंपनी OpenAI ने AI बेस्ड चैटबोट ChatGPT को कुछ माह पहले पेश किया था। यह चैटबोट मशीन लर्निंग और GPT-3.5 नाम के भाषा मॉडल (language model) का इस्तेमाल कर यूजर्स के द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तरा देता है। यह चैटबोट कई तरह के सवालों का जवाब भी देनें में सक्षम है। AI बेस्ड चैटबोट ChatGPT को एंड्रॉयड फोन में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं इसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं।

Chat GPT से पैसे कैसे कमाए?

1. ई-मेल राइटिंग

चैट जीपीटी से आप ईमेल मार्केटिंग भी कर सकते हैं। यानी आप ईमेल लिखने में चैट जीपीटी की मदद ले सकते हैं और उसे अलग-अलग उम्मीदवारों तक पहुंचा सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। यह ऑनलाइन कमाई का एक आसान तरीका हो सकता है।

2. यूट्यूब स्क्रिप्ट लिखकर

चैटजीपीटी पर आप किसी भी विषय की स्क्रिप्ट लिख सकते हैं। इसकी मदद से आप लिखित यूट्यूब स्क्रिप्ट को मार्केट में फ्री लांस यूट्यूब स्क्रिप्ट राइटर की तलाश करने वाली कंपनियों को देकर पैसा कमा सकते हैं।

3. कॉपी राइटिंग

आप किसी भी डोमेन में फ्रीलांस कर सकते हैं और पैसा कमाने के लिए ChatGPT का उपयोग कर सकते हैं। वास्तव में कंपनियां अब उन लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं जो कंटेंट को अधिक पेशेवर और अच्छी तरह से बनाने के लिए चैटजीपीटी जैसे एआई टूल का उपयोग करते हैं। फ्रीलांसिंग केवल ब्लॉग पोस्ट लिखने तक ही सीमित नहीं है; आप चैटजीपीटी का उपयोग ट्रांसलेशन, डिजिटल मार्केटिंग, प्रूफरीडिंग, आदि के लिए कर सकते हैं।

4. ऐप, वेबसाइट और सर्विस

चैटजीपीटी से पैसा कमाने का अगला सबसे अच्छा तरीका एक प्रोडक्ट बनाना है। इसके लिए आपको कोडिंग सीखने की जरूरत नहीं है। चैट जीपीटी आपको फ्रेमवर्क, टूलचेन, प्रोग्रामिंग भाषाओं आदि का उपयोग करने के स्टेप-बाए-स्टेप निर्देशों के साथ अपने विचारों को वास्तविक प्रोडक्ट में अनुवाद करने में मदद कर सकता है।

हाल ही में, एक यूक्रेनी एंटरप्रेन्योर इहोर स्टेफुरक ने चैटजीपीटी की मदद से एक क्रोम एक्सटेंशन बनाया, जिसे प्रोग्रामिंग का कोई ज्ञान नहीं था। वहीं, उन्होंने एक्सटेंशन लॉन्च करने के 24 घंटों के भीतर $1000 कमाए।

5. होमवर्क करके

बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो खुद का होमवर्क नहीं करते हैं ऐसे में आप चैट जीपीटी की मदद से बच्चों का होमवर्क करके पैसे कमा सकते हो। पैसे कमाने के लिए आपको ऐसे ट्यूटर वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद जैसे ही आप होमवर्क सबमिट करते हैं। आपको आपके काम का पैसा मिल जाएगा।

6. कोडिंग

आप चैट जीपीटी के द्वारा अपने क्लाइंट के लिए वेबसाइट या एप्लीकेशन की कोडिंग करके पैसे कमा सकते हैं। चैट जीपीटी टूल के द्वारा कोई भी कोड आसानी से लिख सकते हैं। इसके अलावा किसी कोड में गलती भी आ गई है तो यहां पर उसको ऑटोमेटिक लिए ठीक कर दिया जाता है।

7. अनक्लेम पैसा

ChatGPT 4 और OpenAI प्लगइन्स की मदद से, आप अपने नाम के तहत अनक्लेम पैसे को पा सकते हैं। कम से कम संयुक्त राज्य अमेरिका में तो यह मुमकिन है जी हां, यह संभव है और DoNotPay के सीईओ ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी।

इंटरनेट ब्राउजिंग प्लगइन के साथ, चैटजीपीटी 4 लाइव इंटरनेट तक पहुंच सकता है और आपके नाम के तहत कंपनियों और सरकारी एजेंसियों से अनक्लेमम पैसे को आपके अकाउंट में पहुंचा सकता है।

Note: गूगल की तरह आप चैटबॉट से भी सहायता लेकर अपने काम को अच्छा बना सकते हैं और फिर इसके जरिए पैसे कमा सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

चैट जीपीटी कैसे यूज करे?

Chat GPT यूज करने के लिए सबसे पहले आपको chat.openai.com की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको Try Chat Gpt का ऑप्शन होगा, जिसपर क्लिक करने के बाद आपको अपनी Email ID से अपना अकाउंट रजिस्टर कर इसे आसानी से यूज कर सकते हैं।

चैट जीपीटी में जीपीटी का फुल फॉर्म क्या है?

चैटजीपीटी एक डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैट बॉट है। चैट जीपीटी में GPT का मतलब ” जेनरेटिव प्री-ट्रेंड ट्रांसफार्मर ” है।

चैट जीपीटी के लिए कौनसी वेबसाइट है?

Chat GPT की ऑफिशियल वेबसाइट chat.openai.com है। इसके जरिये आप किसी भी सवाल का जवाब हासिल कर सकते हैं।

चैट जीपीटी किन सवालों का जवाब देता है

वर्तमान में बहुत सारे ऐसे कई सवाल मौजूद है जिसका जवाब चैट जीपीटी के पास नहीं है। दरअसल, सिर्फ मार्च 2022 तक का ही डाटा चैट जीपीटी के पास है।

The post Chat GPT क्या है? ChatGPT से पैसे कैसे कमाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/chat-gpt-se-paise-kaise-kamaye/feed/ 0
डॉक्टरों को पता नहीं चल रही थी बीमारी, ChatGPT ने बचाई कुत्ते की जान https://www.91mobiles.com/hindi/chatgpt-saves-life-by-diagnosing-dogs-disease/ https://www.91mobiles.com/hindi/chatgpt-saves-life-by-diagnosing-dogs-disease/#respond Tue, 28 Mar 2023 07:08:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101801 कुत्ते के लक्षण ChatGPT में डालने के बाद एआई चैटबॉट ने कुत्ते की बीमारी बता दी, जिसके बाद उसकी जान बच पाई

The post डॉक्टरों को पता नहीं चल रही थी बीमारी, ChatGPT ने बचाई कुत्ते की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ChatGPT ने कुत्ते के लक्षण से बताई कौन सी बीमारी हो सकती है।
  • AI से मिली जानकारी के बाद डॉक्टरों के परामर्श से कुत्ते की जान बची।
  • GPT-4 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 20 से ज्यादा व्यवसाय बदल सकती है।

ChatGPT इन दिनों सुर्खियों में है, जहां कुछ दिनों पहले ChatGPT ने कुछ कठिन प्रतिस्पर्धात्मक परिक्षाओं को पास कर लिया था अब इसने एक योग्य डॉक्टर की तरह कुत्ते की जान बचाई है। ट्विटर पर एक यूजर ने ट्वीट कर बताया कि उसके कुत्ते को बीमारी एक पशु चिकित्सक को पता नहीं चल पाई लेकिन जब उसने चैटजीपीटी पर लक्षण डालें तो उसे सही समाधान मिल गया। Open-AI ने GPT-4 को लेकर दावा किया था कि यह 20 अलग अलग व्यवसायों को बदल सकता है, लेकिन उसमें पशु चिकित्सा जैसे पेशा भी है इसका उल्लेख नहीं था।

ट्वीटर यूजर कूपर ने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटबॉट ने कुत्ते को हुई टिक-ब्रोन बीमारी का पता लगा कर उसकी जान बचाई। कूपर का कुत्ता, सैसी शुरुआत में चल रहे इलाज से ठीक हो रहा था, लेकिन अचानक एनीमिया बिगड़ने से उसकी हालत काफी चिंताजनक हो गई थी। कई पशु चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद भी कुत्ते की हालत में सुधार नहीं आ रहा था।

ChatGPT की सलाह से बची जान

इसके बाद कूपर ने कुत्ते की हालात का विवरण एआई चैटबॉट GPT4 में डाला और जीपीटी ने बताया सैसी के लक्षणों से पता चलता है कि उसे हेमोलिटिक एनिमिया हो सकता है। इस नई जानकारी के साथ कूपर ने पशु चिकित्सक से संपर्क किया और सैसी का फिर से इलाज शुरू किया गया और वह पूरी तरह से ठीक हो गई। इस तरह ChatGPT ने कुत्ते की जान बचाई। कूपर ने समझदारी दिखाते हुए ChatGPT पर आंखमूंद कर विश्वास नहीं किया और डॉक्टर की सलाह जरूर ली। यह भी पढ़ें : खूब सुर्खियां बटोर रहा है ChatGPT; बड़ा ही आसान है इसे इस्तेमाल करना, यहां जानें प्रोसेस

सिर्फ टूल की तरह करें इस्तेमाल

एआई का इस्तेमाल एडिशनल इंफॉर्मेशन के लिए एक टूल के रूप में किया जा सकता है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ रहा संभव है कि आगे चलकर चिकित्सा के मामले में भी एआई की भूमिका बढ़ सकती है। हमारी भी सलाह रहेगी कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए AI पर निर्भर न रहें बल्कि डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। कोई भी इलाज या दवा सिर्फ डॉक्टर की निगरानी में ही करें।

The post डॉक्टरों को पता नहीं चल रही थी बीमारी, ChatGPT ने बचाई कुत्ते की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/chatgpt-saves-life-by-diagnosing-dogs-disease/feed/ 0