Cheapest 5G Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 28 Apr 2025 07:21:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 15000 तक के 5G मोबाइल फ़ोन्स 2025, देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000/#respond Fri, 18 Apr 2025 13:07:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82178 इंडियन मार्केट में मौजूद सबसे सस्ते 5जी फोन जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है

The post 15000 तक के 5G मोबाइल फ़ोन्स 2025, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप अपने लिए एक सस्ते 5G फोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। ग्राहकों की मांग और जरूरत को देखते हुए हमने एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें भारतीय बाजार में मौजूद 15,000 रुपये तक के सबसे नए 5G फोंस मौजूद हैं। इन सभी मोबाइल्स की कीमत 15,000 रुपये से कम है, जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। (best 5g phone under 15000)

15,000 रुपये में 5G फोन

यह लिस्ट लेटेस्ट लॉन्च के आधार पर अपडेट की जाती है। इंडियन मार्केट में उतारे गए 5G फोन के आधार पर हम इसे समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं। हालांकि यहां दिए गए प्राइस और सेल प्राइस में अंतर हो सकता है। इसमें हम ज्यादातर लॉन्च प्राइस का जिक्र करते हैं और ऑफर्स के बारे में यहां जानकारी नहीं होती है। क्योंकि ऑफर्स समय-समय पर बदलते रहते हैं। यदि आप सबसे सस्ता 5G फोन के बारे में जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं।

Vivo T4x

लॉन्च प्राइसः 13,999 रुपये

Vivo T4x

वीवो ने पिछले साल लॉन्च T3x मॉडल का अपग्रेड वर्जन इस बार पेश किया है। कंपनी ने Vivo T4x को उतार है जो 15 हजार रुपये के प्राइस में (vivo 5g mobile under 15000) काफी दमदार मना जा सकता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर काम करता है जो की 4 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर तैयार है। फोन में 2.5GHz तक का क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। 5G के लिए इसमें FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 बैंड के साथ TDD N40 / N77 / N78 बैंड का सपोर्ट मिल जाता है।

यह फोन 6GB और 8GB की रैम मैमोरी के साथ आता है और इसका 8जीबी वाला मॉडल 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध है। वहीं मैमोरी के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन है। हालांकि 15 रुपये से कम में 128GB मैमोरी और 8GB रैम वाला फोन उपलब्ध है।

वहीं फोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी स्क्रीन, 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बिनेशन मिलता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Vivo T4x में 6,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 44 वाट की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट करता है।

Vivo T4x प्राइस और डिटेल्स

Infinix Note 50X 5G

लॉन्च प्राइसः 11,499 रुपये

इस रेंज में इनफिनिक्स का भी एक फोन काफी अच्छा कहा जा सकता है। यह फोन है Infinix Note 50X। कंपनी ने इसे MediaTek के Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर पेश किया है और इसमें 2.5 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 6GB और 8GB रैम मैमोरी आपको मिल जाती है। स्टोरेज के लिए 128GB का ऑप्शन उपलब्ध है। 5G के लिए यह फोन FDD N1 / N3 / N5 / N7 / N8 / N12 / N20 / N28 / N66 बैंड और TDD N38 / N40 / N41 / N71 / N77 / N78 बैंड सपोर्ट करता है। आप कह सकते हैं कि भारत में हर जगह यह 5जी नेटवर्क पर बिना रुके चलेगा।

वहीं डिस्प्ले की बात करें तो Infinix Note 50X में 6.67 इंच की IPS LCD स्क्रीन है जो 720×1600 पिक्सल रेजल्यूशन और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं इसमें 672 पीक ब्राइटनेस मिल जाता है।

फोन को डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया है जहां मेन कैमरा 50 MP का है और दूसरा सेंसर 8 MP का दिया गया है। फ्रंट में 8 MP का कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5500mAh की बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Infinix Note 50X 5G प्राइस और डिटेल्स

Samsung Galaxy M16 5G

लॉन्च प्राइसः 12,499 रुपये

Samsung Galaxy M16 5जी फोन भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 6.74-इंच की FHD+ Super AMOLED डिसप्ले है जो 90Hz ​स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही फोन Vision Booster जैसी तकनीक से लैस है जो लंबे समय तक फोन देखने पर भी आपकी आंखों को सुरक्षित रखने का भरोसा देता है।

यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB और 6GB के साथ 8GB की रैम मैमोरी मिल जाती है और सभी मॉडल 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही तीनों मॉडल में आपको 128GB की स्टोरेज मिल जाती है। 5G के लिए यह FDD N1 / N3 / N5 / N7 / N8 / N28 / N66 के साथ TDD N40 / N41 / N77 / N78 बैंड को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी की बात की जाए तो Samsung Galaxy M16 में ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में आपको 5,000mAh की बैटरी के साथ 25 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।

Samsung Galaxy M16 5G प्राइस और डिटेल्स

realme P3x 5G

लॉन्च प्राइसः 13,999 रुपये

यदि आप बजट में लेटेस्ट प्रोसेसर वाला फोन लेना चाह रहे हैं तो फिर realme P3x को देख सकते हैं।  यह फोन मीडियाटेक के नए डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट पर काम करता है और इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। 5G के लिए यह फोन FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 बैंड के साथ TDD N40 / N41 / N77 / N78 बैंड को सपोर्ट करता है।

realme P3x के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की डिस्प्ले है। इसमें 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 950 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने डुअल रियर कैमरे से इसे लैस किया है। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जबकि 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी एआई कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000एमएएच बड़ी बैटरी है जो 45 वाट फास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Realme P3x 5G प्राइस और डिटेल्स

iQOO Z10X 5G

लॉन्च प्राइसः 13,499 रुपये

iQOO Z10x स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों मामले में बेहर है। फोन में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर पेश किया है जो 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना है। वहीं इसमें 2.5 GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 6GB और 8GB की रैम मैमोरी दी गई है और आपको 128GB की स्टोरेज मिल जाती है। रही बात 5जी की तो फोन में FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 बैंड के साथ TDD N40 / N77 / N78 बैंड का सपोर्ट मिलता है।

वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें एफ 1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ 2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए उपयुक्त है।फोन में आपको 6,500mAh की बैटरी है 44 वाट चार्जर के साथ उपलब्ध है।

iQoo Z10x 5G प्राइस और डिटेल्स

CMF Phone 1

लॉन्च प्राइसः 15,999 रुपये

हालांकि CMF Phone 1 को 15 हजार रुपये से ज्यादा के प्राइस में लॉन्च किया गया था लेकिन प्राइस कट के बाद अब इसे 15,000 रुपये से कम में लिया जा सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन काफी अच्छे हैं। CMF Phone 1 में 6.67 इंच की स्क्रीन है जो 2,000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं कंपनी ने Super AMOLED LTPS पैनल का इस्तेमाल है।

यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6GB और 8GB रैम मैमोरी है। दोनों मॉडल अभी 15 हजार से कम में उपलब्ध हैं। दोनों ही वेरिएंट्स में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 5G के लिए इसमें FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28 और TDD N38 / N40 / N41 / N77 / N78 बैंड का सपोर्ट मिल जाता है।

कैमरे की तरफ रुख करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप रियर पैनल में दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है और कंपनी ने सोनी सेंसर का उपयोग किया है। वहीं दूसरा सेंसर पोट्रेट लेंस है। फ्रंट पैनल पर 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

CMF Phone 1 प्राइस और डिटेल्स

Tecno Pova 6 Neo 5G

लॉन्च प्राइसः 12,999 रुपये

Tecno Pova 6 Neo भी काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आता है और डिजाइन के मामले में भी यह काफी स्टाइलिश है। फोन में 6.67 इंच की IPS LCD स्क्रीन है और जो HD+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं इसमें 580 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2.4 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। वहीं यह फोन 6GB और 8GB की रैम मैमोरी ऑप्शन में उपलब्ध है और 128GB और 256GB का स्टोरेज मिल जाता है। फोन में 5G के लिए SA और NSA दोनों बैंड सपोर्ट हैं।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova 6 Neo के रियर पैनल पर 108 MP का मेन कैमरा के साथ सेकेंडरी कैमरा एआई है। वहीं इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा आपको देखने को मिल जाएगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी 18 वाट चार्जिंग के साथ दिया गया है।

Tecno Pova 6 Neo 5G प्राइस और डिटेल्स

Realme 14x 5G

लॉन्च प्राइसः 11,999 रुपये

रियलमी 14एक्स ब्रांड का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 15 हजार के बजट में IP69 रेटिंग प्रदान करता है। इसे 6जीबी रैम मॉडल का रेट 14,999 रुपये और 8जीबी रैम का प्राइस 15,999 रुपये है। इसे 18 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल Dimensity 6300 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,000mAh Battery और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल बैक कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Realme 14x 5G प्राइस और डिटेल्स

POCO M7 Pro 5G

लॉन्च प्राइसः 11,999 रुपये

पोको एम7 प्रो भी 17 दिसंबर को लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 20MP Selfie Camera और 50MP Sony LYT600 डुअल रियर कैमरा कैमरा इसी बड़ी खूबी है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस में ताकतवर 5,110mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस पोको फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच OLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम भी मिलती है।

Poco M7 Pro 5G प्राइस और डिटेल्स

Vivo T3x 5G

लॉन्च प्राइसः 13,999 रुपये

Vivo T3x में 6.72-इंच का फ्लैट FHD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वीवो T3x में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर है। यह माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 1 टीबी तक स्टोरेज प्रदान करता है। फोन में 50MP + 2MP रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की दमदा बैटरी है। यह एंड्रॉयड 14-आधारित फनटचOS 14 पर रन करता है। Vivo T3x के एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 4GB रैम दी गई है। इसके अलावा, 6GB और 8GB रैम वैरियंट चुनने का विकल्प है, जिनकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 16,499 रुपये है।

Vivo T3x 5G प्राइस और डिटेल्स

Moto G64 5G

लॉन्च प्राइसः 14,999 रुपये

G64 5G में 6.5 इंच FHD+ IPC LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर पर रन करता है। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में बॉक्स के अंदर 33W फास्ट चार्जर के साथ 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी बैकअप मिलती है। मोटोरोला के इस फोन में 50MP(OIS)+8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है। मोटोरोला का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन दो स्टोरेज वैरियंट में आता है- 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है, वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।

Moto G64 5G प्राइस और डिटेल्स

Realme Narzo 70 5G

लॉन्च प्राइसः 14,999 रुपये

realme narzo 70 5G india launched price specifications

स्मार्टफोन में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 5G प्रोसेसर पर रन करता है। यह डायनामिक रैम फीचर के साथ 16GB तक एक्सपेंडेबल रैम की सुविधा देता है। realme narzo 70 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी के साथ आता है। इसमें 50 एमपी के प्राइमरी कैमरा के साथ 2 एमपी का एक अन्य कैमरा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी और 45वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Realme Narzo 70 5G फोन भी दो वैरियंट में उपलब्ध है: 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।

Realme Narzo 70 5G प्राइस और डिटेल्स

Samsung Galaxy F15 5G

लॉन्च प्राइसः 12,999 रुपये

F15 5G में 6.5-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बजट स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी F15 5G माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy F15 5G में रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी, 5MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल और 2MP का डेप्थ लेंस LED फ्लैश के साथ दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13MP का कैमरा है। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 4 साल OS अपडेट मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी F15 5G फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 17,999 रुपये है।

OPPO A59 5G

Launch Price – ₹14,999

यह ओपो मोबाइल 22 दिसंबर, 2023 को इंडिया में लॉन्च हुआ है। इसे 4जीबी रैम और 6जीबी रैम में खरीदा जा सकता है तथा शुरूआती कीमत 14,999 रुपये है। ओपो ए59 5जी फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है जिनमें n1, n3, n5, n8, n28B, n77 और n78 शामिल हैं। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक ​डाइमेंसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है।

OPPO A59 5G फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 6जीबी रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO A59 5G प्राइस और डिटेल्स

LAVA Storm 5G

Launch Price – ₹14,999

यह लावा मोबाइल 21 दिसंबर 2023 को भारतीय बाजार में पेश हुआ है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इस प्राइस पर 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन में 8 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n41, n77 और n78 शामिल हैं। ये सभी 6mm wave bands हैं। लावा स्ट्रोम 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है।

लावा स्ट्रोम 5जी फोन में 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए LAVA Storm 5G 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

LAVA Storm 5G प्राइस और डिटेल्स

LAVA Blaze Pro 5G

Launch Price – ₹12,499

लावा ब्लेज़ प्रो 5जी स्मार्टफोन 8 5G Bands सपोर्ट करता है जिनमें n1/n3/n5/n8/n28/n41/n77/n78 5जी बैंड्स शामिल है। यह मोबाइल फोन 12,499 रुपये की कीमत पर आया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन लॉन्च डेट 26 सितंबर तथा फर्स्ट सेल डेट 3 अक्टूबर है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच फुलएचडी+ 120हर्ट्ज़ पंच-होल डिस्प्ले मिलती है। यह डिवाइस मीडियाटेक डिमेनसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में दी गई 8जीबी वचुर्अल रैम से इसे 16जीबी रैम तक की ताकत मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी इस फोन में दी गई है।

LAVA Blaze Pro 5G प्राइस और डिटेल्स

Nokia G42 5G

Launch Price – ₹12,599

नोकिया जी42 5जी फोन 12,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है 6 जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में 5जीबी वचुर्अल रैम भी मिलती है। गौरलतब है कि यह मोबाइल लिमिटेड 5जी नेटवर्क के साथ लाया गया है जिसमें n28 और n78 5G Network bands शामिल हैं।

इस फोन में 6.56 इंच की एचडी+ 90हर्ट्ज़ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Nokia G42 5G प्राइस और डिटेल्स

The post 15000 तक के 5G मोबाइल फ़ोन्स 2025, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000/feed/ 0
10,000 रुपये की रेंज में कौन सा 5G Phone है बेस्ट, देखें Infinix Hot 50 5G और Realme C65 5G का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-10000-infinix-hot-50-5g-vs-realme-c65-5g-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-10000-infinix-hot-50-5g-vs-realme-c65-5g-comparison-in-hindi/#respond Thu, 05 Sep 2024 08:46:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=152300 इनफिनिक्स हॉट 50 और रियलमी सी65 में से किस फोन को खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा, इसका जवाब हमने आगे दोनों फोंस के कंपैरिजन के साथ दिया है।

The post 10,000 रुपये की रेंज में कौन सा 5G Phone है बेस्ट, देखें Infinix Hot 50 5G और Realme C65 5G का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5जी फोन अंडर 10,000 की लिस्ट में आज एक और नाम जुड़ गया है। Infinix Hot 50 5G इंडिया में 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। बड़ी स्क्रीन, अच्छा कैमरा और तगड़ी बैटरी से लैस इस मोबाइल ने मार्केट में आते ही Realme C65 5G फोन को सीधी टक्कर दी है। यह रियलमी मोबाइल इसी प्राइस रेंज में बिक रहा है। ऐसे में इनफिनिक्स हॉट 50 और रियलमी सी65 में से किस फोन को खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा, इसका जवाब हमने आगे दोनों फोंस के कंपैरिजन के साथ दिया है।

डिजाइन का कंपैरिजन

Infinix Hot 50 5G की इमेज

Realme C65 5G की इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Infinix Hot 50 5G Realme C65 5G
स्क्रीन 6.7″ HD+ 120Hz Punch-hole 6.67″ HD+ 120Hz Punch-hole
चिपसेट MediaTek Dimensity 6300 MediaTek Dimensity 6300
प्रोसेसर 2x A76 2.4GHz + 6x A55 2.0GHz (octa-core) 2x A76 2.4GHz + 6x A55 2.0GHz (octa-core)
रैम 8GB RAM LPDDR4X 6GB RAM LPDDR4X
स्टोरेज 128GB ROM 128GB ROM
बैक कैमरा 48MP Dual Rear Camera 50MP Dual Rear Camera
फ्रंट कैमरा 8MP Selfie Camera 8MP Selfie Camera
बैटरी 5,000mAh Battery 5,000mAh Battery
चार्जिंग 18W Fast Charging 15W Fast Charging
ओएस Android 14 + XOS 14 Android 14 + realme UI 5.0
5जी क्षमता 9 5G Bands 9 5G Bands

डिस्प्ले

Infinix Hot 50 5G फोन 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। यह डायनामिक रिफ्रेश रेट है जो जरूरत के अनुसार 60Hz, 90Hz और 120Hz तक बदलती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.9% का है तथा मोबाइल की मोटाई केवल 7.8एमएम है।

realme C65 5G में 720 x 1604 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 625निट्स पिक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन को TÜV low blue light certification भी प्राप्त है जो लंबे समय तक मोबाइल यूज करने पर आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाता है।

परफॉर्मेंस

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। गौरतलब है कि इस चिपसेट पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन रियलमी सी65 5जी था। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 64बिट 8 कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले 2 Arm Cortex-A76 कोर तथा 2.0GHz स्पीड वाले 6 Arm Cortex-A55 कोर शामिल हैं। दोनों फोंस की परफॉर्मेंस कैसी है यह आप नीचे टेबल में लिखे बेंचमार्क टेस्ट स्कोर में देख सकते हैं।

बेंचमार्क Infinix Hot 50 5G Realme C65 5G
एनटूटू फुल स्कोर 434944 433932
सीपीयू एनटूटू 143921 145229
जीपीयू एनटूटू 69642 67715
मेमोरी एनटूटू 99992 106848
यूएक्स एनटूटू 121389 114140
सिंगल-कोर गीकबेंच 734 789
मल्टी-कोर गीकबेंच 1942 1981
बर्नआउट टेस्ट 64.9% 63.8%

91मोबाइल्स की टीम ने स्वयं दोनों मोबाइल्स में बेंचमार्क ऐप्स को रन करके इनकी परफॉर्मेंस को टेस्ट किया है तथा उपरोक्त बेंचमार्क स्कोर निकाला है।

गेमिंग टेस्ट

इनफिनिक्स हॉट 50 और रियलमी सी65 5जी फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस कैसी मिलती है, यह चेक करने के लिए हमने दोनों में ही तीन अलग-अलग मोबाइल गेम खेले। ये तीनों गेम 30-30 मिनट यानी आधा घंटे तक प्ले किए गए और फिर चेक किया कि गेमिंग के दौरान कौन सा फोन कितना ज्यादा हीट होता है।

गेमिंग में फोन हीट (30 मिनट) BGMI Call of Duty Real Racing 3
Infinix Hot 50 5G 6.6 डिग्री 5.2 डिग्री 8.1 डिग्री
Realme C65 5G 9.4​ डिग्री 8.5 डिग्री 6.8 डिग्री

मेमोरी

Infinix Hot 50 5G फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस मॉडल में 4जीबी रैम तथा बड़े में 8जीबी रैम दी गई है। फोन मौजूद वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी इसकी 4जीबी मॉडल में 4जीबी तथा 8जीबी वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़ती है जिससे इसे 16जीबी रैम की ताकत मिलती है। ये दोनों ही वेरिएंट 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसके 1टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

realme C65 5G फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। सबसे बड़े में जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं अन्य 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी व 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन में 8जीबी वचुर्अल रैम भी मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 14जीबी रैम तक की पावर प्रदान करती है। वहीं इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया गया है जो एक Sony IMX582 सेंसर है। इसके साथ ही बैक कैमरा सेटअप में AI लेंस भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मिलती है।

रियलमी सी65 5जी फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है यह 80° FOV 5P लेंस है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 50 5G और Realme C65 5G दोनों स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। चार्जिंग के लिए इनफिनिक्स मोबाइल में जहां 18वॉट चार्जिंग तकनीक दी गई है वहीं रियलमी फोन 15वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स द्वारा दोनों में ही बैटरी टेस्ट किया गया है जिसका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

बैटरी टेस्ट PCMark Battery Charging Time (20%-100%) YouTube (30 मिनट) BGMI (30 मिनट)
Infinix Hot 50 5G 9 घंटे 46 मिनट 123 मिनट 3% 7%
Realme C65 5G 16 घंटे 42 मिनट 115 मिनट 3% 8%

कीमत का कंपैरिजन

Infinix Hot 50 5G का प्राइस

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹9,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है जो 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज का रेट है। इसी तरह फोन का 8जीबी रैम व 128जीबी वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यइ मोबाइल Sleek Black, Vibrant Blue, Sage Green और Dreamy Purple कलर में परचेज किया जा सकेगा।

Realme C65 5G का प्राइस

  • 4GB RAM + 64GB Storage – ₹10,499
  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹11,499
  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹12,499
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹13,999

रियलमी सी65 5जी फोन की कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं सबसे बड़े 8जीबी+128जीबी का रेट 13,999 रुपये है। यह रियलमी मोबाइल Feather Green, Glowing Black और Speedy Red कलर में खरीदा जा सकता है।

कौन ज्यादा बेहतर?

इनफिनिक्स हॉट 50 और रियलमी सी65 दोनों 5जी फोन प्रोसेसिंग में तकरीबन एक जैसे ही है। बेंचमार्क टेस्ट में बेहद मामूली अंतर देखने को मिला है। स्पेसिफिकेशन्स में भी बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। लेकिन अगर गौर करें इनकी बैटरी और चार्जिंग पर तो इनफिनिक्स फोन की चार्जिंग टेक्नोलॉजी रियलमी से ज्यादा फास्ट है।

जब हमने दोनों को ही टेस्ट किया तो रिजल्ट चौकाने वाला आया। कम फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होने पर भी रियलमी फोन जल्दी चार्ज हुआ और इनफिनिक्स को ज्यादा टाइम लगा। वहीं दोनों में 5,000एमएएच होने पर भी फुल चार्ज के बाद रियलमी सी65 की बैटरी ने तगड़ा बैकअप दिया तथा यहां इनफिनिक्स हॉट 50 बहुत पीछे छुट गया।

दोनों फोंस के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत में सिर्फ 500 रुपये का फर्क है। यूं तो दोनों फोन काफी हद तक आपस में मेल खाते हैं लेकिन बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में Realme C65 5G फोन को Infinix Hot 50 5G से बेहतर ऑप्शन कहा जा सकता है।

The post 10,000 रुपये की रेंज में कौन सा 5G Phone है बेस्ट, देखें Infinix Hot 50 5G और Realme C65 5G का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-10000-infinix-hot-50-5g-vs-realme-c65-5g-comparison-in-hindi/feed/ 0
10000 तक के 5G मोबाइल फ़ोन्स, देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-me-5g-phone-list-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-me-5g-phone-list-and-price/#respond Thu, 09 Nov 2023 11:56:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=122367 आज की तारीख में जो भी व्यक्ति नया स्मार्टफोन ले रहा है, उसकी कोशिश रहती है कि 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला ही मोबाइल लिया जाए। लोगों की जरूरत को समझते हुए तथा नई टेक्नोलॉजी के विस्तार की योजना के साथ मोबाइल ब्रांड्स भी विभिन्न बजट में 5G Phone ला रहे हैं। ऐसे यूजर जो […]

The post 10000 तक के 5G मोबाइल फ़ोन्स, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज की तारीख में जो भी व्यक्ति नया स्मार्टफोन ले रहा है, उसकी कोशिश रहती है कि 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला ही मोबाइल लिया जाए। लोगों की जरूरत को समझते हुए तथा नई टेक्नोलॉजी के विस्तार की योजना के साथ मोबाइल ब्रांड्स भी विभिन्न बजट में 5G Phone ला रहे हैं। ऐसे यूजर जो महंगे 5जी स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते उनके लिए लो बजट 5जी मोबाइल्स भी लॉन्च किए गए हैं। आगे हमने इंडियन मार्केट में मौजूद उन सभी 5जी फोंस की जानकारी शेयर की है जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है।

itel P55 5G

लॉन्च प्राइस : ₹9,699
10 5G Bands

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ 90Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6080
  • 6GB Memory Fusion
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 18W 5,000mAh Battery

इंडिया का सबसे सस्ता 5जी फोन आइटेल पी55 5जी है जिसकी कीमत 9,699 रुपये से शुरू होती है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिनमें से 4GB RAM + 64GB Storage का प्राइस 9,699 रुपये है तथा 6GB RAM + 128GB Storage का रेट 9,999 रुपये है। इस मोबाइल में 10 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 5जी बैंड्स शामिल हैं।

itel P55 5G फोन 6.6 इंच की एचडी+ 90हर्ट्ज़ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। वहीं मैमोरी फ्यूज़न तकनीक से फोन में 6जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह 5जी फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट अपडेट व फुल डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें

LAVA Blaze 2 5G

लॉन्च प्राइस : ₹9,999
8 5G Bands

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ HD+ 90Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6020
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 18W 5,000mAh Battery

LAVA Blaze 2 5G फोन इंडियन मोबाइल मार्केट में लॉन्च हुआ इस बजट का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसकी पहली सेल 9 नवंबर 2023 को शुरू हुई है। इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये तथा 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट ₹10,999 रुपये है। इस मोबाइल में 8 5G Bands दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n41, n77 और n78 शामिल हैं।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा ब्लेज़ 2 5जी फोन में 6.5″ HD+ 90Hz पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है तथा 6GB Extended RAM सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Dual Rear Camera तथा 8MP Selfie Camera मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए लावा मोबाइल में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000mAh Battery दी गई है।

लेटेस्ट अपडेट व फुल डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें

POCO M6 Pro 5G

लॉन्च प्राइस : ₹9,999
7 5G Bands

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.79″ FHD+ 90Hz Display
  • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 18W 5,000mAh Battery

यह पोको फोन अगस्त 2023 में लॉन्च हुआ था जो अभी 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। यह मोबाइल 7 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n40 और n78 शामिल हैं। पोको एम6 प्रो 5जी फोन 2.2 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड वाले क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर काम करता है।

POCO M6 Pro 5G Price in India leaked before 5 august launch

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 18वॉट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस सस्ते 5जी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग, ब्लूटूथ, वाईफाई, डुअल सिम 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स सहित दो साल की एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिल जाती है।

लेटेस्ट अपडेट व फुल डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें

Lava Blaze 5G

लॉन्च प्राइस : ₹9,999
6 5G Bands

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ FHD+ Screen
  • MediaTek Dimensity 700
  • 4GB RAM + 128 GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 15W 5,000mAh battery

यह सस्ता 5जी फोन 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल में 6 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n41, n77 और n78 शामिल हैं। यह लावा स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है तथा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 6.51 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करती है। इस फोन में 3जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट अपडेट व फुल डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें

The post 10000 तक के 5G मोबाइल फ़ोन्स, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-rs-me-5g-phone-list-and-price/feed/ 0
ये है Cheapest 5G Phone in India! सिर्फ 11,999 रुपये में मिलेगी 9GB RAM की ताकत, देखें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-lava-blaze-5g-launched-in-india-with-6gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-lava-blaze-5g-launched-in-india-with-6gb-ram/#respond Fri, 10 Feb 2023 06:32:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97684 Lava Blaze 5G फोन का नया मैमोरी वेरिएंट 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है

The post ये है Cheapest 5G Phone in India! सिर्फ 11,999 रुपये में मिलेगी 9GB RAM की ताकत, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Lava Blaze 5G 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है।
  • लावा ब्लेज़ 5जी फोन भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है।
  • वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी के साथ यह फोन 9GB RAM पर परफॉर्म कर सकता है।।

भारतीय मोबाइल ब्रांड लावा ने पिछले साल नवंबर 2022 में देश का सबसे सस्ता 5जी फोन (Cheapest 5G Phone in India) पेश करते हुए Lava Blaze 5G लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है जिसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं आज अपने इस फोन को और भी एडवांस करते हुए कंपनी ने 6GB RAM Lava Blaze 5G मॉडल भी भारतीय बाजार में उतारा दिया है। फोन प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Blaze 5G Price

  • 4GB RAM + 128GB Storage = 10,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB Storage = 11,999 रुपये
  • लावा ब्लेज़ 5जी फोन का नया मैमोरी वेरिएंट 6 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है लेकिन शुरूआती सेल में इस लावा मोबाइल को सिर्फ 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मॉडल 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है। वहीं पहले वाले Lava Blaze 5G बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन Glass Green और Glass Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

    cheapest 5g phone lava blaze 5g launched in india with 6gb ram

    Lava Blaze 5G Specifications

  • 6.5″ HD+ 90Hz Display
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • MediaTek Dimensity 700
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 5,000mAh Battery
  • लावा ब्लेज़ 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Lava Blaze 5G डिस्प्ले को Widevine L1 सपोर्ट प्राप्त है जो ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान भी एचडी क्लॉलिटी का विजुअल आउटपुट प्रदान करेगा।

    cheapest 5g phone lava blaze 5g launched in india with 6gb ram

    Lava Blaze 5G एंड्रॉयड 12 पर बना है। यह फोन 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 3जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। इस तकनीक के चलते ब्लेज 5जी 9जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    cheapest 5g phone lava blaze 5g launched in india with 6gb ram

    फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इस लावा स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    The post ये है Cheapest 5G Phone in India! सिर्फ 11,999 रुपये में मिलेगी 9GB RAM की ताकत, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-lava-blaze-5g-launched-in-india-with-6gb-ram/feed/ 0
    7 नवंबर को लॉन्च होगा Lava Blaze 5G, जानें लीक प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-lava-blaze-5g-price-revealed-on-november-7-amazon-india-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-lava-blaze-5g-price-revealed-on-november-7-amazon-india-sale/#respond Fri, 04 Nov 2022 03:46:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91323 फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है।

    The post 7 नवंबर को लॉन्च होगा Lava Blaze 5G, जानें लीक प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    बीते दिनों Lava Blaze 5G सामने आया था। लावा ब्लेज़ 5जी फोन को IMC 2022 (India Mobile Congress) के मंच से संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने पेश किया था जिसे India’s first most affordable 5G smartphone यानी भारत का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल फोन कहा गया था। वहीं आज लावा ब्लेज़ 5जी इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च हो गया है। आगे Lava Blaze 5G Price, Specifications और Sale की जानकारी दी गई है।

    Lava Blaze 5G Price

    हालांकि, कंपनी ने Blaze 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि most affordable 5G phone की कीमत Rs 10,000 और Rs 13,000 के बीच हो सकती है। वहीं, फोन ती ऑफिशियल तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि फोन blue और green कलर ऑप्शन में आएगा। साथ ही डिवाइस Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    Lava Blaze 5G Specifications

    लावा ब्लेज़ 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Lava Blaze 5G डिस्प्ले को Widevine L1 सपोर्ट प्राप्त है जो ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान भी एचडी क्लॉलिटी का विजुअल आउटपुट प्रदान करेगा।

    most affordable 5G smartphone of India Lava Blaze 5G launched at 10000 price check feature specifications

    Lava Blaze 5G एंड्रॉयड 12 पर आएगा जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करता है। यह लावा मोबाइल 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। लावा ब्लेज 5जी स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ ही 3जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जो इसे 7जीबी रैम की पावर देती है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

    फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इस लावा स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    The post 7 नवंबर को लॉन्च होगा Lava Blaze 5G, जानें लीक प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-lava-blaze-5g-price-revealed-on-november-7-amazon-india-sale/feed/ 0
    15,000 रुपये से कम के सभी 5G Phone हैं बेकार, जानें क्यों https://www.91mobiles.com/hindi/do-not-buy-5g-phone-under-rs-15000-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/do-not-buy-5g-phone-under-rs-15000-in-india/#respond Fri, 06 Aug 2021 09:58:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64327 प्रतिस्पर्धा की होड़ में कंपनियां Cheapest 5G SmartPhone लॉन्च तो कर रही है लेकिन ये सस्ते 5जी फोन यूजर्स के लिए बेकार हैं।

    The post 15,000 रुपये से कम के सभी 5G Phone हैं बेकार, जानें क्यों first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    इंडिया में 5G Network को चालू होने में अभी सालभर का समय लगना तय है। लोगों को 5G Internet मिलेगा तो जरूर लेकिन शायद हरेक भारतीय तक इसे पहुॅंचने में साल 2023 शुरू हो जाएगा। अभी देश में 5G Trails शुरू हो चुके हैं तथा Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea अपने-अपने स्तर पर नेटवर्क व स्पीड को टेस्ट कर रही है। दूरसंचार कंपनियां काम के शुरूआती पड़ाव में हैं लेकिन इंडिया में मौजूद स्मार्टफोन ब्रांड कुछ ज्यादा ही उत्साही नज़र आ रहे हैं। Xiaomi, Realme, OPPO, VIVO, OnePlus तथा POCO सहित SamsungApple जैसे ब्रांड्स भारत में अपने 5जी फोन लॉन्च कर रहे हैं। प्रतिस्पर्धा की होड़ कुछ ऐसी मची हुई है कि कई चीनी कंपनियां तो Cheapest 5G SmartPhone यानी सबसे सस्ते 5जी फोन को लॉन्च करने की लड़ाई लड़ रही है। इंडिया में 15,000 रुपये के बजट में 5जी फोंस आ चुके हैं और Realme जैसे ब्रांड का दावा तो 10,000 रुपये के बजट में 5जी फोन लाने का है। ये मोबाइल कंपनियां अपनी नाक और साख को तो उंची कर रही है लेकिन यूजर्स की मनोदशा से बखूबी खेला जा रहा है। भारतीय लोग 5G के लालच में ये स्मार्टफोंस खरीद तो रहे हैं लेकिन आपको दो टूक बता दें कि ये 5जी फोन आपके लिए पूरी तरह ‘बेकार’ हैं।

    कम RAM और Storage

    आज 10,000 से 12,000 रुपये तक के बजट वाले 4G SmartPhones में 6GB RAM और 128GB Storage आम हो चुकी है। लेकिन सस्ते 5G Phones लाने के चक्कर में टेक ब्रांड्स इन मोबाइल फोंस की रैम मैमोरी और इंटरनल स्टोरेज में पैसे बचाने की कोशिश करते हैं। ऐसे 5जी फोंस में अमूमन रैम मैमोरी और इंटरनल स्टोरेज कम मिलती है। अधिक रैम दी भी जाती है तो उसमें डबल डाटा रेट (DDR) की कमी होती है वहीं दूसरी ओर फोन की स्टोरेज टेक्नोलॉजी यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज (UFS) में भी कॉम्प्रोमाइज़ किया जाता है।

    Do not Buy 5G Phone Under Rs 15000 in India

    हल्का Processor

    सस्ते 5G Phones के प्रोसेसर खासतौर पर कम बजट वाले मोबाइल के लिए ही बनाए जाते हैं। ऐसे प्रोसेसर में 5जी बैंड सपोर्ट तो दिया जाता हैं लेकिन अन्य परफॉर्मेंस पावर को किनारे कर दिया जाता है। और सबसे बड़ी बात जिस 5जी सपोर्ट के नाम पर ये चिपसेट और प्रोसेसर फोन में डाले जा रहे हैं, इंडिया में 5जी नेटवर्क न होने के चलते प्रोसेसर का वह असली काम अभी संभव ही नहीं है। यह तो वही बात हो गई ‘शादी के लिए दुल्हन मिली नहीं लेकिन शेरवानी पहले ही सिलवा ली‘। Qualcomm और MediaTek जैसी कंपनियां अपने लो बजट 5जी फोंस के प्रोसेसर ला तो रही है लेकिन भारत में जब तक 5जी शुरू होगा तब तक ये प्रोसेसर बनने बंद हो चुके होंगे और नए चिपसेट आ जाएंगे।

    Do not Buy 5G Phone Under Rs 15000 in India

    समझौते वाली Screen

    कम कीमत वाले 5G Phone में Phone Display के साथ समझौता करना पड़ता है। ऐसे स्मार्टफोंस में हाई रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन तो दी जाती है लेकिन Refresh Rate, nits Brightness और Contrast Ratio से लेकर PPI तथा DPI में कमी कर दी जाती है। वहीं कम कीमत वाले 5जी फोंस में एमोलेड और ओएलईडी पैनल से लेकर इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी तकनीक को भी किनारें पर दिया जाता है। ऐसे स्मार्टफोंस में 5G सपोर्ट तो होगा लेकिन डिसप्ले क्वॉलिटी कम मिलेगी।

    Do not Buy 5G Phone Under Rs 15000 in India
    Pic Credit : androidauthority

    लो Megapixel Camera

    डिसप्ले की ही तरह कम कीमत में 5जी फोन लाने के चक्कर में स्मार्टफोन ब्रांड उसके कैमरे से भी कॉम्प्रोमाइज़ कर लेते हैं। 15,000 रुपये तक के बजट में एक 4जी स्मार्टफोन जहां 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और क्वॉड रियर कैमरे से लैस होता है वहीं 5जी फोन में सेंसर्स की गिनती और मेगापिक्सल पावर कम मिलती है। वहीं सस्ते 5G Phone में Macro lens, TelePhoto Lens, Ultra Wide Angle और Depth Sensor से भी समझौता करना पड़ता है।

    Do not Buy 5G Phone Under Rs 15000 in India
    5G vs 5Gi

    छोटी Battery

    इस वक्त स्मार्टफोन मार्केट में एक नया ट्रेंड धीमे-धीमे गति पकड़ रहा है। वह है फोन में बैटरी बेशक कम हो लेकिन उसे हैवी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाए। सस्ते 5जी फोंस में बैटरी पावर और चार्जिंग तकनीक दोनों में समझौता किया जाता है। भारतीय बाजार में आज 6,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन 13,000 रुपये तक की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हैं लेकिन 15,000 रुपये तक के 5जी फोंस की बात आती हैं तो यहां बैटरी पावर कम देखने को मिलती है। इसी तरह सस्ते 5जी फोंस में फास्ट चार्जिंग तकनीक की वॉट पावर भी कम देते हुए फोन की कॉस्ट कटिंग की जाती है। यह भी पढ़ें : देखें कैसा रहा है Mobile Network Technology का 5G तक का सफर, कितना बदला है इंटरनेट का बाजार

    —-> उपर बताए गए प्वाइंट्स अगर आपको तसल्ली नहीं दे पाएं है तो सीधी सी बात समझिए कि 5G Network को इंडिया के हर कोने तक पहुॅंचने में अभी तकरीबन 2 साल का समय लगेगा। ऐसे में आप जो मोबाइल फोन आज खरीद रहे हैं वह दो साल बाद बेहद पुराना हो चुका होगा। उस फोन में दिए गए फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन के साथ-साथ 5G Processor तक आउटडेटेड हो चुका होगा और जब तक 5जी शुरू होगा तब तक दर्जनों नए 5जी फोन लेटेस्ट तकनीक और चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च हो चुके होंगे। ऐसे में अगर आज कोई स्मार्टफोन आप सिर्फ 5G देखकर ले रहे हैं तो इसे समझदारी बिल्कुल नहीं कहा जाएगा।

    The post 15,000 रुपये से कम के सभी 5G Phone हैं बेकार, जानें क्यों first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/do-not-buy-5g-phone-under-rs-15000-in-india/feed/ 0
    Realme की बड़ी घोषणा, कंपनी के 15000 रुपये से उपर वाले सभी रियलमी फोंस में होगा 5G सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/all-new-realme-phones-above-rs-15000-will-be-5g-only-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/all-new-realme-phones-above-rs-15000-will-be-5g-only-in-india/#respond Thu, 08 Jul 2021 10:43:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62360 लो बजट में लाए जाने वाले 5G Phone अधिकांश Realme Narzo सीरीज़ में जोड़े जाएंगे।

    The post Realme की बड़ी घोषणा, कंपनी के 15000 रुपये से उपर वाले सभी रियलमी फोंस में होगा 5G सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Realme ने पिछले दिनों जब यह घोषणा की थी कि कंपनी इंडियन मार्केट का Most Affordable 5G SmartPhone लेकर आएगी जिसकी कीमत $100 यानी 7,000 रुपये के करीब होगी, तब से ही सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया के टेक जगत की निगाहें इसपर टिकी हुई है। वहीं आज फिर से रियलमी इंडिया के सीईओ ने 5जी के क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि Realme कंपनी भारतीय बाजार में अपना जो भी स्मार्टफोन 15,000 रुपये से अधिक के बजट में लॉन्च करेगी वह रियलमी फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा तथा 5G Network और 5G Internet पर काम करेगा।

    15,000 रुपये वाले सभी फोन होंगे 5G

    रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडल के जरिये यह बड़ी अनाउंसमेंट की है। माधव ने कहा है कि ,’मैं सभी रियलमी फैंस से वायदा करता हूं कि, जो भी रियलमी प्रोडक्ट 15,000 रुपये से अधिक प्राइस पर लॉन्च किए जाएंगे वह सभी 5जी सपोर्टेड होंगे।’ माधव की यह घोषणा इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बड़ी खबर तो है तथा साथ ही Xiaomi, Samsung समेत OPPO और VIVO जैसे प्रतिद्वंदी ब्रांड्स के लिए भी बड़ी चुनौती है।

    5g in india 5gi technology what is difference
    5G vs 5Gi

    narzo series में होगी 5जी की ताकत

    Realme की ओर से लो बजट में लाए जाने वाले 5जी फोन अधिकांश कंपनी की ‘नारज़ो’ सीरीज़ में जोड़े जाएंगे। जैसा कि विदित है रियलमी नारज़ो सीरीज़ लोवर मिडबजट यानी 15,000 रुपये की रेंज में ही उतारी जाती है। ऐसे में कंपनी के सस्ते 5जी फोंस भी इसी सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे। हो सकता है कि रियलमी अपनी नारज़ो सीरीज़ के ‘Pro’ मॉडल्स को 5G सपोर्ट के साथ लाए और उसी फोन का बेस मॉडल एक 4G SmartPhone हो। बहरहाल रियलमी के 15,000 रुपये के बजट वाले 5जी फोन की शुरूआत आने वाले कुछ ही दिनों में देखने को मिल जाएगी।

    5G की तैयारी पूरी

    कंपनी के 90 प्रतिशत संसाधन सिर्फ 5G device पर करेंगे। बीते दिनों एक इंटरव्यू माधव सेठ ने बताया था कि रियलमी का टारगेट अब सबसे ज्यादा 5जी के क्षेत्र पर ही रहेगा। माधव के अनुसार Realme का टारगेट इंडियन मार्केट में 5जी लीडर बनने का है और इस टारगेट के साथ कंपनी ने अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) संसाधनों के 90 प्रतिशत हिस्से को 5G devices के विकास में लगा दिया है। वहीं रियलमी अभी से ही देश में मौजूद सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ संपर्क में है और खासतौर पर चिपसेट बनाने वाली कंपनी को कॉन्टेक्ट बनाए हुए है ताकि अफॉर्डेबल 5जी फोन में लेटेस्ट 5G processors का यूज़ किया जा सके।

    all-new-realme-phones-above-rs-15000-will-be-5g-only-in-india

    इंडिया का सबसे सस्ता 5G Phone

    Realme के budget 5G smartphone की बात करें तो इस मोबाइल फोन को कंपनी द्वारा ‘C Series’ में लाया जा सकता है। यह Realme 5G smartphone इंडियन मार्केट का Most Affordable 5G SmartPhone होगा जिसकी कीमत $100 यानी 7,000 रुपये के करीब होगी। यह Cheap 5G smartphone दिवाली के आसपास भारतीय बाजार में उतारा जाएगा जोे अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरूआत में बाजार में एंट्री ले सकता है। रियलमी कंपनी दिवाली पर 60 लाख स्मार्टफोन बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

    The post Realme की बड़ी घोषणा, कंपनी के 15000 रुपये से उपर वाले सभी रियलमी फोंस में होगा 5G सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/all-new-realme-phones-above-rs-15000-will-be-5g-only-in-india/feed/ 0
    सस्ता 5G Phone लेने में फायदा है या नुकसान, जानें https://www.91mobiles.com/hindi/5-reasons-you-should-not-buy-a-cheap-5g-smartphone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-reasons-you-should-not-buy-a-cheap-5g-smartphone-in-india/#respond Wed, 07 Jul 2021 12:02:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62303 अभी लेंगे 5G Phone तो बाद में पड़ेगा पछताना

    The post सस्ता 5G Phone लेने में फायदा है या नुकसान, जानें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    इंडिया में 5G ट्रॉयल्स शुरू हो चुके हैं और Reliance Jio, Airtel तथा Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही 5जी नेटवर्क लेकर आने की जुगत में लगी है। देश में 5G SmartPhone भी लॉन्च होने लगे हैं और टेक कंपनियों फ्लैगशिप सेग्मेंट के साथ ही लो बजट में भी 5जी फोन लेकर आ रही है। Apple और Samsung जहां हाईएंड 5जी फोन के मशहूर हो रहे हैं वहीं Xiaomi, Realme, OPPO और VIVO सहित Oneplus, POCO तथा iQOO ब्रांड भी कम कीमत वाले 5G Phone लेकर आ रहे हैं। आज भारतीय बाजार में 15,000 रुपये तक के बजट में 5जी फोन खरीदा जा सकता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या हमें कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहिए ? आगे हमनें ऐसे ही कुछ प्वाइंट्स का जिक्र किया है जो बताएंगे कि सस्ता 5जी फोन लेने मे फायदा है या नुकसान।

    अभी लेंगे 5G Phone तो बाद में पड़ेगा पछताना

    सबसे पहले तो आपको बता दें कि यदि आप अपना नया मोबाइल सिर्फ 5G Phone देखकर ले रहे हैं तो यह बेहद बड़ी गलती होगी। बेशक टेक ब्रांड्स ने अपने 5जी फोंस भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए हैं लेकिन यह सच है कि 5G Network को भारत में शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। और जब तक इंडिया में 5जी नेटवर्क तथा 5G Internet की शुरूआत होगी तब तब आपका 5G SmartPhone पुराना और आउट डेटेड हो चुका होगा। आज जब हर महीने दर्जनभर फोन लॉन्च हो रहे हैं वहीं अगले साल 5जी शुरू होने तक तो न जानें कितने 5जी फोन मार्केट में दस्तक दे चुके होंगे। इसलिए बेहतर है कि 5जी नेटवर्क आने पर ही 5जी फोन खरीदा जाए।

    5g in india 5gi technology what is difference
    5G vs 5Gi

    इन मामलों में 5G SmartPhone से पीछे है 4G Phone

    Display की चमक फीकी

    कम कीमत वाले 5G Phone में फोन की स्क्रीन के साथ समझौता करना पड़ता है। ऐसे स्मार्टफोंस में हाई रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले तो दे दी जाती है लेकिन स्क्रीन की Refresh Rate, nits Brightness और Contrast Ratio से लेकर PPI तथा DPI में कमी कर दी जाती है। वहीं कम कीमत वाले 5जी फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी इग्नोर कर दिए जाते है। वहीं दूसरी ओर उसी बजट के 4G Phone में यह सभी चीजें बेहतर मिलती हैं।

    5 reasons you should not buy a cheap 5G smartphone in India

    Camera की क्वॉलिटी

    डिसप्ले की ही तरह कम कीमत में 5जी फोन लाने के चक्कर में स्मार्टफोन ब्रांड उसके कैमरे से भी कॉम्प्रोमाइज़ कर लेते हैं। 15,000 रुपये तक के बजट में एक 4जी स्मार्टफोन जहां 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और क्वॉड रियर कैमरे से लैस होता है वहीं 5जी फोन में सेंसर्स की गिनती और मेगापिक्सल पावर कम मिलती है। वहीं सस्ते 5G Phone में Macro lens, TelePhoto Lens, Ultra Wide Angle और Depth Sensor से भी समझौता करना पड़ता है।

    RAM Storage से समझौता

    आज 10,000 से 12,000 रुपये तक के बजट वाले 4G SmartPhones में 6GB RAM और 128GB Storage खूब देखने को मिलती है। लेकिन 5G Phones की बात करें तो टेक कंपनियां कम बजट में लाने के चक्कर में इनकी रैम मैमोरी और इंटरनल स्टोरेज से भी समझौता कर लेती है। कुछ ब्रांड सस्ते 5जी फोन में 6जीबी रैम ला तो रहे हैं लेकिन उनमें DDR ‘डबल डाटा रेट’ और फोन की स्टोरेज टेक्नोलॉजी को पीछे छोड़ा जा रहा है।

    5g in india 5gi technology what is difference
    5G vs 5Gi

    Processor की स्पीड

    रैम मैमोरी की ही तरह सस्ते 5G Phones के प्रोसेसर उसी बजट के 4G SmartPhones की तुलना में कम पावरफुल होते हैं। Qualcomm और MediaTek जैसी चिपसेट बनाने वाली टेक कंपनियां अपने लो बजट 5जी फोंस के प्रोसेसर में Dual Mode 5G सपोर्ट (SA/NSA) तो मुहैया कराती है लेकिन ऐसे चिपसेट 4जी मोबाइल फोंस के चिपसेट की तुलना में कम ताकतवर होते हैं। हॉं, ये 5जी नेटवर्क तो सपोर्ट कर लेंगे लेकिन फोन की प्रोसेसिंग पर काम धीमा महसूस होगा।

    5 reasons you should not buy a cheap 5G smartphone in India

    Battery बैकअप की कमी

    4G SmartPhones की अपेक्षा 5G Phones में बैटरी पावर और चार्जिंग तकनीक दोनों में समझौता किया जाता है। भारतीय बाजार में आज 6,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन 13,000 रुपये तक की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हैं लेकिन 15,000 रुपये तक के 5जी फोंस की बात आती हैं तो यहां बैटरी पावर कम देखने को मिलती है। इसी तरह सस्ते 5जी फोंस में फास्ट चार्जिंग तकनीक की वॉट पावर भी कम देते हुए फोन की कॉस्ट कटिंग की जाती है।

    The post सस्ता 5G Phone लेने में फायदा है या नुकसान, जानें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/5-reasons-you-should-not-buy-a-cheap-5g-smartphone-in-india/feed/ 0
    Jio-Xiaomi से भी आगे निकली यह कंपनी, सिर्फ 7000 रुपये में ला रही है इंडिया का Most Affordable 5G SmartPhone https://www.91mobiles.com/hindi/not-jiophone-next-most-affordable-5g-smartphone-of-india-by-realme-at-rs-7000-price-on-diwali/ https://www.91mobiles.com/hindi/not-jiophone-next-most-affordable-5g-smartphone-of-india-by-realme-at-rs-7000-price-on-diwali/#comments Fri, 25 Jun 2021 18:38:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61621 कंपनी का टारगेट 60 lakh smartphone units sell करने का है।

    The post Jio-Xiaomi से भी आगे निकली यह कंपनी, सिर्फ 7000 रुपये में ला रही है इंडिया का Most Affordable 5G SmartPhone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Jio और Google ने मिलकर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के स्मार्टफोन बाजार को सकते में ला दिया है। Reliance Jio ने अपने Ultra Affordable 4G SmartPhone की घोषणा कर दी है जो JioPhone Next नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन आने वाली 10 सितंबर को गणेश चर्तुथी के दिन इंडिया में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। मुकेश अंबानी ने साफ कह दिया है कि जियोफोन नेक्स्ट सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी ग्लोबल मार्केट का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने वाला है। वहीं आज जियो से दो कदम आगे निकलते हुए चीनी टेक ब्रांड Realme ने बड़ी घोषणा कर दी है कि कंपनी बेहद ही सस्ता Realme 5G smartphone भारत में लेकर आने वाली जिसकी कीमत सिर्फ 7,000 रुपये होगी।

    इंडिया का सबसे सस्ता 5G Phone

    Cheap 5G smartphone की जानकारी स्वंय Realme की ओर से आई हैं। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने इंडियाटुडे के साथ हुए एक साक्षात्कार में बताया है कि कंपनी budget 5G smartphone पर काम कर रही है जो खास भारतीय बाजार में लिए बनाया जाएगा। माधव सेठ ने बताया है कि इस फोन की कीमत $100 यानी 7,000 रुपये के करीब होगी। यानी यह Realme 5G smartphone इंडियन मार्केट का Most Affordable 5G SmartPhone होगा।

    Most Affordable 5G SmartPhone of India by Realme at rs 7000 price on diwali

    दिवाली पर होगा लॉन्च

    भारतीय बाजार में Most Affordable 5G Phone कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बात की जानकारी देते हुए माधव सेठ ने बताया है कि कंपनी इस सस्ते 5जी फोन को दिवाली के आसपास भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रही है। रियलमी की ओर से अभी कोई तय तारीख तो नहीं बताई गई है लेकिन गौरतलब है कि इस साल दीपावली 4 नवंबर को है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह रियलमी 5जी फोन अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरूआत में बाजार में एंट्री ले सकता है।

    60 लाख स्मार्टफोन बेचने का प्लान

    माधव सेठ ने Realme India की ओर से बताया है कि कंपनी का प्लान है कि इस साल दिवाली के मौके पर तकरीबन 60 लाख स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बेचे जाएं। माधव सेठ ने इंटरव्यू में कहा है कि कंपनी ने दीपावली के त्यौहर की तैयारी अभी से शुरू कर दी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि अपने स्मार्टफोन के साथ कंपनी यह टारगेट जरूर पूरा कर लेगी।

    5g in india 5gi technology what is difference
    5G vs 5Gi

    कंपनी के 90 प्रतिशत संसाधन सिर्फ 5G device पर करेंगे

    इस इंटरव्यू में माधव सेठ ने बताया है कि कंपनी का टारगेट अब सबसे ज्यादा 5जी के क्षेत्र पर रहेगा। माधव के अनुसार Realme का लक्ष्य इंडियन मार्केट में 5जी लीडर बनने का है और इस टारगेट के साथ कंपनी ने अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) संसाधनों के 90 प्रतिशत हिस्से को 5G devices के विकास में लगा दिया है। यह भी पढ़ें : भारत में मौजूद सबसे सस्ते 5G फोन, कीमत 15,000 रुपए से कम

    7,000 रुपये वाले 5G smartphone की सप्लाई

    रियलमी इंडिया सीईओ माधव सेठ ने इंटरव्यू में यह भी कबूला है कि आने वाला कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन हो सकता है कि सप्लाई चेन संबंधित समस्याओं में उलझ जाए। इस तरह की प्राबल्म पर कंपनी का फोकस पहले से ही है और रियलमी अभी से ही देश में मौजूद सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ संपर्क में है और रियलमी खासतौर पर चिपसेट बनाने वाली कंपनी को कॉन्टेक्ट बनाए हुए है ताकि अफॉर्डेबल 5जी फोन में लेटेस्ट 5G processors का यूज़ किया जा सके।

    The post Jio-Xiaomi से भी आगे निकली यह कंपनी, सिर्फ 7000 रुपये में ला रही है इंडिया का Most Affordable 5G SmartPhone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/not-jiophone-next-most-affordable-5g-smartphone-of-india-by-realme-at-rs-7000-price-on-diwali/feed/ 2
    Realme V13 5G 31 मार्च को होगा लॉन्च, इस 5G फोन की कीमत भी होगी बेहद कम https://www.91mobiles.com/hindi/realme-v13-5g-to-launch-on-31-march-with-9hz-refresh-rate-5000-mah-battery-and-256-gb-storage/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-v13-5g-to-launch-on-31-march-with-9hz-refresh-rate-5000-mah-battery-and-256-gb-storage/#respond Sun, 28 Mar 2021 11:30:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56023 Realme V13 5G को कंपनी MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही 8 GB रैम के साथ 256 GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

    The post Realme V13 5G 31 मार्च को होगा लॉन्च, इस 5G फोन की कीमत भी होगी बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Realme V13 5G को लेकर कुछ दिन पहले ही लीक आई थी। वहीं आज खबर है कि कंपनी इस फोन को 31 मार्च को लॉन्च करने वाली है। फोन लॉन्च का इन्वाइट पोस्टर एक यूजर ने चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर शेयर किया है। पोस्टर पर लॉन्च डेट के साथ ही कुछ स्पेसिफिकेश भी दिए गए हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी इसे कम रेंज में पेश करने वाली है और यह 5G इनेबल है। लगभग दो महीने पहले कंपनी ने Realme V15 मॉडल को चीन में पेश किया था और अब Realme V13 5G को पेश करने जा रही है।

    गौरतलब है कि रियलमी का वी सीरीज फोन खास कर चीन के लिए है और भारत में यह नार्जो नाम से उपलब्ध होता है। जहां तक फोन के लुक की बात है तो यह कुछ हद तक अपने पुराने मॉडल के समान ही है जहां बैक पैनल में आपको क्वाड कैमरा और नीचे फ्लैश देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Online में फोन होंगे महंगे और Offline की लैटेगी रौनक, जानें क्या है कारण

    रियलमी वी13 5जी के स्पेसिफिकेशन

    realme-v13-5g-to-launch-on-31-march-with-9hz-refresh-rate-5000-mah-battery-and-256-gb-storage
    जैसा कि हमने शुरुआत में ही जानकारी दी है। पोस्टर पर ही फोन के स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 6.5 इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है जो पंच होल डिसप्ले के साथ होगा। फोन के इमेज में आप साइड पंच होल को देख सकते हैं। इसके अलावा फोन में 90hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung के दो कम रेंज वाले 5G फोन इंडियन साइट पर हुए लिस्ट, जल्द करेंगे एंट्री

    जानकारी के अनुसार रियलमी वी13 को कंपनी MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। वहीं आपको 8 GB रैम के साथ 256 GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: Jio का जलवा, 200 रुपए से कम में ये हैं बेस्ट रिचार्ज, जानें फुल डीटेल

    फोटोग्राफी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कुछ दिन पहले जो खबर आई थी उसके अनुसार Realme V13 5G में आपको 64 MP का कैमरा आपको देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000 mAh की बैटरी हो सकती है।

    रही बात कीमत की तो Realme V13 5G को 15 हजार रुपये से कम के कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

    सोर्स

    The post Realme V13 5G 31 मार्च को होगा लॉन्च, इस 5G फोन की कीमत भी होगी बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/realme-v13-5g-to-launch-on-31-march-with-9hz-refresh-rate-5000-mah-battery-and-256-gb-storage/feed/ 0