Cheap 5G Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 25 May 2026 09:13:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 9499 रुपये में 5G फोन! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन वाले HMD Vibe 2 5G की सेल शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-10000-sale-in-india-with-discount-offer-hmd-vibe-2/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-10000-sale-in-india-with-discount-offer-hmd-vibe-2/#respond Tue, 26 May 2026 03:30:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196947 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सस्ता 5जी फोन खरीदने वाले लोगों के लिए टेक ब्रांड एचएमडी ग्लोबल ने नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है। HMD Global वही कंपनी है जिसने कई सालों तक Nokia Phones बनाए हैं। अब यह अपनी खुद की ब्रांडिंग वाले फोन लेकर आने लगी है। एचएमडी वाइब 2 कम कीमत […]

The post 9499 रुपये में 5G फोन! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन वाले HMD Vibe 2 5G की सेल शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ता 5जी फोन खरीदने वाले लोगों के लिए टेक ब्रांड एचएमडी ग्लोबल ने नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है। HMD Global वही कंपनी है जिसने कई सालों तक Nokia Phones बनाए हैं। अब यह अपनी खुद की ब्रांडिंग वाले फोन लेकर आने लगी है। एचएमडी वाइब 2 कम कीमत वाला 5जी स्मार्टफोन जिसे सिर्फ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस नए और सस्ते 5जी फोन का प्राइस, ऑफर्स, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

HMD Vibe 2 5G प्राइस और ऑफर

एचएमडी वाइब 2 5जी फोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लाया गया है। स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB RAM के साथ 64GB Storage सपोर्ट करता है और इसका लॉन्च प्राइस 10,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 128GB Storage दी गई है और इसकी कीमत 11,999 रुपये है। फोन की सेल आज 26 मई की दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है।

शुरुआती दिनों में इस सस्ते 5G फोन HMD Vibe 2 को कंपनी 1500 रुपये की छूट के साथ बेचेगी जिसके बाद इस 5जी फोन को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह ​डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जाएगा जिसमें ICICI, Axis, HDFC, SBI, Kotak, BoB, Yes Bank, Bank of Maharashtra, CSB Bank और AU Small finance bank जैसे बैंक शामिल है।

उपरोक्त किसी भी बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर डायरेक्ट 1500 रुपये की छूट मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप UPI transaction से फोन परचेज करेंगे तो भी 1500 रुपये डिस्काउंट प्राप्त होगा। गौरतलब है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही लाया गया है जिसका फायदा फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 31 मई तक ही उठाया जा सकता है। यह सस्ता 5जी फोन Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर में परचेज कर सकते हैं।

HMD Vibe 2 5G स्पेसिफिकेशन्स

एचएमडी वाइब 2 5जी फोन Unisoc T8200 चिपसेट पर लाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस सस्ते 5जी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 आधारित Sarvam AI पर लाया गया है। बता दें कि सर्वम एआई एक इंडियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम है।

HMD Vibe 2 5G फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह IPS LCD पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसे वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर लाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 265ppi का सपोर्ट दिया गया है जो इसे बजट के 5जी फोंस में कम ही देखने को मिलती है। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2D ग्लास की एक्स्ट्रा लेयर भी चढ़ाई गई है।

इस सस्ते 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर 24 घंटे तक का कॉलिंग टाइम पाया जा सकता है। यह मोबाइल 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और यह चार्जर फोन बॉक्स में ही मिल जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए एचएमडी का सस्ता 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HMD Vibe 2 5G में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्राहकों को इसमें AI scene recognition सहित BeautyMode जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में IP64 रेटिंग पर पेश किया है जो इसे धूल और पानी की बौछारों से बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi व Bluetooth 5.0 जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सहित फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बताते चलें कि यह सस्ता स्मार्टफोन 8 5G Bands सपोर्ट करता है जिसमें हर कंपनी के नंबर पर फास्ट इंटरनेट मिलेगा।

The post 9499 रुपये में 5G फोन! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन वाले HMD Vibe 2 5G की सेल शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-10000-sale-in-india-with-discount-offer-hmd-vibe-2/feed/ 0
2500 रुपये महंगा हुआ Redmi A7 Pro! क्या अभी बन सकता है 15000 से कम का बेस्ट 5G फोन? https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-15000-in-india-redmi-a7-pro-price-hike-by-2500/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-15000-in-india-redmi-a7-pro-price-hike-by-2500/#respond Thu, 21 May 2026 06:04:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196724 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi Redmi ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपना सस्ता 5G फोन रेडमी ए7 प्रो लॉन्च किया था। यह मोबाइल 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB Storage, 6300mAh Battery और 32MP Camera दिया गया था। आज अपने फैंस को झटका देते हुए कंपनी ने Redmi A7 […]

The post 2500 रुपये महंगा हुआ Redmi A7 Pro! क्या अभी बन सकता है 15000 से कम का बेस्ट 5G फोन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi Redmi ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपना सस्ता 5G फोन रेडमी ए7 प्रो लॉन्च किया था। यह मोबाइल 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB Storage, 6300mAh Battery और 32MP Camera दिया गया था। आज अपने फैंस को झटका देते हुए कंपनी ने Redmi A7 Pro 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस सस्ते रेडमी फोन का प्राइस 2,500 रुपये बढ़ा दिया गया है और फोन की नई कीमतें आज से ही लागू हो गई है।

Redmi A7 Pro 4GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 64जीबी और 128जीबी पर लाया गया है। पहले लॉन्च प्राइस की बात करें तो ये दोनों वेरिएंट्स 12,499 रुपये में और 13,499 रुपये में लाए गए थे। लेकिन अब दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत 2,500 रुपये महंगी हो गई है। इस प्राइस हाइक के बाद 4जीबी+64जीबी वेरिएंट खरीदने के लिए 14,999 रुपये चुकाने होंगे और 128जीबी मेमोरी वाला फोन 15,999 रुपये में बिकेगा। रेट बढ़ने के बाद क्या रेडमी ए7 प्रो 15 हजार से कम के बेस्ट 5जी फोन में गिना जा सकता है, यह जानने के लिए आगे इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स पढ़ सकते हैं।

Redmi A7 Pro डिटेल

इस रेडमी 5जी स्मार्टफोन में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली बड़ी स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर यूजर्स को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 800​निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं रेडमी ए7 प्रो की स्क्रीन Low Blue Light व Flicker-Free सर्टिफाइड बनाई गई है जो ज्यादा देर तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।

Redmi A7 Pro 5G फोन Unisoc T8300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते रेडमी 5जी फोन में माली जी57 जीपीयू लगाया गया है। इस फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है।

यह 5जी स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देती है। रेडमी ए7 प्रो स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करता है। बताते चलें कि Redmi A7 Pro 5G फोन में ग्राहकों को 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

पावर बैकअप के लिए Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन तगड़ी 6300एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि 4 साल तक इस मोबाइल की बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस रेडमी फोन में यूजर्स को 7.5W Reverse चार्जिंग भी मिलेगी जिसके चलते अपने मोबाइल से दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए7 प्रो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते Redmi 5G फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस सस्ते 5जी फोन रेडमी ए7 प्रो को कंपनी ने Google Gemini और Circle To Search जैसे एआई फीचर्स के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP52 रेटिंग दी गई है। रेडमी ए7 प्रो में Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही OTG और FM जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और 200% Volume Boost फीचर भी मिलेगा।

15000 का 5जी फोन

प्राइस हाइक के बाद रेडमी ए7 प्रो की कीमत 14,999 रुपये हो गई है। अगर स्पेक्स के हिसाब से देखें तो 6300mAh Battery इसकी सबसे बड़ी खूबी है। अगर आप बार बार मोबाइल चार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं तो यह मोबाइल काम आ सकता है। वहीं फोन की बड़ी स्क्रीन पर रील्स और वीडियोज़ देखने का एक्सपीरियंस भी अच्छा होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश दी गई है जो इस प्राइस रेंज के स्मार्टफोंस में कम ही देखने को मिलती है।

कीमत के हिसाब से देखें तो इन दिनों सभी स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। ऐसे में Redmi A7 Pro 5G को 15 हजार से कम के बेस्ट फोन में शामिल किया जा सकता है। इस रेडमी 5जी फोन के अलावा इस प्राइस सेग्मेंट में लेटेस्ट HMD Vibe 2, Moto G37 Power और G37 Power के साथ ही realme P4 Lite और OPPO K14x को भी कंसीडर किया जा सकता है।

The post 2500 रुपये महंगा हुआ Redmi A7 Pro! क्या अभी बन सकता है 15000 से कम का बेस्ट 5G फोन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-15000-in-india-redmi-a7-pro-price-hike-by-2500/feed/ 0
6500mAh बैटरी और 18GB RAM की ताकत वाला सस्ता 5जी फोन Tecno Pop X 5G, 20 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-tecno-pop-x-5g-launch-date-in-india-20-april-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-tecno-pop-x-5g-launch-date-in-india-20-april-announced/#respond Thu, 16 Apr 2026 14:39:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194364 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक्नो ने पिछले महीने 8499 रुपये में सस्ता मोबाइल Tecno Pop X इंडिया में लॉन्च किया था। यह 4G Smartphone था जिसके बाद अब कंपनी इसका 5जी मॉडल भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाले 20 अप्रैल को Tecno Pop X 5G भारत में […]

The post 6500mAh बैटरी और 18GB RAM की ताकत वाला सस्ता 5जी फोन Tecno Pop X 5G, 20 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो ने पिछले महीने 8499 रुपये में सस्ता मोबाइल Tecno Pop X इंडिया में लॉन्च किया था। यह 4G Smartphone था जिसके बाद अब कंपनी इसका 5जी मॉडल भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाले 20 अप्रैल को Tecno Pop X 5G भारत में लॉन्च करेगी। यह भी लो बजट में आने वाला सस्ता 5जी फोन होगा जिसमें 6500mAh battery और 18GB RAM की ताकत मिलेगी।

Tecno Pop X 5G इंडिया लॉन्च डेट 20 अप्रैल तय हुई है। कंपनी इन दिन दोपहर के 12 बजे नए मोबाइल की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस मोबाइल की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जो दर्शाता है कि टेक्नो पॉप एक्स 5जी इसी शॉपिंग साइट पर बिकेगा। फोन के जरिये कंपनी ने इस अपकमिंग 5जी फोन की फोटो और फीचर्स की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है।

टेक्नो पॉप एक्स सस्ता 5जी फोन बनकर आएगा जिसे भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में बेचा जाएगा। Tecno Pop X 5G के बेस वेरिएंट में 4GB RAM दी जाएगी जिसके साथ 8जीबी वचुर्अल रैम का सपोर्ट भी मौजूद रहेगा। यानी फिजिकल और वचुर्अल मिलकर इस वेरिएंट को 12GB RAM (4जीबी+8जीबी) की ताकत देगी। इसी तरह मोबाइल के बड़े वेरिएंट को 12जीबी वचुर्अल रैम से लैस 6GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स को इसमें 18GB RAM का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Tecno Pop X 5G की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल में लगी बड़ी बैटरी बनेगी। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 6500एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मौजूद रहेगा। बताते चलें कि टेक्नो पॉप एक्स 4जी फोन 5000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

टेक्नो का अपकमिंग 5जी फोन पॉप एक्स aerospace-grade aluminium camera deco डिजाइन पर बनाया गया है। इसकी रियर लुक कुछ हद तक iPhone Air जैसी है। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बनाया गया है जो कंपनी के अनुसार 1.5मीटर की उंचाई से गिरने पर भी मोबाइल को डैमेज नहीं होने देगी। वहीं फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 Pro रेटिंग भी दी गई है।

टेक्नो पॉप एक्स 5जी फोन को USRP 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो नेटवर्क स्पीड को 8X तक बढ़ा सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन में AI noise cancellation फीचर भी दिया गया है जिसके चलते भीड़-भाड़ या ट्रैफिक में भी बिना समस्या कॉल पर बात की जा सकेगी। Tecno Pop X 5G का प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए 20 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

Tecno Pop X 4G स्मार्टफोन का जिक्र करें तो इसका लॉन्च प्राइस 8,499 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB storage मिलती है। यह मोबाइल Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 5000एमएएच बैटरी और 15W चार्जिंग मिलती है। इस सस्ते स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन लगी है। इसमें IP64 रेटिंग, Bluetooth 5.2 और Infrared सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

The post 6500mAh बैटरी और 18GB RAM की ताकत वाला सस्ता 5जी फोन Tecno Pop X 5G, 20 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-tecno-pop-x-5g-launch-date-in-india-20-april-announced/feed/ 0
12999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन Redmi 15A, कम रेट में मिलेगी बड़ी 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-15a-launched-in-india-with-big-6300mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-15a-launched-in-india-with-big-6300mah-battery/#respond Fri, 27 Mar 2026 07:22:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193030 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन रेडमी 15ए लॉन्च किया है। यह सस्ता 5जी फोन है जिसका स्टार्टिंग प्राइस सिर्फ 12,999 रुपये है। Redmi 15A 5G कम कीमत में बड़ी 6300mAh Battery, 32MP Camera, 120Hz HD+ डिस्प्ले और 6GB RAM तक की पावर देता है। इस […]

The post 12999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन Redmi 15A, कम रेट में मिलेगी बड़ी 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन रेडमी 15ए लॉन्च किया है। यह सस्ता 5जी फोन है जिसका स्टार्टिंग प्राइस सिर्फ 12,999 रुपये है। Redmi 15A 5G कम कीमत में बड़ी 6300mAh Battery, 32MP Camera, 120Hz HD+ डिस्प्ले और 6GB RAM तक की पावर देता है। इस लो बजट अफोर्डेबल स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 15A 5G प्राइस

रेडमी 15ए 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 16,599 रुपये है। यह सस्ता 5जी फोन 3 अप्रैल से बिकेगा और इसे Awesome Blue, Amaze Purple, Ace Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 15A 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 15ए 5जी फोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच ​स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रॉलिंग को स्मूथ फील कराने वाली हाई रिफ्रेश रेट के साथ ही यह मोबाइल 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 800nits पीक ब्राइटनेस और गीले हाथों से भी स्क्रीन टच को सही काम कराने वाली Wet touch 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

Redmi 15A 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना UniSoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.2Ghz तक ही हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है।

रेडमी 15ए 5जी स्मार्टफोन में कंपनी 4 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट दे रही है। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) तक की ताकत देती है। यह लो बजट 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक सपोर्ट करता है।

इस सस्ते 5जी रेडमी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। Redmi 15A 5G को इंडिया में तगड़ी 6,300एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी की दावा है कि यह 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी 15ए रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसके चलते स्मार्टफोन से दूसरे मोबाइल व डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 15A 5G फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला ही 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सस्ता 5जी मोबाइल IP52 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करेगा। ग्राहकों को स्मार्टफोन में Google Gemini, Circle To Search और Xiaomi Interconnectivity जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

The post 12999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन Redmi 15A, कम रेट में मिलेगी बड़ी 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-15a-launched-in-india-with-big-6300mah-battery/feed/ 0
10 हजार रुपये का 5G Smartphone, मिलेगी 5000mAh बैटरी, 8GB RAM की ताकत और फ्री होम सर्विस https://www.91mobiles.com/hindi/5g-smartphone-in-10000-price-in-india-lava-shark/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-smartphone-in-10000-price-in-india-lava-shark/#respond Wed, 18 Mar 2026 11:30:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192437 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सस्ता 5G Smartphone चाहिए जो इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने भारतीय बाजार में लो बजट मोबाइल Lava Shark 5G पेश कर रखा है। यह स्मार्टफोन पिछले साल 2025 में लॉन्च हुआ था लेकिन अभी भी इसे कम रेट पर ही पाया जा सकता है। यूं तो इस मोबाइल की नई कीमत 10,499 रुपये है लेकिन […]

The post 10 हजार रुपये का 5G Smartphone, मिलेगी 5000mAh बैटरी, 8GB RAM की ताकत और फ्री होम सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ता 5G Smartphone चाहिए जो इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने भारतीय बाजार में लो बजट मोबाइल Lava Shark 5G पेश कर रखा है। यह स्मार्टफोन पिछले साल 2025 में लॉन्च हुआ था लेकिन अभी भी इसे कम रेट पर ही पाया जा सकता है। यूं तो इस मोबाइल की नई कीमत 10,499 रुपये है लेकिन फिलहाल लावा शार्क 5जी फोन को मात्र 9,499 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह वचुर्अल रैम तकनीक के चलते 8GB RAM की पावर के साथ काम कर सकता है।

Lava Shark 5G फोन में 4GB RAM दी गई है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देती है। ग्राहक इसे 64GB और 128GB स्टोरेज पर खरीद सकते हैं जिनका करंट प्राइस 10,499 रुपये और 10,999 रुपये है।

ग्राहकों को जानकर खुशी होगी कि इस वक्त लावा शार्क 5जी फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर 9,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी बैंक क्रेडिट कार्ड के मोबाइल को सस्ते रेट पर खरीद सकता है। लावा शार्क स्मार्टफोन को Stellar Gold और Stellar Blue कलर में परचेज किया जा सकता है। बताते चलें कि कंपनी अपने ग्राहकों को 1 साल की फ्री होम ​सर्विस वारंटी भी देगी। अमेजन पर फोन की डिटेल देखने या खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

लावा शार्क 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है और 90Hz रिफ्रेश रेट व 260PPI आउटपुट प्रदान करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

Lava Shark 5G स्मार्टफोन UNISOC T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 2.3GHz स्पीड वाला Cortex A76 डुअल कोर और 2.1GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex A55 हेक्सा कोर शामिल है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है। इस मोबाइल में 8 5G Bands दिए गए हैं जो Jio, Airtel और Vi सिम में फास्ट इंटरनेट चला सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए यह सस्ता 5जी फोन तगड़ी 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोंस का ट्रेंड चल रहा है लेकिन लावा फोन में मौजूद बड़ी भी लंबा बैकअप दे सकती है। दरअसल फोन में लगा प्रोसेसर और स्क्रीन बैटरी की खपत कम करेगी जिससे ग्राहकों को कई घंटे का बैटरी बैकअप मिल सकेगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए लावा शार्क 5जी फोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है जो एआई तकनीक से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। यह मोबाइल LPDDR4x RAM + UFS 2.2 storage तकनीक सपोर्ट करता है जिसमें 512GB का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

Lava Shark 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसके साइड फ्रेम पर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0 और USB Type-C जैसे विकल्प मौजूद है। यह 10 हजार वाला 5जी फोन IP54 सर्टिफाइड है जो इसे हल्की-फुल्की पानी की फुहारों से बचाने में मदद करता है।

Lava Shark 5G Price
Rs. 12,499
Go To Store
See All Prices

The post 10 हजार रुपये का 5G Smartphone, मिलेगी 5000mAh बैटरी, 8GB RAM की ताकत और फ्री होम सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-smartphone-in-10000-price-in-india-lava-shark/feed/ 0
7,499 रुपये में बिकने लगा यह सस्ता 5G फोन! 128GB मेमोरी वेरिएंट पर ​मिल रहा है भारी डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-8000-buy-redmi-a4-with-discount-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-8000-buy-redmi-a4-with-discount-offers/#respond Wed, 08 Oct 2025 12:30:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183936 यह सस्ता 5जी फोन लॉन्च प्राइस से 1400 रुपये कम रेट पर खरीदा जा सकता है।

The post 7,499 रुपये में बिकने लगा यह सस्ता 5G फोन! 128GB मेमोरी वेरिएंट पर ​मिल रहा है भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

8 हजार रुपये में 5जी मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो Redmi A4 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के सभी मोबाइल वेरिएंट्स को कंपनी छूट के साथ बेच रही है। एक ओर जहां फोन पर फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं साथ ही 128GB मेमोरी वाले 5जी फोन वेरिएंट पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। यह सस्ता 5जी फोन है जिसे लॉन्च प्राइस से 1400 रुपये कम रेट पर खरीदा जा सकता है। ऑफर के तहत रेडमी ए4 5जी को सिर्फ 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi A4 5G लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस डिस्काउंट
4GB RAM + 64GB Storage ₹8,499 ₹7,499 ₹1,000
4GB RAM + 128GB Storage ₹9,499 ₹8,099 ₹1,400
6GB RAM + 128GB Storage ₹9,999 ₹8,819 ₹1,180

सबसे पहले बेस वेरिएंट की बात करें तो रेडमी ए4 5जी फोन 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 8,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इसपर 1 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद यह सस्ते 5जी फोन को सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह 4जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी स्टोरेज पर भी लाया गया था जिसका लॉन्च प्राइस 9,499 रुपये था। अमेजन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट इसी वेरिएंट पर मिल रहा है। शॉपिंग साइट पर यह वेरिएंट 8,349 रुपये में सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। वहीं इस छूट के साथ ही कंपनी 250 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। मजे की बात है कि दोनों ​​डिस्काउंट का फायदा एक साथ उठाया जा सकता है और इस तरह से ग्राहकों को कुल 1400 रुपये की छूट (1150+250) मिलेगी।

इसी तरह Redmi A4 5G फोन का 6जीबी रैम और 128जीबी मेमोरी वाला वेरिएंट 9,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया था। अमेजन पर यही वेरिएंट 1 हजार रुपये सस्ते रेट पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है जिसे 8,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इस वेरिएंट पर कंपनी 2% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है जो 180 रुपये के करीब है। इस छूट को मिलाकर यह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 8,819 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi A4 5G फोन को सस्ते रेट पर खरीदने या इस मोबाइल पर मिल रही डील व डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी की डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक) करें।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी ए4 5जी क्वालकॉम के Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। 91मोबाइल्स की ​टेस्टिंग में यह 381047 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह स्मार्टफोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) तक की पावर दे देती है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi A4 5G फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और इसके फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160mAh बैटरी सपोर्ट करता है। यह रेडमी का सस्ता 5जी फोन 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस मिलती है।

ऐसे लोग जो स्मार्टफोन का ज्यादातर इस्तेमाल यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स देखने के लिए करते हैं, उनके लिए रेडमी ए4 5जी फोन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस मोबाइल में 7 5G Bands दिए गए हैं जो Jio, Airtel और Vi सभी नेटवर्क पर फास्ट इंटरनेट चला सकते हैं। फोन की बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में भी मजा आएगा और इसमें मौजूद blue light आई प्रोटेक्शन के चलते आंखों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। यह सस्ता 5जी फोन कंटेंट देखने के लिए बेस्ट साबित हो सकता है लेकिन इससे हैवी गेमिंग या फास्ट परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

Xiaomi Redmi के अलावा अगर आप किसी अन्य कंपनी का सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो 10 हजार से कम में Tecno Spark G0 5G 6,000mAh बैटरी प्रदान करता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इसी तरह इंडियन कंपनी का मोबाइल Lava Blaze Dragon लो बजट सेगमेंट में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर की पावर प्रदान करता है। वहीं 10 हजार से सस्ता 5जी फोन iQOO Z10 Lite भी यूजर्स को 1000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन के साथ तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी प्रदान है।

Lava Shark 5G Price
Rs. 12,499
Go To Store
See All Prices

The post 7,499 रुपये में बिकने लगा यह सस्ता 5G फोन! 128GB मेमोरी वेरिएंट पर ​मिल रहा है भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-8000-buy-redmi-a4-with-discount-offers/feed/ 0
8 हजार से कम का 5G फोन! इसमें मिलेगी 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-redmi-a4-buy-with-discount-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-redmi-a4-buy-with-discount-offers/#respond Tue, 19 Aug 2025 06:01:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180494 ऑफर के साथ यह 8 हजार से कम का 5जी फोन सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post 8 हजार से कम का 5G फोन! इसमें मिलेगी 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले साल अपना सस्ता 5जी फोन Redmi A4 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 10 हजार से कम कीमत पर लाया गया था जिसे अब 8 हजार रुपये से कम प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इस लो बजट रेडमी 5जी फोन पर 700 रुपये तक का डिस्कांउट मिल रहा है और मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट को छूट के साथ परचेज किया जा सकता है। ऑफर के तहत रेडमी ए4 5जी फोन सिर्फ 7,999 रुपये में बिक रहा है और इस डिस्काउंट के लिए किसी ​बैंक क्रेडिट कार्ड की भी जरूरत नहीं है।

Redmi A4 5G लॉन्च प्राइस  सेलिंग प्राइस डिस्काउंट
4GB RAM + 64GB Storage ₹8,499 ₹7,999 ₹500
4GB RAM + 128GB Storage ₹9,499 ₹8,799 ₹700
6GB RAM + 128GB Storage ₹9,999 ₹9,799 ₹200

रेडमी ए4 5जी फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। ऑफर के साथ यह 8 हजार से कम का 5जी फोन सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सबसे अधिक डिस्काउंट मोबाइल के 4जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी वेरिएंट पर मिल रहा है और इसे 8,799 रुपये में परचेज किया जा सकता है। छूट के साथ 6जीबी रैम वाला 5जी फोन केवल 9,799 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि अमेजन इस फोन का 1 रुपया का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। यह सस्ता 5जी फोन खरीदने के लिए या डील की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

रेडमी ए4 5जी क्वालकॉम के Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। 91मोबाइल्स की ​टेस्टिंग में यह 381047 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह स्मार्टफोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे डबल पावर 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) देती है।

फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160mAh बैटरी दी गई है। Redmi A4 5G फोन 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस मिलती है।

ऐसे लोग जो स्मार्टफोन का अधिकांश इस्तेमाल उसमें वीडियोज़ इत्यादि देखने के लिए करते हैं और मोबाइल गेमिंग का शौक नहीं रखते हैं, उनके लिए रेडमी ए4 5जी फोन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 7 5G Bands दिए गए हैं जो सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क पर फास्ट इंटरनेट चला सकते हैं। फोन की बड़ी स्क्रीन कंटेंट देखने में सुविधा प्रदान करेगी और इसे प्राप्त blue light आई प्रोटेक्शन के चलते आंखों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। यह सस्ता 5जी फोन कंटेंट देखने के लिए बना है, इससे परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

10 हजार से कम का 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इस रेंज में लेटेस्ट मोबाइल Tecno Spark G0 5G 6,000mAh बैटरी प्रदान करता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इसी तरह इंडियन कंपनी का मोबाइल Lava Blaze Dragon लो बजट सेगमेंट में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर की पावर प्रदान करता है। वहीं 10 हजार से सस्ता 5जी फोन iQOO Z10 Lite यूजर्स को 1000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन के साथ तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी देता है।

Lava Shark 5G Price
Rs. 12,499
Go To Store
See All Prices

The post 8 हजार से कम का 5G फोन! इसमें मिलेगी 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-redmi-a4-buy-with-discount-offers/feed/ 0
10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला सस्ता realme 5G मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-low-budget-5g-phone-realme-c73-launched-in-india-at-rs-10499-affordable-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-low-budget-5g-phone-realme-c73-launched-in-india-at-rs-10499-affordable-price/#respond Mon, 02 Jun 2025 07:41:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174818 realme का सबसे सस्ता 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, 10 हजार से कम है प्राइस

The post 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला सस्ता realme 5G मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • शुरुआती सेल में इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • यह रियलमी 5जी फोन 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • इस फोन की बैटरी 4 साल की Battery Health के साथ आती है।

सस्ता 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो रियलमी ने आज अपने फैंस के लिए ​नया मोबाइल पेश किया है। कंपनी की ओर से realme C73 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जिसे सिर्फ 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल 10 हजार रुपये में 6000mAh Battery, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 12GB RAM (4जीबी+8जीबी) की ताकत देता है। इस लो बजट 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme C73 5G प्राइस

  • 4GB RAM + 64GB Storage – ₹10,499
  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹11,499

रियलमी सी73 5जी फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया है और फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिंएट को 11,499 रुपये में लाया गया है। शुरुआती दिनों में कंपनी इस सस्ते 5जी फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह लो बजट रियलमी मोबाइल Jade Green, Onyx Black और Crystal Purple कलर में बिकेगा।

realme C73 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 12GB Dynamic RAM
  • 32MP AI Camera
  • 15W 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

रियलमी सी73 5जी फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 625निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

रियलमी सी73 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी वनयूआई 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 6x 2GHz Cortex-A55 कोर + 2x 2.4GHz Cortex-A76 कोर शामिल हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali G57 MC2 GPU दिया गया है।

मेमोरी

यह रियलमी 5जी फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। लेकिन कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM की ताकत देने की क्षमता रखती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ​realme C73 5G डुअल ​रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी सी73 5जी स्मार्टफोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के लिए बाद नॉर्मल यूज़ में इस फोन में 46 घंटे तक की वीडियो कॉल की जा सकती है। वहीं फुल बैटरी में यूजर्स को तकरीबन 17 घंटे का इंस्टाग्राम, या 15 घंटे की यूट्यूब स्ट्रीमिंग, या फिर 13 घंटे का Candy Crush saga गेम टाइम मिल सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

realme C73 5G फीचर्स

  • यह मोबाइल सुपर स्लीम डिजाइन पर बनाया गया है जिसकी थिकनेस केवल 7.96mm है।
  • स्मार्टफोन को पानी व धूल से बचाने के लिए IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है।
  • यह शॉक रेजिस्टेंस Military Grade फोन है जो जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी सुरक्षित रहता है।
  • इस मोबाइल में 300% Ultra Volume Mode दिया गया है जिसके चलते फोन स्पीकर से बेहद तेज आवाज में गानें सुने जा सकते हैं।
  • फोन में रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है जिसके चलते realme C73 5G से इयरबड्स या स्मार्टवॉच को चार्ज किया जा सकता है।
  • यह मोबाइल Rainwater Smart Touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे गीले हाथ से भी फोन चलाया जा सकता है।
  • रियलमी सी73 में 5G + 5G Dual Mode के साथ 9 5जी बैंड्स दिए गए हैं।

इन मोबाइल्स से मिलेगी चुनौती

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
Acer Super Zx 9,999 रुपये
Redmi 14C 9,999 रुपये
Samsung Galaxy F06 9,999 रुपये
  • Acer Super Zx : 64MP Sony AI कैमरा, FHD+ डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग
  • Redmi 14C 5G : तगड़ी 5160mAh battery, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और बड़ी 6.99″ 120Hz स्क्रीन
  • Samsung Galaxy F06 : Dimensity 6300 प्रोसेसर की पावर, 50MP Dual रियर कैमरा और 5,000mAh Battery

The post 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला सस्ता realme 5G मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-low-budget-5g-phone-realme-c73-launched-in-india-at-rs-10499-affordable-price/feed/ 0
10 हजार से कम का 5G Phone आ रहा है इंडिया, मिलेगी 100 दिन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट बिल्कुल Free! https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-mobile-phone-itel-zeno-5g-launch-in-india-teased-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-mobile-phone-itel-zeno-5g-launch-in-india-teased-on-amazon/#respond Wed, 16 Apr 2025 03:42:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171694 itel Zeno 5G फोन का प्रोडक्ट पेज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव हो गया है।

The post 10 हजार से कम का 5G Phone आ रहा है इंडिया, मिलेगी 100 दिन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट बिल्कुल Free! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक ब्रांड आइटेल ने साल 2025 की शुरुआत में अपना लो बजट स्मार्टफोन itel ZENO 10 इंडिया में लॉन्च किया था जो सिर्फ 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अब सामने आया है कि कंपनी अपनी इसी ‘ज़ेनो’ सीरीज के तहत एक नया और सस्ता 5जी फोन भी लेकर आ रही है। ब्रांड द्वारा लाए जा रहे इस कम कीमत वाले 5जी मोबाइल का नाम itel Zeno 5G होगा जिसका पेज शॉपिंग साइट अमेजन पर लाइव हो गया है।

आइटेल का सस्ता 5जी फोन

itel Zeno 5G फोन का प्रोडक्ट पेज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव हो गया है। यह माइक्रोसाइट है जिसपर फोन नाम के साथ ही इसकी फोटो भी शेयर कर दी गई है। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है और यहां ‘कमिंग सून’ लिखा गया है। आइटेल अपने अपकमिंग मोबाइल को ‘Real 5G‘ टाइटल के साथ टीज़ कर रही है।

वहीं लीक की मानें तो आइटेल ज़ेनो 5जी की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। हमारा अनुमान है कि यह सस्ता 5जी फोन 9,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। अमेजन के जरिये जानकारी मिली है कि यह मोबाइल Free Screen Replacement के साथ आएगा तथा शुरू के 100 दिनों के भीतर फोन डिस्प्ले के फ्री में बदलावा जा सकेगा।

itel Zeno 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आइटेल ज़ेनो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो इसके बैक पैनल पर वर्टिकली फिट किया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी। यह एक स्लीम मोबाइल होगा जिसकी थिकनेस केवल 7.8एमएम बताई गई है। itel Zeno 5G Ai features से लैस होगा और कंपनी इसके साथ 5 साल का फ्लूएंस एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है। बताते चलें कि यह सस्ता 5जी फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगी।

itel Zeno 10 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ HD+ ​IPS Display
  • Unisoc T603 Processor
  • 4GB RAM + 64GB Storage
  • 8GB Memory Fusion
  • 8MP AI Rear Camera
  • 5MP Front Camera
  • 10W 5,000mAh Battery

प्राइस : यह सस्ता आइटेल मोबाइल दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज का प्राइस 5,999 रुपये और 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज का रेट 6,499 रुपये है। बताते चलें कि इस वक्त यह फोन अमेजन पर ऑफर के साथ बिक रहा है जिसमें 600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

डिस्प्ले : आइटेल ज़ेनो 10 स्मार्टफोन को 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.66-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आइपीएस पैनल पर बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस स्क्रीन पर डायनामिक बार फीचर भी मिलता है जो नोटिफिकेशन इत्यादि नॉच को एक्सपेंड कर देती है।

प्रोसेसर : itel Zeno 10 मोबाइल फोन को एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया था। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में यूनिसोक टी603 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : यह मोबाइल ‘मेमोरी फ्यूजन’ टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट में 5जीबी वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है जो इसे 8GB RAM (3जीबी + 5जीबी) की ताकत देती है। इसी तरह 4जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM (4जीबी + 8जीबी) की पावर प्रदान की जा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए आइटेल ज़ेनो 10 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते मोबाइल में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए लो बजट स्मार्टफोन itel Zeno 10 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Lava Shark 5G Price
Rs. 12,499
Go To Store
See All Prices

The post 10 हजार से कम का 5G Phone आ रहा है इंडिया, मिलेगी 100 दिन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट बिल्कुल Free! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-mobile-phone-itel-zeno-5g-launch-in-india-teased-on-amazon/feed/ 0
11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 64MP कैमरा, Curved AMOLED स्क्रीन और 8GB RAM की ताकत वाला सस्ता 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-lava-bold-launched-in-india-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-lava-bold-launched-in-india-check-price-and-specifications/#respond Tue, 08 Apr 2025 03:54:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171186 लावा बोल्ड 5जी का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 64MP कैमरा, Curved AMOLED स्क्रीन और 8GB RAM की ताकत वाला सस्ता 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने आज देश में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने कम कीमत वाला 5जी मोबाइल LAVA Bold 5G इंडिया में लॉन्च किया है जिसे स्कीम के अंदर सिर्फ 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह नया सस्ता लावा 5जी फोन 64MP Camera, Curved AMOLED Display और 8GB RAM की ताकत से लैस है। लावा बोल्ड 5जी का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

LAVA Bold 5G प्राइस

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹11,999
  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹12,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹13,999

लावा बोल्ड 5जी फोन भारत में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है और तीनों ही 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। कीमत की बात करें तो इसके 4जीबी रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये में लाया गया है। फोन के 6जीबी रैम मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है और सबसे बड़े मॉडल यानी 8जीबी रैम वाले 5जी फोन का रेट 13,999 रुपये है।

शुरुआती सेल में कंपनी इस 5जी फोन का तगड़ा डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। शॉपिंग साइट अमेजन पर यह मोबाइल बैंक ऑफर के तहत 1500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह बेनिफिट ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा इस तरह से LAVA Bold 5G का रेट 10,499 रुपये पड़ेगा। फोन को कंपनी Sapphire Blue कलर में लेकर आई है जिसे खरीदने या डिटेल्स को पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

LAVA Bold 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 3D Curved AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 8GB Virtual RAM
  • 64MP AI Sony Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 33W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : लावा बोल्ड 5जी फोन पंच-होल स्टाइल वाली 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। कंपनी का दावा है कि यह सेग्मेंट का पहला 5जी फोन है जो इतने कम रेट पर ऐसी स्क्रीन दे रहा है। यह सस्ता 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मिलती है।

प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए LAVA Bold 5G फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2GHz क्लॉक स्पीड से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : लावा बोल्ड 5जी फोन भारत में 4जीबी रैम, 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लाया गया है। ये तीनों ही वेरिएंट एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो इनकी पावर को डबल करती है। यानी इस फोन के 4जीबी रैम मॉडल में एक्स्ट्रा 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8जीबी रैम की ताकत दी जा सकती है। इसी तरह अन्य वेरिएंट 12जीबी रैम (6जीबी+6जीबी) और 16जीबी रैम (8जीबी+8जीबी) की ताकत से लैस हैं।

ओएस : लावा बोल्ड 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया है। बेशक ओएस एक साल पुराना हो लेकिन लावा इंटरनेशल इस सस्ते 5जी मोबाइल के साथ 2 जेनरेशन की ओएस अपडेट साथ में दे रही है। यानी यह लावा 5जी फोन Android 16 पर अपडेट हो सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए LAVA Bold 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल मेन Sony सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी AI लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सस्ते 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए लावा बोल्ड 5जी फोन तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस किफायती 5जी फोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Lava Shark 5G Price
Rs. 12,499
Go To Store
See All Prices

The post 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 64MP कैमरा, Curved AMOLED स्क्रीन और 8GB RAM की ताकत वाला सस्ता 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-lava-bold-launched-in-india-check-price-and-specifications/feed/ 0